IMC दौरे में Ericsson की ‘स्मार्ट रेल इंस्पेक्शन’ टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया

नई दिल्ली: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज यशोभूमि, नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत के डिजिटल परिवर्तन को सशक्त करने वाली तकनीक और इनोवेशन की जीती जागती तस्वीर देखी।

मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत दूरसंचार विभाग (डीओटी) मंडप के उद्घाटन से की, जहां डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत कई पहल की गई। आईएमसी 2025 को कई केंद्रीय नेताओं और प्रमुख दूरसंचार अधिकारियों ने देखा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने Ericsson बूथ का दौरा किया और Automated Railcar Inspection समाधान को देखा, जो रोबोटिक्स, AI और प्राइवेट 5G पर आधारित है। इस वर्ष 1.5 लाख से अधिक मेहमानों, 7,000+ वैश्विक प्रतिनिधि और 400 संस्थाओं के आईएमसी में शामिल होने की संभावना है। IMC 2025 में 1,600 से ज़्यादा टेक्नोलॉजी “use‐cases” प्रदर्शित किए जाएंगे, और इस इवेंट को “एशिया मोबाइल कांग्रेस” के रूप में विकसित करने की सोच व्यक्त की गई है।

केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय दूरसंचार और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (MoS, संचार एवं ग्रामीण विकास) और दूरसंचार विभाग के शीर्ष अधिकारी श्री नीरज मित्तल जैसे शीर्ष अधिकारी Ericsson बूथ पर आए। यह केवल एक औपचारिक विज़िट नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि सरकार टेल्को टेक्नोलॉजी, 5G/AI नवाचार और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को गंभीरता से देख रही है। सरकारी अधिकारियों का स्वयं निरीक्षण उपयोगकर्ताओं, मीडिया और निवेशकों में विश्वास जगाता है।

Automated Railcar Inspection वेग, सुरक्षा और रखरखाव की मांग वाले रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में यह समाधान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रोबोटिक डिवाइस रेलकार की मूवमेंट का निरीक्षण कर सकते हैं। AI विज़न एल्गोरिदम गलती का तुरंत पता लगा सकते हैं, प्राइवेट 5G नेटवर्क की मदद से डेटा तुरंत, विश्वसनीय रूप से और सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकता है। इस तरह के समाधान से रेल नेटवर्क की प्रबंधन लागत, डिटेक्शन समय और गलतियां दोनों कम हो सकती हैं।

IMC 2025 की विषय-वस्तु “Innovate to Transform” रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी नवाचार, डिजिटल भारत और अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी नेतृत्व को आगे बढ़ाना है। IMC 2025 को सिर्फ भारत‐मोबाइल कांग्रेस नहीं, बल्कि एशिया मोबाइल कांग्रेस के रूप में देखा जा रहा है, जो ग्लोबल टेक्नोलॉजी मंच बनना चाहता है।

AMD के Zen 5 प्रोसेसर से हर फैक्ट्री बनेगी स्मार्ट, हर मशीन में आएगी नई जान

नई दिल्ली: इंडस्ट्रियल कंप्यूटिंग और ऑटोमेशन की दुनिया में AMD ने Ryzen Embedded 9000 Series प्रोसेसर लॉन्च किए हैं। यह खासतौर पर इंडस्ट्रियल पीसी, ऑटोमेशन सिस्टम और मशीन विज़न एप्लिकेशन के लिए तैयार किए गए हैं।

AMD की Ryzen Embedded 9000 सीरीज़ हर तरह के इंडस्ट्रियल सिस्टम में हाई परफॉर्मेंस और भरोसेमंद ऑपरेशन देता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत कई तरह के कामों में एक समान दक्षता है। इंडस्ट्रियल पीसी के लिए इन प्रोसेसर में हाई परफॉर्मेंस और इन-बिल्ट ग्राफिक्स दोनों हैं। अलग ग्राफिक कार्ड के बिना भी विज़ुअल प्रोसेसिंग तेज़ और क्लियर रहती है। फैक्ट्रियां, प्रोडक्शन यूनिट्स में भी लंबे समय तक बिना गर्म हुए काम कर सकते हैं। इन प्रोसेसर की लो-लेटेंसी (कम डिले) और हाई-थ्रूपुट (तेज़ डाटा प्रोसेसिंग) क्षमताएं इन्हें रोबोटिक्स, एज कंप्यूटिंग और स्मार्ट फैक्ट्रीज़ के लिए आदर्श बनाती हैं। जब कोई मशीन इंस्ट्रक्शन लेती है — जैसे रोबोट को कोई मूवमेंट करनी है तो ये प्रोसेसर वही कमांड तुरंत और सटीकता से प्रोसेस करते हैं।

