17 दिसंबर को आ रहा है OnePlus 15R : गेमिंग और AI के सुपरपावर फोन में अब तक की सबसे तेज स्पीड

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रांड OnePlus का दमदार स्मार्टफोन OnePlus 15R 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें नई Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म चिपसेट दिया जाएगा। गेमिंग और AI के इस सुवरपावर फोन में अब तक की सबसे तेज स्पीड मिलने का दावा किया गया है।

OnePlus 15R कंपनी की मशहूर R-सीरीज का नया सदस्य है, जिसे खास तौर पर हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस सीरीज की पहचान ही स्पीड और पावर है। यही वजह है कि OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप फोन के लिए सबसे ताकतवर चिपसेट को चुना है। Snapdragon 8 Gen 5 चिप को Qualcomm और OnePlus ने मिलकर तैयार किया है, जिससे फोन को बेहतर स्पीड, ग्राफिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिल सके। यह नया प्रोसेसर पिछले जेनरेशन की तुलना में CPU परफॉर्मेंस में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है। GPU परफॉर्मेंस 11 प्रतिशत ज्यादा तेज हो गई है और AI क्षमता में तो लगभग 46 प्रतिशत तक का जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। फोन न सिर्फ सुपर फास्ट चलेगा, बल्कि गेमिंग, फोटो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे हैवी काम भी बेहद आसानी से होंगे।

OnePlus इंडिया के CEO Robin Liu ने कहा कि OnePlus हमेशा से स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में आगे रहा है और OnePlus 15R इसी सोच का नया उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने Qualcomm के साथ मिलकर इस चिपसेट को इस तरह ऑप्टिमाइज किया है कि यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके। उधर Qualcomm Technologies की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Chris Patrick ने बताया कि OnePlus और Qualcomm की यह साझेदारी यूजर्स के लिए नई ऊंचाइयों का अनुभव लेकर आएगी, जहां स्पीड, इंटेलिजेंस और पावर एक साथ मिलेगी। OnePlus 15R सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की दुनिया में एक नया पैमाना सेट करेगा।

23.69 लाख रुपये में Mahindra BE 6 फॉर्म्युला-ई एडिशन लॉन्च, फुल चार्ज में 682km चलेगी

नई दिल्ली: Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6 फॉर्म्युला ई एडिशन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Mahindra की इलेक्ट्रिक व्हीकल जर्नी की पहली सालगिरह पर पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का फॉर्म्युला ई एडिशन भारत में लॉन्च किया। फुल चार्ज करने पर 682km की रेंज है।

स्पेशल एडिशन BE 6 SUV को स्टैंडर्ड BE 6 की तुलना में कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया है। Mahindra ने इसे दो वैरिएंट- FE2 और FE3 में उतारा है, इसकी शुरुआती कीमत 23.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 80,000 ज्यादा है। FE 3 मॉडल की कीमत 24.49 लाख रखी गई है। BE 6 फॉर्म्युला ई की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 14 फरवरी से की जाएगी।

कार के आगे और पीछे नए बंपर, सिल्वर फिनिश वाला फॉक्स बैश प्लेट, गोलाकार हेडलैम्प, अलग बॉडी क्लैडिंग और फॉर्म्युला ई से प्रेरित ग्राफिक्स इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। बोनट और रूफ पर बनी 12 लाइन की स्ट्राइप ग्राफिक्स यह दिखाती है कि टीम ने फॉर्म्युला ई में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा Everest White, Tango Red, Firestorm Orange और Stealth Black जैसे चार रंगों में यह कार उपलब्ध है। FE3 वेरिएंट में 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि FE2 में 19-इंच का व्हील सेटअप मिलता है।

