7.91 लाख रुपये में 2026 Kawasaki Ninja 650 लॉन्च, अब सड़कों पर आएगा स्पीड का स्टाइलिश तूफान

नई दिल्ली: Kawasaki India ने 2026 Ninja 650 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस मिडल-वेट supersport बाइक की कीमत 7.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह नया मॉडल पिछले MY25 संस्करण के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। और इसमें इंजन और मेकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, यानी पावर और परफॉर्मेंस वही बनी हुई है।अब भारत की सड़कों पर जल्द ही रफ्तार का तूफान आएगा।

इंडिया में 2026 Ninja 650 केवल Lime Green + White & Blue ग्राफिक्स में पेश की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके अलावा Grey Matte और Black रंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। वहीं, MY25 संस्करण अब भी Lime Green + Ebony और Pearl Blizzard White में मिलता है। बाइक की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यह अब Ninja ZX-10R और ZX-6R जैसी सुपरस्पोर्ट बाइक्स के साथ खड़ी होती है।

नई Ninja 650 में 4.3-इंच TFT स्क्रीन लगी है, जो स्मार्टफोन इंटीग्रेशन की सुविधा देती है। इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड), डुअल थ्रोटल वॉल्व्स और ABS ब्रेकिंग जैसी आधुनिक तकनीक शामिल है। बाइक का इंजन वही 649cc parallel-twin, liquid-cooled यूनिट है, जो 67 bhp @ 8,000 rpm की पावर और 64 Nm @ 6,700 rpm का टॉर्क देता है। पावर को 6-स्पीड ट्रांसमिशन और assist-and-slipper clutch के जरिए व्हील तक पहुंचाया जाता है।

बाइक का Trellis frame high-tensile स्टील से बना है। फ्रंट में 41 mm telescopic forks (125 mm wheel travel) और रियर में monoshock (130 mm wheel travel) हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 mm dual discs और रियर में 220 mm single disc लगे हैं। बाइक 17-inch alloy व्हील्स पर चलती है। Wheelbase 1,410 mm है, जो स्थिर राइड देता है। Ground clearance 130 mm और सीट हाइट 790 mm है। फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर और बाइक का curb weight 196 kg है, जो हैंडलिंग और रोड प्रेजेंस का अच्छा संतुलन देता है।

2026 Kawasaki Ninja 650 इंडिया में मिडल-वेट सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में स्टाइल, परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स का सही मिश्रण पेश करती है। यह बाइक MY25 मॉडल के साथ बिक्री में उपलब्ध है और भारत में supersport बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प बनी हुई है।

FICCI और Mercedes-Benz India का नया इनोवेशन प्रोग्राम लॉन्च, स्टार्टअप के लिए 30 लाख तक की मदद

नई दिल्ली: FICCI और Mercedes-Benz India ने ‘Bharat Innovation & Business Ideas Challenge Programme’ लॉन्च किया। यह प्रोग्राम युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के लिए है, जो अभी अपने आइडिया या बिज़नेस की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें उन्हें सही सलाह, मेंटरशिप और संसाधन मिलेंगे।

प्रोग्राम के मुख्य क्षेत्र मैन्युफैक्चरिंग, सस्टेनेबिलिटी, डी-कार्बोनाइजेशन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एजुकेशन हैं। चुने गए इनोवेटर्स को इंडस्ट्री एक्सपोज़र के साथ FICCI के मंच पर अपने आइडियाज़ पेश करने का मौका मिलेग। टॉप सात विजेताओं को 30 लाख रुपये तक तक का फंड और 1 साल तक मेंटरशिप भी दी जाएगी। यह प्रोग्राम भारत के नए आइडियाज़ को सही दिशा और मदद देगा, ताकि यहां सफल स्टार्टअप बन सकें।

