साउंड बार से हेडफोन तक : Philips ने लॉन्च किए पांच शानदार ऑडियो प्रोडक्ट, 899 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: TPV Technology India Pvt. Ltd. ने नए साल की शुरुआत शानदार अंदाज़ में करते हुए भारत में Philips Audio के पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक साथ पांच नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें साउंडबार, ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफोन शामिल हैं। ये सभी प्रोडक्ट अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। Philips ने इस नई रेंज की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है। कंपनी के इन-ईयर स्पोर्ट्स हेडफोन की कीमत सिर्फ ₹899 से शुरू होती है।


इस लॉन्च में Philips ने हर कैटेगरी को कवर किया है। बड़े टीवी के लिए पावरफुल साउंडबार, छोटे कमरों के लिए मिनी साउंडबार, ट्रैवल और आउटडोर के लिए ब्लूटूथ स्पीकर, फिटनेस यूज़र्स के लिए स्पोर्ट्स हेडफोन और म्यूज़िक लवर्स के लिए हाई-फाई हेडफोन शामिल हैं। चाहे घर पर मूवी देखने का मज़ा लेना हो, जिम में वर्कआउट के दौरान म्यूज़िक सुनना हो या बाहर घूमते समय पोर्टेबल स्पीकर चाहिए—Philips की यह नई ऑडियो रेंज हर सिचुएशन के लिए बनाई गई है।

इस नई रेंज में Philips TAB4230 Soundbar, TAS4400 Betooth Speaker, TAB4120 Mini Soundbar, TAA1009 In-Ear Wired Headphones और SHP9500 Wired Headphones शामिल हैं। यह लाइन-अप हर बजट और हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। Philips TAB4230 Soundbar उन लोगों के लिए है जो घर पर सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं। इसमें 300W (मैक्स) आउटपुट, Dolby Digital Surround Sound, 2.1 चैनल सिस्टम और 6.5-इंच वायर्ड सबवूफर दिया गया है। यह साउंडबार HDMI ARC, Bluetooth, USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी कीमत ₹19,999 है और यह Flipkart पर एक्सक्लूसिव मिलेगा।

Philips TAS4400 Bluetooth Speaker पोर्टेबल म्यूज़िक लवर्स के लिए खास है। इसमें मैग्नेटिक अटैचमेंट सिस्टम, 40W साउंड आउटपुट, 8 घंटे का प्ले टाइम और इन-बिल्ट माइक्रोफोन मिलता है। इसकी कीमत ₹5,999 रखी गई है। छोटे कमरों के लिए Philips TAB4120 Mini Soundbar एक बढ़िया विकल्प है। इसमें 20W साउंड आउटपुट, RGB लाइट मोड, 8 घंटे की बैटरी और True Wireless फीचर दिया गया है। यह ₹3,999 में उपलब्ध है। फिटनेस पसंद करने वालों के लिए Philips TAA1009 In-Ear Headphones हैं, जिनकी कीमत ₹899 है। Philips SHP9500 Wired Headphones की कीमत ₹12,999 है।

Omega Seiki Mobility ने बजट को बताया गेम चेंजर; इंडिया बनेगा EV का ग्लोबल एक्सपोर्ट हब

नई दिल्ली: Omega Seiki Mobility के फाउंडर और चेयरमैन Dr. Uday Narang ने Union Budget 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे इंडिया को ‘स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी’ के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने वाला एक क्रांतिकारी बजट बताया है। उनके अनुसार, सरकार की यह पहल न केवल घरेलू बाज़ार को मज़बूत करेगी, बल्कि भारत को स्वच्छ मोबिलिटी समाधानों के लिए एक प्रतिस्पर्धी वैश्विक निर्यात आधार (Global Export Base) भी बनाएगी।

Dr. Uday Narang के बयान की प्रमुख बातें:

सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए ‘ग्लोबल हब’ का विजन

चेयरमैन ने कहा कि बजट में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, AI-आधारित टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर विस्तार पर दिया गया ज़ोर EV इकोसिस्टम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। विशेष रूप से बैटरी सप्लाई चेन और रेयर-अर्थ सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना इंडस्ट्री के लिए भविष्य की बड़ी जीत है।

MSME और स्टार्टअप्स के लिए बड़ी राहत

बजट में घोषित ₹10,000 crore SME Growth Fund और MSME फाइनेंसिंग पर फोकस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा:
इससे व्यापार करने में आसानी (Ease of Doing Business) होगी।
लागत की रुकावटें कम होंगी और सप्लाई-चेन अधिक लचीली बनेगी।
सार्वजनिक पूंजीगत खर्च (Public Capex) में बढ़ोतरी से बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Omega Seiki Mobility के लिए नए अवसर

डॉ. नारंग के अनुसार, यह बजट Omega Seiki Mobility जैसी कंपनियों के लिए एक आदर्श माहौल तैयार करता है ताकि वे:
इनोवेशन और डीप लोकलाइज़ेशन (गहरे स्तर पर स्थानीयकरण) को बढ़ावा दे सकें।
चार्जिंग और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर सकें।
Tier-2 और Tier-3 शहरों में EV को अपनाने की प्रक्रिया में तेज़ी ला सकें।

निष्कर्ष: Dr. Uday Narang के अनुसार, “ये उपाय भारत को सिर्फ एक बड़े EV बाज़ार के रूप में ही नहीं, बल्कि एक टेक-ड्रिवन और प्रतिस्पर्धी ग्लोबल एक्सपोर्ट बेस के रूप में दुनिया के सामने पेश करते हैं।”

ACMA ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘दूरदर्शी’: ऑटो कंपोनेंट सेक्टर के लिए खुलेंगे प्रगति के नए द्वार

नई दिल्ली: ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) ने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman द्वारा पेश किए गए Union Budget 2026-27 का पुरज़ोर स्वागत किया है। ACMA के अनुसार, यह बजट भारत की विनिर्माण प्राथमिकताओं, निर्यात क्षमता और तकनीकी बदलाव (Technology Transition) को मज़बूत करने वाला एक व्यावहारिक और दूरदर्शी कदम है।

बजट की मुख्य बातें जो ऑटो कंपोनेंट उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी:

  1. MSMEs और विनिर्माण पर ज़ोर
    सरकार ने MSMEs के लिए क्रेडिट (ऋण) तक पहुंच आसान बनाने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे छोटे और मध्यम दर्जे के निर्माताओं को अपनी क्षमता विस्तार (Capacity Expansion) और नवाचार (Innovation) में निवेश करने में मदद मिलेगी।
  2. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और घरेलू वैल्यू चेन
    ACMA ने बैटरी, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और उच्च-मूल्य वाली इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के स्थानीयकरण (Localization) पर सरकार के फोकस की सराहना की है। इससे न केवल विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि भारत की सप्लाई-चेन भी मज़बूत होगी।
  3. निर्यात और लॉजिस्टिक्स में सुधार
    वैश्विक व्यापार की अनिश्चितताओं के बीच, बजट में निर्यात क्रेडिट और लॉजिस्टिक्स दक्षता (Logistics Efficiency) पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे भारत को एक वैश्विक Sourcing Hub के रूप में पहचान मिलेगी और भारतीय निर्माता वैश्विक सप्लाई-चेन का अहम हिस्सा बन सकेंगे।
  4. सीमा शुल्क (Customs Duty) का युक्तिकरण
    बजट में उल्टे शुल्क ढांचे (Inverted Duty Structures) को ठीक करने और प्रक्रियात्मक सरलीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की गई है। इससे निर्माण लागत में कमी आएगी और Ease of Doing Business को बढ़ावा मिलेगा।