केबिन में ब्लैक-ऑरेंज थीम, सीटों और डैशबोर्ड पर फॉर्म्युला ई लोगो, सीट बेल्ट पर FIA ब्रांडिंग और खास प्लैक दिया गया है। स्पेशल स्टार्ट-अप एनिमेशन और सिंथेसाइज्ड इंजन साउंड भी मिलते हैं। यह कार पूरी तरह से फुल-लोडेड है। इसमें दो वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, ADAS फीचर्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एम्बिएंट लाइटिंग और हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। FE3 वेरिएंट में इसके साथ अडैप्टिव सस्पेंशन भी मिलता है। इसमें 286 हॉर्सपावर और 380 Nm टॉर्क देने वाली मोटर दी गई है। Mahindra BE 6 फॉर्मूला ई एडिशन एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-भरी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में उभरती है।

Mahindra की 7 महीनों में 30,000 इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री, हर 10 मिनट में बिकी एक कार

नई दिल्ली: ठीक एक साल पहले Mahindra ने सिर्फ दो इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च नहीं की थीं, बल्कि इंडिया के ऑटोमोबाइल इतिहास में एक नया अध्याय लिखने का वादा किया था। आज वही वादा सुर्खियों में बदल चुका है। देश की EV कहानी को नई दिशा देने वाली ये दो दमदार गाड़ियां, Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6 अब इंडियन सड़कों पर क्रांति का दूसरा नाम बन चुकी हैं। सिर्फ 7 महीनों में 30,000 से ज्यादा Electric Origin SUVs बिक चुकी है। औसतन हर 10 मिनट में एक गाड़ी की बिक्री हुई।

लॉन्च के साथ ही इन दोनों SUVs ने तहलका मचा दिया। 4 अरब से ज्यादा व्यूज़ के साथ ये साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली भारतीय गाड़ियां बनीं। लग्ज़री कार प्रेमियों से लेकर उद्योग जगत के दिग्गजों और बड़े सरकारी अधिकारियों तक, हर वर्ग ने गर्व से “मेड-इन-इंडिया” Electric Origin SUV को चुना, जो लुक में ग्लोबल, एहसास में वर्ल्ड-क्लास है। इस एक साल में Mahindraने वो कर दिखाया जो इंडिया में कोई EV ब्रांड नहीं कर सका। Mahindra ने इलेक्ट्रिक को सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि स्टेटस और लाइफस्टाइल बना दिया।

वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही में Mahindra Electric ने मार्केट शेयर में नंबर-1 का मुकाम हासिल किया और 8,000 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू दर्ज किया। 65% गाड़ियां हर कामकाजी दिन चल रही हैं। ये अब ‘वीकेंड कार’ नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरत बन चुकी हैं। 1,000 से ज्यादा SUVs 20,000 किमी का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और कुल मिलाकर ग्राहक 200 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुके हैं।

लद्दाख की कड़ाके की ठंड से लेकर थार की तपती गर्मी (4°C से 53°C) तक, ये गाड़ियाँ हर मौसम में खरी उतरी हैं। 30% मालिकों ने एक ही दिन में 400 किमी की यात्रा की, कई ने राज्यों की सीमाएं पार कीं और कुछ तो 10 राज्यों तक पहुंच गए। 80% ग्राहक पहले कभी Mahindraके नहीं थे। BE 6 तो अब एक कल्ट आइकन बन चुकी है। कस्टम पेंट, मॉड्स और सोशल मीडिया पर छाई हुई। BGMI और Batman जैसी साझेदारियों के साथ Mahindra अब सिर्फ खेल खेल ही नहीं रही है, बल्कि खेल बदल रही है।

Mahindra & Mahindra Ltd. का अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क Charge IN शुरू

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार देते हुए Mahindra & Mahindra Ltd. ने अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क Charge_IN शुरू कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक 180 kW क्षमता वाले 1,000 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करना है। महिंद्रा ने नेटवर्क की पहली दो चार्जिंग साइट्स बेंगलुरु-चेन्नई हाइवे (NH-75) पर होस्कोटे और दिल्ली के पास मुरथल (NH-44) में शुरू कर दी हैं। दोनों जगहों पर दो-दो अल्ट्रा-फास्ट चार्जर हैं, जिससे एक साथ चार वाहन चार्ज किए जा सकते हैं। 180 kW के ये ड्यूल-गन चार्जर चार-पहिया EVs के लिए तेज, भरोसेमंद और सुविधाजनक चार्जिंग सुनिश्चित करते हैं।

