42 साल में 3 करोड़ Maruti कारों की बिक्री, 1983 से जीत रही है हिंदुस्तान का दिल

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। कंपनी ने देश में 3 करोड़ (30 मिलियन) गाड़ियों की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा सिर्फ 42 सालों में छू लिया है।

Maruti Suzuki ने जब 1983 में अपनी पहली कार Maruti 800 लॉन्च की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह करोड़ों भारतीयों के सपनों की सवारी बन जाएगी। 14 दिसंबर 1983 को पहली Maruti 800 से भारत में “कार क्रांति” की शुरुआत हुई थी। अब 2025 में, वही ब्रैंड देश की हर सड़क, हर शहर और हर परिवार का हिस्सा बन चुका है। कंपनी ने 1 करोड़ कारों की बिक्री का आंकड़ा 28 साल 2 महीने में पार किया था। अगली 1 करोड़ कारें सिर्फ 7 साल 5 महीने में बिकीं। 1 करोड़ गाड़ियों की बिक्री का सफर मारुति ने केवल 6 साल 4 महीने में पूरा किया। जैसे-जैसे भारत तेजी से बढ़ता गया, उसी रफ्तार से मारुति भी नई मंजिलों की ओर बढ़ती गई।

सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में Alto का जलवा सबसे ऊपर रहा। Maruti ALTO की अब तक 47 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। Wagon R (34 लाख) और Swift (32 लाख) ने भी काफी धमाल मचाया है। SUV सेगमेंट में Brezza और Fronx ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इस समय मारुति सुज़ुकी के 19 मॉडल्स हैं, जिनके 170 से ज्यादा वेरिएंट्स पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड जैसे विकल्पों के साथ मौजूद है।

Maruti Suzuki के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकेउची ने कहा, “जब मैं सोचता हूं कि भारत के हर कोने में 3 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों ने अपनी खुशियों की चाबी मारुति सुज़ुकी से ली है, तो मुझे गर्व और कृतज्ञता दोनों महसूस होती है। लेकिन अभी भी देश में हर 1,000 लोगों पर सिर्फ 33 कारें है। यह सफर अभी बाकी है। आज मारुति सुज़ुकी सिर्फ एक कार कंपनी नहीं, बल्कि ‘भारत की सवारी’ बन चुकी है, जिसने हर भारतीय के सपनों को सड़क पर उतारा है।

Zelio Eeva सीरीज के तीन नए मॉडल्स लॉन्च, हिलेगा EV मार्केट, 51,551 रुपये से शुरुआत

नई दिल्ली: देश की तेजी से बढ़ती ईवी कंपनी Zelio E-Mobility ने आज अपने लोकप्रिय Eeva लाइनअप में तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं, Eeva Eco LX, Eeva Eco ZX और फेसलिफ्टेड Eeva ZX Plus। इनका डिजाइन खासतौर पर यंग राइडर्स, महिला यूज़र्स और फैमिली कम्यूटर्स के लिए तैयार किया गया है। नई Eeva रेंज की शुरुआत 51,551 रुपये (एक्स-शोरूम) से होती है, जो इसे देश की सबसे किफायती स्मार्ट ईवी सीरीज़ में शामिल करती है। तीनों स्कूटर्स अब देशभर के Zelio डीलरशिप पर उपलब्ध हैं, और बुकिंग्स भी आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी हैं।

Eeva Eco LX मॉडल रोजमर्रा की सिटी राइडिंग के लिए परफेक्ट है। इसमें 48/60V BLDC मोटर दी गई है, जो एक बार चार्ज पर 60–90 किमी की रेंज देती है और सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली खपत करती है। GEL और Lithium बैटरी विकल्पों के साथ, इसमें ड्रम ब्रेक्स, हाइड्रोलिक सस्पेंशन और 36 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। Eeva Eco ZX स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का मेल है। यह स्कूटर भी 60–90 किमी की रेंज देता है। इसमें चौड़े 90-90/12 और 90-100/10 टायर्स हैं, जो हर सड़क पर बेहतरीन ग्रिप देते हैं।

Eeva ZX फेसलिफ्टेड वर्ज़न में अब फ्रंट डिस्क ब्रेक, 60/72V मोटर और Lithium बैटरी के कई विकल्प हैं। इसका नया लुक और Glossy Golden व Matte Blue जैसे कलर इसे प्रीमियम टच देते हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुनाल आर्या ने कहा, “Eeva सीरीज़ भारतीय यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है — प्रैक्टिकल, स्टाइलिश और सेफबनाई गई है। सभी मॉडल्स में डिजिटल डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, एंटी-थेफ्ट लॉक और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं। दो साल की वारंटी और मजबूत चेसिस के साथ, Zelio की यह नई रेंज साबित करती है कि अब स्मार्ट राइड ही स्मार्ट चॉइस है।

