सुपरकार की फैक्ट्री Lamborghini में अब लगा ग्रीन गियर : हॉर्सपावर और हरियाली का संगम

नई दिल्ली: Lamborghini अब सिर्फ तेज़ और लग्ज़री सुपरकार बनाने वाली कंपनी ही नहीं रही, बल्कि वह भविष्य की ऐसी कारें तैयार कर रही है जो पर्यावरण के लिए जिम्मेदार भी हों। इसके लिए कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को अपनाकर अपने प्लांट, फैक्ट्री सिस्टम और काम करने के तरीके को बदल रही है, ताकि गाड़ियां बनाते वक्त भी प्रदूषण कम हो। Sant’Agata Bolognese में Lamborghini अब एक ऐसी मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था खड़ी कर रही है, जहां जबरदस्त परफॉर्मेंस, प्रीमियम लग्ज़री और सस्टेनेबिलिटी—तीनों एक साथ आगे बढ़ें।

2014 की तुलना में आज Lamborghini ने फैक्ट्री में गाड़ियां बनाते समय निकलने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को लगभग 50 प्रतिशत तक घटा दिया है। Lamborghini ज्यादा कारें बना रही है, लेकिन कम प्रदूषण के साथ। Lamborghini ने फैक्ट्री में नए सेफ्टी नियम लागू किए हैं। कर्मचारियों को नई ट्रेनिंग और स्किल्स दी जा रही हैं। गाड़ियों की क्वॉलिटी जांच को और सख्त किया गया है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ने Lamborghini की फैक्ट्री को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा हाई-टेक बना दिया है।

कार बनाने में पेंट शॉप सबसे ज्यादा बिजली, पानी और केमिकल्स का इस्तेमाल करती है, जिससे प्रदूषण भी ज्यादा होता है। कंपनी ने पेंट शॉप को इस तरह डिजाइन किया कि प्रदूषण बढ़े नहीं, बल्कि घटे। Lamborghini अब कार को रंगते वक्त भी पर्यावरण का पूरा ख्याल रख रही है।

भले ही आज फैक्ट्रियों में रोबोट और AI का इस्तेमाल बढ़ रहा हो, Lamborghini पूरी तरह मशीनों पर निर्भर नहीं होना चाहती। कंपनी का मानना है कि उसकी पहचान हाथ से बनाई गई लग्ज़री, बारीक कारीगरी और इंसानी हुनर से है। Lamborghini अपनी फैक्ट्री में अब ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा जैसी साफ ऊर्जा का इस्तेमाल कर रही है और सोलर पावर क्षमता को लगभग दोगुना कर चुकी है। पानी की खपत पर नजर रखी जा रही है, कचरे को सही तरीके से मैनेज किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य है—जो चीज़ अभी काम की है, उसे बेकार न किया जाए, बल्कि उसे नया जीवन दिया जाए।

Honda की कारें होंगी महंगी, 26 जनवरी से बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली: Honda Cars India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह जनवरी 2026 से अपनी लोकप्रिय कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इस प्राइस हाइक का असर Honda Amaze, Honda City और Honda Elevate पर पड़ेगा और नई कीमतें 26 जनवरी 2026 से लागू होंगी।

कंपनी के मुताबिक, बीते कुछ महीनों से बढ़ती इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च का दबाव लगातार बढ़ रहा था। Honda ने इस बढ़ोतरी को काफी समय तक खुद वहन किया, ताकि ग्राहकों पर असर कम पड़े, लेकिन अब कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया है। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी।

हर साल की तरह इस बार भी कई ऑटोमोबाइल कंपनियां साल बदलते ही कीमतें बढ़ा रही हैं। ऐसे में Honda की इस घोषणा के बाद उम्मीद की जा रही है कि डीलरशिप्स पर 2025 स्टॉक खत्म करने के लिए सीमित डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा सकते हैं। जो ग्राहक Honda कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है।

Honda की सबसे सस्ती कार Amaze इस समय ₹7.41 लाख से ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में आती है।

