iQOO 15 की प्री-बुकिंग 20 नवंबर से, TWS ईयरबड्स और एक साल की बढ़ी वॉरंटी फ्री

नई दिल्ली: परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप iQOO 15 स्मार्टफोन 26 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा, जिसकी प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो जाएगी। जो ग्राहक 1000 रुपये का रिफंडेबल अमाउंट देकर प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें iQOO Priority Pass मिलेगा। इस पास के साथ यूज़र्स को iQOO TWS ईयरबड्स और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी फ्री मिलेगी।

iQOO 15 में Samsung 2K M14 LEAD™ OLED डिस्प्ले लगी है। वह पहली बार किसी Android स्मार्टफोन में दी गई है। स्क्रीन बहुत ही शार्प, कलरफुल और क्लियर होगी, जिस पर विडियो, गेम्स और फोटो सिनेमा जैसी क्वॉलिटी में दिखेंगे। 144Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और गेमिंग में मजा आएगा। 6000 निट्स ब्राइटनेस से धूप में भी स्क्रीन साफ नज़र आएगी। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो अब तक का सबसे तेज़ और पावरफुल चिपसेट है। यह भारी गेम्स, AI टास्क और मल्टीटास्किंग को बिना किसी रुकावट के संभाल सकता है। कंपनी ने वादा किया है कि इसे 5 साल तक नए OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी सपोर्ट मिलेगा।

iQOO 15 को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए डिज़ाइन किया गया है। Supercomputing Chip Q3, जो गेम के फ्रेम्स को 144 FPS तक बढ़ा देता है। 8K VC Cooling System से फोन लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन गर्म नहीं होता। रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी गेम्स में लाइट, रिफ्लेक्शन और शैडो को असली जैसा दिखाती है। खेलते वक्त ऐसा लगेगा कि आप स्क्रीन नहीं, किसी 3D दुनिया में हैं।

फोन में तीन 50MP कैमरे हैं। तेज और डिटेल फोटो के लिए मुख्य Sony IMX921 सेंसर दिया गया है। 50MP पेरिस्कोप लेंस से ज़ूम करने पर भी फोटो की क्वॉलिटी बरकरार रहती है। 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस ग्रुप फोटो या लैंडस्केप शॉट्स के लिए परफेक्ट है। 32MP सेल्फी कैमरा भी है। iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो दिन भर बिना किसी टेंशन के चलती है। फोन पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहता है। Alpha Edition में मैट ब्लैक फिनिश और Legend Edition में वाइट कलर और ट्राई-कलर लोगो मिलता है। iQOO 15 भारत में vivo की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में Make in India के तहत तैयार किया जाएगा।

Blaupunkt का SBW600 Emperor लॉन्च : घर का हर कमरा बनेगा मिनी सिनेमा हॉल

नई दिल्ली: मशहूर जर्मन ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपना अब तक का सबसे एडवांस्ड होम थिएटर सिस्टम SBW600 Emperor लॉन्च किया है।

इसमें 12.1.4-चैनल Dolby Atmos साउंडबार सिस्टम है। इस साउंडबार में कुल 12 मेन ऑडियो चैनल, 1 सबवूफर चैनल, और 4 ऊपर की दिशा में फायर करने वाले (up-firing) चैनल हैं। आवाज़ सिर्फ सामने से नहीं आती — ऊपर, पीछे और साइड से भी सुनाई देती है।यह सिस्टम आवाज़ को चारों दिशाओं से फैलाकर एक ऐसा माहौल बनाता है, जैसे आप सिनेमा हॉल में बैठे हों। हेलीकॉप्टर का सीन आएगा। तो आवाज़ ऊपर से आती महसूस होगी।कार रेस होगी तो साउंड आगे-पीछे से गुजरती लगेगी और म्यूज़िक सुनते वक्त हर बीट आपको कमरे में “घूमती हुई” महसूस होगी।