रेसिंग ट्रैक हो या पहाड़, हर सफर की शान Ducati की शेरनी, Multistrada V4 Pikes Peak 2025 बाइक लॉन्च

नई दिल्ली: लग्ज़री बाइक ब्रैंड Ducati India ने इंडिया में अपनी सुपर एडवेंचर स्पोर्ट बाइक Multistrada V4 Pikes Peak 2025 लॉन्च की है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए है, जो ट्रैक की रफ्तार और पहाड़ों की रोमांचक सवारी – दोनों का मज़ा लेना चाहते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 36.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसकी डिलीवरी आज से शुरू हो गई है।

नई Multistrada V4 Pikes Peak Ducati की रेसिंग विरासत पर आधारित है, जिसे स्पोर्ट्स और टूरिंग दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 1,158cc V4 Granturismo इंजन 170hp की पावर और 123.8Nm टॉर्क देता है। यह इंजन MotoGP तकनीक से प्रेरित काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट के साथ आता है, जो हर मोड़ पर बेहतरीन कंट्रोल और स्मूदनेस देता है।

इस बार Ducati ने Panigale V4 और Streetfighter V4 की टेक्नोलॉजी को इस एडवेंचर बाइक में शामिल किया है। स्पोर्ट्स जैसी परफॉर्मेंस और एडवेंचर जैसी कम्फर्ट का शानदार मेल है। बाइक में लगाया गया Öhlins Smart EC 2.0 सस्पेंशन, Ducati Vehicle Observer (DVO) सिस्टम और Brembo Stylema ब्रेकिंग सिस्टम इसे हर रास्ते पर भरोसेमंद और बैलेंस्ड बनाते हैं।
यह बाइक MotoGP-प्रेरित Pikes Peak लिवरी, कार्बन फाइबर पार्ट्स, और Akrapovič टाइटेनियम साइलेंसर के साथ एक स्पोर्टी और आक्रामक लुक देती है। 17-इंच फोर्ज्ड एलॉय व्हील्स और सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म इसके रेसिंग डीएनए को और निखारते हैं।

यह बाइक पूरी तरह से हाई-टेक है। इसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा और परफॉर्मेंस दोनों में कोई समझौता नहीं। इसका 6.5-इंच TFT डिस्प्ले और नए राइडिंग मोड्स (Race, Sport, Touring, Urban, Wet) हर राइड को अलग और एड्रेनालिन-भरा अनुभव बनाते हैं। 2025 Ducati Multistrada V4 Pikes Peak सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक प्रीमियम रेसिंग मशीन है जो हर राइड को रोमांचक बनाती है, चाहे वो ट्रैक हो, हाइवे हो या पहाड़ी रास्ते।

OnePlus 15 की लॉन्चिंग 13 नवंबर को : स्पीड, पावर और परफॉर्मेंस का नया शहंशाह

बेंगलुरु: स्मार्टफोन की दुनिया में “Fast and Smooth” का मतलब हमेशा से OnePlus रहा है। अब नया OnePlus 15 इस अनुभव को नए लेवल तक ले जाने के लिए तैयार है। कंपनी के अब तक के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्चिंग 13 नवंबर को होगी। इसमें ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर, 7300mAh की दमदार बैटरी और इंडस्ट्री-लीडिंग 165Hz डिस्प्ले मिलेगा।

OnePlus 15 में 6.78 इंच का 1.5K 165Hz LTPO डिस्प्ले, जो विजुअल्स को इतना स्मूद और क्लियर बनाता है कि हर स्वाइप और स्क्रॉल रेशम जैसा लगता है। OnePlus 15 का डिस्प्ले इतना जबरदस्त है कि चाहे आप Call of Duty: Mobile या Clash of Clans जैसे भारी-भरकम गेम्स खेल रहे हों, स्क्रीन पर हर मूवमेंट एकदम स्मूद और रियल लगेगा। इसमें 165fps (फ्रेम्स पर सेकंड) तक का सपोर्ट है। 1800 निट्स ब्राइटनेस से धूप में स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखती है। TÜV Rheinland Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन यह सुनिश्चित करता है कि जब आप रात में फोन चलाएं तो आंखों पर जोर न पड़े, क्योंकि यह डिस्प्ले अपने आप रंग और ब्राइटनेस को आंखों के हिसाब से एडजस्ट कर लेता है।