कंपनी ने डुअल गन चार्जर से यह एसयूवी 20 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज होने का दावा किया है। कंपनी ने ये चार्जिंग स्टेशन बेंगलुरु-चेन्नई हाइवे और हरियाणा के मुरथल में खोले हैं। Mahindra & Mahindra की योजना अगले दो वर्षों में इन चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को बढ़ाकर 250 करने की है। इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में 180 kW के चार्जर्स होंगे। महिंद्रा के Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

Mahindra & Mahindra के ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नलिनिकांत गोल्लगुंटा ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ एक नई तकनीक नहीं, बल्कि साफ़ और टिकाऊ परिवहन की ओर एक बड़ा बदलाव है। Charge_IN के तहत शुरू हो रहा अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क देशभर के EV यूजर्स के लिए एक खुला और आसान चार्जिंग प्लेटफॉर्म तैयार करेगा।

कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक पूरे भारत में 1000 चार्जिंग पॉइंट लगाना है। Mahindra Charge_IN के तहत लगने वाले ये चार्जिंग स्टेशन प्रमुख रूप से हाइवे और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएंगे। Mahindra के अपने ईवी ओनर्स के लिए Me4U ऐप भी है, जो चार्जिंग स्टेशन खोजने, चार्ज करने और भुगतान करने की सुविधा देगा।

22 साल बाद दिग्गज की वापसी: 11.49 लाख में Tata Motors की ऑल-न्यू Sierra लॉन्च

मुंबई: Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. ने इंडिया में ऑल-न्यू Tata Sierra को लॉन्च कर दिया है। 22 साल बाद यह एक दिग्गज की वापसी है। यह इंडस्ट्री में बनाई गई प्रीमियम मिड एसयूवी है। टाटा सिएसा को कंपनी ने 1991 में लॉन्च किया था।

2003 आते-आते इसे रोक दिया गया। नई एसयूवी को तीन अलग-अलग इंजन के साछ छह पावरट्रोन में लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसे आइकन की वापसी, जिसने पिछले तीन दशकों में भारतीयों की उम्मीदों, पहचान और यादों को गढ़ा है। नए युग के लिए दोबारा डिज़ाइन की गई Sierra अपनी ऐतिहासिक विरासत और को संभाले रखते हुए, आधुनिकता के साथ आगे बढ़ती है। ऑलन्यू Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख है। 622 लीटर के लगेज स्पेस के साथ इसे डिजाइन किया गया है।

कंपनी इस एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू करने जा रही है, जबकि इसकी ग्राहक डिलिवरी 15 जनवरी 2026 से की जाएगी। नई Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम क़ीमत 11.49 लाख रुपये तय की गई है। इसे पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीज़ल, तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Tata Sierra 2025 को तीन इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीज़ल में पेश किया गया है।

Tata Sierra को कुल 7 वैरिएंट्स स्मार्ट प्लस, प्योर, प्योर प्लस, एड्वेंचर, एड्वेंचर प्लस, अकम्पलिश्ड और अकम्पलिश्ड प्लस में लॉन्च किया गया है। इसे छह रंगों में अंडमान एडवेंचर, बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, मुन्नार मिस्ट, मिंटल ग्रे और प्रिस्टीन वाइट में खरीदा जा सकता है। फ़ीचर्स की लिस्ट में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडास, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होंगे। Tata Sierra 2025 उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो एक स्टाइलिश, फ़ीचर-लोडेड और दमदार एसयूवी की तलाश में हैं।

MG की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster पर INDIA फिदा, 3.2 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: JSW MG Motor India की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक रोडस्टर MG Cyberster इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट्सकार बन चुकी है। सिर्फ कुछ महीनों में 350 से ज़्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिसके चलते अब इसकी डिलीवरी के लिए 4–5 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जुलाई 2025 में लॉन्च हुई यह कार MG के इतिहास की सबसे तेज़ कार है।

