Toyota ने लॉन्च किया Urban Cruiser Hyryder Aero Edition

बेंगलुरु: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने अपनी पॉपुलर SUV Urban Cruiser Hyryder का Aero Edition लॉन्च किया। यह लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज Hyryder की प्रीमियम लुक और रोड प्रेजेंस को और बढ़ाता है।

Aero Edition के साथ आता है Exclusive Styling Package, जो सभी Hyryder वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कीमत 31,999/- अतिरिक्त। Front Spoiler SUV को नया, बोल्ड और डायनामिक लुक देता है। Rear Spoiler स्टाइलिश दिखने के साथ एयरोडायनामिक एफिशिएंसी बढ़ाता है। इन के साथ एयरोडायनामिक एफिशिएंसी भी बढ़ाता है। पॉपुलर SUV Urban Cruiser Hyryder White, Silver, Black, Red कलर में मिलती है। 2022 में लॉन्च होने के बाद, Urban Cruiser Hyryder ने इंडिया में 1,68,000 यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन पार किया। Toyota की ग्लोबल SUV लिगेसी के साथ, यह बोल्ड स्टाइलिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम कम्फर्ट का बेहतरीन मिश्रण है। इसकी कीमत10.94 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू।

Hyryder अपने Self-Charging Strong Hybrid Electric Powertrain के साथ ईंधन की बचत और स्मूद ड्राइव का अनुभव देता है। Hyryder की गाड़ी 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 28 किलोमीटर तक चल सकती है। लंबे ड्राइव में ईंधन की बचत होती है। गाड़ी अपने रास्ते का 40% और ड्राइव के 60% समय इलेक्ट्रिक पावर पर चलती है। अगर आप पेट्रोल इंजन वाला विकल्प चुनते हैं, तो इसमें 1.5 लीटर का K-series इंजन है। इसे आप 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक में चला सकते हैं, और आपको 2WD (सामने/पीछे की चक्कियों से ड्राइव) या 4WD (सभी चार चक्कियों से ड्राइव) का ऑप्शन भी मिलता है।

गाड़ी का फ्रंट क्रिस्टल ऐक्रेलिक ग्रिल, ट्विन LED DRL और 17-inch एलॉय व्हील्स के साथ बहुत स्टाइलिश और आकर्षक दिखता है। इंटीरियर (अंदर का आराम): अंदर वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 9-inch टचस्क्रीन (वायरलेस Apple CarPlay & Android Auto सपोर्ट के साथ), वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग और 360° कैमरा है, जो ड्राइव और सफर को आरामदायक और आधुनिक बनाते हैं। गाड़ी को और भी व्यक्तिगत और प्रीमियम बनाने के लिए 66 एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज दी गई है। गाड़ी पर 3 साल / 1,00,000 km वारंटी है, जिसे 5 साल / 2,20,000 km तक बढ़ाया जा सकता है। हाइब्रिड बैटरी वारंटी 8 साल की है। इसमें 1,60,000 km की सुरक्षा मिलती है।

Ola शक्ति लॉन्च, अब हर घर बनेगा मिनी पावर स्टेशन, पावर कट और जनरेटर से आज़ादी

बेंगलुरु: इंडिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी Ola Electric ने आज बड़ा कदम उठाते हुए अपना पहला घरेलू Battery Energy Storage System (BESS) ‘Ola शक्ति’ लॉन्च किया है। यह भारत का पहला ऐसा घरेलू एनर्जी स्टोरेज सिस्टम है जो पूरी तरह भारत में डिज़ाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर किया गया है।

कंपनी इस लॉन्चिंग के साथ वह अब इंडिया के 1 लाख करोड़ रुपये के BESS मार्केट में उतर रही है, जो 2030 तक 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो जाएगा। Ola को उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में उसका BESS कारोबार 5 GWh वार्षिक उत्पादन तक पहुंच जाएगा, जो उसके इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट से भी आगे निकल जाएगा।