SBW600 Emperor में कुल 17 खास स्पीकर (Neodymium ड्राइवर्स) लगे हैं। ये स्पीकर्स बहुत सटीक तरीके से “ट्यून” किए गए हैं। जब सब एक साथ चलते हैं, तो ये मिलकर 1200 वॉट की जबरदस्त ऑडियो पावर पैदा करते हैं। यही तकनीक Dolby Atmos 3D साउंड कहलाती है। 8 इंच का वायरलेस सबवूफर बहुत ही गहरी और दमदार बास (bass) पैदा करता है।

BW600 Emperor में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल बॉडी दी गई है। इसका ब्रश्ड मेटल फिनिश इसे लग्ज़री टच देता है। इसके बीच में स्मार्ट कंट्रोल पैनल IntelliTouch LED Command Centre है। इस पर आप टच से सारे फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं और इसकी LED लाइट्स ऑडियो के मूड के हिसाब से बदलती रहती हैं। इस साउंडबार में सबसे खास है HDMI eARC —HDMI eARC (Enhanced Audio Return Channel) से साउंड क्वालिटी लॉस नहीं होती।

Blupunkt ने इस साउंडबार को सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि गाने वालों के लिए भी खास बनाया है। इसमें दिया गया हाई-एंड वायरलेस माइक्रोफोन साधारण माइक नहीं है। इसे पूरे सिस्टम में जब आप गाते हैं तो आपकी आवाज़ न तो ज़्यादा तेज़ लगती है,न म्यूज़िक के पीछे दबती है। दोनों मिलकर स्टूडियो-क्वालिटी साउंड बनाते हैं।अगर घर में दो लोग गाना पसंद करते हैं, तो दो वायरलेस माइक एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। यह साउंडबार जल्द ही अमेज़न और Blaupunkt की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

AMD का बड़ा धमाका: जेब में सुपरकंप्यूटर, लैपटॉप में AI का जादू

नई दिल्ली: ग्लोबल चिपमेकर AMD आने वाले समय में AI की शक्ति अब क्लाउड से निकलकर सीधे डिवाइसेज़ में आने वाली है। कंपनी ने बताया कि Ryzen AI प्रोसेसर और Radeon GPU अब न सिर्फ लैपटॉप को सुपरकंप्यूटर बना रहे हैं, बल्कि रियल-टाइम रोबोटिक्स और लोकल AI ऐप डेवलपमेंट को भी नई गति दे रहे हैं।

AMD ने अपने आगामी CES 2026 से पहले यह झलक साझा की कि कैसे उसकी तकनीक आने वाले सालों में डेवलपर्स और यूज़र्स दोनों के अनुभव को पूरी तरह बदल देगी। कंपनी जल्द ही डेवलपर्स के साथ और जानकारी साझा करने के लिए आउटरीच शुरू करने जा रही है। AMD का सबसे बड़ा आकर्षण Ryzen AI Max+ प्लेटफॉर्म है, जो डेस्कटॉप पर ही 235 अरब पैरामीटर्स तक के बड़े मॉडल्स को लोकल तौर पर चला सकता है। इसमें 96GB तक की डेडिकेटेड ग्राफिक्स मेमोरी दी गई है, जिससे डेवलपर्स और क्रिएटर्स बिना क्लाउड की ज़रूरत के डेटासेंटर जैसी AI क्षमता अपने सिस्टम पर पा सकते हैं।

AMD ने STX-B0T पेश किया, जो Ryzen AI और ROCm प्लेटफॉर्म पर बना एक सोशल AI रोबोट है। यह इंसानों के हावभाव पहचान सकता है। उनके साथ चल सकता है और खुद निर्णय ले सकता है। Dify और Lemonade जैसे प्लेटफॉर्म के साथ AMD अब डेवलपर्स को लोकल LLM आधारित AI ऐप्स बनाने और चलाने की सुविधा दे रहा है, जो पूरी तरह सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस वर्कफ़्लो प्रदान करता है। AMD का संदेश यह है कि AI अब सिर्फ क्लाउड में नहीं, बल्कि आपके अपने कंप्यूटर और डिवाइस में है।

