0-100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में, Cyberster का स्पोर्ट्स कार मार्केट में तहलका

नई दिल्ली/गुरुग्राम: SW MG Motor India अब इंडिया के लग्ज़री इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में नंबर 2 ब्रांड बन चुकी है। सिर्फ दो महीने पहले लॉन्च हुई MG Cyberster आज इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार बन गई। MG M9 Presidential Limousine के साथ मिलकर दोनों मॉडल्स ने मार्केट में जबरदस्त लहर पैदा कर दी है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक नंबर 1 ब्रांड बन जाए। MG Cyberster में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं और यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) है। ये 0 से 100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में पहुंच जाती है। यह सुपरफास्ट स्पोर्ट्स कार के अनुभव के बराबर है।

गाड़ी के इंजन की ताकत 510 PS पावर और 725 Nm टॉर्क है। गाड़ी स्टार्ट या ओवरटेकिंग के दौरान तुरंत रफ्तार पकड़ सकती है MG Cyberster के दरवाजे ऊपर की तरफ लग्ज़री स्टाइल में खुलते हैं। इसमें ऊपर से खुलने वाला रूफ। हवा के साथ आसानी से दौड़ती है, जिससे स्पीड बढ़ती है और कार स्टेबल रहती है। इसमें Brembo 4-piston ब्रेक्स सिस्टम, जो 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार को 33 मीटर में रोक देता है। जब जरूरत हो तो कार तुरंत ब्रेक लगाकर सुरक्षित रुक सकती है। इसमें बड़े और मजबूत 20-inch alloy wheel लगे हैं। Pirelli P-Zero हाई-क्वालिटी टायर। सड़क पर पकड़ मजबूत, ड्राइविंग अनुभव सुपर स्मूथ और स्पोर्टी।

MG India ने देशभर में 14 MG SELECT Experience Centres भी खोले हैं, जहां ग्राहक Cyberster और M9 को करीब से देख और एक्सपीरियंस कर सकते हैं। MG SELECT के अंतरिम हेड Milind Shah ने बताया कि हमारे मॉडल्स को मिली शानदार रिस्पॉन्स ने हमें नंबर 2 बना दिया। Cyberster और M9 दोनों ही ग्राहकों को लग्ज़री और परफॉर्मेंस का अनोखा अनुभव देते हैं।”
JSW MG Motor इंडिया की ने भारत में कई तकनीक “पहली बार” पेश की हैं, जिसमें भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी MG Hector, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी MG ZS EV. ऑटोनॉमस (Level 1) प्रीमियम SUV MG Gloster, पर्सनल AI और ऑटोनॉमस (Level 2) SUV शामिल है।

मुंबई-बेंगलुरु में Bentley की लग्जरी कारों के दो नए शानदार शोरूम खुले

नई दिल्ली: ब्रिटिश लग्ज़री ब्रांड Bentley ने मुंबई और बेंगलुरु में अपने दो नए शो-रूम खोले हैं। इसी के सथ कंपनी ने देश में अपने रिटेल ऑपरेशन की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। मुंबई में यह शो-रूम The Galleria, Trident Hotel में और बेंगलुरु में Indraprastha Invictus में खोला गया है। दोनों जगहों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहक यहां Bentley की शान, कारीगरी और लक्ज़री को करीब से महसूस कर सकें।

Bentley आउटलेट्स में सेल्स और आफ्टर-सेल्स दोनों सुविधाएं हैं। आप कार खरीद सकते हैं और बाद में सर्विस या मेंटेनेंस भी वहीँ करवा सकते हैं। यहां हर ग्राहक को अलग तरह का, खास अनुभव मिलेगा — जैसे हर सवाल का जवाब मिलेगा, हर सुविधा मिलेगी, और टीम हर छोटे-बड़े डिटेल पर ध्यान देगी। लॉन्च इवेंट में Bentley की सारी लोकप्रिय कारें दिखाई गईं। इनमें Bentayga, Bentayga Extended Wheelbase, Flying Spur, Continental GT, Continental GT Convertible शामिल थीं। Bentley के नए शो-रूम में ग्राहक को एक पूरा लक्ज़री एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां हर मॉडल में परफॉर्मेंस, हैंडक्राफ्टिंग और आधुनिक लग्ज़री झलकती है।

