Tata Sierra की 25 नवंबर को धमाकेदार वापसी, इलेक्ट्रिक SUV के अवतार में होगा अगला सफर

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे चर्चित एसयूवी में से एक Tata Sierra फिर सड़कों पर लौटने को तैयार है। टाटा मोटर्स 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी।

1990 के दशक में Tata Sierra देश की पहली ऐसी एसयूवी थी जो भारतीय बाजार के लिए बनाई गई थी। उस वक्त यह स्टाइल, ताकत और भारतीय इंजीनियरिंग का प्रतीक थी। अब जब Tata Motors उसे आधुनिक डिजाइन, इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स के साथ दोबारा लॉन्च हो रही है तो यह सिर्फ एक गाड़ी की वापसी नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक दौर की यादों का वापस लौटना है।

नई Tata Sierra 2025 अपने पुराना डीएनए बरकरार रखते हुए पूरी तरह से मॉडर्न लुक में नजर आएगी। इसमें कंपनी का नया “Humanity Line” ग्रिल, चौड़े मस्कुलर व्हील आर्चेस, स्लिक एलईडी हेडलाइट्स और सिग्नेचर रियर ग्लास पैनल दिया गया है, जो पुराने सिएरा की पहचान थी। 19-इंच अलॉय व्हील्स और बोल्ड स्टांस इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Mahindra XUV700 और MG Hector जैसी एसयूवी से होगा।

इंटीरियर के मामले में भी Sierra 2025 पूरी तरह नई है। केबिन में फ्लोटिंग टचस्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी 5-सीटर के साथ-साथ 7-सीटर वेरिएंट लाने पर भी विचार कर रही है। Tata Sierra दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ आएगी। 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 170 bhp की ताकत देगा। EV वर्ज़न टाटा की Gen-2 इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित होगा। एक बार चार्ज करने पर 500–550 किमी की रेंज देगा। नई Tata Sierra की कीमत भारत में ₹22 लाख से ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। लॉन्च के साथ ही यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स की पोज़िशन को और मजबूत करेगी।

Activa बनी इंडिया की सबसे पसंदीदा सवारी, 24 सालों में 3.5 करोड़ स्कूटरों की बिक्री

गुरुग्राम: Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Activa (Activa 110, Activa 125 और Activa-i) की 3.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री पूरी कर ली है। यह मील का पत्थर कंपनी ने 24 साल में हासिल किया है। Activa केवल परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि महिला राइडर्स और कॉलेज युवाओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय है।

Activa की पूरी मैन्युफैक्चरिंग इंडिया में, मानेसर, नालगोंडा, तपुकड़ा और नारसापुर प्लांट्स में। यह न सिर्फ “Make in India” पहल को मज़बूती देता है, बल्कि देश में हज़ारों लोगों को रोज़गार भी प्रदान करता है। 2001 में लॉन्च हुई Activa ने भारत में दोपहिया वाहन चलाने की परिभाषा ही बदल दी। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, हर जगह Activa लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। आसान चलाने की सुविधा, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बढ़िया माइलेज और कम मेंटेनेंस से Activa पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता गया।

Honda के पहले 1 करोड़ ग्राहक 2015 में जुड़े। 2 करोड़ का आंकड़ा 2018 में पार हुआ। अब 3.5 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचते हुए Activa ने नया इतिहास रच दिया है। कंपनी के मुताबिक, Activa की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसका समय के साथ बदलना। नई-नई तकनीकें जोड़ते हुए भी Honda ने इसकी पहचान, परिवार का भरोसेमंद स्कूटर , बनाए रखी है।

हाल ही में कंपनी ने Activa e: इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिससे ग्राहकों को अब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्प मिल रहे हैं। अगस्त 2025 में कंपनी ने Activa और Activa 125 के एनिवर्सरी एडिशन भी लॉन्च किए थे। Honda के पास पूरे भारत में मजबूत डीलर नेटवर्क है, जिससे बिक्री और सर्विस दोनों ही आसान हैं। Activa के अलावा कंपनी के पास Dio, Shine, SP125, Unicorn, Hornet और कई प्रीमियम बाइक्स की रेंज भी है। HMSI की प्रीमियम मोटरसाइकिलें अब BigWing शोरूम्स के ज़रिए बेची जा रही हैं, जिनमें CB350, H’ness CB350, CB300R, NX500, Hornet 1000 SP और Gold Wing Tour जैसे मॉडल शामिल हैं।

