Ola Electric ने तोड़ी सर्विस की दीवारें: अब हर गैराज करेगा EV रिपेयर

बेंगलुरु: Ola Electric ने अपने Hyperservice नेटवर्क को ओपन प्लेटफ़ॉर्म में बदलते हुए EV सर्विसिंग की परिभाषा बदल दी है। पहले Ola Electric के स्पेयर पार्ट्स, गाड़ियों की खराबी पता करने वाले टेक्निकल उपकरण और टेक्नीशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम्स सिर्फ़ Ola की अपनी सर्विस सेंटर्स या अधिकृत नेटवर्क तक सीमित थे लेकिन अब कंपनी ने यह सुविधा सबके लिए खोल दी है।
अब कोई भी स्वतंत्र गैराज, स्थानीय मैकेनिक, या फ़्लीट ऑपरेटर (जिनके पास कई वाहन हैं) भी सीधे Ola के पार्ट्स, टूल्स और ट्रेनिंग को इस्तेमाल कर सकते हैं।

छोटे गैराज अब Ola स्कूटर की सर्विस खुद कर सकेंगे। ग्राहकों को सिर्फ़ Ola सर्विस सेंटर पर जाने की मजबूरी नहीं होगी। Ola के असली पार्ट्स हर किसी के लिए उपलब्ध होंगे। मैकेनिक खुद को Ola-प्रमाणित (certified) बनाकर EV टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट हो सकेंगे। यह ‘सर्विस फ़्रीडम’ का नया युग है, जो एक मिलियन से ज़्यादा Ola ग्राहकों को अपने वाहन सर्विसिंग पर पूरी आज़ादी देता है।

Ola Electric के चेयरमैन और MD भाविश अग्रवाल ने कहा, “हमने अपनी सर्विस टेक्नोलॉजी को शुरुआत से तेज़, पारदर्शी और कुशल बनाया है। हर गैराज और ग्राहक को अब वही हाई-क्वालिटी पार्ट्स और टूल्स मिलेंगे जो Ola के अपने नेटवर्क में इस्तेमाल होते हैं। यह है असली सर्विस फ़्रीडम — जो सिर्फ़ D2C मॉडल से मुमकिन है।” Phase 1 में Ola ने प्रमुख स्पेयर पार्ट्स ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं, जबकि आने वाले क्वार्टर में कंपनी डायग्नोस्टिक टूल्स और टेक्नीशियन सर्टिफ़िकेशन प्रोग्राम भी शुरू करेगी। इससे Ola का हाई-मार्जिन पार्ट्स और एक्सेसरीज़ सेगमेंट और मजबूत होगा, जो कंपनी की यूनिट इकॉनॉमिक्स को बूस्ट करता है।

इसके साथ ही, Hyperservice देश के गैराज नेटवर्क के लिए भी बड़ा अवसर है कोई भी मैकेनिक अब Ola सर्टिफ़ाइड बनकर EV टेक्नोलॉजी में स्किल्ड टेक्नीशियन के रूप में नई आमदनी और संभावनाएं खोल सकता है। यह पहल Ola की ‘India Inside’ रणनीति का अहम हिस्सा है — जो बैटरी, सॉफ्टवेयर और सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारत में बने, खुले और स्केलेबल प्लेटफ़ॉर्म बनाने पर केंद्रित है।

लीजेंड ‘Duster’ की हो रही है वापसी, इस गणतंत्र दिवस पर Renault करेगी इंडिया की ‘सबसे पुरानी SUV’ का अनावरण

नई दिल्ली: एसयूवी लवर्स, सीटबेल्ट कस लो! जिसका सबको इंतज़ार था, वो अब कन्फर्म हो गया है—फ्रांसीसी कंपनी Renault India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उनकी नई SUV, पुरानी और दमदार Duster की विरासत को आगे बढ़ाएगी।
याद है, 2012 में जब Duster आई थी तो इसने इंडियन मार्केट में SUV सेगमेंट को ही बदल दिया था? अब यह वही सेगमेंट है जो देश के पूरे पैसेंजर व्हीकल मार्केट का करीब चौथाई हिस्सा है।

