Bharat benz की 19.5-टन वजन की इंटरसिटी बस लॉन्च, टैंक फुल होने पर 1300+ किमी तक चलेगी

नई दिल्ली: Bharat benz ने अपनी नई 19.5-टन की इंटरसिटी हैवी-ड्यूटी बस BB1924 लॉन्च की है। Daimler India Commercial Vehicles (DICV) के इस अपग्रेडेड मॉडल को खासतौर पर उन बस ऑपरेटरों के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी दूरी के रूट्स पर ज्यादा यात्री क्षमता, कम ऑपरेटिंग खर्च और बेहतर आराम चाहते हैं। यह बस एक बार टैंक फुल कराने पर 1300 किमी से ज्यादा की दूरी तय करेगी। इंडिया का बस बाजार इस समय USD 51.09 बिलियन का है और 2030 तक 5.36% CAGR की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।

DICV के हेड ऑफ बस बिजनेस अंदामुथु पोनुसामी ने कहा कि BB1924 इंटरसिटी मोबिलिटी को नई सोच देता है। एडवांस्ड सेफ्टी, हाईलेवल के लोकलाइजेशन और कम ओनरशिप कॉस्ट से ऑपरेटरों के लिए बेहतरीन वैल्यू और भरोसे की पेशकश करता है। कंपनी के फील्ड ट्रायल्स मुंबई–पुणे, दिल्ली–जयपुर और चेन्नई–बेंगलुरु जैसे हाई-डिमांड रूट्स पर किए गए।

BB1924 की GVW रेटिंग 19,500 kg है, जिससे ऑपरेटर ज्यादा सामान रखने के साथ-साथ 51+1+1 सीटें भी लगा सकते हैं। OM926 6-सिलेंडर BS6 OBD-II डीजल इंजन से चलने वाली यह चेसिस 241bhp और 850Nm का टॉर्क देती है। 380 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली बस फुल टैंक होने पर 1,300km से ज्यादा की दूरी तय करेगी। पहली जरूरी सर्विस 60,000km पर होगी। उसके बाद हर 1,20,000km पर चेक होगा, जिससे मेंटेनेंस से जुड़े डाउनटाइम को कम करने में मदद मिलती है। इसमें ABS, EBD, Electronic Vehicle Stability Control, 5-स्टेज इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रिटार्डर, हाई-टेंसाइल स्टील चेसिस और फैक्ट्री-फिट Michelin tubeless टायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो हाइवे रूट्स पर बेहतर कंट्रोल, कम ब्रेकिंग दूरी और ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। बस में BS-VI OBD-II आधारित OM926 छह-सिलेंडर डीज़ल इंजन मिलता है जो 241 hp पावर और 850 Nm का फ्लैट टॉर्क देता है।

कंपनी के मुताबिक, चेसिस को 10-15 साल की सर्विस लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। BharatBenz BB1924 इंटरसिटी बस सेगमेंट में नए मानक तय करने के लिए तैयार है। ज्यादा क्षमता, कम खर्च और मजबूत सुरक्षा के साथ यह मॉडल भारत में इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट को नई दिशा देने वाला अगला बड़ा कदम साबित हो सकता है।

7000 mAh की बैटरी संग realme P4x बनेगा ऑनलाइन सुपरस्टार: 8 को मिलेगी झलक, 10 दिसंबर को लाइव सेल

नई दिल्ली: realme ने इंडिया में अपने नए पावर-पैक स्मार्टफोन realme P4x के लिए लाइव ऑनलॉइन शो का बिगुल बजा दिया है। realme अब अपने नए स्मार्टफोन P4x को एक लाइव शो में दिखाएगा, जहां लोग फोन को देखकर उसके फीचर्स समझ सकेंगे और फिर उसी प्लैटफॉर्म पर लाइव सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ खरीद भी सकेंगे। कंपनी 8 दिसंबर की शाम 7 बजे एक खास लाइव सेशन में फोन की पहली एक्सक्लूसिव झलक दिखाएगी, जबकि 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सिर्फ एक घंटे की Live Commerce Sale आयोजित होगी, जहां यूजर्स भारी डिस्काउंट के साथ P4x खरीद सकेंगे। इस लाइव इवेंट को क्रिएटर्स तुषार खन्ना और सबा हुसैन होस्ट करेंगे।

