Apple का Liquid Glass धमाका : iOS 26.2 Beta 2 लॉन्च: स्पीड, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स की बरसात

नई दिल्ली: Apple ने iPhone यूज़र्स के लिए iOS 26.2 Beta 2 जारी कर दिया है। iPhone को Liquid Glass मेकओवर मिलने से इंटरफ़ेस पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न हो गया है। Measure ऐप में ये बड़ा बदलाव हर किसी का ध्यान खींच रहा है—Liquid Glass स्टाइल वाले पारदर्शी, फ्लूइड बबल्स इसे एकदम नेक्स्ट-जेन लुक देते हैं। पूरा सिस्टम अब और भी तेज़, स्मूद हो गया है।

यह बीटा रिलीज़ सिर्फ एक छोटा अपडेट नहीं बल्कि स्पीड, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स की बरसात जैसा है। नए ऐनिमेशन, बेहतर गेमिंग फीचर्स, CarPlay में बढ़ा कंट्रोल और सुरक्षा अलर्ट्स में सुधार—ये सब iOS 26.2 Beta 2 को आने वाले स्टेबल वर्जन के लिए एक बड़ा मंच तैयार करते हैं। WWDC में दिखाई गई Apple की Liquid Glass डिजाइन लैंग्वेज को धीरे-धीरे ऐप्स में लागू की जा रही है और यह उसका न्यू वर्जन है।

गेमिंग पसंद करने वालों के लिए भी इस अपडेट में अच्छे सुधार किए गए हैं। अब आप Games ऐप में यह देख सकते हैं कि कौन-सा गेम आपके फोन में कितना स्टोरेज ले रहा है। अब गेम्स को उनके फाइल साइज के मुताबिक ऊपर-नीचे देखा जा सकता है, ताकि आप आसानी से पता कर सकें कि कौन-सा गेम ज्यादा जगह घेर रहा है और कौन-सा कम। साथ ही रियल-टाइम स्कोर अपडेट्स और बेहतर कंट्रोलर नेविगेशन से गेमिंग एक्सपीरियंस और आसान हो गया है। ब जब आप कार में CarPlay का इस्तेमाल करेंगे, तो Messages ऐप में जो चैट्स ऊपर पिन की हुई रहती है (जैसे फेवरेट या ज़रूरी कॉन्टैक्ट्स), उन्हें आप चाहें तो छिपा सकते हैं या अनपिन कर सकते हैं।

CarPlay इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर कौन-सी चैट ऊपर दिखे और कौन-सी नहीं—इस पर अब आपका कंट्रोल होगा। सुरक्षा के मामले में Apple ने Enhanced Safety Alerts फीचर को और स्पष्ट बनाया है। अब यूज़र्स को यह समझने में आसानी होगी कि भूकंप, बाढ़ जैसी इमरजेंसी की सूचनाएं किस तरह उपलब्ध नेटवर्क के जरिए भेजी जाती हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि iOS 26.2 का स्टेबल वर्जन दिसंबर में आएगा, जिसकी संभावित तारीख 9 से 16 दिसंबर के बीच है। यह अपडेट उन सभी iPhones पर मिलेगा जो iOS 26 सपोर्ट करते हैं।

अब 72,999 रुपये में OnePlus 15 : 7300mAh बैटरी और ट्रिपल-चिप पावर के तूफानी कॉम्बो ने बदला गेम

नई दिल्ली: OnePlus ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपये रखी गई है। फोन के 16+512GB वैरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। फोन में 7300mAh बैटरी दी गई है। OnePlus 15 में कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं। फोन में कंपनी ने पहली बार ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर दिया है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 3200Hz टच सैंपलिंग वाला टच रिस्पॉन्स चिप और एक अलग Wi-Fi चिप शामिल है। 360 Cryo-Velocity Cooling System एयरोस्पेस-ग्रेड मटीरियल से बना है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी यह फोन को गर्म नहीं होने देता।

