नई Hyundai Venue 2026 अब 25 हजार रुपये में बुक कराइए, 4 नवंबर को लॉन्चिंग

नई दिल्ली: Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV, Venue का नया मॉडल लॉन्च करने से पहले ही पेश कर दिया है। नई Venue की बुकिंग 25,000 में शुरू हो चुकी है और इसे 4 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा।

इस नए मॉडल में Hyundai ने डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट सभी पर खास ध्यान दिया है। नई Venue अब और भी दमदार दिखती है। इसके बाहरी हिस्से में quad-beam LED हेडलैम्प्स, ट्विन हॉर्न LED DRLs, डार्क क्रोम ग्रिल, ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स, और LED टेललैंप्स जैसी खूबियां हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट SUV में “बड़ी SUV” जैसा लुक देती हैं। इसकी लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1665 mm और व्हीलबेस 2520 mm, यानी पिछली मॉडल से 20 mm लंबी है।

केबिन अब और भी प्रीमियम हो गया है। इसमें डुअल 12.3 इंच का पैनोरामिक डिस्प्ले ह। एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। डैशबोर्ड पर टेराजो-टेक्सचर, डुअल-टोन थीम (Dark Navy + Dove Grey), मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग, D-कट स्टीयरिंग व्हील और लेदर सीट्स जैसी शानदार चीजें हैं। पीछे के पैसेंजर्स को बेहतर लेगरूम, रियर AC वेंट्स, सनशेड्स और दो-स्टेप रेक्लाइन वाले सीट्स मिलेंगे। ऊपर की वैरिएंट्स में 8-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ हैं।

सुरक्षा के मामले में नई Venue में Level-2 फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि adaptive cruise control, blind-spot collision warning, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा, जो पहले से मौजूद safety फीचर्स को और मजबूत बनाते हैं। नई Venue में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे — 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.5-लीटर डीज़ल, जिन्हें मैन्युअल, iMT, ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इससे शहर और हाईवे दोनों जगह ड्राइविंग मज़ेदार और आरामदायक बनती है।नई Hyundai Venue 2026 दिखने में स्टाइलिश, चलाने में मज़ेदार और टेक्नोलॉजी में एडवांस्ड है। यह अपने सेगमेंट में बोल्ड डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और बढ़िया कम्फर्ट के साथ भारतीय कस्टमर्स के लिए एक दमदार विकल्प साबित होने वाली है।

OPPO और Google की मोबाइल AI में क्रांति

नई दिल्ली: OPPO ने Google के साथ मिलकर मोबाइल AI को और ज्यादा स्मार्ट, निजी और सुरक्षित बनाने की योजना बनाई है। मोबाइल में मौजूद AI फीचर्स आपके लिए और अधिक व्यक्तिगत और भरोसेमंद हों। ये नए AI फीचर्स जल्द ही OPPO Find X9 सीरीज और ColorOS 16 में आएंगे।

AI Mind Space एक नया फीचर है जो Find X9 सीरीज में मिलेगा। इसके जरिए आप स्क्रीन पर जो भी टेक्स्ट, फोटो या वेब पेज देख रहे हैं, उसे तीन अंगुलियों के स्वाइप से तुरंत एक जगह सेव कर सकते हैं। आप अपनी यात्रा की योजना बनाना चाहते हैं तो नोट्स और आर्टिकल्स AI Mind Space में सेव करके Gemini से पूरी यात्रा की सूची तैयार करवा सकते हैं।

Gemini से आप अपनी स्क्रीन या कैमरा दिखाकर मदद ले सकते हैं। Nano Banana नाम का नया इमेज एडिटिंग टूल फोटो को आसानी से क्रिएटिव बनाने में मदद करता है। Gemini Live फीचर से आप कैमरा या स्क्रीन के जरिए किसी भी चीज़ को समझ सकते हैं। OPPO और Google ने AI Private Computing Cloud (PCC) बनाया है। सभी AI फीचर्स जैसे AI Mind Space, AI Search, AI Call Summary, AI VoiceScribe, AI Recorder और AI Writer इसी सुरक्षित वातावरण में काम करते हैं।Find X9 या Find X9 Pro खरीदने वालों को तीन महीने का Google AI Pro मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें Gemini की शक्तिशाली सुविधाओं तक पहुंच और 2TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है। OPPO और Google की साझेदारी से रोजमर्रा के काम आसान होंगे, सीखने और क्रिएटिविटी में मदद मिलेगी, और आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

