Xiaomi Redmi 15C 5G की INDIA में दस्तक, 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP के कैमरे संग एंट्री

बेंगलुरु: Xiaomi India ने इंडिया में नया स्मार्टफोन REDMI 15C 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अफोर्डेबल 5G हैंडसेट है, जिसमें 6000mAh की बैटरी, 6.9 Inch का डिस्प्ले और  MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का यूज किया है। इसमें  8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। REDMI 15C 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4GB + 128GB मॉडल मिलता है। वहीं,  6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 15499 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB मॉडल आता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन से ज्यादा चलेगी।

इस हैंडसेट को Amazon.in, Xiaomi के ऑफिशियल पोर्टल और Xiaomi रिटेल से 11 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। REDMI 15C 5G को तीन रंगों, डस्क पर्पल, मूनलाइन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक के साथ आता है. कंपनी ने इसके साथ 2 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

REDMI 15C 5G 17.53 सेमी का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो विडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल के दौरान शानदार अनुभव देता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP AI ड्यूल कैमरा सिस्टम मौजूद है, जो रोशनी कम होने पर भी साफ तस्वीरें खींचने में मदद करता है। REDMI 15C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है और बॉक्स में 33W का चार्जर शामिल है। सुरक्षा के लिहाज़ से फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर कॉल, नोटिफिकेशन और मीडिया के लिए ज्यादा तेज़ और साफ आवाज़ देता है।

REDMI 15C 5G में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट का यूज किया है। रैम के तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जो 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के हैं। 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। REDMI 15C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरे के साथ सेकेंडरी कैमरा भी है। 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

MG SELECT ने लगाई हैट्रिक: जयपुर में खोला 15वां आलीशान शोरूम, 1,000+ कारों की बिक्री, लग्ज़री EV में नंबर 2 का ताज

गुरुग्राम: JSW MG Motor India ने अपने लग्ज़री रिटेल चैनल MG SELECT के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी का नेटवर्क अब देश के 14 प्रमुख शहरों में 15 एक्सपीरियंस सेंटर्स तक पहुंच गया है। जयपुर में 15वें एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत,1000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री और लग्जरी ईवी में नंबर 2 का ताज पहनकर MG SELECT ने ट्रिपल रिकॉर्ड बनाकर हैट्रिक लगाई है।

MG SELECT के शोरूम्स से अब तक 1,000 से अधिक गाड़ियां बिक चुकी हैं। Cyberster और M9 की बढ़ती लोकप्रियता के दम पर यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। MG Cyberster पर 4–5 महीने की वेटिंग और लग्ज़री MPV सेगमेंट में M9 की मजबूत पकड़ के साथ JSW MG Motor India भारत के लग्ज़री EV सेगमेंट में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया है।

जयपुर की ऑटोमोबाइल मार्केट में लग्ज़री का एक नया अध्याय जुड़ गया है। JSW MG Motor India ने शहर में MG Select का अनोखा एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। इससे कंपनी ने कार खरीदने की परिभाषा बदलने की ओर कदम उठाया है। जयपुर के टोंक रोड स्थित सांगानेर फ्लाईओवर के पास MG SELECT के 15वें एक्सपीरियंस सेंटर की थीम ‘रिइमेजिनिंग लग्ज़री’ पर आधारित है।
जयपुर का MG SELECT एक्सपीरियंस सेंटर किसी आम शोरूम जैसा नहीं, बल्कि एक आर्ट गैलरी जैसा महसूस होता है। यहां का डिज़ाइन साफ-सुथरा और मन को लुभाने वाला है। यह काफी खुली जगह और रोशनी भरपूर है। इस आलीशान शोरूम में ग्राहक का पूरा ध्यान कार पर ही रहता है।

MG के दोनों लोकप्रिय लग्ज़री मॉडल MG Cyberster और MG M9 यहां प्रमुख आकर्षण हैं। Cyberster मात्र 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने वाली भारत की सबसे तेज़ MG कार है, जिसका एक्स-शोरूम मूल्य 74.99 लाख रुपये है। वहीं प्रेसिडेंशियल लिमोज़ीन MG M9 की कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है। JSW MG Motor India के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि, “इंडिया में दूसरी सबसे बड़ी लग्ज़री EV ब्रांड बनने का हमारा सफर यह दिखाता है कि हम हर स्तर पर उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं। MG SELECT से हम ग्राहकों को ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जहां तकनीक, स्टाइल और भरोसा एक साथ मिले