ryzen Embedded 9000 सीरीज़ AMD की नई Zen 5 तकनीक पर बनी है — जो पहले से तेज़, AI वर्कलोड्स के लिए बेहतर है। चिप बेहद कॉम्पैक्ट है। कम बिजली में ज़्यादा परफॉर्मेंस। इसमें 16 CPU कोर तक मिलते हैं। यह एक साथ कई काम आसानी से कर सकताहै। इसकी पावर रेंज 65W से 170W तक है।
यह हल्के इंडस्ट्रियल सिस्टम्स से लेकर हेवी मशीन विज़न सर्वर तक हर लेवल की जरूरत पूरी कर सकता है।

यह लॉन्ग-टर्म इंडस्ट्रियल यूज़ के लिए बना है। AM5 सॉकेट सपोर्ट से भविष्य के प्रोसेसर भी इसी प्लेटफॉर्म पर चल सकेंगे। कम से कम 7 साल तक यह चिप मार्केट में उपलब्ध रहेगी — जिससे मेंटेनेंस और रिप्लेसमेंट आसान रहेंगे। PRO Embedded वर्ज़न प्रोसेसर में 10 साल तक का सपोर्ट और सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। Ryzen Embedded 9000 सीरीज़ को भविष्य की इंडस्ट्रियल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Wi-Fi 6E, PCIe Gen 5 और हाई-स्पीड I/O कनेक्टिविटी का सपोर्ट है।

Jeep का Compass Track Edition इंडिया में लॉन्च, स्टाइलिश लग्ज़री का नया अंदाज़

पुणे: Jeep India ने आज अपने प्रीमियम SUV Compass की नई लिमिटेड-एडिशन Track Edition लॉन्च की घोषणा की। यह स्पेशल एडिशन टॉप-ऑफ़-द-लाइन Compass Model S पर आधारित है।

इसमें एक्सटीरियर डिज़ाइन और लग्ज़री इंटीरियर्स के नए अपग्रेड्स मिलाए गए हैं। Track Edition अपनी अनोखी स्टाइल और Jeep की क्लासिक परफॉर्मेंस और एडवेंचर DNA के लिए पहचानी जाएगी। Compass Track MT की कीमत 26.78 लाख रुपये हैं। Compass Track AT के दाम 28.64 लाख रुपये हैं और Compass Track AT 4×4 की कीमत 30.58 लाख है। Jeep India ने आज अपने प्रीमियम SUV Compass की नई लिमिटेड-एडिशन में नई Tupelo लेदर सीट्स, जिसमें आरामदायक और लग्ज़री फिनिश दी गई है। अंदर के पैनल पर सुंदर, शाइनी टच। सीट्स और डैशबोर्ड पर फैशन वाला रंग का टच है। Tupelo विनाइल पर Jeep का लोगो छपा हुआ। Track Edition में फ्लोर मैट्स दिए गए हैं।

स्टियरिंग व्हील पर Cortina के लेदर से ढकी है। हाथ में पकड़ने में प्रीमियम फील।डैशबोर्ड और पैनल्स पर शाइनी ब्लैक टच। गाड़ी के बोनट पर खास डिजाइन है। गाड़ी के फ्रंट और साइड पर शाइनी ब्लैक टच है। Track Edition बैज स्पेशल एडिशन होने का पहचान वाला निशान। 18-इंच डायमंड-कट Tech Grey अलॉय व्हील्स से suv स्टाइलिश दिखती है।

