चार सितारे, चार कहानियां : OnePlus 15 से बनी चार शॉर्ट फिल्में, कैमरे में कैद हुई इंडिया की मिटती विरासत

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रांड OnePlus India ने इंडिया में एक नई और प्रेरणादायक ब्रैंड कैंपेन ‘The Edge of Time’ लॉन्च की है, जो चार अलग-अलग शॉर्ट फिल्मों की एक खास सीरीज़ है। यह डॉक्यूमेंट्री-टाइप की छोटी-छोटी फिल्मों का कलेक्शन है, जिनका मकसद इंडिया की उन कलाओं, परंपराओं और समुदायों को दिखाना है जो धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं।

इस सीरीज़ में चार मशहूर भारतीय हस्तियां अपनी-अपनी दुनिया की कहानियां दिखाती हैं। इन सभी शॉर्ट फिल्मों को एक ही स्मार्टफोन, OnePlus 15 से शूट किया गया है। यह फोन ऐसी क्वॉलिटी की विडियो बना सकता है, जैसी आमतौर पर प्रोफेशनल कैमरों से बनती है। OnePlus 15 के नए कैंपेन में सभी तक सिनेमा-लेवल क्वॉलिटी की विडियोग्राफी पहुंचाई गई है।

इस सीरीज़ के चार एपिसोड हैं: सागर रानी (रणवीर बरार), टु वर्ल्ड्स, वन मोशन (शक्ति मोहन), थ्रेड्स ऑफ टाइम (मसाबा गुप्ता) और The Land We Once Came From (शाजजंग)। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता फैशन के ज़रिए एक ऐसी पुरानी कला और कारीगरी को सामने लाती हैं जो अब कम लोगों तक सीमित रह गई है। सिलेब्रिटी शेफ रणवीर बरार खाने की परंपरा और पाक कला से जुड़ी विरासत पर रोशनी डालते हैं,।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर शाज जंग जंगलों, जानवरों और उस कुदरती खूबसूरती की कहानी दिखाते हैं, जो लगातार खतरे में हैं। मशहूर डांसर-कोरियोग्राफ़र शक्ति मोहन नृत्य की पारंपरिक और आधुनिक शैली के बीच के संतुलन को दिखाती है। OnePlus यह दिखाना चाहता है कि उसका नया फोन सिर्फ फोन नहीं है, बल्कि एक फिल्म बनाने वाला कैमरा भी है, जिससे आम लोग भी प्रोफेशनल लेवल की कहानी बना सकते हैं।

फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता, सेलेब्रिटी शेफ रणबीर बरार, वाइल्डलाइफ फ़ोटोग्राफ़र व सिनेमेटोग्राफ़र शाज़ ज़ंग और मशहूर डांसर-कोरियोग्राफ़र शक्तिमोहन ने पहली बार फिल्ममेकर के रूप में कैमरे की कमान संभाली और अपनी-अपनी दुनिया से जुड़ी कहानियां OnePlus 15 स्मार्टफोन से शूट कीं। सभी शॉर्ट फिल्में Dolby Vision टेक्नोलॉजी में रिकॉर्ड की गई हैं, जिससे तस्वीरों की क्वॉलिटी सिनेमैटिक लेवल पर नज़र आती है। OnePlus 15 में दिया गया ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम पेशेवर स्तर की वीडियोग्राफी को सभी के लिए आसान बनाता है।

जयपुर में खुला Kia का पहला Shine Zone, अब डीलरशिप पर ही लग्ज़री कार केयर की सुविधा

नई दिल्ली: Kia India ने ग्राहकों को और बेहतर आफ्टरसेल्स अनुभव देने के लिए जयपुर में अपना पहला ‘Shine Zone’ कार डिटेलिंग स्टूडियो लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक सुविधा खासतौर पर उन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, जो अपनी कार के लिए हाई-क्वालिटी और प्रोफेशनल केयर सॉल्यूशंस चाहते हैं।

