साउथ कोरिया की Genesis अब इंडिया में : Mercedes, BMW और Audi को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली: अब इंडिया में लग्ज़री कार सेगमेंट में Hyundai Genesis ब्रैंड दस्तक देने वाला है। यह ब्रैंड दक्षिण कोरिया का प्रीमियम लेबल है और Hyundai Motor Group के तहत आता है। Hyundai ने पुष्टि की है कि 2027 तक भारत में Genesis कारों का लॉन्च किया जाएगा। ये कारें लोकल CKD असेंबली के जरिए भारत में तैयार होंगी, जिससे कीमतों को किफायती और प्रतिस्पर्धी रखा जा सकेगा।

Genesis ब्रांड अपने लक्ज़री और कीमत के संतुलन के लिए जाना जाता है। भारत जैसे किफायती और मूल्य-संवेदनशील बाजार में यह रणनीति कारगर साबित हो सकती है। Hyundai का उद्देश्य Genesis से भारतीय लग्ज़री कार बाजार में Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी ब्रांड्स से मुकाबला करना है। पिछले आठ सालों में Genesis ने वैश्विक स्तर पर मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं G70, G80, G90 सेडान, GV70, GV80 ICE SUVs, GV60 EV और GV70 EV
भारत में Genesis की शुरुआत संभवतः CKD किट्स के माध्यम से होगी। कारों को पार्ट्स में आयात कर यहां असेंबल किया जाएगा। भविष्य में पूरी लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू की जा सकती है, जो सप्लाई चेन और स्थानीय वेंडर्स पर निर्भर करेगी। Hyundai का दावा है कि Genesis भारतीय ग्राहकों को ‘Elevated Luxury’ अनुभव प्रदान करेगी।

Hyundai ने अभी तक सटीक मॉडल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। भारत में Genesis पोर्टफोलियो में सबसे पहले GV80 SUV आ सकती है, जिसे कई बार भारत में देखा जा चुका है। Hyundai ने GV80 और GV80 Coupe के ट्रेडमार्क भी भारत में कराए हैं, जो लॉन्च की संभावना को बढ़ाते हैं। हालांकि, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्ज़री कार SUV नहीं बल्कि E-Class सेडान है। इसलिए Hyundai संभवतः G80 लक्ज़री सेडान और फुल-साइज G90 सेडान को भी भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

2027 में Genesis के इंडिया में लॉन्च होने के साथ ही लग्ज़री कार सेगमेंट में नया कंपटीशन देखने को मिलेगा। Hyundai का यह कदम Mercedes, BMW और Audi जैसी ब्रांड्स को सीधे टक्कर देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। CKD असेंबली और किफायती प्राइसिंग के साथ Genesis भारतीय ग्राहक को प्रीमियम और किफायती लक्ज़री का कॉम्बो प्रदान करने के लिए तैयार है।

9.99 लाख रुपये में Kawasaki Z900 2026 इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Kawasaki ने अपनी लोकप्रिय 4-सिलिंडर बाइक Z900 के 2026 मॉडल को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत 2025 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम है, जो GST बढ़ोतरी के बाद 10.18 लाख रुपये में उपलब्ध थी। Z900 अपनी स्पोर्टी लुक और प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग के कारण भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 4-सिलिंडर बाइक्स में शामिल है। Kawasaki ने अपनी Z900 बाइक के 2026 मॉडल के लिए दो नए रंग विकल्प पेश किए हैं।

Candy Lime Green / Metallic Carbon Gray वेरिएंट में Kawasaki की मशहूर Lime Green रंग फ्रंट काउल, फ्यूल टैंक और रियर सेक्शन पर है। इंजन, फ्रेम और USD फोर्क्स लगभग पूरी तरह ब्लैक हैं। यह कॉम्बिनेशन बाइक को स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देता है। Metallic Matte Graphenesteel Gray / Metallic Flat Spark Black इस वेरिएंट में बाइक का ऑल-ब्लैक लुक है। फ्रेम पर हल्का गोल्डन फिनिश दिया गया है।