7 मिनट में चार्ज, 160 किमी की रफ्तार : Bentley की लग्जरी SUV में बिजली जैसी स्पीड

नई दिल्ली: ब्रिटिश लग्ज़री कार निर्माता Bentley Motors ने अपनी महत्वाकांक्षी Beyond100+ रणनीति में बड़े अपडेट्स का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में कंपनी की दिशा और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री दोनों को प्रभावित करने वाले हैं। Bentley ने साफ कर दिया है कि उसका फोकस सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों पर नहीं, बल्कि ग्राहकों की पसंद और बाज़ार की वास्तविक मांग पर भी रहेगा।

Bentley की नई लग्ज़री SUV सिर्फ दिखने में नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी बिजली जैसी तेज़ है। सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में यह SUV 160 किलोमीटर तक दौड़ने के लिए तैयार हो जाती है। जितनी देर में आप कॉफी पीएंगे, उतनी देर में यह चार्ज हो जाएगी। यह लग्ज़री क्लास और इलेक्ट्रिक की रफ्तार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

Bentley ने बताया कि वह अपनी पहली लग्ज़री अर्बन SUV का प्री-सीरीज़ प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। यह पूरी तरह नई श्रेणी की कार होगी। कॉम्पेक्ट और अल्ट्रा-लक्ज़री SUV 2026 के अंत में पेश की जाएगी। 2027 से दुनिया भर में इसकी डिलिवरी शुरू होगी। SUV Bentley के मशहूर Crewe प्लांट में डिज़ाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर की जा रही है। लंबाई में यह 5 मीटर से कम होगी, लेकिन Bentley की क्लासिक शान और हैंडक्राफ़्टेड लग्ज़री फील को बरकरार रखेगी।

Bentley ने यह भी घोषणा की कि वह अपने Crewe स्थित “Dream Factory” में निवेश जारी रखेगी। यह फैक्ट्री कंपनी के अगले जनरेशन के मॉडलों की जन्मस्थली होगी। डिजिटल, फ्लेक्सिबल और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग हब स्थायित्व और शिल्पकला का बेहतरीन संगम होगा। Bentley की यह नई रणनीति साफ इशारा करती है कि कंपनी भविष्य की तकनीक और परंपरागत लक्ज़री के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाने जा रही है। 2026 में आने वाली इसकी नई Luxury Urban SUV न सिर्फ डिजाइन और टेक्नोलॉजी में नया मानक तय करेगी, बल्कि यह ठाठ के साथ तेज़ी, और स्टाइल के साथ सस्टेनेबिलिटी मिलती है।

Tata Curvv 14.55 लाख रुपये से शुरू, अब हर बजट में लक्ज़री का प्रीमियम अवतार

नई दिल्ली: Tata Motors ने अपनी स्टाइलिश SUV Tata Curvv को अब और भी लक्ज़री, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी से लैस कर पेश किया है। Tata Curvv के एक्ज़िक्यूटिव फीचर्स इसे एक कार से बढ़कर चलती-फिरती बिज़नेस क्लास लाउंज बना देते हैं। Tata Curvv की शुरुआती कीमत 14.55 लाख से शुरू होती है, जबकि Curvv.ev की कीमत 18.49 लाख से शुरू होगी।

Tata Curvv में अब ऐसे लक्ज़री और आरामदायक फीचर्स जोड़े गए हैं जो आमतौर पर महंगी लग्ज़री कारों में ही मिलते हैं। सीटों में ऐसा सिस्टम दिया गया है जो गर्मी को कम करता है और लंबे सफर में भी बिना इलेक्ट्रिक फैन या AC के ठंडक और आराम बनाए रखता है। Serenity Screen Rear Sunshades पीछे बैठे यात्रियों का धूप से बचाव करता है और उन्हें प्राइवेसी देता है। White Carbon Fibre फिनिश वाला डैशबोर्ड इंसर्ट कार के इंटीरियर को प्रीमियम, मॉडर्न और स्टाइलिश बनाता है। सीटें काफी मुलायम और आरामदायक हैं।