Kia India के जयपुर में नया कार डिटेलिंग स्टूडियो ‘Shine Zone’ में कार की देखभाल प्रीमियम तरीके से की जाएगी। इसे कंपनी ने अपने ही शोरूम (डीलरशिप) के अंदर शुरू किया है। ‘Shine Zone’ में आसान, साफ-सुथरी और भरोसेमंद तरीके से प्रोफेशनल लेवल की कार की सर्विसिंग की सुविधा मिलेगी। यहां कार की सिरेमिक कोटिंग होगी। यह कार पर एक सुरक्षा परत चढ़ाने जैसा है, जिससे पेंट ज़्यादा दिनों तक चमकदार रहता है और धूल, धूप और हल्की खरोंच से बचाव होता है। कार के बाहरी सुंदरता और केबिन की साज सज्जा और सफाई पर ध्यान किया जाएगा।

कार बाहर से पॉलिश की जाएगी और अंदर से साफ-सुथरी की जाएगी। गाड़ी के एयर कंडीशनर को साफ कर कीटाणु और बदबू हटाई जाएगी, जिससे केबिन में शुद्ध हवा आए। गाड़ी के नीचे वाले हिस्से को जंग, पानी और खराब सड़क से नुकसान न होने से बचाने कै लिए कोटिंग की जाएगी। ‘Shine Zone’ ऐसा सेंटर है जहां आपकी कार की सुंदरता, सफ़ाई और सुरक्षा — तीनों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी की योजना है कि आगे चलकर इस सुविधा को पूरे भारत में अपने अन्य शोरूम में भी शुरू किया जाए। इन सेवाओं का उद्देश्य न सिर्फ गाड़ी की चमक बनाए रखना है, बल्कि महत्वपूर्ण पार्ट्स की सुरक्षा और बेहतर लॉन्ग-टर्म फॉर्मेंस भी सुनिश्चित करना है।

Kia India के ‘Shine Zone’ में काम आम गैराज जैसा नहीं होगा, बल्कि प्रोफेशनल तरीके से होगा। यहां कार साफ करने और सुरक्षा के लिए खास मशीनें और उपकरण और ट्रेंड (प्रशिक्षित) टेक्नीशियन होंगे। गाड़ी की देखभाल “एक्सपर्ट्स के हाथ में होगी।

74,999 रुपये में Velvet Red अवतार में आया OPPO Find X9 फोन, बिक्री 8 दिसंबर से शुरू

नई दिल्ली: इंडिया के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में OPPO India ने अपनी फ्लैगशिप Find X9 Series में Find X9 फोन को Velvet Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह नया रंग केवल Find X9 मॉडल के लिए लाया गया है। यह रंग फोन की इंडिया में लॉन्चिंग डेट (18 नवंबर) के सिर्फ 10 दिन बाद ही लॉन्च कर दिया गया। Find X9 Series के नए फोन को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही 7 दिनों में इसकी बिक्री, पिछली Find सीरीज़ की बिक्री की तुलना में तीन गुना ज्यादा रही है।

Velvet Red कलर में आने वाला Find X9 (12GB RAM + 256GB Storage) के फोन की कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। यह फोन ग्राहक 8 दिसंबर से खरीद पाएंगे। इसे आप OPPO के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और कंपनी के अधिकृत दुकानों से खरीद सकेंगे। अगर आप बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यही फोन आपको ₹67,499 की कम कीमत में मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट या बोनस भी मिल सकता है।

Find X9 Series सेगमेंट में पहली बार 7000mAh से बड़ी बैटरी लेकर आई है। इसमें Find X9 में 7025mAh और Find X9 Pro में 7500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के मामले में 1.15mm का अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल दिया गया है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मौजूद है। कैमरा अनुभव में Hasselblad को-इंजीनियरिंग और LUMO इमेज इंजन का सहयोग दिया गया है, वहीं सॉफ्टवेयर के स्तर पर सीरीज़ ColorOS 16 पर चलती है।

ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI, ज़ीरो डाउन पेमेंट स्कीम, 5,198 रुपये का Black Gold Gift Box, 180-दिन का हार्डवेयर रिप्लेसमेंट, तीन महीने का Google Gemini Pro फ्री एक्सेस और Jio के माध्यम से ₹2,250 तक के अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। अगर फोन खरीदने के 6 महीने (180 दिन) के अंदर कोई मैन्युफैक्चरिंग कमी या हार्डवेयर खराबी निकलती है, तो कंपनी उसे रिपेयर नहीं, बल्कि सीधे नया फोन बदलकर देगी। आपको लंबे समय तक सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Bharat NCAP में 5 स्टार रेटिंग संग Honda Amaze बनी IND1A की सेफ्टी चैंपियन

