EICMA 2025 में Piaggio Group का जलवा: Aprilia, Moto Guzzi और Vespa की नई रेंज ने मचाया धमाल

मिलान/नई दिल्ली: दुनिया के मशहूर टू-व्हीलर निर्माता Piaggio Group ने इस साल के EICMA 2025 मोटर शो में अपने सभी प्रमुख ब्रैंड्स Aprilia, Moto Guzzi, Vespa और Piaggio के नए मॉडल पेश कर शो की शान बढ़ा दी। यूरोप के टू-व्हीलर बाजार में 10% और स्कूटर सेगमेंट में 18% मार्केट शेयर के साथ कंपनी ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

Aprilia ने दो नए मॉडल्स पेश किए, जो राइडर्स को एडवेंचर और स्पीड दोनों का मज़ा देंगे। पहला SR GT 400 मिड-साइज GT स्कूटर है, जिसमें 36hp का लिक्विड-कूल्ड इंजन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, कीलेस सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडजस्टेबल ABS जैसी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। लंबी सस्पेंशन और डुअल-योक फ्रंट फोर्क इसे शहर के साथ-साथ ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए भी तैयार बनाते हैं। RS 457 GP Replica MotoGP रेसिंग से प्रेरित एक खास एडिशन है। इसमें क्विक शिफ्टर, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लैक एल्युमिनियम फ्रेम और रेसिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं। Aprilia की Factory रेंज , RSV4, Tuono V4, RS 660 और Tuono 660 – को 2026 के लिए नई एरोडायनामिक थीम ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है।

Moto Guzzi ने अपनी प्रतिष्ठित बाइक्स Stelvio, V7 और V85 के लुक को नया रूप दिया है। V7 सीरीज़ अब Sabbia Camo, Nero Smeraldo, Bianco 1969 और Rosso Monza जैसे आकर्षक रंगों में मिलेगी। V85 TT एडवेंचर मॉडल को रेगिस्तान और पहाड़ों से प्रेरित शेड्स – Giallo Wadi, Grigio Yanar Dag और Blu Zefiro – में सजाया गया है। नए Stelvio 2026 को भी Grigio Climbing और Verde Hiking जैसे बोल्ड रंगों में पेश किया गया है।

Vespa ने इस साल अपनी 80वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए क्लासिक स्टाइल और नई तकनीक का संगम दिखाया। नई Vespa Primavera और Sprint S अब 12-इंच स्प्लिट-स्पोक व्हील्स, री-डिज़ाइन फ्रंट ग्रिल, कीलेस इग्निशन, रियर डिस्क ब्रेक और फुल-LCD डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई हैं। साथ ही, कंपनी ने 80th Anniversary Edition भी पेश किया जिसमें Verde Pastello कलर और “80 Years of Vespa” बैज इसे खास बनाते हैं। Piaggio ने प्रतिष्ठित हाई-व्हील स्कूटर 25वीं वर्षगांठ पर Beverly 25th Anniversary Edition पेश किया।

19,900 रुपये में Ultraviolette का स्मार्ट हेलमेट लॉन्च, पढ़ेगा बाइक का दिमाग

नई दिल्ली: इंडिया की इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी Ultraviolette Automotive ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2025 शो में स्मार्ट कार्बन-फाइबर हेलमेट ‘UV Crossfade’ लॉन्च किया है। यह भारत और यूरोप दोनों जगह खरीदा जा सकता है। हेलमेट सिर्फ 1380 ग्राम का है सुरक्षा के तीन बड़े सर्टिफिकेशन ISI, DoT, और ECE 22.06 – से लैस है। इसकी कीमत सिर्फ 19,900 रुपये है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

‘UV Crossfade’ कोई आम हेलमेट नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट गियर है जो आपकी बाइक से रियल टाइम में कनेक्ट रहता है। यह हेलमेट Ultraviolette की F77 Mach 2, F77 SuperStreet और X-47 Crossover जैसी बाइक्स से जुड़ सकता है और चलते वक्त राइडर को तुरंत सेफ्टी अलर्ट भेजता है। Dynamic Alert Sequencing (D.A.S.) तकनीक राइडर के लिए आने वाले नोटिफिकेशन, कॉल या अलर्ट को तुरंत पहचानती है और सुरक्षित तरीके से हेलमेट के ऑडियो सिस्टम तक पहुंचाती है।

