VinFast Limo Green इलेक्ट्रिक लग्ज़री की नई पहचान, बनेगी INDIA की जान

नई दिल्ली: वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast अब इंडियन सड़कों पर अपने नए “इलेक्ट्रिक धमाके” के साथ नजर आ गया है। कंपनी की नई Limo Green Electric MPV को भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह वही मॉडल है जिसने इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में डेब्यू किया था।

VinFast Limo Green एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जो आकार में Toyota Innova HyCross के करीब है। इसकी लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,728 mm है, जबकि व्हीलबेस 2,840 mm का है। यानी यह साइज में Kia Carens Clavis EV और BYD eMax 7 दोनों से बड़ी है। इसमें VinFast की फैमिली स्टाइलिंग साफ झलकती है। फ्रंट में ऊंचे सेट किए गए Daytime Running Lamps (DRL), बीच में VinFast लोगो और नीचे की ओर मेन हेडलाइट्स दी गई हैं।

इसके साथ बड़ा एयर वेंट, स्टाइलिश ब्लैक क्लैडिंग, और पीछे की तरफ C-शेप एलईडी टेललैंप्स इसे एक मॉडर्न प्रीमियम लुक देते हैं। केबिन में भी मॉडर्न टच बरकरार है — बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, और रोटरी गियर सेलेक्टर। यहां पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है, जिससे केबिन काफी क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लगता है। दूसरी और तीसरी पंक्ति में बेंच सीट्स दी गई हैं, जिससे यह फैमिली और बिज़नेस दोनों के लिए परफेक्ट है।

इसमें 60 kWh की बड़ी बैटरी लगी है, जो 201 bhp की ताकत और 280 Nm का टॉर्क देती है। यह MPV 11 kW AC और 80 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज पर इसकी रेंज करीब 450 km (NEDC) बताई गई है।भारत में दिखी टेस्ट कार राइट-हैंड ड्राइव (RHD) वर्जन में थी, जबकि वियतनाम में इसका लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) वर्जन बिकता है। कंपनी भारत के लिए इसे लोकल मार्केट के हिसाब से तैयार कर रही है!

ट्रक नहीं, टर्मिनेटर : Hybrid Power के शेर Toyota Hilux में बिजली का करंट

नई दिल्ली: Toyota ने मशहूर पिकअप ट्रक Hilux का नाइंथ जेनरेशन मॉडल, थाईलैंड में इवेंट के दौरान पेश किया। अब Hilux सिर्फ पेट्रोल या डीज़ल में नहीं, बल्कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) वर्ज़न में भी आएगी। यह टोयोटा की पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी। नई Hilux का लुक अब पहले से कहीं ज्यादा दमदार और मॉडर्न हो गया है। इसमें पूरी तरह नया डिज़ाइन, स्लिम LED हेडलाइट्स है। मस्क्युलर बंपर और हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल इसे रफ-एंड-टफ लुक देता है। EV वर्ज़न में यह ग्रिल क्लोज्ड पैनल के रूप में दी गई है।

Toyota ने Hilux को IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जिसमें पावर के दो मेन ऑप्शन मिलेंगे — EV और ICE (पेट्रोल-डीज़ल)। इलेक्ट्रिक मॉडल में कंपनी ने 59.2kWh की बैटरी दी है। यह फुल-टाइम ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ट्रक है, जो हर तरह के रास्ते पर आसानी से चल सकता है। EV वर्ज़न में आगे के पहियों को 205Nm और पीछे के पहियों को 268.6Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी रेंज लगभग 240 किलोमीटर (WLTP) बताई गई है, जबकि पेलोड कैपेसिटी 715 किलो और टोइंग कैपेसिटी 1,600 किलो तक की है।

नई Hilux में आपको 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.8-लीटर डीज़ल इंजन के ऑप्शन हैं। डीज़ल वर्ज़न में अब 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम जोड़ा गया है। बैटरी की लोड कैपेसिटी 1 टन और टोइंग कैपेसिटी 3,500 किलो तक है। ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर यह ट्रक आसानी से चलता है। चाहे मिट्टी हो, कीचड़ हो या पहाड़ी रास्ते Hilux हर जगह शान से चलता है। इसमें 700mm की वॉटर वेडिंग डेप्थ दी गई है। इसमें नया Multi-Terrain Select सिस्टम दिया गया है, जो सड़क की सतह के हिसाब से ब्रेकिंग और टॉर्क को एडजस्ट करता है।

