27 नवंबर को लॉन्च होगी Mahindra XEV 9S : ‘Boss Mode’ से एक बटन दबाते ही हटेगी फ्रंट सीट

नई दिल्ली: Mahindra ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S का नया टीज़र जारी कर रही है।इसमें कंपनी ने इस SUV का एक और बड़ा फीचर कन्फर्म कर दिया है—‘Boss Mode’। यह फीचर एक बटन दबाते ही फ्रंट पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रिक तरीके से आगे स्लाइड कर देता है, ताकि दूसरी पंक्ति में बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम मिल सके। Mahindra XEV 9S, जो मूल रूप से Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण के नए टीजर में केबिन की झलक दिखाई गई है। पहले जिसे ‘XEV 7e’ कहा जाने की संभावना थी, उसी XEV 9S को अब 27 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाना तय है।

XEV 9S SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल है। इसके अलावा SUV में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसके बीच में रोशन होने वाला Mahindra का लोगो दिया गया है। इंटीरियर इस बार व्हाइट थीम में दिखाया गया है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देता है। फीचर लिस्ट में रीक्लाइनिंग सेकंड-रो सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, और बड़ी SUV वाली कम्फर्ट लाइनअप शामिल है। XEV 9S में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर भी देखने को मिलेंगे।

XEV 9S का डिज़ाइन XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यह Mahindra के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसे XEV 9e और BE 6 SUVs का ही इलेक्ट्रिक परिवार कहा जा सकता है। सामने की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली कनेक्टेड LED DRL, नीचे लगे LED हेडलैंप और पीछे नए डिज़ाइन वाले LED टेललैंप इसे एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV का मजबूत लुक देते हैं।

Mahindra XEV 9S में 59kWh बैटरी पैक से 231hp और 380Nm का टॉर्क मिलता है XEV 9S भी लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में काफी मजबूत खिलाड़ी साबित होगी। Mahindra XEV 9S में लक्ज़री फीचर्स, दमदार रेंज, आधुनिक डिज़ाइन और Boss Mode जैसे प्रीमियम टच के साथ कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

इलेक्ट्रिक SUV का सेफ्टी किंग : Tesla Model Y को Euro NCAP में 5 स्टार रेटिंग

नई दिल्ली: 2025 Tesla Model Y ने यूरोप की सबसे कड़ी और प्रतिष्ठित सेफ्टी टेस्टिंग एजेंसी Euro NCAP में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने 91% एडल्ट सेफ्टी, 93% चाइल्ड सेफ्टी, 86% वल्नरेबल रोड यूजर्स सेफ्टी और 92% सेफ्टी असिस्ट सिस्टम्स में स्कोर करके साबित कर दिया कि टेस्ला सेफ्टी के मामले में किसी से कम नहीं है।

Euro NCAP ने टेस्ट के लिए लेफ्ट-हैंड-ड्राइव Tesla Model Y AWD वर्ज़न इस्तेमाल किया, लेकिन इसकी 5-स्टार रेटिंग भारत में मिलने वाले राइट-हैंड-ड्राइव Model Y Long Range RWD और Performance AWD मॉडल पर भी लागू होती है। फ्रंटल ऑफसेट क्रैश में कार का बॉडी शेल बेहद मजबूत रहा और एडल्ट प्रोटेक्शन ‘गुड’ से ‘एडिक्वेट’ रेंज में मिली। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी Model Y ने शानदार परफॉर्म किया, हालांकि साइड पोल टेस्ट में चेस्ट प्रोटेक्शन को ‘मार्जिनल’ रेटिंग मिली।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में Tesla Model Y ने तो कमाल ही कर दिया। 6 और 10 साल के डमी के साथ फ्रंटल और साइड दोनों ही क्रैश टेस्ट में पूरी बॉडी को “गुड” प्रोटेक्शन मिला और SUV ने 24/24 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया। फ्रंट पैसेंजर एयरबैग को डिसेबल करने की सुविधा और क्लियर अलर्ट सिस्टम बच्चों की सुरक्षा को और बेहतर बनाता है। इसके अलावा कार में चाइल्ड प्रेज़ेंस डिटेक्शन सिस्टम भी है, जो अगर बच्चे को अंदर भूल जाएं तो तुरंत चेतावनी देता है।

