Realme GT 8 Pro: इंडिया में धमाकेदार एंट्री, कैमरा, पावर और स्पीड का किंग

नई दिल्ली: Realme अपना अब तक का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro इंडिया में लॉन्च कर रहा है। महीनों से चल रही टीज़र स्ट्रेटेजी और चीन में जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद भारतीय मार्केट भी इसके स्वागत के लिए तैयार है। यह फोन न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस बल्कि फोटोग्राफी, डिस्प्ले और बैटरी—हर फ्रंट पर एक नया बेंचमार्क सेट करने की क्षमता रखता है।

Realme GT 8 Pro का इंडिया में लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होगा, जिसका लाइव प्रसारण कंपनी अपने YouTube चैनल पर करेगी। फोन की बिक्री Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी भारत में इसे दो प्रीमियम कलर—Diary White और Urban Blue—में पेश कर रही है। आधिकारिक कीमत तो लॉन्च के बाद ही सामने आएगी, लेकिन लीक के मुताबिक भारत में इसकी कीमत ₹60,000 से ₹72,000 के बीच हो सकती है। चीन में यह लगभग ₹50,000 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹64,000 तक जाता है। ऐसे में भारतीय मार्केट में इसकी कीमत प्रीमियम फ्लैगशिप स्तर पर रहने की उम्मीद है।

Realme GT 8 Pro को कंपनी ने अपने सबसे एडवांस्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 2K रेज़ोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को नये स्तर पर ले जाने का दावा कंपनी कर रही है।
फोन को Qualcomm के नवीनतम 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर मिलती है। साथ में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी दी गई है। यह कॉम्बिनेशन इसे अल्ट्रा-फास्ट ऐप लोडिंग, स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेस्ट बनाता है। इसमें HyperVision+ AI चिप भी शामिल है जो वीडियो एन्हांसमेंट, AI प्रोसेसिंग और कैमरा परफॉर्मेंस को नई धार देता है।

Realme GT 8 Pro का सबसे बड़ा हथियार इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP टेलीफोटो सेंसर, 120X SuperZoom और Ricoh GR ट्यूनिंग दी गई है, जो लो-लाइट से लेकर डे-लाइट तक क्रिस्टल-क्लियर फोटो देने का वादा करती है। फोन में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल भी होंगे। फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है, जो सेल्फी को और भी बेहतर बनाता है। Realme ने GT 8 Pro में 7,000 एमएएच टाइटन बैटरी दी है। 120W Ultra Charge करती है। कंपनी दावा करती है कि केवल 15 मिनट चार्जिंग से पूरे दिन का बैकअप मिल जाएगा।
 BGMI खेलने पर 7.66 घंटे, YouTube पर 21.3 घंटे और स्टैंडबाय में 523 घंटे का समय फोन दे सकता है।

22,999 रुपये में Lava Agni 4 लॉन्च, 25 नवंबर से बिक्री शुरू

नई दिल्ली: Lava ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में जोरदार एंट्री करते हुए नया Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है। Agni 3 के बाद यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड मॉडल माना जा रहा है। Lava Agni 4 की भारत में कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। यह शुरुआती ऑफर प्राइस है, जिसे बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ और कम किया जा सकता है। फोन Phantom Black और Lunar Mist दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी सेल Amazon पर 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इस फोन में 6.67-इंच का 120Hz Flat AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। धूप में भी स्क्रीन क्रिस्टल क्लियर दिखती है। इसके चारों ओर सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स हैं। फोन की बॉडी aluminium alloy frame और पीछे Matte AG Glass से बनी है। Lava ने इसमें Super Anti-Drop Diamond Frame दिया है, जो गिरने पर बेहतर प्रोटेक्शन सुनिश्चित करता है। सबसे खास फीचर है इसका Wet Touch Control, यानी गीले या ऑयली हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है।

फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ मिलकर बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है। Lava का दावा है कि इसका AnTuTu v10 स्कोर 14 लाख+ है, जो इसे इस सेगमेंट में बेहद ताकतवर बनाता है। हाई-इंटेंसिटी गेमिंग के लिए इसमें बड़ा VC Liquid Cooling सिस्टम है, जिससे फोन ओवरहीट नहीं होता।