Toyota ने इसे पूरी तरह मॉडर्न और प्रीमियम बना दिया है। केबिन में ज्यादा स्पेस, बेहतर मटीरियल और एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल हुआ है। यह अब और भी कंफर्टेबल और टेक-फ्रेंडली हो गया है। Hilux का हाइड्रोजन पावर्ड वर्ज़न 2028 में लॉन्च किया जाएगा। नई Hilux अब सिर्फ पिकअप नहीं, एक ऐसा ट्रक है जो हर मिशन के लिए तैयार है। Toyota ने इस मॉडल के साथ एक बार फिर साबित किया है कि वह पिकअप सेगमेंट की किंग है।

Realme GT 8 Pro : Ricoh GR कैमरे के साथ इंडिया में 20 नवंबर को लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी का पावरहाउस

नई दिल्ली: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Realme GT 8 Pro सिर्फ स्पीड या स्टाइल नहीं, बल्कि फोटोग्राफी की परिभाषा बदलेगा। Realme फोन में मशहूर Ricoh GR कैमरा सिस्टम है, जो 28mm और 40mm दो फोकल लेंथ के साथ आता है। 5 Ricoh GR टोन मोड्स आपकी हर तस्वीर को प्रोफेशनल टच देते हैं, चाहे वह स्ट्रीट शॉट हो या पोर्ट्रेट। Realme GT 8 Pro सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव टूल है जो फोटोग्राफी, डिजाइन और परफॉर्मेंस, तीनों को एक नए लेवल पर ले जाता है।

फोन का कैमरा बंप डिटैचेबल है। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। चाहे आपको राउंड, स्क्वेयर, या रोबोट थीम वाला डिज़ाइन पसंद हो, बस कैमरा मॉड्यूल को हल्का घुमाइए, पुराना निकालिए और नया लगा दीजिए। एक “क्लिक” के साथ लॉक हो जाएगा। यह फोन एकदम पावरहाउस है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट स्पीड और एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी। यह पहला स्मार्टफोन होगा जो Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा।

Realme GT 8 Pro वाकई पावर का बादशाह है। इसमें 7,000 mAh की जबरदस्त बैटरी है। चार्जिंग की रफ्तार भी किसी रेस कार से कम नहीं है। 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग कुछ ही मिनटों में फोन को 0 से 100 पर्सेंट पर पहुंचा देती है। अगर आप वायरलेस चार्जिंग के फैन हैं, तो ये फोन आपको 50W वायरलेस चार्जिंग देगा। फोन के डिस्प्ले में 2K रेज़ॉल्यूशन वाले सुपर-ब्राइट पैनल है, जिसमें 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। धूप में भी स्क्रीन ऐसे चमकेगी जैसे सूरज से मुकाबला कर रही हो! फोन का पेपर-जैसा लेदर फिनिश बैक पैनल इसे एक प्रीमियम टच देता है। इसे रिसाइकल्ड प्लास्टिक और टेक्सटाइल से तैयार किया गया है। यह खूबसूरत और इको-फ्रेंडली भी।

रंगों में कमाल के शेड — Diary White और Urban Blue है, जो फोन को लग्ज़री और मॉडर्न लुक देते हैं। Realme GT 8 Pro को Flipkart और Realme.com से खरीद सकेंगे। Realme GT 8 Pro सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि क्रिएटिव लोगों के लिए एक खास गियर है, जिसमें कैमरा क्वालिटी, डिजाइन और टेक्नोलॉजी का ऐसा शानदार मेल है जो इसे बाकी स्मार्टफोनों से बिल्कुल अलग बनाता है।

Tata Sierra का इंडिया में ग्रैंड रिटर्न, 25 नवंबर को Sierra Red की एंट्री : सड़कों पर चलेगी, दिल में बसेगी

नई दिल्ली: Tata Motors की बहुप्रतीक्षित Tata Sierra का इंडिया लॉन्च 25 नवंबर 2025 को होगा। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसका नया Sierra Red कलर और फ्यूचरिस्टिक थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड टीज़ कर सबका ध्यान खींच लिया है। पुरानी सिएरा की यादों में नई टेक्नोलॉजी की चमक जोड़कर, टाटा इस SUV को अपने पोर्टफोलियो की सबसे खास पेशकश बनाने की तैयारी में है।