सेडान सेगमेंट में Honda की पहचान बनी Honda City की शुरुआती कीमत ₹11.95 लाख (एक्स-शोरूम) है। Honda की लेटेस्ट SUV Elevate की मौजूदा कीमत ₹11 लाख से ₹16.67 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। Elevate में वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Honda City में मिलता है। Honda City Hybrid, जिसकी कीमत ₹19.48 लाख (एक्स-शोरूम) है, भारत में Honda की सबसे प्रीमियम और सबसे ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट कार मानी जाती है।

अगर आप Honda Amaze, City या Elevate खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 26 जनवरी 2026 से पहले डील फाइनल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नई कीमतें लागू होने के बाद इन कारों पर खर्च बढ़ना तय है।

Samsung Galaxy S24 Ultra पर मेगा ऑफर: Flipkart पर 24,000 रुपये तक की बंपर बचत

नई दिल्ली: अगर आप 1 लाख रुपये से कम बजट में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ आपके लिए Flipkart पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G इस समय भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यह वही प्रीमियम फोन है, जो लॉन्च के वक्त लाखों की पसंद बना था और अब 24,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।

Flipkart पर Samsung Galaxy S24 Ultra की लिस्टेड कीमत ₹99,980 है, जो इसकी सामान्य कीमत के मुकाबले करीब ₹20,000 कम है। अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI Bank कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 96,000 रुपये के आसपास आ जाती है। जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए EMI ऑप्शन भी मौजूद है। फोन को आप ₹3,516 प्रति माह से शुरू होने वाली आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं।

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर इस डील को और भी खास बना देता है। Flipkart पर पुराने फोन के बदले ₹68,050 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, Galaxy S23+ के एक्सचेंज पर करीब ₹25,000 तक का फायदा दिखाया जा रहा है। सही कंडीशन वाला फोन होने पर S24 Ultra की कीमत काफी हद तक नीचे आ सकती है। ग्राहक चाहें तो Complete Mobile Protection और Extended Warranty जैसे ऑप्शन भी अतिरिक्त भुगतान पर ले सकते हैं, जिससे फोन की सुरक्षा और भरोसा दोनों बढ़ जाते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी अल्ट्रा है। इसमें मिलता है 6.8-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेगमेंट में Galaxy S24 Ultra किसी DSLR से कम नहीं लगता। इसमें 200MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 10MP टेलीफोटो कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो व्लॉगिंग और हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए शानदार है।

नई Kia Seltos का प्रॉडक्शन इंडिया में शुरू, आंध्रप्रदेश के प्लांट में पहली यूनिट तैयार

नई दिल्ली: kia India ने अपनी ऑल-न्यू Kia Seltos का उत्पादन भारत में शुरू कर दिया है। इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में हो रहा है और इस खास मौके पर Gwanggu Lee, MD & CEO, Kia India समेत कंपनी के मैनेजमेंट टीम मौजूद रही। Kia ने पहले ही घोषणा कर दी है कि नई Seltos की कीमतें 2 जनवरी 2026 को घोषित की जाएंगी।

नई Seltos पहले से बड़ी और अधिक प्रीमियम लगती है। इसकी लंबाई अब 4,460 mm, चौड़ाई 1,830 mm और व्हीलबेस 2,690 mm हो गई है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलती है । Kia ने इसे अपने नए “Opposites United” डिज़ाइन फिलॉसफी के तहत तैयार किया है। फ्रंट ग्रिल में Digital Tiger Face, Ice Cube LED Projection Headlamps के साथ Dynamic Welcome Function, ऑटोमैटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स और नए अलॉय व्हील्स के साथ Neon ब्रेक कैलीपर्स जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।

SUV में 75.18 सेंटीमीटर का 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, प्रीमियम Bose 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Kia Connect 2.0 और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स इसे हाईटेक और स्मार्ट बनाते हैं। Smart Key Proximity Unlock फीचर पहली बार किसी सेगमेंट में मिल रहा है और रोजमर्रा की ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है।
नई Seltos इंडिया की पहली ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है सुरक्षा के मामले में Kia ने नई Seltos में 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और Level 2 ADAS दिए गए हैं, जिसमें 21 ऑटोमेटिक फीचर्स शामिल हैं।