200MP कैमरा वाले Vivo के दो शानदार 5G फोन लॉन्च, सेल 10 दिसंबर से शुरू

नई दिल्ली: Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों फोन मीडियाटेक के नए Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आए हैं। इनमें Zeiss के अपग्रेडेड कैमरे और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी मिलती हैं। Vivo X300 सीरीज के ये नए मॉडल बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ आए हैं।

फोन्स में 16GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज है। Vivo X300 की शुरुआती कीमत 75,999 रुपये है। यह इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये है। 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 85,999 रुपये में लाया गया है। प्रो वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इसमें 16GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज है। इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। दोनों फोन की बिक्री 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 8T LTPO फोन में 6,510mAh की बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सीरीज के प्रो वेरिएंट में 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर है। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP का Samsung HPB टेलीफोटो सेंसर भी है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 6.0, USB-C 3.2 और Wi-Fi 6 के साथ आता है।

Vivo X300 में 6.31 इंच का 8T LTPO डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz है और यह HDR को सपोर्ट करती है। इसमें 6,040mAh की बैटरी दी गई है। इसमें भी 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पीछे की तरफ इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है।

Vivo X300 को तीन कलर Elite Black, Mist Blue और Summit Red में लाया गया है। वहीं, प्रो वेरिएंट दो कलर ऑप्शन Elite Black और Dune Gold में आया है। फोन के साथ कंपनी ने vivo ZEISS 2.35x टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च की है। इसकी कीमत 18,999 रुपये है। फोन्स को अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

इंडिया की पहली ग्लोबल EV Maruti Suzuki e-Vitara को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA ​​की बिक्री 2026 से शुरू होगी, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस कार ने भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन—दोनों कैटिगरी में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि इसे भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बनाती है जिसे 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली हो और जिसमें सभी वेरिएंट में 7 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हों।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने Maruti Suzuki को Bharat NCAP सर्टिफिकेट प्रदान किया। ‘मेड-इन-इंडिया, मेड-फॉर-द-वर्ल्ड’ e VITARA, Suzuki के बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है। e-VITARA की बैटरियां दुनिया भर के ‘सैंड-टू-स्नो’ जैसे बेहद कठिन मौसम में टेस्ट की गई हैं। यह 60°C से लेकर –30°C तक के तापमान में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई हैं।

e-VITARA खुद खतरे को पहचान कर हादसों को रोकने की कोशिश करती है। Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी से कार सामने चल रही गाड़ी से टक्कर के खतरे को पहले ही भांप लेती है। जरूरत पड़ने पर अपने आप ब्रेक लगा देती है। अगर ड्राइवर लेन से बाहर जाने लगे तो सिस्टम कार को सही दिशा में बनाए रखने में मदद करता है। क्रूज़ कंट्रोल ट्रैफिक में खुद स्पीड घटा-बढ़ा सकता है। मोड़ पर गाड़ी की रफ्तार कम कर देता है और अचानक सामने कुछ आ जाए तो पहले चेतावनी देता है। रात में चलाते समय हेडलाइट पीछे से आती गाड़ियों को पहचानकर अलर्ट करती है। दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बचाने के लिए इसमें 7 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें ड्राइवर का नी-एयरबैग भी शामिल है।

टक्कर होने पर Triggers के साथ मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग दूसरी टक्कर से बचाने में मदद करती है। चारों पहियों में डिस्क ब्रेक लगे हैं, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा मजबूत होती है। सुरक्षा और सहूलियत के लिए 360-डिग्री कैमरा, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर, बच्चों की सीट सुरक्षित लगाने के लिए ISOFIX सिस्टम, टायर का दबाव बताने वाला सेंसर और सभी यात्रियों के लिए सीट-बेल्ट प्रोटेक्शन दिया गया है। Maruti Suzuki के लिए Bharat NCAP की यह उपलब्धि Maruti Suzuki के लिए लगातार चौथी 5-स्टार रेटिंग है। इससे पहले All-New Dzire, Victoris और Invicto को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

Mahindra & Mahindra Ltd. के लिए सुपर नवंबर, 2,232 ट्रक–बस बिके, 57% सालाना उछाल से मार्केट में हलचल

मुंबई: Mahindra & Mahindra Ltd. के ट्रक और बस कारोबार में नवंबर 2025 के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक 3.5 टन से ज्यादा भार क्षमता वाले कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में इस महीने कुल 2,232 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 57 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2024 में यही आंकड़ा 1,420 यूनिट था।