MG SELECT के हेड मिलिंद शाह बताते हैं कि Cyberster को मिल रहा रेस्पॉन्स कमाल का है। MG Cyberster को लोग जबरदस्त पसंद कर रहे हैं। इसके खूबसूरत डिज़ाइन, ऊपर उठने वाले सिज़र डोर्स और सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 तक पहुंचने वाली सुपरफास्ट स्पीड ने इसे भारत के नए कार-प्रेमियों की पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बना दिया है। यह कार सिर्फ तेज़ नहीं है, बल्कि इसमें शानदार लक्ज़री, इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और सुपरफास्ट स्पीड तीनों एक साथ मिलते हैं। सेलेब्रिटी, खिलाड़ी और फिल्म स्टार्स की यह मनपसंद कार है इसलिए इसकी मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। यह सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि स्टाइलिश और प्रीमियम लाइफस्टाइल का हिस्सा है।

Cyberster फ्यूचर को ध्यान में रखकर बनाई गई वाली स्पोर्ट्स कार है। इसका डिज़ाइन पुरानी मशहूर MGB रोडस्टर से प्रेरित है, लेकिन टेक्नॉलजी पूरी तरह नई और इलेक्ट्रिक है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें ओपन-टॉप ड्राइविंग, स्पीड और स्टाइल पसंद है। इसकी बॉडी बहुत खूबसूरत और एयरोडायनेमिक है। हवा को चीरते हुए यह तेज भागने के लिए परफेक्ट है। इलेक्ट्रिक सिज़र डोर्स हैं। दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं। कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, जो 510 PS की जबरदस्त ताकत देती हैं। इसमें 725 Nm टॉर्क है। एक्सिलरेटर दबाते ही कार रॉकेट की तरह शूट होती है। यह सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पर पहुंच जाती है।

इसमें Brembo के हाई-परफॉर्मेंस ब्रेक्स लगे हैं, जो 100 किमी/घंटे की स्पीड से चलने वाली कार को सिर्फ 33 मीटर में रोक देते हैं। 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील और Pirelli P-Zero जैसे प्रीमियम टायर से तेज स्पीड में भी कार स्टेबल रहती है। इंडिया में Cyberster की कीमत 74.99 लाख रुपये रखी गई है।

All-New Kia Seltos का SUV के असली स्वैग संग दिसंबर 2025 में धमाका

नई दिल्ली: All-New Kia Seltos दिसंबर में अपनी दूसरी पीढ़ी के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। इंडिया और साउथ कोरिया में दिसंबर में इसकी लॉन्चिंग एक साथ होगी। Kia Seltos का मॉडल करीब छह साल बाद पूरी तरह बदल दिया गया है। Kia ने कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर और पावरट्रेन में बड़ा बदलाव किया है। हालांकि सबसे चर्चित ‘Strong Hybrid’ टेक्नॉलजी वाले वर्ज़न के लिए ग्राहकों को लगभग एक साल और इंतज़ार करना पड़ेगा। दिसंबर में सिर्फ पेट्रोल और डीज़ल मॉडल ही लॉन्च किए जाएंगे।

नई Seltos का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अधिक शानदार, प्रीमियम और मजबूत दिखता है। इसकी नई स्टाइल Kia Telluride और EV9 मॉडल से प्रेरित है। गाड़ी के साइड बॉडी पर उभरी हुई शार्प लाइनें कार को स्पोर्टी और ज्यादा एग्रेसिव लुक देंगी। नई Seltos में ये लाइनें वर्टिकल हैं, जिससे फ्रंट फेस ज्यादा शार्प और हाई-टेक दिखेगा। कार के आगे और पीछे LED लाइट्स को एक लंबे, पतले स्ट्रिप के जरिए जोड़ा गया है।