Ultraviolette ने इस प्रोजेक्ट के लिए Cardo Systems के साथ हाथ मिलाया है। इससे हेलमेट में राइडर-टू-राइडर, राइडर-टू-ग्रुप, और राइडर-टू-विहिकल कनेक्टिविटी जैसी शानदार सुविधाएं मिलती हैं। अब बाइक चलाते वक्त आप अपने साथी राइडर्स से बात भी कर सकेंगे और बाइक के ब्लाइंड स्पॉट या रडार अलर्ट्स भी सुन सकेंगे। EICMA 2025 में Ultraviolette ने अपनी पूरी लाइनअप भी दिखलाई – F77 Mach 2, F77 SuperStreet, F99, Tesseract, Shockwave और X-47 Crossover, जो दुनिया की पहली रडार-इंटीग्रेटेड बाइक है। Ultraviolette UV Crossfade ने यह साबित कर दिया है कि अब हेलमेट सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि स्मार्ट कनेक्टिविटी और रियल टाइम सेफ्टी का भी प्रतीक बन चुका है — ये है भविष्य की राइडिंग, आज के राइडर्स के लिए!

सिर्फ 2.1 सेकंड में उड़ान: Ola ने शुरू की 4680 Bharat Cell से पावर्ड स्कूटर की डिलीवरी

बेंगलुरु: इंडिया की अग्रणी ईवी निर्माता Ola Electric ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी नई S1 Pro+ (5.2kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह स्कूटर देश में बनी 4680 Bharat Cell बैटरी से पावर लेती है, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

Ola Electric के अनुसार, S1 Pro+ (5.2kWh) कंपनी का पहला ऐसा प्रॉडक्ट है जिसमें पूरी तरह से इन-हाउस विकसित और निर्मित बैटरी सेल का इस्तेमाल हुआ है। यह न सिर्फ परफॉर्मेंस और रेंज में शानदार है, बल्कि सुरक्षा और टिकाऊपन के मामले में भी नया मानक तय करती है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “4680 Bharat Cell powered वाहनों की डिलीवरी शुरू करना केवल एक उत्पाद लॉन्च नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी स्वतंत्रता की घोषणा है। भारत भविष्य की ऊर्जा और मोबिलिटी का नेतृत्व करेगा।”

Ola के अनुसार, यह स्कूटर अब तक का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें 13 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो सिर्फ 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी ने चार राइडिंग मोड्स, Hyper, Sport, Normal और Eco दिए हैं, जिससे राइडर को अपनी जरूरत के अनुसार अनुभव चुनने की सुविधा मिलती है। रेंज के मामले में यह स्कूटर भी कमाल का है। Ola का दावा है कि S1 Pro+ (5.2kWh) एक बार चार्ज होने पर 320 किमी (IDC मोड) तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें डुअल ABS, फ्रंट-रीयर डिस्क ब्रेक्स, दो-टोन सीट, एल्यूमिनियम ग्रैब हैंडल और 6 नए कलर विकल्प जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

S1 Pro+ (5.2kWh) की कीमत 1.90 लाख रुपये रखी गई है। यह कंपनी की Future factory, तमिलनाडु में बनाई जा रही है। Ola Electric का कहना है कि वह भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो सेल से लेकर स्कूटर तक पूरा उत्पादन खुद करती है। इस लॉन्चिंग के साथ Ola Electric ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सिर्फ ईवी नहीं बना रही, बल्कि भारत को “ऊर्जा उपभोक्ता” से “ऊर्जा निर्माता” बनाने के मिशन पर है।

Volkswagen की Virtus बनी सेडान सेगमेंट की “सुल्तान”

मुंबई: Volkswagen India की प्रीमियम सेडान Virtus ने अक्टूबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने कुल 2,453 यूनिट्स बेचे, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले दो महीनों में Virtus ने 40% से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है, जिससे यह प्रीमियम सेडान सेगमेंट की बेजोड़ लीडर बन गई है। साथ ही, यह मॉडल भारत में अपनी 40 महीने की सफल यात्रा पूरी कर चुका है Taigun और Virtus की जोड़ी ने Volkswagen का फेस्टिवल सेलिब्रेशन सुपरहिट बना दिया।

