39,506 Grand Vitara की घर वापसी, मारुति का बिग सेफ्टी अलर्ट

नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने अपने लोकप्रिय SUV मॉडल Grand Vitara की 39,506 यूनिट्स का मेगा रिकॉल जारी किया है। बाहर से देखने पर यह तकनीकी खामी मामूली लगे, लेकिन कंपनी की जांच में यह सामने आया कि यह दिक्कत सीधे तौर पर ड्राइवर की सुरक्षा, गाड़ी की परफॉर्मेंस और लंबे समय की विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकती है। मारुति ने देर किए बिना प्रैक्टिकल सेफ्टी एक्शन लेते हुए ग्राहकों को संभावित खतरे से बचाने के लिए यह रिकॉल अनिवार्य किया है, ताकि Grand Vitara की सड़क पर पहचान उसकी पावर ही नहीं, बल्कि भरोसे पर भी कायम रहे।

कंपनी ने बताया कि 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच बने कुछ Grand Vitara मॉडल्स में फ्यूल लेवल इंडिकेटर और फ्यूल वार्निंग लाइट सही तरह से काम नहीं कर रहे थे। कुछ गाड़ियों में स्पीडोमीटर यह ठीक-ठीक नहीं दिखा रहा था कि टैंक में कितना पेट्रोल बचा है। अब यह गलती छोटी लगे, लेकिन कल्पना कीजिए—कहीं हाइवे पर आप यह सोचकर निकलें कि टैंक भरा हुआ है, और गाड़ी बीच रास्ते रुक जाए… दिक्कत तो होगी ना? यही समझते हुए मारुति सुज़ुकी ने इस मामले में सीधे बड़े स्तर पर रिकॉल का ऐलान किया है।

कंपनी का कहना है कि यह समस्या सिर्फ कुछ चुनिंदा बैचों में देखी गई है, लेकिन कस्टमर सेफ्टी और भरोसे के लिए हर प्रभावित गाड़ी को जांचना जरूरी है। कंपनी अब अपने अधिकृत डीलर वर्कशॉप्स की मदद से ग्राहकों से सीधा संपर्क करेगी। उन्हें अपनी गाड़ी वर्कशॉप में लानी होगी जहाँ फ्री में पार्ट की जांच और रिप्लेसमेंट किया जाएगा। ग्राहक को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। Maruti Suzuki ने मालिकों से अपील की है कि जैसे ही उन्हें रिकॉल का मैसेज या कॉल आए, तुरंत गाड़ी वर्कशॉप में लेकर आएं। यह पूरा प्रोसेस बेहद आसान और झटपट होने वाला है। यह कदम दिखाता है कि मारुति केवल गाड़ियां बेचने तक सीमित नहीं है—वह कस्टमर सेफ्टी को पहले रखती है, और छोटी से छोटी तकनीकी गड़बड़ भी उनकी नजर से बच नहीं पाती। पूरा रिकॉल प्रोसेस तेज़, फ्री और झंझट-मुक्त है। अब देखना यह है कि कंपनी आगे कितनी जल्दी इस समस्या को पूरी तरह ठीक कर पाती है।

Maruti Smart Finance की डिजिटल कार लोन में क्रांति: 1.7 लाख करोड़ के कार लोन बांटकर रचा इतिहास

नई दिल्ली: Maruti Suzuki Smart Finance (MSSF) ने इंडिया में डिजिटल कार फाइनेंसिंग को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए 25 लाख से भी ज्यादा कार लोन बांटने का बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। 2020 में शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म ने अब तक कुल 1,70,000 करोड़ रुपये से अधिक के कार लोन ग्राहकों तक पहुंचाए हैं। भारत के लोग अब कार खरीदने से पहले डिजिटल प्लैटफॉर्म पर भरोसा कर रहे हैं। मारुति ने इस बदलाव को सबसे पहले पहचानकर पूरे सिस्टम को आसान और पारदर्शी बना दिया।