यह बाइक अब 125 PS पावर और 98.6 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन के साथ 6-स्पीड रिटर्न शिफ्ट ट्रांसमिशन और Assist & Slipper क्लच दिया गया है। इससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। Slipper क्लच से ब्रेकिंग के दौरान बैक व्हील स्लिप कम होता है और राइड सुरक्षित रहती है।

MY26 Z900 में IMU + Kawasaki Cornering Management Function बाइक की लेंसिंग और टर्निंग को बेहतर बनाता है। Electronic Cruise Control लंबी दूरी की राइड को आसान बनाता है। 3-Mode Kawasaki Traction Control (KTRC) टायर की ग्रिप और स्लिप को कंट्रोल करता है। Kawasaki Quick Shifter + Electronic Throttle Valves में ज्यादा पावर और टॉर्क दिया गया है। बाइक में 5-इंच TFT कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और IPS LCD टेक्नोलॉजी शामिल है। Rideology ऐप के जरिए राइडर कॉल, ईमेल, वाहन जानकारी, राइडिंग लॉग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकता है।

Honda CB650R और CBR650R : नए रंगों और स्टाइलिश अवतार में नया धमाका

नई दिल्ली: Honda ने अपनी मिड-साइज़ स्पोर्ट्स बाइक्स CB650R और CBR650R को 2026 मॉडल ईयर के लिए नए रंगों में पेश किया है। इन बाइक्स को 2019 में पहली बार लॉन्च किया गया था और तब से ये दुनियाभर में प्रीमियम बाइकिंग सेगमेंट में काफी लोकप्रिय रही हैं। Honda CB650R अब चार नए कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, Matte Gunpowder Black Metallic, Matte Jeans Blue Metallic, Candy Energy Orange, Grand Prix Red

इन रंगों का इस्तेमाल मुख्य रूप से फ्यूल टैंक पर किया गया है, जबकि बाइक के बाकी हिस्से Graphite Black Metallic शेड में हैं। इंजन और अलॉय व्हील्स को ब्रॉन्ज फिनिश दिया गया है, जो बाइक को प्रीमियम लुक देता है। वहीं, गोल्डन USD फोर्क्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं। Honda CB650R और CBR650R को नए कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिससे इन दोनों बाइक्स का लुक अब और भी स्टाइलिश और प्रीमियम हो गया है।

CBR650R में नया Matte Gunpowder Black Metallic with Yellow Accent कलर जोड़ा गया है। यह स्कीम पूरी तरह ब्लैक बॉडी पर दी गई पीली स्ट्राइप्स के साथ आती है, जिससे बाइक का लुक और भी एग्रेसिव और प्रीमियम बन जाता है। पहले से मौजूद Grand Prix Red कलर वेरिएंट भी जारी रहेगा, जो होंडा की रेसिंग हेरिटेज को दर्शाता है — रेड, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट का यह कॉम्बिनेशन हमेशा से इस बाइक की पहचान रहा है। दोनों बाइक्स में वही दमदार 649cc, लिक्विड-कूल्ड, 16-वाल्व DOHC इनलाइन-4 इंजन मिलता है, जो 95 PS की पावर और 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और होंडा की इनोवेटिव E-Clutch तकनीक दी गई है — जिससे राइडर बिना क्लच लीवर दबाए गियर बदल सकता है।

दोनों बाइक्स में 5-इंच TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync कनेक्टिविटी, रैडियल माउंट फ्रंट ब्रेक्स और Honda Selectable Torque Control (HSTC) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। स्पोर्ट्स लुक वाली CBR650R अब एक नए Matte Gunpowder Black Metallic with Yellow Accent कलर में आई है। यह कलर स्कीम पूरी तरह ब्लैक बॉडी पर पीले स्ट्राइप्स के साथ दी गई है, जो इसे एग्रेसिव और प्रीमियम दोनों लुक देती है। पहले से मौजूद Grand Prix Red वर्ज़न भी बरकरार है, जो होंडा की रेसिंग हेरिटेज का प्रतीक है। इसमें रेड, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट का दमदार कॉम्बिनेशन दिया गया है।