Jeep Compass Track Edition में 2.0L MultiJet II टर्बो डीज़ल इंजन है, जो 170 HP पावर और 350 Nm टॉर्क के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। ट्रांसमिशन के दो विकल्प 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक है। गाड़ी 2WD और 4WD, दोनों वेरिएंट्स में मिलेगी। SUV में हैं 50 से ज़्यादा सेफ्टी फीचर्स, जो इसे सेगमेंट में सबसे सुरक्षित बनाते हैं। 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। Alpine साउंड सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से बेहतरीन ऑडियो और डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलता है। वॉइस कमांड सिस्टम से आप रेडियो, मीडिया, फोन, क्लाइमेट और नेविगेशन सब कुछ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।

2026 की दूसरी तिमाही में Jaguar की मार्केट डाउन, सितंबर में साइबर अटैक से बाजार ठंडा

नई दिल्ली: Jaguar Land Rover (JLR) ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार यह तिमाही कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण रही। इस दौरान Wholesale वॉल्यूम 66,165 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 24.2% कम है। वहीं, Retail सेल्स 17.1 फीसदी की सालाना गिरावट के बाद 85,495 यूनिट्स तक सीमित रही।

सितंबर की शुरुआत में JLR की फैक्ट्री पर साइबर हमला हुआ। कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम और प्रोडक्शन लाइन रुक गई। इसलिए समय पर वाहन नहीं बन पाए और बिक्री घट गई। कंपनी नए मॉडल के लिए जगह बनाने के लिए धीरे-धीरे अपने पुराने Jaguar मॉडल्स का उत्पादन बंद कर रही है। इसका कारण है नए मॉडल्स के लिए जगह बनाना। पुराने मॉडल्स की बिक्री कम होने से असर पड़ा। अमेरिका में नए नियमों के कारण वाहन पर अतिरिक्त टैक्स बढ़ गया। इससे JLR के वहां एक्सपोर्ट की कीमतें बढ़ गईं और बिक्री प्रभावित हुई।

JLR ने अपने सबसे मुनाफेदार मॉडल्स Range Rover, Range Rover Sport और Defender को प्राथमिकता दी। इन तीन मॉडलों का कुल Wholesale वॉल्यूम में हिस्सा 76.7% रहा। यह पिछले क्वार्टर 77.2% से थोड़ा कम है, लेकिन साल-दर-साल 67% से अधिक है। कंपनी ने सबसे ज्यादा बिकने वाले और मुनाफे वाले मॉडल्स की बिक्री को बनाए रखा। ब्रिटेन में बिक्री 32.3% कम हई। इसकी मुख्य वजह पुराने Jaguar मॉडल्स का उत्पादन बंद होना था। सितंबर में साइबर हमले की वजह से फैक्ट्री बंद हुई। North America में 9% की गिरावट आई। यह अमेरिका में बढ़े इंपोर्ट टैरिफ्स और नए मॉडल्स की कमी का असर। Europe में 12.1% की कमी China में 22.5% कम बिक्री CJLR की लोकल प्रोडक्शन घट गई।

इंपोर्टेड वाहनों की बिक्री बढ़ी, जिससे आंशिक राहत मिली। MENA (Middle East & North Africa) में 15.8% की गिरावट और अन्य ओवरसीज़ मार्केट्स में 4.1% कमी आई। CEO Adrian Mardell ने कहा कि तिमाही का पहला हिस्सा उम्मीद के मुताबिक मजबूत था। उन्होंने बताया कि सितंबर में हुए साइबर हमले के बाद कंपनी ने तेजी से काम किया और अब फेज़्ड रीस्टार्ट शुरू कर दिया है। JLR अपने Q2 FY26 का पूरा फाइनेंशियल रिज़ल्ट नवंबर 2025 में जारी करेगा।

Ducati Multistrada V4 Rally 2026 : एडवेंचर के लिए हरदम तैयार

बोलोग्ना, इटली: Ducati ने अपनी नई Multistrada V4 Rally 2026 बाइक लॉन्च की है, जो लंबी दूरी की यात्राओं और ऑफ़-रोड एडवेंचर के लिए डिज़ाइन की गई है।

30-लीटर फ्यूल टैंक, DSS EVO सस्पेंशन और 170 hp V4 इंजन के साथ यह बाइक हर सड़क पर आराम, सुरक्षा और परफॉर्मेंस देती है। नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जैसे Forward Collision Warning, Automatic Lowering Device और एडवांस्ड ABS सिस्टम इसे और भी सुरक्षित और कंफर्टेबल बनाते हैं। Ducati का कहना है कि Multistrada V4 Rally अपने राइडर्स को बिना किसी सीमा के यात्रा करने का भरोसा देती है।