इंजन में तीन विकल्प हैं। Smartstream G1.5 पेट्रोल इंजन 115 PS पावर और 144 Nm टॉर्क के साथ आता है, जबकि Smartstream G1.5 T-GDI पेट्रोल 160 PS और 253 Nm टॉर्क देता है। 1.5 CRDi VGT डीज़ल इंजन 116 PS पावर और 250 Nm टॉर्क के साथ उपलब्ध है। Kia ने HTE, HTK, HTX और GTX स्टैंडर्ड वेरिएंट्स के साथ HTE(O), HTK(O), HTX(A) और GTX(A) ऑप्शनल वेरिएंट्स की भी घोषणा की है। GTX और GTX(A) में X-Line Styling Pack मिलेगा। अनंतपुर प्लांट से उत्पादन शुरू होने के बाद Kia ने भरोसा दिलाया है कि डिलीवरी में लंबे इंतजार की जरूरत नहीं होगी।

नई Bajaj Pulsar 150 इंडिया में लॉन्च, कीमत 1.09 लाख से शुरू

नई दिल्ली: Bajaj Auto ने नई Bajaj Pulsar 150 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल की कीमत 1.09 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है। वहीं इसके हाईएंड वेरिएंट्स Pulsar 150 SD UG और TD (Twin Disc) UG क्रमशः ₹1.12 लाख और ₹1.15 लाख में उपलब्ध होंगे।

नई Pulsar 150 में डिज़ाइन को थोड़े अपडेट्स के साथ मॉडर्न और आकर्षक बनाया गया है, लेकिन इसके क्लासिक मस्कुलर लुक को बरकरार रखा गया है। सबसे बड़ी अपडेट है नई LED हेडलाइट्स और LED टर्न सिग्नल्स, जो बाइक को आधुनिक टच देती हैं। बाकी डिज़ाइन एलिमेंट्स जैसे फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार्स, स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील्स और एग्जॉस्ट पुराने मॉडल जैसे ही रखे गए हैं। बाइक में नए ग्राफिक्स और रंग विकल्प इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई Pulsar 150 वही 149.5 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल करती है, जो लगभग 13.8 bhp की पावर और 13.4 Nm का टॉर्क देती है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है। बाइक का फ्रेम डबल क्रेडल है। सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन गैस चार्ज्ड रियर शॉक्स लगाए गए हैं। Twin Disc वेरिएंट में 260 mm फ्रंट डिस्क और 230 mm रियर डिस्क है, जबकि Single Disc वेरिएंट में रियर ब्रेक के लिए 130 mm ड्रम दिया गया है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर लगाए गए हैं।

2024 अपडेट में Pulsar 150 को नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिला है, जो N150 और N160 जैसा है। यह Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे Bajaj Ride Connect App के जरिए कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट्स सीधे क्लस्टर में दिखाई देते हैं। नई Pulsar 150 में फीचर्स और डिज़ाइन अपडेट्स के साथ दमदार 150cc इंजन के साथ सामने आएगी, जो शहर की ट्रैफिक और लंबी राइड दोनों के लिए परफेक्ट है। नई Bajaj Pulsar 150 ने अपने क्लासिक लुक को बनाए रखते हुए बाइक को मॉडर्न और प्रीमियम बना दिया है।

लॉन्चिंग से पहले धमाका: 6 जनवरी 2026 को इंडिया में एंट्री से पहले Realme 16 Pro+ 5G की कीमत लीक

नई दिल्ली: Realme अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ इंडिया में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही इसके टॉप मॉडल Realme 16 Pro+ 5G की कीमत संभावित कीमत का अंदाजा हो गया है। एक टिप्स्टर ने फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे इसके संभावित दाम, साइज और डिस्प्ले से जुड़े अहम डिटेल्स लीक हो गए हैं।

