Huawei Watch GT6 सीरीज : 21 दिन की बैटरी, धूप में भी दिखती है आइने की तरह साफ

नई दिल्ली: Huawei ने इंडिया में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज Watch GT6 और Watch GT6 Pro लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बार फिटनेस, आउटडोर और बैटरी—तीनों मोर्चों पर बड़े अपडेट दिए हैं। 46mm और 41mm साइज में आने वाली GT6 घड़ियां उन यूज़र्स के लिए बनाई गई हैं, जो स्टाइल के साथ हाई-परफॉर्मेंस भी चाहते हैं।

Huawei में डिजाइन, परफॉर्मेंस और ट्रैकिंगहर चीज़ को और बेहतर बनाया गया है। 21 दिन की बैटरी लाइफ के साथ Huawei Watch GT6 Pro का 3000 nits तक ब्राइट AMOLED डिस्प्ले इसे सबसे दमदार स्मार्टवॉच बनाता है। आमतौर पर स्मार्टवॉच का डिस्प्ले तेज धूप में फीका पड़ने लगता है, लेकिन GT6 Pro में दिया गया यह अल्ट्रा-ब्राइट पैनल धूप की चकाचौंध को भी मात दे देता है। चाहे आप खुली सड़क पर दौड़ रहे हों, पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर रहे हों या साइक्लिंग करते समय स्पीड और हार्ट-रेट चेक करना चाहते हों, इसका डिस्प्ले हर क्षण आइने की तरह साफ दिखाई देता है। इससे मैप्स, नोटिफिकेशंस, हार्ट-रेट ग्राफ और फिटनेस डेटा पढ़ना बेहद आसान हो जाता है।

सीरीज का टॉप मॉडल Huawei Watch GT6 Pro है, जिसमें एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम अलॉय बॉडी और सैफायर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Huawei का नया Sunflower GPS पोजिशनिंग सिस्टम दिया गया है जो ज्यादा सटीक डेटा देता है। Pro मॉडल में हाई-प्रिसिजन साइक्लिंग पावर ट्रैकिंग, 100+ स्पोर्ट मोड्स, 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस, एडवांस्ड स्लीप मॉनिटरिंग और Huawei की हाई-सिलिकॉन बैटरी टेक्नोलॉजी है। यह Titanium, Brown और Black में उपलब्ध होगा।

Huawei Watch GT6 Pro को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक और बेहतरीन डिजाइन में पेश किया गया है। 46mm मॉडल Green, Grey और Black में मिलेगा, जबकि 41mm वेरिएंट White, Purple, Black, Gold और Brown में मिलता है। GT6 घड़ियों के दोनों साइज 21,999 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि 41mm का Gold मॉडल 24,999 रुपये में मिलेगा। GT6 Pro का Black और Brown मॉडल 28,999 में और Titanium मॉडल 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों घड़ियां Flipkart और RTC India वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

Suzuki ने दिखाई नई Hayabusa की झलक : पहले से तेज रफ्तार, सुपर स्मार्ट फीचर्स

नई दिल्ली: Suzuki ने नई 2026 Hayabusa सुपरबाइक से पर्दा उठा दिया है। इससे रोजमर्रा की राइडिंग को और आसान, स्मूथ और मज़ेदार बना जाएगी। सुपरबाइक का आइकोनिक किरदार जस का तस है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और राइड कंट्रोल में बड़े बदलाव किए हैं।

नई Hayabusa में रिवाइज्ड थ्रॉटल मैपिंग सिस्टम को इस तरह ट्यून किया गया है कि कम RPM पर भी ज़्यादा टॉर्क मिले। इसका फायदा यह है कि बाइक अब शहर की स्लो-स्पीड सिचुएशंस में भी पहले से कहीं ज्यादा फुर्तीली लगेगी और एक्सलरेशन भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस होगा। क्रूज़ कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है। अब गियर बदलते समय भी क्रूज़ कंट्रोल एक्टिव रहता है। bi-directional quickshifter के साथ इसका बेहतर इंटीग्रेशन किया गया है। अब हाइवे पर लंबी राइड में आराम और भी बढ़ गया है।