0la शक्ति को कंपनी की खुद की 4680 Bharat Cell तकनीक पर बनाया गया है, जो पहले से ही उसके लोकप्रिय ईवी मॉडलों में इस्तेमाल होती है। इस हाई-टेक बैटरी सिस्टम को घर, खेत और छोटे बिज़नेस के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, ताकि लोग अपनी ऊर्जा खुद स्टोर और इस्तेमाल कर सकें। Ola शक्ति चार वेरिएंट्स में पेश किया गया Ola शक्ति — 1.5 kWh (29,999 रुपये), 3 kWh (55,999), 5.2 kWh (₹1,19,999) और 9.1 kWh (₹1,59,999)। फिलहाल शुरुआती 10,000 यूनिट्स के लिए इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर उपलब्ध रहेगा। बुकिंग ₹999 में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मकर संक्रांति 2026 से शुरू होगी।

Ola Electric के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने कहा कि भारत में ऊर्जा की कमी नहीं है, उसे स्टोर करने की चुनौती है। Ola शक्ति से हम उस चुनौती को अवसर में बदल रहे हैं। हमने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जो वर्ल्ड-क्लास बैटरी तकनीक बनाई, अब वही घरों में ऊर्जा स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होगी। यह हमारे लिए ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में अगला बड़ा कदम है।” Ola शक्ति में ऑटोमोटिव-ग्रेड सेफ्टी, 98% तक की दक्षता और पूरी तरह मेंटेनेंस-फ्री डिजाइन दी गई है। इसमें 0 ms पावर चेंजओवर तकनीक है, जिससे बिजली कटते ही तुरंत बैकअप चालू हो जाता है। Ola शक्ति में लगी IP67 वॉटरप्रूफ बैटरी धूल, पानी और बारिश में भी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। इसका मॉड्यूलर डिज़ाइन जरूरत के हिसाब से बढ़ाया या घटाया जा सकता है, जिससे यह छोटे घरों से लेकर बड़े सेटअप तक फिट बैठता है।

IQOO 15 नवंबर में इंडिया में लॉन्च होगा : 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

नई दिल्ली: iQOO जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 15 इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि फोन नवंबर 2025 में भारतीय बाजार में आएगा। इससे पहले इसे 20 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग इसी के बाद तय की गई है। iQOO 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। यह अब तक का सबसे तेज़ और पावरफुल चिप माना जा रहा है। फोन में OriginOS 6 दिया जाएगा, जो Android 16 पर आधारित है। सॉफ्टवेयर और परफॉरमेंस दोनों ही लेवल पर यह फोन अपग्रेडेड होगा।

कंपनी ने इस फोन में एक नया Q3 गेमिंग चिप भी जोड़ा है, जिससे गेमिंग परफॉरमेंस और बेहतर होगी। फोन में 144fps तक 2K रिज़ॉल्यूशन गेमप्ले का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 8K “Dome” कूलिंग सिस्टम होगा, जो पुराने iQOO 13 से करीब 47% बेहतर कूलिंग देगा। iQOO 15 में 6.85-इंच का 2K LTPO Samsung AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसकी ब्राइटनेस 6000 निट्स तक होगी और रिफ्रेश रेट 144Hz, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद होगी। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

iQOO 15 में बड़ी 7000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग के लिए 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है —50MP मेन कैमरा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x डिजिटल ज़ूम तक) 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना हैय़। iQOO 15 की कीमत भारत में करीब ₹60,000 से शुरू हो सकती है। यह फोन भारत में नवंबर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है, ताकि यह OnePlus 15 के साथ मुकाबला कर सके, जो इसी समय आने वाला है। iQOO 15 में जबरदस्त प्रोसेसर, 2K डिस्प्ले, एडवांस गेमिंग फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका कर सकता है।

Tata Nexon: सितंबर में बनी इंडिया की नंबर 1 बिकने वाली कार, ADAS सेफ्टी और Red #DARK एडिशन लॉन्च

