Renault शोरूम्स में ‘Discovery Days’ कैंपेन, कार की खरीद पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर

नई दिल्ली: फ्रांस की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Renault की इंडियन सहायक कंपनी Renault India ने देशभर के ग्राहकों के लिए एक बड़ा और खास कैंपेन शुरू किया है। ‘Discovery Days’ नाम का यह आयोजन लोगों को Renault के नए मॉडलों को एक बिल्कुल नए, जीवंत और आकर्षक माहौल में नजदीक से देखने और अनुभव करने का मौका देगा।

Renault 10 से 22 दिसंबर 2025 तक पूरे देश में ‘Discovery Days’ कैंपेन शुरू करेगी। इसमें नई कार की खरीद पर ग्राहकों को 60 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इससे नई कार खरीदने का कुल खर्च काफी कम हो जाएगा। कार खरीदते समय 0% ब्याज पर लोन दिया जाएगा।
करीब दो हफ्तों तक Renault के हर शोरूम में एक खास माहौल बनाया जाएगा, जहां लोग आकर कंपनी की नई कारें—नई Triber और नई Kiger—को आसानी से देख सकें, समझ सकें और टेस्ट ड्राइव भी ले सकें।

इवेंट को कंपनी ने बिल्कुल कार्निवाल स्टाइल में डिजाइन किया है। शोरूम सिर्फ कार दिखाने की जगह नहीं होंगे, बल्कि वहां एक मज़ेदार और फ्रेंडली माहौल मिलेगा। लगातार दो वीकेंड पर अलग-अलग थीम वाली एक्टिविटीज होंगी—जैसे छोटे-छोटे गेम्स, बच्चों के लिए मजेदार सेटअप, फोटो बूथ और पूरे परिवार की दिलचस्पी के अनुभव होंगे।

Renault India के MD वेंकट्रराम ममिल्लापल्ले ने कहा कि Discovery Days सिर्फ ऑफर्स देने का कार्यक्रम नहीं है। कंपनी चाहती है कि लोग नई Kiger और नई Triber को एक मज़ेदार, आरामदायक और यादगार माहौल में देखें, महसूस करें और समझें
नई Triber और नई Kiger के आने के बाद GST लाभों के सपोर्ट से, Renault India की बिक्री में हाल के महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर में कंपनी की बिक्री साल दर साल 21% बढ़ी, जबकि नवंबर में यह वृद्धि 30% तक पहुंच गई। कंपनी को उम्मीद है कि Discovery Days कैंपेन साल के आखिरी महीने में इस रफ्तार को और बढ़ाएगी।

1970 का स्टाइल, 2025 की मॉडर्न टेक्नोलॉजी : Royal Enfield के Moto Aviators लॉन्च, राइडर्स का बढ़ेगा स्वैग

नई दिल्ली: Royal Enfield ने अपनी अनोखी लॉन्चिंग से पूरे मोटरसाइक्लिंग कम्युनिटी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी ने ग्लोबल आईवियर ब्रांड VALLON के साथ मिलकर Royal Enfield × VALLON Moto Aviators का एक्सक्लूसिव Classic Edition लॉन्च किया है। ये कलेक्शन रॉयल एनफ़ील्ड की आइकॉनिक Classic लाइन—Classic 350, Goan Classic और Classic 650—से इंस्पायर्ड है। यह स्पेशल एडिशन पहली बार Motoverse 2025 में दिखाया गया था।

ये मोटो आइविएटर्स 70s के उस दौर को सलाम करते हैं, जब रॉकस्टार, राइडर्स और रेबल कल्चर अपनी चरम पर था। तब Aviators सिर्फ चश्मे नहीं थे, यह एक एटीट्यूड था। अब उसी विंटेज अंदाज़ को Royal Enfield और VALLON ने मॉडर्न मोटरसाइक्लिंग स्टाइल में बड़ी बेहतरीन तरीके से पिरोया है। Royal Enfield × VALLON Moto Aviators में स्टाइल के साथ सॉलिड सेफ्टी भी दी गई है।