पोर्टेबल गेमिंग में नई क्रांति : इंडिया में ROG Xbox Ally सीरीज़ की बिक्री

नई दिल्ली: ASUS India और गेमिंग ब्रांड Republic of Gamers (ROG) ने इंडिया में अपने नए हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल्स ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की बिक्री शुरू कर दी है। ये दोनों डिवाइस पोर्टेबल गेमिंग को एक नए लेवल पर ले जाते हैं, जहां कंसोल जैसी परफॉर्मेंस और Xbox-स्टाइल डिज़ाइन का अनोखा संगम मिलता है। कंपनी ने गेमर्स के लिए नई ROG एक्सेसरीज़ लाइनअप भी पेश की है। दोनों मॉडल AMD के नए Ryzen Z2 सीरीज़ प्रोसेसर पर आधारित हैं और 7-इंच के Full HD डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस) के साथ आते हैं। ये Windows 11 के कस्टम वर्जन पर चलते है। इससे यूज़र्स को अपने पसंदीदा गेम्स तक तुरंत पहुंच मिलती है।

ROG Xbox Ally X में AMD Ryzen AI Z2 Extreme प्रोसेसर, 24GB LPDDR5X RAM, 1TB SSD, और 80Wh बैटरी है। इसकी कीमत 1,14,990 रुपये है। ROG Xbox Ally में AMD Ryzen Z2 A प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB SSD, और 60Wh बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 69,990 रुपये रखी गई है। दोनों डिवाइस Xbox Game Pass, Steam, Epic Games, और अन्य प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं। ROG एक्सेसरीज़ लाइनअप भी पेश की गई है।

ROG Ally Dock DG300 की कीमत 7,999 रुपये है। यह 7-in-1 मल्टीफंक्शनल हब है, जो HDMI, USB-C (100W पावर सपोर्ट), USB-A, Ethernet और ऑडियो पोर्ट्स के साथ आता है। इसे आप अपने हैंडहेल्ड कंसोल को 4K या 8K डिस्प्ले, इंटरनेट और बाहरी डिवाइसों से जोड़ सकते हैं। इसे एक मिनी गेमिंग स्टेशन में बदल सकते हैं। ROG Xbox Ally Premium Case की कीमत 3,999 रुपये है।

ROG SLASH Sling Bag 4.0 की कीमत 4,999 रुपये है। यह एक 8-लीटर का स्टाइलिश ट्रैवल बैग है, जो गेमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।ROG Ranger Backpack BP2701 (6,999 –7,499 रुपये में मिलता है। यह 22-लीटर का टिकाऊ बैकपैक है ROG Ranger Backpack BP2800 (4,999) सबसे बड़ा 35-लीटर बैकपैक है। दोनों डिवाइस और एक्सेसरीज़ ASUS eShop, Amazon.in, Vijay Sales, और ASUS व ROG Exclusive Stores पर उपलब्ध हैं।

OnePlus की धमाकेदार दिवाली सेल शुरू, स्मार्टफोन और टैबलेट पर भारी छूट

नई दिल्ली: इंडिया में दिवाली के मौके पर OnePlus ने अपने यूज़र्स के लिए धमाकेदार ऑफर्स की घोषणा कर दी है। OnePlus की यह नई सेल 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और TWS डिवाइस पर जबरदस्त डिस्काउंट्स मिलेंगे। सेल में OnePlus 13, 13R, 13s, Nord 5, Nord CE5, OnePlus Pad3, Pad Lite और कई IoT प्रोडक्ट्स शामिल हैं। यूज़र्स इन ऑफर्स का लाभ oneplus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon.in, Reliance Digital, Bajaj Electronics, Croma, Vijay Sales और अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से उठा सकते हैं। IoT प्रोडक्ट्स Flipkart, Myntra और Blinkit पर भी उपलब्ध होंगे, जबकि टैबलेट्स Flipkart पर खरीदी जा सकती हैं।