पैदल यात्रियों और दोपहिया उपयोगकर्ताओं जैसी कमजोर सड़क श्रेणियों के लिए Model Y ने 86% स्कोर किया। कार का डिज़ाइन हेड और पैरों की सुरक्षा में अच्छा साबित हुआ, हालांकि विंडस्क्रीन पिलर्स के पास कुछ कमजोर ज़ोन मिले। ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) सिस्टम ने पैदल यात्री, साइकिल सवार और यहां तक कि मोटरसाइकल सवारों को पहचानने में शानदार प्रदर्शन किया।
सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी में Tesla Model Y ने 92% स्कोर हासिल किया।

इसका AEB सिस्टम अन्य वाहनों से टकराव रोकने में बेहद प्रभावी पाया गया। इसके साथ कार में फ्रंट और रियर सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर इनअटेंटिवनेस मॉनिटरिंग और कई रीयल-टाइम असिस्टिव फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो Tesla की एक्टिव सेफ्टी टेक्नोलॉजी को और भी मजबूत बनाते हैं। Tesla Model Y ने Euro NCAP में अपनी दमदार बिल्ड क्वॉलिटी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी-फर्स्ट डिज़ाइन के दम पर दिखा दिया कि सड़क पर सुरक्षा के मामले में यह EV सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद SUV में से एक है।

20 साल पुरानी गाड़ियों के फिटनेस टेस्ट की फीस आसमान पर, 15 गुना तक महंगी

नई दिल्ली: सरकार ने पुराने वाहनों को सड़क पर चलाने से रोकने के लिए फिटनेस टेस्ट फीस में सीधी-सीधी कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 11 नवंबर की नई अधिसूचना के बाद अब 20 साल या उससे पुराने वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराना पहले की तुलना में तीन से लेकर 15 गुना तक महंगा हो गया है। महीनों पहले ही सरकार ने पुराने वाहनों की रिन्यूअल फीस बढ़ाई थी। अब फिटनेस टेस्ट की भारी बढ़ोतरी ने वाहन मालिकों को बड़ा झटका दिया है।

नई व्यवस्था में कमर्शियल वाहनों के लिए ऊंची फीस लागू होने की उम्र सीमा भी घटा दी गई है। पहले 15 साल बाद बढ़ी दरें लागू होती थीं। अब यह सीमा 10 साल पर आ गई है। अब 10 से 20 साल की उम्र वाले ज्यादा कमर्शियल वाहन फिटनेस टेस्ट की महंगी स्लैब में शामिल होंगे। MoRTH ने फिटनेस टेस्ट के लिए तीन आयु श्रेणियां निर्धारित कर दी हैं—10-15 साल, 15-20 साल और 20 साल से अधिक पुराने वाहन।

20 साल से पुराने वाहनों पर सबसे तगड़ी मार पड़ी है। भारी ट्रक और बसों के फिटनेस टेस्ट की फीस में लगभग सात गुना इजाफा किया गया है। ये फीस 3,500 रुपये से बढ़ाकर सीधे 25,000 रुपये कर दी गई है। मध्यम कमर्शियल वाहनों की फीस 1,800 से बढ़कर 20,000 रुपये हो गई—यह करीब ग्यारह गुना बढ़ोतरी है। 20 साल से पुरानी लाइट मोटर व्हीकल (LMV) यानी पुरानी कारों का फिटनेस टेस्ट 10,000 से बढ़कर 15,000 रुपये हो गया है।