Suzuki ने इस बार एक Special Edition Hayabusa भी लॉन्च की है, जो ब्लू और व्हाइट कलर स्कीम के साथ काफी प्रीमियम लगती है। इसमें 3D Suzuki का एम्ब्लेम, फ्यूल टैंक पर स्पेशल एडिशन बैजिंग और स्टैंडर्ड के तौर पर सीट काउल—जो इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाता है। मैकेनिकल सेटअप में Hayabusa अपनी पहचान बरकरार रखती है। 1,340cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन 190 bhp और 150 Nm का दमदार आउटपुट देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विकशिफ्टर भी पहले की तरह मौजूद है।

इंडिया में इसकी कीमत ₹18.06 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Suzuki ने लॉन्च कंट्रोल सिस्टम को और शार्प किया है और साथ ही बाइक को एक लाइटवेट लिथियम-आयन बैटरी दी है। इन बदलाव के साथ नई Hayabusa सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए तैयार दिखती है।

Hyundai Crater का LA Auto Show में धमाका : ऑफ-रोडिंग की दुनिया में नया बवाल

नई दिल्ली: Hyundai की नई Crater Concept कोई आम SUV नहीं है। इसे देखकर ही लगता है कि इसे कच्चे-पक्के हर तरह के रास्तों पर दौड़ने के लिए बनाया गया है। Hyundai पहले भी XRT वर्ज़न लेकर आई थी, लेकिन Crater से कंपनी अब पूरी तरह ऑफ-रोडिंग की दुनिया में बड़ा कदम रखना चाहती है।

Crater एक कंसेप्ट ऑफ-रोड व्हीकल है, जिसे Hyundai ने अपनी ऑफ-रोड दिशा दिखाने के लिए बनाया है। यह कोई रोज़मर्रा की SUV नहीं, बल्कि हाई-एडवेंचर वाली गाड़ी का विज़न है। यह ऐसी कार है, जो रेगिस्तान, चट्टान, कीचड़ और बिल्कुल rough रास्तों पर भी बिना झिझक दौड़ेगी। Hyundai ने इसे AutoMobility LA 2025 / Los Angeles Auto Show में दिखाया।

इसके फ्रंट में हल्की-सी झलक Hyundai Nexo की दिखती है, लेकिन पूरा डिजाइन इससे कहीं ज्यादा हटकर और दमदार है। आगे की तरफ muscular bonnet, pixel LED lights और Hyundai का quad-dot लोगो इसे बिल्कुल futuristic बनाते हैं। बंपर पर XRT लिखा हुआ मिलता है, जो बताता है कि आने वाले XRT मॉडल्स भी इसी डिजाइन दिशा को फॉलो कर सकते हैं। Crater Concept में बड़े-बड़े 33-inch वाले M/T tyres हैं। ये टायर और hexagon डिज़ाइन वाले पहिये इसे असली ऑफ-रोडर का लुक देते हैं। साथ में tow hooks, मोटे skid plates, roof rack और कई auxiliary lights इसे और भी रफ-एंड-टफ बनाते हैं। बॉडी क्लैडिंग पर खास पैटर्न और ‘Crater Man’ नाम का इसका अपना लोगो दिया गया है, जो अंदर और बाहर दोनों जगह नजर आता है।

Hyundai की बिल्कुल नई सोच वाला इंटीरियर का नाम है “Curve Of Upholstery”। जहां भी हाथ लगाओ, सॉफ्ट-टच महसूस होगा। बीच में एक सिलिंडर जैसा डिजाइन है जिसे दो straps से पकड़ा हुआ दिखाया गया है और जो दिखने में बहुत जबरदस्त। यहां कोई बड़ी स्क्रीन नहीं है, बल्कि चार छोटे-छोटे removable widget screens दिए गए हैं। पीछे की सीटों तक पहुंच आसान करने के लिए suicide doors लगाए गए हैं।

यह एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट है। इसमें लो-रेंज गियर वाला control और differential lock जैसे असली ऑफ-रोड फीचर्स दिखते हैं। ऐसा लग रहा है कि अगर Hyundai इसे प्रोडक्शन में लाती है, तो शायद Ioniq 5 XRT वाला 84 kWh बैटरी पैक और दो electric motors ही इसमें इस्तेमाल होंगे। Hyundai Crater Concept दिखने में शार्प, स्टाइल में जबरदस्त और ऑफ-रोड DNA में जबर्दस्त लग रहा है।