OnePlus 13 सीरीज़ के तहत 13s को स्पेशल दिवाली प्राइस 47,749 रुपये में पेश किया गया है, जिसमें 3,000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी। वहीं OnePlus 13R का नेट प्राइस सिर्फ 35,749 रुपये रहेगा, जिसमें 5,000 रुपये की अस्थायी छूट और 2,250 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus 13 को भी 57,749 रुपये की आकर्षक कीमत में खरीदा जा सकेगा, जिसमें 4,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।

नॉर्ड सीरीज़ में नई Nord 5 और Nord CE5 शामिल हैं, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अल्टिमेट परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग अनुभव देने के लिए तैयार की गई हैं। Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले है, जबकि Nord CE5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट है। दोनों ही डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, AI ऑप्टिमाइजेशन और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। Nord CE5 को केवल 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं Nord 5 की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है, दोनों पर नो-कॉस्ट EMI और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है।

OnePlus Pad3 और Pad Lite पर भी विशेष बंडल ऑफर्स मिल रहे हैं, साथ ही OnePlus Buds और Buds Pro3 पर भी भारी डिस्काउंट और आसान EMI विकल्प मौजूद हैं। इस साल OnePlus ने यह साबित कर दिया है कि दिवाली सिर्फ ऑफर्स की नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, स्मार्ट डिवाइस और IoT कनेक्टिविटी को भी खास बनाने का मौका है। यूज़र्स इस दिवाली OnePlus के साथ अपने टेक अनुभव को और भी शानदार बना सकते हैं।

Vivo OriginOS 6 : AI के नए अंदाज़ संग फोन चलेगा फटाफट, बनेगा आपका दोस्त

नई दिल्ली: Vivo ने अपने X200 Pro और iQOO 13 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। यह प्रोग्राम यूज़र्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स आधिकारिक रिलीज़ से पहले एक्सपीरियंस करने का मौका देता है। Vivo का कहना है कि Vivo का OriginOS 6 अपडेट सिर्फ़ दिखावट बदलने या नए फीचर्स जोड़ने तक सीमित नहीं है। यह ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग, नोटिफिकेशन मैनेज करने, गेम या विडियो देखने को स्मूद, तेज़ और स्मार्ट बनाता है। AI से लैस फीचर्स यूज़र के व्यवहार को समझकर फोन को उनके अनुसार एडजस्ट करते हैं।

Vivo ने अपने OriginOS 6 को पूरी तरह से रीफ्रेश किया है। फोन का इंटरफ़ेस नया और आधुनिक दिखता है। यूज़र अब अपने फोन को ज़्यादा गहराई से कस्टमाइज़ कर सकते हैं – जैसे होम स्क्रीन, विजेट, नोटिफिकेशन और अन्य फीचर्स। इसका मकसद सिर्फ़ नए फीचर्स देना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस और अनुभव बेहतर बनाना है। जो यूज़र्स चाहें, वे अपने स्मार्टफोन पर प्रिव्यू प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चुनिंदा यूज़र्स को नई OS का जल्दी एक्सेस मिलेगा। Vivo उनसे फीडबैक और उपयोग अनुभव जानना चाहता है। यह फीडबैक आगामी पब्लिक रिलीज़ से पहले OS को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

अगर आप OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम में भाग लेना चाहते हैं तो अपने फोन में Settings > System Update खोलें। ऊपर दाईं ओर 3 Dot Menu पर टैप करें। Version Trial > Closed Beta Sign-Up > View Details चुनें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। फॉर्म रिव्यू होने के बाद योग्य यूज़र्स को आगे की जानकारी और स्टेप्स के लिए सूचित किया जाएगा। प्रिव्यू प्रोग्राम 29 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है। स्लॉट सीमित हैं, इसलिए जल्दी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।Vivo X200 Pro और iQOO 13 यूज़र्स इस प्रोग्राम के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर नई तकनीक ट्राय कर पाएंगे। कंपनी को सीधे यूज़र फीडबैक मिलेगा, जिससे OS के अंतिम वर्ज़न में यूज़र-फ्रेंडली सुधार किए जा सकेंगे।