OnePlus 15 में नया 1.5K 165Hz LTPO डिस्प्ले दिया गया है। यह 1800 निट्स तक ब्राइट हो जाता है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। यह TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफाइड है, यानी आंखों पर भी कम असर पड़ता है। इसकी 7300mAh Silicon NanoStack बैटरी -20 डिग्री तापमान में भी काम करती है। चार्जिंग भी बेहद तेज है।120W SUPERVOOC से फोन लगभग 39 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है, जबकि 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध है।

कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है—OIS वाला मेन कैमरा, ऑटोफोकस वाला अल्ट्रा-वाइड और 3.5x ऑप्टिकल तथा 7x लॉसलेस ज़ूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो। विडियो रिकॉर्डिंग में यह फोन 4K 120fps Dolby Vision सपोर्ट करता है और LOG रिकॉर्डिंग व रियल-टाइम LUT भी देता है, जो विडियो क्रिएटर्स के लिए काफी बड़ा फीचर है।

OxygenOS 16 में OnePlus AI और Google Gemini दोनों का इंटीग्रेशन दिया गया है। Plus Mind फीचर से स्क्रीन पर दिखने वाली कोई भी जानकारी एक स्वाइप में Mind Space में सेव हो जाती है। AI Writer, AI Recorder, AI Portrait Glow जैसे फीचर्स काम को आसान बनाते हैं। Parallel Processing 2.0 और Dual App Control से मल्टीटास्किंग बहुत स्मूद हो जाती है। डिजाइन भी प्रीमियम है और इसमें 1.15mm के अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल, फ्लैट फ्रेम और बैलेंस्ड वजन दिया गया है। फोन तीन रंगों—Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet—में उपलब्ध होगा।

Kia CPO: सेकंड-हैंड कार खरीदिए, एहसास मिलेगा फर्स्ट-क्लास

नई दिल्ली: Kia India ने अपने Certified Pre-Owned (CPO) कारों के कारोबार को और मजबूत किया है। कंपनी चाहती है कि जो लोग सेकेंड हैंड कार खरीदते हैं, उन्हें भी वही भरोसा और सुरक्षा मिले, जो नई कार खरीदते समय मिलता है। इसी के लिए KIA ने दो बड़े वारंटी अपग्रेड का ऐलान किया है, जिससे पुरानी कारों के खरीदार अब पहले से कहीं ज्यादा निश्चिंत होकर कार खरीद सकेंगे। Certified Pre-Owned (CPO) वह प्रोग्राम होता है जिसमें कंपनी पुरानी कारों को पूरी तरह जांचने-परखने के बाद “सर्टिफाइड” करती है। कार की हालत, सुरक्षा, इंजन, ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, माइलेज और कई दर्जन पॉइंट्स चेक किए जाते हैं। केवल वही कारें CPO टैग पाती हैं जो सभी टेस्ट पास करती हैं।

KIA अब 7 साल तक पुरानी कारों को भी अपने CPO प्रोग्राम के तहत सर्टिफाई करेगी। पहले यह सीमा 5 साल थी। CPO Kia कारों पर मिलने वाली वारंटी बढ़ाकर अब 24 महीने या 40,000 किमी (जो भी पहले हो) कर दी गई है। KIA सिर्फ अपनी कारों पर ही नहीं, दूसरे ब्रांड की कारों के लिए भी अब वारंटी दे रही है। अगर कोई दूसरी कंपनी की कार kia के CPO शोरूम से खरीदी जाती है, तो उस पर 12 महीने या 15,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।

KIA का कहना है कि उसका Pre-Owned Car Certification Program ग्राहकों को किसी भी ब्रांड की पुरानी कार चुनने की आज़ादी देता है, लेकिन क्वॉलिटी और सुरक्षा के वही सख्त मानक बनाए रखता है, जिनके लिए KIA जानी जाती है। ब्रैंड चाहे कोई भी हो, गुणवत्ता का भरोसा KIA का ही मिलेगा। KIA इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद का कहना है कि ये नए वारंटी प्लान्स कंपनी की “customer-first” सोच को दिखाते हैं।