AI Mind Space, जो Find X9 सीरीज पर उपलब्ध होगा। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट, इमेज या वेब पेज को तीन अंगुलियों के स्वाइप से सीधे एक संगठित हब में सेव करने की सुविधा देता है। Find X9 Series पर Gemini केवल चैट तक सीमित नहीं है—उपयोगकर्ता स्क्रीन या कैमरा साझा कर मदद ले सकते हैं और नई Nano Banana इमेज एडिटिंग मॉडल से फोटो में क्रिएटिव बदलाव कर सकते हैं। OPPO और Google ने OPPO AI Private Computing Cloud (PCC) तैयार किया है।

Mustang के दाम में Porsche का रोमांच: 2004 Porsche 911 GT3 की नीलामी ने मचाई हलचल

नई दिल्ली: अगर आप कारों के दीवाने हैं, तो ये खबर आपकी रगों में रोमांच का नया तूफान भर देगी!
 2004 Porsche 911 GT3 को ड्राइविंग प्रेमी “स्पोर्ट्स कार परफेक्शन” कहते हैं। इसकी बोली अभी सिर्फ $50,000 (करीब ₹42 लाख) तक पहुंची है! जिस कीमत में आप एक बढ़िया Ford Mustang या BMW 2 Series खरीद सकते हैं, उसी पैसों में आपको मिल रही है एक असली Porsche GT3, जो सीधे रेस ट्रैक पर उतरने लायक है। “Mustang के पैसों में Porsche का रोमांच मिलेगा वो भी GT3 की शुद्ध रेसिंग फील के साथ!”

इसका इंजन 3.6-लीटर Mezger फ्लैट-सिक्स इंजन है जिसे Porsche के दिग्गज इंजीनियर Hans Mezger, ने डिजाइन किया था। यह फ्लैट-सिक्स (Flat-6) इंजन है। इसमें छह सिलिंडर होते हैं जो क्षैतिज रूप से (180°) एक-दूसरे के विपरीत रखे गए हैं। इंजन का सेंटर ऑफ ग्रेविटी बहुत नीचे होता है, जिससे कार का बैलेंस और हैंडलिंग शानदार बनती है। यह इंजन 3.6 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट है। इसमें कोई टर्बोचार्जर नहीं है, फिर भी यह बेहद स्मूद और रेस-रेडी परफॉर्मेंस देता है।

Porsche GT03 को चलाना एक खास तरह का अनुभव है। ऑटोमैटिक की तरह कार खुद गियर नहीं बदलती, बल्कि ड्राइवर को हर गियर खुद शिफ्ट करना पड़ता है। इससे ड्राइविंग पर आपका पूरा कंट्रोल होता है — जैसे ट्रैक पर एक असली रेस कार। इसके गियर बदलने की फील बहुत सटीक और तेज़ है। हर बार क्लच दबाने और गियर लगाने पर एक “मैकेनिकल क्लिक” जैसा एहसास होता है, जो ड्राइवर को रेसिंग जैसी फील देता है। जब आप मोड़ पर तेज़ मुड़ते हैं या एक्सेलेरेट करते हैं, तो कार फिसलती नहीं, बल्कि संतुलन बनाए रखती है।

कार सिर्फ दिखने में स्पोर्ट्स कार नहीं है बल्कि इसके फीचर्स और टेक्नोलॉजी इसे सच में रेस ट्रैक पर दौड़ने लायक बनाते हैं। इसमें Porsche Ceramic Composite Brakes (PCCB) लगे हैं। ये ऐसे हाई-एंड ब्रेक हैं जो बहुत तेज़ स्पीड पर भी गर्म नहीं होते। कार ट्रैक पर हो या पहाड़ी मोड़ों पर, ब्रेकिंग परफॉर्मेंस हमेशा भरोसेमंद रहेगी। पीले एक्सेंट्स (seatbelts, brake calipers, spoiler plates) कार को आक्रामक और “RS वर्ज़न जैसी” रेसिंग पहचान देते हैं। यह सिर्फ Porsche नहीं, एक रेस-ट्रैक हथियार है। नई Porsche 911 GT3 की कीमत $230,500 (₹1.9 करोड़) से शुरू होती है। यह 2004 मॉडल सिर्फ $50,000 (₹42 लाख) में मिल रही है।

नवंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट में मचेगा धमाल, छिड़ेगी सुपर वॉर