गणतंत्र दिवस पर धमाका

Renault Group India के सीईओ स्टीफन डेब्लेज़ ने इस मौके पर कहा, “रेनॉल्ट डस्टर सिर्फ़ एक नाम नहीं है, बल्कि एक सच्ची किंवदंती है। यह एडवेंचर, विश्वसनीयता और इनोवेशन का प्रतीक है। इसकी वापसी भारतीय बाज़ार के प्रति हमारी मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

कब आएगी

इस प्रतिष्ठित SUV का अनावरण अगले साल गणतंत्र दिवस, यानी 26 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

क्यों है इतनी ख़ास

विरासत: डस्टर रेनॉल्ट के ग्लोबल पोर्टफोलियो की सबसे सफल SUVs में से एक रही है, जिसके दुनिया भर में 18 लाख और भारत में 2,00,000 से ज़्यादा खुश ग्राहक हैं।
रणनीति का हिस्सा: यह नई डस्टर, रेनॉल्ट के ‘इंटरनेशनल गेम प्लान 2027’ के तहत भारत में लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट होगा।
कंपनी ने कहा है कि नई रेनॉल्ट डस्टर आधुनिक डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और बेहतर प्रदर्शन को अपनाते हुए अपनी प्रतिष्ठित विरासत पर आधारित होगी।

अपडेट चाहते हैं? अगर आप भी इस लीजेंड की वापसी का अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो आज से शुरू हो रहे वेटिंग प्रोग्राम में शामिल होकर जुड़ सकते हैं।

GST कट के बाद प्रीमियम गैजेट्स की बंपर बिक्री, बढ़ी खरीदारी की रफ्तार

नई दिल्ली: इस दिवाली इंडियन कंज्यूमर्स ने प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर जमकर खर्च किया। बाजारों में हाई-एंड स्मार्टफोन, बड़े स्क्रीन वाले टीवी, और लग्ज़री होम अप्लायंसेज़ की ऐसी डिमांड देखी गई कि कई मॉडल तो दिवाली से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए।
Navratri से लेकर दिवाली तक, ₹30,000 से ऊपर के स्मार्टफोन्स की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं 43-इंच टीवी ने पहली बार 32-इंच मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया।

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि इस बार उपभोक्ता बड़े और बेहतर की ओर बढे। रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे सेगमेंट्स में बिक्री 45–50% तक उछली। हाई-एंड प्रोडक्ट्स जैसे साइड-बाय-साइड फ्रिज, 75-इंच टीवी और लार्ज कैपेसिटी फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें दिवाली से पहले ही खत्म हो गईं।
 GST में कटौती, इनकम टैक्स में राहत और आसान लोन ने इस दिवाली शॉपिंग को सुपरफास्ट बना दिया। Haier India के प्रेसिडेंट सतीश एन.एस. कहते हैं, “हर साल प्रीमियम सेगमेंट बढ़ रहा है, लेकिन इस बार यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।”

कई कैटेगरी में GST रेट्स में कटौती के साथ इनकम टैक्स में राहत भी मिली। नो-कॉस्ट EMI और आसान फाइनेंसिंग के साथ कंपनियों के धमाकेदार फेस्टिव ऑफर्स से बिक्री बढ़ी। Counterpoint Research की रिपोर्ट बताती है कि 30,000 रुपये से ऊपर वाले स्मार्टफोन अब कुल बिक्री का 28% हिस्सा हैं जबकि पिछले साल यह 23% था। हर चौथा खरीदा गया स्मार्टफोन अब प्रीमियम रेंज का है। कुल मिलाकर यह दिवाली “लक्ज़री शॉपिंग” की रही। टैक्स कट, बढ़ता उपभोक्ता भरोसा और EMI की सुविधा ने इस त्योहारी सीज़न को बना दिया “प्रीमियम परचेज़ फेस्टिवल”। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत का उपभोक्ता अब सिर्फ चीज़ें नहीं खरीद रहा, एक प्रीमियम लाइफस्टाइल जी रहा है।