Mahindra का ट्रक–बस बिजनेस दो हिस्सों में चलता है—Mahindra Trucks & Buses डिवीजन और SML Mahindra Limited। दोनों ने इस बढ़त में अहम भूमिका निभाई है। नवंबर 2025 में कार्गो व्हीकल की बिक्री 1,284 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 868 थी। 48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बस और दूसरे पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 948 यूनिट तक पहुंच गई। इसमें 72 फीसदी की वृद्धि हुई। 2025-26 के नवंबर तक महिंद्रा ने कुल 18,854 ट्रक और बस बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 17,087 थी। अब तक सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है। कार्गो सेगमेंट में सालाना बिक्री 8,039 से बढ़कर 9,423 यूनिट पर पहुंच गई। पैसेंजर व्हीकल 9,048 से बढ़कर 9,431 यूनिट हो गए ।

Mahindra Trucks & Buses डिवीजन (MTBD) ने नवंबर 2025 में 1,145 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल से 30 प्रतिशत ज्यादा है। MTBD के कार्गो व्हीकल 633 से बढ़कर 855 यूनिट हो गए, यानी 35 प्रतिशत की ग्रोथ हुई, जबकि पैसेंजर व्हीकल 248 से बढ़कर 290 यूनिट तक पहुंचे । चालू वित्त वर्ष में अब तक MTBD ने 8,563 गाड़ियां बेची हैं।

दूसरी ओर, SML Mahindra Limited (SML) की बिक्री नवंबर 2025 में 1,087 यूनिट पर पहुंच गई, यानी 102 प्रतिशत की वृद्धि हुई। SML के कार्गो वाहन 235 से बढ़कर 429 यूनिट हो गए, जो 83 प्रतिशत की बढ़त है, जबकि पैसेंजर सेगमेंट में बिक्री 304 से बढ़कर 658 यूनिट पर पहुंची। 116 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष में अब तक SML की कुल बिक्री 8,967 से बढ़कर 10,291 यूनिट हो गई है, जो 15 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाती है। SML के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और महिंद्रा के प्रेसिडेंट Vinod Sahay ने कहा कि नवंबर में कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है।

12,499 रुपये में OPPO A6x 5G इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

नई दिल्ली: OPPO ने इंडिया में अपना नया 5G स्मार्टफोन OPPO A6x 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन आज से ही देश में कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें Oppo India ऑनलाइन स्टोर भी शामिल है। ये तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन में 6,500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट पर चलता है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा भी है।

इंडिया में Oppo A6x 5G की कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं 4GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है। इसी तरह, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज है, की इंडिया में कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर कस्टमर्स को तीन महीने तक बिना ब्याज की EMI ऑप्शन मिलेगा। ग्राहक इस फोन को Ice Blue और Olive Green रंगों में खरीद सकते हैं। OPPO A6x 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। फोन में 882 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम है। 22.4 घंटे विडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग है। यह मात्र 30 मिनट में 41% तक चार्ज होता है।

Oppo A6x 5G में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है । सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेंसर 60 fps तक 1080p रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि सेल्फी कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो शूट कर सकता है। OPPO A6x 5G में कंपनी ने अपना नया और बेहतर ColorOS 15 दिया है, जो फोन को ज्यादा स्मूद और फास्ट बनाता है। कंपनी ने इस फोन में 120Hz Ultra Bright Display दिया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। फोन की मोटाई महज 8.58mm है और वजन करीब 212 ग्राम रखा गया है। कैमरा लेंस पर की गई खास कोटिंग फिंगरप्रिंट और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

नवंबर 2025 में इंडिया में कारों की बिक्री : Maruti Suzuki नंबर वन, TATA MOTORS-MAHINDRA टॉप-3 में

नई दिल्ली: नवंबर 2025 इंडियन कार मार्केट के लिए बेहद शानदार रहा। बिक्री के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि त्योहारी सीज़न के बाद भी ग्राहकों का भरोसा मजबूत है और मांग लगातार बढ़ रही है। इस महीने Maruti Suzuki ने रिकॉर्ड के साथ बाज़ी मारी, जबकि Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Maruti Suzuki नंबर वन

Maruti Suzuki ने नवंबर 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री, 2,29,021 यूनिट दर्ज की। मारुति की घरेलू बिक्री 1,74,593 यूनिट, अन्य OEMs को सप्लाई 8,371 यूनिट और निर्यात 46,057 यूनिट रही। यह मजबूत घरेलू मांग और निर्यात दोनों के दम पर आई ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

नंबर-2 पर Tata Motors: दमदार 26% ग्रोथ

Tata Motors ने 59,199 यूनिट बेचीं—जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 26% ज्यादा हैं। इसकी घरेलू बिक्री 57,436 यूनिट रही। इसकी तुलना में नवंबर 2024 में 47,063 यूनिट की बिक्री हुई।