मुंबई: Tata Motors ने आज डबल सेलिब्रेशन किया है! पहला, उनकी सबसे धांसू एसयूवी Nexon सितंबर 2025 में इंडिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह उनके लिए बहुत बड़ी जीत है। और दूसरी बड़ी खबर यह है कि Tata ने अब Nexon में ADAS (Advanced Driver Assistance System) सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी जोड़ दी है।

Nexon अब हुई और भी सेफ, सेफ्टी में कोई टक्कर नहीं

Nexon पहले से ही सेफ्टी की क्वीन है—यह GNCAP और BNCAP दोनों से डबल 5-स्टार रेटिंग पाने वाली इकलौती SUV है। अब ADAS आने से यह और भी ज़्यादा सुरक्षित हो गई है।

ADAS में क्या मिलेगा

अब Nexon खुद ड्राइवर की मदद करेगी ताकि एक्सीडेंट कम हों। इसमें ये स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं:
ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB): अगर आप ब्रेक नहीं लगा पाए, तो कार अपने आप ब्रेक लगा देगी।
फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW): सामने कोई खतरा होने पर आपको तुरंत अलर्ट मिलेगा।
लेन कीप असिस्ट (LKA): अगर आप गलती से लेन से बाहर जाने लगे, तो स्टीयरिंग खुद हल्का सा सुधारेगा।
ट्रैफ़िक साइन रिकॉग्निशन (TSR): कार ज़रूरी रोड साइन पहचानकर आपको दिखाएगी।

जश्न में आई Red #DARK Edition

नंबर 1 बनने की खुशी में, टाटा ने नेक्सन रेड #DARK एडिशन भी लॉन्च कर दिया है।
कीमत: इसकी शुरुआती कीमत ₹12.44 लाख है।
पावर: सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल, डीज़ल और CNG, तीनों पावरट्रेन में मिलेगा!
लुक: यह एक्सक्लूसिव एटलस ब्लैक रंग में आती है, लेकिन इसमें लाल (Red) रंग के एक्सेंट दिए गए हैं ताकि इसका लुक और भी ज़्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लगे।
अंदर का माहौल: केबिन में ग्रेनाइट ब्लैक थीम है, जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों पर लाल लेदरेट और डायमंड क्विल्टिंग है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर भी लाल एक्सेंट हैं। पीछे बैठने वालों के लिए रियर सनशेड भी मिलेगा।

Tata Motors के विवेक श्रीवत्स ने कहा, “नेक्सन ने हमेशा सेफ्टी में नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर में नंबर 1 बिकने वाली कार बनना दिखाता है कि ग्राहक हम पर कितना भरोसा करते हैं। ADAS और रेड #DARK एडिशन के साथ, हम आधुनिक ग्राहकों की हर ज़रूरत को पूरा करना जारी रखेंगे।”

स्वच्छ मोबिलिटी का Micelio ने दिखाया रास्ता : इंडिया की EV क्रांति

बेंगलुरु: Micelio Mobility के प्रमुख कार्यक्रम Global Clean Mobility Summit 2025 का आयोजन बेंगलुरु में किया गया, जिसमें सतत और स्वच्छ परिवहन में नवाचार, सहयोग और नेतृत्व पर जोर दिया गया। इस साल की थीम Next Starts Now: Sustain and Scale रहा, जिसमें उद्योग, नीति और शिक्षा के विशेषज्ञ इंडिया के इलेक्ट्रिक और हरित मोबिलिटी भविष्य की दिशा पर विचार विमर्श करते नजर आए।

Ather Energy के सह-संस्थापक और CEO तरुण मेहता को भारत की स्वच्छ मोबिलिटी प्रणाली में योगदान के लिए Individual Contributor of the Year 2025 Award से सम्मानित किया गया। Micelio Mobility के संस्थापक और निदेशक Shreyas Shibulal ने बताया, “हम सभी के लिए एक स्वच्छ समान मोबिलिटी इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

jon Kuenne कहते हैं कि नए और स्मार्ट विचारों और तकनीक से शहरों की मोबिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है। पुरानी केबल कारों का इस्तेमाल शहरों में छोटे-छोटे सामान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। MIT Media Lab में बनी स्वायत्त साइकिल जैसी तकनीक शहरों की आवाजाही को आसान और स्वच्छ बना सकती है। भारत के नए आइडिया और इनोवेशन सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरे दुनिया के स्वच्छ मोबिलिटी भविष्य को आकार दे रहे हैं। Raman C.V. ने इंडिया के भविष्य की योजना और मोबिलिटी की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने के लिए पेट्रोल-डीज़ल (ICE) वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ओर जाना जरूरी है। डिज़ाइन में भी बदलाव होना चाहिए।