चश्मों में Ultra-light TR90 Grilamid फ्रेम इस्तेमाल हुआ है, जिसका वजन सिर्फ 29 ग्राम है। ये बेहद हल्के, कम्फर्टेबल और लंबे समय तक पहनने के बाद भी महसूस न होने वाले है। ANSI Z87.1 सेफ्टी-रेटेड लेंस, जो राइडर को हाई लेवल की क्लैरिटी और प्रोटेक्शन देते हैं। चाहे तेज धूप हो, हल्की रोशनी हो या नाइट राइड—ये लेंस हर सिचुएशन में साफ विज़न और बेहतर सुरक्षा बनाए रखते हैं। ये Moto Aviators स्टाइल भी देते हैं और सेफ्टी भी। दिन की राइड हो या रात की—हर ट्रिप पर ये सबसे भरोसेमंद, सबसे कूल साथी बनकर चलते हैं।

Classic 350 – “Stay True” (Dark Tortoise–Green) क्लासिक, पुराने स्कूल वाली रॉयल एनफील्ड फील देता है। टॉरटॉइज़ फ्रेम, ग्रीन लेंस और Royal Enfield का क्रोम बैज सिंपल, सदाबहार और स्टाइलिश है। Classic 650 – “Stay Pure” ब्लैक फ्रेम + स्मोक लेंस के साथ एकदम पावरफुल, स्पोर्टी और हाई-परफॉर्मेंस वाली वाइब देता है। Goan Classic – “Stay Wild” (Dark Tortoise–Yellow) गोवा वाली फ्री-स्पिरिट और 70s का रंगीन अंदाज़ लेकर आता है। इसके येलो NightRider लेंस लो-लाइट में भी साफ विज़न देते हैं—शाम, रात या बीच राइड के लिए बेहतरीन है।

हर पैक में Royal Enfield × VALLON का लेदर पाउच, माइक्रोफाइबर क्लीनिंग क्लॉथ, एक स्पेशल कलेक्टर बॉक्स प्लास्टिक-फ्री, प्रीमियम पैकिंग मिलती है। Royal Enfield और VALLON ने मिलकर 70s के रॉकस्टार स्टाइल को एक्सक्लूसिव, प्रीमियम और सुपर स्टाइलिश Moto Aviators के रूप में आज की मोटरसाइक्लिंग दुनिया में वापस उतार दिया है।

BMW iX1 LWB का नया अवतार लॉन्च, अब स्टाइलिश लक्ज़री संग SUV मार्केट में लगेगी आग

नई दिल्ली: BMW India ने सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी BMW iX1 Long Wheelbase (LWB) का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। पहले से ही इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बन चुकी iX1 अब और भी लग्ज़री, और भी स्टाइलिश और पहले से ज्यादा एक्सक्लूसिव हो गई है। शानदार Night Dusk Blue नाम का नया मेटैलिक एक्सटीरियर शेड लॉन्च किया गया है, जो कार को एक डार्क, डीप और बेहद सोफिस्टिकेटेड प्रेज़ेंस देता है। अब यह कार चार रंगों, Night Dusk Blue, Carbon Black, Mineral White और Skyscraper Grey, में मिल रही है।

BMW iX1 LWB के केबिन में कंपनी ने ऐसा हाई-क्लास इंटीरियर दिया है जो पहली झलक में ही प्रीमियम महसूस होता है। कार में दो नए अपहोल्स्टरी ऑप्शन मिलते हैं—Veganza Smoke White + Atlas Grey डुअल टोन और Veganza Castanea। ये दोनों वेगन लेदर से बने हैं । इसमें 3D स्टिचिंग दी गई है, जो पूरे केबिन को और भी लग्ज़री फील कराती है। BMW का ‘Cocooning Effect’ इसमें चार चांद लगाता है। सीटों का वही शानदार रंग और फिनिश सिर्फ सीट पर नहीं, बल्कि डैशबोर्ड, डोर पैनल्स और स्पीकर मेश तक फैल जाता है। आप कार के अंदर कदम रखते ही महसूस करेंगे कि पूरा केबिन एकदम मॉडर्न, एलिगेंट और हाई-ऑन-लक्ज़री थीम में रैप्ड है।

