रोड पर टायर पंचर, बैटरी डाउन या चाबी खो जाए, एक कॉल पर Force Motors करेगा मदद

नई दिल्ली: इंडिया की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता Force Motors Limited ने अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स ट्रैवलर, ट्रैक्स, मोनोबस, अर्बेनिया और गुरखा के लिए तीन साल की मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस सेवा की घोषणा की है।

अगर वाहन रास्ते में खराब हो जाए या कोई आपातकालीन स्थिति हो, तो कंपनी मदद करेगी। यह इंडिया के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में पहली बार हो रहा है। कंपनी का दावा है कि पहले किसी ने इतनी सुविधाएं मुफ्त नहीं दीं। इसका उद्देश्य ग्राहकों को हर समय मदद देना है। वाहन मालिकों का ओनरशिप अनुभव आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद बनना है और उन्हें सड़क पर गाड़ी के खराब होने की चिंता से बचाना है।

Force Motors का कोई वाहन खरीदते ही अगले तीन साल तक रोडसाइड असिस्टेंस मुफ्त मिलेगी। साल के सभी 365 दिन, दिन-रात फोन पर मदद मिलेगी। और यह कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। अगर वाहन खराब हो जाए तो निकटतम अधिकृत फोर्स वर्कशॉप तक वाहन को 100 किलोमीटर तक मुफ्त टो किया जाएगा। छोटी-मोटी तकनीकी या इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम को सीधे रोड पर ही ठीक किया जाएगा। अगर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो मदद मिलेगी। अगर टायर पंचर हो जाए, बैटरी डाउन हो जाए या चाबी गुम हो जाए, तो मदद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मैसेज भेजना, कॉन्फ्रेंस कॉल करना और नज़दीकी वर्कशॉप का पता हासिल करना आसान होगा। जरूरत पड़ने पर कानूनी या मेडिकल रेफरल, होटल/टैक्सी समन्वय और वाहन की सुरक्षा में मदद भी मिलेगी।

Force Motors के प्रबंध निदेशक प्रसन फिरोदिया ने कहा कि हमारे ग्राहक फोर्स मोटर्स के वाहनों पर भरोसा करते हैं और कंपनी के लिए यह जिम्मेदारी है कि वह हमेशा इस भरोसे पर खरी उतरे। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए तीन साल तक हर तरह की मदद मुफ्त देने का वादा किया है। यह भरोसा, तत्परता और देखभाल की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

6 जी टेक्नोलॉजी में दुनिया का लीडर होगा इंडिया : मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया। यह भव्य आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक होगा। मोदी ने कहा कि 6 जी टेक्नोलॉजी में भारत का नेतृत्व करेगा। भारत में एक जीबी डेटा की कीमत, एक कप चाय से भी कम है।

गौरतलब है कि इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म थीम पर आयोजित यह एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट है, जिसमें 150 देशों के निधि और 400 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इवेंट का फोकस टेलीकॉम और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी है। कार्यक्रम में दुनिया भर से बिजनेस एक्सपर्ट्स, पॉलिसी मेकर्स और टेक इनोवेटर्स हिस्सा लेंगे। इसमें ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कम्युनिकेशन, 6G और फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर्स जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इंडिया में बिज़नेस और निवेश के लिए बहुत अनुकूल समय है। देश ने हाल के वर्षों में निवेशकों के लिए नियमों को आसान और पारदर्शी बनाया है। भारत के पास इनोवेशन के अवसर अब पहले से कहीं अधिक हैं। सरकार ने स्टार्टअप्स को फंडिंग, टेक सपोर्ट और इनोवेशन लैब्स के जरिए मदद दी है। मोबाइल निर्माण में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है, लेकिन अब चिपसेट और कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों में और नवाचार की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने 2G की समस्याओं से लेकर अब हर कोने में 5G कवरेज तक का लंबा सफर तय किया है। 2014 के बाद से मोबाइल फोन निर्माण 28 गुना बढ़ा है और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़ गया है। साथ ही, मोबाइल निर्यात में 127 गुना की वृद्धि हुई है। मोदी ने कहा कि इंटरनेट स्पीड केवल नंबर और रैंकिंग के लिए ही नहीं होते, बल्कि अच्छी इंटरनेट स्पीड “इज ऑफ लिविंग” को भी बढ़ा देते हैं। भारत नेट प्रोजेक्ट ने 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा है। अटल टिंकरिंग लैब (ATL) मिशन में 10,000 लैब्स के जरिए 75 लाख बच्चों को कटिंग-एज टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है। 