FICCI और Mercedes-Benz India का नया ‘Bharat Innovation & Business Ideas Challenge Programme’ भारत के स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स के लिए एक बड़ा मौका है। यह प्रोग्राम विकसित भारत (Viksit Bharat) मिशन के अनुरूप है। भारत को इन्वोवेशन-आधारित, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखता है। DPIIT के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव सिंह ने कहा कि भारत का हर किसान एक तरह का स्टार्टअप है, जो नए आइडियाज़ अपनाता है और भविष्य पर दांव लगाता है। स्टार्टअप्स देश की आत्मनिर्भर और भविष्य-तैयार अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। कॉरपोरेट्स और स्टार्टअप्स का सहयोग जरूरी है – बड़े उद्योग अनुभव और स्केल लाते हैं, जबकि स्टार्टअप्स तेजी, फुर्ती और प्रयोग करने की हिम्मत।

Mercedes-Benz के MD और CEO संतोष अय्यर ने कहा कि कंपनी दीर्घकालिक रूप से भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि Mercedes-Benz खुद 140 साल पुराना स्टार्टअप है। हमने कार का आविष्कार किया और आज भी उसे लगातार नया रूप दे रहे हैं। इसी इनोवेशन की भावना को हम अब भारत के युवा उद्यमियों तक पहुंचाना चाहते हैं।”

FICCI के डायरेक्टर जनरल ज्योति विज ने कहा कि भारत में इनोवेशन अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। स्टार्टअप्स अब टियर-2 और टियर-3 शहरों, कैंपस, रिसर्च लैब और इनक्यूबेटर्स से भी उभर रहे हैं। यह प्रोग्राम उन इनोवेटर्स को राष्ट्रीय स्तर का मंच देगा, जो अपने आइडियाज़ को वास्तविक दुनिया में बदलना चाहते हैं और भारत को 2047 तक विकसित बनाने में मदद करेंगे। Bharat Innovation & Business Ideas Challenge Programme’ एक ऐसा प्रोग्राम है जो स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाएगा। इसका उद्देश्य नए आइडियाज़ को लैब से मार्केट तक ले जाना, जिम्मेदार इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

Citroën ने चेन्नई में खोला आलीशान शोरूम, इंडिया में अब कंपनी के 126 शानदार सर्विस सेंटर

नई दिल्ली: Citroën India ने इंडिया में अपने नेटवर्क को और मज़बूत करते हुए चेन्नई में नया 3S (Sales, Service & Spares) सेंटर शुरू किया है। अब चेन्नई में Citroën ग्राहक को एक ही जगह गाड़ी खरीदने (Sales) गाड़ी की सर्विस कराने (Service) पार्ट्स/स्पेयर खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा। Citroën के अब पूरे भारत में 126 ऐसे आलीशान शोरूम और सर्विस सेंटर हो गए हैं, जहां से गाड़ियां बेची भी जाती हैं और उनकी सर्विस भी होती है। 2025 की दूसरी तिमाही में Citroën का नेटवर्क तेज़ी से बढ़ा है। यह विस्तार Q2 2025 में 48.6% की जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है।

Citroën 2.0 – “Shift Into the New” Citroën की नई इंडिया-केंद्रित रणनीति है, जिसमें ज़्यादा डीलर जोड़े जाएंगे। सर्विस नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। ग्राहकों का अनुभव पहले से बेहतर बनाया जाएगा। Stellantis (Citroën की पैरेंट कंपनी) चाहती है कि ग्राहक को शोरूम और ऑनलाइन सब जगह एक जैसी सर्विस मिले। 23 दिसंबर 2025 को चेन्नई में Citroën ने स्पष्ट घोषणा की कि कंपनी भारत में ग्राहकों के पास पहुंचना चाहती है। Citroën लगातार नए मॉडल, नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। Citroën अब भारत में बनी गाड़ियों को दूसरे देशों में भी भेज रही है।

चेन्नई में नए 3S सेंटर में ग्राहकों को गाड़ी खरीदने की, सर्विसिंग कराने और स्पेयर पाटर्स खरीदने की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। यह नया सेंटर VTK Automobiles के साथ पार्टनरशिप का विस्तार है। VTK पहले से Citroën का भरोसेमंद डीलर है। VTK Automobiles के चेन्नई में पहले से OMR और नुंगमबक्कम में शोरूम, OMR और कट्टुपक्कम में वर्कशॉप हैं। नया शोरूम चितलापक्कम (Chrompet के पास) स्थित है। इसे ऐसे इलाके में खोला गया है जहां ज़्यादा ग्राहक आसानी से पहुंच सकें और उन्हें सेल्स और सर्विस की सुविधा मिले।