Tata Curvv में ऐसी एयर कंडीशनिंग तकनीक दी गई है जिससे हर यात्री अपनी पसंद का तापमान सेट कर सकता है। TwinZone Climate Concierge Air Conditioning से गाड़ी में दो अलग-अलग ज़ोन के लिए तापमान अलग सेट किया जा सकता है। अब किसी को “थोड़ा AC कम करो” या “ज़्यादा ठंड लग रही है” कहना नहीं पड़ेगा। PureComfort Rear Co-Passenger Footrest से पीछे बैठने वाले यात्री को किसी बिज़नेस क्लास सीट की तरह पैर आराम से रखने की काफी जगह मिलती है। ErgoWing Headrest से सिर और गर्दन को बेहतर सपोर्ट देता है, जिससे लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होती।

Tata Curvv का इंटीरियर लक्ज़री और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन गया है। इसका केबिन किसी प्रीमियम लाउंज की तरह महसूस होता है। आपको बटन दबाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बस बोलिए “Open Sunroof” और छत अपने-आप खुल जाएगी। मूड लाइटिंग के फीचर से फिल्म देखते वक्त आपको थिएटर जैसा माहौल मिलेगा। हाथ से इशारा करते ही डिक्की अपने-आप खुल जाएगी। इसमें सामान रखने के लिए 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 12.3 इंच का HARMAN टचस्क्रीन के साथ 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम मिलकर ऐसा साउंड और विज़ुअल एक्सपीरियंस देते हैं जैसे आप किसी मिनी थिएटर में बैठे हों। Arcade.ev प्लेटफॉर्म से आप गाड़ी में ही एंटरटेनमेंट, ऐप्स और कनेक्टिविटी का मज़ा ले सकते हैं। Curvv को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Maruti की पहली मेड इन इंडिया Electric SUV e-Vitara की लॉन्चिंग 2 दिसंबर को

नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने आखिरकार अपने इलेक्ट्रिक सफर की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e-Vitara को 2 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च होगी। यह वही SUV है जिसे पहली बार दुनिया के सामने पिछले साल पेश किया गया था। भारत में इसे Bharat Mobility Expo 2025 में दिखाया गया था। e-Vitara का प्रोडक्शन पूरी तरह भारत में हो रहा है। मारुति की गुजरात फैक्ट्री में यह इलेक्ट्रिक SUV अगस्त से ही तैयार की जा रही है।

e-Vitara का लुक सीधे तौर पर मारुति के फ्यूचरिस्टिक EVX कॉन्सेप्ट से लिया गया है। इसका डिजाइन आधुनिक और दमदार है। इसके फ्रंट में शार्प हेडलैंप्स और Y-शेप DRLs मिलते हैं, जबकि बॉडी के चारों ओर दी गई क्लैडिंग इसे एक स्पोर्टी लुक देती है। पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं जो इसे और भी प्रीमियम बनाती हैं। e-Vitara का लुक पारंपरिक मारुति डिज़ाइन से कहीं ज्यादा बोल्ड और इंटरनेशनल फील देता है।

e-Vitara का केबिन पूरी तरह नया और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें दो बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं — एक 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, जो एक ही पैनल में जुड़े हैं। सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, रोटरी गियर सिलेक्टर और एंबिएंट लाइटिंग के साथ इसका इंटीरियर बेहद प्रीमियम लगता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलते हैं ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, इन्फिनिटी साउंड सिस्टम, और कीलेस एंट्री जैसी हाई-टेक सुविधाएं।

e-Vitara इंडिया में दो बैटरी ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है — 49 kWh और 61 kWh। छोटी बैटरी वर्ज़न में 142 bhp की ताकत होगी जबकि बड़ी बैटरी वर्ज़न 172 bhp तक की पावर दे सकता है। इसका टॉर्क 192.5 Nm तक रहेगा और रेंज की बात करें तो WLTP टेस्ट के मुताबिक यह SUV एक बार चार्ज करने पर करीब 428 किलोमीटर तक चल सकती है। कुल मिलाकर, e-Vitara सिर्फ एक नई कार नहीं बल्कि Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक क्रांति की शुरुआत है। कंपनी अब पारंपरिक पेट्रोल-डीज़ल से आगे बढ़कर एक नए युग में कदम रख रही है — जहां भारतीय सड़कों पर दौड़ती हर e-Vitara यह साबित करेगी कि “इलेक्ट्रिक का भविष्य अब भारतीय है!”