Multistrada V4 Rally 2026 बाइक में 70 hp का पावरफुल Granturismo V4 इंजन है जिसमें काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट है। राइड करते समय हर रिव (RPM) रेंज में इंजन धीरे-धीरे और प्रोग्रेसिव तरीके से पावर देता है, जिससे अचानक झटके नहीं लगते। लंबी यात्राओं के लिए इंजन विश्वसनीय है। वॉल्व सर्विस सिर्फ हर 60,000 km पर चाहिए। Multistrada V4 Rally की सेटिंग्स राइड को बेहद आरामदायक और कंट्रोल्ड बनाती हैं। इसमें 30 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिससे लंबी राइड में बार-बार पेट्रोल भरने की जरूरत नहीं। Adaptive DSS EVO सस्पेंशन से सड़क हो या ऑफ़-रोड, बाइक हर सतह पर सॉफ्ट और स्टेबल रहती है।राइडर, पैसेंजर और सामान के वजन के हिसाब से सस्पेंशन अपने आप सेट हो जाता है।

Multistrada V4 Rally सिर्फ शक्तिशाली बाइक नहीं, बल्कि हर राइडर के लिए स्मार्ट, सुरक्षित और हाई-टेक साथी भी है। Ducati Vehicle Observer (DVO) बाइक की स्थिति, वजन और 70 सेंसर के डेटा को समझकर ABS और व्हील कंट्रोल को बेहतर बनाता है। ABS Cornering & Ducati Wheelie Control (DWC) मोड़ और राइडिंग स्टाइल के अनुसार ब्रेक और व्हील कंट्रोल को स्मूथ और सुरक्षित बनाता है। Electronic Combined Braking System फ्रंट और रियर ब्रेक को स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है ताकि हर ब्रेकिंग सिचुएशन में नियंत्रण बना रहे।

Forward Collision Warning (FCW): सामने से होने वाले टक्कर की स्थिति आने पर अलर्ट करती है। Ducati Cornering Lights और बेहतर हेडलाइट्स से रात में राइड सुरक्षित रहती है। यह Jade Green + गोल्ड व्हील्स और Ducati Red + ब्रश्ड फ्यूल टैंक में मिल रही है। समें 6.5 इंच TFT स्क्रीन है, जिससे यूजर इंटरफेस अपडेटेड रहता है। इसे आसानी से पढ़ और कंट्रोल कर सकते हैं । Ducati Connect ऐप से नेविगेशन, कॉल और म्यूज़िक सपोर्ट मिलता है।

इंडिया में बनेगा वर्ल्ड का 12-स्पीड AMT, 544 करोड़ से MP में लगेगी ग्रीनफील्ड फैक्ट्री

नई दिल्ली/गुरुग्राम: VE Commercial Vehicles (VECV) ने इंडिया और एशिया-ओशियाना के चुनिंदा बाजारों के लिए Volvo Group की 12-स्पीड Automated Manual Transmission (AMT) का निर्माण करने की योजना की घोषणा की है। ECV अब भारत और कुछ एशिया-ओशियाना देशों में Volvo के 12-स्पीड ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) बनाएगा।

इंडिया में Volvo के 12-स्पीड Automated Manual Transmission (AMT) को बनाने और असेंबल करने के लिए volvo Group और Eicher Motors ने मिलकर 544 करोड़ रुपये (लगभग 576 मिलियन स्वीडिश क्रोना) का निवेश किया है। अब यह हाई-टेक गियर सिस्टम भारत में ही तैयार होगा, जो ट्रक ड्राइविंग को आसान और भरोसेमंद बनाएगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन के नजदीक विक्रम उद्योगपुरी में नई फैक्ट्री लगाई जाएगी।