India 2.0 प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किए गए दो मॉडल Taigun SUV और Virtus sedan ने अब तक इंडिया में 1.6 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडियन ग्राहक अब डिजाइन, परफॉर्मेंस, ड्राइविंग डायनेमिक्स और सेफ्टी जैसे फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Volkswagen India के ब्रैंड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, “हम अपने ग्राहकों के बेहद आभारी हैं जिन्होंने Virtus को पिछले 20 महीनों से लगातार इस सेगमेंट की लीडर बनाए रखा है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस का प्रतीक बन चुकी है।” उन्होंने आगे कहा कि Virtus ने ‘कल्ट कार’ स्टेटस हासिल कर लिया है, जैसे कंपनी की कई प्रतिष्ठित गाड़ियाँ पहले कर चुकी हैं। Volkswagen का मानना है कि उसकी SUV Taigun और sedan Virtus, दोनों मॉडल मिलकर भारतीय बाजार में ब्रांड की पकड़ को और मजबूत कर रहे हैं।प्रीमियम कार सेगमेंट में इनकी बढ़ती हिस्सेदारी इस बात का सबूत है कि कंपनी की ‘भारत के लिए ग्लोबल क्वालिटी कारें’ देने की रणनीति पूरी तरह सफल रही है।

Hero का मेगा धमाका: इंडिया के तूफान ने इटली में उड़ाया गर्दा, VIDA, Hunk और Xpulse ने लूटी महफिल


मिलान/नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर निर्माता Hero MotoCorp ने EICMA 2025 में एक ऐसा प्लैटफॉर्म तैयार किया, जिसने ग्लोबल मोटरसाइकिल इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। कंपनी ने यहां अपनी इलेक्ट्रिक ब्रैंड VIDA के तहत Vida Novus और नई परफॉर्मेंस बाइक्स Hunk 440 SX और Xpulse 210 Dakar Edition को पेश किया है। हीरो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल ने कहा कि EICMA 2025 में हमारा विज़न ‘Be the Future of Mobility’ हकीकत बनता दिख रहा है।

EICMA 2025 में हीरो मोटोकॉर्प के तीन सुपरस्टार मॉडल VIDA, Hunk और Xpulse ने ऐसा धमाल मचाया कि पूरी ऑटो वर्ल्ड की नज़र उन पर टिक गई। कंपनी के इन तीनों प्रॉडक्ट्स ने तकनीक, डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि बाकी ब्रांड्स पीछे छूट गए। VIDA Novus पोर्टफोलियो में तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स पेश किए गए। इसमें NEX 1 पोर्टेबल, व्यक्तिगत और फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी डिवाइस है। NEX 2 सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक ट्राइक जो शहरों के लिए परफेक्ट है। NEX 3, चार पहियों की सुरक्षा और दो पहियों की फ्रीडम देने वाली शानदार ईवी है। VIDA VX2 ई-स्कूटर यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया है, जो 125 किमी की रेंज और 90 किमी/घंटे की टॉप स्पीड देता है।

VIDA ने दो दमदार ई-मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट्स भी दिखाए। VIDA Ubex Neo-Naked Urban Explorer के रूप में नए युग का आगाज है। VIDA Project VxZ अमेरिका की Zero Motorcycles के साथ मिलकर बनाया गया है। ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए हीरो ने VIDA DIRT.E Series पेश की, जिसमें बच्चों के लिए DIRT.E K3 और प्रोफेशनल राइडर्स के लिए MX7 Racing Concept शामिल हैं। ICE सेगमेंट में Xpulse 210 Dakar Edition अपने रैली डीएनए और एडजस्टेबल सस्पेंशन से लाजवाब है, जबकि Hunk 440 SX एक मॉडर्न स्क्रैम्बलर के रूप में सिटी और ट्रेल दोनों पर राज करेगी।

हवा के घोड़े पर सवार Honda की पहली WN7 इलेक्ट्रिक बाइक, 30 मिनट की चार्जिंग में 140 किमी सफर