OPPO Find X9 Pro में 7500mAh बैटरी, दो दिन की बैकअप पावर

नई दिल्ली: OPPO ने इंडिया में अपनी नई Find X9 Series लॉन्च करने की घोषणा की है, जो मोबाइल फोटोग्राफी और फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सीलेंस का नया मानक तय करने जा रही है। शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सिस्टम के साथ यह सीरीज़ टेक लवर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाली है।

नई Find X9 Series में डिजाइन और एर्गोनोमिक कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। Find X9 दो रंगों, Titanium Grey और Space Black में आएगा, जबकि Find X9 Pro दो प्रीमियम फिनिश — Silk White और Titanium Charcoal — में उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल्स में आकर्षक मैट ग्लास फिनिश और मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो देखने में शानदार और पकड़ में बेहद आरामदायक है। Find X9 में 6.59 इंच और Find X9 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिनके चारों ओर सिर्फ 1.15mm के अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स हैं, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।

कैमरा के मोर्चे पर OPPO ने फिर एक बार नए आयाम छुए हैं। दोनों मॉडल्स में Hasselblad Master Camera System दिया गया है, जो OPPO के इन-हाउस LUMO Image Engine से संचालित होता है। Find X9 Pro में क्रांतिकारी 200MP Hasselblad Telephoto Camera दी गई है, जो ज़ूम शॉट्स में भी बारीक डिटेल और शानदार क्लैरिटी देती है। विडियो प्रेमियों के लिए यह सीरीज़ किसी वरदान से कम नहीं। 4K 120fps Dolby Vision Recording और LOG Recording with ACES Support के साथ यह प्रोफेशनल क्वालिटी शूटिंग का अनुभव देती है।

साथ ही, Stage Mode और AI Sound Focus जैसे फीचर्स इसे कॉन्सर्ट या लाइव इवेंट शूटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में Find X9 Series को ताकत देता है नया MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट, जो तेज़, कुशल और एनर्जी-एफिशिएंट है। OPPO की तीसरी पीढ़ी की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक के साथ Find X9 में 7025mAh और Find X9 Pro में 7500mAh की बैटरी दी गई है, जो दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो सीरीज़ में नया ColorOS 16 है, जो और भी स्मूथ, इंटेलिजेंट और कनेक्टेड यूज़र एक्सपीरियंस प्रदान करता है। Seamless Animation और Luminous Rendering Engine के साथ इंटरफेस और भी फ्लूइड है, जबकि AI Portrait Glow जैसे फीचर्स हर फोटो को नेचुरल और पॉलिश्ड लुक देते हैं। यूज़र्स आसानी से अपने फोन को PCs, Macs और अन्य स्मार्ट एक्सेसरीज़ से कनेक्ट कर सकेंगे।

Xiaomi ने इंडिया के 10 शहरों में 10 नए प्रीमियम सर्विस सेंटर्स खोले

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर Xiaomi ने इंडिया के 10 प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में अपने 10 नए प्रीमियम सर्विस सेंटर्स लॉन्च किए हैं। ये सेंटर्स केवल रिपेयर के लिए नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक इमर्सिव, आरामदायक और पर्सनलाइज़्ड अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

कंपनी का लक्ष्य अब केवल सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहक और ब्रांड के बीच एक दीर्घकालिक भरोसेमंद रिश्ता बनाना है। Xiaomi आने वाले समय में 100 प्रीमियम सर्विस सेंटर्स देशभर में खोलने की योजना बना रहा है, जो कंपनी के Customer First सिद्धांत और भारत में दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मज़बूती देगा। Xiaomi India के COO सुधिन माथुर ने कहा कि Xiaomi में हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रोडक्ट बनाना नहीं, बल्कि लोगों के साथ स्थायी रिश्ता बनाना है। ये प्रीमियम सर्विस सेंटर्स उसी दिशा में एक रणनीतिक कदम हैं — ताकि हम ग्राहक अनुभव के हर स्तर को बेहतर बना सकें।