नई दिल्ली: सड़क सुरक्षा के मामले में Honda Cars India ने एक बार फिर अपनी साख मजबूत की है। कंपनी की नई Honda Amaze को इंडिया के क्रैश टेस्ट प्रोग्राम Bharat NCAP में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। नतीजों की घोषणा 28 नवंबर 2025 को की गई, जिसके बाद नई Amaze घरेलू सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार हो गई है।

क्रैश टेस्ट के आंकड़े मजबूती साबित करते हैं। एडल्ट सेफ्टी में Amaze ने 32 में से 28.33 अंक हासिल किए, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में इसे 49 में से 40.81 अंक के साथ 4-स्टार रेटिंग मिली। ये स्कोर बताते हैं कि टक्कर की स्थिति में कार का स्ट्रक्चर और सेफ्टी सिस्टम यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में सक्षम हैं।

Honda ने इस मॉडल में “सेफ्टी फॉर एवरीवन” की सोच के तहत हर वेरिएंट में उच्चस्तरीय सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड रखे हैं। नई Amaze में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर्स, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बेस मॉडल खरीदने वाला ग्राहक भी सेफ्टी के मामले में किसी समझौते के बिना कार घर ले जाता है।

दिसंबर 2024 में लॉन्च हुई तीसरी पीढ़ी की Amaze में भरोसेमंद 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार 5-स्पीड मैनुअल या फिर आरामदायक CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं। होंडा का यह इंजन अपनी स्मूद ड्राइविंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने इस उपलब्धि पर कहा कि सुरक्षा होंडा की इंजीनियरिंग का मूल आधार है और Bharat NCAP की यह रेटिंग कस्टमर को केंद्र में रखकर कार में जोड़े गए नए फीचर्स की पुष्टि करती है। 5-स्टार रेटिंग के साथ नई Honda Amaze ने यह साफ कर दिया है कि कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अब सेफ्टी ही नया स्टैंडर्ड है — और इसमें होंडा सबसे आगे खड़ी है।

17.50 लाख में Ducati Streetfighter V2 लॉन्च : 890cc की दहाड़, रोड पर आएगा स्पीड का तूफान

नई दिल्ली: इंडिया में पावरफुल Ducati Streetfighter V2 बाइक इंडिया में लॉन्च की है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया है। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि ज्यादा प्रीमियम Streetfighter V2 S की कीमत 19.49 लाख रुपये तय की गई है। यह बाइक उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिस पर नई Panigale V2 बनी है। यह दिखने में जितनी आक्रामक है, परफॉर्मेंस में उतनी ही खतरनाक भी।

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 890cc V-ट्विन इंजन है, जो 120 bhp की ताकत और 93.3 Nm टॉर्क पैदा करता है। भले ही यह पुराने 955cc इंजन से 30 hp कम है, लेकिन नया इंजन काफी हल्का सिर्फ 54.4 किलो का है। बाइक का वजन भी कम हुआ है। स्टैंडर्ड Streetfighter V2 का वजन 178kg (बिना फ्यूल) है, जबकि V2 S सिर्फ 175kg ड्राय वेट के साथ अब तक की सबसे हल्की Streetfighter बन गई है। हल्के वजन से बेहतर कंट्रोल, तेज पिकअप और ज्यादा मजेदार राइड। स्टैंडर्ड मॉडल में Marzocchi फ्रंट फोर्क और KYB रियर मोनोशॉक दिए गए हैं, जबकि V2 S वेरिएंट में हाई-एंड Ohlins सस्पेंशन मिलता है। दोनों ही बाइक्स में Pirelli Diablo Rosso IV टायर्स दिए गए हैं, जो जबरदस्त ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं।