होंडा ला रहा है इलेक्ट्रिक SUV: Japan Mobility Show में Honda 0 α का प्रोटोटाईप हुआ पेश, इंडिया में 2027 से बिकेगी

टोक्यो/नई दिल्ली: Honda ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सीरीज़ का नया मॉडल Honda 0 α का प्रोटोटाईप दुनिया के सामने पेश कर दिया है। ये नई इलेक्ट्रिक SUV लोगों के लिए शहरी और जंगली, हर तरह के माहौल में बेस्ट साबित होगी।

क्या है Honda 0 α

यह नई SUV, Honda 0 सीरीज़ का “गेटवे मॉडल” होगी। इसका मतलब है कि यह इस सीरीज़ का एंट्री पॉइंट होगा।
डिज़ाइन फंडा: इसे Honda 0 सीरीज़ के खास सिद्धांत—”थिन, लाइट, एंड वाईज़” (पतला, हल्का और बुद्धिमान)—पर बनाया गया है।
केबिन: इसके ‘थिन’ (पतले) डिज़ाइन के बावजूद, इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस से समझौता किए बिना एक बड़ा और आरामदायक केबिन स्पेस देने की कोशिश की गई है।


लुक: यह SUV स्लीक और सोफिस्टिकेटेड बॉडी डिज़ाइन के साथ आती है, लेकिन इसका चौड़ा स्टांस इसकी मज़बूती और डायनामिक स्टाइल को दिखाता है।
रोशनी का खेल: कार के फ्रंट में एक स्क्रीन एरिया है, जिसमें हेडलाइट्स, चार्जिंग लिड और Honda का सिंबल सब एक साथ दिए गए हैं। वहीं, पीछे U-आकार की लाइटिंग है जो टेल लैंप और टर्न सिग्नल को एक रिफाईंड लुक देती है।

इंडिया के लिए अच्छी खबर

Honda ने कहा है कि Honda 0 α का प्रोडक्शन मॉडल 2027 से पूरी दुनिया में बिकना शुरू हो जाएगा, और इसमें जापान और भारत जैसे बाज़ार ख़ास तौर पर शामिल हैं। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो यह प्रोटोटाईप 31 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2025 तक होंडा बूथ पर आम जनता के लिए डिस्प्ले में रहेगा।

Ducati ने लॉन्च की अब तक की सबसे हल्की Panigale: नई Panigale V2 आई, 890cc V2 इंजन और V4 वाला लुक मिलेगा

नई दिल्ली: बाइक प्रेमियों, तैयार हो जाओ! Ducati India ने अपनी बिल्कुल नई 2025 मॉडल Panigale V2 और V2 S को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसे देखकर लगता है कि डुकाटी ने ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक के लिए एक नया चैप्टर शुरू कर दिया है।

Ducati India के मैनेजिंग डायरेक्टर बिपुल चंद्रा ने कहा कि, “यह सिर्फ़ एक अपडेट नहीं है; यह पूरी तरह से एक नई मोटरसाइकिल है।” उनका कहना है कि यह बाइक आपको ट्रैक पर तो असली डुकाटी परफॉर्मेंस देगी ही, लेकिन सड़क पर चलाने में भी पहले से ज़्यादा मज़ेदार और आसान होगी।