नई दिल्ली: नवंबर 2025 इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास महीना होने वाला है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें iQOO, Realme, Vivo, Oppo और OnePlus जैसी ब्रांड्स शामिल हैं। इन सभी नए फोन्स में यूज़र्स को शानदार प्रोसेसर, दमदार कैमरे और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां मिलेंगी।

नवंबर में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स में OnePlus 15 एक जबर्दस्त फोन है।इसमें 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन को सेरामिक गार्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU मिलेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को खूब पसंद आएगा।

iQOO 15 6.85-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है और Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें भी 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ R1 गेमिंग चिप के साथ आएगा। यह गेमिंग के लिए परफेक्ट है। फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। Vivo X300 Pro 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और ARM G1-Ultra GPU से लैस होगा। इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6510mAh की बैटरी होगी जो 90W फास्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन भी MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और Arm G1-Ultra GPU से पावर्ड है। इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7500mAh की बैटरी, जो 80W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में लॉन्च होने वाले ये सभी स्मार्टफोन हाई-परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ भारतीय बाजार में तहलका मचाने को तैयार हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर का महीना आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

धनतेरस–दिवाली और भाईदूज पर Tata Motors की बिक्री में 30% बढ़ोतरी

नई दिल्ली: Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) ने इस साल के धनतेरस, दिवाली और भाईदूज पर में शानदार बिक्री प्रदर्शन किया है। इन त्योहारों में कंपनी ने 25,000 से अधिक गाड़ियां ग्राहकों तक डिलीवर की, जो पिछले साल की तुलना में 30% ज़्यादा हैं। यह TMPV के लिए इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

कंपनी के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे मजबूत उपभोक्ता मांग और सरकार की नई नीतियां बड़ी भूमिका निभा रही हैं। खासतौर पर GST 2.0 सुधार ने वाहन खरीदना अधिक किफायती बनाया है, जिससे ग्राहकों में उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा है। TMPV का कहना है कि इस बार SUV और मिड-सेगमेंट मॉडल, जैसे Nexon और Harrier, की बिक्री सबसे अधिक रही। इस साल धनतेरस और दीवाली का शुभ मुहूर्त दो-तीन दिन तक फैला, जिससे ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी सही समय पर खरीद सकें। TMPV ने इसे ध्यान में रखते हुए डिलीवरी की अवधि बढ़ाई और ग्राहकों को सुविधा प्रदान की।

TMPV के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, अमित कामत, ने बताया: “मांग बहुत मजबूत रही है। GST 2.0 सुधारों ने बाजार को और गति दी है। हम उम्मीद करते हैं कि इस दौरान 25,000 से ज़्यादा वाहन सफलतापूर्वक डिलीवर होंगे। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक रिकॉर्ड है।” विश्लेषकों का कहना है कि GST सुधारों के साथ-साथ त्योहारी सीजन में उपभोक्ता विश्वास बढ़ने के कारण बिक्री में यह उछाल आया है। वाहन अब पहले से अधिक किफायती और ग्राहकों के लिए सुलभ हो गए हैं। TMPV ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और उच्च मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन और डिलीवरी दोनों में तेजी लाई। यह प्रदर्शन TMPV के लिए सिर्फ बिक्री का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और बाज़ार में कंपनी की मजबूत स्थिति को भी दर्शाता है।

इंडिया के ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकॉर्ड 38,000 करोड़ के सौदे: ग्रांट थॉर्नटन भारत की Q3 2025 रिपोर्ट

नई दिल्ली:
 ग्रांट थॉर्नटन भारत ऑटोमोटिव डीलट्रैकर Q3 2025 के अनुसार, इंडिया के ऑटोमोबाइल उद्योग ने पिछले एक वर्ष से अधिक समय में तिमाही का अपना सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें 30 लेनदेन लगभग ₹38,000 करोड़ के हुए।

ग्रांट थॉर्नटन भारत की Q3 2025 रिपोर्ट के अनुसार 38,000 करोड़ रुपये में से ₹31,000 करोड़ अकेले टाटा मोटर्स के सौदे से आए, जब कंपनी ने Iveco S.P.A. का अधिग्रहण किया। सभी सौदों का संयुक्त मूल्य पिछली तिमाही से 36% कम हुआ है। भारत के ऑटो सेक्टर में कुल मिलाकर सौदे तो हो रहे हैं, लेकिन वास्तविक रफ्तार बड़ी कंपनियों के बड़े कदमों से ही बन रही है। छोटे और मध्यम स्तर की डील्स फिलहाल उतनी दमदार नहीं हैं। इन ₹38,000 करोड़ में से 31,000 करोड़ अकेले टाटा मोटर्स के सौदे से आए, जब कंपनी ने Iveco S.P.A. का अधिग्रहण किया। बाकी सभी सौदों की कुल वैल्यू पिछली तिमाही से 36% कम रह गई।