चेन्नई में 126वें POS&S के उद्घाटन पर Stellantis India के CEO शैलेश हज़ेला ने चेन्नई को एक प्रमुख बाज़ार बताते हुए कहा कि यह आलीशान शोरूम ग्राहकों को बेहतर सेल्स और ओनरशिप अनुभव देगी। वहीं कुमार प्रियेश, Director–Automotive Brands ने बताया कि Citroën 2.0 के बाद नेटवर्क में 48.6% की बढ़ोतरी हुई है और साल के अंत तक इसे 135 POS तक ले जाने का लक्ष्य है। VTK Automobiles ने इसे आधुनिक ऑटो रिटेल का नया दौर बताया।

CES से पहले Samsung का टेक शो, 4 जनवरी को होगा The First Look 2026

नई दिल्ली: CES 2026 से पहले Samsung Electronics ने 23 दिसंबर 2025 को ‘The First Look 2026’ का टीज़र विडियो जारी कर दिया है। The First Look 2026 का आयोजन 4 जनवरी 2026 रात 7 बजे (PST) किया जाएगा। यह इवेंट CES 2026 शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले होगा। Samsung CES से पहले ही दुनिया को अपनी नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखा देगा।

Samsung कहना चाहता है कि आने वाले समय में AI सिर्फ मोबाइल या टीवी का एक फीचर नहीं रहेगा, बल्कि वह आपकी पूरी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का साथी बनेगा। Samsung के मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे स्मार्ट डिवाइस आपकी आदतें समझेंगे, आपकी ज़रूरत पहले ही पहचान लेंगे और बिना ज़्यादा कमांड दिए खुद-ब-खुद सही काम करेंगे। Samsung AI को आपके साथ चलने वाला दोस्त बनाना चाहता है, जो हर समय आपकी मदद करे, आपकी लाइफ को आसान बनाए और सारे डिवाइस को एक-दूसरे से जोड़कर रखे।

टीज़र बताता है कि Samsung अब AI को सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि हर प्रोडक्ट का दिल बनाना चाहता है। मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या कोई भी स्मार्ट डिवाइस, हर जगह AI काम करेगा। Samsung का लक्ष्य सारे डिवाइस को आपस में जोड़ना हो। टीज़र में नीली और सफेद चमकदार लाइट्स और लाइनें भविष्य की टेक्नोलॉजी का संकेत हैं। ये लाइट्स अलग-अलग शेप बनाती हैं, जो नए इनोवेशन और प्रोडक्ट्स को दर्शाती हैं। जब लाइट्स धीरे-धीरे शेप बनाती हैं, तो यह AI के अलग-अलग प्रोडक्ट्स में सहज तरीके से घुलने-मिलने का संकेत देता है। विडियो के अंत में सारी रोशनी Wynn Las Vegas पहुंचती है। यही जगह है जहां The First Look 2026 इवेंट होगा। यहीं पर सैमसंग अपने AI विज़न को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने रखेगा और वहीं इवेंट की थीम “Your Companion to AI Living” उभरकर सामने आएगी।

The First Look 2026 का आयोजन 4 जनवरी 2026 रात 7 बजे (PST) किया जाएगा। इस दिन एक खास मीडिया इवेंट होगा, जिसमें मीडिया, टेक एक्सपर्ट, इंडस्ट्री लीडर्स को Samsung की आने वाली टेक्नोलॉजी और प्लान्स के बारे में बताया जाएगा। मीडिया इवेंट के बाद 7 जनवरी 2026 तक लगातार 4 दिनों तक टेक्नोलॉजी एग्ज़ीबिशन, टेक फोरम, अलग-अलग टेक से जुड़े सेशन्स चलेंगे। 5 और 6 जनवरी 2026
को टेक फोरम आयोजित होंगे।

जनवरी 2026 में Sony LIV पर Shark Tank India Season 5 का प्रीमियर, OPPO की होगी एंट्री