Maruti Suzuki के सीनियर एग्जिक्यूटिव अफसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी के मुताबिक, आज ज्यादातर ग्राहक अपनी कार खरीदने की यात्रा ऑनलाइन शुरू करते है। मॉडल देखने से लेकर फाइनेंसिंग प्लान चुनने तक। इसी बदलते ट्रेंड को समझते हुए कंपनी ने MSSF को लॉन्च किया, जो मल्टी-फाइनेंसर, एंड-टू-एंड डिजिटल कार फाइनेंसिंग समाधान है। पिछले पांच सालों में इस प्लेटफॉर्म ने करोड़ों लोगों की कार खरीद प्रक्रिया को आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि ARENA और NEXA के 40% से ज्यादा ग्राहक अब MSSF के जरिए ही लोन लेते हैं और 2.5 मिलियन से अधिक ग्राहकों को ‘जॉय ऑफ मोबिलिटी’ देने का यह सफर कंपनी के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता देशभर में मौजूद 35 फाइनेंस पार्टनर्स की मजबूत साझेदारी के बिना संभव नहीं होती। ये पार्टनर्स पूरे भारत में ग्राहकों को बिना झंझट के फाइनेंसिंग उपलब्ध कराते हैं और ऑटोमोबाइल रिटेल को डिजिटल दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। MSSF ग्राहकों को घर बैठे पूरा डिजिटल फाइनेंसिंग अनुभव देता है। लोन एप्लिकेशन, ऑनलाइन सैंक्शन, डिस्बर्सल, और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बस कुछ क्लिक में मिल जाती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सैलरी और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों तरह के ग्राहकों को क्रेडिट स्कोर-आधारित ब्याज दरें, प्री-अप्रूव्ड और कस्टमाइज्ड लोन ऑफर भी मिलते हैं। ग्राहक एक ही जगह पर कई फाइनेंसर्स की तुलना कर अपने लिए सबसे बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

लोन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए कंपनी ने ARENA और NEXA दोनों चैनल्स में QR कोड भी मुहैया कराए हैं, जिनकी मदद से ग्राहक सिर्फ एक स्कैन में अपनी कार लोन की यात्रा शुरू कर सकते हैं। डिजिटल सुविधा, तेज प्रोसेस और झंझट-फ्री लोन—MSSF ने कार खरीदने को पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और मजेदार बना दिया है।

Ola ने भरी उड़ान : MADE IN INDIA बैटरी से स्कूटरों की टेस्ट राइड शुरू

नई दिल्ली: Ola Electric ने इंडिया में अपनी EV तकनीक को नेक्सट लेवल पर ले जाते हुए पूरे देश के फ्लैगशिप स्टोर्स पर 4680 भारत सेल से चलने वाले वाहनों की टेस्ट राइड शुरू कर दी है। कंपनी का पहला प्रोडक्ट S1 Pro+ (5.2kWh) अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह भारत में बना 4680 Bharat Cell बैटरी पैक है। इस नई बैटरी से स्कूटर को पहले से बेहतर रेंज, तेज परफॉर्मेंस और ज्यादा सुरक्षित ऑपरेशन मिलता है। ओला की इस बैटरी को हाल ही में ARAI से AIS-156 Amendment 4 के तहत सर्टिफिकेट मिला है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से जारी नया नवीनतम मानक है। कंपनी का कहना है कि यह भारत के लिए EV तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम है, क्योंकि इससे तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि 4680 भारत सेल से चलने वाले ये वाहन भारत की EV यात्रा में नई क्रांति लाएंगे। अब ग्राहक इन स्कूटरों का वास्तविक अनुभव टेस्ट राइड के जरिए ले सकेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि भविष्य की परफॉर्मेंस, रेंज और सेफ्टी का अनुभव है।