Automated Manual Transmission ट्रक का गियर बदलने का काम ऑटोमैटिक कर देता है, जिससे ड्राइवर को बार-बार क्लच और गियर नहीं बदलना पड़ता। इसलिए ड्राइवर जल्दी थकता नहीं। गियर सही तरीके से बदलने से ईंधन की बचत होती है और ट्रक की क्षमता बढ़ जाती है। कठिन या लंबी डिलीवरी में ट्रक बार-बार खराब नहीं होगा। भारत में Eicher Heavy Duty ट्रक खरीदने वाले ग्राहकों और भारत और एशिया ओशियाना के कुछ देशों में चलने वाले Volvo Group के ट्रकों को इसका फायदा मिलेगा। VECV और Volvo Group की 18 साल पुरानी पार्टनरशिप में AMT उत्पादन के लिए यह नया निवेश एक और बड़ी उपलब्धि है। VECV का Pithampur फैक्ट्री पहले ही Volvo के 5 और 8 लीटर (MDEP) इंजन का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब “Make in India for the World” में अग्रणी रहा है।

VE Commercial Vehicles की Chairperson Sofia Frandberg ने कहा कि VECV और Volvo Group की 18 साल की साझेदारी में यह नया निवेश तकनीकी क्षमता और भरोसे का उदाहरण है।” Eicher Motors के Chairman Siddhartha Lal ने बताया कि यह कदम हमें भारत और अन्य उभरते बाजारों में वाणिज्यिक वाहनों के क्षेत्र में नेतृत्व दिलाने की दिशा में आगे बढ़ाता है।”
VECV के एमडी और सीईओ विनोद अग्रवाल ने बताया कि “Eicher ट्रक ड्राइवर अब globally leading AMT का फायदा उठा पाएंगे। यह पूरी तरह से Make in India विजन के अनुरूप है।”

नया AMT फैक्ट्री Volvo के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार बनेगा और Make in India मिशन के अनुरूप है। शुरुआती क्षमता 40,000 यूनिट प्रति साल होग। धीरे-धीरे उत्पादन और लोकल कंटेंट Volvo के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार बढ़ाया जाएगा। नई फैक्ट्री भारत में VECV की टेक्नोलॉजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करती है।

Maruti Suzuki ने कोयंबटूर में खोला 5,000वां सुपर मॉडर्न सर्विस सेंटर

नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने इंडिया में अपने सर्विस नेटवर्क का एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। कंपनी ने कोयम्बटूर में अपना 5,000वां ARENA सर्विस सेंटर लॉन्च किया है। अब Maruti Suzuki के 5,640+ सर्विस सेंटर पूरे देश में फैले हैं, जो 2,818 शहरों तक ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और आसान सर्विस प्रदान कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों तक पहुँच बनाने के लिए Service-on-Wheels जैसी सुविधाएँ और ARENA-NEXA का पावरफुल कॉम्बिनेशन ग्राहकों के लिए कार सर्विस को और भी सरल और आरामदायक बना रहा है। यह नया सुपर मॉडर्न सेंटर ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और एडवांस्ड तकनीक से लैस सर्विस अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


Maruti Suzuki के 5,640 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। इसमें ARENA और NEXA शोरूम के सेंटर, गांवों में वर्कशॉप्स, मोबाइल सर्विस service-on-Wheels और ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन सब शामिल हैं। सिर्फ तमिलनाडु में ही 400 से ज्यादा सेंटर हैं। 2024-25 के वित्तीय वर्ष में 2.7 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की गई। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। अप्रैल-सितंबर 2025 में ही 1.4 करोड़ वाहन की सर्विसिंग हुई। ये नेटवर्क सालाना 3 करोड़ से ज्यादा वाहनों की सर्विस करने में सक्षम है।

कोयंबटूर का नया सर्विस सेंटर बड़ा और आधुनिक है। 3,200 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें 8 सर्विस बे हैं, जिनमें से 4 सामान्य सर्विस के लिए और 4 बॉडी रिपेयर के लिए हैं। यह सभी एडवांस टूल्स और लेटेस्ट उपकरणों से लैस है।

Qualcomm ने IMC 2025 में दिखाया, कैसा होगा India का डिजिटल फ्यूचर?