Kia India ने बदले लीडर, नए CSO और CBO की नियुक्ति संग बिज़नेस को नई उड़ान

नई दिल्ली: Kia India ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर कंपनी की बिक्री और बिज़नेस की रणनीति को नई ताकत दी है। Sunhack Park कंपनी के Chief Sales Officer (CSO) बन गए हैं उनका काम Kia की बिक्री बढ़ाना, कामकाज को बेहतर बनाना और देश में ब्रैंड की पहुंच को और मजबूत बनाना होगा। Park के पास 28 साल का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने Kia के हेडक्वार्टर, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और भारत में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Joonsu Cho अब Chief Business Officer (CBO) होंगे। उनका कार्यक्षेत्र कंपनी के लिए लंबी अवधि की योजना बनाना, प्रॉडक्शन और एक्सपोर्ट को संभालना, टीमों का नेतृत्व करना और बिज़नेस के हर पहलू को सही तरीके से चलाना होगा। Cho के पास 32 साल का अनुभव है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में भी बड़े प्रोजेक्ट्स संभाले हैं। Park ने कहा कि उनका ध्यान बिक्री बढ़ाने और डीलर-नेटवर्क को मजबूत करने पर रहेगा। Cho ने कहा कि उनका लक्ष्य मजबूत बिज़नेस योजना बनाना और उसे लागू करना है।

Kia India ने अप्रैल 2017 में आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री शुरू की थी और अगस्त 2019 से प्रोडक्शन चल रहा है। अब तक कंपनी ने 1.5 मिलियन कारें डिलीवर की हैं, जिसमें 1.2 मिलियन भारत में और 3.67 लाख विदेशों में गई हैं। भारत में Kia की 4.7 लाख से ज्यादा कनेक्टेड कारें चल रही हैं और 360 शहरों में 796 टचपॉइंट्स हैं। कंपनी ने अब तक नौ कारें लॉन्च की हैं – Seltos, Syros, Sonet, Carens, Carnival, EV6, EV9, Carens Clavis और नई Carens Clavis EV। Kia India ने अपने नेतृत्व और मजबूत नेटवर्क के साथ भारत में अपनी स्थिति को और पुख़्ता किया है और आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रही है।

QCY के TWS ईयरबड्स, हेडफ़ोन लॉन्च : बजेगा मनपसंद गाना, पार्टी में मचेगा फुल धमाल

नई दिल्ली: QCY ने इंडिया में अपनी नेक्स्ट-जेन ऑडियो रेंज लॉन्च कर दी। ब्रैंड ने TWS ईयरबड्स, हेडफ़ोन और ब्लूटूथ स्पीकर्स की नई रेंज लॉन्च की है। यह म्यूजिक लवर्स, गेमर्स और प्रोफेशनल्स के लिए किफायती कीमत में फ्लैगशिप साउंड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का तोहफा और भारत में बना मेक इन इंडिया प्रॉडक्ट है।

17 Pro अपने AI नॉइज़ रिडक्शन फीचर के साथ आता है। इसमें 35 घंटे तक प्ले टाइम मिलता है। फैब्रिक टेक्सचर वाला इसका डिज़ाइन इसे और भी स्टाइलिश बनाता है और इसकी कीमत सिर्फ 1,299 रुपये है। T13X Pro में चार माइक्रोफोन लगे हैं और पेटेंटेड विंड नॉइज़ कैंसिलेशन तकनीक के साथ 30 घंटे तक प्ले टाइम मिलता है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। HT05 Pro छोटा लेकिन दमदार प्रोडक्ट है, इसमें छह माइक्रोफोन और 45dB का Hybrid ANC है। इसके चार नॉइज़ कैंसिल मोड और नैचुरल ट्रांसपेरेंसी फीचर इसे हर तरह की साउंड सिचुएशन में फिट बनाते हैं और इसकी कीमत 2,499 रुपये है। H3 Pro हेडफ़ोन स्टूडियो क्वालिटी साउंड के साथ आता है। इसमें 55 घंटे प्ले टाइम मिलता है और इसकी कीमत ₹5,999 है।