Bentley Motors Limited के EMEA रीजनल डायरेक्टर रिचर्ड लियोपोल्ड ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते लग्ज़री कार मार्केट्स में से एक है, और Bentley जैसे ब्रांड के लिए यह एकदम सही जगह है।” Bentley India के ब्रांड डायरेक्टर एबी थॉमस ने कहा, “Bentley के शोरूंम में हर विज़िटर को एक गर्मजोशी से भरा माहौल मिलेगा। कंपनी ने इन शो-रूम्स के लिए Infinity Cars (मुंबई) और Kun Premium Cars (बेंगलुरु) के साथ पार्टनरशिप की है। Bentley की यह एंट्री अब भारत के प्रीमियम लग्ज़री सेगमेंट में एक नए दौर की शुरुआत है।

Make in India, Made for the World : डिजिटल प्रोजेक्ट्स नहीं होंगे फेल, इंडिया से निकला ग्लोबल AI सॉल्यूशन

नई दिल्ली: दुनिया भर में बड़ी कंपनियां अपने बिज़नेस को डिजिटल बनाने में अरबों डॉलर खर्च करती हैं, लेकिन McKinsey की रिपोर्ट के मुताबिक़ 85% डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट फेल हो जाते हैं। इसी चुनौती को सुलझाने आई है भारतीय स्टार्टअप HumanizeTech.ai, जिसने अपने नए AI प्लेटफॉर्म HumanAIze से इस मुश्किल का हल निकालने का दावा किया है।

कंपनी के फाउंडर जगदीश मित्रा (पूर्व Chief Strategy Officer, Tech Mahindra) ने बताया कि उनका AI-संचालित प्लेटफॉर्म SaaS इम्प्लीमेंटेशन को 55% तक तेज़ करता है। पहली बार में ही सही माइग्रेशन और डिप्लॉयमेंट सुनिश्चित करता है। यह प्लेटफॉर्म Salesforce, ServiceNow, और SAP जैसे सिस्टम्स पर काम करता है। यह HumanizeTech.ai का दूसरा SAP-स्वीकृत पेटेंटेड सॉल्यूशन है, इससे पहले कंपनी का SLaiCE प्रोडक्ट सफल रहा था। कंपनी की टीम में दुनिया भर के 200 से ज़्यादा ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके विशेषज्ञ शामिल हैं।

‘Make in India, Made for the World’ विज़न के तहत बना यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह भारत में डेवलप और टेस्ट किया गया है, लेकिन इसका स्टैंडर्ड इंटरनेशनल लेवल का है। McKinsey के अनुमान के मुताबिक AI से दुनिया भर की कंपनियों को 4.4 ट्रिलियन डॉलर तक की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। HumanizeTech.ai इसी दिशा में काम करते हुए ऐसे AI सॉल्यूशंस बना रहा है जो खुद सीखते हैं, फैसले लेते हैं और समय व लागत दोनों में 40% तक की बचत कराते हैं।

HFS Research के CEO फिल फर्श्त ने कहा कि अब हम ऐसे दौर में जा रहे हैं जहाँ सर्विसेज़ को सॉफ्टवेयर की तरह डिलीवर किया जाएगा। HumanAIze और SLaiCE इसी नई सोच की मिसाल हैं।” HumanizeTech.ai को Forbes India ने टॉप 200 स्टार्टअप्स में जगह दी है। कंपनी अब SAP, Salesforce, Zoho, और IBM Watson जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स की भरोसेमंद पार्टनर है।

Ericsson ने IMC 2025 में दिखाया 5G का कमाल, डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ाए कदम