इंडिया के ऑटो सेक्टर में डील्स की गिनती तो स्थिर है, लेकिन वास्तविक रफ्तार बड़ी कंपनियों के बड़े कदमों से ही आ रही है। छोटे और मध्यम आकार की डील्स अभी भी सीमित हैं यानी मार्केट का मूड “बिग मूव्स, बिग मनी” वाला बना हुआ है। सौदे लगभग उतने ही हैं जितने पिछले क्वार्टर में थे। तेज़ उछाल सिर्फ एक ही विशाल सौदे की वजह से आया। फिलहाल भारत का ऑटो सेक्टर “बिग प्लेयर्स का गेम” बन गया है और टाटा ऑटो सेक्टर की इस तिमाही को अगर क्रिकेट मैच मानें तो टाटा मोटर्स का Iveco सौदा एक शानदार सेंचुरी जैसा है।
बाकी खिलाड़ी रन तो बना रहे हैं, लेकिन मैच का पासा पलटने की ताकत अभी भी कुछ बड़े नामों के हाथ में है।

Toyota का नई V8 सुपरकार GR GT से 5 दिसंबर को उठेगा पर्दा

नई दिल्ली: Toyota हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में दस साल से ज्यादा समय बाद शानदार वापसी कर रहा है। कंपनी की नई V8 सुपरकार GR GT का 5 दिसंबर 2025 का ग्लोबल लेवल पर डेब्यू होगा। यह सुपरकार न केवल Toyota की रेसिंग विरासत को सामने लाएगा, बल्कि इसे Aston Martin DB12 जैसी हाई-परफॉर्मेंस कारों के सीधे मुकाबले में उतारा जाएगा। GR GT का निर्माण FIA GT3 रेसिंग नियमों के अनुसार किया गया है।

GT3 नियमों के तहत किसी भी रेस कार को उसके रोड-गोइंग वर्ज़न से मेल खाना चाहिए। इसलिए, GR GT रोड कार के रूप में GT3 रेस कार का प्रोडक्शन वर्ज़न होगी। Toyota ने स्पष्ट किया है कि वह “कमर्शल मोटरस्पोर्ट कारों” बनाएगा । कार का डिज़ाइन मोटरस्पोर्ट इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक का मिश्रण है। GR GT3 V8 प्रोटोटाइप पहले ही Goodwood Festival of Speed में देखा जा चुका है। यह सीधा मुकाबला उन प्रतिष्ठित GT3 ग्राहक कार निर्माताओं जैसे Aston Martin, BMW, Ferrari, Lamborghini, McLaren, Porsche और Mercedes-AMG से करेगा।

GR GT में V8 इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम होगा, जो लगभग 700bhp पावर देने में सक्षम होगा। हल्की चेसिस GT3 रेसिंग नियमों के अनुसार तैयार की गई है। रेस कार का वजन लगभग 1,300 किलोग्राम है। हाइब्रिड सिस्टम के जोड़ने के बाद रोड कार की पावर 700bhp के करीब होगी, जिससे यह Aston Martin DB12 (671bhp) के सीधे मुकाबले में खड़ी होगी। इसमें न केवल शक्ति और गति है, बल्कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की मदद से यह कार वैश्विक उत्सर्जन नियमों के अनुरूप भी रहेगी। GR GT की पहली सार्वजनिक उपस्थिति Tokyo Auto Salon, जनवरी 2026 में होगी। इसके बाद कार दुनिया भर के शो-रूम में 2026 के अंत तक उपलब्ध होगी। यह Toyota को फिर से सुपरकार और हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में स्थापित करेगा।

Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 लॉन्च : गेमिंग और कैमरा का नया हीरो

नई दिल्ली: Qualcomm ने अपना नया Snapdragon 6s Gen 4 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के लिए सबसे तेज़ और पावरफुल चिप है। यह पिछले साल की 6s Gen 3 का अपग्रेड है। इस बार 4nm प्रोसेस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे पहले से 36% तेज CPU और 59% तेज GPU देती है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग अब और स्मूद होगी।