Tata Sierra Red SUV में स्पीड, स्टाइल खूबसूरती और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। यह SUV दो रूपों में आएगी । पेट्रोल या डीज़ल इंजन वाला मॉडल और इलेक्ट्रिक इंजन वाला मॉडल। इसमें 3-स्क्रीन डैशबोर्ड, कनेक्टेड लाइटिंग, लग्ज़री केबिन होगा। इसमें तीन बड़ी स्क्रीन हैं, एक ड्राइवर के लिए, एक इंफोटेनमेंट के लिए और एक को-ड्राइवर के लिए। इसमें LED लाइट्स हैं जो पूरी SUV के फ्रंट में एक लाइन की तरह जुड़ी हुई हैं, जिससे लुक बहुत मॉडर्न लगता है। नई Sierra Red टीज़र में SUV का बोल्ड फ्रंट लुक नज़र आता है, जिसमें कनेक्टेड LED लाइट बार, मस्कुलर क्लैडिंग और रग्ड बंपर डिज़ाइन इसके ऑफ-रोड DNA को और निखारते हैं। नया रेड पेंट फिनिश इसे न सिर्फ प्रीमियम बनाता है, बल्कि इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है।

इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण इसका थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप है, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और को-ड्राइवर स्क्रीन शामिल है। इस सेटअप के साथ Tata ने SUV के केबिन को टेक-लक्ज़री का नया रूप दे दिया है। सादा लेकिन स्टाइलिश डिज़ाइन, बेहतरीन क्वालिटी के मटेरियल और नए स्टीयरिंग व्हील की वजह से टाटा सिएरा का इंटीरियर बहुत प्रीमियम और Tata की टॉप-लेवल (फ्लैगशिप) SUV जैसा लगता है।” नई Sierra को Harrier और Safari के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और यह ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) — दोनों वर्जन में पेश की जाएगी। उम्मीद है कि इसकी कीमत ₹12.50 लाख से ₹18 लाख के बीच रहेगी।

Tata Sierra सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक भावनाओं से जुड़ा नाम है, जिसने भारतीय कार कल्चर में अपनी अलग जगह बनाई थी। अब, अपने आधुनिक अवतार में, यह SUV एक बार फिर दिल जीतने को तैयार है। Sierra Red – रफ्तार, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन!

EICMA 2025 में ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है : इंडिया में 25 सुपरबाइक्स की आएगी सुनामी

नई दिल्ली: मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए इटली में आयोजित EICMA 2025 किसी त्योहार से कम नहीं रहा। इस साल शो में दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों ने ऐसी-ऐसी बाइक्स और स्कूटर पेश किए हैं, जो अगले साल भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने वाले हैं। 2026 में भारत में 25 से ज़्यादा नई मोटरसाइकिलों की एंट्री तय मानी जा रही है, जिनमें एडवेंचर, इलेक्ट्रिक, स्पोर्ट्स और टूरिंग सेगमेंट की बाइक्स शामिल हैं।

BMW F 450 GS को इंडिया में TVS के साथ मिलकर बनाया जाएगा। हल्की, दमदार और 48hp की ताकत वाली यह बाइक एडवेंचर लवर्स के लिए बनी है। Ducati Hypermotard V2 ने अपनी 120hp की पावर और 16 किलो हल्के डिज़ाइन से सबका ध्यान खींचा। Hero MotoCorp ने भी दो शानदार मॉडल दिखाए — Xpulse 210 Dakar Edition और Hunk 440 SX। ये बाइक्स खासतौर पर भारतीय युवाओं के लिए तैयार की गई हैं, जिनमें एडवेंचर के साथ रोज़ाना इस्तेमाल का भी ध्यान रखा गया है। VIDA VXZ और Ubex जैसे इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट ने भविष्य की झलक दिखा दी।

Royal Enfield की Himalayan 450 Mana Black और Bullet 650 ने क्लासिक लुक और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम पेश किया। Himalayan 750 और Continental GT 750 ने साफ कर दिया कि कंपनी अब मिड-साइज़ परफॉर्मेंस सेगमेंट में भी दबदबा बनाने को तैयार है। Kawasaki KLE500, Honda CB1000GT, TVS M1-S, और BSA Thunderbolt जैसी बाइक्स भी चर्चा में रहीं। इलेक्ट्रिक इनोवेशन, हल्के फ्रेम और स्मार्ट टेक्नोलॉजी ने इस बार के EICMA को भविष्य की ऑटो दुनिया का प्रतीक बना दिया। EICMA 2025 ने साफ कर दिया कि 2026 भारत के दोपहिया प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर साल होने वाला है — जहाँ हर राइडर को अपनी पसंद की नई बाइक मिलेगी