इंडिया में नई तकनीक और आइडियाज दुनिया के स्वच्छ मोबिलिटी भविष्य को आकार दे रहे हैं। इंडिया को विकसित देश बनाने के लिए इलेक्ट्रिक और टिकाऊ वाहनों पर जोर देना होगा। भविष्य के वाहन स्वायत्त, चुस्त और सभी के लिए आसान होने चाहिए। समिट में What’s Next in Mobility और Building Brands in the New Mobility Economy जैसे पैनल चर्चाएँ हुईं, जिनमें Shell, Bajaj Auto और वैश्विक ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। Micelio ने Closing the Loop: Building a Roadmap for Battery Circularity in India रिपोर्ट भी पेश की। Entrepreneurial journeys Founder’s Story sessions में साझा की गईं। समारोह में Micelio और ARAI की Digital Twin Lab साझेदारी को भी उजागर किया गया।

Vivo OriginOS 6 : AI के नए अंदाज़ संग फोन चलेगा फटाफट, बनेगा आपका दोस्त

नई दिल्ली: Vivo ने अपने X200 Pro और iQOO 13 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। यह प्रोग्राम यूज़र्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स आधिकारिक रिलीज़ से पहले एक्सपीरियंस करने का मौका देता है। Vivo का कहना है कि Vivo का OriginOS 6 अपडेट सिर्फ़ दिखावट बदलने या नए फीचर्स जोड़ने तक सीमित नहीं है। यह ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग, नोटिफिकेशन मैनेज करने, गेम या विडियो देखने को स्मूद, तेज़ और स्मार्ट बनाता है। AI से लैस फीचर्स यूज़र के व्यवहार को समझकर फोन को उनके अनुसार एडजस्ट करते हैं।

Vivo ने अपने OriginOS 6 को पूरी तरह से रीफ्रेश किया है। फोन का इंटरफ़ेस नया और आधुनिक दिखता है। यूज़र अब अपने फोन को ज़्यादा गहराई से कस्टमाइज़ कर सकते हैं – जैसे होम स्क्रीन, विजेट, नोटिफिकेशन और अन्य फीचर्स। इसका मकसद सिर्फ़ नए फीचर्स देना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस और अनुभव बेहतर बनाना है। जो यूज़र्स चाहें, वे अपने स्मार्टफोन पर प्रिव्यू प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चुनिंदा यूज़र्स को नई OS का जल्दी एक्सेस मिलेगा। Vivo उनसे फीडबैक और उपयोग अनुभव जानना चाहता है। यह फीडबैक आगामी पब्लिक रिलीज़ से पहले OS को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

अगर आप OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम में भाग लेना चाहते हैं तो अपने फोन में Settings > System Update खोलें। ऊपर दाईं ओर 3 Dot Menu पर टैप करें। Version Trial > Closed Beta Sign-Up > View Details चुनें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। फॉर्म रिव्यू होने के बाद योग्य यूज़र्स को आगे की जानकारी और स्टेप्स के लिए सूचित किया जाएगा। प्रिव्यू प्रोग्राम 29 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। स्लॉट सीमित हैं, इसलिए जल्दी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।Vivo X200 Pro और iQOO 13 यूज़र्स इस प्रोग्राम के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर नई तकनीक ट्राय कर पाएंगे। कंपनी को सीधे यूज़र फीडबैक मिलेगा, जिससे OS के अंतिम वर्ज़न में यूज़र-फ्रेंडली सुधार किए जा सकेंगे।