Pre-Owned Car Certification Program में KIA कार की बेहतर क्वॉलिटी सुनिश्चित करने के लिए अपने CPO प्रोग्राम में 175-प्वाइंट निरीक्षण करती है। गाड़ी का इंजन, ब्रेक, बॉडी, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर अंदरूनी फिटिंग तक सबकुछ बारीकी से चेक होता है। सिर्फ वही कारें बिक्री के लिए रखी जाती हैं जो हर टेस्ट में पास होती हैं। इससे ग्राहक निश्चिंत रहते हैं कि उन्हें एक भरोसेमंद, अच्छी तरह चेक की गई कार मिल रही है। आज की तारीख में KIA इंडिया देशभर में 114 Certified Pre-Owned आउटलेट्स चला रही है।

200MP का दम : अब OPPO Find X9 स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी का असली बादशाह

नई दिल्ली: OPPO स्मार्टफोन फोटोग्राफी का लेवल फिर बदलने की तैयारी में है। OPPO Find X9 Series इंडिया में 18 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज़ अब तक का सबसे एडवांस मोबाइल कैमरा सिस्टम लेकर आएगी। इसका मुख्य आकर्षण दुनिया का पहला 200MP Hasselblad Telephoto Camera है, जो दूर से ली गई तस्वीरों को भी बेमिसाल बनाता है।

Find X9 Series में पांच बड़े कैमरा अपग्रेड दिए गए हैं, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाते हैं। 200MP Hasselblad Telephoto कैमरा 13.2x lossless zoom देता है। किसी भी कॉन्सर्ट में पीछे की सीट पर बैठे हों, फिर भी चेहरे के भाव तक साफ दिख जाएंगे। साथ ही True Colour Camera 48 ज़ोन में लाइट को मापकर असली रंग और स्वाभाविक स्किन टोन देता है, चाहे रोशनी कैसी भी हो।

Real-Time Triple Exposure HDR एक ही शॉट में तीन एक्सपोज़र कैप्चर करती है। OPPO Find X9 Series दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी में भी तीनों रियर कैमरों से 50MP फुल-रेजोल्यूशन फोटो ले सकता है। इससे तस्वीरें 4x ज्यादा डिटेल देती हैं और क्रॉप करने पर भी क्वालिटी कम नहीं होती। जरूरत पड़ने पर सिस्टम खुद फोटो का रिज़ोल्यूशन 25MP या 12MP पर सेट कर लेता है, ताकि लो-लाइट और हाई-टेम्प परफॉर्मेंस स्थिर रहे।

कैमरा हार्डवेयर को OPPO का नया LUMO Image Engine और ताकत देता है, जो 50% कम पावर खपत के साथ प्रो-लेवल फोटो देता है। इसमें AI Denoise, AI Demosaic और HyperTone जैसे एडवांस एल्गोरिद्म शामिल हैं। Lightning Snap मोड 10 फोटो प्रति सेकंड ले सकता है और 4K Motion Photos हर तस्वीर के साथ छोटा विडियो भी रिकॉर्ड करता है। हाई-एंड वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Dolby Vision 4K HDR, 4K 120fps स्लो-मोशन और ACES-ग्रेड Pro Video Mode भी दिया गया है। OPPO Find X9 Series सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं—बल्कि एक प्रोफेशनल कैमरा सेटअप की तरह काम करने वाला भविष्य का फोटोग्राफी प्लेटफॉर्म है।

BenQ ScreenBar Halo 2 : आंखों का नया बॉडीगार्ड, अब डेस्क लाइटिंग बनेगी स्मार्ट, 423% ज्यादा रोशनी