गाड़ी की लंबाई, चौड़ाई और ओवरऑल स्टांस बढ़ने से अब इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा खुला और आरामदायक होगा। पीछे बैठने वालों को पैर फैलाने की ज्यादा जगह मिलेगी। हेडरूम और शोल्डर स्पेस बेहतर होगी। लंबी यात्राएं काफी सुविधाजनक होंगी। कार की डिक्की में ज्यादा स्पेस होगा। नई Kia Seltos का इंटीरियर नेक्स्ट-लेवल मॉडर्न, प्रीमियम और टेक-फोकस्ड होगा। अब एक ही बड़े कर्व्ड स्क्रीन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर + इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों मिलेंगे। इसका डैशबोर्ड एकदम मॉडर्न होगा। केबिन की मटीरियल क्वॉलिटी के अपग्रेडेशन से टच और फील दोनों बेहतर होगा। सॉफ्ट-टच सरफेस मिलेगा। अब रोड, टायर और इंजन की आवाज़ पहले से कम सुनाई देगा। केबिन शांत रहेगा। लंबी यात्रा में कम थकान होगी।

Seltos अभी भी अपने पुराने, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीज़ल के भरोसेमंद इंजन के साथ आएगी। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स पहले जैसे ही मिलेंगे। सबसे बड़ा अपडेट 1.5L पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्ज़न है। कारअब बड़ी हो गई है। फीचर्स बढ़ गए हैं इसलिए टॉप मॉडल महंगे हो सकते हैं, लेकिन बेस पेट्रोल वेरिएंट को किफायती रखा जाएगा।

Tata Curvv Executive Edition: पिछली सीट पर VIP जैसा आराम, हर सफर बनेगा फर्स्ट क्लास

नई दिल्ली: Tata Motors ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Curvv में पीछे बैठने वालों की वीआईपी जैसा आराम देने के लिए नया बदलाव किया है। लंबे कद वाले लोग भी बिना सिर टकराए या पैर मोड़कर बैठने की मजबूरी के बिना पूरे फैलाव के साथ सफर कर सकेंगे। टाटा की सीट लंबी यात्राओं में थकान काफी हद तक कम होगी।

Curvv Executive Edition के पीछे की R-Comfort Seat में passive ventilation दी गई है। इन सीटों पर गर्मी काफी कम महसूस होती है। पीछे के दरवाज़ों में इंटीग्रेटेड सनशेड्स दिए गए हैं, जिन्हें आसानी से ऊपर-नीचे किया जा सकता है। EV वर्ज़न में तो टाटा ने बॉस साइड (लेफ्ट) पर PureComfort Footrest और ErgoWing Headrest दिए गए हैं, जो लंबे सफर में सिर और पैरों का बेहतरीन सपोर्ट देते हैं। अब Curvv Executive में Dual-Zone Climate Control से ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर अपनी-अपनी पसंद का तापमान सेट कर सकते हैं।

Curvv Executive Edition का केबिन लेआउट में अंदर कदम रखते ही बदलाव साफ महसूस होता है। टाटा ने इंटीरियर को एक नए और हल्के Lalitpur Grey शेड में अपडेट कर दिया है, जो पहले वाली डार्क कलर स्कीम के मुकाबले केबिन को कहीं ज्यादा ओपन, हवा-दार और प्रीमियम फील देता है। सीटों में इस्तेमाल Benecke Kaliko leatherette भी पहले से ज्यादा रिच और कम्फर्टेबल फिनिश देता है। डैशबोर्ड पर वाइट कार्बन-फाइबर फिनिश से कार का इंटीरियर अब पहले से कहीं स्टाइलिश महसूस होता है।

Curvv Executive Edition में बड़ा और शानदार 12.3-इंच Harman टचस्क्रीन लगाया गया है। इसमें JBL का दमदार 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360° कैमरा, और लेवल-2 ADAS, जो ड्राइविंग को सेफ और स्मूथ बनाते हैं। टाटा ने इंजनों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। ICE वर्ज़न में वही तीन दमदार इंजनों का सेट मिलता है—1.2L Revotron, 1.2L Hyperion Turbo, और 1.5L Diesel, जो अलग-अलग जरूरतों वाले लोगों के लिए परफॉर्मेंस और माइलेज का बेहतरीन संतुलन देते हैं। Curvv.EV में दो बड़े बैटरी ऑप्शन उपलब्ध हैं—45 kWh, जो 502 km की रेंज देती है, और 55 kWh, जिसकी रेंज 585 km है।