टेक्नोलॉजी के मामले में भी बाइक पूरी तरह हाई-टेक है। इसमें 6-axis IMU दिया गया है, जिससे कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स काम करते हैं। चार राइडिंग मोड – Race, Sport, Road और Wet – दिए गए हैं, जो हर मौसम और रोड कंडीशन के अनुसार बाइक को ढाल लेते हैं। V2 S वेरिएंट में Launch Control और Pit Limiter जैसे फीचर्स भी स्टैंडर्ड मिलते हैं। कीमत भले ही Kawasaki Z900 या Triumph Street Triple RS से ज्यादा हो, लेकिन Ducati Streetfighter V2 उन राइडर्स के लिए है, जो सिर्फ बाइक नहीं – एक अलग पहचान चाहते हैं।

TVS और BMW ने मिलाया हाथ : 2 लाख बाइक्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार

बेंगलुरु: इंडिया की TVS Motor Company और जर्मनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड BMW Motorrad की रणनीतिक साझेदारी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। दोनों कंपनियों ने अपनी संयुक्त भागीदारी के तहत 2 लाख मोटरसाइकिलों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह मील का पत्थर नवंबर 2025 में उस समय हासिल किया गया, जब साझेदारी के तहत 200,000वीं बाइक प्रोडक्शन लाइन से बाहर निकली।

2013 में शुरू हुई इस इंडो-जर्मन साझेदारी ने बीते एक दशक में सब-500cc सेगमेंट में नई मिसाल कायम की है। यूरोप, अमेरिका और एशिया जैसे प्रमुख बाजारों में तैयार की गई यह मोटरसाइकिलें आज 100 से ज्यादा देशों में ग्राहकों तक पहुंच रही हैं। इस सफलता ने न केवल भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ को भी मजबूत आधार दिया है। इस मौके को और खास बनाते हुए, TVS की होसुर (तमिलनाडु) फैक्ट्री में नए प्रीमियम एडवेंचर मॉडल BMW F 450 GS के निर्माण की भी औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। यह वही मॉडल है, जिसे इसी महीने इटली में आयोजित प्रतिष्ठित मोटर शो में पहली बार ग्लोबली पेश किया गया था।

TVS Motor Company के डायरेक्टर और CEO के. एन. राधाकृष्णन ने कहा कि BMW Motorrad के साथ एक दशक से ज्यादा की साझेदारी, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और गुणवत्ता की समान सोच पर टिकी हुई है। दोनों कंपनियों ने मिलकर ऐसी बाइक्स तैयार की हैं, जो यूरोप, अमेरिका और एशिया के ग्राहकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। BMW F 450 GS का रोलआउट भारत में हाई-एंड मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग की नई शुरुआत है। वहीं, BMW Motorrad के CEO मार्कस फ्लैश ने कहा कि BMW G 310 R, G 310 GS और G 310 RR जैसे मॉडल दुनियाभर के बाजारों में बेहद लोकप्रिय हैं और BMW Motorrad की ग्रोथ का मजबूत स्तंभ बन चुके हैं। BMW F 450 GS इस साझेदारी के अगले चरण की शुरुआत है।

Montra : 10.75 लाख में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर E-27 लॉन्च, एक चार्ज में साढ़े चार घंटे करेगा काम

नई दिल्ली: Montra Electric ने EIMA Agrimach India 2025 में अपने Montra Electric E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को नॉर्दर्न इंडिया में लॉन्च कर दिया है। ये देश का पहला ARAI-सर्टिफाइड इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जिसे मुरुगप्पा ग्रुप की क्लीन मोबिलिटी ब्रांड मोंट्रा इलेक्ट्रिक (Montra Electric) ने तैयार किया है।

कंपनी ने इसे 17 डीलरशिप और 10 राज्यों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.75 लाख रुपये है। E-27 में 22.37 kWh बैटरी है। यह 2.15 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। चार्ज करने पर यह बैटरी साढ़े चार घंटे चलती है। कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर डीजल मॉडल की तुलना में 70% तक सस्ता चलता है। Montra का दावा है कि E-27 से किसान 5 साल में लगभग 10 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि नया E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर इंडियन कृषि के लिए एक टिकाऊ, किफायती और हाई-टेक सॉल्यूशन साबित होगा। ये ट्रैक्टर 27 HP के बराबर पावर और 90 Nm टॉर्क जेनरेट करता है Montra Electric E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में सबसे आधुनिक मोटर लगी है, जो कम बिजली में ज्यादा ताकत देती है। किसान इसमें 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों विकल्प चुन सकते हैं। 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर उन किसानों के लिए अच्छा है, जिनके खेत समतल हैं, जहां मिट्टी ज्यादा गीली नहीं रहती। 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर में चारों पहिए चलते हैं। यह उन किसानों के लिए अच्छा है, जिनके खेत में कीचड़ रहता है। पहाड़ी इलाके में खेती होती है। भारी जुताई और ज्यादा वजन वाला काम करना होता है। भारी बोझ आसानी से खींचता है।