S1 Pro+ (5.2kWh) स्कूटर में 13 kW की मोटर लगी है, जो 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.1 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी रेंज भी बेहद प्रभावशाली है—320 किलोमीटर (IDC, DIY मोड)। इसमें चार राइडिंग मोड—हाइपर, स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको—मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल ABS और आगे-पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में टू-टोन सीट, नए मिरर, नया एल्यूमिनियम ग्रैब हैंडल, रिम डिकेल और कई नए कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Ola की कंपनी S1 सीरीज़ में S1 Pro+ और S1 Pro के कई बैटरी वेरिएंट देती है, जिनकी कीमतें 1.24 लाख से लेकर 1.90 लाख रुपये तक जाती हैं। वहीं S1 X सीरीज़ बजट ग्राहकों के लिए है, जिसकी शुरुआत 84,999 रुपये से होती है। कंपनी की स्पोर्ट्स स्कूटर रेंज और रोडस्टर X मोटरसाइकिल लाइनअप भी लोकप्रिय हो रही है। Ola Electric अपनी तमिलनाडु स्थित फ्यूचर फैक्ट्री में EV और बैटरी सेल बनाती है तथा पूरे देश में 4,000 से ज्यादा कंपनी-ओन्ड स्टोर चलाती है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा EV नेटवर्क बनाते हैं।

Kawasaki Z1100 सुपरबाइक : रोड पर हीरो जैसी एंट्री, पावर की दहाड़ लगाएगी आग

नई दिल्ली: Kawasaki ने इंडिया में अपनी नई सुपरबाइक Z1100 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 12.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला Honda CB1000 Hornet SP से है, जो इससे लगभग 50,000 रुपये महंगी है। Z1100 का इंडिया में आगमन सिर्फ कुछ हफ्तों पहले यूरोप में डेब्यू के बाद हो रहा है। यह बाइक उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो 1000cc जैसी बहुत पावरफुल बाइक चाहते हैं, लेकिन उन्हें बड़ी रेसिंग-स्टाइल सुपरबाइक पसंद नहीं है।

Kawasaki Z1100 में वही इंजन और मेन फ्रेम मिलता है जो Ninja 1100SX में आता है। इसमें पावर की कोई कमी नहीं। इसका 1,099cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन पूरे 136hp की ताकत 9,000rpm पर और 113Nm टॉर्क 7,600rpm पर निकालता है। सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स में Kawasaki Quick Shifter दिया गया है, जिसे इसे चलाने में काफी मजा आता है। इंडिया में आने वाली बड़ी बाइक्स में saree guard लगाना ज़रूरी होता है, जिससे उनका वजन बढ़ जाता है। Kawasaki ने Z1100 की डिजाइन ही ऐसी बनाई है कि साड़ी गार्ड जोड़ने पर भी वजन नहीं बढ़ा और यह इंटरनैशनल मॉडल जितनी ही 221kg बनी रहती है। कंपनी ने बाइक को इंडिया की शर्तों और नियमों को ध्यान में रखकर बनाया है।

Kawasaki Z1100 असल में उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो सड़क पर पावर, प्रेजेंस और परफॉर्मेंस—सब कुछ एक साथ चाहते हैं। कंपनी ने इसमें ऐसा चेसिस सेटअप दिया है जो सीधा स्पोर्ट्स बाइक्स को टक्कर देता है। फ्रंट में 41mm का पूरी तरह एडजस्टेबल Showa इनवर्टेड फोर्क और पीछे Showa का एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक मिलता है। फ्रंट में 310mm के बड़े-बड़े डुअल डिस्क और Tokico के 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स, जिससे हाई-स्पीड पर भी ब्रेक दबाते ही बाइक तुरंत कंट्रोल में आ जाती है।

5-इंच TFT स्क्रीन, Bluetooth, नेविगेशन, म्यूजिक-कॉल अलर्ट, Cornering ABS, 3-लेवल TC, Full और Low पावर मोड, Cruise Control, Kawasaki के K-ACT और KIBS जैसे एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के रूप में फुल इलेक्ट्रॉनिक पैकेज दिया गया है। भारत में Ebony + Metallic Carbon Grayकलर में इसे लॉन्च किया गया है। kawasaki Z1100 एक ऐसी बाइक है, जिसमें पावर, फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट मेल है। इसे कोई भी पलटकर देखे बिना नही रह सकता। यह कंप्लीट पावरहाउस स्ट्रीट पर उतरते ही शो-स्टॉपर बन जाती है।