OnePlus 15 में पावर का असली खेल है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर फोन को बुलेट जैसी स्पीड देता है। 3200Hz टच रिस्पॉन्स चिप हर टच को बिजली की तरह पहचानता है। डेडिकेटेड Wi-Fi चिप भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी सिग्नल को स्टेबल रखता है। चाहे आप दो गेम एक साथ खेलें या दर्जनों ऐप्स के बीच झूमें। OnePlus 15 बिना रुके, बिना झटके दौड़ता रहता है। Cryo-Velocity Cooling System में 3D वेपर चेंबर और एयरोस्पेस-ग्रेड एयरो जैल की परत है, जो गर्मी को पलक झपकते ही गायब कर देती है।

बैटरी के मामले में OnePlus ने तो बाज़ी पलट दी है! फोन में 7300mAh Silicon NanoStack बैटरी है। 120W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग से यह बहुत जल्दी चार्ज होता है। गेमर्स के लिए खास Bypass Charging फीचर, जो बैटरी को गर्म किए बिना सीधा डिवाइस को पावर देता है। ये बैटरी 4 साल बाद भी 80% क्षमता बनाए रखेगी और -20°C जैसी ठंडी जगहों पर भी बढ़िया परफॉर्म करेगी। OnePlus 15 पावर, परफॉर्मेंस और परफेक्शन का ट्रिपल धमाका है।

OPPO Find X9 के LUMO इंजन से अब फोटो नहीं, जिंदगी क्लिक होगी

नई दिल्ली: स्मार्ट फोटोग्राफी को हकीकत के और करीब लाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए OPPO ने Find X9 Series में बिल्कुल नया LUMO Image Engine पेश किया है। चाहे आप किसी बच्चे की हंसी को कैद करें, सूरज की सुनहरी रोशनी हो या शहर की ठंडी नियॉन लाइट, हर पल सटीक रंगों और गहराई में उभरकर सामने आता है। LUMO हर पल को बिना फिल्टर या एडिट के जिंदगी के करीब लाता है। यह शानदार तकनीक सबसे पहले भारत में 18 नवंबर 2025 को लॉन्च हो रही है।

OPPO के नए LUMO इंजन को कंपनी ने इंसानी नजर की तरह सोचने वाला कैमरे का दिमाग कहा है। अब फोन का कैमरा रंगों को फालतू में चटक नहीं बनाएगा। अगर कोई चेहरा धूप में है और बैकग्राउंड थोड़ा अंधेरा है तो ये दोनों को सही ढंग से मिलाकर एकदम संतुलित तस्वीर देगा। OPPO का LUMO इंजन कोई आम कैमरा सिस्टम नहीं, बल्कि स्मार्ट फोटोग्राफी का सुपरहीरो है। Golden Portrait Full-Focal Length System से ये कैमरा सिस्टम हर फ्रेम में परफेक्ट शॉट देता है। इसमें पहली बार “Ultra-Crystal Blue Glass” का इस्तेमाल हुआ है। आप दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़ों की तस्वीर लें या किसी के चेहरे की क्लोजअप मुस्कान, हर तस्वीर बिना किसी धुंधलेपन के बिल्कुल साफ दिखेगी।

Ultra-Fast Focusing System 10 सेमी की दूरी पर भी डिटेल्स ऐसे पकड़ता है, जैसे माइक्रोस्कोप हो। अब बच्चे दौड़ रहे हों, पालतू जानवर भाग रहे हों, हर तस्वीर शानदार और साफ दिखेगी। True Colour Camera System चेहरे, आसमान और बैकग्राउंड की लाइट को अलग-अलग तरीके से एडजस्ट करता है।

स्मार्टफोन के कैमरे की चार सुपर पावर मिलकर हर फोटो को जादू बना देते हैं। True Colour Engine तस्वीर में हर हिस्से की रोशनी को अलग-अलग पहचानता है। Computational Optical Bokeh Engine आपकी फोटो को “DSLR वाइब्स” देता है। चाहे धूप हो या अंधेरा, HyperTone Engine हर फोटो में परफेक्ट लाइटिंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट देता है। Lightning Snap Engine स्पीड का बादशाह है। पलक झपकते ही क्लिक करता है। बारिश में उछलते छींटों को यह परफेक्ट तरीके से कैद करता है। ये चारों इंजन मिलकर बनाते हैं LUMO सिर्फ कैमरा नहीं, एक सोच है, जहां टेक्नोलॉजी और इंसानी नज़र का जादू मिल जाता है।