Lava Agni 4 में पीछे 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, दो कैमरे हैं। फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा EIS के साथ है। दोनों कैमरे 4K 60fps तक विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन का सबसे चर्चित फीचर नया Vayu AI सिस्टम है। Lava Agni 4 में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

Mini Cooper Convertible की बुकिंग शुरू, लॉन्चिंग दिसंबर में, चलती कार में भी खुलेगा रूफ

नई दिल्ली: Mini India ने अपनी नई Cooper Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग इंडिया में शुरू कर दी है। यह मॉडल दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाला है और ग्राहक इसे Mini की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर में मौजूद 10 अधिकृत डीलरशिप के ज़रिए बुक कर सकते हैं। नई Mini Cooper Convertible का सबसे बड़ा आकर्षण इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ है, जिसे केवल 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। यह प्रक्रिया 30 किमी/घंटा की रफ्तार पर चलते हुए भी की जा सकती है, जो ओपन-एयर ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए बड़ा फीचर है।

नई Mini Cooper Convertible का डिज़ाइन काफी हद तक Cooper S हैचबैक जैसा ही है। इसका लुक वही क्लासिक Mini स्टाइल वाला है जिसे लोग सालों से पसंद करते आए हैं। इसमें Mini ब्रैंड की पहचान बन चुकी गोल LED हेडलाइट्स दी गई हैं। साथ में गोल DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) हैं, जो इसे सामने से एक प्यारा और प्रीमियम लुक देते हैं। गाड़ी के आगे आपको 8 कोनों वाला ग्रिल मिलता है। यह ग्रिल ब्लैक-आउट फिनिश में है, जो कार को ज़्यादा आक्रामक और आकर्षक बनाता है।

साइड में कार 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलती है। नई Mini Cooper Convertible के पीछे इस बार कुछ खास बदलाव किए गए हैं। पहले वाली त्रिकोणीय टेल-लाइट्स की जगह अब लंबी (oblong) LED टेल-लाइट्स दी गई हैं। इन लाइट्स में यूनियन जैक (UK Flag) की डिज़ाइन है, जो Mini ब्रांड की पहचान है और इसे एक स्टाइलिश, प्रीमियम लुक देती है। पीछे डुअल-टोन बंपर लगाया गया है। कार में बीच में एक 9.4-इंच की बड़ी गोल टचस्क्रीन लगी है, जो Android सिस्टम पर चलती है। यह स्क्रीन दो तरह का काम करती है। इसमें आप म्यूजिक, नेविगेशन, ब्लूटूथ, कार ऐप्स सब इस्तेमाल कर सकते हैं। यही स्क्रीन आपको स्पीड, बैटरी या फ्यूल लेवल, रेंज, नेविगेशन डायरेक्शन, और कार की बाकी अहम जानकारी भी दिखाती है।

कार का इंटीरियर अलग-अलग रंगों और लाइट थीम्स के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। नई Cooper Convertible में वही 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो स्टैंडर्ड Cooper S में मिलता है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो तेज़ और स्मूद गियर शिफ्ट सुनिश्चित करता है।

Euler Prime लॉन्च : आप जहां, सर्विस वहां, सड़क पर 90 मिनट में हाथोंहाथ ठीक होगी गाड़ी

नई दिल्ली: Euler Motors ने शहर या हाइवे पर गाड़ी खराब होने की हालत में अपने ग्राहकों की मदद के लिए ‘Euler Prime’ नाम की सबसे फास्ट सर्विस देने की घोषणा की है। “आप जहां होंगे, सर्विस वहीं पहुंच जाएगी। अगर शहर या आसपास कहीं गाड़ी खराब हो जाती है, तो Euler की विशेष Prime टीम लगभग 90 मिनट में वहां पहुंचकर मौके पर ही गाड़ी ठीक कर देती है। हाइवे पर दिक्कत आने पर टीम को लोकेशन पर पहुंचने में 4–5 घंटे लगते हैं। यह सुविधा पहले चरण में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, लखनऊ, कानपुर और पटना में शुरू गई है। इसके बाद 45 से अधिक शहरों में यह सुविधा दी जाएगी।