6GB+128GB मॉडल की कीमत ₹15,999 है, लेकिन ₹1,000 कूपन और ₹1,500 बैंक ऑफर के साथ यह सिर्फ ₹13,499 में मिल जाएगा। 8GB+128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹14,999 रखी गई है। 8GB+256GB मॉडल ₹16,999 में उपलब्ध होगा। साथ ही Flipkart पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।

realme P4x को कंपनी ने “7000mAh Pioneer” कहा है। यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी और सबसे टिकाऊ बैटरी लेकर आता है। इसमें 7000mAh Titan Battery दी गई है, जो 45W Fast Charging सपोर्ट करती है। फोन में Bypass Charging भी दिया गया है जिससे गेमिंग या हेवी लोड के दौरान फोन गर्म नहीं होता। ठंडक बनाए रखने के लिए इसमें Frozen Crown Cooling System है और एक बड़ी Steel VC Plate लगी है, जो CPU का तापमान 20°C तक कम कर देती है।

realme P4x में नया MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें 144Hz Sunlight Display है जो 1000 nits की पीक ब्राइटनेस देता है। Dual Speakers इसको एक बेहतर मल्टीमीडिया डिवाइस बनाते हैं। कैमरा सेटअप में realme ने 50MP AI कैमरा, 4K विडियो रिकॉर्डिंग, और कई AI टूल्स दिए हैं, जिससे फोटो और विडियो की क्वालिटी काफी बेहतर मिलती है। P4x एक aerospace-inspired स्टाइल में बनाया गया है। इसमें Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green जैसे रंग मिलते हैं।

5 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी Mahindra XUV 7XO, सोशल मीडिया पर टीजर ने मचाई धूम

नई दिल्ली: इंडिया के एसयूवी बाजार में ट्रेंडसेटर Mahindra XUV700 एक ऐसी कार है, जिसने सिर्फ चार साल में 3 लाख से ज्यादा परिवारों का भरोसा जीता और प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट की परिभाषा बदल दी। अब उसी मजबूत बुनियाद और डीएनए पर बनी Mahindra XUV 7XO का वर्ल्ड प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को होगा। Mahindra XUV 7XO के डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स में बड़े बदलाव किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर कंपनी की ओर से जारी टीजर ने काफी धूम मचाई है।

Mahindra XUV 7XO सिर्फ नेक्स्ट-जेन नहीं, बल्कि ‘इवॉल्यूशन प्लस’ मॉडल है, जो पहले से ज़्यादा प्रीमियम, स्मार्ट और डायनामिक है। इसमें नेक्सट लेवल का डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम एहसास जुड़ा है। डिज़ाइन ज्यादा मॉडर्न, शार्प और एयरोडायनामिक है। इंटीरियर पहले से ज्यादा लग्जरी और टेक-फोकस्ड है।

Mahindra XUV 7XO के इंटीरियर में बैठते ही कार एक लाउंज जैसी आरामदायक जगह महसूस होगा। XUV 7XO का इंटीरियर इतना मॉडर्न, डिजिटल और फीचर-पैक है कि उसमें बैठकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी हाई-टेक केबिन में हैं, जहां सब कुछ आपकी जरूरत के हिसाब से स्मार्ट तरीके से काम करता है। कार के इंटीरियर में तीन-स्क्रीन सेटअप ड्राइवर डिस्प्ले, सेंट्रल इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले मिलेगा। 7XO में दूसरे रो में वेंटिलेटेड कैप्टन सीट्स, Harman Kardon का Dolby Atmos ऑडियो, फ्रंट पार्किंग सेंसर और सेल्फ-पार्किंग सिस्टम जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