बाइक की रफ्तार, स्कूटर की स्टाइल : Numeros का इलेक्ट्रिक तूफान ‘n-First’ 64,999 रुपये में लॉन्च

बेंगलुरु: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से उभर रही कंपनी Numeros Motors ने बेंगलुरु में अपना नया इलेक्ट्रिक वाहन “n-First” लॉन्च किया है। यह कंपनी का दूसरा ईवी टू-व्हीलर है। इसे शहरी युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए इसकी कीमत सिर्फ 64,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी का दावा है कि n-First बाइक की स्थिरता और स्कूटर की उपयोगिता का परफेक्ट मिश्रण है। यह न केवल आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है, बल्कि रोज़मर्रा की शहर की सवारी के लिए बेहद व्यावहारिक है। n-First” को इटली की डिज़ाइन कंपनी Wheelab के सहयोग से इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह वाहन न सिर्फ स्टाइलिश और आधुनिक लुक वाला है, बल्कि इसे चलाने वाले की बॉडी पोज़िशन, हैंडलिंग और बैठने के अनुभव को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि लंबी सवारी में भी थकान महसूस न हो।

यह ईवी पांच वेरिएंट्स और दो रंगों, ट्रैफिक रेड और प्योर व्हाइट में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट 3kWh i-Max+ की रेंज 109 किलोमीटर (IDC) तक है, जबकि 2.5kWh वाले वेरिएंट्स की रेंज 91 किलोमीटर तक मिलती है। n-First में PMSM मिड-ड्राइव मोटर और चेन ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, जो स्मूथ एक्सेलेरेशन और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 से 6 घंटे (2.5kWh) और 7 से 8 घंटे (3.0kWh) लगते हैं।

यह वाहन ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, जियो-फेंसिंग, रिमोट लॉकिंग, थीफ्ट अलर्ट, और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसमें लगा IoT (Internet of Things) प्लेटफॉर्म स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह सिस्टम बताता है कि आपने कितनी दूरी तय की, बैटरी का उपयोग कैसा रहा, औसत स्पीड क्या रही आदि। अगर स्कूटर को कोई छेड़ने या हटाने की कोशिश करता है, तो यह तुरंत अलर्ट देता है। 16-इंच के बड़े पहिए और ड्यूल सस्पेंशन सिस्टम इसे खराब सड़कों पर भी स्थिरता और आराम देते हैं। n-First को जैसलमेर की तपती गर्मी और मनाली की कड़ाके की ठंड में टेस्ट किया गया है, ताकि यह हर मौसम और इलाके में भरोसेमंद साबित हो। कंपनी ने बताया कि n-First की बुकिंग्स numerosmotors.com पर शुरू हो चुकी हैं।

EICMA में TVS ने AR वाले ‘भविष्य का हेलमेट’ से उठाया परदा, अब रास्ता नहीं भटकेंगे आप

मिलान/नई दिल्ली: TVS Motor Company ने एक बार फिर भविष्य की सवारी को हकीकत में बदल दिया है! कंपनी ने स्विट्ज़रलैंड की डीप-टेक स्टार्टअप कंपनी Aegis Rider के साथ साझेदारी कर EICMA 2025 में दुनिया के सामने स्पेशल एंकरड हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) एआर हेलमेट पेश किया है, जिसने दोपहिया सुरक्षा और स्मार्ट राइडिंग के मायने ही बदल दिए।

यह “Aegis Rider Vision Helmet” ऐसा इनोवेशन है, जो सवार की नजर सड़क से हटाए बिना सभी जरूरी जानकारियां उसकी आंखों के सामने लाता है। इस हेलमेट में लगी Augmented Reality (AR) और Spatial Anchoring Technology रियल टाइम में नेविगेशन, कॉल, मैसेज अलर्ट और वार्निंग दिखाती है — वो भी बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के।