Super Slim डिजाइन में iPhone Air 18 में होंगे 48MP के डबल कैमरे, सिनेमा जैसे अंदाज में दिखेगी हर फोटो

नई दिल्ली: Apple एक बार फिर अपने शानदार और पतले iPhone Air सीरीज़ में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी अगले साल आने वाले iPhone Air 18 में डुअल कैमरा सेटअप लाने की तैयारी में है। अब इसके पीछे सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो कैमरे होंगे — एक मेन कैमरा और एक नया Ultra-Wide लेंस।

टेक वेबसाइट 9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार Apple इन दिनों नए iPhone Air के लिए Ultra-Wide कैमरा लेंस की टेस्टिंग कर रहा है। फोन का डिजाइन पहले की तरह ही बहुत पतला और हल्का रहेगा। Apple इस मॉडल को अंदरूनी तौर पर “iPhone 18 Air” नाम से पहचान रहा है, न कि “iPhone Air 2” के रूप में। कंपनी इसे 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है।

नए iPhone Air 18 में दोनों कैमरे 48MP सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। Main 48MP Fusion कैमरा (2x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम के साथ) 48MP Ultra-Wide कैमरा, जो लैंडस्केप और ग्रुप फोटो को और शानदार बनाएगा। Telephoto लेंस अभी भी इस सीरीज़ में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन Fusion कैमरा की इन-सेंसर ज़ूम टेक्नोलॉजी पहले से ही बेहतरीन रिज़ल्ट देती है।
पहले iPhone Air के लॉन्च के समय इसका डिज़ाइन बेहद पतला था, लेकिन उसी के चलते इसमें सिर्फ एक कैमरा दिया गया था। इस वजह से यूज़र्स Ultra-Wide फोटो या ग्रुप शॉट्स लेने से चूक जाते थे। अब इस नए लेंस के जुड़ने से यह कमी पूरी हो जाएगी — बिना पीछे हटे भी आप ज्यादा सीन या लोगों को फ्रेम में कैद कर पाएंगे।

Apple के इंजीनियरों ने iPhone Air को इतना पतला बनाने के लिए “plateau design” अपनाया था, जिसमें बैटरी, कैमरा और चिप को एक समान लेवल पर रखा गया था। अब Ultra-Wide कैमरा जोड़ने के लिए कंपनी को फिर से इंटरनल लेआउट में बदलाव करना पड़ेगा। iPhone 18 Air, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 2026 के दूसरे भाग में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी इसी दौरान पेश कर सकता है। 2026 Apple के लिए बड़ा और ऐतिहासिक साल साबित हो सकता है!

125cc में प्रीमियम फीचर्स का धमाका: Hero Xtreme 125R 1.04 लाख में लॉन्च

नई दिल्ली: देश की नंबर 1 टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी कम्यूटर बाइक Xtreme 125R को और भी एडवांस अवतार में लॉन्च कर दिया है। अब यह बाइक न सिर्फ ज्यादा स्मार्ट और सेफ है, बल्कि अपने सेगमेंट में डुअल-चैनल ABS के साथ आने वाली पहली बाइकबन गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपये रखी गई है। Xtreme 125R अब सुरक्षा के नए मानक तय कर रही है। बाइक में फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक्स पर डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जो इस सेगमेंट में किसी और बाइक में नहीं मिलता। इससे अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में और भी बेहतर कंट्रोल मिलता है।

Hero ने इसमें राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी दी है, जिससे बाइक में अब क्रूज़ कंट्रोल और तीन स्मार्ट राइडिंग मोड — Power, Road और Eco — मिलते हैं। इससे ट्रैफिक में स्मूद राइड, हाइवे पर फुल पावर और लंबी दूरी पर जबरदस्त माइलेज मिलता है। यह फीचर अब तक सिर्फ बड़े इंजन वाली बाइक्स में मिलता था — अब 125cc सेगमेंट में भी Hero ने इसे पहुंचा दिया है! हीरो ने इस वेरिएंट के लिए तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन दिए हैं — रेड, सिल्वर और ग्रीन, जिनमें मिलती हैं तीन स्टाइलिश स्ट्राइप्स। इसके साथ ही बाइक में वही कलर LCD डिस्प्ले है जो पहले ग्लैमर X में देखा गया था।