बेंगलुरु में खुला Toyota का म्यूजियम, एंट्री करते ही आलीशान फिल्मी दुनिया जैसा एहसास

नई दिल्ली: Toyota Kirloskar Motor ने Bengaluru के Phoenix Mall of Asia में अपना नया और बेहद खास Toyota Experiential Museum (TEM) शुरू कर दिया है। TEM दिखने में भले म्यूज़ियम जैसा हो, लेकिन यह सिर्फ कारें देखने की जगह नहीं है। यह खास जगह है जहां शांत, संतुलित और जागरूक जीवन, जापान की संस्कृति, आधुनिक तकनीक से शानदार अनुभव होता है। TEM का मकसद सिर्फ कारें दिखाना नहीं है, बल्कि लोगों को लाजवाब माहौल देना है।

TEM लगभग 8,200 वर्ग फीट में फैला है। अंदर जाते ही ऐसा लगता है कि आप एक अलग ही दुनिया में आ गए हैं। Toyota के Deputy Managing Director Tadashi Asazuma का कहना है कि TEM का आइडिया भारत की साधना से लिया गया है। जापान की संस्कृति में शांति, सफाई, प्रकृति का सम्मान और एकदम सटीक काम करने की आदत शामिल है। TEM में भारत और जापान—दोनों की अच्छी चीज़ें मिलाकर एक ऐसी जगह बनाई गई है जहाँ शांति, ध्यान, क्रिएटिविटी और नए अनुभव हासिल किए जा सकें।

TEM में प्रवेश करने पर सबसे पहले एक बड़ी, खूबसूरत शीशों वाली गैलरी मिलती है। इस गैलरी में रोशनी, रंग और विडियो से दिखाया जाता है कि भारत और जापान में मौसम कैसे बदलते हैं—जैसे गर्मी, बारिश, सर्दी आदि। आगे बढ़ने पर शानदार ऑडियो-विज़ुअल शो दिखता है। यह शो जापान के मशहूर परफॉर्मेंस ग्रुप DRUM TAO की मदद से बनाया गया है। इसमें तेज, जोशीली आवाज़ें, शानदार लाइट्स और बड़े स्क्रीन पर चल रहे वीडियोज़ मिलकर इतना दमदार माहौल बनाते हैं कि लोग इसे कभी नहीं भूलते। tem का सबसे खूबसूरत और ध्यान खींचने वाला हिस्सा पानी की झरने जैसी पतली परत, जो एक Toyota कार को चारों तरफ से घेरे रहती है। कार को satin कपड़े से हल्का सा ढका गया है और उसके चारों ओर पानी गिरता रहता है।

TEM का मर्चेडाइज जोन पुरानी परंपरा और मॉडर्न लाइफस्टाइल का मिश्रण है। यहां खूबसूरत डिजाइन वाली चीज़ें, सजावटी सामान, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इसके बाद Matcha Corner है, एक छोटी-सी कैफ़े जैसी जगह है जहां Japanese matcha tea मिलती है, जिसमें जापान की चाय का स्वाद और भारतीय फ्लेवर का मिक्स जोड़ा गया है। Toyota अब खुद को एक लाइफस्टाइल ब्रांड की तरह पेश कर रही है, जो आपकी सोच, आपके मूड और आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनना चाहता है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder का फ्यूल इंडिकेटर फेल, 11,529 SUVs की होगी वापसी

नई दिल्ली: Toyota India ने अपनी लोकप्रिय SUV Urban Cruiser Hyryder के लिए मेगा रिकॉल शुरू किया है। टोयोटा इंडिया ने अपनी लोकप्रिय Urban Cruiser Hyryder की 11,529 यूनिट्स की वापसी का ऐलान किया है। ड्राइवर की सुरक्षा और कार की रेंज से जुड़ी खामी के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने पाया कि एसयूवी का एनालॉग फ्यूल लेवल इंडिकेटर कई बार गलत रीडिंग दे सकता है, और लो-फ्यूल वार्निंग समय पर नहीं दिखाती। सोचिए… टैंक खाली, और गाड़ी आराम से चलता दिखे—यही रिस्क टोयोटा ने देखकर इसे तुरंत दुरुस्त करने का फैसला लिया है।

SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खास कंडीशंस में फ्यूल गेज गलत लेवल दिखा देता है। लो-फ्यूल का लाल निशान जलना चाहिए, लेकिन कई बार ये चुप्पी साध लेता है। इससे ड्राइवर को अंदाजा नहीं रहता कि टैंक कब खाली हो गया। इस हालात में सबसे बुरा यह हो सकता है कि गाड़ी बीच सड़क में बंद हो सकती है।

ये रिकॉल 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच बनी Hyryder पर लागू है। रिकॉल कैंपेन में कंपनी कंबिनेशन मीटर की जांच करेगी और खामी मिलते ही उसे फ्री में रिप्लेस कर देगी। डीलर खुद ग्राहकों से संपर्क करेंगे। ग्राहक चाहें तो अपना VIN नंबर डालकर Toyota Recall Checker पर स्थिति खुद भी चेक कर सकते हैं। इस रिकॉल के तहत कुल 11,529 गाड़ियों को वापस बुलाया गया है, जो 9 December 2024 से 29 April 2025 के बीच बनी थीं। SIAM के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में Hyryder का fuel gauge वार्निंग लैंप नहीं दिखाता।

डीलर खुद ग्राहकों से संपर्क करेंगे। ग्राहक चाहें तो अपना VIN नंबर डालकर Toyota Recall Checker पर स्थिति खुद भी चेक कर सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि ठीक यही दिक्कत कुछ दिन पहले Maruti Suzuki Grand Vitara में पाई गई थी, जिसमें 39,506 यूनिट्स रिकॉल हुईं। दोनों SUVs चूंकि पार्टनरशिप प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, इसलिए कंपोनेंट्स भी साझा हैं। Urban Cruiser Hyryder का Festival Limited Edition भी सुर्खियों में है, जो टॉप-स्पेक G और V वेरिएंट्स में आता है। कंपनी चाहती है कि ग्राहकों का भरोसा किसी भी हाल में डगमगाए नहीं इसलिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

Skoda Auto Volkswagen India का धमाका: इंडिया में 25 साल में 20 लाख गाड़ियां बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली: Skoda Auto Volkswagen India ने इंडिया में अपनी 25 साल की मौजूदगी के बीच एक बड़ा मुकाम छू लिया है। कंपनी ने इंडिया में 20 लाख (2 मिलियन) से ज्यादा गाड़ियों के प्रोडक्शन माइलस्टोन पार कर लिया। यह आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि उन मॉडलों की सफलता का सबूत है जिन्हें भारत में ही डेवलप किया गया और जिन्हें देश के ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। खास तौर पर MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी Kushaq, Slavia, Kylaq, Taigun और Virtus ने कंपनी के प्रोडक्शन को नई रफ़्तार दी। आखिरी पांच लाख गाड़ियां सिर्फ साढ़े तीन साल में बन गईं, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा इन कारों पर तेजी से बढ़ा है।

Skoda Auto Volkswagen India KE बिक्री के मोर्चे पर भी ग्रुप का प्रदर्शन शानदार रहा। Škoda Auto India ने 2025 के पहले 10 महीनों में 61,607 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। वहीं Volkswagen India के लिए भी यह सीजन खास रहा; Virtus ने इस दिवाली अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री हासिल की और प्रीमियम सेडान सेगमेंट में 40% हिस्सेदारी से अपनी धाक जमाए रखी।

ग्रुप की प्रीमियम और लग्ज़री ब्रैंड Bentley ने अब भारत में एक अलग डिविजन के साथ काम कर रही है और मुंबई-बेंगलुरु में नए शोरूम खोले हैं। पिछले छह साल में 4,400 से ज्यादा ग्राहकों ने Porsche खरीदी है। अब Porsche के 13 रिटेल आउटलेट्स भारत में है। Audi ने भी प्री-ओन्ड कार सेगमेंट में 5% की ग्रोथ हासिल की और अपने ‘Charge My Audi’ प्रोग्राम के तहत 6,500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित कर दिए। Lamborghini ने तो 2024 में 113 कारें डिलिवर करके भारत में अपना अब तक का सबसे शानदार साल दर्ज किया और अपने सभी मॉडल्स को हाइब्रिड लाइनअप में बदलने की यात्रा पूरी कर ली।