नेतृत्व की प्रतिक्रिया

ACMA के अध्यक्ष और JK Fenner (India) Ltd के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री Vikrampati Singhania ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा, “केंद्रीय बजट 2026-27 भारत के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए एक विश्वसनीय रोडमैप प्रस्तुत करता है। MSMEs, स्वच्छ गतिशीलता (Clean Mobility) और निर्यात सुविधा पर लगातार ध्यान देना हमारे उद्योग को वैश्विक चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा। यह भारत को एक प्रतिस्पर्धी और विश्वसनीय मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा।”

निष्कर्ष: ACMA को उम्मीद है कि सरकार के साथ मिलकर इन प्रस्तावों के प्रभावी कार्यान्वयन से ऑटो कंपोनेंट उद्योग भारत के औद्योगिक और निर्यात विकास का एक प्रमुख स्तंभ बनेगा।

Union Budget 2026-27: Viksit Bharat की ओर एक मजबूत कदम

नई दिल्ली: Renault Group India के CEO श्री Stephan Deblaise ने Union Budget 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इंडिया की विनिर्माण-आधारित (Manufacturing-led) विकास यात्रा के लिए एक अत्यंत सकारात्मक और भरोसा दिलाने वाला संकेत बताया है। उनके अनुसार, यह बजट रणनीतिक क्षेत्रों में लचीलापन और तकनीकी गहराई पैदा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Stephan Deblaise के वक्तव्य के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
पॉलिसी में निरंतरता: यह बजट ‘Viksit Bharat’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार की नीतियों में स्थिरता और विनिर्माण क्षेत्र के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
India Semiconductor Mission 2.0: उपकरण, सामग्री और सप्लाई-चेन को मज़बूत करने पर ध्यान देना इंडस्ट्री की बदलती और भविष्य की ज़रूरतों के साथ पूरी तरह मेल खाता है।
आयात निर्भरता में कमी: Rare Earth Magnets पर विशेष पहल और Lithium-ion cell के लिए कैपिटल गुड्स पर कस्टम ड्यूटी में लगातार छूट देना एक सराहनीय कदम है। इससे महत्वपूर्ण आयात पर निर्भरता कम होगी और Deep Localization के साथ टिकाऊ मोबिलिटी (Sustainable Mobility) के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स: ₹12.2 लाख करोड़ का सार्वजनिक पूंजीगत खर्च (Public CAPEX) और बेहतर लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर का समर्थन भारतीय अर्थव्यवस्था के ज़िम्मेदार विकास को और अधिक गति प्रदान करेगा।

निष्कर्ष: Renault Group India के प्रमुख के अनुसार, यह बजट न केवल भारतीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि तकनीकी रूप से भारत को और भी अधिक समृद्ध बनाएगा।

2025 में फ्यूल की जंग में फिसला पेट्रोल, CNG की रफ्तार ने बदला खेल

नई दिल्ली: इंडिया के ऑटो मार्केट में 2025 एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। सालों से भारतीय सड़कों पर राज करने वाली पेट्रोल कारों की बादशाहत पहली बार हिली। अब लोग कार ही नहीं खरीद रहे हैं, हिसाब लगाकर फैसला कर रहे हैं। बढ़ती ईंधन कीमतें, रनिंग कॉस्ट का दबाव और माइलेज की हकीकत ने ग्राहकों को पेट्रोल से आगे सोचने पर मजबूर कर दिया है। पेट्रोल कारें पीछे हटीं, वहीं CNG सस्ती दौड़ का भरोसा बनी, इलेक्ट्रिक ने भविष्य की झलक दिखाई, डीज़ल ने SUV के दम पर खुद को जिंदा रखा और हाइब्रिड ने बैलेंस का रास्ता चुना।

2025 में देश में कुल पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री करीब 45.8 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल से लगभग 6 फीसदी ज्यादा है। इसी ग्रोथ के बीच पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी 59.4% से फिसलकर 53.3% पर आ गई। साल भर में करीब 1.3 लाख कम पेट्रोल कारें बिकीं।