इस सर्विस का आधार Euler motors का अपना वाहन इंटेलिजेंस सिस्टम Shepherd है। यह सिस्टम गाड़ी की हालत की लगातार जांच करता रहता है। गाड़ी की हर जानकारी सिस्टम को मिलती रहती है। जैसे बैटरी की हालत कैसी है, मोटर ठीक चल रही है या नहीं, किसी पुर्जे पर ज्यादा लोड तो नहीं पड़ रहा, तापमान सामान्य है या नहीं। अगर किसी हिस्से में दिक्कत शुरू तो कंपनी और सपोर्ट टीम समय रहते समझ जाती है। सर्विस टीम दूर बैठे ही मोबाइल या सिस्टम पर देख सकती है कि गाड़ी ठीक काम कर रही है या नहीं। किस हिस्से में दिक्कत है या कहां परेशानी है, सब कुछ ऑनलाइन पता चल जाता है।

प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस की सुविधा गाड़ी में खराबी आने से पहले ही उसका संकेत देती है। सिस्टम समझ लेता है कि कौन-सा पार्ट खराब होने वाला है। इससे गाड़ी चलते-चलते अचानक बंद नहीं होती। जैसे ही किसी हिस्से में गड़बड़ी दिखती है, सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देता है। वाहन, सर्विस टीम और ऑपरेशन टीम तीनों एक ही सिस्टम से जुड़े रहते हैं। यह सर्विस सबसे पहले नए Euler ग्राहकों को मिलेगी। जिन ग्राहकों ने AMC (Annual Maintenance Contract) लिया है, उन्हें भी यह सुविधा बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के मिल जाएगी। जो पुराने ग्राहक AMC में नहीं हैं, वे भी इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें फीस देनी होगी।
Euler Prime सर्विस से कंपनी अपने ग्राहकों को कभी भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ती। अगर गाड़ी सड़क पर खराब हो जाए, तो कंपनी हर हाल में मदद पहुंचाने का वादा करती है।

INDIA का EV मूड ऑन फायर : इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ी बिक्री, पर चार्जिंग स्टेशन कम

नई दिल्ली: इंडिया में EV की रफ्तार 2025 में पहले से कहीं तेज़ हो चुकी है। HERE Technologies और SBD Automotive की ओर से जारी किए गए 2025 HERE–SBD EV Index ने इसे साबित किया है, जिसमें इंडिया लगातार दूसरे साल शामिल हुआ है। आंकड़ों से जाहिर होता है कि देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग इंफ्रास्ट्रक्चर से आगे निकल चुकी है। लोग तेजी से EV खरीद रहे हैं, पर चार्जिंग नेटवर्क उतनी ही तेजी से नहीं बढ़ पा रहा।

Index में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। चंडीगढ़, कर्नाटक और गोवा ने EV तैयारी के मामले में सबसे ऊपर जगह बनाई है। चंडीगढ़ ने फिर पहला स्थान हासिल किया, कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जबकि गोवा देश में सबसे ज्यादा BEV शेयर (0.91%) के साथ टॉप-3 में है। दिल्ली चार्जिंग स्टेशन में सबसे आगे है। देश की राजधानी में हर 9 किमी पर एक चार्जिंग स्टेशन है।

इंडिया में EVs की रफ्तार तो बढ़ रही है, पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी उसी गति से बढ़ रहा है। 2024 से 2025 के बीच देश में 6,800 नए चार्ज पॉइंट्स जोड़े गए, लेकिन चार्जर की एवरेज पावर क्षमता 33 kW पर अटकी रही।चार्जिंग तकनीक अभी भी धीमी है। BEV–to–charger रेश्यो 12:1 से बढ़कर 20:1 हो गया। चार्जिंग सुविधा EV खरीदारों की बढ़ती संख्या के मुकाबले पीछे छूट रही है।
FAME II खत्म होने के बाद PM E-DRIVE ने EV की बिक्री की रफ्तार खासतौर पर 2- और 3-व्हीलर सेगमेंट में आगे बढ़ाया है। कारों को अप्रत्यक्ष रूप से टैक्स कटौती और PLI स्कीम से फायदा मिल रहा है।