OnePlus का दिवाली धमाका, 17 अक्टूबर से फेस्टिव सेल शुरू, 5,000 रुपये तक की छूट

नई दिल्ली: इस दिवाली सीजन में OnePlus अपने इंडियन यूज़र्स के लिए शानदार फेस्टिव ऑफर्स लॉन्च किए हैं, जो स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और TWS ऑडियो प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज पर लागू होंगे। ब्रांड ने MakeItSpecial थीम के तहत घोषणा की है कि 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली फेस्टिव सेल में ग्राहक OnePlus की फ्लैगशिप और Nord सीरीज़ डिवाइसेज़ पर अब तक के सबसे बेहतरीन डिस्काउंट्स का लाभ उठा सकेंगे। ग्राहक ये ऑफर्स oneplus.in, Amazon.in, OnePlus Experience Stores और प्रमुख रिटेल चैनलों जैसे Reliance Digital, Croma, Vijay Sales और Bajaj Electronics पर पा सकेंगे। वहीं, OnePlus के IoT और टैबलेट प्रोडक्ट्स Flipkart, Myntra और Blinkit पर भी उपलब्ध रहेंगे।

OnePlus का फेस्टिवल सेल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ→ ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ ऑनलाइन (OnePlus.in, Amazon, Flipkart) और ऑफ़लाइन स्टोर्स (Croma, Reliance Digital) दोनों जगह ले सकते हैं। सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट और वायरलेस हेडफ़ोन/इयरबड्स पर ₹5,000 तक की छूट और नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलेगा· OnePlus का फेस्टिवल सेल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

OnePlus 13 सीरीज़ के तीनों मॉडल्स—OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus 13s—इस सेल का मुख्य आकर्षण हैं। OnePlus 13 अब ₹57,749 के प्रभावी मूल्य पर उपलब्ध होगा, जिसमें ₹4,250 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर शामिल है। OnePlus 13R का प्रभावी मूल्य 35,749 रुपये होगा, जिसमें 5,000 रुपये तक का प्राइस ड्रॉप और 2,250 तक का बैंक डिस्काउंट शामिल है। कॉम्पैक्ट पॉवरहाउस OnePlus 13s 47,749 रुपये में मिलेगा, जिसमें ₹3,250 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने तक का EMI विकल्प उपलब्ध है।

OnePlus Nord 5 अब ₹28,999 में मिलेगा, जबकि Nord CE5 ₹21,999 के प्रभावी मूल्य पर उपलब्ध होगा।
ऑडियो सेगमेंट में भी धमाकेदार ऑफर्स हैं — OnePlus Buds Pro 3 सिर्फ ₹7,999 में, और Nord Buds 3r मात्र ₹1,499 में। OnePlus Pad 3 का प्रभावी मूल्य 42,999 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि Pad Lite 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Pad Go और Pad 2 पर भी ₹2,000 से ₹3,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

इस दिवाली घर लाएं TOSHIBA टीवी : शुरुआती EMI सिर्फ 1,999 रुपये से

नई दिल्ली: TOSHIBA ने इस दिवाली सीज़न में अपने सभी टीवी मॉडलों पर स्पेशल ऑफर्स लॉन्च किए हैं ताकि ग्राहक कम कीमत में बेहतर तकनीक और प्रीमियम क्वालिटी वाले टीवी खरीद सकें। TOSHIBA अपने टीवी पर डिस्काउंट, कैशबैक और EMI जैसे फायदेमंद ऑफर्स दे रहा है। ये ऑफर्स रिलायंस डिजिटल, फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे बड़े रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। TOSHIBA यह दिखाना चाहता है कि उसके टीवी में जापानी तकनीक की भरोसेमंद क्वालिटी और किफायती कीमत दोनों का संयोजन है।

कंपनी कहना चाहती है कि “अब ग्राहक बिना ज़्यादा खर्च किए, वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी वाले टीवी से अपने एंटरटेनमेंट अनुभव को अपग्रेड कर सकते हैं। TOSHIBAने दिवाली पर अपने टीवी सस्ते, आसान EMI और भरोसेमंद जापानी तकनीक के साथ पेश किए हैं, ताकि हर घर में प्रीमियम एंटरटेनमेंट पहुंचे।