नई दिल्ली: इंडिया के सबसे लोकप्रिय स्टार्टअप शो Shark Tank India के सीज़न 5 का प्रीमियर जनवरी 2026 में होगा। इस बार इसमें OPPO इंडिया को को-प्रेज़ेंटर के रूप में शामिल किया गया है। OPPO इंडिया शो को Sony LIV के साथ मिलकर प्रस्तुत करेगा। Shark Tank India, देशभर के नए उद्यमियों को अपने बिज़नेस आइडियाज पेश करने और निवेश हासिल करने का मंच देता है। इस शो में शुरुआती स्टेज के स्टार्टअप्स को अवसर मिलता है। अनुभवी निवेशकों की टीम उनके पिच को देखकर तय करती है कि कौनसा आइडिया आगे बढ़ सकता है।

इस सहयोग की घोषणा मुंबई में शो के सेट पर आयोजित एक इवेंट में की गई। इस मौके पर Sony LIV के हेड ऑफ रेवेन्यू रंजना मांगल, OPPO इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस गोल्डी पटनायक, OYO रूम्स के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल, FIXDERMA इंडिया की सीईओ शैली मेहत्रा शामिल हुए। गोल्डी पटनायक ने कहा, “OPPO इंडिया की Shark Tank इंडिया के साथ यह साझेदारी तकनीक और उद्यमिता को जोड़ती है। Shark Tank इंडिया युवा और साहसी आइडियाज को राष्ट्रीय मंच देती है, जबकि OPPO ऐसे समाधान पेश करता है जो लोगों को अपनी कहानी बनाने में मदद करते हैं।”

इस बार Shark Tank इंडिया का जनवरी 2026 में प्रीमियर होगा। इसमें पुराने और नए निवेशकों का पैनल शामिल रहेगा। इसमें boat के कोफाउंडर अमन गुप्ता, Shaadi.com – People Group के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल, Emcure फार्मास्यूटिकल्स की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, SUGAR कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह, OYO रूम्स के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल, Snapdeal और Titan Capital के कोफाउंडर कुणाल बहल, CarDekho ग्रुप के सीईओ और कोफाउंडर अमित जैन, Minimalist के कोफाउंडर मोहित यादव, Honasa Consumer Ltd के सीईओ ओर को फाउंडर वरुण अलाघ, JetSetGo Aviation की संस्थापक कनिका टेकरीवाल Veeba/VRB Consumer Products के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर विराज बहल, Fixderma इंडिया की सीईओ शैली मेहत्रा Rayzon Solar के फाउंडर और प्रबंध निदेशक हार्दिक कोठिया जैसे निवेशक शामिल होंगे। Shark Tank India का यह नया सीज़न युवा उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर साबित होने वाला है, जहां हर नया आइडिया एक सफलता की कहानी बन सकता है।

KWV और Jio Things ने मिलाया हाथ, इंडिया में आया स्मार्ट EVs का नया दौर

मुंबई: इंडिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए Kinetic Watts & Volts Ltd. (KWV) ने Jio Things के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद KWV के आने वाले सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (EVs) में स्मार्ट डिजिटल फीचर्स लाना है। अब राइडर्स अपने वाहनों से आसानी से वॉयस के जरिए इंटरेक्ट कर सकेंगे, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में रीयल-टाइम डेटा देख सकेंगे और IoT कनेक्टिविटी के जरिए परफॉर्मेंस और डायग्नोस्टिक्स पर नजर रख सकेंगे।

वॉयस-एसिस्टेड कंट्रोल से राइडर बिना हाथ लगाए अपने वाहन को नियंत्रित कर पाएंगे। स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर से हर समय वाहन का परफॉर्मेंस, बैटरी स्टेटस और नेविगेशन डेटा दिखेगा। कनेक्टेड मोबिलिटी फीचर्स में वाहन की स्थिति, राइडिंग पैटर्न और मेंटेनेंस अलर्ट्स मिलेंगे। कॉल, मैसेज और म्यूजिक सीधे स्क्रीन या वॉयस के जरिए इन्फोटेनमेंट सपोर्ट मिलेगा। टेलीमैटिक्स और क्लाउड एनालिटिक्स से फ्लीट ऑपरेटरों के लिए बेहतर डेटा और ऑपरेशनल इंफॉर्मेशन मिलेगी।