इंडियन मार्केट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भारतीय प्लांट अहम भूमिका निभा रहे हैं। Skoda Auto Volkswagen India Private Limited (SAVWIPL) अब तक 7 लाख से ज्यादा गाड़ियां लेटिन अमेरिका, अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट जैसे क्षेत्रों में एक्सपोर्ट कर चुका है।

Scream Electric से पहले Mahindra का तूफानी पंच, BE 6 का रेसिंग अवतार मार्केट में लगाएगा आग

नई दिल्ली: Mahindra ने अपने Scream Electric इवेंट से ठीक पहले धमाकेदार टीज़र जारी किया है। 26 और 27 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाला यह बड़ा आयोजन वैसे तो XEV 9S की लॉन्चिंग के लिए पहले से ही चर्चा में था, लेकिन अब कंपनी ने दूसरा बड़ा सरप्राइज जोड़ दिया है—BE 6 का एक नया स्पेशल एडिशन, जिसकी पहली झलक टीज़र में दिखाई गई है। इस टीज़र में BE 6 को Firestorm Orange शेड में दिखाया गया है और Mahindra ने स्क्रीन पर सिर्फ दो शब्द लिखे हैं—“Winning Formula।” इन दो शब्दों ने साफ संकेत दे दिया है कि कंपनी BE 6 का कोई Formula E या Racing Edition जैसा खास संस्करण लाने वाली है, जिसमें रेसिंग डीएनए का तड़का होगा।

BE 6 वैसे भी Mahindra की सबसे स्टाइलिश और प्रीमियम Electric Origin SUV है। लॉन्च के बाद इसे काफी सराहना मिली थी और कंपनी ने इसका Batman Edition बनाकर यह साबित भी कर दिया था कि BE 6 सिर्फ एक EV नहीं, बल्कि एक्सक्लूसिव एडिशन्स की नई दुनिया है। अब जो नया Formula Edition आने वाला है, वह महिंद्रा की Formula E रेसिंग लेगेसी को सड़क पर लाने जैसा कदम माना जा रहा है।

Mahindra उन शुरुआती टीमों में शामिल है जो Formula E की शुरुआत से वहां रेस करती आई हैं। हाल ही में खत्म हुए सीजन 11 में टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 4th पोजीशन हासिल की और ड्राइवर Nyck de Vries व Eduardo Mortara ने मिलकर पांच पोडियम फिनिश किए। कंपनी ने आने वाले सीजन 12 के लिए अपनी नई रेस कार M12Electro भी पेश कर दी है।

BE 6 के इस नए स्पेशल एडिशन में रेसिंग-प्रेरित डिजाइन, तेज़-तर्रार लिवरी, खास बैजिंग और स्पोर्टी इंटीरियर जैसे कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीज़र भले ही ज्यादा नहीं बताता, लेकिन ‘Winning Formula’ वाला संदेश ये साफ कर देता है कि यह एडिशन सामान्य BE 6 से अलग होगा और महिंद्रा इसे पूरी रेसिंग ऊर्जा के साथ पेश करना चाहती है। Scream Electric इवेंट अब सिर्फ XEV 9S की लॉन्चिंग तक सीमित नहीं रहा। BE 6 का यह नया Formula Edition इस इवेंट की रौनक को दोगुना कर देगा। महिंद्रा इस मंच का इस्तेमाल अपनी इलेक्ट्रिक तकनीक, डिजाइन फिलॉसफी और मोटरस्पोर्ट स्पिरिट को दिखाने के लिए पूरी शिद्दत से तैयार बैठा है।

CBU बम ब्लास्ट करेगी Honda : विदेश से इंडिया आएंगी सुपर-प्रीमियम कारें

नई दिल्ली: Honda 2030 तक 10 नई कारें लॉन्च करेगी, जिनमें कई हाई-एंड मॉडल CBU (Complete Built Unit) के रूप में सीधे बाहर से आयात किए जाएंगे। ये कारें लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होंगी और उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई जाएंगी जो एक्सक्लूसिव और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां पसंद करते हैं।