ग्राहक अब 15,000 रुपये तक का कैशबैक, ज़ीरो डाउनपेमेंट और 36 महीने तक की लंबी EMI सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआती ईएमआई केवल 1,999 रुपये महीने से शुरू होती है। हर खरीद पर 1 वर्ष का JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे ग्राहक प्रीमियम मनोरंजन कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। ये आकर्षक ऑफर्स TOSHIBA की प्रीमियम टीवी रेंज पर लागू हैं, जिनमें शामिल हैं –
Toshiba M450RP (Quantum Dot 4K TV)
Toshiba Z570RP (Gaming TV)
Toshiba Z770RP (Mini LED 4K TV)

टीवी में Google TV प्लेटफ़ॉर्म दिया गया है, जो आपकी पसंद के अनुसार मूवीज़, वेब सीरीज़ और शो की सिफारिशें (recommendations) दिखाता है। आपके देखने के पैटर्न के आधार पर यह होम स्क्रीन पर कस्टम सुझाव देता है। “आपके लिए चुनिंदा मनोरंजन”। रिमोट में वॉयस कमांड फीचर मौजूद है। आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं — जैसे “Netflix खोलो”, “YouTube पर गाने चलाओ”, या “वॉल्यूम बढ़ाओ”। रिमोट में Google Assistant या Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट्स भी काम करते हैं। टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLIV, Zee5 जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं। आपको अलग से डाउनलोड या सेटअप की झंझट नहीं करनी पड़ती — एक क्लिक में सीधे स्ट्रीमिंग शुरू की जा सकती है।

दिवाली पर Yamaha का तोहफ़ा : मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक की छूट

नई दिल्ली: दिवाली के त्योहार की रौनक को बढ़ाने के लिए India Yamaha Motor ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने इस उत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर जीएसटी लाभ, इंश्योरेंस डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स देने का ऐलान किया है।

इस दिवाली, Yamaha ने अपने ग्राहकों को ऐसे ऑफर्स दिए हैं, जो न सिर्फ बचत का मौका देते हैं, बल्कि प्रीमियम टू-व्हीलर अनुभव को और भी आसान बनाते हैं। कंपनी की पूरी मोटरसाइकिल और स्कूटर रेंज पर जीएसटी लाभ, इंश्योरेंस डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर्स ग्राहकों को कुल मिलाकर 20,000 रुपये तक के फायदों का लाभ दे सकते हैं। चाहे स्पोर्टी R15 V4 और MT-15 V2 जैसी परफॉर्मेंस बाइक्स हों, या स्टाइलिश और ईंधन-किफायती Fascino 125 Hybrid व RayZR 125 Fi Hybrid जैसे स्कूटर — हर ग्राहक के लिए कुछ न कुछ खास है।

R15 V4: जीएसटी लाभ 15,734 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 6,560 रुपये तक
MT-15: जीएसटी लाभ 14,964 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 6,560 रुपये तक
FZ-S Fi Hybrid : जीएसटी लाभ 12,031 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 6,501 रुपये
Fascino 125 Hybrid: जीएसटी लाभ 8,509 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 5,401 रुपये मूल्य तक
RayZR 125 Fi Hybrid: जीएसटी लाभ 7,759 रुपये तक और कैशबैक 3,799 रुपये तक

Yamaha के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में कई प्रीमियम मोटरसाइकिल शामिल हैं, जिनमें YZF-R3 (321cc), MT-03 (321cc), YZF-R15M (155cc), YZF-R15 V4 (155cc), YZF-R15S V3 (155cc), MT-15 V2 (155cc), और FZ सीरीज़ की बाइक्स — FZ-S Fi Hybrid (149cc), FZ-S Fi (149cc) तथा FZ-X (149cc) प्रमुख हैं।