इंडिया में अपनी एंट्री के कुछ ही महीनों में BMW iX1 LWB सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। प्रीमियम EV सेगमेंट की नंबर-1 सेलिंग SUV है। iX1 LWB में BMW की पांचवीं जनरेशन eDrive टेक्नोलॉजी धड़कती है। इसका 204 hp आउटपुट और 250 Nm टॉर्क इसे दमदार, स्मूद और फुर्तीला बनाता है। 66.4 kWh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 531 किलोमीटर (MIDC) की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है।

iX1 LWB न सिर्फ अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV है (लंबाई 4,616 mm और व्हीलबेस 2,800 mm), बल्कि इंडिया में उपलब्ध 5-सीटर SUVs में भी सबसे लंबी गाड़ियों में शामिल है। भारत में EV लक्ज़री का लेवल BMW ने एक बार फिर ऊपर उठा दिया है। अब iX1 LWB पहले से ज्यादा कस्टमाइज़ेशन, ज्यादा स्टाइल और ज्यादा प्रीमियम फील के साथ मार्केट में धमाल मचाने को तैयार है।

19,999 रुपये में Nothing Phone (3a) Lite इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Nothing ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Phone (3a) Lite को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार अपने सिग्नेचर डिजाइन को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए शानदार ग्लास बिल्ड, IP54 डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस और नया Blue कलर वेरिएंट दिया है, जो Black और White के साथ उपलब्ध रहेगा।

फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सेगमेंट का सबसे बड़ा 50MP मेन कैमरा है, जो TrueLens Engine 4.0, Ultra XDR फोटो, Night Mode, Motion Capture, और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसी सेगमेंट में पहली बार Glyph Light भी शामिल की गई है, जो कस्टमाइज्ड अलर्ट, Essential Notifications, Flip to Glyph और Camera Countdown फीचर देती है। 8GB + 128GB के फोन की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।
ICICI और OneCard ऑफर के साथ ₹19,999 में मिलेगा। 8GB + 256GB की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। ICICI और OneCard ऑफर के साथ 21,999 रुपये मिलेगा।

Nothing OS 3.5 (Android 15) पर चलता है और इसमें Smart Drawer, Private Space, और App Locker जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने बताया है कि इसे 2026 की शुरुआत में Nothing OS 4.0 का बड़ा अपडेट भी मिलेगा। डिस्प्ले भी 6.77 इंच AMOLED पैनल, 3000 nits HDR पीक ब्राइटनेस के साथ काफी दमदार है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 16GB तक RAM (8GB + 8GB RAM Boost) और 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

VinFast के तमिलनाडु प्लांट के लिए 200 हेक्टेयर जमीन अलॉट, USD 500 मिलियन निवेश

हनोई/नई दिल्ली: ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने तमिलनाडु सरकार से एक MOU साइन किया है। समझौते के तहत तमिलनाडु के थूथुकुडी के SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क में लगभग 200 हेक्टेयर जमीन VinFast को अलॉट की जाएगी। इससे कंपनी को इलेक्ट्रिक कारों के अलावा इलेक्ट्रिक बस, ई-स्कूटर और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देगा। तमिलनाडु सरकार VinFast को जरूरी परमिट्स, बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी बुनियादी सुविधाओं में सहयोग प्रदान करेगी।

VinFast की USD 2 बिलियन की प्रतिबद्धता के दूसरे चरण के तहत कंपनी थूथुकुडी में USD 500 मिलियन का निवेश करेगी। इस निवेश से नए वर्कशॉप और प्रोडक्शन लाइन तैयार की जाएंगी, जो इलेक्ट्रिक बस और ई-स्कूटर के निर्माण, असेंबली और टेस्टिंग सहित संबंधित ऑपरेशन्स को कवर करेंगी। थूथुकुडी का प्लांट 400 एकड़ (160 हेक्टेयर) में फैला है। इसकी प्रारंभिक वार्षिक क्षमता 50,000 इलेक्ट्रिक वाहन की है, जिसे 150,000 यूनिट तक बढ़ाने की योजना है।