नई दिल्ली: India Mobile Congress 2025 में Qualcomm India ने Edge AI, 6G, स्मार्ट रिटेल, कनेक्टेड होम और कंप्यूट प्लेटफॉर्म जैसी टेक्नोलॉजी पेश की। व्यक्तिगत उपयोग के लिए स्मार्ट AI मशीन, सेंसर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए Physical AI है। फैक्ट्री, इंडस्ट्रीज और बड़े सिस्टम के लिए Industrial AI है।इससे हर इंडस्ट्री और घर में सुरक्षित, कनेक्टेड और स्मार्ट समाधान मिलेंगे और भारत का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तेज़ होगा। Qualcomm ने Personal AI, Physical AI और Industrial AI के जरिए दिखाया कि कैसे इंटेलिजेंट, कनेक्टेड और सुरक्षित समाधान हर इंडस्ट्री और घर तक पहुंचेंगे।

Qualcomm के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत 3G से 5G तक हमेशा भारत के टेक्नोलॉजी सफर में नेतृत्व प्रदान किया गया। कंपनी अब 6G के लिए रिसर्च और इंडस्ट्री पार्टनरशिप के जरिए पहले से ही तैयारियाँ कर रही है। Make in India सपोर्ट के तहत Qualcomm इंडिया में लोकल R&D, सहयोग और टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग प्रोग्राम में निवेश कर रहा है । Edge AI + 5G देश की डिजिटल रीढ़ है। Qualcomm के AI और 5G प्लेटफॉर्म से भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी मजबूत होगी। स्मार्टफोन, इंडस्ट्रियल डिवाइस और वीडियो सर्विलांस में तेज़ और तुरंत AI फैसले लेने की क्षमता आएगी। स्मार्ट घड़ियां, ईयरबड्स, कनेक्टेड कारें और AI डिवाइस एक-दूसरे से जुड़कर यूजर को स्मार्ट, कनेक्टेड और पर्सनल अनुभव देंगे।

Qualcomm India ने Coredge से हाथ मिलाया है। यह इंडस्ट्री और सरकार के लिए एक सुरक्षित AI प्लेटफॉर्म, जो डेटा कस्टडी और तेज़, स्मार्ट फैसले लेने में मदद करता है। Lloyd (Havells Group) से साझेदारी के तहत Qualcomm की कनेक्टिविटी तकनीक वाले स्मार्ट एयर कंडीशनर Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और Zigbee/Thread के साथ चलते हैं। Ideaforge Qualcomm से साझेदारी में खुद नेविगेट करने वाले चिप वाले ड्रोन बना सकता है।, AI वीडियो एनालिटिक्स और 5G के जरिए डिफेंस, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर और स्मार्ट सिटी में काम आएंगे। Qualcomm की टेक्नोलॉजी अब इंडस्ट्री, स्मार्ट होम और ड्रोन में नई दिशा दे रही है।

इंडिया में AI डेवलपर्स और छात्रों को ट्रेन करने के लिए Qualcomm AI Upskilling Program शुरू किया गया है। Qualcomm सेमिकंडक्टर मिशन, Make in India, 6G और AI स्किलिंग को बढ़ावा देकर डिजिटल इंडिया को नई दिशा दे रहा है।

GodLike Esports और OnePlus की गेमिंग में मचेगी धूम, Jonathan Amaral बने OnePlus गेमिंग एंबेसेडर

नई दिल्ली: GodLike Esports, इंडिया की प्रमुख ईस्पोर्ट्स टीम GodLike Esports और दुनिया का प्रीमियम टेक ब्रांड OnePlus ने मिलकर साझेदारी की है। इसके तहत OnePlus अब GodLike BGMI टीम का एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन पार्टनर होगा।

टीम के स्टार प्लेयर Jonathan “JONATHAN” Amaral को गेमिंग एम्बेसडर के रूप में नामित किया गया है। इस साझेदारी का उद्देश्य गेमिंग परफॉर्मेंस की सीमाओं को आगे बढ़ाना और प्रोफेशनल मोबाइल गेमर्स को सबसे तेज़, भरोसेमंद और रेस्पॉन्सिव डिवाइस प्रदान करना है।

Jonathan Amaral इंडिया के टॉप ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी है। Jonathan भारत के सबसे बड़े प्रो गेमर्स में से एक हैं। उन्होंने शौक-शौक ही में शुरुआत की। फिर नेशनल लेवल के स्टार बने। वह लगातार टीम के सबसे कीमती खिलाड़ी बने रहे। इसके साथ ही वह खेल में अपनी प्रतिभा से विरोधियों को चारों खाने चित करने वाले खिलाड़ी बने। अब Jonathan OnePlus के साथ मिलकर गेमिंग फोन को प्रोफेशनल गेमर्स के लिए और बेहतर बनाने, फीचर्स ऑप्टिमाइज करने और नए प्रोडक्ट इनोवेशन में मदद करेंगे।