क्या है इसमें ख़ास

सबसे हल्का V2 इंजन: इसमें एक नया, हल्का और ज़्यादा पावरफुल 890cc V2 इंजन लगा है। डुकाटी का दावा है कि यह उनका बनाया गया अब तक का सबसे हल्का ट्विन-सिलेंडर इंजन है।
पावर: यह इंजन 120 hp की पावर और 93.3 Nm का टॉर्क देता है।
वज़न: Panigale V2 S का वज़न (ईंधन के बिना) सिर्फ़ 175 किलोग्राम है, जिसका मतलब है कि इसमें 0.69 hp/kg का धांसू पावर-टू-वेट अनुपात मिलता है!
डिज़ाइन: इसका लुक Panigale V4 से प्रेरित है—एकदम आक्रामक और आकर्षक, फुल-एलईडी हेडलाइट और डीआरएल (DRL) के साथ।
इलेक्ट्रॉनिक्स: यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें 6-एक्सिस IMU (जो बाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है), चार राइडिंग मोड्स (रेस, स्पोर्ट, रोड, वेट), और एक नया 5 इंच का TFT डिस्प्ले शामिल है।
सेफ्टी: इसमें स्लाइड-बाय-ब्रेक के साथ स्पोर्टिंग ABS कॉर्नरिंग, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), डुकाटी व्हीली कंट्रोल (DWC) जैसे टॉप-नॉच फीचर्स मिलते हैं।
फ्यूल: यह बाइक इंडियन E20 ईंधन नियमों का पूरी तरह से पालन करती है।
कीमत और उपलब्धता (एक्स-शोरूम, इंडिया):

मॉडलरंगकीमत
Panigale V2डुकाटी रेड₹19,11,900
Panigale V2 Sडुकाटी रेड₹21,09,900

यह नई बाइक जनवरी 2025 के अंत तक डीलरशिप पर आ जाएगी। तो, अगर आप अपनी नेक्स्ट सुपरबाइक की तलाश में हैं, तो यह डुकाटी का नया गेम-चेंजर हो सकता है!

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर बंपर ऑफर: 55,000 रुपये की छूट! कहीं देर न हो जाए

नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन Amazon की फेस्टिव डील्स अभी भी चल रही हैं। इसी सेल में कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra 5G अब बेहद कम कीमत में मिल रहा है। फोन की असली कीमत 1,34,999 रुपये है लेकिन Amazon पर यह अब सिर्फ 79,999 रुपये में उपलब्ध है। 55,000 रुपये की सीधी बचत होगी। अगर आप HDFC Bank के कार्ड से खरीदते हैं, तो 750 रुपये की अतिरिक्त छूट और ₹3,879 हर महीने से EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

यह फोन वाकई “Ultra” कहलाने के लायक है। इसमें 6.8 इंच का Quad HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन दिन के उजाले में भी शानदार दिखती है। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 740 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद ताकतवर है।

कंपनी ने इसमें 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया है। फोन में स्टोरेज खत्म होने का डर नहीं रहेगा। कैमरा सेटअप भी धमाकेदार है। 200MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10MP टेलीफोटो, और 50MP के पेरिस्कोप लेंस के साथ सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। Samsung Galaxy S24 Ultra 5G इस वक्त उन लोगों के लिए बेस्ट डील है जो प्रीमियम फोन चाहते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra में कंपनी ने अब तक का सबसे एडवांस्ड हार्डवेयर और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी है। इस फोन में 6.8 इंच का Quad HD+ Infinity-O-Edge Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रिजॉल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है, यानी सीधी धूप में भी डिस्प्ले शार्प और क्लियर दिखता है। यह 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 740 GPU से लैस है, जो इसे बेहद तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज का विकल्प है। अगर आपको और ज्यादा स्पेस चाहिए, तो क्लाउड स्टोरेज का सपोर्ट भी उपलब्ध है।

OnePlus 13R 5G पर भारी छूट, 44,999 रुपये वाला OnePlus फोन अब सिर्फ ₹38,370 में

नई दिल्ली: अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं और चाहते हैं एक ऐसा मोबाइल जो दिखने में भी प्रीमियम लगे और परफॉर्मेंस में भी झकास हो तो OnePlus 13R 5G से बेहतर ऑप्शन अभी मार्केट में मुश्किल से मिलेगा। Flipkart की सेल में ये फोन इस वक्त जबरदस्त ऑफर पर मिल रहा है — डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस सब कुछ साथ में!