नंबर-3: Mahindra & Mahindra की रफ्तार

Mahindra & Mahindra ने 56,336 यूनिट के साथ 21.88% सालाना बढ़त दर्ज की। करीब 10,000 यूनिट का साल-दर-साल इजाफा दिखाता है कि कंपनी के नए-पुराने मॉडल दोनों को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

चौथे स्थान पर Hyundai: घरेलू स्थिर, एक्सपोर्ट तेज

Hyundai Motor India ने कुल 66,840 यूनिट बेचीं, जो 9% सालाना बढ़त है। घरेलू बाजार में 50,340 यूनिट की बिक्री हुई। निर्यात 16,500 यूनिट का रहा।

Toyota और Kia की मजबूत पकड़

Toyota Kirloskar Motor ने 28 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 33,752 यूनिट बेचीं वहीं Kia India ने 25,489 यूनिट के साथ 24% की वृद्धि दर्ज की

Renault India ने नवंबर 2025 में 3,662 यूनिट की बिक्री दर्ज की। Triber की बिक्री में 38.9% और Kiger की बिक्री में 47.75% ग्रोथ Kwid ने 447 यूनिट की बिक्री के साथ अहम योगदान दिया। Honda Cars India की कुल 7,188 यूनिट की बिक्री हुई। घरेलू बाजार में 5,204 कारों की बिक्री हुई। 1,984 कारे मनिर्यात की गईं। Skoda Auto India की नवंबर में 5,491 यूनिट की बिक्री हुई। सालाना बिक्री में 90% का उछाल दर्ज किया गया। स्कोडा कार के मॉडल Kylaq, Slavia, Kushaq, Kodiaq, Octavia RS — सभी ने मिलकर कंपनी की कारों की बिक्री को ऊंचाई दी। इंडियन कार मार्केट रफ्तार में है, टॉप-3 की जंग और तेज होगी ।

Honda की तूफानी रफ्तार : नवंबर में बिकीं 5.91 लाख स्कूटर-बाइक्स, देश भर में चलाई रोड सेफ्टी कैंपेन

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने नवंबर 2025 में कुल 5,91,136 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 25% ज़्यादा है। इसमें 5,33,645 यूनिट्स घरेलू बिक्री और 57,491 यूनिट्स एक्सपोर्ट में शामिल हैं। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (अप्रैल–नवंबर) में HMSI ने कुल 42,32,748 यूनिट्स बेचीं, जिनमें से 38,12,096 यूनिट्स घरेलू और 4,20,652 यूनिट्स एक्सपोर्ट में हैं।

HMSI ने नागपुर, नासिक, खम्मम, द्वारका, बोकाड़ो, हल्द्वानी, करनाल, बहादुरगढ़, बीकानेर, कूच बिहार, शाजापुर, थेनी और बेलगाम में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किए। यह बच्चों और आम लोगों में सुरक्षित रोड व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया।

HMSI ने सभी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़, 10 ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क (TTPs) और 6 सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर (SDECs) में Kids Carnival आयोजित किया, जिसकी थीम थी: “Safety Explorers: Journey Through Traffic Land”। इसका उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा सीखने में मज़ा देना और सुरक्षित आदतें विकसित करना था। कोयम्बटूर और वाराणसी में रोड सेफ्टी कॉन्वेंशन आयोजित किए गए, जिनमें प्रिंसिपल और टीचर्स को बच्चों में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

HMSI की Honda India Foundation (HIF) ने Kaushal Vikas Kendra लॉन्च किया, जो विकलांग व्यक्तियों (PWDs) को संरचित प्रशिक्षण और करियर अवसर प्रदान करेगा। HIF ने Career Progression Program की शुरुआत की, जिससे Project Pragati के तहत प्रशिक्षित General Duty Assistants (GDAs) हेल्थकेयर में विशेषज्ञ तकनीकी भूमिकाओं में उन्नति कर सकेंगे। HIF ने Sports Talent Nurturing Program भी Manav Rachna Sports Academy (MRSA), Faridabad के साथ शुरू किया, ताकि टेबल टेनिस और बैडमिंटन में कम संसाधन वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके। Honda Motorcycle & Scooter India ने नवंबर 2025 में न केवल बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, बल्कि बच्चों और समाज के लिए रोड सेफ्टी, शिक्षा और खेल जैसी सामाजिक जिम्मेदारियों में भी कदम बढ़ाया।

Hero MotoCorp नवंबर सेल्स रिपोर्ट : इंडिया में कंपनी के 6 लाख+ बाइक-स्कूटर बिके, 35 हजार विदेश रवाना