इंडिया के कंज्यूमर्स इस बदलाव को दिल से अपनाने के लिए तैयार हैं। सर्वे के मुताबिक इंडियन EV मालिकों की औसत उम्र सिर्फ 35 साल है, जो अमेरिका और यूरोप से काफी कम है। 90% इंडियन EV यूज़र्स को भरोसा है कि भारत आने वाले समय में मजबूत EV इंफ्रास्ट्रक्चर बना लेगा। लगभग 49% लोगों का मानना है कि 2030 तक आधे से ज्यादा गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी। हालांकि चुनौतियां भी हैं, फिर भी इंडिया की EV यात्रा जोश, उम्मीद और बदलाव की ताकत के साथ तेजी से बढ़ रही है।

Kinetic–Exponent का मास्टरस्ट्रोक : टी-ब्रेक के 15 मिनट में चार्ज होगी ई-रिक्शा की बैटरी, ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई

नई दिल्ली: Kinetic Green Energy and Power Solutions Ltd. ने Exponent Energy के साथ हाथ मिलाकर ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक कार्गो गाड़ियों की चार्जिंग की दुनिया को पूरी तरह बदलने वाला क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक कार्गो गाड़ियों को सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। यह तेज़ चार्जिंग टेक्नोलॉजी L3 और L5 कैटेगरी के थ्री-व्हीलर्स में दी जाएगी, जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा शहरों और गांवों में होता है।

अब Kinetic Green के कई इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मॉडल्स में Exponent Energy की सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी लगाई गई है। L3 सेगमेंट में Safar Smart, Safar Shakti और Super DX जल्द लॉन्च होंगे। L5 सेगमेंट मॉडल में Safar Jumbo Loader, जल्द आने वाला नया पैसेंजर वेरिएंट होगा। ये सभी वाहन Exponent के चार्जिंग स्टेशनों पर सिर्फ 15 मिनट में 100% चार्ज हो जाएंगे। ड्राइवरों को घंटों चार्जिंग में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। गाड़ियां दिन में ज्यादा समय चलेंगी, जिसके कारण ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी। ऑपरेटर एक छोटे-से ब्रेक में गाड़ी चार्ज कर सकते हैं और तुरंत वापस सड़क पर उतर सकते हैं।

कंपनियों का कहना है कि इस नई फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी से गाड़ी दिनभर ज्यादा चलेगी और कुल ऑपरेटिंग टाइम करीब 30% तक बढ़ जाएगा। ड्राइवर एक ही दिन में ज्यादा दूरी तय कर पाएंगे, ज्यादा सवारी या ज्यादा डिलीवरी कर सकेंगे और उनकी कमाई भी बढ़ेगी। Exponent Energy की टेक्नोलॉजी सिर्फ तेज़ चार्जिंग ही नहीं देती, बल्कि इसके साथ 3000 साइकल बैटरी वारंटी भी मिलती है, जो बैटरी की लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। Exponent के अभी 4 शहरों में 160 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्टेशन चल रहे हैं। अगले 12 महीनों में यह नेटवर्क मेट्रो शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी पहुंचेगा।

Pune की Kinetic Green इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स में लगातार नए मॉडल लॉन्च करती रही है। हाल ही में मिली 25 मिलियन डॉलर की फंडिंग से उसके कारोबार को और मजबूती मिली है। Exponent Energy कंपनी खास तौर पर ऐसी EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी विकसित कर रही है, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कम से कम समय में चार्ज किया जा सके। Kinetic Green गाड़ियां बनाती है और Exponent Energy उन्हें बिजली देने का सबसे तेज़ तरीका। दोनों मिलकर ऐसा EV इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिसमें गाड़ी तेज़ चले, कम चार्जिंग समय लगे और ड्राइवर की कमाई भी बढ़े।