लॉन्चिंग के वक्त इस फोन की कीमत थी 44,999 रुपये थी, लेकिन अब 14% डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹38,370 में मिल रहा है। अगर आपके पास Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड या SBI क्रेडिट कार्ड है तो 5% एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल जाएगा। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं, तो 36,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। मतलब, ये डील एकदम बढ़िया है।

फोन में आपको मिलता है 6.78 इंच का 1.5K Pro XDR AMOLED डिस्प्ले है, जो बहुत ही स्मूद और शार्प है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस आउटडोर में भी कमाल दिखाती है। Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी दोनों से बचाती है। फोन का डिजाइन प्रीमियम ग्लास-एंड-मेटल फिनिश वाला है। इसमें Aqua Touch 2.0 फीचर भी है, जो गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स देता है। कलर ऑप्शन भी शानदार हैं — Nebula Noir और Starl Trail।

कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे मिलता है 50MP Sony का मेन कैमरा। इसमें साथ में 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। फ्रंट में है 16MP सेल्फी कैमरा, जो डिटेल्स में कोई कमी नहीं छोड़ता। विडियो रिकॉर्डिंग भी 4K @ 60FPS तक सपोर्ट करती है, मतलब क्वालिटी में कोई समझौता नहीं। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 6000mAh की बैटरी हैवी यूज़ में भी दो दिन तक आराम से चल जाती है। जब चार्ज करने की बारी आती है, तो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग इसे झटपट फुल चार्ज कर देती है।

इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जो सुपर फास्ट है। गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या AI फीचर्स — सब कुछ मक्खन की तरह चलता है। इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं — 12GB + 256GB और 16GB + 512GB। साथ ही OnePlus का AI सिस्टम आपको देता है AI Notes, Intelligent Search, और AI Photography Tools जैसे स्मार्ट फीचर्स। कुल मिलाकर, OnePlus 13R 5G उन लोगों के लिए है जो फ्लैगशिप क्वालिटी तो चाहते हैं लेकिन बजट में।

OPPO Find X9 Series की नवंबर में लॉन्चिंग: 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और पावर से होगा ट्रिपल धमाका

बार्सिलोना: OPPO ने दुनिया के सामने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 और Find X9 Pro पेश कर दिया है। कंपनी ने 200 एमपी कैमरा, 7500mAh बैटरी और पावर का ट्रिपल धमाका किया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन अब तक के सबसे ताकतवर और इनोवेटिव स्मार्टफोन हैं। भारत में इनका लॉन्च नवंबर में होगा। यह स्मार्टफोन नहीं, आपके पॉकेट में पावरहाउस है।

Find X9 Pro में OPPO ने लगाया है 200MP का Hasselblad Telephoto कैमरा, जो ज़ूम के बाद भी डिटेल्स बरकरार रखता है। इसके साथ 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। नॉर्मल Find X9 में भी तीन 50MP कैमरों का शानदार कॉम्बो दिया गया है। नए LUMO Image Engine से फोटो और विडियो की क्वॉलिटी और नेचुरल लगती है। इसके साथ ही कम बैटरी खर्च होती है।

Find X9 Pro में कंपनी ने 7500mAh की बैटरी दी है, जो 5 साल तक 80% क्षमता बनाए रखती है। इसकी चार्जिंग भी सुपरफास्ट है। 80W SuperVOOC और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ। Find X9 में भी 7025mAh की बैटरी है। फोन को पावर देता है नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। ये 32% तेज़ और 55% कम पावर लेता है। AI और ग्राफिक्स दोनों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। गेमर्स के लिए यह फोन टॉप क्लास है।

इसका डिजाइन और डिस्प्ले प्रीमियम और दमदार है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। 3600 निट्स की ब्राइटनेस और बेहद पतले बेज़ल्स हैं। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन धूल, पानी और गर्मी से पूरी तरह सुरक्षित है।Find X9 दो रंगों में Titanium Grey और Space Black में मिलता है। Find X9 Pro दो प्रीमियम फिनिश, Silk White और Titanium Charcoal में मिलती है। OPPO नवंबर में इंडिया में Find X9 Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट का नया स्टैंडर्ड सेट करेगी।

इंडिया की EV रिवोल्यूशन: Ola Electric को मिली 4680 Bharat Cell बैटरी की मंजूरी

बेंगलुरु: Ola Electric ने इंडियन EV उद्योग में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की पूरी तरह से स्वदेशी विकसित 4680 Bharat Cell बैटरी पैक (5.2 kWh) को ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) से औपचारिक प्रमाणन मिल गया है। यह मंजूरी इंडियन गवर्नमेंट के नवीनतम AIS-156 Amendment 4 मानकों के तहत दी गई है। यह बैटरी सुरक्षा, प्रदर्शन और टिकाऊपन के हर कसौटी पर खरी उतरी है।