Realme 16 Pro+ 5G की कीमत भारत में करीब 43,999 रुपये बताई गई है। हालांकि यह रिटेल बॉक्स पर छपी कीमत है और आमतौर पर भारत में फोन की असली बिक्री कीमत इससे थोड़ी कम होती है। इसके अलावा, लॉन्च के समय कंपनी बैंक ऑफर्स और इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी दे सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे आ सकती है। फिलहाल Realme ने आधिकारिक तौर पर कीमत की पुष्टि नहीं की है।

रिटेल बॉक्स से यह भी पता चलता है कि फोन का साइज 162.5 x 76.3 x 8.5 मिमी होगा और इसका वजन करीब 203 ग्राम रहेगा। इसमें 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगा। फोन में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।

Realme पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। यह कैमरा कंपनी की LumaColor Image-पावर्ड Portrait Master टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जिससे फोटो ज्यादा खूबसूरत आएंगी। फोन के पूरे डिजाइन के लिए Realme ने मशहूर जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ काम किया है। परफॉर्मेंस के लिए Realme 16 Pro+ 5G में एक नया Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट Snapdragon 7 Gen 4 से ज्यादा पावरफुल होगा, जिससे फोन तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देगा, हालांकि प्रोसेसर का सटीक नाम अभी सामने नहीं आया है।

फोन को इंडिया में Master Gold और Master Grey रंगों में लॉन्च किया जाएगा। इंडिया के लिए खास Camellia Pink और Orchid Purple कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। यह फोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए आएगा। Realme 16 Pro+ 5G अपने बड़े डिस्प्ले, 200MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है। अब सभी की नजरें 6 जनवरी 2026 को होने वाले लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई हैं।

Nissan की इंडिया में बड़ी वापसी, 2026 में लॉन्च होंगी तीन नई SUVs

नई दिल्ली: Nissan एक बार फिर इंडिया में बड़ी तैयारी के साथ वापसी करने जा रही है। साल 2026 को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी नई रणनीति का खुलासा किया है। इंडियन मार्केट में तीन नई SUV लॉन्च की जाएंगी। इनमें एक फैमिली के लिए किफायती 7-सीटर MPV, एक दमदार मिड-साइज़ SUV और एक नई 7-सीटर SUV शामिल है। कई लोग इसे देखकर सोच रहे थे कि शायद Nissan अपनी मशहूर और ताकतवर Patrol SUV को इंडिया लाने वाली है। लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाली यह नई 7-सीटर SUV Patrol नहीं होगी।

Nissan ने साफ बताया है कि जो नई 7-सीटर SUV भारत में लाई जाएगी, वह C-SUV सेगमेंट की होगी। गाड़ी का साइज मिड-साइज़ होगा। Hyundai Alcazar जैसी 7-सीटर SUV जैसी होगी। Patrol एक फुल-साइज़ SUV है। इसका सेगमेंट D-सेगमेंट है। यह साइज में बहुत बड़ी, इंजन में बहुत पावरफुल और कीमत में भी काफी महंगी गाड़ी होती है Nissan जो SUV ला रही है, वह भारत में परिवार के लिहाज से आम खरीदार को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जबकि Patrol एक महंगी, बड़ी और हाई-एंड SUV है, जो सीमित ग्राहकों के लिए होती है।

Nissan ने यह भी कन्फर्म किया है कि इस तीन-रो (7-सीटर) C-SUV को FY 2026 के दूसरे हिस्से में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। नई 7-सीटर SUV से पहले Nissan इंडिया में दो दूसरी नई गाड़ियां लॉन्च करेगी, ताकि बाजार में धीरे-धीरे मजबूत पकड़ बनाई जा सके। Nissan Gravite (B-MPV) एक किफायती 7-सीटर MPV होगी। इसकी कीमत और पूरी जानकारी जनवरी 2026 में बताई जाएगी। मार्च 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू होने की योजना है। Nissan Tekton (C-SUV) मिड-साइज़ 5-सीटर SUV होगी। फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी डिलीवरी की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

तीन नई SUVs लॉन्च कर Nissan यह साफ संकेत दे रही है कि वह भारत में सिर्फ मौजूद रहना नहीं, बल्कि लंबे समय तक मजबूती से टिकना चाहती है। Gravite और Tekton के जरिए Nissan पहले बाजार बनाएगी, और फिर नई 7-सीटर SUV के साथ भारत में अपनी बड़ी और मजबूत वापसी करेगी।