मिलान (इटली)/नई दिल्ली: Honda ने EICMA 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Honda WN7 से पर्दा उठाया। यह होंडा की “FUN” कैटेगरी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे कंपनी ने “Be the Wind” कॉन्सेप्ट पर तैयार किया है। यह एक ऐसी सवारी जो हवा की तरह आज़ाद और बेआवाज़ होगी।

Honda का कहना है कि WN7 का मकसद सिर्फ राइड नहीं, बल्कि शांति और आज़ादी का अनुभव देना है। इलेक्ट्रिक मोटर की साइलेंट परफॉर्मेंस के कारण राइडर अपने आस-पास की आवाजें—हवा की सरसराहट, लोगों की बातें, सड़क की धड़कन महसूस कर सकता है, जो पेट्रोल इंजन वाली बाइक्स में संभव नहीं होता। WN7 का डिज़ाइन, सीमलेस बॉडी स्ट्रक्चर, स्मूद सरफेस, और हॉरिज़ॉन्टल LED लाइट बार इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। इसका ब्लैक बॉडी और गोल्ड पार्ट्स वाला रंग संयोजन Honda के आने वाले इलेक्ट्रिक मॉडलों की सिग्नेचर थीम होगा। इस बाइक में फ्रेमलेस चेसिस दिया गया है, जिसमें एल्यूमिनियम बैटरी केस ही मुख्य फ्रेम का हिस्सा बनता है। 9.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी CCS2 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% चार्ज हो जाता है।

यह बाइक 140 किमी की रेंज देती है। 50 kW की पावर और 100 Nm टॉर्क के साथ, WN7 की परफॉर्मेंस 600cc से 1000cc पेट्रोल इंजन बाइक के बराबर है। इसके साथ रेजेनेरेटिव ब्रेकिंग, डिसेलेरेशन सेलेक्टर, और वॉकिंग स्पीड मोड जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के अगले स्तर पर ले जाती हैं। होंडा WN7 का प्रोडक्शन जापान के कुमामोटो फैक्ट्री में होगा, और कंपनी इसे धीरे-धीरे उन देशों में लॉन्च करेगी जहां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से बढ़ रही है। यह बाइक सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं, बल्कि भविष्य की “Freedom on Two Wheels” का प्रतीक है।

EICMA 2025 में Honda ने नई रॉकेट बाइक V3R 900 से उठाया पर्दा

मिलान (इटली)/नई दिल्ली: Honda ने एक बार फिर मोटरसाइकिल की दुनिया में तहलका मचा दिया है। EICMA 2025 में कंपनी ने अपनी नई और अनोखी बाइक V3R 900 E-Compressor Prototype से पर्दा उठाया है, जो न सिर्फ तकनीकी रूप से अद्भुत है बल्कि भविष्य की परफॉर्मेंस बाइकों की झलक भी दिखाती है।

सुपरबाइक 900cc का वॉटर-कूल्ड 75-डिग्री V3 इंजन से लैस है, जो अपने आप में इंजीनियरिंग का नया कमाल है। यह दुनिया की पहली बाइक है जिसमें इलेक्ट्रॉनिकली-कंट्रोल्ड कम्प्रेसर लगाया गया है। यह सिस्टम इंजन आरपीएम पर निर्भर हुए बिना इनटेक एयर के कम्प्रेशन को नियंत्रित करता है, जिससे बाइक लो-आरपीएम पर भी धमाकेदार टॉर्क देती है। होंडा का कहना है कि यह 900cc इंजन इतना ताकतवर बनाया गया है कि यह 1200cc इंजन जैसी परफॉर्मेंस देता है, जबकि ईंधन दक्षता और पर्यावरण मानकों को भी बेहतर रखता है।

इस प्रोटोटाइप का विकास “Non-Rail Roller Coaster” कॉन्सेप्ट पर किया गया है। होंडा का लक्ष्य है कि राइडर को मानसिक शांति के साथ जबर्दस्त रोमांच मिले। उन्हें ऐसा बैलेंस मिले, जो आज तक किसी मोटरसाइकिल में नहीं देखा गया। V3R 900 में असिमेट्रिकल साइड काउल्स और नया ‘Honda Flagship Wing’ इम्बलम है, जिसे कंपनी अगले साल से अपनी प्रीमियम बाइक्स में अपनाने जा रही है।होंडा इस प्रोटोटाइप को एक नए माइलस्टोन मॉडल के रूप में विकसित कर रही है, जो भविष्य में राइडिंग के मायने बदल देगा, जहां हर सवारी एक एडवेंचर होगी और हर इंजन की थाप आज़ादी की धड़कन जैसी लगेगी। यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि होंडा की 2030 के घूमने-फिरने की आजादी और मस्ती के विज़न का असली रूप है।