E-27 की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी टेक्नोलॉजी है। इसमें 22.37 kWh की LFP बैटरी दी गई है। बैटरी इतनी पावरफुल है कि चार्ज करने के बाद ट्रैक्टर चार–साढ़े चार घंटे लगातार चल सकता है। यह ई-ट्रैक्टर खेती को सस्ता, आसान और सुरक्षित बनाएगा। यह ट्रैक्टर किसी से कम नहीं है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, ड्यूल-स्पीड PTO (540 और 1000 rpm) और 720 किलो तक भार उठाने की क्षमता दी गई है।

19,999 रुपये में Nothing का नया धमाका: Phone (3a) Lite इंडिया में लॉन्च, 5 दिसंबर से खरीद सकते हैं

गुड़गांव: Nothing ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। आप बैंक ऑफर (जैसे ICICI या OneCard या एक्सचेंज ऑफर) से 19,999 में खरीद सकते हैं। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। ऑफर के साथ इसका नेट प्राइस 21,999 रुपये हो जाता है। यह फोन 5 दिसंबर 2025 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे ऑनलाइन Flipkart और iQOO के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसे ऑफलाइन Vijay Sales, Croma और बाकी प्रमुख रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (3a) Lite का डिज़ाइन ट्रांसपेरेंट और स्टाइलिश है। इसे व्हाइट और ब्लैक, ब्लू में खरीदा जा सकता है। फोन धूल, हल्की बारिश या पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।एल्युमिनियम बैटरी फ्रेम फोन के अंदर की बैटरी और हार्डवेयर को मजबूती देता है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा है। यह कैमरा TrueLens Engine 4.0 के साथ आता है, जो AI और इमेज प्रोसेसिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है। 16MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल क्लियर आते हैं। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और स्लो-मोशन में 1080p@120FPS रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

फोन में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन बड़ी, पतली और बेहद रंगीन है। 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस से HDR विडियो या फोटो देखते समय स्क्रीन बहुत ज्यादा चमकीली हो जाती है। 1300 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है, जो रोजमर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार है। जरूरत पड़ने पर 8GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM = 16GB स्टोरेज का हिस्सा RAM की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ऐप जल्दी खुलेंगे। फोन में 5000mAh की बैटरी लगभग 2 दिन तक चल सकती है। 33W फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा। 5W रिवर्स चार्जिंग से आप अपने फोन से दूसरे डिवाइस (जैसे ईयरबड्स) भी चार्ज कर सकते हैं।

iQOO 15 :7000mAh बैटरी के साथ 72,999 रुपये में पावर के नए बादशाह की दस्तक

नई दिल्ली: हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की असली कीमत 72,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के बाद यह आपको 64,999 रुपये में मिलेगा। 16GB रैम + 512GB स्टोरेज
के स्मार्टफोन की कीमत 79,999 है। ऑफर्स के बाद यह यह फोन आपको 71,999 रुपये में मिलेगा।