दोपहिया वाहन भी इससे अछूते नहीं हैं। 20 साल पुराने टू-व्हीलर के फिटनेस टेस्ट में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। 600 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये कर दिया गया। नई दरों के लागू होते ही कई राज्यों में फिटनेस टेस्ट फीस तीन से दस गुना तक बढ़ गई है, जिससे पुराने वाहन रखना पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो चुका है। सरकार सड़क पर चल रहे पुराने, ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या कम करना चाहती है। स्वच्छ और आधुनिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करना चाहती है। सरकार के इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि 20 साल से ज्यादा पुराना वाहन सड़क पर रखना अब सस्ता सौदा नहीं है।

कनेक्टेड कारों को मिलेगा सुपरब्रेन : Maruti ने Ravity में झोंके 2 करोड़, खरीदी 7.84% हिस्सेदारी

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited ने connected mobility intelligence पर काम करने वाले स्टार्टअप Ravity Software Solutions Private Limited में करीब 2 करोड़ रुपये का निवेश किया है। Maruti Suzuki Innovation Fund के निवेश के बाद कंपनी को Ravity में 7.84% से ज्यादा इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी। यह निवेश Maruti Suzuki की ओर से किसी स्टार्टअप में किया गया तीसरा बड़ा निवेश है। इससे पहले कंपनी ने मार्च 2024 में Amlgo Labs और जून 2022 में Sociograph Solutions में लगभग 2-2 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

यह निवेश Maruti Suzuki की उस रणनीति का हिस्सा है जिससे वह इनोवेटिव स्टार्टअप्स के साथ मिलकर कंपनी के ऑपरेशंस को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। Ravity Software Solutions एक ऐसी टेक कंपनी है जो गाड़ियों से मिलने वाले डेटा और AI तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनियों को समझदार फैसले लेने में मदद करती है। गाड़ी कैसे परफॉर्म कर रही है, कहां दिक्कत आ रही है, कौन-सी चीज़ बेहतर की जा सकती है, उस डेटा का Ravity अपनी तकनीक से विश्लेषण करती है। इससे कंपनियां गाड़ी को और मजबूत और स्मार्ट बना सकती हैँ। प्रोडक्शन में गलतियां कम होती हैं। फ्लीट या गाड़ियों का मैनेजमेंट आसान होता है।

Maruti Suzuki के MD और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी का फोकस ग्राहक अनुभव को लगातार बेहतर बनाना है। आज के ओपन इनोवेशन के दौर में स्टार्टअप्स आदर्श पार्टनर साबित होते हैं Ravity में निवेश से Maruti Suzuki को ग्राहक अनुभव को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। Maruti Suzuki 2019 से ही स्टार्टअप्स से जुड़ी है। यह पहल सरकार की Startup India पॉलिसी के अनुरूप है।

Ravity Software Solutions के फाउंडर विकास रुंगटा ने भरोसा जताया कि Maruti Suzuki के विशाल अनुभव के साथ Ravity की AI, एनालिटिक्स और मोबिलिटी विशेषज्ञता मिलकर ग्राहकों के अनुभव को और शानदार बनाएगी। 2022 में शुरू हुई बेंगलुरु बेस्ड Ravity Software Solutions AI-आधारित कनेक्टेड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म से OEMs और फ्लीट ऑपरेटरों को वाहन डेटा का उपयोग कर इंजीनियरिंग सुधारने, ऑपरेशंस को ऑप्टिमाइज़ करने, नई रेवन्यू स्ट्रीम्स बनाने और ग्राहक अनुभव को बदलने में मदद करती है।

श्रीलंका के EV मार्केट में नई चिंगारी : Ather के सुपरस्टार स्कूटर Rizta ने Colombo में लूटी महफिल

कोलंबो/नई दिल्ली: Ather Energy ने Colombo Motor Show 2025 में श्रीलंका में अपना नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रिब्यूटर Evolution Auto Pvt. Ltd. के साथ साझेदारी में की गई यह लॉन्चिंग Ather की श्रीलंका में बढ़ती उपस्थिति को और मजबूत करता है। कंपनी दिसंबर 2024 में Ather 450X के साथ श्रीलंका के बाजार में उतरी थी। कंपनी ने बेहद कम समय में देशभर में 40 Experience Centers स्थापित करके इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को तेजी से आगे बढ़ाया है। Ather Grid फास्ट चार्जर्स की स्थापना भी कंपनी की इसी योजना का हिस्सा है, जिससे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके।