Jio Things के फुल-स्टैक IoT प्लेटफॉर्म से राइडर और फ्लीट ऑपरेटरों को स्मूथ, सुरक्षित और इंटेलिजेंट डिजिटल अनुभव मिलेगा।
KWV के Vice Chairman & MD, Ajinkya Firodia ने कहा, “हम हमेशा से मोबिलिटी को आसान और सुलभ बनाने पर ध्यान देते रहे हैं। इस साझेदारी के जरिए हम राइडर्स को वॉयस असिस्टेंस और कनेक्टेड फीचर्स देंगे, जिससे तकनीक सहज और उपयोगी बन जाएगी।

Jio Platforms के President, Ashish Lodha ने कहा, “हमारा मकसद भारत में स्मार्ट ऑटोमोटिव इकोसिस्टम तैयार करना है। वॉयस असिस्टेंस और IoT तकनीक से दोपहिया वाहन अब सिर्फ ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं रहेंगे, बल्कि राइडर्स के लिए स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड अनुभव प्रदान करेंगे।” इस साझेदारी से भारत में कनेक्टेड EVs को मुख्यधारा में लाने, राइडर की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने, और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए डेटा और एनालिटिक्स को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

KWV की 50 साल की मोबिलिटी विरासत, Luna और DX जैसी आइकॉनिक बाइक से लेकर नई EV प्लेटफॉर्म तक, अब डिजिटल और स्मार्ट युग में और भी मजबूत हो गई है। अगली पीढ़ी के वॉयस-एसिस्टेड, IoT कनेक्टेड EV स्कूटर के साथ, KWV भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को स्मार्ट, सुरक्षित और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में अग्रणी बन रहा है।

CES 2026 में AI विजन के साथ स्मार्ट किचन क्रांति का आगाज़ करेगा Samsung

गुरुग्राम: इंडिया की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung Consumer Electronics Show 2026 (CES) में अपनी नए किचन अप्लायंसेज को पेश करेगी। इसमें Bespoke AI Refrigerator, ओवर-द-रेंज (OTR) माइक्रोवेव, और Slide-in रेंज शामिल हैं।

Samsung इस बार अपने AI Vision फीचर्स को Google Gemini और Google Cloud के साथ अपग्रेड कर रहा है, ताकि रोज़मर्रा के किचन के काम को आसान बनाया जा सके। Consumer Electronics Show 2026 दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रदर्शनी है। इसे हर साल अमेरिका के लास वेगास शहर में आयोजित किया जाता है।
यहां दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स, इनोवेशन और फ्यूचर टेक्नोलॉजी लॉन्च करती हैं जैसे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, स्मार्ट होम डिवाइस, AI, रोबोटिक्स और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी।

CES में Samsung नया Bespoke AI Refrigerator Family Hub पेश करेगा। इसमें अपग्रेडेड AI Vision है जो Google Gemini के साथ काम करता है। पुराने वर्ज़न में यह 37 तरह के फ्रेश फूड और 50 प्री-रजिस्टर्ड प्रोसेस्ड फूड को पहचान सकता था। नया वर्ज़न अब और भी ज्यादा फूड आइटम्स को बिना रजिस्ट्रेशन के पहचान पाएगा। इससे फूड लिस्ट मैनेज करना आसान और ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

Samsung नए Bespoke AI Wine Cellar को भी CES में दिखाएगा। इसमें भी Google Gemini आधारित AI Vision है। वाइन बॉटल्स डालते या निकालते समय कैमरा लेबल्स को पहचान कर SmartThings AI Wine Manager को अपडेट करेगा। यह सिस्टम हर बॉटल की सटीक शेल्फ और कम्पार्टमेंट भी ट्रैक करेगा। इससे वाइन कलेक्शन व्यक्तिगत और स्मार्ट बन जाएगा।