अगर आपने पहले से फोन प्री-बुक किया है तो आप 27 नवंबर (दोपहर 12 बजे) से 28 नवंबर तक अपना फोन कन्फर्म कर सकते हैं उसी समय आप पेमेंट फाइनल करके फोन लेने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर आपने प्री-बुक नहीं भी किया है, तो आम लोगों के लिए फोन की बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी। आप इसे Amazon, iQOO की वेबसाइट और नजदीकी मोबाइल स्टोर से खरीद पाएंगे। जो लोग जल्दी खरीदेंगे, उन्हें ये फायदे मिलेंगे, उन्हें 7,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। 24 महीने की No-Cost EMI पर आप यह फोन खरीद सकते हैं। 1000 रुपये का अतिरिक्त कूपन मिलेगा। मेड इन इंडिया के तहत इस फोन का निर्माण भारत की नोएडा स्थित फैक्ट्री में किया गया है। पूरे भारत में 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर है।

iQOO 15 में 7000mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज में पूरा दिन आराम से चलेगा। फोन बहुत तेज़ी से चार्ज होगा। 10–15 मिनट में घंटों का बैकअप मिलेगा। पहली बार 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। फोन में Schott Xensation α ग्लास के साथ मजबूत स्क्रीन मिलती है। गिरने पर स्क्रीन जल्दी नहीं टूटेगी।

iQOO 15 में Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले मिलेगा। धूप में भी स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखेगी। विडियो, फोटो और गेम धुंधले नहीं लगेंगे। स्क्रीन पर टेक्स्ट और फोटो बेहद शार्प दिखेंगे। आंखों पर कम जोर पड़ेगा। विडियो क्वालिटी प्रीमियम टीवी जैसी लगेगी। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर फोन नहीं, पॉकेट का सुपर कंप्यूटर है। SuperComputing Chip Q3 गेमिंग और AI का एक्सेलरेटर है। यह फोन का अपना “सुपर ब्रेन” है। बैटरी कम खर्च होगी। हार्डकोर गेमर्स के लिए यह ड्रीम फोन है। फोन का कैमरा प्रोफेशनल स्टूडियो जेब में रखने जैसा है।

गुड़गांव में खुला Tesla का पहला ऑल-इन-वन सेंटर, एक ही छत के नीचे कार की खरीद, चार्जिंग और सर्विस

गुड़गांव: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में धमाका करते हुए Tesla ने इंडिया में अपना पहला ऑल-इन-वन Tesla Center गुड़गांव में खोला है।

यह सेंटर Orchid Business Park, Sector 48, Gurugram में स्थित है। यहां ग्राहक एक ही जगह पर कार खरीद, डिलिवरी, सर्विस और चार्जिंग, चारों सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। Tesla Supercharging के साथ Model Y सिर्फ 15 मिनट में 275 किमी चलने लायक चार्ज हो सकती है। Tesla की चार्जिंग मशीनें लगभग हमेशा काम करने की स्थिति में रहती हैं। आपको चार्जिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस गाड़ी लगाइए, प्लग लगाइए और चार्जिंग अपने आप शुरू हो जाएगी। ना लंबी सेटिंग और ना बार-बार ऐप खोलने की जरूरत है, ना पेमेंट का झंझट ही है।

Model Y दुनिया की बेस्ट-सेलिंग कार (2023 और 2024) रही है और इसे सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इंडिया में Model Y की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है। घर पर चार्जिंग सपोर्ट के साथ Tesla भारत में EV मालिकाना अनुभव को आसान और भरोसेमंद बना रही है। Tesla इंडिया के जनरल मैनेजर Sharad Agarwal के मुताबिक कंपनी का मकसद भारत में टिकाऊ ऊर्जा की ओर बदलाव को और तेज करना है। यह नया सेंटर भारत में इलेक्ट्रिक कार को रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Tesla का चार्जिंग नेटवर्क देश में तेजी से बढ़ेगा, ताकि ग्राहकों को भरोसेमंद चार्जिंग अनुभव मिले।

गुड़गांव के इस Tesla Center में ग्राहक कंपनी की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को करीब से देख सकेंगे, Model Y की टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे, V4 Superchargers पर चार्ज कर सकेंगे और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी पा सकेंगे। मुंबई और दिल्ली में Tesla का ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus Gen 2 भी पेश किया जा रहा है, जो कंपनी की AI और रोबोटिक्स में प्रगति को दिखाता है। जुलाई में भारत में लॉन्च के बाद से Tesla ने मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर्स और तीन चार्जिंग साइट्स शुरू की हैं। जल्द ही One Horizon, Gurugram देश में कुल 4 चार्जिंग स्टेशन हो जाएंगे, जिनमें 16 Superchargers और 10 Destination Chargers होंगे।