Citroën India की Sundaram Finance के संग नया दांव, छोटे शहरों में कार खरीदना आसान

नई दिल्ली: citroën India ने देशभर में कार खरीदने के लोगों के अनुभव को और आसान बनाने के लिए साझेदारी का ऐलान किया है। कंपनी ने इंडिया की भरोसेमंद वित्तीय संस्था Sundaram Finance Ltd के साथ हाथ मिलाया है, ताकि अब Citroën की गाड़ियां और उनके फाइनेंस विकल्प हर ग्राहक तक आसानी से देश के छोटे शहरों में पहुंच सकें।

यह पार्टनरशिप Citroën की नई रणनीति ‘Citroën 2.0 – Shift into the New’ का हिस्सा है, जिसका मकसद ग्राहकों को झंझट-रहित, तेज़ और भरोसेमंद ओनरशिप एक्सपीरियंस देना। इस गठजोड़ से अब Citroën के ग्राहक और डीलर दोनों को कई फायदे मिलेंगे। सबसे पहले, कंपनी अब कम ब्याज दरों पर कार लोन उपलब्ध कराएगी। फास्ट लोन अप्रूवल से पेपरवर्क में देरी नहीं होगी। ग्राहक को अपनी कार जल्दी मिल सकेगी। पर्सनलाइज्ड फाइनेंस स्कीम्स से हर ग्राहक को उसके बजट और जरूरत के मुताबिक लोन का विकल्प मिलेगा।

Sundaram Finance का नेटवर्क देशभर में 700 से ज्यादा शाखाओं का है। अब छोटे शहरों और कस्बों के ग्राहक भी बिना किसी मुश्किल के Citroën की गाड़ियों के लिए फाइनेंस सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे कंपनी की पहुंच Tier 2 और Tier 3 बाजारों तक बढ़ेगी और ग्राहकों को “बिग-सिटी” जैसी सुविधाएं उनके ही इलाके में मिलेंगी। Stellantis India के बिजनेस हेड और डायरेक्टर Shishir Mishra ने कहा कि Citroën के लिए यह साझेदारी एक अहम कदम है। हमें Sundaram Finance जैसे भरोसेमंद पार्टनर के साथ जुड़कर खुशी हो रही है। उनका ग्राहक-केंद्रित रवैया और मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क हमारे मिशन से पूरी तरह मेल खाता है — कि भारत के हर कोने में Citroën गाड़ियां आसानी से उपलब्ध हों।”

वहीं, Sundaram Finance Ltd के नेशनल हेड–ऑटो Balachander Gopinath ने कहा, “हम Citroën India के साथ मिलकर ग्राहकों का कार खरीदने का सपना साकार करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारा बड़ा नेटवर्क और बेहतर सेवा हर ग्राहक के लिए कार खरीदने का अनुभव आसान और किफायती बनाएगा।” यह गठजोड़ Citroën की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसमें कंपनी हर ग्राहक के लिए फाइनेंस को लचीला, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने पर फोकस कर रही है। Citroën C3, C3 Aircross या ëC3 EV मॉडल के लिए लोन प्रक्रिया होगी तेज़, EMI होगी आसान और डिलीवरी होगी पहले से भी जल्दी।

Hyundai India की रफ्तार अब प्रीमियम गियर में: 
Creta से लेकर Genesis तक लग्ज़री मिशन शुरू