Samsung ने French Door रेफ्रिजरेटर, Slide-in रेंज, और OTR माइक्रोवेव के नए वर्ज़न पेश किए हैं। नया 3-Door French Door Refrigerator 4mm साइड गैप के साथ फिट हो सकता है और डोर डेप्थ को 50mm कम किया गया है। जिससे ड्रॉर्स और फूड आइटम्स तक आसान एक्सेस मिलता है। AutoView टुकड़ा यूज़र को फ्रिज की सामग्री आसानी से दिखाता है। नया Slide-in रेंज स्टेनलेस फिनिश के साथ आता है, नए बार हैंडल और प्रिसिजन नॉब के साथ सुरक्षित और स्टाइलिश है।दो OTR माइक्रोवेव मॉडल्स – Air-Fry OTR और DualVent OTR दिए गए हैं। DualVent मॉडल में नया फ्रंट वेंटिलेशन विंग जोड़ा गया है, जिससे फ्रंट बर्नर से निकलने वाला धुआं भी बेहतर तरीके से कैप्चर हो जाता है।

जनवरी से Ather Energy के E-स्कूटर के दाम 3,000 रुपये बढ़ेंगे, अभी खरीदने पर 20,000 रुपये तक की छूट

नई दिल्ली: इंडिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने स्कूटरों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। अलग-अलग मॉडल्स में कीमतों में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने 1 जनवरी, 2026 से कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

राहत की बात ये है कि अभी कुछ दिन हैं आपके पास है, जिससे आप कंपनी के शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। फिलहाल आपके पास 20,000 रुपये बचाने का मौका है। कंपनी ने कहा कि वह इस समय अपने ‘इलेक्ट्रिक दिसंबर’ कार्यक्रम के तहत चुनिंदा शहरों में 20,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। अगर आप नए साल में स्‍कूटर लेने का मन बना रहे हैं तो आप बुकिंग अभी ही करवा सकते हैं, बाकी डिलीवरी जनवरी में भी करवा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के दाम ग्लोबल लेवल पर कच्चे माल, विदेशी मुद्रा और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बढ़ाए जा रहे हैं।

Ather के मौजूदा पोर्टफोलियो में 450 सीरीज के परफॉर्मेंस स्कूटर और परिवार के लिए डिज़ाइन किया गया Rizta शामिल हैं। 450 सीरीज में मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, MagicTwist जैसे एडवांस फीचर्स के साथ Google Maps, WhatsApp Dashboard, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर भी हैं। Rizta ने हाल ही में 2 लाख की बिक्री का मील का पत्थर पार किया है। इसमें 56 लीटर स्टोरेज, व्यापक सीट, फ्लोरबोर्ड स्पेस और परिवार के लिए उपयुक्त सुरक्षा फीचर्स जैसे SkidControl, Fall Safe, ESS, और चोरी/टोइंग अलर्ट दिए गए हैं।

इस साल Ather ने Rizta Z के लिए टचस्क्रीन फंक्शनलिटी जैसी बड़ी अपग्रेड की घोषणा भी की है। इसके अलावा, Ather स्कूटर अब देशभर के Experience Centres के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। यदि आप Ather स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस महीने खरीदारी करना सबसे फायदेमंद है, क्योंकि जनवरी से कीमतें बढ़ जाएंगी, और Electric December ऑफर के तहत कई एक्स्ट्रा लाभ भी मिल रहे हैं।

स्टाइल में लग्ज़री, मजबूती में सुपरहिट: OPPO Reno15 Series इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: OPPO इंडिया में अपनी नई Reno15 Series लॉन्च करने जा रहा है। यह सीरीज़ खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो प्रीमियम डिज़ाइन के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। OPPO Reno15 Series तीन वेरिएंट्स, Reno15 Pro, Reno15 Pro Mini और Reno15 में उपलब्ध होगी।

OPPO ने इस सीरीज़ में इंडस्ट्री-फर्स्ट HoloFusion Technology दी है, जिससे फोन के पीछे वाले ग्लास के हिस्से पर 3D लेयर का इफेक्ट नजर आता है। जब फोन पर रोशनी पड़ती है, तो बैक पैनल का रंग, उसकी चमक और टेक्सचर अलग-अलग एंगल से बदलता रहता है। कैमरे के चारों ओर दिया गया Dynamic Stellar Ring Design हल्की चमक पैदा करता है।