SP7 में 40W Hi-Fi साउंड है। Quad Driver और RGB लाइट के साथ IPX7 वाटरप्रूफ डिजाइन मौजूद है, जो 14 घंटे तक प्ले टाइम देता है और इसकी कीमत 5,999 रुपये है। SP2 स्पीकर HD साउंड, RGB लाइट और TWS पेयरिंग सपोर्ट करता है, इसमें 17 घंटे तक प्ले टाइम मिलता है और कीमत ₹2,999 रखी गई है। QCY की सबसे खास बात इसका स्मार्ट ऐप है, जिसकी मदद से आप अपने हिसाब से साउंड सेट कर सकते हैं। पेटेंटेड टेक्नोलॉजी जैसे ANC और Low Latency, लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट के लिए QCY के पास 560+ सर्विस सेंटर हैं और रिप्लेसमेंट वारंटी भी उपलब्ध है। ये सारे प्रोडक्ट्स ऑनलाइन Flipkart और Amazon पर उपलब्ध हैं और जल्दी ही ऑफलाइन स्टोर्स में भी मिलेंगे।

Lexus India बनी लक्ज़री SUV सेगमेंट की सुपरस्टार, सितंबर में बिक्री में जबर्दस्त उछाल

बेंगलुरु: Lexus India के RX SUV ने इस साल की शुरुआत से ही धमाकेदार परफॉर्मेंस दिखाई है। जनवरी से सितंबर 2025 तक RX की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 18% की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई, वहीं सिर्फ सितंबर महीने में ही 38% की ग्रोथ ने इसे ग्राहकों का पसंदीदा बना दिया। पिछले कुछ सालों में NX, RX और LX जैसी SUVs ने Lexus India की बिक्री में मुख्य भूमिका निभाई है। सितंबर 2025 में SUVs ने 58% की भारी बढ़त दिखाई। ब्रैंड की कुल बिक्री का लगभग 54% हिस्सा SUVs ने ही बनाया। RX अब सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि Lexus India की सफलता का नया आइकन बन गया है, जो लक्ज़री सेगमेंट में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत करता जा रहा है।

Lexus RX SUV इंडिया में लक्ज़री SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान और लोकप्रियता बनाए हुए है। RX ने लगातार बिक्री में बढ़त दिखाई है और प्रतिस्पर्धी लक्ज़री कार मार्केट में भी अपने लिए जगह बनाई है। यह SUV हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है और Lexus की प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। Lexus India के अध्यक्ष Hikaru Ikeuchi के अनुसार, RX ने जनवरी–सितंबर 2025 में 18% की ग्रोथ के साथ यह साबित किया कि ग्राहक इसे पसंद करते हैं और इसके साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं।

RX 350h में 2.5-लीटर का इंजन और इनलाइन 4-सिलिंडर है। हाई आउटपुट मोटर के साथ हाइब्रिड सिस्टम से SUV पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर दोनों का संतुलित उपयोग करके बढ़िया परफॉर्मेंस और कम ईंधन खपत देती है। RX 500h F-Sport में 2.4L का टर्बोचार्ज्ड इंजन और मोटर है। यह वेरिएंट पावरफुल ड्राइविंग का मज़ा देता है। Lexus India ने Smart Ownership Plan लॉन्च किया है। इसमें Assured Buy Back और Flexible Payment Options मिलती हैं। ग्राहक बिना लंबे फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट के ES, NX और RX SUVs का आनंद ले सकते हैं। लक्ज़री कार खरीदना अब आसान और कम रिस्की हो गया है।