नई दिल्ली: इंडिया में डिजिटल क्रांति को रफ़्तार देने के अपने वादे को दोहराते हुए Ericsson ने India Mobile Congress 2025 (IMC) में 5G और AI से जुड़े कई शानदार इनोवेशन दिखाए। IMC में Ericsson के इमर्सिव बूथ में लाइव डेमो दिखाए गए, जो यह बताते हैं कि डिजिटलीकरण अब गांवों, अस्पतालों और सार्वजनिक सेवाओं को भी बदल रहा है।

इंडिया अब दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते 5G बाजारों में शामिल है। देश में 360 मिलियन से ज़्यादा 5G यूज़र्स हैं और नेटवर्क 80% से अधिक आबादी तक पहुंच चुका है। Ericsson के साउथ-ईस्ट एशिया और इंडिया हेड अंद्रेस विसेंटे ने बताया कि भारत अब AI, क्लाउड और कनेक्टिविटी के नए युग में कदम रख चुका है। India Mobile Congress 2025 में इस बार कई ऐसे देसी इनोवेशन दिखे जो बतौर “Made-in-India टेक” वाकई कमाल के थे। इनमें ग्रेन ATM ‘Annapurti’ की झलक दिखाई दी। ये 5G-सक्षम स्मार्ट मशीन आधार कार्ड से पहचान कर सिर्फ 30 सेकंड में 25-30 किलो अनाज निकाल देती है। अभी ये सिस्टम शिलॉन्ग, वाराणसी, लखनऊ और भोपाल में चल रहा है।

स्मार्ट स्टेथोस्कोप ‘StethoECG’ ऐसे ही इनोवेशन की मिसाल है। IIT मद्रास और Ericsson का बना यह 5G वाला डिवाइस ECG और स्टेथोस्कोप दोनों का काम करता है। इससे डॉक्टर अब दूरदराज के मरीजों का दिल की जांच रियल टाइम में कर सकते हैं। रेलवे के लिए रोबोटिक इंस्पेक्शन सिस्टम का डेमो भी पेश किया गया। रेल कोच की जांच ‘रोबोटिक डॉग करेगा’, जो सेंसर और कैमरों से डिफेक्ट पहचानकर 5G नेटवर्क के ज़रिए लाइव डेटा भेजेगा। इससे रेलवे सेफ्टी और एफिशिएंसी दोनों बढ़ेंगी।

अब 8.4 मिलियन भारतीय घरों में 5G इंटरनेट FWA कनेक्शन है, जिनमें 40% गांवों के हैं। AR-आधारित ‘Train Ride to the Future’ के वर्चुअल डेमो में दिखाया गया कि भविष्य की ट्रेनें 5G नेटवर्क से चलेंगी, जहां यात्री बिना रुकावट इंटरनेट, वीडियो कॉल और काम जैसी सुविधाओं का मज़ा ले सकेंगे। Ericsson 2 जी से 5 जी तक भारत की टेलीकॉम यात्रा का हिस्सा 
अब कंपनी का लक्ष्य भारत के अगले डिजिटल दशक की बुनियाद AI, 5G और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर रखना है।

AMD के Zen 5 प्रोसेसर से हर फैक्ट्री बनेगी स्मार्ट, हर मशीन में आएगी नई जान

नई दिल्ली: इंडस्ट्रियल कंप्यूटिंग और ऑटोमेशन की दुनिया में AMD ने Ryzen Embedded 9000 Series प्रोसेसर लॉन्च किए हैं। यह खासतौर पर इंडस्ट्रियल पीसी, ऑटोमेशन सिस्टम और मशीन विज़न एप्लिकेशन के लिए तैयार किए गए हैं।

AMD की Ryzen Embedded 9000 सीरीज़ हर तरह के इंडस्ट्रियल सिस्टम में हाई परफॉर्मेंस और भरोसेमंद ऑपरेशन देता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत कई तरह के कामों में एक समान दक्षता है। इंडस्ट्रियल पीसी के लिए इन प्रोसेसर में हाई परफॉर्मेंस और इन-बिल्ट ग्राफिक्स दोनों हैं। अलग ग्राफिक कार्ड के बिना भी विज़ुअल प्रोसेसिंग तेज़ और क्लियर रहती है। फैक्ट्रियां, प्रोडक्शन यूनिट्स में भी लंबे समय तक बिना गर्म हुए काम कर सकते हैं। इन प्रोसेसर की लो-लेटेंसी (कम डिले) और हाई-थ्रूपुट (तेज़ डाटा प्रोसेसिंग) क्षमताएं इन्हें रोबोटिक्स, एज कंप्यूटिंग और स्मार्ट फैक्ट्रीज़ के लिए आदर्श बनाती हैं। जब कोई मशीन इंस्ट्रक्शन लेती है — जैसे रोबोट को कोई मूवमेंट करनी है तो ये प्रोसेसर वही कमांड तुरंत और सटीकता से प्रोसेस करते हैं।