अब कार दिल से नहीं, दिमाग और जेब से खरीदी जा रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और E20 के साथ माइलेज की जमीनी सच्चाई ने आम खरीदार को हर किलोमीटर का हिसाब लगाने पर मजबूर कर दिया। पहले जहां पेट्रोल “सेफ चॉइस” माना जाता था, वहीं अब वही सवालों के घेरे में आ गया है। इसी खाली जगह में CNG ने एंट्री नहीं ली, बल्कि पूरी बाज़ी पलट दी। कम रनिंग कॉस्ट, स्थिर ईंधन कीमतें और फैक्ट्री-फिटेड टेक्नोलॉजी ने इसे झिझक से निकालकर भरोसे की ड्राइवर सीट पर बैठा दिया। Maruti Suzuki और Tata की CNG कारों ने शहरों में यह साबित कर दिया कि अब CNG सिर्फ सस्ता विकल्प नहीं, बल्कि समझदार और भविष्य की सोच वाला फैसला है। जिन डीज़ल कारों को खत्म माना जा रहा था, उन्होंने भी चुपचाप वापसी की। SUV सेगमेंट ने डीज़ल को जिंदा रखा और इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 18.3% हो गई।

इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी करीब दोगुनी होकर 4.6% पहुंच गई। बेहतर रेंज और नए मॉडल्स ने EV को भरोसेमंद बनाया। Toyota Innova Hycross और Maruti Grand Vitara जैसे मॉडल्स के दम पर हाइब्रिड की हिस्सेदारी 2.6% तक पहुंची। 2025 वह साल बन गया जब इंडियन कार खरीदारों को समझ में आ गया कि पेट्रोल ही आखिरी विकल्प नहीं है। इस साल कम खर्च, बेहतर माइलेज और भविष्य की सोच ने कार बाजार की दिशा ही बदल दी।

Suzuki Motorcycle India : दिसंबर 2025 में टूटे रेकॉर्ड 1,22,366 यूनिट्स बिकीं, 26% की बढ़ोतरी

गुरुग्राम: Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) ने दिसंबर 2025 में कुल 1,22,366 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल दिसंबर में बिकने वाली 96,804 यूनिट्स की तुलना में 26% अधिक है। इस मजबूत प्रदर्शन ने साल के अंत में कंपनी की बढ़ती गति को और मजबूत किया और दिखा दिया कि ग्राहकों का भरोसा Suzuki पर पहले जैसा ही कायम है। घरेलू बाजार में SMIPL ने 97,823 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की 78,834 यूनिट्स से 24% अधिक हैं। एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया और 24,543 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की 17,970 यूनिट्स की तुलना में 37% की बढ़त दर्शाता है।

SMIPL के Vice President – Sales & Marketing दीपक मुतरेजा ने कहा कि दिसंबर का यह शानदार प्रदर्शन ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। Suzuki ब्रैंड का “By Your Side” हर कदम पर ग्राहकों के साथ रहने का वादा कंपनी की रणनीति और प्रतिबद्धता का आधार बना रहेगा।

स्पेयर पार्ट्स की बिक्री में भी SMIPL ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। दिसंबर 2025 में स्पेयर पार्ट्स से कंपनी ने 961 मिलियन रुपये का राजस्व हासिल किया, जो पिछले साल की तुलना में 16% अधिक है। ग्राहकों से जुड़ने और ऑन-ग्राउंड अनुभव को बढ़ाने के लिए SMIPL ने कई पहल कीं। Suzuki Access Mileage Contest का आयोजन कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल) और पलवल (हरियाणा) में किया गया, जिसमें 70 Suzuki Access स्कूटर मालिकों और संभावित खरीदारों ने हिस्सा लिया और शहर की सड़कों पर स्कूटर की क्षमता का अनुभव किया।

इसके अलावा, GIXXER Pit Stop प्रोग्राम को कोच्चि, चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 GIXXER राइडर्स और बाइक प्रेमियों ने टेस्ट राइड्स, DIY मेंटेनेंस सेशन और एक्सक्लूसिव अपग्रेड/एक्सचेंज का आनंद लिया। कंपनी ने कहा कि 2026 में यह अनुभव आधारित कार्यक्रम और बढ़ाए जाएंगे ताकि राइडर्स को और बेहतर अनुभव दिया जा सके।

Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) Suzuki Motor Corporation, Japan की एक सहायक कंपनी है, जो भारत में फरवरी 2006 से है। कंपनी का प्लांट खेरकी दौला, गुरुग्राम, हरियाणा में है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 13 लाख यूनिट्स है। SMIPL 125cc स्कूटर, प्रीमियम मोटरसाइकिल (150cc+) और Big-Bikes बनाती है।

MG Motor India की Buy Back गारंटी : EV खरीदिए, 5 साल बाद दोबारा बेचकर 40 से 60% रकम वापस लीजिए

नई दिल्ली: JSW MG Motor India ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने वालों के लिए भारत में पहली बार Assured Buy Back Program लॉन्च किया है। इससे EV खरीदने वालों की गाड़ी की भविष्य की कीमत (री-सेल वैल्यू) की चिंता खत्म हो जाएगी। इस प्रोग्राम से कंपनी यह भरोसा दे रही है कि अगर ग्राहक अपनी MG इलेक्ट्रिक कार को चार या पांच साल बाद बेचना चाहे तो उन्हें गाड़ी की कुल कीमत की 40% से 60% तक की रकम गारंटी से हासिल होगी। स्कीम किसी लोन, EMI या फाइनेंस से जुड़ी नहीं है। ग्राहक बिना किसी शर्त के इस Assured Buy Back Program का फायदा उठा सकते हैं।

Assured Buy Back Program सिर्फ आम (निजी) EV खरीदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि पहली बार कमर्शियल इस्तेमाल वाली MG ZS EV गाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। टैक्सी, फ्लीट या बिज़नेस में इस्तेमाल होने वाली MG EV के मालिक भी तय समय और तय माइलेज के अंदर गारंटीड री-सेल वैल्यू का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा का कहना है कि MG हमेशा से ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए ऐसे समाधान लाती रही है जैसे बैटरी-एज-ए-सर्विस और EV बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी। MG Value Promise Program से कंपनी EV खरीदारों को यह भरोसा दे रही है कि उन्हें भविष्य में कार बेचने या बदलने को लेकर कोई तनाव नहीं होगा। ग्राहक खुद तय कर सकता है कि वह 3, 4 या 5 साल बाद अपनी कार बेचे या नई MG EV में अपग्रेड करे। ग्राहक को कार की कीमत घटने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। तय अवधि पूरी होने पर ग्राहक चाहें तो कार अपने पास रख सकेंगे या कंपनी को वापस कर सकेंगे या किसी नई MG कार से एक्सचेंज कर सकेंगे।

इस स्कीम को Lockton India Insurance ने पूरी तरह से डिजाइन किया है, जबकि Zuno General Insurance इसके इंश्योरेंस पार्टनर हैं। Zuno General Insurance की MD और CEO शनाई घोष ने कहा कि यह साझेदारी भारत में EV इंश्योरेंस को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। Lockton India के CEO डॉ. संदीप दादिया ने कहा कि Assured Buy Back Program से EV मालिकों को यह पहले से ही पता होगा कि उनकी कार की भविष्य में कितनी कीमत मिलेगी।

Samsung AI TV पर आएंगी Google Photos, टीवी की बिग स्क्रीन पर निकलेगी यादों की बारात

नई दिल्ली: Samsung Electronics अपने AI टीवी लाइनअप में Google Photos को लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूज़र्स अपनी ज़िंदगी की खूबसूरत यादों को बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे।

Samsung का मकसद परिवार के यादगार पलों को संजोना है। जो तस्वीरें और वीडियो लोग अपने मोबाइल फोन में रखते हैं, वे अब केवल छोटे स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेंगी। परिवार से जुड़े यादगार पल अब सीधे सैमसंग टीवी की बड़ी स्क्रीन पर फिल्म जैसे शानदार अंदाज़ में दिखाई देंगी। फैमिली ट्रिप, जन्मदिन, शादी, बच्चों की पुरानी यादें या रोज़मर्रा के छोटे-छोटे खूबसूरत पल, सब कुछ लिविंग रूम में पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा और महसूस किया जा सकेगा।