नई दिल्ली: मॉनिटर लाइटिंग तकनीक में अग्रणी BenQ ने इंडिया में अपना नया ScreenBar Halo 2 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नेक्स्ट-जनरेशन फ्लैगशिप मॉडल है, जिसे खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स, क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम रोशनी या बदलते वातावरण में लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करते हैं। चार साल की रिसर्च और यूज़र टेस्टिंग के बाद बनाया गया यह नया वर्ज़न पहले की तुलना में 423% ज्यादा रोशनी कवरेज देता है। इसका डुअल-लाइट सिस्टम और नया ट्रिपल-कर्वेचर बैकलाइट डिजाइन पूरे वर्कस्पेस में संतुलित लाइटिंग प्रदान करता है, जिससे आंखों पर स्ट्रेस कम होता है और फोकस बना रहता है।

आम डेस्क लैंप अक्सर स्क्रीन पर ग्लेयर और शैडो पैदा करते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए Halo 2 में BenQ की खास ASYM-Light तकनीक दी गई है। रोशनी सिर्फ डेस्क पर गिरती है, स्क्रीन पर नहीं, जिससे रिफ्लेक्शन पूरी तरह खत्म हो जाता है। National Taiwan University of Science and Technology के साथ किए गए एक अध्ययन के बाद Halo 2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्क्रीन व आसपास की रोशनी का संतुलन बना रहे। ANSI स्टैंडर्ड के अनुसार यह अनुपात 3:1 से ज्यादा नहीं होना चाहिए—Halo 2 इसी सिद्धांत पर काम करता है।

BenQ Smart Lighting के चीफ प्रोडक्ट डिज़ाइनर JC Pan के अनुसार, Halo 2 का नया वायरलेस कंट्रोल डायल पहले से ज्यादा आसान और प्रिसाइस है। यूज़र 0–100% ब्राइटनेस और 2700K–6500K कलर टेम्परेचर को बड़ी स्मूथनेस से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका नया ज़िंक-अलॉय क्लैम्प पतले से लेकर कर्व्ड मॉनिटर तक सभी पर फिट हो जाता है और स्क्रीन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता।

यह लाइटिंग सिस्टम कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है—जैसे मोशन डिटेक्शन, जो यूज़र के लौटते ही लाइट ऑन कर देता है, ऑटो-डिमिंग, जो कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस सेट कर लेता है, और मेमोरी सेटिंग, जो आपकी पसंद को याद रखती है। BenQ ScreenBar Halo 2 अब BenQ E-Store, Amazon India और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स पर 17,490 रुपये में उपलब्ध है।

2027 में ट्रैक पर गरजेगा तूफान  : Lamborghini की रेसिंग मिसाइल Temerario Super Trofeo लॉन्च

Sant’Agata Bolognese/Misano Adriatico: Lamborghini ने एक बार फिर रेसिंग दुनिया में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना नया ट्रैक-फोकस्ड मॉडल Temerario Super Trofeo दुनिया के सामने पेश कर दिया है। यह कार 2027 से एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की Super Trofeo चैंपियनशिप में रेस ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी।

इस कार को इटली के Misano World Circuit Marco Simoncelli नाम के रेस ट्रैक पर पहली बार दुनिया के सामने दिखाया गया। यही वह जगह है जहां Lamborghini हर साल अपना सबसे बड़ा रेसिंग इवेंट Lamborghini World Finals आयोजित करती है। यह कार उसी मशहूर ट्रैक पर लॉन्च की गई, जहां Lamborghini का सबसे बड़ा सालाना रेसिंग मुकाबला होता है। यहीं पर Temerario Super Trofeo को पेश किया गया, जो Lamborghini की रेसिंग लाइनअप में अब छठा Super Trofeo मॉडल बन गया है।

यह नया मॉडल उस मशहूर Huracán Super Trofeo का उत्तराधिकारी है, जिसने 2015 से लेकर तीन जनरेशन तक Super Trofeo रेसिंग सीरीज़ में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब उसकी जगह लेने के लिए Temerario Super Trofeo तैयार है, जो उससे भी ज्यादा तेज और एडवांस है। Temerario Super Trofeo सीधे Temerario GT3 से प्रेरित है, जिसे जुलाई में Goodwood Festival of Speed में दिखाया गया था और जो 2026 के Sebring 12 Hours रेस में डेब्यू करेगी।