Mahindra XUV 7XO 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन 197 bhp/380 Nm के साथ आएगा, जबकि 2.2L डीज़ल 182 bhp और 450 Nm तक का टॉर्क देगा। पेट्रोल और डीज़ल इंजन और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे ड्राइव में ज्यादा ताकत, कम कंपन और ज्यादा आराम महसूस हो।

कंपनी ने नई कार के नाम की आधिकारिक घोषणा वाला प्रमोशनल वीडियो या टीजर जारी किया गया है। कंपनी का मकसद नई गाड़ी के नाम का ऐलान करने के साथ ही डिजाइन या कॉन्सेप्ट की थोड़ी जानकारी देकर लोगों में उत्सुकता बढ़ाना है। विडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर कार को लेकर भारी उत्साह है। उम्मीद है XUV 7XO सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों पर एक नए ट्रेंड की शुरुआत साबित होगी।

नवंबर 2025 में ऑटो रिटेल ने पकड़ी रफ्तार, फेस्टिवल के बाद भी मांग बरकरार : FADA

नई दिल्ली: FADA ने नवंबर 2025 की वाहन रिटेल रिपोर्ट जारी की है, जो बताती है कि फेस्टिव सीज़न के बाद भी ऑटो रिटेल की रफ्तार कायम है। इस महीने कुल रिटेल बिक्री साल-दर-साल 2.14% बढ़ी। नवंबर 2024 में दिवाली के तुरंत बाद भारी रजिस्ट्रेशन हुए थे। इसके उलट इस बार अक्टूबर में ही दिवाली पड़ जाने की वजह से फेस्टिव डिलीवरी पिछले महीने हो चुकी थी। फिर भी नवंबर में मांग बनी रहना इंडस्ट्री के लिए पॉज़िटिव संकेत माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार दोपहिया वाहन बिक्री 3.1 फीसदी घट गई क्योंकि रिटेल का बड़ा हिस्सा अक्टूबर में शिफ्ट हो गया था। जीएसटी 2.0 के कट, लगातार मिल रहे ऑफर्स और ग्रामीण बाज़ार से आती पूछताछ ने इस सेगमेंट को सहारा दिया। पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट ने जबरदस्त 19.7% की बढ़ोतरी दर्ज की। बेहतर मॉडल उपलब्धता, कॉम्पैक्ट SUVs की मजबूत डिमांड और साल के अंत में मिलने वाले डिस्काउंट्स ने इस ग्रोथ को और तेज़ किया। कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में भी 19.94% की तेज़ बढ़त देखी गई। तीन पहिया वाहनों की बिक्री 23.67% बढ़ी। ट्रैक्टरों की मांग 56.55% उछली। कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट में 16.5% की गिरावट दर्ज की गई।

FADA ने निकट भविष्य को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए हैं। रबी की बुवाई 39.3 मिलियन हेक्टेयर को पार कर गई है, जो इस बार किसानों की आय और ग्रामीण खर्च में मजबूती का संकेत देती है। इसके साथ ही सामान्य से ज्यादा ठंडी सर्दियों का अनुमान लगाया गया है, जिससे लॉजिस्टिक्स और मौसमी मोबिलिटी में बढ़ोतरी की उम्मीद है। एफएमसीजी, ट्रैक्टर और दोपहिया सेगमेंट में ग्रामीण खपत की वापसी के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। GST 2.0 सुधारों और लगातार जारी उपभोक्ता स्कीमों के कारण दिसंबर में भी मांग के टिके रहने की उम्मीद है।

अगले तीन महीनों को लेकर 74% डीलर्स ने ग्रोथ का अनुमान जताया है। उनका कहना है कि 2026 की नई लॉन्चिंग्स, शादी-ब्याह का सीज़न और फसलों से मिलने वाली नकदी बाज़ार में नई जान डालेंगे। हालांकि मॉडल-ईयर चेंज और फेस्टिव ट्रिगर्स के न होने से हल्की सुस्ती भी आ सकती है। ‘वन नेशन, वन टैक्स’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विज़न affordable mobility को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