स्टार सिंगर शंकर महादेवन ने छेड़ी लक्ज़री की नई म्यूजिकल धुन: MG M9 बनी प्रेसीडेंशियल राइड

नई दिल्ली: संगीत की दुनिया के महारथी शंकर महादेवन ने आज लग्ज़री की नई म्यूजिकल धुन छेड़ दी है। JSW MG Motor India ने उन्हें अपनी फ्लैगशिप लिमोज़िन MG M9 – The Presidential सौंपी है। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक लिमोज़िन महादेवन की शख्सियत की तरह ही परफेक्शन, प्रेज़ेंस और परफॉर्मेंस का संगम है।

MG SELECT की यह लिमोज़िन क्लास, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण है। इसके प्रेसिडेंशियल सीट्स में 16-वे एडजस्टमेंट, आठ मसाज मोड्स, हीटिंग- वेंटिलेशन और यॉट-स्टाइल डुअल सनरूफ जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो हर सफर को रॉयल टच देती हैं। कॉग्नैक ब्राउन लेदर इंटीरियर, एम्बियंट लाइटिंग और इंटेलिजेंट आर्मरेस्ट कंट्रोल्स इसे लग्ज़री का नया चेहरा बनाते हैं।

साउंड के शौकीनों के लिए M9 में सबवूफर और एम्प्लिफायर के साथ, 13-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम लगा है, जो हर ड्राइव को एक सिम्फनी में बदल देता है। बाहरी लुक में भी यह लिमोज़िन किसी शोस्टॉपर से कम नहीं। बोल्ड ट्रैपेज़ॉइडल ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलाइट्स, वॉटरफॉल टेललैंप्स और 19-इंच ContiSeal टायर्स इसे सड़कों पर प्रेसिडेंशियल प्रेज़ेंस देते हैं। पावर के मामले में MG M9 काफी दमदार है। इसमें 90 kWh NMC बैटरी दी गई है जो 548 किमी तक की रेंज देती है। कार 30 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज हो जाती है और 245 PS की पावर के साथ 350 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

सुरक्षा के लिहाज से भी कार में 7 एयरबैग्स, Level 2 ADAS, और EURO NCAP व ANCAP की 5-स्टार रेटिंग्स शामिल हैं। Pearl Lustre White, Metal Black, और Concrete Grey कलर ऑप्शंस में उपलब्ध यह लग्ज़री ईवी वर्तमान में 13 शहरों के 14 SELECT Experience Centres पर बुक की जा सकती है। 1924 में ब्रिटेन में स्थापित Morris Garages, अब इंडिया में MG Hector, ZS EV, Gloster और Comet जैसी सफल लॉन्चिंग के बाद, MG M9 के साथ लक्ज़री मोबिलिटी का नया अध्याय लिख रहा है। शंकर महादेवन के लिए यह लिमोज़िन सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि उनकी कला और व्यक्तित्व का विस्तार है, जहां हर बीट, हर नोट, और हर मोड़ पर लग्ज़री की सिम्फनी झलकती है।

7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग : iQOO 15 बनेगा पावर का बादशाह

नई दिल्ली: कंपनी ने सोशल मीडिया पर iQOO 15 का टीजर लॉन्च किया है। फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाला iQOO का पहला फ्लैगशिप डिवाइस है, जो परफॉर्मेंस के नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है।