Tata Sierra की वापसी : स्टाइल, स्वैग और हैरिटेज का ट्रिपल धमाका

नई दिल्ली: मुंबई में आयोजित Sierra Brand Day पर Tata Motors ने इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित SUV Tata Sierra का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन शानदार अंदाज़ में पेश किया। 1991 में पहली बार सड़क पर उतरी Sierra ने भारत में एक नई ऑटोमोबाइल संस्कृति की नींव रखी थी। अब 2025 में, इसका नया अवतार उसी विरासत को आधुनिकता, स्टाइल और क्रिएटिविटी के तड़के के साथ नए अवतार में जीवित कर रहा है। यह SUV 25 नवंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी।

इस यादगार इवेंट में आए लोगों ने ऐसी खुशनुमा और सुरमई शाम का अहसास किया, जिसमें पुरानी यादों का मज़ा, नई डिजाइन की सोच और भारतीय क्रिएटिविटी ने मिलकर एक शानदार माहौल बनाया। मंच पर 1991 वाली पुरानी Sierra और उसका नया मॉडर्न वर्ज़न, दोनों साथ खड़े थे। इससे यह साफ नजर आया कि इस गाड़ी का सफर कितना खास रहा है। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के ग्लोबल डिजाइन हेड मार्टिन उहलारिक ने कहा कि Tata Sierra भारत के लोगों के सपनों, उनकी सोच और उनकी रचनात्मकता का जीता-जागता प्रतीक है। Sierra का अनोखा डिजाइन और सड़क पर चलते हुए दिखने वाला खास आकार दूर क्षितिज से देखने पर भी इतने सालों बाद भी लोगों के दिल में बसा हुआ है।

Tata Sierra को सिर्फ गाड़ी की तरह नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव आइकन की तरह पेश किया गया। इसके लिए कई बड़े भारतीय ब्रांड्स ने टाटा मोटर्स से हाथ मिलाया। Delhi Watch Company ने एक खास घड़ी बनाई, जिसमें Sierra का डिजाइन साफ झलकता है। मशहूर रैपर DIVINE ने अपने नए गाने ‘You & I’ में Sierra को एक अहम किरदार जैसा दिखाया है, जिससे म्यूजिक में आज़ादी, ताकत और मौज-मस्ती का परफेक्ट मेल नजर आता है।

Gully Labs ने अपने पॉपुलर स्निकर्स “Dvaita” को Sierra-स्टाइल में बदलकर स्ट्रीट फैशन को नई ताज़गी दी। HUEMN ने Sierra की आत्मा को टी-शर्ट, जैकेट और कैप्समें उतार दिया। Nappa Dori ने SUV के आकार से प्रेरित प्रीमियम ट्रैवल गियर बनाया, जो देखने में शानदार और इस्तेमाल में बेहद प्रैक्टिकल है। Starbucks ने एक खास Sierra-थीम टम्बलर पेश किया, जो सफर, कॉफी की खुशबू और खुले रास्तों के एहसास को खूबसूरती से जोड़ता है। नई Tata Sierra एक ऐसी लाइफस्टाइल आइकन है, जिसने भारत की कला, संगीत, फैशन और यात्राओं से गहराई से जोड़ा है।

2 दिसंबर को इंडिया में बजेगा हॉट Vivo X300 के Red Revolution का बिगुल

नई दिल्ली: Vivo एक बार फिर इंडियन मार्केट में धमाल मचाने के लिए तैयार है। Vivo X300 Series इंडिया में 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। कंपनी इंडिया के लिए एक अलग और स्पेशल रेड रंग में भी फोन लॉन्च करेगी, जो और किसी देश में नहीं मिलेगा। इंडिया के लिए खास, अलग और यूनिक रेड कलर वाला वेरिएंट, जो लोगों में पहले से उत्साह बढ़ा रहा है। Vivo को पहले चीन और फिर ग्लोबल लॉन्चिंग में इस सीरीज़ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला था।