Reno15 Pro Sunset Gold और Cocoa Brown रंगों में पेश किया गया है। ये रंग सूरज की सुनहरी रोशनी, समुद्र के किनारे के नज़ारे और चाय-कॉफी जैसी गर्म, सुकून देने वाली फील देते हैं। इसमें HoloFusion टेक्नोलॉजी से बना 3D रिबन जैसा पैटर्न है, जिससे फोन का बैक पैनल साधारण सफेद नहीं बल्कि हल्की चमक और गहराई वाला दिखता है। Reno15 को Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue रंगों में उतारा गया है।

Reno15 Pro Mini में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले, बेहद पतले 1.6mm बेज़ल्स और 93.35 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। फोन का वजन करीब 187 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.99mm है। OPPO Reno15 Series फोन में मौजूद Sponge Bionic Cushioning टेक्नोलॉजी समुद्री स्पंज से प्रेरित है। जैसे स्पंज पानी और दबाव को सोख लेता है, वैसे ही यह तकनीक फोन गिरने पर लगने वाले झटकों को अंदर ही absorb कर लेती है। ये Aerospace-Grade Aluminium Frame से बना है। वही मटीरियल है जो हवाई जहाज़ों में इस्तेमाल होता है। यह सामान्य प्लास्टिक फ्रेम से करीब 200% ज्यादा मजबूत होता है और फोन के गिरने पर टूटने की संभावना को लगभग 36% तक कम कर देता है।

Reno15 Pro की मोटाई सिर्फ 7.65mm और वजन लगभग 205 ग्राम है, जबकि Reno15 की मोटाई 7.77mm से 7.89mm के बीच है और इसका वजन करीब 197 ग्राम है। Reno15 Series को IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम करता है। 80 डिग्री सेल्सियस तक के हाई-प्रेशर गर्म पानी को भी झेल सकता है।

11,999 रुपये में 7,000 mAh बैटरी संग 11-इंच FHD टैबलेट: itel Vista Tab 30 ने मचाया धमाल

नई दिल्ली: itel ने इंडियन टैबलेट मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए नया Vista Tab 30 लॉन्च कर दिया है। सिर्फ ₹11,999 की कीमत पर लॉन्च यह टैबलेट 11-इंच FHD डिस्प्ले, Cellular + WiFi डुअल कनेक्टिविटी, 128GB स्टोरेज, क्वाड स्पीकर्स और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। itel फिलहाल भारत का इकलौता ब्रांड है जो ₹12,000 से कम कीमत में Cellular + WiFi दोनों कनेक्टिविटी वाले टैबलेट की पेशकश कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी इस टैबलेट के साथ ₹1,999 की फ्री लेदरबैक कवर भी दे रही है, जो 15 हजार रुपये से कम के टैबलेट कैटेगरी में पहली बार देखने को मिल रहा है।

22 दिसंबर 2025 को नेशनल लेवल पर लॉन्च किया गया itel Vista Tab 30 खास तौर पर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट यूज़र्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट Space Grey और Sky Blue कलर ऑप्शंस में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

itel के पास आज 11 करोड़ से ज्यादा भरोसेमंद ग्राहक हैं। मौजूदा समय में टैबलेट्स का इस्तेमाल K-12 ऑनलाइन एजुकेशन, वीडियो स्ट्रीमिंग, नोट-टेकिंग और हाइब्रिड वर्किंग जैसे कामों में तेजी से बढ़ रहा है। itel Vista Tab 30 में Octa-core Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB RAM (4GB + 8GB वर्चुअल RAM) के साथ जोड़ा गया है, जिससे स्मूद मल्टीटास्किंग और लैग-फ्री अनुभव मिलता है। इसमें 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जो पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट के लिए पर्याप्त है। टैबलेट में 11-इंच का FHD (1900×1200) डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है, जिससे विडियो देखना और ऑनलाइन क्लास अटेंड करना ज्यादा आरामदायक हो जाता है।

एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाने के लिए Vista Tab 30 में क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जबकि पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कैमरा सेक्शन में टैबलेट 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। itel Vista Tab 30 में कंपनी का इन-बिल्ट AI Voice Assistant दिया गया है। साथ ही Learning Center (K-12 कंटेंट), iPulse Kids Space और Screen Projection जैसे प्री-लोडेड ऐप्स भी मिलते हैं, जो इसे स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और फैमिली यूज़र्स के लिए एक ऑल-राउंडर टैबलेट बनाते हैं।