Snapdragon 6s Gen 4 चिप गेमिंग के लिए बेस्ट है। Variable Rate Shading (VRS) गेमिंग के दौरान स्क्रीन के कुछ हिस्सों में कम ग्राफिक्स इस्तेमाल करके प्रोसेसर की पावर बचाता है। Game Quick Touch फीचर टच रिस्पॉन्स को और तेज़ बनाता है। जब आप गेम में स्क्रीन पर टैप करेंगे, तो गेम तुरंत रिएक्ट करेगा। गेमिंग तेज़, स्मूद और रेस्पॉन्सिव होगी। इसके कैमरे से 200MP फोटो खींची जा सकती है। सुपर हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें खींच सकते हैं। बहुत ज़्यादा डिटेल मिलेगी। 2K विडियो रिकॉर्डिंग से विडियो क्वॉलिटी बहुत अच्छी मिलती है। कंप्यूटर स्क्रीन या टीवी पर साफ दिखेगी। स्लो मोशन 720p@240FPS से आप धीमा विडियो भी ले सकते हैं। किसी मूवमेंट को ज़ूम कर कर देख सकते हैं।

कैमरा बहुत पावरफुल है। इससे प्रोफेशनल जैसी फोटो और विडियो आती है। Wi-Fi 6E से तेज़ और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन मिलता है। 5G डाउनलोड स्पीड 2.9 Gbps से सुपर-फास्ट इंटरनेट, बड़े विडियो या गेम तुरंत डाउनलोड होंगे। ब्लूटूथ 5.4 से ब्लूटूथ डिवाइस जल्दी कनेक्ट होंगे और दूरी बढ़ी होगी। इंटरनेट और कनेक्शन बिल्कुल फास्ट और भरोसेमंद। इसमें 144Hz FHD+ स्क्रीन है, जिससे स्क्रॉलिंग या गेमिंग में लैग नहीं होगा। स्क्रीन तेज़, स्मूद और आंखों को आराम देने वाली होगी। Snapdragon Sound™ और Qualcomm Aqstic से गानों और कॉल्स दोनों में साउंड क्लियर और क्रिस्प होगी। गाने और वीडियो का मज़ा बढ़ा देगा। Snapdragon 6s Gen 4 चिप गेमिंग, कैमरा, इंटरनेट, डिस्प्ले और साउंड सब कुछ बेहतर बनाती है।

CPU और GPU: 4 पावरफुल कोर + 4 एफिशिएंसी कोर, और Adreno GPU के साथ तेज़ और स्मूद ग्राफ़िक्स। RAM और स्टोरेज: LPDDR5x RAM 3200MHz तक, UFS 3.1 स्टोरेज तेज़ और फास्ट।Qualcomm Quick Charge 4+ से फोन जल्दी चार्ज होता है। Qualcomm ने अभी कोई डिवाइस का नाम नहीं बताया,पर अनुमान है कि Xiaomi, OPPO और Motorola इसके साथ नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।

‘मेड इन इंडिया’ Jimny 5-door SUV भारत से निकली और जीत ली दुनिया

नई दिल्ली: Maruti Suzuki की Jimny 5-door SUV को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जा रहा है। भारत में लॉन्च होने के बाद से ही इसे एक्सपोर्ट करना शुरू किया गया था। अब तक कंपनी ने 1 लाख से ज़्यादा Jimny 5-door SUVs दूसरे देशों में बेच दी हैं। यह SUV पूरी तरह भारत में बनाई जाती है। इसका निर्माण और असेंबली सब भारत में ही होता है। आज यह 100 से ज़्यादा देशों में बिक रही है, जिनमें जापान, मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े और विकसित बाज़ार भी शामिल हैं।

Jimny 5-door इंडिया में बनी एक लोकप्रिय SUV है, जिसकी विदेश में बहुत ज़्यादा मांग है। भारत से 1 लाख से अधिक गाड़ियाँ एक्सपोर्ट करके उसने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जनवरी 2025 में जब Jimny 5-door को जापान में “Jimny Nomade” नाम से पेश किया गया तो इसे ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। लॉन्च के कुछ ही दिनों में 50,000 से अधिक बुकिंग्स दर्ज हो गईं। Jimny 5-door का निर्माण खास तौर पर प्रदर्शन और टिकाऊपन के लिए किया गया है। इसमें लीडर-फ्रेम चेसिस और Suzuki की प्रसिद्ध ALLGRIP PRO (4WD) तकनीक दी गई है, जो बेहतरीन ऑफ-रोड स्थिरता और नियंत्रण सुनिश्चित करती है। इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मजबूती, सरलता और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान करता है।