Lamborghini के CEO Stephan Winkelmann ने बताया कि Lamborghini की Super Trofeo सीरीज़ कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है और नया Temerario Super Trofeo इस सफर में अगला बड़ा कदम है। Super Trofeo सीरीज़ की शुरुआत 2009 में हुई थी और अब तक 1,383 ड्राइवर इसमें हिस्सा ले चुके हैं, जबकि 563 रेसें आयोजित हो चुकी हैं। इस कार में 650 CV V8 Twin-Turbo इंजन, 6-speed sequential गियरबॉक्स, ALU/CFK हाइब्रिड चेसिस, FIA रोल केज, ABS और 12-पॉइंट ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। 2027 से यह कार Dinamica Infinity इंटीरियर मटीरियल के साथ आएगी, जो दुनिया में पहली बार किसी ऑटोमोटिव केबिन में इस्तेमाल होगा। Temerario Super Trofeo Lamborghini की रेसिंग आत्मा का नया अध्याय है, जो 2027 में ट्रैक पर उतरकर Super Trofeo दुनिया में एक नया तूफान लाएगी।

CB1000 Hornet SP के लिए फ्री रिकॉल शुरू, वॉरंटी हो या न हो Honda करेगी फ्री रिपेयर

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India ने अपनी प्रीमियम बाइक CB1000 Hornet SP को लेकर स्वैच्छिक रिकॉल  शुरू किया है। कंपनी खुद पहल कर गाड़ियों को  जांच/मरम्मत के लिए वापस ले रही है। 2025 में बनी कुछ CB1000 Hornet SP बाइक्स में एक छोटी सी दिक्कत मिली है। एग्जॉस्ट की गर्मी से सीट का पेंटेड हिस्सा नरम पड़ सकता है, जिससे गियर बदलने वाला पेडल पकड़े रखने वाला बोल्ट ढीला होकर गिर सकता है।इससे गियर शिफ्टिंग में दिक्कत आ सकती है। Honda इन बाइक्स की फ्री में जांच और जरूरी पार्ट बदलकर ठीक करेगी।

भले ही दिक्कत कुछ ही बाइक्स में मिली है, लेकिन Honda ने इसे हल्के में नहीं लिया और तुरंत इसे ठीक करने का फैसला किया। जनवरी 2026 से कंपनी प्रभावित पार्ट्स बिल्कुल मुफ्त बदलेगी। इसमें customers को पैसे नहीं देने होंगे, चाहे बाइक वारंटी में हो या नहीं। पार्ट्स बदलने का काम पूरे भारत में मौजूद BigWing Topline शोरूम्स पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू होगी। ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए Honda उन्हें फोन, ईमेल और SMS के जरिए पहले ही बता रही है कि उनकी बाइक इस रिकॉल में शामिल है या नहीं। कंपनी खुद आगे बढ़कर हर ग्राहक को जानकारी दे रही है और मुफ्त में उनकी बाइक की दिक्कत दूर करेगी।

ग्राहक अपने CB1000 Hornet SP का VIN नंबर वेबसाइट पर डालकर यह पता लगा सकते हैं कि उनकी बाइक इस रिकॉल में शामिल है या नहीं। डीलरशिप पर भीड़ न हो और आपको तुरंत सर्विस स्लॉट मिल जाए—इसके लिए अपॉइंटमेंट एडवांस में बुक करने का सुझाव दिया गया है।

CB1000 Hornet SP एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस मशीन है और Honda का यह बड़ा फैसला यह साबित करता है कि उनके लिए बाइक जितनी तेज़ है, जिम्मेदारी उससे भी ज्यादा तेज़ है। Honda का यह कदम न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाता है, बल्कि ब्रैंड और ग्राहक के रिश्ते में भरोसा और मजबूत करता है।

फेस्टिव सीजन और GST कटौती से अक्टूबर में ऑटो बिक्री ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, पैसेंजर व्हीकल्स ने मारी बाजी