इस सर्टिफिकेट के साथ ही ओला इंडिया की पहली EV कंपनी बन गई है जिसे अपनी घर में बनाई गई बैटरी सेल के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी जल्द ही अपनी 4680 Bharat Cell से चलने वाले वाहनों की डिलीवरी शुरू करेगी।
इस नई बैटरी का पहला इस्तेमाल Ola S1 Pro+ (5.2 kWh) स्कूटर में किया जाएगा। जो ओला का पहला मॉडल होगा जो पूरी तरह अपनी सेल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि 4680 Bharat Cell बैटरी पैक को ARAI सर्टिफिकेशन मिलना भारत के EV टेक्नोलॉजी नेतृत्व की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब ग्राहक हमारे खुद के सेल्स से बने वाहनों का अनुभव कर पाएंगे, जिनमें बेहतर रेंज, परफॉर्मेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन मिलेगा।अब तक ओला अपने स्कूटर और मोटरसाइकिलों में थर्ड-पार्टी कंपनियों के बैटरी सेल्स इस्तेमाल करती थी। 4680 Bharat Cell के साथ ओला ने वर्टिकल इंटीग्रेशन (यानि EV के हर अहम हिस्से को खुद बनाना) की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है। इससे कंपनी की रेंज और परफॉर्मेंस में सुधार, कॉस्ट घटने और ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

ARAI प्रमाणन के लिए इस 4680 बैटरी पैक ने दुनिया के सबसे कठिन सुरक्षा परीक्षण पास किए — जिनमें वॉटर इमर्शन, वाइब्रेशन ड्यूराबिलिटी और थर्मल शॉक रेजिस्टेंस शामिल हैं।
इन टेस्ट्स से साबित हुआ कि ओला की नई बैटरी न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि हर मौसम और परिस्थिति में सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन देने के लिए तैयार है। ओला की यह 4680 बैटरी पैक तमिलनाडु स्थित Ola Futurefactory में बनाई जाएगी, जबकि रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम कंपनी के बेंगलुरु स्थित Battery Innovation Centre (BIC) में होता है। कंपनी की टीम भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में मिलकर नई बैटरी और EV टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। Ola S1 Pro+ (5.2 kWh) का पहला मॉडल लॉन्च होगा। विदेशी सेल्स पर निर्भरता खत्म। Made-in-India बैटरी से आत्मनिर्भरता की ओर। रेंज, परफॉर्मेंस और सुरक्षा — तीनों में बड़ा सुधार आया। भविष्य में Ola Gigafactory से बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा

kia Carens CNG इंडिया में लॉन्च, 11.77 लाख से शुरू

नई दिल्ली: Kia India ने अपने लोकप्रिय फैमिली MPV Carens का नया CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। यह मॉडल Carens के Premium (O) पेट्रोल वेरिएंट पर आधारित है, जिसकी कीमत 10.99 लाख रुपये है। CNG ऑप्शन इसके मुकाबले लगभग ₹77,900 ज़्यादा महंगा है।

Kia Carens CNG को कंपनी डीलर-लेवल फिटमेंट के रूप में पेश कर रही है। यह फैक्ट्री इंस्टॉल्ड नहीं बल्कि अधिकृत Kia डीलरशिप पर फिट किया जाएगा। इसमें Lovato की गवर्नमेंट-अप्रूव्ड CNG किट लगी है, जो तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी के साथ आती है।

Carens CNG में वही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। Kia ने इसे सिर्फ 7-सीटर लेआउट में पेश किया है, जिससे यह बड़ी फैमिली के लिए एक किफायती और प्रैक्टिकल ऑप्शन बनता है। कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। गाड़ी के बीच में टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा है, जिससे आप म्यूज़िक, कॉल, नेविगेशन और अन्य फंक्शन आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