TVS RTR 310 पर लाइव डेमो देखकर दर्शक दंग रह गए, क्योंकि यह हेलमेट अब सिर्फ प्रोटेक्शन नहीं बल्कि “इंटेलिजेंट को-पायलट” बन चुका है। इसमें लगा OLED प्रोजेक्टर, मैग्नेटिक बाइनोक्युलर ग्लास, और क्वालकॉम प्रोसेसर इसे एक मिनी कंप्यूटर में बदल देता है। 7,000mAh बैटरी चार घंटे तक लगातार चलेगी, और इनबिल्ट 5MP कैमरा हर राइड को एक्शन मूड में रिकॉर्ड करेगा। हेलमेट ECE 22.06 और DOT जैसे इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरता है ।

Aegis Rider के फाउंडर और सीईओ साइमन हेकर ने बताया, “हमने पाँच साल में वो तकनीक विकसित की है जो जानकारी को सड़क पर ‘स्पेस में एंकर’ करती है। अब राइडर बिना नीचे देखे, स्पीड, आरपीएम, ईंधन स्तर और टर्न सिग्नल्स जैसी जानकारियां सीधा देख सकेगा।”

EICMA के TVS Connect Zone में यह हेलमेट TVS के कनेक्टेड इकोसिस्टम का हिस्सा है, जिसमें TVS X जैसे गूगल एंड्रॉयड इंटीग्रेटेड ई-स्कूटर और स्मार्टवॉच कनेक्टेड सर्विसेज भी शामिल हैं। कंपनी की यह साझेदारी TVS के उस विज़न को मजबूत करती है जिसमें वह “स्मार्ट, सेफ और सस्टेनेबल मोबिलिटी” के जरिए दुनिया की सवारी को नई दिशा देना चाहती है। TVS और Aegis मिलकर V2X कनेक्टिविटी, क्लाउड-बेस्ड राइड एनालिटिक्स और एआई ड्राइविंग असिस्ट जैसी सुविधाएँ भी लाने वाले हैं, जिससे बाइक चलाना सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि तकनीक से भरपूर अनुभव बन जाए।

Realme GT 8 Pro: डिजाइन की दुनिया में क्रांति, अब कैमरा बंप बदलेगा आपका मूड!

नई दिल्ली: स्मार्टफोन डिजाइन में “सब एक जैसे” दिखने के दौर को तोड़ते हुए Realme ने एक ऐसा धमाका कर दिया है जिसने टेक दुनिया को हिला दिया है। कंपनी ने नया फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro फोन पेश किया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Switchable Camera Bump बदलने वाला कैमरा डिजाइन दिया गया है। अब तक किसी फोन में ऐसा फीचर नहीं देखा गया — जहां यूज़र अपने फोन के कैमरा बंप को मनचाहे स्टाइल में बदल सके। बस पुराने बंप को खोलिए, नया लगाइए, और “क्लिक” की आवाज़ के साथ आपकी पसंद के मुताबिक नया डिजाइन तैयार होगा।

Realme ने इस इनोवेशन के साथ स्मार्टफोन डिजाइन को “वन-साइज-फिट्स-ऑल” सोच से आज़ाद कर दिया है। यूज़र्स अब राउंड, स्क्वायर या रोबोट-थीम जैसे अलग-अलग मॉड्यूल से अपने फोन का लुक खुद तय कर सकते हैं। GT 8 Pro का डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि बेहद प्रैक्टिकल भी। फोन में डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू जैसे दो एलीगेंट कलर मिलेंगे। इसका कर्व्ड बॉडी गोल्डन रेशियो के हिसाब से बैलेंस्ड है, जिससे पकड़ने में फोन बेहद आरामदायक महसूस होता है। सस्टेनेबिलिटी की दिशा में भी रीयलमी ने अर्बन ब्लू वैरिएंट में Paper-Like Leather बैक दी गई है, जो रीसाइकल्ड प्लास्टिक और टेक्सटाइल से बनी है।

कंपनी का दावा है कि यह मटीरियल न सिर्फ टिकाऊ है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और हल्का भी है। इसमें उपयोग की गई Photonic Nano-Carving Technology 0.02mm की प्रिसीजन से डिजाइन तैयार करती है, जिससे फोन को प्रीमियम लुक और इको-फ्रेंडली पहचान मिलती है। रीयलमी के मुताबिक, GT 8 Pro सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि “फ्लैगशिप डिजाइन का भविष्य” है — जहाँ तकनीक और पर्सनल टच का परफेक्ट मेल है। इस क्रांतिकारी लॉन्च के साथ Realme नेसाफ कर दिया है कि आने वाला वक्त उन लोगों का है जो अपने फोन को “गैजेट” नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