नई दिल्ली: सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी अक्टूबर 2025 के वाहन बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू ऑटोमोबाइल उद्योग ने त्योहारी मांग की मजबूती और हालिया GST दर कटौती के सकारात्मक प्रभाव के दम पर सभी प्रमुख सेगमेंट में सबसे मजबूत अक्टूबर प्रदर्शन दर्ज किया। बिक्री की इस वृद्धि में पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट सबसे आगे रहा, जिसने सालाना आधार पर 17.2% की शानदार वृद्धि दर्ज की। ऑटो सेक्टर का यह प्रदर्शन बाजार की मजबूत रिकवरी और उपभोक्ता धारणा में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।

SIAM के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में विभिन्न श्रेणियों के घरेलू वाहन डिस्पैच (डीलरशिप को भेजे गए वाहनों की संख्या) का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

पैसेंजर व्हीकल्स (PVs)

    पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने बिक्री में 4,60,739 यूनिट्स का आंकड़ा छूकर नया मासिक रिकॉर्ड बनाया, जो अक्टूबर 2024 की 3,93,238 यूनिट्स की तुलना में 17.2% अधिक है। इस सेगमेंट में ग्रोथ का मुख्य कारण मजबूत त्योहारी मांग और SUV (यूटिलिटी व्हीकल) सब-सेगमेंट का दमदार प्रदर्शन रहा:

    कुल पैसेंजर व्हीकल्स: 4,60,739 यूनिट्स (+17.2%)
    
        पैसेंजर कारें: 1,39,273 यूनिट्स (+8.7%)
    
        यूटिलिटी व्हीकल्स (SUVs): 2,51,144 यूनिट्स (+10.7%)

    टू-व्हीलर्स (2Ws)

      वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़े सेगमेंट, टू-व्हीलर ने भी बिक्री में मामूली वृद्धि दर्ज की।

      कुल टू-व्हीलर्स: 22,10,727 यूनिट्स (+2.1%)
      
          स्कूटर: 8,24,003 यूनिट्स की दमदार बिक्री के साथ 14.3% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।
      
          मोटरसाइकिल: इस सेगमेंट में 13,35,468 यूनिट्स के साथ 4.0% की मामूली गिरावट देखने को मिली, जो ग्रामीण बाजार की धीमी रिकवरी को दर्शाती है।

      थ्री-व्हीलर्स (3Ws)

        थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी सकारात्मक गति बनाए रखी, मुख्य रूप से यात्री और कार्गो दोनों श्रेणियों में मांग बढ़ने के कारण।

        कुल थ्री-व्हीलर्स: 81,288 यूनिट्स (+5.9%)
        
            पैसेंजर कैरियर्स: 7.6% की वृद्धि।
        
            गुड्स कैरियर्स: 2.8% की वृद्धि।
        
            हालांकि, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर श्रेणी में निराशा हाथ लगी, जिसमें ई-रिक्शा की बिक्री में 27.2% और ई-कार्ट की बिक्री में 3.4% की गिरावट आई।

        उद्योग पर GST कटौती का असर

        SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन के अनुसार, अक्टूबर में रिकॉर्ड डिस्पैच मुख्य रूप से त्योहारों के दौरान बढ़ी खरीद भावना और 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हुई GST दर कटौती से प्रेरित थे। GST कटौती ने ग्राहकों के लिए वाहनों को अधिक किफायती बना दिया, खासकर एंट्री-लेवल सेगमेंट में, जिससे थोक बिक्री (व्होलसेल्स) के साथ-साथ वाहन पंजीकरण (रिटेल बिक्री) में भी तेज उछाल आया।

        कुल मिलाकर, अक्टूबर 2025 भारतीय ऑटो उद्योग के लिए एक मजबूत और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग महीना साबित हुआ, जिसने आने वाले महीनों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है।