ryzen Embedded 9000 सीरीज़ AMD की नई Zen 5 तकनीक पर बनी है — जो पहले से तेज़, AI वर्कलोड्स के लिए बेहतर है। चिप बेहद कॉम्पैक्ट है। कम बिजली में ज़्यादा परफॉर्मेंस। इसमें 16 CPU कोर तक मिलते हैं। यह एक साथ कई काम आसानी से कर सकताहै। इसकी पावर रेंज 65W से 170W तक है।
यह हल्के इंडस्ट्रियल सिस्टम्स से लेकर हेवी मशीन विज़न सर्वर तक हर लेवल की जरूरत पूरी कर सकता है।

यह लॉन्ग-टर्म इंडस्ट्रियल यूज़ के लिए बना है। AM5 सॉकेट सपोर्ट से भविष्य के प्रोसेसर भी इसी प्लेटफॉर्म पर चल सकेंगे। कम से कम 7 साल तक यह चिप मार्केट में उपलब्ध रहेगी — जिससे मेंटेनेंस और रिप्लेसमेंट आसान रहेंगे। PRO Embedded वर्ज़न प्रोसेसर में 10 साल तक का सपोर्ट और सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। Ryzen Embedded 9000 सीरीज़ को भविष्य की इंडस्ट्रियल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Wi-Fi 6E, PCIe Gen 5 और हाई-स्पीड I/O कनेक्टिविटी का सपोर्ट है।

Ericsson ने IMC 2025 में दिखाया 5G और AI का डिजिटल दम

नई दिल्ली: इंडिया दुनिया के सबसे तेजी से 5G अपनाने वाले देशों में से एक बन गया है। इंडिया में 5G नेटवर्क के 360 मिलियन से ज्यादा यूज़र हैं। 5G नेटवर्क अब देश की 80% आबादी तक पहुँच चुका है। Ericsson प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस नेटवर्क दे रहा है। कंपनियां 5G का इस्तेमाल करके उत्पादकता बढ़ा सकती हैं और सस्टेनेबल तरीके से काम कर सकती हैं।

इंडिया अब दुनिया के सबसे तेजी से 5G अपनाने वाले देशों में से एक है। यहां 360 मिलियन से ज्यादा 5G सब्सक्राइबर्स हैं और नेटवर्क देश की 80% आबादी को कवर करता है। Ericsson प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस नेटवर्क देने और उद्यमों को 5G के जरिए उत्पादकता और सस्टेनेबिलिटी बढ़ाने में मदद कर रहा है।

IMC 2025 में Ericsson ने G-enabled Grain ATM “Annapurti” World Food Programme के साथ मिलकर बनाया । Aadhaar-आधारित बायोमेट्रिक्स से सिर्फ 30 सेकंड में 25-30 किलो अनाज वितरित करता है। Shillong, Varanasi, Gorakhpur, Lucknow और Bhopal में ग्रेन एटीएम है। अगले साल 23 नई मशीनें पूरे भारत में लगाई जाएंगी। यह मशीन त्वरित और सुरक्षित तरीके से सरकारी राशन योजनाओं में अनाज उपलब्ध कराती है, 5G कनेक्टिविटी वाला हैंडहेल्ड डिजिटल स्टेथोस्कोप में ECG सिस्टम एम्बेडेड है। यह IIT Madras और Ericsson रिसर्च का प्रोजेक्ट है। दूर-दराज़ इलाकों में हृदय की मॉनिटरिंग रियल-टाइम में संभव बनाता है। डॉक्टर दूर बैठकर भी मरीज की दिल की जांच कर सकते हैं, और स्वास्थ्य सेवाएँ ज्यादा जगहों तक पहुँचती हैं।