इन नए सेंटर्स में 95% रिपेयर 24 घंटों के भीतर पूरे किए जाएंगे, जो मौजूदा 89% दर से बेहतर है। तेज़ और सटीक सर्विस के लिए एडवांस डायग्नॉस्टिक टूल्स, क्वालिटी चेक सिस्टम और स्पेयर पार्ट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi पहले से ही 4 घंटे के भीतर 52% ग्राहक समस्याओं का समाधान करने वाले ब्रांड्स में शीर्ष पर है। लंबा रिपेयर समय होने की स्थिति में ग्राहकों को स्टैंडबाय हैंडसेट की सुविधा भी मिलेगी। Xiaomi ने इन सेंटर्स में जेंडर डाइवर्सिटी और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। प्रत्येक सेंटर में प्रमाणित इंजीनियरों की टीम है, जिन्हें नवीनतम तकनीक पर लगातार ट्रेनिंग दी जाती है। कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर ग्राहकों की मदद अंग्रेज़ी, हिंदी और स्थानीय भाषाओं में करेंगे।

ये सेंटर्स केवल सर्विस पॉइंट नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस हब हैं, जहाँ ग्राहक Xiaomi उत्पादों को देख, आज़मा और खरीद सकते हैं। हर टचपॉइंट को पेपरलेस और सस्टेनेबल बनाया गया है। साथ ही, “Xiaomi Days” हर बुधवार आयोजित होंगे, जिनमें फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट, एक्सक्लूसिव सर्विस ऑफर और स्पेशल डिस्काउंट्स मिलेंगे। इस लॉन्च के साथ Xiaomi ने भारत में ग्राहक सेवा के स्तर को नई परिभाषा दी है और यह दिखाया है कि ब्रांड सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि अनुभव, विश्वास और नवाचार पर आधारित रिश्ते बनाना चाहता है।

सिर्फ़ 20 मिनट में SOLD OUT: नई Škoda Octavia RS ने इंडिया में मचाया तहलका, 265 हॉर्सपावर और ADAS के साथ वापसी

नई दिल्ली: इंडिया में अपनी 25वीं वर्षगाँठ का जश्न मना रही Škoda Auto India ने आज इंडियन मार्केट में अपनी लेजेंडरी परफॉर्मेंस कार, बिल्कुल नई Octavia RS को लॉन्च किया। इस कार को चाहने वालों का जुनून ऐसा था कि यह सीमित संख्या में आई फ़ुल्ली बिल्ट यूनिट (FBU) सिर्फ़ 20 मिनट की प्री-बुकिंग में पूरी तरह बिक गई।

Škoda Auto India के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि, “इस शानदार मॉडल ने पूरे भारत में ड्राइविंग के शौकीनों के जुनून को सचमुच जगा दिया है, और यह दिखाता है कि RS बैज सिर्फ़ परफॉरमेंस नहीं, बल्कि हमारे ग्राहकों के भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास को दिखाता है।”

पावर और परफॉर्मेंस का बादशाह

नई Octavia RS बेजोड़ ड्राइविंग डायनामिक्स और दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है:
इंजन: इसे 2.0TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है, जो ज़बरदस्त 195kW (265 PS) की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
रफ़्तार: यह कार 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो इसे सिर्फ़ 6.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ने में मदद करती है।
टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी/घंटा तक सीमित है।
हैंडलिंग: इसका एडवांस्ड चेसिस सेटअप, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और स्पोर्ट्स सस्पेंशन बेहतरीन हैंडलिंग देते हैं।

डिज़ाइन और एथलेटिक सुंदरता

Octavia RS ने अपने स्पोर्टी लुक को बरकरार रखा है, जिसे कई प्रीमियम टच दिए गए हैं:
बाहरी लुक: इसमें फुल LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, डायनामिक इंडिकेटर्स वाले LED टेल लैंप और चमकदार काले रंग के स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलते हैं।
पहिये: यह लो-प्रोफाइल 19-इंच एलियास एन्थ्रेसाइट अलॉय व्हील्स पर सजी है।
रंग: ग्राहक पाँच आकर्षक रंगों में से चुन सकते हैं: माम्बा ग्रीन, कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक और वेलवेट रेड।
इंटीरियर: केबिन में लाल कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ सुएडिया/लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग और मसाज फंक्शन वाली स्पोर्ट्स फ्रंट सीटें मिलती हैं।
टेक्नोलॉजी: डैशबोर्ड पर वर्चुअल कॉकपिट और वायरलेस कनेक्टिविटी वाला 32.77 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