Ather Energy के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा कि श्रीलंका कंपनी के लिए तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। पिछले एक साल में 450X को मिले शानदार रेस्पॉन्स ने यहां Rizta को पेश करने का रास्ता बनाया। भारत और नेपाल में Rizta की सफलता को देखते हुए कंपनी को पूरा भरोसा है कि श्रीलंका में भी यह स्कूटर उपभोक्ताओं की जरूरतों के बिल्कुल अनुरूप साबित होगी। Rizta की सेफ्टी, कम्फर्ट और कनेक्टेड फीचर्स इसे रोजमर्रा की यात्रा के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

श्रीलंका में लॉन्च हुई Rizta परिवारों और रोजमर्रा के राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके बड़े अंडर-सीट स्टोरेज, लंबी आरामदायक सीट, चौड़े फ्लोरबोर्ड और SkidControl तकनीक ने इसे सुरक्षा व सुविधा के लिहाज से और बेहतर बनाया है। 7-इंच TFT डिस्प्ले के साथ Google Maps नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी इसे एक स्मार्ट राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

Ather ने अपना पहला इंटरनेशनल ऑपरेशन नवंबर 2023 में नेपाल में शुरू किया था, जहां अब 9 Experience Centres और 7 सर्विस सेंटर्स हैं। दिसंबर 2024 में श्रीलंका कंपनी का दूसरा इंटरनेशनल बाजार बना, जहां अब Ather की मौजूदगी तेजी से फैल चुकी है। भारत में 30 सितंबर 2025 तक Ather की 524 Experience Centres और 3,643 फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों की मजबूत रिटेल और चार्जिंग नेटवर्क मौजूद है। श्रीलंका में Rizta का लॉन्च Ather Energy के लिए न सिर्फ एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है बल्कि यह संकेत भी है कि कंपनी एशिया के तेजी से बढ़ते EV बाजारों में बड़ी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Spinny का GT रोड पर कब्जा: सोनीपत, करनाल और अंबाला में तीन नए कार पार्क लॉन्च

नई दिल्ली: Spinny ने नार्थ इंडिया में अपनी मौजूदगी को और दमदार बना दिया है। कंपनी ने सोनीपत, करनाल और अंबाला में तीन नए कार पार्क शुरू कर दिए हैं, जिससे पूरा GT रोड कॉरिडोर अब Spinny की मजबूत पकड़ में आ गया है। सोनीपत में मुरथल, करनाल में सेक्टर 39 और अंबाला में बलदेव नगर में खुले ये पार्क उन ग्राहकों के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे, जो अब तक सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कारें देखते थे लेकिन आसपास कोई फिजिकल लोकेशन न होने की वजह से हिचकिचाते थे।

ये नए सेंटर पूरी तरह से सिंगल-टचपॉइंट मॉडल पर तैयार किए गए हैं। ग्राहक एक ही जगह कार देख सकेंगे, टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे, जरूरत पड़ने पर उसे घर पर मंगवा सकेंगे, डॉक्युमेंटेशन निपटा सकेंगे और डिलिवरी भी यहीं से ले सकेंगे। Spinny की स्टैंडर्ड 200-पॉइंट इंस्पेक्शन हर कार पर लागू होगी, ताकि खरीदारों को साफ-सुथरी, ट्रांसपेरेंट और भरोसेमंद जानकारी मिले। Spinny के सीनियर वीपी हनिश यादव ने बताया कि यह विस्तार सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की कवायद नहीं है, बल्कि ग्राहकों की प्रैक्टिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया कदम है। दिल्ली-NCR से लेकर करनाल, अंबाला और आसपास के जिलों तक के ग्राहकों को अपनी पसंद की कार को सामने से देखने और जांचने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे खरीद प्रक्रिया और भी सहज हो जाएगी।