Google Photos पहले से ही मोबाइल में तस्वीरों और विडियो को सुरक्षित रखने, पहचानने और शेयर करने के लिए इस्तेमाल होता है। अब टीवी खुद ही तस्वीरों को लोगों, जगहों और खास मौकों के हिसाब से दिखाएगा। यूज़र को कुछ ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सैमसंग की Vision AI तकनीक यह समझेगी कि किस समय कौन-सी तस्वीर दिखानी है। Daily+ और Daily Board जैसे फीचर्स से टीवी आपकी पसंदीदा यादों को अपने आप सामने ले आएगा। इसे चलाना बेहद आसान होगा। सिर्फ Google अकाउंट से लॉग-इन करना होगा और आपकी सारी यादें तुरंत टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी।

Samsung और Google Photos मिलकर टीवी के लिए तीन खास नए फीचर्स तैयार कर रहे हैं। इनमें से पहला फीचर ‘Memories’ होगा। 2026 में ‘Create with AI’ फीचर लॉन्च होगा। इसमें Google DeepMind की AI तकनीक की मदद से यूज़र अपनी तस्वीरों को नए और मज़ेदार रूप में बदल सकेंगे। तीसरा फीचर ‘Personalized Results’ यूज़र को अपनी पसंद के हिसाब से यादें देखने की सुविधा देगा। अगर कोई व्यक्ति समुद्र, पहाड़, पेरिस यात्रा या हाइकिंग से जुड़ी तस्वीरें देखना चाहता है, तो टीवी खुद ही उन्हीं तस्वीरों को चुनकर स्लाइडशो के रूप में दिखा देगा। सैमसंग और Google की साझेदारी से टीवी अब केवल फिल्म या चैनल देखने का साधन नहीं रहेगा, बल्कि यादों को ज़िंदा करने वाला कैनवास बन जाएगा, जहां हर तस्वीर एक कहानी सुनाएगी और हर पल फिर से महसूस किया जा सकेगा।

Maruti Suzuki के पहले Design Challenge में MIT Pune टॉपर

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited ने 26 दिसंबर 2025 को अपना पहला Design Challenge सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रतियोगिता में भारत और विदेशों के 70 डिजाइन संस्थानों के 400 से ज्यादा छात्र भाग लेने आए। प्रतियोगिता का मकसद छात्रों को कॉम्पैक्ट कार और मोबिलिटी सॉल्यूशन्स डिज़ाइन करने का अवसर देना था और यह पहल Maruti Suzuki की ओपन इनोवेशन रणनीति का हिस्सा थी।

चार राउंड की मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद तीन टीमों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। पहला स्थान MIT Institute of Design, Pune को मिला, दूसरा स्थान Association of Designers of India, VIT Vellore को और तीसरा स्थान Strate School of Design, Bengaluru को। इन विजेता टीमों को कैश प्राइज और Maruti Suzuki की डिजाइन टीम के साथ छह महीने की इंटर्नशिप दी गई। सात और टीमों को गिफ्ट वाउचर और संभावित इंटर्नशिप के अवसर भी दिए गए हैं, जो आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद निश्चित होंगे।

Maruti Suzuki India के Managing Director और CEO Hisashi Takeuchi ने कहा कि यह पहल कंपनी की ओपन इनोवेशन रणनीति का हिस्सा है और डिजाइन की भूमिका ग्राहकों के निर्णय लेने में अहम है। उन्होंने बताया कि युवा डिज़ाइनर नए और अलग दृष्टिकोण लेकर आते हैं, जो ऑटोमोबाइल डिजाइन को नया आयाम देते हैं। विजेता इंटर्न्स अब Maruti Suzuki के पेशेवर डिज़ाइनरों के साथ काम करेंगे और भविष्य के वाहन मॉडलों के विकास में योगदान देंगे। कंपनी ने कहा कि यह Design Challenge हर साल आयोजित किया जाएगा, ताकि नए छात्रों को लगातार उद्योग अनुभव मिल सके।