iQOO 15 सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि स्टाइल में भी कमाल दिखाने वाला है। कंपनी ने इसके साथ Dynamic Glow UI को लॉन्च किया है। यह एक ऐसा इंटरफेस है, जो रोशनी की तरह स्मूद एनिमेशन और गहराई वाले विजुअल इफेक्ट्स के साथ है। यह नया OriginOS 6, जो Android 16 पर आधारित है, iPhone जैसे Liquid Glass डिज़ाइन और Atomic Island फीचर के साथ आता है। यह एक इंटरएक्टिव नोटिफिकेशन ज़ोन है, जो म्यूज़िक, टाइमर, और अलर्ट को एक टच में मैनेज करने देगा।

iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 2K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 508ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ — गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए परफेक्ट विजुअल ट्रीट। कैमरा सेक्शन में तीन 50MP सेंसर, प्राइमरी, पेरिस्कोप टेलीफोटो (100x ज़ूम) और अल्ट्रा-वाइड लेंस होता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस के साथ 7,000mAh के विशाल बैटरी पैक, जो सपोर्ट करता है 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग। यानी चार्जिंग के लिए इंतज़ार अब बीते ज़माने की बात।

iQOO के CEO निपुण मार्या ने एक ‘स्पिनव्हील’ टीज़र शेयर किया, जिसमें डेट 27 नवंबर पर रुकती दिखी। इससे यही माना जा रहा है कि इसी दिन इंडिया में iQOO 15 लॉन्च होगा। डिवाइस में 16GB LPDDR5X Ultra RAM, और स्टोरेज 1TB UFS 4.1 की है। हाई-स्पीड, नो लैग, और अल्ट्रा-स्मूद एक्सपीरियंस। iQOO 15 सिर्फ एक फोन नहीं, एक परफॉर्मेंस पावरहाउस है। नया चिपसेट, दमदार डिज़ाइन और शानदार यूआई के साथ यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप लेवल पर बाकी सभी ब्रांड्स के लिए चुनौती बनने जा रहा है।

VinFast ELECTRIC SUV ने मारी एंट्री, VF6 और VF7 की इंडिया में डिलीवरी शुरू

नई दिल्ली: वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल, VF6 और VF7, की डिलीवरी भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। सितंबर 2025 में लॉन्च के बाद, अब कंपनी ने शुरुआती डिलीवरी कोच्चि, जयपुर और अन्य शहरों में शुरू की है।

VinFast VF6 छोटी, लेकिन दमदार इलेक्ट्रिक SUV है। यह एक चार्ज में लंबा सफर तय कर सकती है। यह 59.6 kWh की बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह SUV दो वेरिएंट्स, Earth और Wind, में आती है। Earth वेरिएंट 174.3 हॉर्सपावर की पावर, 250 Nm टॉर्क और एक चार्ज में 468 किलोमीटर की रेंज देती है, जो लंबी दूरी के लिए बेहतरीन है। Wind वेरिएंट 201 हॉर्सपावर, 310 Nm टॉर्क और 463 किलोमीटर की रेंज के यह तेज़ और फुर्तीली ड्राइविंग का दूसरा नाम है।

VinFast VF6 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे स्टाइलिश और आरामदायक बनाते हैं।
इसमें रात में तेज और साफ रोशनी देने वाले LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स है। चाबी निकाले बिना ही कार खोल सकते हैं। ग्लास रूफ कार को प्रीमियम लुक देता है। रिवर्स लिंक्ड ORVMs से गाड़ी पीछे करने पर शीशे अपने आप नीचे झुक जाते हैं ताकि पार्किंग आसान हो। क्रूज़ कंट्रोल, से लंबी दूरी पर एक तय स्पीड पर बिना एक्सेलेरेटर दबाए कार चलती रहती है। सुरक्षा के लिए भी इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा ABS, EBD और TCS जैसे सिस्टम दिए गए हैं जो ब्रेकिंग और गाड़ी की पकड़ को और बेहतर बनाते हैं।