कस्टमर्स के लिए Spinny ने ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराए हैं—पार्क पर या घर पर टेस्ट ड्राइव, 5-दिन की मनी-बैक गारंटी, Assured+ गाड़ियों पर 3 साल की वॉरंटी, बाकी Assured कारों पर 1 साल की वॉरंटी, फिक्स्ड प्राइसिंग, बिना किसी हिडन चार्ज, और आसान फाइनेंसिंग जिसमें लो EMI और जीरो डाउन-पेमेंट जैसे विकल्प शामिल हैं। यह सब इसीलिए ताकि ग्राहक बिना किसी तनाव के अपनी पसंद की कार चुन सकें।

वहीं, सेलर्स के लिए भी Spinny ने पूरा काम आसान कर दिया है। कार बेचने की प्रक्रिया अब सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर है—इंस्टेंट ऑनलाइन कोट, घर पर कार का इवैल्यूएशन और उसी दिन पेमेंट। पूरा प्रोसेस तेज है, साफ है और किसी भी तरह की झंझट से दूर है।
Spinny का कहना है कि नॉर्थ इंडिया में प्री-ओन्ड कारों की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है, इसलिए डिजिटल और फिजिकल दोनों चैनल मिलकर ही ग्राहक अनुभव को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

27 नवंबर को आ रहा है Budget का बाप Nothing Phone 3a Lite : 20 हज़ार रुपये में लाइट नहीं, तूफान है ये

नई दिल्ली: Nothing Phone 3a Lite 27 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। Nothing ने इसे ऐसे समय पर पेश करने का फैसला किया है, जब बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन्स की भीड़ है, लेकिन कोई भी फोन ऐसा नहीं है जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर का इतना संतुलित कॉम्बिनेशन ऑफर करता हो।

Nothing का 3a Lite फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में प्रीमियम डिज़ाइन, स्मूद OS और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। Nothing Phone 3a Lite की कीमत लगभग 20,000 रुपये रहने की उम्मीद है, जिससे यह कंपनी का अब तक का सबसे किफायती फोन बनने वाला है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यूरोप में इस फोन की कीमत 249 यूरो यानी करीब ₹25,000 रखी गई है। भारत में लॉन्च के दौरान बैंक ऑफर्स, फर्स्ट-सेल डील्स और लॉन्च-डे डिस्काउंट्स भी मिलने की संभावना है।

फोन का ट्रांसपेरेंट बैक Nothing की पहचान बन चुका है, और 3a Lite भी उसी DNA को जारी रखता है। हालांकि इस बार पूरा Glyph सिस्टम नहीं दिया गया, लेकिन एक सिंपल और मिनिमल Glyph Light फोन को यूनिक एक्सपीरियंस देता है। असिमिट्रिकल बैक डिजाइन इसे फ्लैगशिप जैसा लुक देता है और फोन Black और White दोनों रंगों में काफी प्रीमियम फील कराता है। सामने की तरफ 6.77 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की सुपर ब्राइटनेस जैसा फीचर इस बजट में बेहद खास बना देता है। Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ डिस्प्ले टिकाऊ भी हो जाती है।

3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग में भी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 2TB तक microSD सपोर्ट मिलना इसे स्टोरेज की चिंता से मुक्त कर देता है। फोन Nothing OS 3.5 Android 15 पर आधारित है। फोन की 5000mAh बैटरी आसानी से एक दिन का बैकअप देती है। 33W फास्ट चार्जिंग से यह बहुत जल्दी चार्ज होता है। 5W रिवर्स चार्जिंग एक प्लस पॉइंट है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो शामिल हैं। फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है।

OPPO Find X9 Series स्मार्टफोन की आज रात 12 बजे से बिक्री : बैटरी, कैमरा और पावर—सब कुछ 10/10