नए अवतार में लौट रही Renault Duster, 26 जनवरी 2026 को इंडिया में होगी दमदार एंट्री

नई दिल्ली: Renault ने इंडिया में अपनी सबसे SUV Duster की नई जनरेशन का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। यह SUV 26 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। टीज़र वीडियो की शुरुआत पुरानी Duster की यादों से होती है। ब्रांड के टीजर में पुरानी SUV की झलक देखी जा सकती है। साथ ही इसमें लिखा गया है, ‘The Icon is Back’। यह शानदार एसयूवी फिर से वापसी कर रही है।

नई Renault Duster पहले से ज्यादा ताकतवर, स्टाइलिश और आधुनिक दिखेगी। चंकी रूफ रेल्स के रूप में छत पर सामान रखने के लिए जगह मिलेगी। आगे का बोनट उभरा हुआ होगा, जिससे गाड़ी दमदार दिखेगी। पतली और स्मार्ट लाइट्स, जो लुक को मॉडर्न बनाएंगी। नई Duster का आकार और खड़ा होने का अंदाज़ (स्टांस) यूरोप में बिकने वाली Duster जैसा ही है। लेकिन भारत के लिए कुछ डिज़ाइन पार्ट्स नए बनाए गए हैं, ताकि यहां की सड़कों और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से फिट बैठे।

फ्रंट लुक अब ज्यादा शार्प है। भारत में सड़कें हर जगह एक जैसी नहीं होतीं इसलिए आगे का बंपर ऐसा बनाया गया है ताकि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी दिक्कत न हो और स्पीड ब्रेकर और खराब सड़कों पर गाड़ी सुरक्षित रहे। नई Renault Duster देखने में ज्यादा मजबूत होगी। स्टाइल में यूरोप जैसी होगी। लेकिन डिजाइन और मजबूती में पूरी तरह भारत के लिए तैयार SUV होगी।

नई Renault Duster जब साइड से दिखेगी तो वह मजबूत और SUV वाली फील देगी। गाड़ी के दरवाज़ों पर उभरी हुई लाइनें, जिससे बॉडी मजबूत दिखेगी।18-इंच बड़े अलॉय व्हील्स होंगे। बड़े और स्टाइलिश पहियों से गाड़ी ऊंची और प्रीमियम दिखेगी। अलॉय व्हील्स का डिजाइन Y अक्षर जैसा हो सकता है साइड से नई Duster ज्यादा चौड़ी, ऊंची और ताकतवर SUV लगेगी।

नई Duster को Renault-Nissan के CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसके ज्यादा पार्ट्स भारत में बनाए जाएंगे। कीमत कंट्रोल में रहेगी और मेंटेनेंस भी सस्ता होगा। नई Renault Duster तमिलनाडु के ओरागदम प्लांट में बनेगी। यही प्लेटफॉर्म आगे 3-रो (7-सीटर) Duster और दूसरे नए मॉडल्स का आधार बनेगा। Renault Duster का केबिन विदेशों में बिकने वाली Duster जैसा ही मॉडर्न और हाई-टेक होगा।

जनवरी 2026 से महंगी होंगी Honda Cars

नई दिल्ली: Honda Cars India (HCIL) ने घोषणा की है कि जनवरी 2026 से कंपनी की कारों की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। यह फैसला ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप है, जहां कंपनियां कुछ समय तक बढ़ी हुई लागत को खुद वहन करने के बाद कीमतों में बदलाव करती हैं।

पिछले कुछ महीनों से वाहन निर्माण से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है। इनमें कच्चे माल (शीट मेटल, प्लास्टिक आदि), इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के बढ़े हुए खर्चों के साथ ऊर्जा लागत, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च सप्लायर और वेंडर से जुड़े खर्च भी बढ़ रहे हैं। Honda ने इन बढ़ती लागतों का असर ग्राहकों तक न पहुंचे, इसके लिए लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखीं। लेकिन अब लगातार दबाव के कारण कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है।