नई दिल्ली: इंडियन सड़कों पर अब Hyundai की रफ्तार एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है। Creta से लेकर Venue तक, और Alcazar से लेकर Ioniq तक कंपनी ने हर बार अपने गेम को अपग्रेड किया है। अब Hyundai India सिर्फ कारें नहीं बेच रही, बल्कि प्रीमियम दुनिया में कदम बढ़ा रही है। लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और स्टाइल के तगड़े कॉम्बो के साथ कंपनी का अगला मिशन है इंडियन मार्केट में “पावर और प्रेस्टिज” दोनों का परफेक्ट ब्लेंड लाना। इसी सफर में शामिल हैं नए सेगमेंट्स, नई सोच और Genesis जैसे सुपर लग्ज़री मॉडल्स, जो 2027 में भारत की सड़कों पर नया इतिहास लिखने को तैयार हैं।

Hyundai की पाइपलाइन में अगला बड़ा नाम new-generation Santa Fe SUV है। यह SUV Toyota Fortuner, Škoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan और Tayron जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर दे सकती है। आने वाले दो सालों में Honda की नई Hybrid CR-V भी इस जंग को और रोमांचक बनाएगी। Hyundai के पास ₹50 लाख+ रेंज में Ioniq 5 EV मौजूद है, लेकिन कंपनी यहीं नहीं रुक रही। जल्द ही दो और प्रीमियम मॉडल्स की एंट्री होगी। Hyundai Palisade तीन-सीटर प्रीमियम SUV है। Ioniq 9 2025 को Bharat Mobility Expo में शोकेस किया गया था।

Hyundai India ने अपने पहले Investor Day में बड़ा ऐलान किया है। कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नए मॉडल्स लॉन्च करेगी। इस लिस्ट में नई ऑफ-रोड SUV, एक प्रीमियम MPV, मौजूदा मॉडलों के फेसलिफ्ट और रिफ्रेश वर्ज़न, लग्ज़री ब्रांड Genesis, और कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल होंगी। इस नई जर्नी की शुरुआत 4 November 2025 को लॉन्च हुई new-gen Hyundai Venue से हो चुकी है।

कंपनी अब ऐसे सेगमेंट्स पर फोकस कर रही है जो कम वॉल्यूम लेकिन हाई मार्जिन वाले हैं। आने वाले सालों में Creta, Alcazar, और Verna जैसे मॉडल्स के नए वर्ज़न के साथ-साथ पूरी नई Santa Fe और Palisade SUVs भी पेश की जाएंगी। वहीं, लग्ज़री लाइनअप में Genesis GV70 और GV80 इंडिया में लोकल असेंबली के साथ लॉन्च होंगे, जिससे कीमतें प्रतिस्पर्धी रहेंगी और ग्राहक को प्रीमियम फील भी मिलेगा।

Hyundai ने बताया कि 2030 तक वह भारत में 6 इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च करेगी। इनमें Ioniq 5, Ioniq 9, और Creta EV जैसे मॉडल शामिल होंगे। इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कंपनी Tamil Nadu प्लांट में करीब ₹20,000 करोड़ का निवेश कर रही है। आने वाले 5 सालों में ₹35,000 करोड़ का कुल निवेश भारत में किया जाएगा।

मेड इन इंडिया की ताकत, Eicher Pro X Diesel लॉन्च: छोटा ट्रक, बड़ा मुनाफा

नई दिल्ली: Eicher Trucks and Buses ने आज इंडिया के लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई Eicher Pro X Diesel Range लॉन्च की है। यह रेंज खास तौर पर ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, कोल्ड चेन, फल-सब्जी और पार्सल-कूरियर जैसे तेजी से बढ़ते कारोबारी क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

यह लॉन्च VE Commercial Vehicles (VECV) की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी छोटे कमर्शियल व्हीकल यानी 2 से 3.5 टन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इस साल की शुरुआत में Eicher ने Bharat Mobility Global Expo में अपनी Pro X EV रेंज लॉन्च की थी। अब डीज़ल वेरिएंट लाकर कंपनी ने ईंधन दक्षता और परफॉर्मेंस के क्षेत्र में अपनी पहचान और मजबूत की है। नई Eicher Pro X Diesel रेंज को ग्राहकों के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसमें कंपनी का नया “E449 X-Factor Diesel Engine” लगाया गया है, जो न सिर्फ सेगमेंट में बेहतरीन माइलेज देता है बल्कि पावर में भी हाइलेवल का प्रदर्शन करता है। इस इंजन के साथ वाहन को 10 फीट 8 इंच का सबसे बड़ा कार्गो डेक और 30,000 किलोमीटर का लंबा सर्विस इंटरवल दिया गया है।