VinFast एशिया के CEO Pham Sanh Chau ने कहा, “तमिलनाडु प्लांट के विस्तार से हम भारत में अपनी उत्पाद रेंज बढ़ा पाएंगे, इलेक्ट्रिक कारों के अलावा इलेक्ट्रिक बस और ई-स्कूटर भी पेश करेंगे। यह पहल नए रोजगार सृजन, स्थानीयकरण को बढ़ावा और स्थानीय वर्कफोर्स के कौशल को मजबूत करने में मदद करेगी।” तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री Dr. T.R.B. Rajaa ने कहा, “VinFast ने इंडियन मार्केट में प्रवेश के बाद EV इकोसिस्टम का लगातार विस्तार किया है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, आफ्टरसेल्स सर्विस और बैटरी रीसायक्लिंग शामिल हैं। कंपनी के 24 डीलर प्रमुख शहरों में काम कर रहे हैं और वर्ष के अंत तक इसे 35 तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

“Power On, Limits Off” कैंपेन : OnePlus से जुड़े देश के छह परफॉर्मेंस चैंपियन

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रैंड OnePlus ने इंडिया के छह सबसे प्रभावशाली और परफॉर्मेंस में अव्वल जसप्रीत बुमराह, स्मृति मंधाना, जोनाथन, अरमान मलिक, कुश मैनी और नितांशी गोयल को अपने नया ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में शामिल करने की घोषणा की।

जसप्रीत बुमराह इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ है। स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और टॉप बैट्समैन हैं। जोनाथन अमराल भारत के सबसे सफल और लोकप्रिय ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों में से एक हैं। अरमान मलिक युवा और प्रतिभाशाली प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। कुश मैनी भारत के उभरते हुए मोटरस्पोर्ट स्टार हैं, जो अंतरराष्ट्रीय F2 रेसिंग सर्किट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। नितांशी गोयल नई पीढ़ी की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। ये अपने-अपने क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हैं, नई सीमाएं तय करते हैं और कभी रुकते नहीं — यही फिलॉसफी OnePlus की “Never Settle” सोच से मेल खाती है। इसके साथ ही OnePlus ने अपने नए OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 की लॉन्चिंग को प्रमोट करने के लिए “Power On, Limits Off” नाम की छह-भागों वाली एड फिल्म सीरीज़ लॉन्च की है।

इस एड सीरीज़ का मकसद यह दिखाना है कि जैसे OnePlus की डिवाइस पावर और कंट्रोल का बेहतरीन संतुलन देती हैं, वैसे ही ये छह पर्सनैलिटीज़ भी अपने-अपने क्षेत्र में सीमाओं से आगे बढ़कर नई मिसाल कायम करती हैं। Power On. Limits Off” सीरीज़ की थीम OnePlus डिवाइसेज़ की तरह पावर और कंट्रोल के संतुलन पर आधारित है। नई ऐड सीरीज में हर एंबेसडर अपनी यात्रा के उन शांत लेकिन निर्णायक पलों के बारे में बताएंगे, जैसे चोट के बाद वापसी, बड़े मंच से ठीक पहले की तैयारी, आलोचना के बीच खुद को साबित करने की जिद या फिर दुनिया की अपेक्षाओं से हटकर खुद को नई तरह से गढ़ने का साहस। इस सीरीज़ को OnePlus की इन-हाउस टीम ने तैयार किया है और इसका प्रोडक्शन हेलसिंकी स्थित क्रिएटिव स्टूडियो Kameron ने किया है।

OnePlus का अगला फ्लैगशिप OnePlus 15R और नया OnePlus Pad Go 2 आगामी 17 दिसंबर को बेंगलुरु में Rise as One इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाएंगे। भारत में OnePlus की 12वीं वर्षगांठ पर होने वाले इस ऑफलाइन इवेंट में प्रशंसक और कम्युनिटी मेंबर्स भी शामिल हो सकेंगे।

Cellecor की नई Jio Smart TV सीरीज़ लॉन्च: 400+फ्री चैनल के साथ टॉप OTT ऐप्स का तोहफा

नई दिल्ली: Cellecor Gadgets Limited ने अपनी नई QLED Smart TV सीरीज़ लॉन्च की, जो JioTele OS के साथ आती है। यह रेंज तीन स्क्रीन साइज – 55-इंच (4K अल्ट्रा एचडी), 43-इंच (फुल एचडी), और 32-इंच (एचडी) में उपलब्ध है। QLED Smart TV सीरीज़ में अल्ट्रा-स्लिम, एजलेस डिजाइन है। यह जियो इकोसिस्टम से जुड़ा हुआ है। क्वांटम ल्यूसेंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस ये टीवी बेहतर ब्राइटनेस, ज्यादा रिच कलर डेप्थ और बेहतर कंट्रास्ट देते हैं।