Kodak MotionX Series स्मार्ट टीवी लॉन्च, प्रीमियम QLED से घर बनेगा सिनेमाहॉल

नई दिल्ली: टीवी अब सिर्फ चैनल देखने के लिए नहीं, बल्कि वेब-सीरीज़ देखने, ऑनलाइन पढ़ाई करने और गेम खेलने के लिए सबसे ज़रूरी डिवाइस बन गया है। Kodak TV ने अपनी नई MotionX Series इंडिया में लॉन्च की है। इस सीरीज़ में तीन बड़े आकार, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के टीवी मिलते हैं। इनकी शुरुआत सिर्फ 31,999 रुपये से होती है। Kodak के ये कम दाम के बड़े साइज वाले नए स्मार्ट टीवी घर में ही थिएटर जैसा मज़ा देंगे।

नए MotionX टीवी में QLED 4K स्क्रीन, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। रंग ज़्यादा चमकदार और रियल दिखेंगे। पिक्चर ज्यादा साफ होगी।सीन ऐसे लगेंगे जैसे थिएटर में देख रहे हों। Kodak ने MotionX सीरीज़ में परफॉर्मेंस का खास ध्यान रखा है। इसमें 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर से गेमिंग बिना रुकावट चलती है। साउंड में भी Kodak ने टीवी को काफी दमदार बनाया है। इसमें 70W के Dolby Audio स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और Dolby Digital सपोर्ट के साथ कमरे में थिएटर जैसा धांसू साउंड देते हैं। MotionX टीवी पिक्चर को सुपर स्मूद और साउंड को सुपर पावरफुल बनाकर घर में ही मिनी थिएटर जैसा मज़ा दे देता है।

यह टीवी नए Google TV 5.0 पर चलता है, जिसमें आपको 10,000+ ऐप्स, 5 लाख से ज्यादा शो, Chromecast, AirPlay और बहुत तेज़, स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। रिमोट पर Netflix, Prime Video और YouTube के सीधे शॉर्टकट बटन दिए गए हैं, जिससे आपका पसंदीदा कंटेंट एक क्लिक में खुल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और कई HDMI/USB पोर्ट हैं। चाहे गेमिंग कंसोल लगाना हो, साउंडबार कनेक्ट करना हो या कोई दूसरा डिवाइस, सब बिना झंझट तुरंत कनेक्ट हो जाता है। इसका AirSlim बेज़ल-लेस डिज़ाइन और मजबूत एलॉय स्टैंड टीवी को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। 55 इंच मॉडल 31,999 रुपये, 65 इंच 43,999 रुपये और 75 इंच 64,999 रुपये में Flipkart पर मिल रहा है।

ASUS ExpertCenter Series : बिज़नेस कंप्यूटिंग के सुपरहीरो डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन PC की दमदार एंट्री

नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में अपने नए बिज़नेस-क्लास डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन PC—ExpertCenter P500 SFF और ExpertCenter P400 AiO Series (P440VA, P470VA) लॉन्च कर दिए हैं। ये नए सिस्टम खास तौर पर उन कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाए गए हैं जो लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस, मजबूत सुरक्षा और कम मेंटेनेंस वाले कंप्यूटर्स की तलाश में रहते हैं।

ExpertCenter P500 SFF एक कॉम्पैक्ट 8.6L डेस्कटॉप है जो स्पेस बचाता है और पावर भी देता है। इसमें 13th Gen Intel Core H-Series प्रोसेसर तक का सपोर्ट है, जो तेज़ परफॉर्मेंस के साथ 37% तक कम बिजली की खपत करता है। इसकी एडवांस हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम इसे शांत और ठंडा रखती है, जिससे यह 24/7 वर्कलोड में भी भरोसेमंद रहता है। 64GB DDR5 RAM, डुअल NVMe SSDs और NVIDIA RTX A400 जैसे विकल्प इसे एक स्केलेबल, फ्यूचर-प्रूफ मशीन बनाते हैं। MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और TPM 2.0 जैसी सिक्युरिटी फीचर्स इसे बिज़नेस के लिए बेहद सुरक्षित बनाते हैं।