Eicher का कहना है कि Pro X Diesel को इंडिया की विविध सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में टेस्ट किया गया है। चाहे शहर के अंदर ई-कॉमर्स डिलीवरी हो या ग्रामीण इलाकों में फल-सब्जी और किराना सप्लाई, यह नया ट्रक हर जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार है। सुरक्षा और ड्राइवर कम्फर्ट के मामले में भी यह रेंज सेगमेंट में नया मानक तय करती है। इसमें क्रैश-टेस्ट सर्टिफाइड मेटालिक केबिन, एर्गोनॉमिक D+2 सीटिंग अरेंजमेंट, ड्राइवर स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम (DSMS), डे टाइम रनिंग लैम्प्स (DRL) और “My Eicher” ऐप के जरिए रीयल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

नई Eicher Pro X Diesel Range का निर्माण भोपाल स्थित कंपनी के अत्याधुनिक Industry 4.0 सक्षम प्लांट में किया गया है। इसका असेंबली कार्य पूरी तरह महिलाओं की टीम द्वारा किया जाता है। यह पहल कंपनी के “मेक इन इंडिया” और “एम्पावरमेंट” विज़न को दर्शाती है। इसे Eicher के डिजिटल-फर्स्ट डीलरशिप नेटवर्क से या फिर ऑनलाइन www.eichersmalltrucks.com पर बुक किया जा सकता है।

RS और Tuono दोनों रफ्तार का तूफान, बढ़े दाम, पर दिल बोले, बस यही चाहिए Aprilia की शान

नई दिल्ली: इटली की सुपरफास्ट बाइक ब्रांड Aprilia ने एक बार फिर इंडियन बाइकरों का दिल धड़का दिया है। कंपनी ने अपनी दो धुआंधार RS 457 और Tuono 457 की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब इन बाइक्स की रफ्तार जितनी तेज़ है, उनकी कीमतें भी उतनी ही ऊंची उड़ान भर रही हैं! RS 457 की नई कीमत है ₹4.50 लाख, जबकि Tuono 457 अब 4.24 लाख में मिलेगी। RS में 15,000 रुपये और Tuono में 29,000 रुपये का झटका लगा है। स्टाइल और पावर में कोई कटौती नहीं हुई है।

दोनों बाइक्स के दिल में दमदार 457cc पैरेलल-ट्विन इंजन धड़कता है, जो 47 bhp की रॉ पावर और 43.5 Nm का टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच, और तीन जबरदस्त राइड मोड्स के साथ राइडिंग का मज़ा सीधा रेसट्रैक से सड़कों पर उतरता है। ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी से पावर और कंट्रोल दोनों मिलता है।

RS 457 रेसिंग DNA वाली शानदार बाइक है। RS 457 MotoGP की छोटी सिस्टर है!
एयरोडायनामिक बॉडी, शार्प एजेज और बोल्ड ग्राफिक्स देखकर हर बाइकर का दिल धड़कने पर मजबूर हो जाता है। Tuono 457 स्ट्रीट राइडर्स की जान है। EICMA 2025 में Aprilia ने खास “GP Replica” एडिशन दिखाया, जो पूरी तरह MotoGP से इंस्पायर्ड है। रेड-सिल्वर टच, फैक्ट्री डीकल्स और शानदार रेसिंग वाइब से यह बाइक फर्स्ट लुक में ही महफिल लूट कर ले गई। Tuono 457 ने मिलान मोटर शो में सबकी नज़रों को खींचा। शो में आए लोग इसकी ओर देखने को मजबूर हो गए। Aprilia की RS 457 और Tuono 457 रेसिंग रोमांस और स्पोर्टी क्रेज के साथ बाइकर्स की ड्रीम मशीन बने को तैयार है।