Hero Vida ने बनाया रिकॉर्ड : 2025 में 1 लाख से ज्यादा ई-स्कूटरों की बिक्री

नई दिल्ली: Hero Motocorp ने पहली बार किसी एक साल में 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है। Vahan पोर्टल के अनुसार 1 जनवरी से 5 दिसंबर के बीच कुल 1,00,383 Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को दिए गए। अक्टूबर 2022 में लॉन्च के बाद से Hero Vida e-scooter की कुल बिक्री 1.5 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है। 2025 के पहले 11 महीने और 5 दिनों में ही 1,00,383 यूनिट बिक गईं, जो अब तक की कुल 1,55,416 यूनिट बिक्री का 65% है।

2025 कंपनी के लिए बेहद मजबूत साबित हुआ। जहां 2022–2024 के बीच Vida की कुल बिक्री 55,033 यूनिट थी, वहीं 2025 के पहले 11 महीने और 5 दिनों में ही Hero Vida ने 100,383 यूनिट्स बेच दी। अक्टूबर 2022 में लॉन्च के बाद से कुल बिक्री 150,000 यूनिट्स को पार कर गई है। जनवरी 2025 में सिर्फ 1,626 यूनिट बिकी थीं, लेकिन मार्च से जून तक लगातार चार महीने 6,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं। जुलाई में पहली बार 10,000 का आंकड़ा पार हुआ और इसके बाद अगले पांच महीने तक यह तेजी बनी रही। अक्टूबर में सबसे ज्यादा 16,017 Hero Vida स्कूटर बिके। दिसंबर के पहले पांच दिनों में भी 1,984 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

बिक्री के मोर्चे पर इस मजबूत प्रदर्शन ने Hero MotoCorp को e-2W मार्केट की टॉप-10 रैंकिंग में लगातार जगह दिलाई है। जनवरी में 7वें स्थान पर रहने वाली कंपनी फरवरी में 6वें पायदान पर आई, मार्च से अक्टूबर तक लगातार 5वें स्थान पर बनी रही और नवंबर में उसने Ola Electric को पीछे छोड़ते हुए 4वीं रैंक हासिल कर ली।

CY2025 में अब तक बेची गई 100,383 यूनिट्स (135% सालाना वृद्धि) के साथ Hero MotoCorp की इंडिया के कुल 1.19 मिलियन ई-स्कूटर बाजार में हिस्सेदारी 8% हो गई है। इस साल 1 लाख से ज्यादा ई-स्कूटर बेचने वाले ब्रांड्स में TVS (23%), Bajaj (21%), Ola Electric (16%), Ather (15%) और Hero Vida (8%) शीर्ष पांच निर्माता हैं। 230 से ज्यादा EV कंपनियों में से सिर्फ यही पाँच ब्रांड इस क्लब में जगह बना पाए हैं।

Ola Electric के S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी शुरू, देसी 4680 Bharat Cell बैटरी से दौड़ेगा EV

नई दिल्ली: Ola Electric ने S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी शुरू की है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की स्वदेशी 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी के दम पर सड़क पर दौड़ेगा। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह कंपनी के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला व्हीकल है। ओला इलेक्ट्रिक ईवी के लिए बैटरी पैक और बैटरी सेल्स बनाने वाली देश की यह पहली कंपनी बन गई है।

S1 Pro+ को 13 kW मोटर से पावर मिलता है। यह 0-40 किमी/घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.1 सेकंड में पकड़ लेता है। यह स्कूटर IDC (DIY मोड) के साथ 320 किमी की रेंज देता है। Hyper, Sport, Normal और Eco समेत चार राइडिंग मोड्स से लैस है। स्कूटर में दोनों पहियों पर ABS से ब्रेकिंग और भी सुरक्षित हो जाती है। डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सीट दो अलग-अलग रंगों में है, जिससे लुक बेहतर और प्रीमियम लगता है। स्कूटर के रंग से मैच करने वाले मिरर दिए गए हैं। यात्रियों के पकड़ने के लिए नया, हल्का और मजबूत एल्यूमिनियम से बना हैंडल लगाया गया है। पहियों (रिम) पर स्टाइलिश स्टिकर्स/ग्राफ़िक्स लगाए गए हैं, जो स्कूटर को स्पोर्टी लुक देते हैं। Passion Red, Porcelain White, Industrial Silver, Jet Black, Stellar Blue और Midnight Blue जैसे नए रंगों में उपलब्ध है।