Xtreme 125R में वही दमदार 124.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.5hp की पावर और 10.5Nm टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक अब भी TVS Raider, Honda CB125 Hornet और Bajaj Pulsar N125 को सीधी टक्कर देती है। 1.04 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ यह Xtreme 125R का टॉप वेरिएंट है। यह TVS Raider से करीब ₹9,000 महंगी है, लेकिन फीचर्स के मामले में Raider को अपनी डुअल-चैनल ABS और राइड-बाय-वायर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण काफी पीछे छोड़ देती है। क्रूज़ कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, डुअल-चैनल ABS और फ्रेश स्टाइलिंग के साथ —Hero Xtreme 125R ने अब एक टेक्नो स्पोर्टी मशीन के रूप में एंट्री मारी है।

सिर्फ 5.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, MINI Countryman SE All4 SUV की इंडिया में एंट्री

गुड़गांव: BMW ग्रुप इंडिया ने आज इंडिया में अपनी नई MINI Countryman SE All4 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की। यह कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक, ऑल-व्हील ड्राइव SUV है, जो अब भारत में आधिकारिक MINI डीलरशिप्स पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी तुरंत डिलीवरी भी शुरू कर रही है।

MINI Countryman SE All4 में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो मिलकर 313 हॉर्सपावर और 494 Nm टॉर्क देती हैं। यह कार सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है और एक बार चार्ज करने पर यह करीब 440 किलोमीटर तक चल सकती है। 130 kW DC चार्जर से सिर्फ 29 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। वहीं 22 kW AC चार्जर से फुल चार्ज में 3 घंटे 45 मिनट लगते हैं।

नई MINI Countryman SE All4 पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखती है। John Cooper Works (JCW) ट्रिम में आने वाली यह कार Legend Grey और Midnight Black रंगों में उपलब्ध है। इसमें 19-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी बॉडी किट और पियानो ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश दी गई है। केबिन भी बेहद आधुनिक है। इसमें बड़ा OLED डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, और Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसी प्रीमियम सुविधाएँ हैं।

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बरार ने कहा, “नई MINI Countryman SE All4 सिर्फ इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि मज़ेदार और एडवेंचर से भरा अनुभव है। यह उन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस और सस्टेनेबिलिटी दोनों चाहते हैं।” नई MINI Countryman SE All4 लक्ज़री, स्पीड और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कारें अब सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि आज की सच्चाई हैं।

इंडिया में Tesla की दस्तक, गुड़गांव में चमकी Model Y की बिजली

गुड़गांव: दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार इंडिया में कदम रख दिया है। दुनिया की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने अपनी पहली पॉप-अप प्रदर्शनी गुड़गांव के एम्बियंस मॉल में लगाई। लोगों ने Tesla की Model Y को करीब से देखा। उसकी आधुनिक डिजाइन, शानदार इंटीरियर और बिजली से चलने वाली तकनीक ने हर किसी को हैरान कर दिया। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि बिना पेट्रोल-डीजल, बिना प्रदूषण, सिर्फ शुद्ध टेक्नोलॉजी से चलने वाले भविष्य की सवारी है।

एम्बिएंस मॉल, जो हमेशा नए और प्रीमियम ब्रांड्स के लिए जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में रहा कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपनी नई तकनीक या प्रोडक्ट यहीं लॉन्च करते हैं। मॉल के डायरेक्टर अर्जुन गहलोत ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ खरीदारी की जगह देना नहीं, बल्कि लोगों को नई तकनीक और दुनिया के नए अनुभवों से जोड़ना है। “Tesla की पहली प्रदर्शनी हमारे मॉल के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह दिखाता है कि भारत अब नई तकनीक, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और आधुनिक सोच वाले भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई लोग कार में झांककर उसके फीचर देख रहे थे, तो कुछ लोग सिर्फ Tesla के लोगो के साथ सेल्फी खींचते नजर आए। आने वाले सालों में Tesla और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड भारतीय सड़कों पर तेजी से बढ़ेंगे।” एम्बियंस मॉल सिर्फ शॉपिंग की जगह नहीं है, बल्कि वह ऐसी नई और आधुनिक तकनीक लोगों तक पहुंचाने की जगह बन चुका है।