Maruti Suzuki पहले से ही स्टार्टअप्स के साथ मोबिलिटी सॉल्यूशन्स पर काम कर रही है। इस Design Challenge के माध्यम से कंपनी ने यह पहल डिज़ाइन छात्रों तक फैला दी है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि बदलती ग्राहक उम्मीदों के अनुरूप नई और स्मार्ट डिज़ाइन पेश की जा सके। इस तरह, Maruti Suzuki ने न केवल युवा प्रतिभाओं को अवसर दिया, बल्कि भविष्य की कारों के डिज़ाइन में नई सोच और इनोवेशन को भी बढ़ावा दिया। यह पहला Design Challenge इस बात का संकेत है कि कंपनी लगातार नवाचार और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

Hyundai लाएगी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार, ब्रूसेल्स मोटर शो में होगा धमाका

नई दिल्ली: Hyundai Motor Company अपनी अब तक की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार ब्रूसेल्स मोटर शो 2025 में पेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से इसका टीजर जारी किया गया है, जिसमें कार का डिज़ाइन ऊंचा और बॉक्सी दिख रहा है। यह सिर्फ दिखने में बड़ी ही नहीं है, बल्कि अंदर भी ज्यादा स्पेस होगा। यह नई कार Hyundai की मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों से बड़ी होगी और कंपनी के भविष्य की इलेक्ट्रिक योजनाओं और नई तकनीक की झलक भी दिखाएगी।

टीज़र में इस नई EV की ऊंची बॉडी और लंबी व्हीलबेस दिखाई गई है। पारंपरिक SUV की तरह नीचे झुकी नहीं है। नई Hyundai EV की LED लाइटें सिंपल और आधुनिक हैं।कार का आकार और बॉडी फैमिली के हिसाब से बनाई गई है। इसमें अंदर लोग आराम से बैठ सकेंगे। सामान रखने की जगह भी पर्याप्त है। Hyundai की लाइनअप में यह कार Ioniq रेंज से ऊपर की पोज़िशन में रहेगी। यह मॉडिफाइड E-GMP प्लेटफॉर्म या बड़े EV के लिए खास नई आर्किटेक्चर पर बनाई गई हो सकती है।

Hyundai की सबसे बड़ी EV में एडवांस्ड डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टेड कार फीचर्स और कन्फ़िगरेबल (बदलने योग्य) सीटिंग लेआउट होने की उम्मीद है।
तीन-रो सीटिंग यानी तीन पंक्तियों में सीटें भी हो सकती हैं। यह Hyundai की सबसे बड़ी EV होगी, इसमें हाई-कैपेसिटी बैटरी पैक होने की उम्मीद है। इसका कार लंबी दूरी तय कर सकेगी और फास्ट-चार्जिंग भी संभव होगी। केबिन बड़ा, आधुनिक और स्मार्ट होगा। तीन-रो सीटिंग और एडवांस फीचर्स होंगे। कार स्पेस, आराम और तकनीक पर फोकस करेगी, सिर्फ स्पीड पर नहीं।

hyundai की इस सबसे बड़ी EV के लॉन्च से साफ हो गया है कि कंपनी सिर्फ छोटे या मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बड़े इलेक्ट्रिक वाहन जैसे फैमिली MPV या बड़े SUV सेगमेंट पर भी ध्यान दे रही है। फैमिली और कमर्शियल मोबिलिटी के लिए ये बड़े इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया भर में बहुत महत्वपूर्ण हो रहे हैं। ब्रूसेल्स मोटर शो में इसका खुलासा Hyundai की दीर्घकालिक EV योजना (EV रोडमैप) को भी साफ करेगा।