नई दिल्ली: OPPO की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Find X9 और Find X9 Pro को इंडिया में 21 नवंबर से बिक्री होगी। 20 नवंबर को कंपनी ने घोषणा की कि दोनों फोन 21 नवंबर की रात 12 बजे से OPPO e-store, Amazon, Flipkart और सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदे जा सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह सीरीज़ पूरी तरह फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए बनाई गई है, जिसमें Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सिस्टम, दमदार बैटरी परफॉर्मेंस, पावरफुल हार्डवेयर और नया, स्मार्ट ColorOS 16 शामिल है। इसके साथ ही इसमें एडवांस AI फीचर्स, बेहतर डिवाइस स्टेबिलिटी के लिए Apex Guard और OPPO Premium Service Card के साथ एक प्रीमियम ओनरशिप अनुभव मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

Find X9 Pro का 16GB + 512GB वाला वेरिएंट 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Find X9 दो वेरिएंट में आता है—12GB + 256GB की कीमत 74,999 रुपये है और 16GB + 512GB की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। दोनों मॉडल 21 नवंबर से बाजार में उपलब्ध हैं। Find X9 Pro सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा, जबकि Find X9 OPPO e-store, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा।

पहली सेल में कंपनी ने कई आकर्षक ऑफर भी रखे हैं। ग्राहक SBI, HDFC, Kotak और IDFC First Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। अगर कोई ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहता है, तो उसे Cashify और Servify के जरिए 10% तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। फाइनेंस पार्टनर्स जैसे Bajaj Finserv, TVS Credit, HDB Financial Services, IDFC First Bank और Poonawala Fincorp के साथ Zero Down Payment स्कीम भी उपलब्ध है। इस सीरीज़ के साथ 180 दिनों तक किसी भी हार्डवेयर डिफेक्ट पर सीधे रिप्लेसमेंट दिया जाएगा।

इसके अलावा Find X9 Series खरीदने वाले यूज़र्स को 3 महीने का Google Gemini Pro एक्सेस बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। कंपनी ने Paytm Travel के साथ भी एक ऑफर लॉन्च किया है जिसके तहत 18 से 30 नवंबर के बीच फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2000 रुपये का फ्लाइट वाउचर मिलेगा। वहीं Jio यूज़र्स को 2250 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं और खास बात यह है कि 18 से 25 वर्ष के Jio यूज़र्स को 18 महीने का Gemini Pro एक्सेस भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा।

Maruti Suzuki का 1,500वां टचपॉइंट लॉन्च : अब इंडिया के 760 शहरों में जेन्युइन पार्ट्स का नेटवर्क

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited ने 1,500वां पार्ट्स और एक्सेसरीज डिस्ट्रिब्यूटर सेंटर महाराष्ट्र के मुंबई में खोला है। इसका उद्घाटन कंपनी के एग्जिक्यूटिव अफसर एस. डी. छाबड़ा और मारुति में पार्ट्स, एक्सेसरीज़ और लॉजिस्टिक्स विभाग के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोसुके हट्टोरी ने किया। अब कंपनी के पार्ट्स और एक्सेसरीज़ का पूरा नेटवर्क 760 शहरों में मौजूद है। पूरे देश में ग्राहकों, छोटे गैराजों और वर्कशॉप्स में Maruti Suzuki के असली पार्ट्स आसानी से और जल्दी मिलेंगे। गाड़ी की सर्विस में देरी नहीं होगी और वाहन की क्वॉलिटी के साथ परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी।

Maruti Suzuki के एमडी और सीईओ हिसाशी टकेउची ने कहा कि ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी राहत यह होती है कि उनकी गाड़ी के असली और कंपनी की ओर टेस्ट किए गए पार्ट्स उन्हें पास में ही आसानी से मिल जाएं। ये जेन्युइन पार्ट्स गाड़ी की परफॉर्मेंस, सुरक्षा और लंबे समय तक चलने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसी भरोसे को और मजबूत करने के लिए कंपनी अपने पार्ट्स और एक्सेसरीज़ का नेटवर्क तेजी से बढ़ा रही है।