Vivo X300 Series में दो मॉडल Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल होंगे। दोनों ही फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इनका Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी का वादा करता है। कंपनी ने जो टीज़र जारी किए हैं, उन्हें देखकर साफ लगता है कि इस बार Vivo ने कैमरा टेक्नोलॉजी को एक नए लेवल पर पुश किया है। कंपनी Telephoto Extender Kit भी ला रही है जिसमें Zeiss के 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस मिलेंगे, जिससे ऑप्टिकल जूम की क्वालिटी बिना गिरावट के और बेहतरीन हो जाएगी। NFC सपोर्ट के साथ ये लेंस कैमरा ऐप में तुरंत पहचान लिए जाएंगे।

दोनों फोन को नए दमदार 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से पावर मिलेगी, जिसे Vivo के Pro Imaging VS1 और V3+ इमेजिंग चिप्स का साथ मिलेगा। पावरफुल प्रोसेसिंग, शानदार AI परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-स्मूद फोटोग्राफी—तीनों का तगड़ा कॉम्बो एक ही फोन में मिलेगा। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर Android 16 आधारित OriginOS 6, फ्रेश और फास्ट यूज़र एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

कैमरा सेगमेंट में Vivo X300 Pro वाकई प्रो लेवल हार्डवेयर लेकर आ रहा है—50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और धमाकेदार 200MP APO टेलीफोटो लेंस, जो दूर की चीज़ों को भी क्रिस्टल-क्लियर बना देगा। फ्रंट में भी 50MP का शानदार सेल्फी कैमरा है। वहीं, स्टैंडर्ड X300 में 200MP HPB मेन सेंसर, 50MP OIS टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड, साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo X300 Series इंडिया में प्रीमियम स्मार्टफोन गेम को टॉप-क्लास कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, यूनिक रेड कलर और प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी फीचर्स के साथ एक अलग लेवल पर ले जाएगी। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की खोज में हैं जो स्टाइल, पावर और कैमरा परफॉर्मेंस तीनों में बेजोड़ हो तो 2 दिसंबर को आपकी तलाश पूरी होने वाली है।

1990 की स्टार SUV Tata Sierra सुपर-मॉडर्न अवतार में : 25 नवंबर को ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: Tata Motors अपनी आइकॉनिक SUV Sierra को 25 नवंबर 2025 को लॉन्च करेगी। देशभर के कई डीलरशिप्स ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। अगर कोई ग्राहक जल्दी बुक करना चाहे तो कई जगह यह सुविधा मिल रही है। 1990 और शुरुआती 2000 की क्लासिक Sierra को याद करते हुए Tata ने इसे इस बार पूरी तरह मॉडर्न अवतार में वापस पेश किया है। इसका मुकाबला सीधे-सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।

Tata ने इसका एक टीवी विज्ञापन भी रिलीज़ किया है जिसमें Sierra EV की हल्की झलक दिखाई गई है। माना जा रहा है कि ICE वर्ज़न के बाद EV को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी तो इसकी पहली मालिक भी घोषित कर दी गई हैं। Tata ने नई Sierra में पुरानी वाली बॉक्सी स्टाइल को बरकरार रखा है। इसके साथ LED कनेक्टेड लाइटिंग, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और मॉडर्न फ्रंट-रियर प्रोफाइल दी गई है। पुराने मॉडल की तरह Alpine विंडो स्टाइल भी रखी गई है, हालांकि इसे अब नए डिजाइन में बदला गया है। अब तक इसे पीले और लाल जैसे आकर्षक रंगों में देखा जा चुका है।

Sierra का केबिन काफी प्रीमियम लगता है। इसका ब्लैक/बेज/व्हाइट थीम, बड़ा केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और तीन-डिस्प्ले सेटअप (इंफोटेनमेंट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और को-पैसेंजर स्क्रीन) इसे हाई-टेक फील देते हैं। इसके अलावा फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर सेंटर आर्मरेस्ट, चार-स्पोक स्टीयरिंग और Tata के नए डिजाइन एलिमेंट्स मिल जाएंगे। इसमें ड्यूल-जोन AC, मल्टी-ड्राइव मोड्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स कन्फर्म हो चुके हैं। इसमें JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और एम्बियंट लाइटिंग भी मिलमे की उम्मीद है।