Ola की मौजूदा S1 Gen 3 प्रीमियम रेंज में S1 Pro+ के 5.2kWh और 4kWh वेरिएंट क्रमशः 1,90,338 और 1,70,338 रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि S1 Pro के 4kWh और 3kWh मॉडल की कीमतें 1,44,999 और 1,24,999 रुपये हैं। कंपनी की S1 X सीरीज़ में S1 X+ (4kWh) की कीमत 1,19,999 रुपये हैं। S1 X के 2kWh, 3kWh और 4kWh मॉडल क्रमशः 84,999 रुपये, 98,999 रुपये और 1,14,999 रुपये में मिलते हैं। S1 Pro Sport के 5.2kWh और 4kWh वेरिएंट की कीमतें 1,64,999 रुपये और 1,49,999 रुपये तय की गई हैं।

कंपनी की Roadster मोटरसाइकिल रेंज में Roadster X+ (4.5kWh) की कीमत ₹1,29,999 है, जबकि Roadster X के 2.5kWh, 3.5kWh और 4.5kWh मॉडल क्रमशः ₹99,999, ₹1,09,999 और ₹1,24,999 में उपलब्ध हैं।

Tata Sierra + की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये, बुकिंग 16 दिसंबर से ओपन, डिलिवरी 15 जनवरी से

नई दिल्ली: Tata Motors ने अपनी आइकॉनिक Sierra SUV के ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतें घोषित कर दी हैं, जबकि टॉप Adventure+ और Accomplished+ की कीमतें अभी भी सीक्रेट रखी गई हैं। 25 नवंबर को डेब्यू के वक्त कंपनी ने बेस Smart+ वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी थी। अब बाकी वेरिएंट्स के दाम सामने आ चुके हैं और बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से खुलेगी, वहीं डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। नई Sierra कुल सात वेरिएंट्स—Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+—में मिलेगी।

  • 1.5 NA पेट्रोल MT: 11.49 लाख से ₹15.99 लाख रुपये रखी गई है। 1.5 NA पेट्रोल DCT की कीमत 14.49 लाख से 16.79 लाख है। 1.5 टर्बो पेट्रोल AT 17.99 लाख रुपये में मिलेगी। 1.5 डीज़ल MT12.99 लाख से 17.19 लाख में मिलेगी। 1.5 डीज़ल AT की कीमत 15.99 लाख से लेकर 18.49 लाख रुपये रखी गई है।
    नई Sierra का डिज़ाइन पुरानी आइकॉनिक Sierra की याद तो दिलाता है, लेकिन पूरा लुक आज के जमाने वाली मॉडर्न SUV जैसा है। बाहर से SUV ज्यादा स्टाइलिश, हाई-टेक और प्रीमियम दिखती है। यह पुरानी पहचान और नई टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे Red Dot Design Award भी दिया है।
    नई Sierra का इंटीरियर एक लग्जरी लाउंज जैसा महसूस होता है। सामने एक ही ग्लास में तीन बड़े स्क्रीन मिलते हैं, ड्राइवर का डिजिटल क्लस्टर, बीच में इंफोटेनमेंट और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन। केबिन में पूरी तरह लग्जरी का अहसास होता है। पीछे बैठने वालों के लिए अच्छा लेगरूम और 622 लीटर का बड़ी डिक्की मिलती है, जिससे परिवार के साथ यात्रा करना आसान हो जाता है। वेंटिलेटेड मेमोरी सीट्स, डुअल-जोन AC, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, Dolby Atmos वाला JBL 12-स्पीकर सिस्टम, साउंडबार, हेड-अप डिस्प्ले और IRA कनेक्टेड टेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    नई Sierra में तीन इंजन ऑप्शंस हैं। सबसे पावरफुल 1.5L TGDi Hyperion टर्बो-पेट्रोल (160 bhp/255 Nm) सिर्फ ऑटोमैटिक में मिलता है। 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (106 bhp/145 Nm) मैनुअल और डुअल-क्लच दोनों में है, जबकि 1.5L Kyrojet डीज़ल (118–280 Nm) मैनुअल और ऑटोमैटिक में उपलब्ध है।