Mahindra बना India का ग्रीन हीरो: 3 लाख EV की बिक्री, 5 अरब KM का मिशन CO₂ क्लीन सफर

मुंबई: Mahindra Last Mile Mobility Limited (MLMML) ने एक बार फिर इंडिया की सड़कों पर “ग्रीन क्रांति” का बिगुल बजा दिया है। देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी ने 3 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। पिछले सिर्फ 12 महीनों में ही कंपनी ने 1 लाख ईवी की बिक्री की है, जो इस बात का सबूत है कि ग्राहकों का भरोसा अब पूरी तरह महिंद्रा के ईवी पर टिका है।

Mahindra का यह मील का पत्थर केवल बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि एक हरित भारत की दिशा में बड़े कदम का प्रतीक है। महिंद्रा के जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) अब तक सड़क पर चले हैं, उन्होंने कुल मिलाकर 5 अरब किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की है। अगर इतने किलोमीटर का सफर डीज़ल या पेट्रोल वाहनों से किया जाता, तो उससे बहुत बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) निकलती — जो पर्यावरण के लिए हानिकारक गैस है। ये सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं, इसलिए उन्होंने लगभग 1.85 लाख टन (185 किलो मीट्रिक टन) CO₂ के उत्सर्जन को रोका है। इतना कार्बन बचाना वैसा ही है, जैसे आपने 43 लाख पेड़ लगाए हों। इन ईवी वाहनों से प्रदूषण कम होना 43 लाख पेड़ लगाने के बराबर है। महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों ने न सिर्फ सफर को “क्लीन और ग्रीन” बनाया है, बल्कि धरती को सांस लेने की राहत भी दी है।

Mahindra की लाइनअप में Treo, Zor Grand, e-Alfa जैसे मशहूर तीन-पहिया वाहनों से लेकर Mahindra ZEO जैसे चार-पहिया ईवी तक है। हर मॉडल ने भारतीय सड़कों पर ई-मोबिलिटी की पहचान को नई ऊंचाई दी है। Mahindra ने सिर्फ वाहन नहीं बनाए, बल्कि जीविका और आत्मनिर्भरता की रफ्तार बढ़ाई। पिछले साल 2 लाख यूनिट पूरे करने पर लॉन्च किए गए ‘UDAY NXT’ प्रोग्राम ने ड्राइवरों को 20 लाख का इंश्योरेंस, वित्तीय सलाह और एम्पावरमेंट का नया रास्ता दिया था। अब 3 लाख का आंकड़ा पार करने पर कंपनी ने अपग्रेडेड ‘NEMO’ प्लैटफॉर्म पेश किया है — जिससे ड्राइवर और फ्लीट ओनर अपने वाहनों को रियल टाइम में ट्रैक, मॉनिटर और मैनेज कर सकते हैं।

वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की हर शेरनी को मिलेगा Tata Sierra SUV का तोहफा

मुंबई: इंडियन महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न अब और यादगार हो गया है। Tata Motors ने हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली इंडियन महिला क्रिकेट टीम को यादगार तरीके से सम्मानित करने की घोषणा की है। Tata Motors विश्व कर जीतने वाली टीम की हर खिलाड़ी को अपनी आने वाली ब्रैंड न्यू एसयूवी Tata Sierra गिफ्ट करेगी।

कहते हैं कि हौसलों की उड़ान को कोई नहीं रोक सकता। और कुछ ऐसी ही उड़ान इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम भर रही है और वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि महिलाएं चाह लें तो कुछ भी कर सकती हैं। यह सम्मान सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि “Legend Meets Legends” की मिसाल है — जहां देश की बेटियां और भारत की दिग्गज कार, दोनों अपनी पहचान, मजबूती और जुनून से नई प्रेरणा दे रही हैं।

Tata Motors Passenger Vehicles Limited के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन और जीत से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनका जज़्बा, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। हमें गर्व है कि हम इन लीजेंड्स को एक और लीजेंड Tata Sierra के साथ सम्मानित कर रहे हैं। यह उनके जुनून और देश को दिलाई गई इस गौरवशाली जीत के लिए हमारी कंपनी का सलाम है।“

Tata Sierra 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी। आधुनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक स्टाइल का मेल है। यह एसयूवी टाटा मोटर्स की विरासत को भविष्य की तकनीक से जोड़ती है। इस सम्मान के साथ टाटा मोटर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जीत सिर्फ ट्रॉफी से नहीं, बल्कि सम्मान और प्रेरणा से भी बड़ी होती है।