ExpertCenter P400 AiO Series एक ऑल-इन-वन सेटअप है जो ऑफिस डेस्क को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देता है। यह 23.8-इंच और 27-इंच NanoEdge FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 100% sRGB कलर एक्यूरेसी और TÜV Rheinland Eye Protection शामिल हैं। 13th Gen Intel Core H-Series प्रोसेसर, 64GB तक DDR5 RAM और तेज़ PCIe Gen4 SSD इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

इस AiO की खासियत इसका HDMI-in + HDMI-out फीचर है, जिससे यह CCTV, लैपटॉप या सेट-टॉप बॉक्स का डिस्प्ले भी बन सकता है। एक ही स्क्रीन में कई उपयोग हो सकते हैं। Dolby Atmos स्पीकर, AI नॉइज़ कैंसलेशन, रिट्रैक्टेबल AI कैमरा और Height-Adjustable Stand इसे productivity + comfort का बेहतरीन कॉम्बो बनाते हैं। ASUS ने इन दोनों प्रोडक्ट्स में पांच साल की BIOS अपडेट्स, TPM 2.0 सुरक्षा और AI ExpertMeet जैसे टूल्स शामिल किए हैं, जो बिज़नेस मीटिंग्स को और स्मार्ट बनाते हैं। ExpertCenter P500 SFF की शुरुआती कीमत 32,500 रुपये + टैक्स और ExpertCenter P400 AiO की कीमत 41,500 रुपये + टैक्स से शुरू होती है।

OPPO का फ्लैगशिप धमाका: Find X9 सीरीज़ लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 200MP हैसलब्लैड कैमरा

नई दिल्ली: OPPO ने फाइनली अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है। यह सीरीज़ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एकदम टक्कर देने को तैयार है। अगर आप एक ऐसा फ़ोन चाहते हैं जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सब कुछ टॉप-नॉच हो, तो यह आपके लिए है।

खासियतें जो इसे बनाती हैं ‘ऑल-राउंडर’ फ्लैगशिप:

कैमरा: Hasselblad का नया जादू

Find X9 Pro: इसमें 200MP का Hasselblad टेलीफ़ोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और Sony LYT-828 सेंसर वाला अल्ट्रा XDR मेन कैमरा है। यह 120x तक डिजिटल ज़ूम कर सकता है और जंगली या दूर की चीज़ों की फोटो एकदम साफ़ खींचता है!
Find X9: इसमें भी 50MP के तीन धांसू कैमरे हैं—मेन, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो।
वीडियो: दोनों ही फ़ोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं—मतलब स्लो-मो वीडियो भी एकदम सिनेमैटिक बनेंगे!

बैटरी: Find X9 Pro में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Find X9: इसमें 7025mAh की तगड़ी बैटरी है।
Find X9 Pro: इसमें 7500mAh की बैटरी है—जो OPPO के किसी भी फ्लैगशिप फ़ोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है!
चार्जिंग: 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

परफॉर्मेंस और OS: सुपरफास्ट और स्मार्ट

चिपसेट: ये सीरीज़ लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट (TSMC की 3nm टेक्नोलॉजी) पर चलती है, जो पिछली पीढ़ी से 32% बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
ColorOS 16: बिल्कुल नया और स्मूथ ColorOS 16 (ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन के साथ) इसमें आ गया है। इसमें AI हब है, जहाँ AI राइटर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, साथ ही Google Gemini का इंटिग्रेशन भी है।

डिज़ाइन और मज़बूती

डिस्प्ले: Find X9 Pro में 6.78-इंच और Find X9 में 6.59-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह 3600 निट्स की ब्राइटनेस और आँखों को आराम देने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
मज़बूती: दोनों फ़ोन में Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है, और ये IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कीमत और उपलब्धता:

मॉडलस्टोरेजकीमत (₹)बिक्री शुरू
Find X912GB + 256GB74,99921 नवंबर
Find X916GB + 512GB84,99921 नवंबर
Find X9 Pro16GB + 512GB1,09,99921 नवंबर