Hero–Harley 2025 शो स्टॉपर : X440 T संग CVO मॉडल की दो प्रीमियम बाइक्स इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Hero MotoCorp और Harley-Davidson ने इंडिया में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को और मजबूत करते हुए H-D X440 T को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपने सबसे शानदार और महंगे फ्लैगशिप CVO मॉडल—Street Glide और Road Glide—लॉन्च कर दिए हैं। ये Harley की टूरिंग बाइक्स का टॉप लेवल हैं। लंबी दूरी की डीलक्स राइडिंग के लिए कंपनी की सबसे प्रीमियम बाइक्स हैं।

2023 में लॉन्च हुई X440 की सफलता ने इंडिया में Harley-Davidson के लिए दरवाज़े बड़े स्तर पर खोले थे। कंपनी ने अब X440 T को पेश कर ब्रैंड ने साफ कर दिया है कि अगला फेज टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट-ओरिएंटेड डिजाइन पर फोकस करेगा। इस नए मॉडल में Ride-by-Wire, Switchable Traction Control, Switchable ABS (rear) और दो राइड मोड—Road और Rain शामिल हैं। बाइक का रियर सब-फ्रेम और टेल सेक्शन पूरी तरह नया है, जिससे पिलियन कम्फर्ट भी बेहतर हुआ है। सेगमेंट का पहला Panic Braking Alert भी इसमें दिया गया है । इसकी बुकिंग 7 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।


नए दौर के राइडर्स से जुड़ाव बढ़ाने के लिए Harley-Davidson India ने अभिनेता अहान पांडे को अपना ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है। ‘Saiyaara’ की सफलता के बाद उनकी युवा पहचान और स्वतंत्र छवि ब्रैंड के नए फेज से मेल खाती है। Harley Davidson X440T X440 T की कीमत 2,79,500 रुपये, X440 S की कीमत 2,54,900 और X440 Vivid की कीमत 2,34,500 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। CVO Road Glide की कीमत 67,36,720 रुपये है। CVO Street Glide की कीमत 63,03,142 रुपये रखी गई है।

Harley-Davidson की क्रूज़र और टूरिंग लाइन-अप में Nightster 14.53 लाख रुपये, Nightster Special 15.37 लाख रुपये, Sportster S 18.04 लाख रुपये, Street Bob 20.22 लाख रुपये और Heritage Classic 25.70 लाख रुपये में उपलब्ध है। एडवेंचर सेगमेंट की Pan America 1250 Special 27.15 लाख रुपये में आती है, जबकि आइकॉनिक Fat Boy 28.02 लाख रुपये और पावरफुल Breakout ₹34.35 लाख पर खरीदी जा सकती है। हाई-एंड टूरिंग सेगमेंट में Street Glide 42.49 लाख रुपये और Road Glide 45.74 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।

MotoSoul 5.0 में 20 वीं सालगिरह पर TVS Apache RTX 300 का दीदार, 2025 के आखिरी दिन हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली: TVS ने अपनी प्रतिष्ठित Apache रेंज के 20 साल पूरे होने का जश्न स्पेशल 20th Anniversary Edition के साथ मनाया है। 2005 में पहली बार लॉन्च हुई Apache श्रृंखला ने बाइक प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। अब MotoSoul 5.0 में RTX 300 का 20वीं सालगिरह संस्करण पेश किया गया है। यह खास एडिशन सिर्फ दिखने में ही अलग नहीं बल्कि इसमें हर छोटे डिजाइन एलिमेंट के माध्यम से 20 साल की विरासत को सेलिब्रेट किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 2.34 लाख रुपये रखी गई है। इसके 31 दिसंबर 2025 को लॉन्च होने की उम्मीद है।