VinFast VF7 एक बड़ी और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV है, जो ज्यादा बैटरी और ज्यादा ताकत के साथ आती है। इसमें दो बैटरी विकल्प हैं, 59.6 kWh और 70.8 kWh। VF7 Earth वेरिएंट में पावर 201 हॉर्सपावर और टॉर्क 310 Nm है। VF7 Sky / Sky Infinity वेरिएंट में बड़ी 70.8 kWh बैटरी लगी है और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम है, जो 348 Nm से लेकर 500 Nm तक टॉर्क देता है।VF7 पावर, लग्जरी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज है। VinFast VF6 की कीमत ₹16.49 लाख से शुरू होती है। VF7 की कीमत 20.89 लाख रुपये से होती है।

Skoda Superb ने बनाया Guinness World Record : एक बार भरा डीजल और कार चली हजारों किलोमीटर

नई दिल्ली: माइलेज में डीज़ल इंजन अब भी बादशाह हैं। Skoda Superb ने इसे फिर साबित कर दिखाया है। पोलैंड के रैली ड्राइवर Miko Marczyk ने चौथी जेनरेशन की Skoda Superb 2.0 TDI को एक ही फुल टैंक पर 2,831 किलोमीटर तक दौड़ाकर Guinness World Record में नाम दर्ज कर लिया है। यह यात्रा किसी मॉडिफाइड या खास कार से नहीं, बल्कि स्टैंडर्ड Superb Essence ट्रिम से पूरी की गई। सिर्फ 2.61 लीटर डीज़ल प्रति 100 किमी की खपत के साथ, इस कार ने अपने आधिकारिक आंकड़े (4.8 लीटर/100 किमी) को पीछे छोड़ दिया। कार ने लगभग आधा ईंधन खर्च किया, जो Skoda की इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण है।

Miko ने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई प्रीमियम फ्यूल नहीं, बल्कि साधारण डीज़ल का इस्तेमाल किया। अब Miko Marczyk का अगला लक्ष्य है कि वह एक ही फुल टैंक डीज़ल में 3,000 किलोमीटर तक ड्राइव करें। पिछली बार उन्होंने साधारण डीज़ल (normal fuel) का इस्तेमाल किया था, लेकिन अगर अगली बार वह प्रीमियम डीज़ल (better quality fuel) इस्तेमाल करें, तो कार और भी बेहतर माइलेज दे सकती है।

कार में 110 kW पावर वाला 2.0 TDI इंजन लगाया गया है, जो 360 Nm टॉर्क देता है। 7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ट्रांसमिशन और 16-इंच व्हील्स इसे और अधिक सक्षम बनाते हैं। इस रिकॉर्ड ने एक बार फिर बहस को हवा दी है — डीज़ल इंजन भले ही पर्यावरण को लेकर विवादों में रहे हों, लेकिन माइलेज और लंबी दूरी की विश्वसनीयता में अब भी कोई मुकाबला नहीं।

Miko Marczyk ने बताया कि ड्राइविंग की साधारण आदतें ईंधन की बड़ी बचत कैसे कर सकती हैं। टायर प्रेशर सही रखने, थकान में ड्राइव न करने, अचानक ब्रेक लगाने से बचकर, धीरे-धीरे एक्सिलरेशन और Eco Mode का इस्तेमाल कर, हवा के रुख का फायदा उठाने से भी कार की एफिशिएंसी बढ़ती है। यह उपलब्धि सिर्फ Skoda के लिए नहीं, बल्कि पूरे ऑटोमोबाइल जगत के लिए एक याद दिलाने वाली कहानी है — कि स्मार्ट ड्राइविंग और इंजीनियरिंग मिलकर भीड़ से अलग कुछ कर सकती है। Skoda Superb ने दिखा दिया कि सही तकनीक और समझदारी से चलाई गई गाड़ी न सिर्फ किलोमीटर, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी पार कर सकती है।

Smart Outfits 2.0 से Fusion 2 बदलेगा स्मार्टफोन के मायने, मुड़कर देखने को मजबूर होंगे लोग