Honda अपनी आइकॉनिक Prelude स्पोर्ट्स कूपे को 25 साल बाद फिर बाजार में उतार रही है। यह इंडिया में 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगी। लगभग 80 लाख रुपये की कीमत वाली Prelude होंडा की पहली टू-डोर कार होगी जो इंडियन मार्केट के लिए CBU के रूप में आएगी।इसमें 2.0-लीटर का Atkinson-cycle इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स का e:HEV हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। कार 0–100 km/h की रफ्तार 7 सेकंड से कम में पकड़ लेती है। Prelude को भारत के लिए खास तौर पर E20 फ्यूल कम्प्लायंस और भारतीय सड़कों के हिसाब से टायर सेटअप के साथ लाया जाएगा। इसमें 10.2-इंच डिजिटल क्लस्टर, 9-इंच Google-बिल्ट-इन टचस्क्रीन, स्पोर्ट्स सीट्स और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Honda ZR-V Hybrid – 2026 के अंत तक लॉन्च की जाएगी। भारत में इसकी कीमत 50–60 लाख के बीच हो सकती है। ZR-V में 2.0-लीटर Atkinson इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड सेटअप मिलता है, जो 184 hp की पावर और AWD ड्राइविंग का मजा देगी। देता है। इसका पॉलीगोनल ग्रिल, LED DRLs, कर्व्ड बॉडी और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स इसे एक स्पोर्टी प्रेज़ेंस देती है।

Honda 0 electric SUV को 2027 में इंडिया में CBU के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह होंडा की फ्लैगशिप EV होगी और कीमत 80 लाख+ रुपये के आसपास रहेगी। इसमें 80–100 kWh बैटरी पैक और लगभग 500 km की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलेगी। इसकी डिजाइन सबसे हटकर है—पिक्सल-स्टाइल लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड Honda लोगो, फ्लश डोर हैंडल्स और बोल्ड EV लुक।

Honda की नई प्रीमियम लाइनअप ब्रैंड की इमेज को एक नया आयाम देगी। Prelude, ZR-V और Honda 0 SUV ऐसी कारें हैं जिन्हें ‘Halo Products’ कहा जाता है, जो कंपनी की पहचान को ज्यादा एक्सक्लूसिव और आकर्षक बनाती हैं। जैसा असर पहले Accord, Civic और CR-V जैसी गाड़ियों ने छोड़ा था, अब होंडा इसे एक नए लेवल पर ले जाना चाहती है। होंडा अब सिर्फ ‘मास-मार्केट कार कंपनी’ नहीं रहना चाहती—अब यह भारत में एक प्रीमियम, कूल और एक्सक्लूसिव ब्रांड बनने की तरफ तेज़ी से बढ़ रही है। CBU मॉडल्स इसका पहला और सबसे बड़ा हथियार होंगे।

HONDA Activa-e EV फ्लॉप, प्रॉडक्शन बंद, 6 महीने में बिके केवल 740 ई-स्कूटर

नई दिल्ली: HONDA ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa e और QC1 का प्रोडक्शन अगस्त 2025 से बंद कर दिया है। ये दोनों स्कूटर इसी साल जनवरी में लॉन्च किए गए थे। एक्टिवा ई की एक्स-शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये और क्यूसी-वन का एक्स-शोरूम प्राइस 90,000 रुपये था। होंडा जैसे बड़े ब्रांड से उम्मीद थी कि ये स्कूटर हिट साबित होंगे और इनकी खूब बिक्री होगी। हालांकि, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा से पता चला है कि कंपनी ने अगस्त 2025 से इन स्कूटरों को बनाना बंद कर दिया है। छह महीने में HONDA Activa-EV के केवल 740 ई-स्कूटरों की बिक्री हुई।

फरवरी से जुलाई 2025 के बीच इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कुल 11,168 यूनिट्स का उत्पादन किया गया। लेकिन इनमें से सिर्फ 5,201 यूनिट्स ही डीलरों तक पहुंच पाईं। आधे से ज्यादा स्टॉक बिना बिके खड़ा है, जो होंडा के लिए चिंता का बड़ा कारण है।
दोनों की कम बिक्री इनके प्रोडक्शन बंद होने की सबसे बड़ी वजह बनी। लॉन्च के समय उम्मीद की जा रही थी कि HONDA कंपनी के दोनों स्कूटरों की खूब बिक्री होगी। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