इस स्पेशल संस्करण में बाइक को Lightning Black बेस कलर के साथ शैंपेन गोल्ड और रेड एक्सेंट्स में सजाया गया है। ईंधन टैंक पर एक मोटी शैंपेन गोल्ड स्ट्राइप है, जिसमें बड़े अक्षरों में ‘Apache’ लिखा हुआ है। हेडलैंप काउल और फ्रंट व्हील भी गोल्ड फिनिश में हैं, जबकि रियर व्हील में गोल्ड एक्सेंट्स केवल छोटे हिस्सों में रिम स्टिकर्स के रूप में दिखाई देते हैं। बाइक के फ्रंट फेंडर, सुम्प गार्ड और रियर टेल सेक्शन पर लाल रंग के एक्सेंट्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। फ्रंट और रियर ब्रेक कैलिपर्स और सेंट्रल फ्रेम भी लाल रंग में हैं, जो इसे स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक देते हैं।

TVS Apache RTX 300 20th Anniversary Edition में 299.1cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व इंजन है, जो 36 PS की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। बाइक में राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्रूज़ कंट्रोल और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसी एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। यूज़र चार राइड मोड्स – Urban, Rain, Tour और Rally – में से अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। टीवीएस ने इस एडिशन के डिज़ाइन और फीचर्स में वही स्पोर्टी और रेसिंग DNA रखा है जो RR और RTR के 20th Anniversary Editions में देखा गया। शैम्पेन गोल्ड और रेड का कॉम्बिनेशन इस बाइक को स्टाइल और परफॉर्मेंस में खास बनाता है।

7,400mAh की दमदार बैटरी + 165Hz डिस्प्ले संग OnePlus 15R की 17 दिसंबर को ग्रैंड एंट्री

बेंगलुरु: OnePlus 15R अब तक की सबसे तगड़ी 7,400mAh बैटरी और अल्ट्रा-स्मूद 165Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। 15R सिर्फ फोन नहीं, बल्कि R-सीरीज का अब तक का सबसे विस्फोटक अपग्रेड बनने वाला है। OnePlus 15R और नया OnePlus Pad Go 2 आधिकारिक तौर पर 17 दिसंबर को बेंगलुरु में होने वाले लाइवस्ट्रीम इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह बैटरी 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिलिकॉन नैनोस्टैक तकनीक पर आधारित है, जिसमें 15% सिलिकॉन एनोड मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी चार साल बाद भी 80% क्षमता के साथ काम करती रहेगी। फोन की चार्जिंग में कम समय लगेगा और यह ज्यादा समय तक चलेगा। OnePlus 15R का कैमरा अब 4K पर 120fps विडियो रिकॉर्डिंग करेगा, जो पहले सिर्फ OnePlus 15 में मौजूद था। विडियो क्वालिटी में भी यह मॉडल बिल्कुल फ्लैगशिप टच देगा।

OnePlus 15R दुनिया का पहला फोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्लेटफॉर्म के साथ ग्लोबली लॉन्च होगा। यह चिपसेट OnePlus और Qualcomm ने मिलकर 24 महीने तक को-डिफाइन और को-ऑप्टिमाइज़ किया है। डिस्प्ले में 165Hz 1.5K AMOLED पैनल, 450ppi पिक्सेल डेनसिटी के साथ 1800 निट्स की ब्राइटनेस और मात्र 1–2 निट्स तक की लो-ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन इसे आंखों के लिए भी सुरक्षित बनाता है।

OnePlus 15R में कंपनी की नई AI तकनीक Plus Mind का भी सपोर्ट होगा। फोन में मौजूद Plus Key दबाते ही स्क्रीन पर दिख रही किसी भी जानकारी को AI तुरंत सेव कर लेगा और उसे कैलेंडर इनवाइट, ऑटो-ऑर्गनाइज़्ड नोट्स और आसान सर्च जैसी सुविधाओं में बदल देगा। OnePlus 15R बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस—हर मोर्चे पर एक “ऑल-राउंड फ्लैगशिप किलर” बनने की तैयारी में है।