        सिर्फ 7,299 रुपये में धमाका : itel A90 Limited Edition 128GB लॉन्च

        नई दिल्ली: इंडिया की भरोसेमंद टेक कंपनी itel ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाका किया है। कंपनी ने अपने A90 Limited Edition स्मार्टफोन का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7299 रुपये रखी गई है। itel के A90 Limited Edition को पहले ही ग्राहकों ने काफी पसंद किया था। अब जब कंपनी ने इसका नया 128GB वेरिएंट लॉन्च किया है। इससे itel की 8000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की कैटेगरी (sub-8K segment) में स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

        itel A90 Limited Edition 128GB वेरिएंट को ऐसा स्मार्टफोन बनाया गया है जो सुंदर दिखने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) दिया गया है, यह फोन झटकों या गिरने पर भी आसानी से खराब नहीं होता। IP54 रेटिंग से यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। “itel का यह फोन स्टाइलिश होने के साथ मजबूत भी है। चाहे गिर जाए, पानी पड़े या धूल उड़े, फिर भी बेफिक्र होकर इस्तेमाल किया जा सकता है।”

        itel A90 Limited Edition 128GB में सब कुछ है जो एक दमदार और स्टाइलिश स्मार्टफोन में होना चाहिए। इसमें बड़ा 6.6-इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो विडियो देखने या गेम खेलने के दौरान बहुत ही स्मूद और साफ़ विज़ुअल्स देता है। इसके साथ लगी DTS साउंड टेक्नोलॉजी आवाज़ को थिएटर जैसी गहराई देती है। म्यूज़िक या मूवी देखने का मज़ा डबल हो जाता है। फोन का Always-on Display और Dynamic Bar फीचर यूज़र को बिना स्क्रीन ऑन किए ही कॉल, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी दिखा देता है।

        अगर आपको फोटो खींचना पसंद है, तो इसमें 13MP का शानदार रियर कैमरा है, जो एडवांस इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है। इसका नया स्लाइडिंग ज़ूम बटन आपको एक हाथ से फटाफट ज़ूम करके परफेक्ट फोटो लेने की सुविधा देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12GB (4GB + 8GB एक्सपेंडेबल) RAM है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग सब कुछ बिलकुल स्मूद चलता है। इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन चलती है और 15W फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज कर देती है। itel 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट देती है। यह फोन Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue जैसे आकर्षक कलर्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर 7,299 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

        पावर का शहंशाह : 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ OnePlus 15 लॉन्च

        बेंगलुरु: OnePlus ने अपने अब तक के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इंडिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला डिवाइस है। OnePlus 15 में 7300mAh सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी दी गई है, जो 120W SUPERVOOC और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

        इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर है। इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, टच रिस्पॉन्स चिप (3200Hz सैंपलिंग रेट) और एक इंडिपेंडेंट Wi-Fi चिप, जो हर स्थिति में स्थिर और तेज़ कनेक्टिविटी देता है। OxygenOS 16 (Android 16 बेस्ड) अब Google Gemini और Mind Space के साथ मिलकर AI का नया अनुभव देता है। फोन खुद समझेगा, सोचेगा और आपकी जरूरतों के हिसाब से काम करेगा।

        गेमर्स के लिए OnePlus 15 किसी सपने से कम नहीं। कंपनी ने पहली बार अपने OP Gaming Core टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें 20,000 से ज्यादा कोड लाइन्स और 254 गेमिंग पेटेंट्स शामिल हैं। इससे 120fps का स्थिर गेमप्ले, जीरो फ्रेम ड्रॉप, और 4000 DPS जायरॉस्कोप मिलता है, हर मूवमेंट को सटीक बनाता है। फोन का नया 360° Cryo-Velocity Cooling सिस्टम इसे लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा रखता है।

        फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें नया DetailMax Engine है, जो 50MP कैमरा सेटअप के साथ मिलकर 26MP अल्ट्रा-क्लियर मोड देता है। हर फोटो में ज़ूम करने पर भी डिटेल बरकरार रहती है। Clear Burst और Clear Night Engine इसे हर रोशनी में परफेक्ट क्लिकिंग मशीन बनाते हैं। IP69K से यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें Infinite Black और Ultra Violet जैसी प्रीमियम फिनिश दी गई है।