गुरुग्राम: Hero MotoCorp दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, ने नवंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 604,490 बाइक और स्कूटरों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 31% ज्यादा हैं। इस बढ़ोतरी का कारण नए लॉन्च किए गए मॉडल्स की लोकप्रियता और त्योहारों के समय बिक्री का बढ़ना है।कंपनी ने अक्टूबर–नवंबर 2025 के लिए VAHAN रजिस्ट्रेशन में भी 26% की बढ़त दर्ज की। कुल रजिस्ट्रेशन 1,882,739 यूनिट्स तक पहुंच गया। Hero के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने इस दौरान 12,199 VAHAN रजिस्टर्ड कर 66% की जबरदस्त वृद्धि दिखाई। अब यह देश के तेजी से बढ़ते EV प्लेयर्स में से एक बन गया है, जिसका मार्केट शेयर 10.4% है।

Hero MotoCorp के Xtreme 125R, GlamourX 125, Destini 110 और Xoom 160 मॉडल्स ने ग्राहकों में खूब लोकप्रियता पाई। इनकी बिक्री ने रिटेल मार्केट में मजबूत रुझान कायम रखा। VIDA के Evooter VX2 ने भी बिक्री में अच्छा योगदान दिया, और कंपनी ने VX2 लाइन-अप में नया VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट लॉन्च किया।

नवंबर में Hero MotoCorp की घरेलू बिक्री 570,520 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट 33,970 यूनिट्स तक बढ़ी, जो पिछले साल के मुकाबले 70% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Hunk 125R, Hunk 160R और Eco Series ने लेटिन अमेरिका और अफ्रीका में मजबूत मांग बनाई, जबकि यूरोप में Euro5+ कम्प्लायंट मॉडल्स के साथ बाजार में कदम रखा गया।

कंपनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री नवंबर में 539,128 यूनिट्स रही, जबकि स्कूटर 65,362 यूनिट्स तक पहुंचे। सालाना अप्रैल–नवंबर (FY26) तक कुल डिस्टपैच 4,298,070 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल के 4,193,736 यूनिट्स से अधिक है। Hero MotoCorp ने अपने सप्लाई चेन और उत्पाद पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर ग्लोबल और घरेलू बाजारों में अपनी पकड़ बढ़ाई है।

इंडिया में Škoda की सुनामी : 25 साल में बिकीं 5 लाख+ कारें, सेल्स में 90% की रेकॉर्ड छलांग

मुंबई: Škoda Auto India ने इंडिया में अपने सफर के 25 साल पूरे करते हुए इंडिया में 5 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। 2025 Škoda के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन साल बनता नजर आ रहा है। नवंबर 2025 में Škoda India ने 5,491 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 90% सालाना ग्रोथ को दर्शाता है। 2025 के पहले दस महीनों में ही कंपनी अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज कर चुकी है। यह साल Škoda के इतिहास का सबसे सफल साल बनने की ओर बढ़ रहा है।

कंपनी की तेज़ ग्रोथ के पीछे तेज़ी से बढ़ता नेटवर्क, ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ओनरशिप पैकेज और हर सेगमेंट को कवर करने वाला मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है। इंडिया में Škoda की पहचान मजबूत सेडान विरासत से जुड़ी रही है। कंपनी की ग्लोबल विरासत 130 साल से ज्यादा पुरानी है। Škoda ने सबसे आइकॉनिक कार Octavia के हाई-परफॉर्मेंस वर्ज़न Octavia RS को भारत में दोबारा पेश किया। बुकिंग शुरू होते ही भारत को आवंटित सभी यूनिट्स सिर्फ 20 मिनट के अंदर बिक गईं। नई Slavia सेडान 1.0 TSI और 1.5 TSI इंजन के साथ सेडान सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत कर रही है।

SUV सेगमेंट में भी Škoda ने आक्रामक रणनीति अपनाई है। 7.5 लाख रुपये से 45.9 लाख रुपये की रेंज में कंपनी ने इंडिया में SUV का पूरा पोर्टफोलियो पेश किया है। लक्ज़री 4×4 सेगमेंट में Kodiaq अपने नए अवतार में मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है। मेड-फॉर-इंडिया प्लेटफॉर्म MQB-A0-IN पर बनी Kushaq ने सेफ्टी के मामले में मिसाल कायम की है। यह Global NCAP में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग पाने वाली पहली कार बनी। Kylaq SUV को Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। Škoda Auto India देशभर में 180 शहरों में 320 से ज़्यादा टचपॉइंट्स के साथ मौजूद है।