रोबोटिक डॉग में सेंसर और HD कैमरा लगा है, जो रेलकार की स्वचालित जांच करता है। प्राइवेट 5G नेटवर्क के जरिए AI-ड्रिवन डिफेक्ट डिटेक्शन करता है। इंसानों की जगह रोबोट तेजी से और सुरक्षित तरीके से रेलकार की जांच करता है। इंडिया में 8.4 मिलियन FWA सब्सक्राइबर्स हैं, जिनमें 40% ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वायरलेस इंटरनेट फाइबर जैसी स्पीड प्रदान करता है। ट्रेन की यात्रा के दौरान भी 5G की मदद से इंटरनेट, मनोरंजन और काम आसानी से किया जा सकता है।

350 किलोमीटर की रेंज वाला Prima E.55S इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, पहला बैच Enviiiro Wheels के हवाले

नई दिल्ली: Tata Motors Commercial Vehicles ने आज Prima E.55S बैटरी इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर या ट्रक के पहले बैच की डिलीवरी Enviiiro Wheels Mobility को शुरू कर दी। यह कंपनी भारी उद्योग जैसे पावर, माइनिंग, सीमेंट और स्टील सेक्टर के लिए ग्रीन लॉजिस्टिक्स समाधान पेश कर रही है। पहला बैच चित्तौड़गढ़, राजस्थान में सुपुर्द किया गया। Prima E.55S एक हैवी-ड्यूटी, ज़ीरो-एमिशन ट्रक है, जो खनिज और अयस्कों के परिवहन के लिए इस्तेमाल होगा।

Enviiiro Wheels Mobility के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीन सोमानी ने कहा कि यह लॉजिस्टिक्स (सामान ले जाने वाले ट्रक और वाहन) को पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में बड़ कदम है।। Tata Motors के Prima E.55S ट्रक: धुआं या प्रदूषण नहीं छोड़ते। बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स के साथ आते हैं।

ये ट्रक Enviiiro Wheels के शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेंगे।यह ट्रक पूरी तरह इलेक्ट्रिक ड्राइव, इंटिग्रेटेड e-axle और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग से लैस है। एक बार चार्ज करने पर 350 किमी तक चल सकता है। 3-स्पीड ऑटो शिफ्ट से गियर बदलना आसान है। डुअल-गन सपोर्ट से ट्रक जल्दी चार्ज होता है। ड्राइवर की स्थिति पर नज़र रखता है, अगर ड्राइवर थका या ध्यान भटका तो चेतावनी देका है। ट्रक अगर लेन से बाहर निकलने लगे तो अलर्ट देता है। टायर में हवा कम होने पर जानकारी देता है। लंबी दूरी पर ट्रक को स्थिर गति से चलाना आसान बनाता है। इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और ऑप्शनल ADAS: ब्रेकिंग और ड्राइविंग में सुरक्षा बढ़ाते हैं।

ड्राइवर लंबे समय तक आराम से बैठ सकता है। स्टीयरिंग को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। लंबी ड्राइव के दौरान थकान कम होती है। Tata Motors इलेक्ट्रिक, CNG, LNG, हाइड्रोजन ICE और फ्यूल सेल ट्रक धुआं या प्रदूषण नहीं छोड़ते। Tata Motors की 24×7 सर्विस और 3200+ सर्विस सेंटर के जरिए वाहन का रखरखाव आसान है।

Qualcomm-Havells ने बदला खेल, AC बनेगा पूरे घर का स्मार्ट कंट्रोल सेंटर

नई दिल्ली:
 India Mobile Congress 2025 के मंच पर Qualcomm Technologies और Havells India ने मिलकर स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी की नई झलक पेश की।

दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर Havells के स्मार्ट अप्लायंसेज़ को एडवांस कनेक्टिविटी और AI सॉल्यूशंस के ज़रिए पूरी तरह ट्रांसफॉर्म करने का प्रदर्शन किया। इस साझेदारी के तहत शोकेस किया गया Lloyd एयर कंडीशनर Qualcomm QCC743 कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी के साथ कंपनी अब अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम में एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एयर प्यूरिफायर, वॉटर हीटर, स्मार्ट फैन और स्मार्ट स्विच जैसे कई उत्पादों को जोड़ रही है। इन सभी में अब बेहतर एनर्जी मैनेजमेंट, क्लाउड इंटीग्रेशन और वॉयस-कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे।

घर के स्मार्ट डिवाइस अब और भी स्मार्ट होने जा रहे हैं। Qualcomm का नया QCC743 प्लेटफॉर्म RISC-V आर्किटेक्चर पर बना है, छोटे मेमोरी फुटप्रिंट के साथ हाई इंटरफेस सपोर्ट देता है और इसे अलग-अलग स्मार्ट अप्लायंसेज़ में आसानी से लगाया जा सकता है। यह चिप स्मार्ट डिवाइस बनाने वालों के लिए “all-rounder” बेस की तरह काम करती है। Lloyd के AC में Qualcomm का Tri-Radio सॉल्यूशन लगा है, जिसमें तीन वायरलेस टेक्नोलॉजी एक साथ काम करती हैं—Wi-Fi 6 (2.4 GHz) इंटरनेट और नेटवर्क के लिए, Bluetooth 5.4 मोबाइल या अन्य डिवाइस से कनेक्शन के लिए और IEEE 802.15.4 (Thread/Zigbee) अन्य स्मार्ट डिवाइस जैसे लाइट, पंखा या थर्मोस्टेट से बात करने के लिए।

इन तीनों के मिलने से Lloyd AC अब सिर्फ एसी नहीं, बल्कि पूरे स्मार्ट होम नेटवर्क का हिस्सा बन गया है।—Havells One App—से घर के सारे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। इवेंट में मौजूद लोगों ने मोबाइल ऐप से AC को ऑन/ऑफ करने का लाइव डेमो देखा। अब आपका AC सिर्फ ठंडा ही नहीं करेगा, बल्कि पूरे घर को स्मार्ट और कनेक्टेड बनाएगा। इवेंट में लोगों Qualcomm का यह नया सिस्टम Havells और Lloyd के प्रोडक्ट्स को एक स्मार्ट नेटवर्क का हिस्सा बना रहा है, जहां हर डिवाइस — चाहे वो AC हो, फैन या वॉटर हीटरआपके फोन से समझदारी से कनेक्ट होकर काम करेगा।
,

अब शोरूम नहीं, Amazon से खरीदिए Royal Enfield बाइक – घर बैठे मिलेगी डिलीवरी

नई दिल्ली: Royal Enfield ने Amazon पर सिर्फ बाइक्स ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज़, राइडिंग गियर और ऑफिशियल मर्चेंडाइज भी उपलब्ध कराए हैं।  ग्राहक एक ही जगह से अपनी बाइक और उससे जुड़ी सभी चीजें खरीद सकते हैं।Royal Enfield ने अब अपने ग्राहकों के लिए बाइक खरीदने का तरीका और आसान बना दिया है। कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिए अब ग्राहक Royal Enfield की लोकप्रिय 350cc बाइक्स को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। इसमें Classic 350, Hunter 350, Bullet 350, Meteor 350, और Goan Classic 350 जैसे मॉडल शामिल हैं।

अब बाइक शोरूम जाने की जरूरत नहीं — बस कुछ क्लिक में अपनी पसंदीदा रॉयल एनफील्ड घर मंगवाइए। रॉयल एनफील्ड ने अपनी पूरी 350cc बाइक रेंज को Amazon India पर उपलब्ध कराया है। ग्राहक इन बाइक्स को सीधे Amazon पर बने Royal Enfield Brand Store से खरीद सकते हैं।फिलहाल यह सुविधा सिर्फ 5 शहरों अहमदाबाद, चेन्नई हैदराबाद, नई दिल्ली और पुणे में शुरू की गई है। इन शहरों के ग्राहक अब अपनी पसंद की बाइक ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। Royal Enfield ने बताया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद डिलीवरी, रजिस्ट्रेशन और आफ्टर-सेल सर्विस की जिम्मेदारी ग्राहकों के शहर की लोकल डीलरशिप की होगी।