कंपनी के मुताबिक, नई QLED सीरीज़ में OTT और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को बेहद आसान बनाया गया है। इसमें Netflix, YouTube, JioHotstar, JioSaavn, JioGames और HelloJio जैसे ऐप्स के साथ-साथ JioStore से सभी टॉप OTT ऐप को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। टीवी में स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 2GB रैम और 8GB तक स्टोरेज है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए कई एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट, दमदार साउंड आउटपुट के लिए डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट, कुछ मॉडल्स पर वॉयस-इनेबल्ड ब्लूटूथ स्मार्ट रिमोट कंट्रोल भी है। JioTele OS से चलने वाली नई Cellecor QLED स्मार्ट टीवी सीरीज को आसान नेविगेशन और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया। यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्ट AI-पावर्ड एंटरटेनमेंट, 400 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल और बहुत स्मूद 4K प्लेबैक देता है।

कंपनी का कहना है कि JioTele OS का ऑपरेटिंग सिस्टम खास तौर पर भारतीय उपयोगकर्ताओं के हिसाब से तैयार किया गया है, जिसमें नेविगेशन बेहद सरल रखा गया है। यूजर को 400 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल के साथ AI आधारित कंटेंट रिकमेंडेशन मिलता है। “Designed for India, Crafted in India” की सोच के तहत विकसित यह प्लेटफॉर्म एक ही स्मार्ट रिमोट से सभी फीचर्स को कंट्रोल करता है।

Cellecor ने नई QLED Smart TV सीरीज़ की लॉन्चिंग के साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट पर भी खास जोर दिया है। कंपनी के पास देशभर में 2,000 से अधिक अधिकृत सर्विस सेंटर्स का मजबूत नेटवर्क है। कंपनी के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर रवि अग्रवाल ने कहा कि Cellecor का उद्देश्य हमेशा से भारतीय परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक किफायती दामों पर उपलब्ध कराना रहा है। नई Cellecor Jio Smart TV सीरीज़ इस महीने से देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स, लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

RBI की रेपो रेट में कटौती+GST 2.0 से ऑटो इंडस्ट्री को डबल बूस्टर डोज, कार लोन होंगे सस्ते

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर इसे 5.25% कर दिया है। रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा और इसका फायदा ग्राहकों को ऑटो लोन की किस्तों में कमी के रूप में मिलेगा। इससे पहले सरकार से जीसीटी 2.0 लाकर लोगों को टैक्स में राहत दी थी। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को जीएसटी 2.0 के बाद रिजर्व बैंक की ओर से की गई रेपो रेट में कटौती से डबल बूस्टर डोज मिला है। इससे नई कार, बाइक और मोटरसाइकिल के खरीदारों को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा।

अब कार, बाइक और स्कूटर के लिए लोन की लागत कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गाड़ियों की बिक्री में तेजी आ सकती है। जीएसटी 2.0 के बाद वाहन की कीमतों में गिरावट देखने में मिली और उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ी। विशेषज्ञों का कहना है कि अब आरबीआई के नए ऐलान से ऑटो कंपनियों को उत्पादन और बिक्री दोनों में फायदा होगा। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई और महिंद्रा इस अवसर का फायदा उठाने के लिए प्राइसिंग और मार्केटिंग रणनीति की समीक्षा कर रही हैं। डीलर संभावित बिक्री में वृद्धि के लिए तैयार हैं। सरकार की यह पहल घरेलू खपत बढ़ाने और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सहायक होगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे 5.25% कर दिया, जो पहले 5.5% थी। इस पर SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) के अध्यक्ष और Tata Motors Passenger Vehicles Ltd के CEO शैलेश चंद्रा ने कहा कि RBI की ब्याज दरों में कटौती और रेपो रेट में कमी मिलकर खरीदारी को आसान बनाएंगे। अब लोग कार खरीदने के लिए कम ब्याज दर पर लोन ले सकेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि मौद्रिक (RBI की दर) और वित्तीय (सरकारी टैक्स और GST) नीतियों का यह मेल भारतीय ऑटो उद्योग की बिक्री को तेजी से बढ़ाएगा। ब्याज दर कम होने से गाड़ी के लोन सस्ते होंगे। टैक्स और GST में सुधार से ऑटो कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी और इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा।