Sierra में Tata का नया 1.5-लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल दिया जाएगा जो 170PS और 280Nm देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिल सकता है। वहीं इसका 1.5-लीटर डीज़ल इंजन 118PS और 260Nm के साथ इसी गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएगा। Sierra की शुरुआती कीमत करीब ₹11 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। इसका मुकाबला Curvv, Victoris, Elevate और Taigun जैसी SUVs से भी होगा।

15 लाख में हाई-टेक SUV के 12+ मॉडल्स में कड़ी टक्कर, पसंद कीजिए, कौन सी लेंगे

नई दिल्ली: इंडिया में 15 लाख रुपये तक की SUV का क्रेज अपने चरम पर है। मार्केट में 12 से ज्यादा SUVs ऐसी हैं जो हर तरह के खरीदार पर फिट बैठती हैं। पिछले दो साल में SUV की बिक्री 55% उछल चुकी हैं। कंपनियाँ भी फुल स्पीड में नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं—Maruti मजबूत हाइब्रिड दे रही है, Tata सुरक्षा और बिल्ड क्वालिटी पर दांव लगा रही है, जबकि Hyundai और Kia फीचर-पैक्ड SUVs से मार्केट गरमा रही हैं।

Tata Punch ICE, CNG और EV—तीनों विकल्पों में आती है और 6 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है। इसे देश की सबसे लोकप्रिय एंट्री-लेवल SUV माना जाता है। इसका CNG वर्ज़न डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे बूट स्पेस भी अच्छा मिलता है। Punch EV में 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर तक देखने को मिलता है। Skoda Kylaq 1.0-लीटर टर्बो इंजन और स्पोर्टी हैंडलिंग के लिए जानी जाती है। Skoda की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन चुकी है। Hyundai Venue में ज्यादा स्पेस, OTA अपडेट्स सपोर्ट है और पहली बार डीज़ल-ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मिलता है। यह फैमिली और टेक-लवर्स दोनों के लिए फिट।

Tata Nexon पेट्रोल, डीज़ल, CNG और EV—चारों पावरट्रेन देने वाला यह देश का इकलौता मॉडल है, जिसकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। अक्टूबर 2025 में यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। इसके बाद Citroen Basalt एक अलग ही स्टाइल पेश करती है। यह SUV और कूपे के कॉम्बिनेशन वाली डिज़ाइन लेकर आती है और आरामदायक राइड के लिए मशहूर है। Kia Syros अपनी विशाल केबिन, रीक्लाइनिंग और वेंटिलेटेड रियर सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम खूबियों की वजह से फैमिली SUV का दर्जा हासिल कर चुकी है। अगर आपको ऑफ-रोडिंग पसंद है या गाड़ी की दमदार पर्सनैलिटी चाहिए तो Maruti Jimny और Mahindra Thar खुद को साबित कर चुके हैं।

Jimny शहर और पहाड़ दोनों जगह आसानी से चलती है, जबकि Thar—और उसका 5-डोर वर्ज़न Roxx—4WD और RWD दोनों विकल्प के साथ पावरफुल ऑफ-रोड DNA लेकर आते हैं। Hyundai Creta लंबे समय से भारतीय मार्केट की भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल रही है, जिसमें हर तरह के फीचर्स और इंजन ऑप्शन मिल जाते हैं। Maruti Suzuki Victoris नई SUV है। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक, लेवल-2 ADAS, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में काफी मॉडर्न और यूनिक बनाते हैं।

Samsung Galaxy Z TriFold 5 दिसंबर को लॉन्च : 10 इंच का ट्रिपल स्क्रीन फोन हिलाएगा दुनिया