HONDA का इलेक्ट्रिक मिशन : नई सोच, नई सवारी, नया अनुभव

टोक्यो/नई दिल्ली: HONDA ने अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बिज़नेस के लिए एक नया ब्रांड प्रॉमिस और चार कोर वैल्यूज़ पेश की हैं, जो आने वाले समय में मोटरसाइकिल की दुनिया को एक नई दिशा देने वाली हैं। HONDA का नया वादा है, जैसे जीवन की आप उम्मीद करते हैं, उसी तरह होंडा की इलेक्ट्रिक बाइक्स में आपको अप्रत्याशित अनुभव मिलता है।

पिछले 75 सालों की मोटरसाइकिल इंजीनियरिंग की विरासत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए, HONDA अब एक ऐसी दुनिया बनाना चाहता है जो आराम, रोमांच और नए अनुभवों से भरपूर हो। कंपनी की चार नई कोर वैल्यूज़ इस विज़न को हकीकत में बदलेंगी। होंडा का मकसद ऐसी सवारी देना है, जो तनाव-मुक्त, आसान और आज़ादी से भरी हो

इलेक्ट्रिक बाइक्स की तेज़ एक्सेलेरेशन और साइलेंट परफॉर्मेंस राइडर के अंदर का जुनून और नियंत्रण का एहसास बढ़ाएंगी। इलेक्ट्रिक बाइक्स को इस तरह डिज़ाइन किया जाएगा कि वे शहरों और समाज के साथ सहजता से मेल खाएं। HONDA की बाइक्स अब AI और डेटा इंटेलिजेंस से लैस होंगी, जो हर सवारी के साथ यूज़र को समझेंगी, सीखेंगी और बेहतर अनुभव देंगी। इसी विज़न के तहत HONDA ने मिलान में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7 पेश की, जो इस नए ब्रैंड प्रॉमिस की शुरुआत है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2040 के दशक तक सभी HONDA मोटरसाइकिलें कार्बन-न्यूट्रल हो जाएं। HONDA का यह कदम सिर्फ इलेक्ट्रिक की ओर बदलाव नहीं, बल्कि भविष्य की गतिशीलता की नई परिभाषा है, जहां तकनीक, इंसान और प्रकृति एक साथ आगे बढ़ेंगे।

Honda अब नए अंदाज़ में, ई-बाइक्स पर विंग और फॉन्ट दोनों स्टाइलिश


टोक्यो/मिलान/नई दिल्ली: Honda ने मोटरसाइकिल की दुनिया में एक नया अध्याय खोल दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब वह अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए नया “Honda” फॉन्ट वाला यूनिफाइड प्रोडक्ट मार्क अपनाएगी, जबकि पारंपरिक विंग लोगो केवल इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) बाइक्स के लिए जारी रहेगा। इसके साथ ही होंडा ने अपने ICE FUN और Flagship मॉडलों के लिए एक नया “Honda Flagship WING” इम्बलम भी पेश किया है।

Honda अब अपनी 75 साल की ICE टेक्नोलॉजी विरासत के साथ इलेक्ट्रिक दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रही है। होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए नया “Honda” फॉन्ट और लोगो पेश किया है। यह वही फॉन्ट जो कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों में पहले से इस्तेमाल कर रही है। नया लोगो सबसे पहले Honda WN7 इलेक्ट्रिक बाइक पर दिखाई देगा। यह सभी इलेक्ट्रिक मॉडलों, अधिकृत डीलरशिप्स और मोटरस्पोर्ट्स इवेंट्स में भी दिखेगा।