नई दिल्ली: Nokia की पैरेंट कंपनी HMD Global HMD Fusion 2 नाम से नेक्सट पीढ़ी का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि इंटेलिजेंट कस्टमाइजेशन और डिजाइन के मामले में भी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, HMD Fusion 2 में नया Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 5G सपोर्ट के साथ तेज़ और कुशल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क्स के लिए ऑप्टिमाइज़्ड बताया जा रहा है। Adreno GPU फोन को बेहतरीन ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। भारी गेम्स और विजुअल्स भी स्मूद चलेंगे। HMD Fusion 2 में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। स्क्रीन स्क्रॉल करते समय या विडियो प्लेबैक के दौरान एक्सपीरियंस बेहद फ्लूइड और स्मूद रहेगा। ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन भी फ्लैगशिप लेवल का होने की उम्मीद है।

HMD Fusion 2 का सबसे यूनिक फीचर दूसरी पीढ़ी का Smart Outfits सिस्टम। यह एक मॉड्यूलर एक्सेसरी फीचर है, जिसके ज़रिए यूजर्स अपने फोन को फिजिकली और फंक्शनली कस्टमाइज कर सकते हैं। चाहें तो कैमरा ग्रिप जोड़ें, नया सेंसर लगाएं या गेमिंग कूलिंग पैड अटैच करें — फोन खुद को हर जरूरत के मुताबिक ढाल लेगा। कंपनी ने इस बार नए Smart Outfits के लिए बेहतर कनेक्शन पोर्ट, हल्के मॉड्यूल्स और AI-बेस्ड पहचान सिस्टम जोड़ा है, जो अपने आप यूज़र की जरूरत को पहचान कर मोड बदल सकता है।

फोन Android 15 पर चलेगा, और HMD के मुताबिक, इसमें तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। यानी लंबे समय तक यह फोन सुरक्षित और अप-टू-डेट रहेगा। HMD Fusion 2 में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। कंपनी फुल चार्ज को लगभग 40 मिनट के अंदर पूरा करने का दावा कर सकती है। कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Fusion 2 को नवंबर के अंत तक ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह फोन ₹27,000 से ₹30,000 के बीच पेश किया जा सकता है। HMD Fusion 2 को Smart Outfits 2.0, 120Hz OLED डिस्प्ले, और Snapdragon 6s Gen 4 जैसे फीचर्स टेक लवर्स के लिए “कस्टमाइज़ेबल पावर डिवाइस” बना देंगे।

Nothing Phone 3a Lite नवंबर में इंडिया में मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: Carl Pei की कंपनी Nothing एक बार फिर बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को नवंबर की शुरुआत में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। फ्रेंच टेक पोर्टल Dealabs की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 3a Lite यूरोप में 4 नवंबर 2025 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत EUR 249.99 (करीब 22,500 रुपये) बताई जा रही है। फोन को दो क्लासिक कलर ऑप्शन्स Black और White में लॉन्च किया जाएगा। यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में मिलेगा।

Geekbench लिस्टिंग से Nothing Phone 3a Lite की परफॉर्मेंस का अंदाज़ा लगाया गया है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिड-रेंज चिपसेट है, जो तेज़ स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों देता है। फोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। Mali-G615 MC2 GPU ग्राफिक्स प्रोसेसर है जो फोन में गेमिंग, विडियो प्लेबैक और एनिमेशन जैसी विज़ुअल चीज़ों को बेहतर बनाता है। गेम खेलते वक्त या विडियो देखते वक्त लैग कम होगा और ग्राफिक्स क्लियर दिखेंगे।

Nothing Phone 3a Lite Android 15 पर चलेगा, जो लेटेस्ट और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने वाला है। Nothing अपने ग्लिफ़ लाइट्स और ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन के लिए मशहूर है। रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि Lite वेरिएंट में Glyph Interface होगा या नहीं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसका एक सरल और स्लीक लाइट एडिशन लेकर आएगी, ताकि कीमत को आकर्षक बनाए रखा जा सके। यह फोन दुनिया भर में (भारत समेत) नवंबर 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री 4 नवंबर से शुरू हो सकती है।

MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट फोन को स्मूद परफॉर्मेंस, बेहतर गेमिंग, और कम बैटरी खपत देता है। फोन में नवीनतम Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, इसमें 8GB की RAM है जिससे मल्टीटास्किंग आसान होगी। 128GB स्टोरेज में फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए काफी जगह मिलेगी। इसकी कीमत 21,500 से 22,500 रुपये के बीच है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जाएगा, ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Nothing Phone 3a Lite कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता और सबसे बैलेंस्ड स्मार्टफोन हो सकता है। यह उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जो Nothing ब्रांड की प्रीमियम स्टाइल और अनुभव चाहते हैं, लेकिन बजट में रहकर।

Boeing 747 को खींचने वाली SUV का आखिरी सफर, Volkswagen ने कहा, अलविदा Touareg

नई दिल्ली: SUV जिसने कभी Boeing 747 जैसे विशाल विमान को रनवे पर खींचा था, अब अपने आखिरी सफर पर निकल पड़ी है। Volkswagen Touareg, जो दो दशकों से कंपनी की इंजीनियरिंग और ताकत का प्रतीक रही है, 2026 में उत्पादन बंद होने से पहले एक खास अंदाज़ में विदा की जाएगी। जर्मन कार निर्माता ने इसके लिए Touareg Final Edition लॉन्च की है, जो मार्च 2026 तक बुक की जा सकेगी। इसकी शुरुआती कीमत 75,025 यूरो (करीब ₹76 लाख) रखी गई है।

Touareg सिर्फ एक SUV नहीं थी, बल्कि Volkswagen की उस महत्वाकांक्षा का प्रतीक थी, जिसने कंपनी को “प्रीमियम” सेगमेंट में नई पहचान दिलाई। 2002 में जब पहली बार यह मॉडल पेश हुआ, तब Volkswagen ने दुनिया को दिखाया कि Beetle और Golf जैसी कारों के अलावा वो लक्ज़री और दमदार SUV भी बना सकता है। पहली पीढ़ी की Touareg ने अपनी ऑफ-रोड क्षमता और तकनीकी खूबियों से सबको चौंका दिया था। इसी इंजन ने 2006 में वह ऐतिहासिक कारनामा किया जब इस SUV ने 155 टन के Boeing 747 को खींचकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। यह वही पल था जब Touareg एक कार नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग के प्रतीक के रूप में जानी जाने लगी।

इसके बाद आई दूसरी पीढ़ी (2010–2018) में Volkswagen ने ताकत के साथ सॉफिस्टिकेशन जोड़ा। यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV बनी, जिसमें 3.0 लीटर V6 TSI हाइब्रिड इंजन था, जो 380bhp की ताकत और 580Nm टॉर्क देता था। यही दौर था जब Touareg ने खुद को एक परफॉर्मेंस लग्ज़री SUV के रूप में स्थापित किया। तीसरी और मौजूदा पीढ़ी (2018–2026) में Touareg तकनीकी रूप से उन्नत और बेहद प्रीमियम बन गई। Touareg का नाम रेसिंग इतिहास में भी दर्ज है। Race Touareg ने तीन बार लगातार (2009, 2010, 2011) Dakar Rally जीती, जबकि Touareg Stanley ने 2005 के DARPA Grand Challenge में जीत हासिल की।

Touareg Final Edition में लेजर-एंग्रेव्ड बैज, मल्टीकलर एंबिएंट लाइटिंग, स्पेशल लेदर गियर लीवर और “Final Edition” डैशबोर्ड ग्राफिक्स जैसे डिटेल्स दिए गए हैं। दो दशकों, तीन पीढ़ियों और 1.2 मिलियन से अधिक यूनिट्स की बिक्री के बाद Touareg का यह अंतिम अध्याय खत्म हो रहा है, लेकिन इसकी कहानी — ताकत, इंजीनियरिंग और आत्मविश्वास की कहानी — हमेशा याद की जाएगी।