अक्टूबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री ने छुआ ऐतिहासिक शिखर, जीएसटी कटौती और त्योहारी सीजन से 40.5% की बंपर उछाल

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी अक्टूबर 2025 के वाहन खुदरा बिक्री (Retail Sales) के आंकड़ों ने इंडियन ऑटोमोबाइल उद्योग में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की है। त्योहारी सीजन (दशहरा से दिवाली) और हाल ही में लागू हुए जीएसटी 2.0 सुधारों के कारण सभी श्रेणियों में ग्राहकों की खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया है।


यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बिक्री: एक नया रिकॉर्ड अक्टूबर 2025 में, यात्री वाहनों (कार, एसयूवी, वैन) की खुदरा बिक्री 5.57 लाख यूनिट तक पहुँच गई, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 की तुलना में 11.35% की शानदार वृद्धि है। यह भारतीय ऑटो रिटेल इतिहास में किसी भी महीने में हुई सबसे ज्यादा यात्री वाहन बिक्री है।


इस वृद्धि का मुख्य कारण जीएसटी दरों में कटौती है, जिसने विशेष रूप से छोटी कारों और प्रवेश स्तर के एसयूवी को उपभोक्ताओं के लिए अधिक किफायती बना दिया। ग्रामीण बाजारों में यात्री वाहनों की बिक्री शहरी क्षेत्रों की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ी है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

सभी प्रकार के व्हीकल्स की विस्तृत बिक्री रिपोर्ट (अक्टूबर 2025)

अक्टूबर 2025 में समग्र ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में 40.5% की रिकॉर्ड-तोड़ वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह भारतीय ऑटो रिटेल के इतिहास का सबसे सफल महीना बन गया।

वाहन श्रेणीअक्टूबर 2025 खुदरा बिक्री (यूनिट)साल-दर-साल वृद्धि (YoY)मुख्य कारण
दोपहिया वाहन (2W)31.5 लाख (लगभग)51.76%ग्रामीण मांग में जोरदार सुधार, जीएसटी कटौती से वहनीयता में वृद्धि, त्योहारी उत्साह।
यात्री वाहन (PV)5.57 लाख11.35%जीएसटी 2.0 सुधारों से कीमतों में कमी, त्योहारी डिलीवरी, एसयूवी की मजबूत मांग।
तिपहिया वाहन (3W)1.3 लाख 5.4%इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बढ़ती मांग और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी में वृद्धि।
व्यावसायिक वाहन (CV)1.08 लाख 17.7%माल ढुलाई की मांग में मजबूती, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सरकारी खर्च में वृद्धि।
ट्रैक्टर73,57714.2%अच्छी फसल और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी हुई क्रय शक्ति।
समग्र वाहन बिक्री40 लाख (लगभग)40.5%त्योहारी सीजन, जीएसटी 2.0 और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती।

42-दिवसीय त्योहारी सीजन का प्रदर्शन (दशहरा से दिवाली)

FADA ने बताया कि पूरे 42-दिवसीय त्योहारी सीजन (दशहरा से दिवाली) में ऑटो रिटेल सेक्टर ने 21% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, जो अब तक का सबसे मजबूत त्योहारी सीजन है:
पैसेंजर व्हीकल्स: 23% की वृद्धि (कुल 7.66 लाख यूनिट)।
टू-व्हीलर्स: 22% की वृद्धि।

FADA के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अक्टूबर 2025 भारत के ऑटो रिटेल इतिहास का एक मील का पत्थर बना, जहाँ सुधारों, त्योहारों और ग्रामीण पुनरुत्थान ने मिलकर रिकॉर्ड-तोड़ नतीजे दिए। जीएसटी 2.0 ने छोटे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए स्वामित्व की लागत को कम करके मध्यवर्गीय उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचाया।”

आगे का दृष्टिकोण

डीलर्स का मानना है कि यह शानदार गति नवंबर 2025 में भी जारी रहेगी। पेंडिंग फेस्टिव बुकिंग की डिलीवरी, शादियों का सीजन और ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की आय से आने वाले महीनों में भी मजबूत मांग बनी रहने की उम्मीद है। FADA ने व्यक्त किया है कि जीएसटी 2.0 फ्रेमवर्क के तहत भारतीय ऑटो रिटेल सेक्टर 2026 में भी एक स्थिर और समावेशी विकास पथ पर रहेगा।