CES 2026 से ऐलान: अब आपकी जेब में होगा AI, लैपटॉप, गेमिंग से रोबोट तक AMD का धमाका

नई दिल्ली: CES 2026 के मंच से AMD ने पूरी दुनिया को यह साफ संदेश दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ बड़े डेटा सेंटर्स या टेक कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम आदमी की रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने जा रही है। AMD की CEO और चेयरपर्सन डॉ. लिसा सु ने अपने दमदार ओपनिंग कीनोट में ऐसे प्रोडक्ट्स और तकनीकों से पर्दा उठाया, जो सीधे यूज़र के हाथ में AI की ताकत पहुंचाने का वादा करते हैं।

गेमिंग की सुपरफास्ट परफॉर्मेंस, AI-पावर्ड लैपटॉप्स और PC समेत, डेटा सेंटर में अगले स्तर की कंप्यूटिंग, एम्बेडेड सिस्टम और ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स, AMD ने हर मोर्चे पर यह दिखा दिया कि भविष्य की तकनीक कैसी होगी और किसके लिए होगी। CES 2026 में AMD ने AI को “भविष्य की तकनीक” से उठाकर आज की जरूरत बना दिया—ऐसी जरूरत, जो अब सर्वर रूम से निकलकर सीधे हर यूज़र के डिवाइस और जिंदगी तक पहुंचने वाली है।

Ryzen AI 400 सीरीज में आम यूज़र और प्रोफेशनल्स को AI फीचर्स सीधे लैपटॉप में मिलेंगे। Copilot+, AI टूल्स, फोटो-वीडियो एडिटिंग या ऑफिस वर्क—सब कुछ बिना इंटरनेट और बिना लैग तेज़ी से होगा। गेमर्स के लिए Ryzen 9850X3D परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करेगा। गेम बिना अटके चलेगा। FPS ज़्यादा और स्थिर रहेगा। पीसी/लैपटॉप कम गर्म होगा। बिजली की कम खपत होगी। अब घंटों गेम खेलने पर भी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। सिस्टम गरम तवा नहीं बनेगा और आपको मिलेगा।

AI डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए Ryzen AI Max+ और Halo mini-PC यह दिखाते हैं कि बड़ा काम करने के लिए बड़ा सिस्टम जरूरी नहीं। छोटे से बॉक्स में डेस्कटॉप-लेवल AI ताकत मिलेगी । Helios और Instinct MI400 सीरीज साफ इशारा करती है कि भविष्य के AI मॉडल पहले से कहीं ज्यादा बड़े, तेज और सस्ते होंगे।

AI सिर्फ लैपटॉप या सर्वर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कारों में ज्यादा स्मार्ट ड्राइविंग सिस्टम आएंगे। फैक्ट्रियों में मशीनें खुद सोचकर फैसले लेंगी। 4K/8K डिस्प्ले वाले कंट्रोल सिस्टम और ज्यादा स्मूद होंगे। GENE 1.0 जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट इंसानों की तरह काम करने में सक्षम होंगे। AMD AI को कागज़ों और लैब से निकालकर असली दुनिया में ला रहा है, जहां मशीनें सिर्फ चलेंगी नहीं, बल्कि समझेंगी, सीखेंगी और लोगों की मदद करेंगी।