Lexus की RX 350h Exquisite इंडिया में लॉन्च, शाही कार में लग्जरी होटल जैसा होगा अहसास

नई दिल्ली: लग्ज़री कार ब्रैंड Lexus India ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम SUV रेंज RX में नया Exquisite वेरिएंट जोड़ दिया है। कंपनी ने Lexus RX 350h Exquisite को इंडिया में 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

नए Exquisite वेरिएंट के साथ ग्राहक चाहें तो इसमें मशहूर Mark Levinson ऑडियो सिस्टम भी लगवा सकते हैं, जिसकी अतिरिक्त कीमत 2 लाख रखी गई है। कंपनी ने यह वेरिएंट स्टैंडर्ड Lexus साउंड सिस्टम के साथ और Mark Levinson पैकेज दो वेरिएंट में उतारा है। अगर Mark Levinson ऑडियो सिस्‍टम के साथ खरीदा जाएगा तो इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 92.2 लाख रुपये रखी गई है। यह कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 100kph की रफ़्तार पकड़ सकती है। इस शाही कार के केबिन में सवारियों को लग्जरी होटल के कमरे जैसा अहसास होगा।

RX 350h Exquisite में 2.5-लीटर, चार-सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह सेटअप मिलकर 190bhp की पावर और 242Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV को इस तरह बनाया गया है कि इसमें बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा आराम और शाही एहसास मिले। सीटें अपनी पसंद के हिसाब से कई तरीकों से एडजस्ट की जा सकती हैं, ठंड या गर्मी में सीटें खुद को मौसम के हिसाब से आरामदेह बना लेती हैं, और अंदर की लाइटिंग ऐसा माहौल बनाती है जैसे आप किसी लग्ज़री होटल या प्रीमियम लाउंज में हों।

RX सीरीज़ में सबसे महंगी कार RX 500h F-Sport+ है। इसे खास उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें तेज़ रफ्तार और स्पोर्टी ड्राइविंग पसंद है। इसमें दमदार इंजन, ऑटोमैटिक गियर, चारों पहियों की ड्राइव और बेहतर कंट्रोल देने वाली टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी कीमत 1.09 करोड़ रुपये रखी गई है। RX सीरीज़ की हर गाड़ी में बढ़िया म्यूज़िक सिस्टम, आसपास की गाड़ियों की चेतावनी देने वाले सेफ्टी फीचर्स और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। Lexus अपने ग्राहकों को लंबे समय तक बेफिक्र रखने के लिए 8 साल की वॉरंटी और 5 साल की रोडसाइड मदद भी देती है, ताकि गाड़ी में कोई दिक्कत हो तो तुरंत सहायता मिले।

क्रिसमस से पहले इंडिया में धमाका करेगा Motorola Edge 70, 15 दिसंबर के आसपास हो सकती है एंट्री

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 अब इंडियन मार्केट में धूम मचाने आ रहा है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, Motorola Edge 70 Motorola का फोन इसी महीने दिसंबर में क्रिसमस से पहले भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह इंडिया में 15 दिसंबर के आसपास लॉन्च होगा।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के मुताबिक, यह चीन में एक्सक्लूसिव मोटो X70 एयर की तरह ही 5.99 एमएम पतला होगा। हालांकि, भारतीय वेरिएंट के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि इसमें ग्लोबल मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी और एकदम फ्रेश डिजाइन होगा। भारतीय वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 50-मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Motorola Edge 70 इंडिया में अपने ग्लोबल मॉडल से काफी कम कीमत पर आएगा। Motorola Edge 70 की कीमत UK में GBP 700 (लगभग 80,000 रुपये) है। यह यूरोप और मिडिल ईस्ट में 799 यूरो (81,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन भारत में 35,000 रुपये से कम में बेचा जाएगा। इंडिया में Motorola Edge 60 की कीमत सिर्फ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 25,999 रुपये रखी गई है।

फोन डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर चलता है और कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन जून 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 70 में 4800mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे तक लगातार विडियो प्लेबैक और 66 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है।