फरवरी से जुलाई 2025 के बीच इन स्कूटर्स का कुल उत्पादन 11,168 यूनिट्स था। लेकिन डीलरों को केवल 5,201 यूनिट्स ही भेजी गईं। इनमें से, एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कुल बिक्री केवल 698 यूनिट्स थी. 6 महीनों में 1000 यूनिट्स भी नहीं बिकीं। HONDA ने इसका प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया। Honda ने बिक्री बढ़ाने के लिए जून में बैटरी रेंट कम किया था और होम चार्जिंग डॉक शुरू करने पर भी विचार किया था।

HONDA QC1 की 5,201 यूनिट्स में से 4,461 की बिक्री हुई। वहीं, Activa e की कुल 740 यूनिट की बिक्री हुई है। Honda ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध किए थे। Activa e की केवल मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में और QC1 की मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और चंडीगढ़ में बिक्री तक सीमित रखा गया।

1.76 करोड़ में Porsche Cayenne Electric इंडिया में लॉन्च, 2.5 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: Porsche ने इंडिया में अपनी लेटेस्ट लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को 1.76 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो ट्रिम—Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में पेश किया है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से शुरू होगी। यह Porsche की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक SUV है। यह पहली Porsche है जिसमें वैकल्पिक 11kW वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन दिया गया है।

Porsche Cayenne Electric में 113kWh का बैटरी पैक और डुअल मोटर AWD मिलती है। Turbo Electric वर्ज़न 1,156hp और 1,150Nm की जबरदस्त ताकत पैदा करता है और सिर्फ 2.5 सेकंड में 0-100kph पकड़ लेता है, जो किसी सुपरकार जैसा परफॉर्मेंस देता है। इसकी टॉप स्पीड 260kph है और रेंज 623km बताई गई है। स्टैंडर्ड Cayenne Electric भी कम नहीं—408hp और 835Nm के साथ यह 0-100kph सिर्फ 4.8 सेकंड में पकड़ लेती है और 642km की रेंज देती है। Turbo Electric मॉडल में 816hp तक रीकूपरेशन होता है, जो लगभग Formula E कारों जैसा है। Porsche का दावा है कि 97% तक ब्रेकिंग सिर्फ मोटर्स से की जा सकती है। दोनों वेरिएंट में एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि रियर-एक्सल स्टीयरिंग ऑप्शनल है, जिससे हैंडलिंग और बेहतर हो जाती है।

Cayenne Electric बाहर से ICE Cayenne जैसी ही लगती है, लेकिन EV-स्टाइल अपडेट्स जैसे ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, बड़े एयर वेंट्स और एक्टिव एयरोडायनामिक फ्लैप्स इसे अलग पहचान देते हैं। Turbo ट्रिम में एयर वेंट्स और भी ज्यादा एग्रेसिव रखे गए हैं। 20 से 22 इंच तक के एलॉय व्हील्स का विकल्प दिया गया है। पीछे की तरफ नया LED लाइट बार और इल्युमिनेटेड Porsche बैज काफी प्रीमियम लुक देता है।

SUV ICE मॉडल से 55mm ज्यादा लंबी और 130mm ज्यादा लंबे व्हीलबेस के साथ आती है, जिससे अंदर स्पेस और बढ़ जाता है। इसमें 90 लीटर का फ्रंक और 781 लीटर का बूट स्पेस है, जिसे सीटें फोल्ड करके 1,588 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
केबिन में Porsche ने टेक्नॉलजी का भरपूर इस्तेमाल किया है। 14.5 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो किसी भी Porsche में पहली बार दिया गया है।

इसमें 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और AR हेड-अप डिस्प्ले जैसे हाई-टेक फीचर्स भी ऑप्शन मिलते हैं। SUV में 8-वे इलेक्ट्रिक सीटें, ऑप्शनल 18-वे सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, क्वाड-ज़ोन AC, वायरलेस चार्जर और 14-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसे Harman Kardon के 20 स्पीकर सेटअप में अपग्रेड किया जा सकता है। भारत में Porsche Cayenne Electric का मुकाबला Audi Q8 e-tron, BMW iX और Lotus Eletre जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।