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Z TriFold 5 दिसंबर को एक स्पेशल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल Huawei ने अपना ट्राइ-फोल्ड X Mate लॉन्चकर मार्केट में काफी हलचल मचाई थी। अब Samsung अपने पहले TriFold डिवाइस से इस सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा लाने जा रहा है। Samsung ने इस इवेंट की तैयारी शुरू भी कर दी है, हालांकि अभी तक फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को सख्ती से गोपनीय रखा गया है। Galaxy Z TriFold को दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Galaxy Z TriFold में सामने की तरफ 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि खुलने पर यह 10-इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन में बदल जाएगा। यह फोन पूरी तरह ओपन होने पर मिनी-टेबलेट जैसे डिवाइस जैसा दिखेगा। इसकी मोटाई फोन के ओपन होने पर लगभग 4.2mm, और फोल्ड होने पर करीब 14mm होगी। पावर के लिए फोन में 5600mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Samsung इसे अपने प्रीमियम फ्लैगशिप लेवल की शक्ति देगा।

पोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z TriFold की कीमत KRW 4.4 मिलियन (लगभग ₹2,66,000) हो। Samsung Galaxy Z TriFold सिर्फ एक और फोल्डेबल फोन नहीं है—यह टेक्नोलॉजी की एक बड़ी छलांग है। तीन-भाग वाला फोल्ड, टैबलेट जैसा बड़ा इनर डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और सीमित रिलीज़ इसे एक कमर्शियल डिवाइस से ज्यादा इनोवेशन स्टेटमेंट बनाता है। यगह फोन आम उपयोगकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि उन टेक-प्रेमियों और प्रोफेशनल्स के लिए होगा जो इनोवेशन को एक्सपीरियंस करना पसंद करते हैं और जिनके लिए महंगे गैजेट खरीदने में कोई परेशानी महसूस नहीं होती। Samsung Galaxy Z TriFold वह डिवाइस है, जो मोबाइल टेक्नोलॉजी को एक नए लेवल पर ले जाने वाला है।

Made in India का दम : 20 नवंबर को आग लगाने आ रहा है Lava Agni 4

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Lava का अग्नि सीरीज़ का नया फोन Lava Agni 4 इंडिया में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरी तरह भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन फोन के सारे बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं।

Lava Agni 4 का डिजाइन प्रीमियम एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और मैट AG ग्लास बैक के साथ आता है, जिसमें सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल मिलते हैं। यह Phantom Black और Lunar Mist White दो रंगों में उपलब्ध होगा। फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है और Gorilla Glass की सुरक्षा भी मिलती है। फोन के डायमंड स्ट्रक्चर फ्रेम से गिरने पर भी यह फोन सुरक्षित रखता है।

Lava ने इसमें MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर दिया है, जो 4nm तकनीक पर बना है और 3.35GHz तक की स्पीड देता है। इसका AnTuTu स्कोर 14 लाख से ज्यादा है। इसमें 8GB RAM मिलती है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। लंबे इस्तेमाल में गर्मी कम रखने के लिए इसमें 4300 mm² का बड़ा VC लिक्विड-कूलिंग सिस्टम भी है। गेमिंग के लिए Game Booster Mode भी जोड़ा गया है।

फोन में 6.67 इंच का 1.5K+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400nits ब्राइटनेस और 10-bit कलर सपोर्ट है। इसकी वजह से धूप में भी कंटेंट आसानी से दिखाई देता है फोन में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 50MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

दैनिक उपयोग को आसान बनाने के लिए इसमें एक Customizable Action Key दिया गया है, जिसमें आप 100+ शॉर्टकट सेट कर सकते हैं—जैसे कैमरा खोलना, फ्लैशलाइट ऑन करना या कोई ऐप लॉन्च करना। सुरक्षा और मजबूती के लिए Wet Touch Control भी है, जिससे फोन गीले हाथों से भी आसानी से चलता है। Lava अपने Agni Promise के तहत Doorstep Replacement Service, Zero Bloatware सॉफ्टवेयर, 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है।