Realme C85 5G: 7,000mAh बैटरी वाला दमदार बजट स्मार्टफोन 28 नवंबर को इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Realme ने आधिकारिक तौर पर अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme C85 5G की इंडिया में लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए कन्फर्म किया कि यह फोन 28 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। लॉन्च के तुरंत बाद यह Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है इसमें मिलने वाली 7,000mAh की मेगा बैटरी, जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहद खास है। Realme का दावा है कि यह बैटरी 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 50 घंटे की कॉलिंग और 145 घंटे तक म्यूजिक सुनने का समय दे सकती है। इतना ही नहीं, सिर्फ 1% बैटरी पर 40 मिनट की कॉलिंग और 9 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। चार्जिंग भी काफी तेज है—फोन में 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, जो 5 मिनट की चार्जिंग में 1.5 घंटे का बैकअप दे देगी। इसके साथ ही फोन 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा, यानी यह जरूरत पड़ने पर एक पावर बैंक की तरह दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है।

Realme C85 5G को IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें MIL-STD 810H ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी मिलेगा, यानी गिरने-झटकों में भी फोन सुरक्षित रहने वाला है। फोन का स्क्रीन 1,200 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा—जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ और ब्राइट दिखेगा। कैमरा सेटअप में कंपनी ने पीछे की तरफ 50MP Sony AI कैमरा दिया है। साथ ही इसमें एक नया AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग फीचर AI Edit Genie भी शामिल होगा, जो तस्वीरों को ऑटो-एन्हांस करके स्मार्ट एडिटिंग का विकल्प देगा।

यह मॉडल हाल ही में वियतनाम में भी लॉन्च हुआ था, जहां इसे 6.8-inch HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। कुल मिलाकर, Realme C85 5G अपनी विशाल बैटरी, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ भारतीय बजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हलचल मचाने वाला है।

OnePlus का डबल धमाका: 17 दिसंबर को लॉन्च होंगे 15R और Pad Go 2

नई दिल्ली: OnePlus फिर एक बार इंडियन मार्केट में धमाका करने को तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। दोनों डिवाइस 17 दिसंबर 2025 को इंडिया में दस्तक देंगे। 15R जहां नॉर्ड और फ्लैगशिप OnePlus 15 के बीच की दूरी मिटाने वाला मिड-हाई पावरहाउस बनेगा, वहीं Pad Go 2 ब्रांड का नया बजट-फ्रेंडली टैबलेट एंट्री-लेवल यूज़र्स को टारगेट करेगा।

OnePlus 15R चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। कीमत लगभग 45,000 के आसपास रहने की उम्मीद है, जो OnePlus 13R के लॉन्चिंग प्राइस 42,999 रुपये से थोड़ा ऊपर होगी। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन जेब पर कम दबाव डालना चाहते हैं। फोन में मिल सकता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट—जो भले ही OnePlus 15 के Snapdragon 8 Elite Gen 5 से थोड़ा नीचे है, लेकिन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स लोड के लिए एकदम जानदार ऑप्शन रहेगा। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज तक के ऑप्शन मिलेंगे।

इसका 6.83 इंच का डिस्प्ले भी काफी शानदार है। 1.5K LTPS AMOLED पैनल और 165Hz का सुपर-फ्लूइड रिफ्रेश रेट गेमर्स को खास तौर पर खुश करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन शूटर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड मिलेगा। 15R में 7,800mAh की पावरहाउस बैटरी दी जा रही है, जिसे 120W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो इसे OnePlus 15 की 7,300mAh बैटरी से भी आगे ले जाता है। फोन धूल-पानी से बचाव में भी टॉप-क्लास है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी रेटिंग मिली है। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आएगा।

OnePlus Pad Go 2 Pad Go का अगला वर्जन है। यह छात्रों, प्रोफेशनल्स व एंट्री-लेवल कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 20,000–25,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है। इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलेगा, जो बेसिक फोटो और विडियो कॉलिंग जरूरतों को टारगेट करता है। इस बार OnePlus Stylo स्टाइलस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।