Maruti Suzuki के असली पार्ट्स और एक्सेसरीज़ का नेटवर्क कंपनी की कस्टमर सर्विस की रणनीति का बहुत अहम हिस्सा है। यह उनके बड़े सेल्स और सर्विस नेटवर्क के साथ मिलकर ग्राहकों को बेहतर सुविधा देता है। पूरे देश में मौजूद मारुति के आधिकारिक वितरकों के पास अपने गोदाम और दुकानें हैं, जहां से Maruti Suzuki की हर गाड़ी के असली और अच्छी क्वॉलिटी वाले पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। ये डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर खास तौर पर छोटे गैराजों, लोकल मैकेनिकों और इंडिपेंडेंट वर्कशॉप्स को पार्ट्स सप्लाई करते हैं। जब जेन्युइन पार्ट्स समय पर और आसानी से मिल जाते हैं, तो गाड़ी कम समय के लिए बंद रहती है। बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। कस्टमर्स को शानदार ओनरशिप अनुभव मिलता है और गाड़ी की कंडीशन सालों तक अच्छी रहती है।

32,999 रुपये में Blaupunkt की SonicQ QLED Series लॉन्च : थिएटर जैसी मस्त जोरदार आवाज और दमदार पिक्चर

नई दिल्ली: जर्मन इंजीनियरिंग की मिसाल Blaupunkt ने इंडिया में नई SonicQ QLED TV Series लॉन्च की जिसमें 55, 65 और 75 इंच के तीन मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है कि इस टीवी में सिनेमाहॉल जैसी मस्त जोरदार आवाज और दमदार पिक्चर मिलेगी। blaupunkt की नई SonicQ सीरीज के टीवी Flipkart पर उपलब्ध है। 55 इंच के टीवी की कीमत 32,999 रुपये, 65 इंच की कीमत 44,999 रुपये और 75 इंच के टीवी की कीमत 65,999 रुपये रखी गई है।

SonicQ QLED TV में 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स से गेम खेलने या स्पोर्ट्स मैच देखने में काफी मजा आएगा। QLED 4K डिस्प्ले, 1.1 बिलियन रंग, HDR10+, और Dolby Vision से स्क्रीन पर हर तस्वीर असली जैसी दिखती है । 80W के बड़े Dolby Audio Speakers, Dolby Atmos और Dolby Digital Plus से TV में ऐसी लाउड, क्लियर और चारों ओर से गूंजती आवाज आती है, जैसे आप किसी थिएटर में बैठे हों।

blaupunkt की नई SonicQ सीरीज में अपग्रेडेड पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी मिलती है। टीवी का QLED 4K पैनल 1.1 बिलियन कलर्स और HDR10+ के साथ आता है। Dolby Vision सपोर्ट कंट्रास्ट और कलर रिप्रोडक्शन को और बेहतर बनाने का दावा करता है। फास्ट फ्रेम रेट और स्मूद मोशन के लिए 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिससे स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट के बेहतर होने की उम्मीद है। नए QLED TV सीरीज के सभी साइज Google TV 5.0 पर चलते हैं। इसमें 10,000 से ज्यादा ऐप्स और सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Zee5 और SonyLIV का सपोर्ट मिलता है।

blaupunkt SonicQ डिज़ाइन और कनेक्टिविटी, में प्रीमियम अनुभव देता है। TV बेहद पतला, स्टाइलिश और मॉडर्न है। रिमोट में वॉइस कंट्रोल दिया गया है। बोलकर भी TV चलाया जा सकता है। Netflix, Prime Video और YouTube के लिए अलग बटन दिए गए हैं, जिससे इन्हें तुरंत खोला जा सकता है। कंटेंट ढूंढना और ब्राउज़ करना बहुत आसान हो जाता है। TV आसानी से इंटरनेट से जुड़ जाता है। Bluetooth 5.0 से वायरलेस डिवाइस जल्दी और स्थिर रूप से कनेक्ट होते हैं।