Maruti Suzuki के प्रबंध निदेशक और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा, “Jimny और Maruti Suzuki के अन्य 16 निर्यात मॉडलों ने ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ की सच्ची भावना को साकार किया है। भारत अब ग्लोबल लेवल का ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में कंपनी ने 2 लाख से अधिक वाहनों का एक्सपोर्ट किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40% की वृद्धि है और कंपनी का अब तक का सबसे ऊंचा अर्धवार्षिक निर्यात रिकॉर्ड है। Maruti Suzuki वर्तमान में भारत के यात्री वाहन निर्यात में 46% से अधिक हिस्सेदारी रखती है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 3.3 लाख से अधिक वाहनों का एक्सपोर्ट किया था। H1 FY2025-26 में कंपनी ने 2 लाख से अधिक वाहन एक्सपोर्ट किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40% की वृद्धि है।

Hero MotoCorp की नई छलांग, अब यूनाइटेड किंगडम में धमाकेदार एंट्री, 51 देशों तक पहुंचा ब्रैंड

लंदन/नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अब यूनाइटेड किंगडम में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने यह कदम MotoGB Ltd. के साथ साझेदारी में उठाया है। अब नई Euro 5+ मोटरसाइकिल रेंज पेश की गई। इस लॉन्च के साथ ही Hero MotoCorp की मौजूदगी अब 51 देशों तक फैल गई है।

Hunk 440 बना लॉन्च का सितारा

ब्रिटिश मार्केट में कंपनी ने अपनी प्रमुख बाइक Hero Hunk 440 को लॉन्च किया है, जो खासतौर पर A2 परफॉर्मेंस कैटेगरी के लिए तैयार की गई है। यह बाइक 440cc इंजन के साथ आती है, जो 27 bhp पावर और 36 Nm टॉर्क देती है। हाई टेंसाइल स्टील ट्रेलिस फ्रेम और ड्यूल-चैनल ABS, USD कार्ट्रिज फोर्क (KYB) और डिजिटल TFT डिस्प्ले जैसी प्रीमियम खूबियों से लैस यह बाइक शहरों और हाइवे पर शानदार परफॉर्मेंस का वादा करती है। Hunk 440 को तीन रंगों, Twilight Blue, Phantom Black और Titanium Grey — में पेश किया गया है। £200 यानी दो सौ पाउंड (ऑन-रोड चार्जेज में आम तौर पर रजिस्ट्रेशन, टैक्स, इंश्योरेंस आदि शामिल होते हैं)। कुल कीमत £3,699 होगी। यानी लगभग ₹3.92 लाख रुपये (भारतीय मुद्रा में)।

MotoGB के साथ मजबूत साझेदारी

Hero MotoCorp ने यूके में अपने वितरण और सेवा नेटवर्क के लिए लैंकाशायर स्थित MotoGB Ltd. के साथ करार किया है। शुरुआती चरण में कंपनी की बाइक्स 25 से अधिक बिक्री और सर्विस आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगी, जिन्हें 2026 तक 35 से ज्यादा लोकेशंस तक बढ़ाने की योजना है। MotoGB के जनरल मैनेजर, Matt Kay ने कहा, “हम Hero MotoCorp के साथ साझेदारी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। यूके के उपभोक्ताओं को अब तकनीक, भरोसे और वैल्यू का बेहतरीन मेल मिलेगा।”

यूके लॉन्च के साथ Hero MotoCorp ने अपनी ब्रांड फिलॉसफी “You Are Limitless” को भी पेश किया है — जो आज के राइडर्स की आज़ादी, जुनून और आत्मविश्वास की भावना को दर्शाता है। कंपनी के ग्लोबल मोटरस्पोर्ट्स सफर, खासकर Hero MotoSports Team Rally के डकार रैली में ऐतिहासिक प्रदर्शन, इसी जज़्बे की मिसाल हैं।

लगातार 24 वर्षों से दुनिया की नंबर-वन दोपहिया निर्माता बनी Hero MotoCorp अब एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लेटिन अमेरिका के 51 देशों में सक्रिय है। Hero की VIDA Electric Mobility, Harley-Davidson और Zero Motorcycles जैसी साझेदारियां तथा Ather Energy और Euler Motors में निवेश इसे भविष्य की स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए तैयार कर रहे हैं।