Yamaha की स्कूटर रेंज में Aerox 155 Version S (155cc), Aerox 155 (155cc), Fascino S 125 Fi Hybrid (125cc), Fascino 125 Fi Hybrid (125cc), RayZR 125 Fi Hybrid (125cc) और RayZR Street Rally 125 Fi Hybrid (125cc) जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। ग्राहक अपने नज़दीकी यामाहा डीलरशिप पर जाकर इन आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं और यामाहा के साथ इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

OPPO का ऐलान! ColorOS 16 आ रहा है, फोन को बना देगा मक्खन जैसा स्मूथ, Find X9 सीरीज़ के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली: सुनो, टेक फैन्स! OPPO ने अपनी नई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16 की पहली झलक दिखा दी है। ये OS उनकी आने वाली Find X9 सीरीज़ के साथ आने वाला है। कंपनी का कहना है कि ये सिर्फ़ एक अपडेट नहीं, बल्कि आपके फोन को सुपर-स्मूथ, सुपर-स्मार्ट और सुपर-कनेक्टेड बनाने वाला है।

इतना स्मूथ कि मज़ा आ जाएगा

OPPO ने कसम खाई है कि अब आपका फ़ोन चलेगा एकदम मक्खन की तरह। चाहे आप ऐप खोलें, बंद करें, या एक से दूसरे पर जाएँ, हर चीज़ बिना रुके और तुरंत होगी। ये सब हो रहा है दो नए पावरहाउस इंजनों की वजह से:
ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन: ये इंजन सारे ग्राफ़िक्स को ऐसे कंट्रोल करता है कि एनिमेशन एकदम फ्लूइड और स्मूथ लगे, चाहे स्क्रीन पर कितनी भी चीज़ें चल रही हों।
ट्रिनिटी इंजन: गेमिंग या एक साथ बहुत सारे काम करने के लिए ये इंजन है! ये चिप-लेवल परफॉर्मेंस को बढ़ाता है, ताकि स्पीड बनी रहे और बैटरी भी ज़्यादा न खाए।
एंट्री-लेवल फोनों के लिए भी खुशखबरी: ‘प्रोजेक्ट ब्रीज़’ नाम का एक ख़ास फीचर है, जो सस्ते फोनों में भी अच्छा-खासा स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।

डिज़ाइन और AI का तड़का

नया लुक: ColorOS 16 का डिज़ाइन प्रकृति से प्रेरित है, जिसमें लाइट और शैडो का इस्तेमाल करके एक साफ़-सुथरा और ताज़ा इंटरफ़ेस बनाया गया है।
फुल-स्क्रीन AOD: अब आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले पर भी वॉलपेपर दिखेगा, है ना कूल?
फोल्डर का साइज़ बदलो: ‘फ्लक्स होम स्क्रीन’ से आप किसी भी फ़ोल्डर या ऐप आइकन का साइज़ बदल सकते हैं – छोटा, बड़ा, लंबा, चौड़ा – जैसे मर्ज़ी!
AI जादू: फोटो एडिटिंग में AI पोर्ट्रेट ग्लो आ गया है। अब कम रोशनी में खींची गई पोर्ट्रेट फोटो भी बस एक टैप में कमाल की हो जाएगी।

हर डिवाइस से कनेक्टेड

OPPO अब सिर्फ़ फ़ोन तक ही सीमित नहीं है। उनका O+ Connect फीचर अब Mac और Windows PC दोनों को सपोर्ट करेगा!
आप अपने कंप्यूटर से फ़ोन की फ़ाइलें मैनेज कर सकते हैं। ‘स्क्रीन मिररिंग’ से आप अपने फ़ोन के 5 ऐप्स को PC पर चला सकते हैं और माउस-कीबोर्ड से कंट्रोल कर सकते हैं। मीटिंग या लेक्चर में ये बहुत काम आएगा।

कब आएगा

ColorOS 16 सबसे पहले OPPO Find X9 सीरीज़ में देखने को मिलेगा। तो, अगर आपको ये सुपर-स्मूथ एक्सपीरियंस चाहिए, तो Find X9 के लॉन्च का इंतज़ार करो! बाक़ी फोनों के लिए भी जल्द ही ग्लोबल अनाउंसमेंट होगी