ICE मोटरसाइकिलों की पहचान बने विंग लोगो को भी होंडा ने नया रूप दिया है। अब यह “Honda Flagship WING” नाम से एक नई डिजाइन में आएगा — सिल्वर और ब्लैक मोनोक्रोमैटिक कलर स्कीम में, जो हर बॉडी कलर के साथ मेल खाएगा। पुराना लोगो लाल बैकग्राउंड पर सिल्वर विंग वाला था, जबकि नया डिज़ाइन आधुनिक और क्लासिक दोनों का मिश्रण है। यह नया विंग इम्बलम पहली बार EICMA 2025 में V3R900 E-Compressor Prototype पर प्रदर्शित किया गया। अब 2026 से होंडा की CBR, Gold Wing और Rebel जैसी फ्लैगशिप बाइक्स पर नज़र आएगा। होंडा ने यह साफ कर दिया है कि आने वाला दशक उसके लिए डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी दोनों में एक क्रांतिकारी दौर होगा — जहां परंपरा और भविष्य एक साथ दौड़ेंगे।

EICMA 2025 में Honda का जलवा: E-Clutch से लेकर Kuromi एडिशन तक, नई बाइक्स ने मचाया धमाल


मिलान (इटली)/नई दिल्ली: Honda ने EICMA 2025 में एक साथ कई धमाकेदार मॉडल पेश कर मोटरसाइकिल दुनिया में तहलका मचा दिया। कंपनी ने न सिर्फ नई CB1000GT Sport Tourer दिखाई, बल्कि अब अपनी मशहूर E-Clutch टेक्नोलॉजी को और पांच मॉडलों में जोड़कर राइडिंग को और आसान और रोमांचक बना दिया है। होंडा की अनोखी E-Clutch सिस्टम, जो पहली बार 2024 में CBR650R और CB650R पर दी गई थी। अब 2026 मॉडल ईयर में पांच और बाइक्स, XL750 Transalp, CB750 Hornet, NX500, CBR500R और CB500F Hornet उपलब्ध होगी।

यह सिस्टम पारंपरिक क्विकशिफ्टर से भी तेज और स्मूद है, जिससे क्लच लीवर की जरूरत नहीं पड़ती। राइडर सिर्फ गियर पेडल से शिफ्ट कर सकता है। Throttle-by-Wire सिस्टम से जुड़कर यह टेक्नोलॉजी गियर डाउन करते वक्त इंजन रेव्स को ऑटोमैटिकली मैच करती है, जिससे राइड बेहद स्मूद हो जाती है। पहली बार A2 लाइसेंस कैटेगरी की 500cc बाइक्स में यह प्रीमियम फीचर मिलेगा, जिससे युवा राइडर्स को भी हाई-टेक परफॉर्मेंस का मज़ा मिलेगा।

यूरोप की सबसे लोकप्रिय स्कूटर SH125i को पूरी तरह री-डिजाइन किया गया है। अब इसमें शार्पर बॉडी, नया LED लाइट सिग्नेचर और 5-इंच TFT डिस्प्ले मिलेगा। इसका लुक अब SH350i से इंस्पायर्ड है। कुछ देशों में इसका SH150i वर्जन भी लॉन्च होगा। होंडा ने नया CB1000F भी शोकेस किया — एक रेट्रो-इंस्पायर्ड नेकेड बाइक, जिसमें Fireblade इंजन से ली गई ताकत है। यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस, आसान हैंडलिंग और आकर्षक लुक्स का शानदार मेल है। होंडा ने NC750X, SH350i, Gold Wing और Gold Wing Tour के लिए भी नए कलर ऑप्शन्स पेश किए हैं, जो इन क्लासिक बाइकों को और आकर्षक बनाते हैं।

EICMA बूथ पर सबसे अनोखा आकर्षण था, Honda x Kuromi Collaboration। जहां होंडा ने CB750 Hornet और CBR1000RR-R Fireblade को Sanrio की Kuromi कैरेक्टर थीम में सजाया। ब्लैक, पर्पल और पिंक रैप में सजी ये बाइक्स होंडा की यूथ-कनेक्टेड और फैशन-फ्रेंडली अप्रोच को दिखाती हैं। Honda EICMA 2025 में तकनीक, डिजाइन और पॉप कल्चर का ऐसा संगम लेकर आई है जिसने ऑटो वर्ल्ड में नई हलचल पैदा कर दी है।