आप अपने iPhone या Android फ़ोन को गाड़ी के सिस्टम से जोड़ सकते हैं, ताकि कॉल, म्यूज़िक, मैप्स और ऐप्स सीधे स्क्रीन पर इस्तेमाल कर सकें। गाड़ी पीछे करते समय स्क्रीन पर पीछे का दृश्य दिखाता है, जिससे पार्किंग आसान और सुरक्षित होती है। 12.5-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वह डिजिटल डिस्प्ले है, जो स्पीड, फ्यूल, गियर और अन्य जानकारी आधुनिक डिजिटल फॉर्मेट में दिखाता है। सीटों पर आंशिक रूप से लेदर का उपयोग किया गया है, जिससे इंटीरियर प्रीमियम दिखता है। छह एयरबैग यात्रियों की सुरक्षा के लिए है।

TPMS टायर का हवा प्रेशर मॉनिटर करता है ताकि ड्राइविंग सुरक्षित रहे। गाड़ी में पाँच USB Type-C पोर्ट्स दिए गए हैं ताकि सभी यात्री अपने मोबाइल या डिवाइस चार्ज कर सकें। कार में 15 इंच के मज़बूत स्टील व्हील्स हैं, जिन पर स्टाइलिश कवर लगे हैं — दिखने में अच्छे और मेंटेनेंस में आसान। Kia का कहना है कि Carens CNG वर्ज़न उनके ग्राहकों को कम रनिंग कॉस्ट, हाई माइलेज और बड़े स्पेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देगा।

Make in India, for the World के लिए HARMAN का दांव : 345 करोड़ से पुणे बनेगा कनेक्टेड कारों का ग्लोबल हब

पुणे: samsung की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी HARMAN ने अपने पुणे के ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 345 करोड़ रुपये (USD 42 मिलियन) के नए निवेश की घोषणा की है। यह विस्तार भारत की ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को और मज़बूत करेगा तथा देश को “Make in India, for the World” विज़न की दिशा में एक बड़ा कदम दिलाएगा।

इस निवेश से HARMAN के पुणे प्लांट में कुल निवेश अब 554 करोड़ रुपये (USD 67 मिलियन) हो गया है। प्लांट के विस्तार से 300 नई नौकरियां 2027 तक सृजित होंगी। CEO क्रिश्चियन सोबोट्का ने कहा —“यह निवेश भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है। अब पुणे कनेक्टेड कारों के भविष्य का निर्माण कर रहा है।”

प्लांट में 71,500 वर्गफुट का अतिरिक्त क्षेत्र जोड़ा गया है, जिसमें 45,000 वर्गफुट का नया शॉप फ्लोर शामिल है। यहां चार नई SMT लाइनों के साथ स्पीकर और मॉड्यूल प्रोडक्शन की शुरुआत होगी। अब यह सुविधा सालाना चार मिलियन कार ऑडियो कंपोनेंट्स, 1.4 मिलियन इंफोटेनमेंट यूनिट्स, और 0.8 मिलियन टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट्स (TCUs) का उत्पादन करने में सक्षम होगी। इस विस्तार के साथ HARMAN ने इंडिया में 5G और 4G टेलीमैटिक्स सॉल्यूशंस की लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू की है। इसमें HARMAN Ready Connect शामिल है, जो ओवर-द-एयर अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, क्लाउड इंटीग्रेशन और रियल-टाइम V2N अलर्ट जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस है।

HARMAN का पुणे प्लांट अब न सिर्फ टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुज़ुकी जैसे भारतीय OEMs को सर्विस देता है, बल्कि यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के लिए भी एक्सपोर्ट हब बन गया है। कंपनी के MD कृष्ण कुमार ने कहा, “भारत वह जगह है जहां HARMAN अगली पीढ़ी के इन-कार एक्सपीरियंस डिजाइन और तैयार करता है। यहां के इंजीनियर सिर्फ भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए नवाचार कर रहे हैं।” HARMAN की यह पहल भारत को सस्टेनेबल और इंटेलिजेंट मोबिलिटी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करती है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 100% ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन हासिल करना है, जिससे तकनीक और स्थिरता दोनों को साथ लेकर चलने का नया मॉडल बनेगा।