स्मार्ट और सेफ फीचर्स की भरमार

यह नई RS सिर्फ तेज़ नहीं, बल्कि सुरक्षित और स्मार्ट भी है:
सेफ्टी: इसमें 10 एयरबैग, 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ड्राइविंग स्टेबिलिटी सिस्टम हैं।
ADAS सूट: यह ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (ACC), ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन असिस्ट और इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
अन्य सुविधाएँ: हेड-अप डिस्प्ले, सबवूफ़र के साथ प्रीमियम कैंटन 675W 11-स्पीकर साउंड सिस्टम और वर्चुअल पैडल के साथ इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बूट भी इसमें मिलता है।

कीमत: ₹ 49,99,000
डिलीवरी: जिन ग्राहकों ने प्री-बुकिंग की है, उन्हें कार की डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू होगी।
विरासत: 2004 में, Octavia RS देश की पहली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाली पैसेंजर कार थी। अब, यह वापसी Škoda की परफॉर्मेंस और इनोवेशन की विरासत को आगे बढ़ाती है।

OnePlus ने लॉन्च किया OxygenOS 16, AI से लैस Plus Mind अब आपके फोन में

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्निकल ब्रांड OnePlus ने आज OxygenOS 16 लॉन्च किया, जो स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह से नया आयाम देता है। “Intelligently Yours” फिलॉसफी पर आधारित यह अपडेट OnePlus का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अवतार है, जो उन्नत AI क्षमताओं को OnePlus की तेज़ और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है। OnePlus में OxygenOS & AI Strategy के निदेशक Arthur Lam ने कहा कि OxygenOS 16 स्मार्टफोन और यूज़र के बीच इंटरैक्शन में एक नया अध्याय खोलता है।

OxygenOS 16 का दिल है Plus Mind, एक पर्सनल इंटेलिजेंस जो ऑन-स्क्रीन कंटेंट को पहचान कर Mind Space में व्यवस्थित करता है। यूज़र Plus Key या तीन-उंगली स्वाइप से Plus Mind को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह की कैमरा, स्क्रीनशॉट, फ़्लैशलाइट, वॉइस रिकॉर्डिंग जैसी अन्य फंक्शन के लिए भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। Plus Mind कंटेंट का संदर्भ समझकर आपको सही समय पर सुझाव भी देता है। उदाहरण के लिए, किसी इवेंट पोस्टर से ऑटोमैटिक तारीख निकालकर कैलेंडर में जोड़ने का सुझाव।

OxygenOS 16 में Google Gemini अब Mind Space के डेटा को समझकर व्यक्तिगत सुझाव देता है। अगर आप कहें, “मेरे Mind Space के होम डेकोर कंटेंट के आधार पर घर सजाने की योजना बनाओ,” तो Gemini आपके डेटा से पर्सनलाइज्ड योजना तैयार करता है।

AI Productivity Suite से आपके फोन में ऐसे AI टूल्स मिलते हैं जो आपके काम को आसान और स्मार्ट बनाते हैं। AI Writer का टूल आपके लिए कंटेंट बनाने में मदद करता है, जैसे लेख, माइंड मैप्स, चार्ट्स, और सोशल मीडिया कैप्शन। AI Scan यह आपके दस्तावेज़, व्हाइटबोर्ड या रसीदें तुरंत PDF में बदल देता है, ताकि आप आसानी से शेयर और एडिट कर सकेंय़ AI Portrait Glow & AI Perfect Shot → ये टूल आपकी तस्वीरों को हर लाइट में शानदार बनाते हैं। AI PlayLabमें नए और मज़ेदार फीचर्स हैं। YumSee से टेक्स्ट को इमेज में बदल सकते हैं। Party Up में तस्वीर को विडियो में बदल सकते हैं।