Jonathan ने कहा कि उन्हें OnePlus के साथ यह साझेदारी एक बड़ा सम्मान लगती है। उनकी गेमिंग यात्रा हमेशा सटीकता और दायरे बढ़ाने पर रही है। OnePlus की ‘Never Settle’ मानसिकता उनके सफर से मेल खाती है। वह उत्साहित हैं कि इससे ऐसे प्रोडक्ट्स बनेंगे जो गेमिंग कम्युनिटी के लिए सच में काम आएं और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करें।

GodLike टीम अब OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ गेमिंग करेगी, जिससे उनकी स्पीड, रेस्पॉन्स और परफॉर्मेंस बेहतर होगी। फैंस के लिए एक्सक्लूसिव विडियो, कम्युनिटी इवेंट और इंटरएक्शन के नए मौके मिलेंगे। भारत में मोबाइल गेमिंग को बेहतर और ज्यादा अवसर देने में मदद मिलेगी। नए और उत्साही गेमर्स को प्रेरणा मिलेगी और उनका गेमिंग अनुभव और मज़ेदार और सीखने योग्य बनेगा

799 रुपये में jioBharat फोन संग मिलेगी Safety-First सुविधा: बच्चों और बुजर्गों की सुरक्षा हरदम आपके हाथ

नई दिल्ली: India Mobile Congress 2025 में Jio ने अपने JioBharat फोन में नई Safety-First सुविधा लॉन्च की। इसका मकसद हर इंडियन फ़ैमिली को सुरक्षित, कनेक्टेड और निश्चिंत बनाना है।

यह नई सुविधा देश के सबसे भरोसेमंद और किफायती फोन को और भी स्मार्ट और परिवार के लिए आसान बनाती है। फोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और देखभाल के लिए भी स्मार्ट है। बच्चों, बुजुर्गों या परिवार के किसी सदस्य की लोकेशन, हेल्थ और कॉल सुरक्षा अब हमेशा कंट्रोल में रहेगी। यह सुविधा सस्ता और भरोसेमंद है, ताकि हर घर इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके। फोन की कीमत 799 रुपये से शुरू है। यह हर किसी के बजट में आसानी से फिट हो जाता है। यह फोन Jio Stores, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, JioMart, Amazon और Swiggy Instamart पर उपलब्ध है।

JioBharat की सेफ्टी फर्स्ट सुविधा से आप अपने दूर बच्चों, बुजुर्गों या आश्रितों की लोकेशन हमेशा जान सकते हैं। आप कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन कॉल या मैसेज कर सकता है। अनजान नंबर ब्लॉक कर सकते हैं और फोन पर ध्यान भटकाने वाली चीज़ों को रोक सकते हैं। आपको रियल-टाइम में फोन की बैटरी और नेटवर्क की स्थिति दिखेगी, ताकि कभी भी कनेक्टिविटी की समस्या न आए। फोन में 7 दिन तक की बैटरी बैकअप है, जिससे प्रियजन हमेशा जुड़े रह सकते हैं।

यह फोन स्मार्ट लोकेशन और कॉल मैनेजमेंट के साथ आता है। बच्चे सोशल मीडिया या परेशान करने वाली चीज़ों में फंसें बिना सुरक्षित तरीके से जुड़े रहेंगे। बुजुर्ग माता-पिता के लिए फोन करना सरल और आसान है। इससे परिवार को स्वास्थ्य और लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है, जिससे उनकी सुरक्षा और शांति बनी रहती है। महिलाओं के लिए फोन भरोसेमंद साथी की तरह है। सुरक्षा और कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ महिलाओं को सुरक्षित और जुड़े रहने का भरोसा मिलता है।

Reliance Jio के प्रेसिडेंट Sunil Dutt का कहना है कि JioBharat Safety-First सिर्फ एक फीचर नहीं है, बल्कि जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने वाला इनोवेशन है। इससे परिवारों को शांति, भरोसा और देखभाल मिलती है। यह सब सरल और किफायती तरीके से होता है।