 Royal Enfield और Amazon की इस पार्टनरशिप में ग्राहकों को फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन यानी आसान भुगतान के तरीके भी मिलेंगे। इससे बाइक खरीदना पहले से कहीं ज्यादा सरल गया है। ग्राहक EMI या डिजिटल पेमेंट के जरिए बाइक बुक कर सकेंगे।
Royal Enfield ने Amazon पर सिर्फ बाइक्स ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज़, राइडिंग गियर और ऑफिशियल मर्चेंडाइज भी उपलब्ध कराए हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक एक ही जगह से अपनी बाइक और उससे जुड़ी सभी चीजें खरीद सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब Royal Enfield ने किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। इससे पहले कंपनी ने Flipkart के साथ भी पार्टनरशिप की थी, जिसके जरिए बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के ग्राहकों को ऑनलाइन Royal Enfield खरीदने की सुविधा दी गई थी।

दिवाली सेल में ASUS ExpertBook P Series 33,990 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: इस दिवाली ASUS India ने अपने बिज़नेस लैपटॉप यूज़र्स के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने ExpertBook P Series लैपटॉप्स को Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 में लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में तीन मॉडल (P1, P3 और P5) और कुल 14 वेरिएंट्स शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹33,990 रखी गई है।

Flipkart Diwali Sale में ASUS ExpertBook P Series पर 20% तक की छूट और ₹12,000 तक की बचत का मौका मिलेगा। बेस मॉडल ExpertBook P1403CVA (Intel Core i3, 8GB RAM, 512GB SSD) की कीमत 39,990 से घटकर 33,990 रखी गई है। पावरफुल ExpertBook P1503CVA (Intel Core i5, 16GB RAM) 58,990 से घटकर 46,990 रुपये रखा गया है। हाई-परफॉर्मेंस ExpertBook P3405CVA (Intel i7, 1TB SSD) का दाम 74,990 रुपये रखे गए हैं। AI-पावर्ड फ्लैगशिप ExpertBook P5405CSA (Intel Ultra 5) – ₹94,990 से घटकर ₹84,990 हो गई।

ExpertBook लैपटॉप्स को प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए और भी एडवांस बना दिया है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतर हैं, बल्कि डेटा सिक्योरिटी और स्मार्ट प्रोडक्टिविटी के लिए भी खास तौर पर तैयार किए गए हैं।
Enterprise-grade Security:
नई सीरीज़ में ASUS ExpertGuardian Security Suite दिया गया है, जिसमें TPM 2.0 चिप, Self-Healing BIOS और Optical Chassis Intrusion Alert जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सिस्टम लेवल पर डेटा और नेटवर्क दोनों को सुरक्षित रखते हैं — यानी अब कॉरपोरेट और बिज़नेस यूज़र्स कोसाइबर अटैक की चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

AI Productivity Tools:
 ASUS ने वर्क मीटिंग्स को और बेहतर बनाने के लिए कई AI टूल्स भी जोड़े हैं। इनमें AI कैमरा, नॉइज़ कैंसलेशन माइक्रोफोन और ASUS AI ExpertMeet जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनकी मदद से वीडियो कॉल्स में बैकग्राउंड नॉइज़ अपने-आप हट जाती है, चेहरा क्लियर दिखता है और जरूरत पड़ने पर लाइव ट्रांसलेशन भी संभव है। नई ExpertBook सीरीज़ में 50Wh से ज्यादा बैटरी और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग दी गई है। खास बात यह है कि ये लैपटॉप्स स्मार्टफोन या पावरबैंक से भी चार्ज किए जा सकते हैं, जिससे ट्रैवल या आउटडोर वर्क के दौरान पावर की कोई दिक्कत नहीं रहती।