नई दिल्ली: iQOO India ने घोषणा की है कि कंपनी जल्द ही अपने स्मार्टफोन मॉडल्स में Origin OS 6 अपडेट लाने वाली है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर आधारित है और भारत में मौजूदा समय में चल रहे Funtouch OS 15 को रिप्लेस करेगा। iQOO इंडिया के सीईओ निपुन मार्य ने सोशल मीडिया पर इस अपडेट की पुष्टि की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुराने iQOO और Vivo हैंडसेट्स को भी यह अपडेट मिलेगा या सिर्फ नए स्मार्टफोन ही इसे प्राप्त करेंगे।
चीन में Vivo और iQOO के डिवाइस पहले से ही Origin OS पर चलते हैं। अब कंपनी भारत में भी वही यूज़र इंटरफेस पेश कर रही है, जिससे ब्रैंड का अनुभव दोनों मार्केट्स में एक जैसा हो जाएगा। iQOO और Vivo के स्मार्टफोन भारत में Funtouch OS 15 की जगह Origin OS 6 अपडेट पाने वाले हैं। इसे Android 16 पर बनाया गया है, जो पहले से तेज़, स्मार्ट और सुरक्षित है। Origin OS 6 इंडिया में iQOO और Vivo फोन में Funtouch OS 15 की जगह लेगा। चीन में पहले से चल रहे फोन पहले ही Origin OS पर हैं, अब भारत में भी यही इंटरफ़ेस आएगा। प्रीमियम हैंडसेट्स पहले अपडेट पाएंगे। बाद में मिड-रेंज और बजट फोन अपडेट होंगे। नए फ्लैगशिप Vivo X300 और X300 Pro में Origin OS 6 पहले से इंस्टॉल मिलेगा।
इस अपडेट से स्मार्टफोन पर ऐप्स तेजी से खुलते हैं। गेमिंग या एक साथ कई काम करने (मल्टीटास्किंग) में लैग या रुकावट कम होती है। नोटिफ़िकेशन और विजेट्स ज्यादा स्मार्ट तरीके से आते हैं। यूज़र अपने फोन को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ढाल सकता सकेगा। Android 16 के सुरक्षा फीचर्स से डेटा सुरक्षित रहता है। हैकिंग या वायरस से बचाव बेहतर ढंग से होता है।
नया इंटरफ़ेस इस्तेमाल में आसान, साफ़ और यूज़र-फ्रेंडली होगा, जिससे iQOO और Vivo दोनों ही फोन का अनुभव बेहतर लगेगा। कंपनी ने Funtouch OS के X प्रोफ़ाइल को भी OriginOS (@FuntouchOS_IN) में बदल दिया है, जो आने वाले बदलाव का एक और संकेत है। अभी कंपनी ने भारत में लॉन्चिंग की सटीक रिलीज़ डेट नहीं दी है, लेकिन जल्द ही प्रीमियम हैंडसेट्स में यह अपडेट आएगा।