एडिशनल लॉन्च: Enco Buds3 Pro+ भी आए

OPPO ने अपने नए Enco Buds3 Pro+ TWS (ईयरबड्स) भी लॉन्च किए हैं:
कीमत: ₹2099 (लॉन्च ऑफर: 21 से 30 नवंबर तक ₹1899)
फीचर्स: 32dB नॉइज़ कैंसलेशन, शानदार साउंड क्वालिटी और 43 घंटे का लिसनिंग टाइम।
यह लॉन्च दिखाता है कि OPPO अब भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पूरी ताक़त से उतर चुका है।

Mercedes-AMG GLC EV: बिजली से भी तेज़, 3 सेकंड से कम में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार

नई दिल्ली: Mercedes-Benz की परफॉर्मेंस ब्रांच AMG अब अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC EV के सुपरस्पोर्ट्स वर्जन पर तेज़ी से काम कर रही है। यह अगले साल पेश की जाएगी और आते ही इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस सेगमेंट में भारी हलचल मचाने की पूरी तैयारी में है। यह AMG GLC EV देखने में भले ही स्टैंडर्ड GLC EV का ही स्पोर्टी अवतार लगे, लेकिन इसका दिल, दिमाग और परफॉर्मेंस DNA पूरी तरह AMG स्टाइल में ओवरहाल किया गया है। Mercedes-AMG GLC EV बिजली से भी ज्यादा तेज़ होगी। यह 3 सेकंड से कम में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेगी।

इसमें ट्रिपल-मोटर सेटअप है। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन axial-flux मोटर्स होंगी, जिनमें से एक आगे और दो पीछे लगाई जाएंगी। इन तीनों को मिलाकर कार 900hp से ज्यादा की पावर देगी, जो इसे इलेक्ट्रिक SUV की दुनिया में सीधे-सीधे सुपरकार लेवल की ताकत दिलाती है। स्टैंडर्ड GLC EV जहां 374hp या 490hp तक सीमित है, वहीं AMG वर्जन सीधे 900hp+ क्लब में एंट्री मारती है। टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 250 km/h होगी। परफॉर्मेंस के मामले में यह Porsche Cayenne Electric जैसे हाई-एंड EVs को सीधी चुनौती देती दिखेगी, जो 1,000hp+ रेंज में आती हैं।

बैटरी में भी AMG ने बड़ा गेम खेला है। स्टैंडर्ड GLC EV जहां prismatic cells का इस्तेमाल करती है। AMG GLC EV में नई cylindrical cells लगाई जाएगी, जो ज्यादा पावर डेंसिटी, बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस और लगातार हाई-डिस्चार्ज को झेलने की क्षमता देती हैं। इसके साथ 800V बैटरी सिस्टम और एक नया direct cooling सेटअप, जिसमें कूलेंट हर एक सेल के चारों ओर घूमकर उसे सही टेंपरेचर में रखता है। चाहे ट्रैक पर रॉकेट जैसी ड्राइविंग करो या लगातार हाई-परफॉर्मेंस आउटपुट निकालो, बैटरी गर्म होकर परफॉर्मेंस डाउन नहीं करेगी। AMG के नए थर्मल मैनेजमेंट से चार्जिंग स्पीड भी बढ़कर 400kW तक पहुँच जाएगी, जो लगभग 70kW ज्यादा है। यह EV सिर्फ दौड़ने में नहीं बल्कि चार्ज होने में भी बिजली जैसी फुर्ती दिखाएगी।

AMG की फील, जो इलेक्ट्रिक कारों में अक्सर मिस होती है, लेकिन AMG ने इस कमी को भी दूर कर दिया है। इसमें खास simulated gearshift सिस्टम जैसा Hyundai Ioniq 5 N में है, जो EV को गियर-चेंजिंग वाली फील देता है। इसमें दमदार V8-साउंड सिम्युलेटर होगा, जो एक्सीलेटर दबाते ही कार को पेट्रोल AMG जैसी गरज देने लगता है।