यह नई कीमतें जनवरी 2026 से बनने वाले नए मॉडल ईयर (Model Year) वाहनों पर लागू होंगी। जो कारें जनवरी 2026 से पहले बनी हैं, वे पुरानी कीमतों पर ही बिकेंगी। जब तक मौजूदा स्टॉक खत्म नहीं होता। इससे एक ही मॉडल की दो कारों की कीमत अलग-अलग हो सकती है, सिर्फ उनके प्रोडक्शन ईयर के आधार पर। डीलर आमतौर पर खरीद के समय ग्राहकों को यह जानकारी देते हैं। कीमत बढ़ने की घोषणा के बाद ग्राहक पुराने स्टॉक को ज्यादा वैल्यू फॉर मनी मानते हैं। शोरूम में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है।

पुराने स्टॉक में हर रंग और वेरिएंट उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं। खरीदारों को कभी-कभी पसंद का रंग छोड़ना पड़ सकता है। डीलर मांग और प्रोडक्शन शेड्यूल के हिसाब से स्टॉक मैनेज करते हैं। Honda ने साफ किया है कि इस कीमत बढ़ोतरी के साथ किसी भी मॉडल में फीचर या स्पेसिफिकेशन में बदलाव नहीं होगा। ग्राहक चाहें तो पुराने स्टॉक या नए मॉडल ईयर में से चुनाव कर सकते हैं।

Tata Motors की प्रीमियम EV क्रांति: 2026 में इलेक्ट्रिक SUV Avinya की इंडिया में होगी एंट्री

नई दिल्ली: इंडिया की घरेलू ऑटोमेकर Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रणनीति को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2026 के अंत तक प्रीमियम EV ब्रांड Avinya लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो तकनीक और डिज़ाइन के मामले में भारतीय EV क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। Avinya ब्रांड के तहत कंपनी सबसे पहले Sierra EV और Punch EV को भारतीय बाजार में लाएगी। Tata Motors की मौजूदा EV लाइनअप—Nexon EV, Punch EV, Tiago EV और Curvv EV—ने अब तक कुल मिलाकर 2.5 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने अपने EV उत्पादों, प्लेटफॉर्म और इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ₹16,000 करोड़ से ₹18,000 करोड़ का निवेश (FY25-FY30) करने की घोषणा की है। इसका लक्ष्य वर्तमान 40-45% EV मार्केट शेयर से बढ़कर 45-50% हासिल करना है।
Avinya को Tata Motors के मास-मार्केट पोर्टफोलियो से अलग, प्रीमियम ब्रांड के रूप में पेश किया जाएगा। शुरुआत एक SUV से होगी, जबकि आगे नई बॉडी स्टाइल्स पर विचार किया जा रहा है। यह रेंज Hyundai Ioniq 5, Kia EV6, Tesla Model Y और Volvo EVs जैसी प्रीमियम EVs से प्रतिस्पर्धा करेगी। कंपनी इस ब्रांड के लिए हाइब्रिड मार्केट रणनीति अपनाएगी, जिसमें डिजिटल और फिजिकल दोनों प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।

Avinya ब्रांड के लिए Tata Motors LFP से आगे की बैटरी तकनीक पर विचार कर रहा है, जिसमें रेंज, पैकेजिंग, सुरक्षा और चार्जिंग जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा, कंपनी Jaguar Land Rover के साथ सहयोग कर रही है, खासकर Avinya प्लेटफॉर्म की इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर और सुरक्षा तकनीक के लिए।

Tata Motors का लक्ष्य है कि 2027 तक 40,000 चार्जर पॉइंट्स उपलब्ध हों और 2030 तक 1 लाख पब्लिक चार्ज पॉइंट्स और 10 लाख चार्जिंग पॉइंट्स पूरे देश में स्थापित हों। यह योजना Tata.ev के ओपन कोलैबोरेशन फ्रेमवर्क के तहत लागू होगी।
Tata Motors का Avinya प्रीमियम EV ब्रांड भारतीय EV मार्केट में एक नया अध्याय खोलने जा रहा है। बड़े निवेश, तकनीकी सहयोग और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ यह कदम भारत को प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।