ASUS के दो नए गेमिंग कंसोल लॉन्च, अब गेमिंग का मज़ा होगा डबल

नई दिल्ली: ASUS ROG ने दो नए हैंडहेल्‍ड गेमिंग PC लॉन्‍च किए हैं। ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X दोनों हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी एक्सबॉक्स गेम्स शोकेस में पेश किए गए हैं। इनमें 7 इंच का डिस्‍प्‍ले इनबिल्ट है, जिस पर आप अपने फेवरेट गेम्‍स खेल पाएंगे। ये एक्‍सबॉक्‍स, बैटलडॉटनेट और पीसी गेमिंग की खूबियों के साथ आते हैं और कस्‍टम विंडोज 11 इंटरफेस पर रन करते हैं।

इस डिवाइस में बड़ी स्‍क्रीन और गेमिंग का वो पूरा सेटअप है, जिसकी मदद से आप हाथों में गेम खेल पाएंगे। डिवाइस को किसी स्‍क्रीन से कनेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होगी। ROG Xbox Ally की कीमत 69,990 रुपये है। ROG Xbox Ally X की कीमत 1,14,990 रुपये है। प्री-ऑर्डर 7 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 16 अक्टूबर तक किया जा सकता है। प्री-ऑर्डर करने पर बोनस के रूप में 1 साल का Xbox Gamepass Ultimate और ROG Slash Sling Bag (16,947 रुपये की तक की कीमत) फ्री या कम कीमत में मिलेगा।

Xbox Ally को नॉर्मल गेमर्स के लिए तैयार किया गया है। वहीं, Xbox Ally X को उन गेमर्स के लिए बनाया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है। Ally X में 80Wh की बैटरी है, जबकि Ally में 60Wh की बैटरी लगी है। USB-C पोर्ट्स, Wi-Fi 6E, ब्‍लूटूथ 5.4 और माइक्रोएसडी स्‍लॉट के अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक इसमें दिया गया है।

ROG Xbox Ally और Ally X को अन्य मॉडल्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है। इसके पीछे की वजह डिवाइस में इस्तेमाल हुए AMD Ryzen Z2 A प्रोसेसर है। ROG Xbox Ally में AMD रेजेन Z2 A चिप है जो 6400MHz पर चलने वाली 16GB LPDDR5X मेमोरी और 512GB स्टोरेज के साथ है। जबकि X वOX Ally X में राइजन जेड2 एक्सट्रीम चिप है, जो 8000 मेगाहर्ट्ज पर 24GB तेज LPDDR5X रैम और 1TB स्टोरेज से लैस है।

सितंबर में GST 2.0 और नवरात्र ने ऑटो सेक्टर में मचाया धमाल, 34% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी : FADA

नई दिल्ली: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही भारत में गाड़ियों की बिक्री ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। नवरात्र में तो चाहे कार हो या बाइक-स्कूटर, हर सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी गई। इस साल की नवरात्र ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक रही और पिछले साल के मुकाबले कुल बिक्री में 34.01 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने बीते सितंबर महीने में खास तौर पर नवरात्रि की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 22 सितंबर से GST 2.0 और त्योहारी माहौल ने ऑटो बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

कारों और एसयूवी की बिक्री नवरात्रि में जबरदस्त तेजी दिखी। इस बार ग्राहकों ने छोटी कारों के साथ-साथ प्रीमियम और एसयूवी सेगमेंट में भी खूब खरीदारी की। नवरात्रि के दौरान पैसेंजर गाड़ियों में 2024 की नवरात्रि की तुलना में करीब 35 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई। कई कंपनियों ने नवरात्रि के पहले दिन ही रेकॉर्ड डिलिवरी दर्ज की। FADA के अनुसार, सितंबर 2025 में ऑटो बिक्री में सालाना आधार पर 5.22% की वृद्धि हुई। दो-पहिया वाहनों की बिक्री में 36% की तेजी आई, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री 34.8% बढ़ी। कमर्शियल वाहनों की बिक्री 3% बढ़ी और ट्रैक्टरों की बिक्री में भी 4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना 5.22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। टू-व्हीलर सेगमेंट में 36 फीसदी की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 34.8 फीसदी की वृद्धि हुई। कमर्शियल वाहन सेगमेंट में भी तीन फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।  3-व्हीलर्स को शहरों में बढ़ती ट्रैफिक और मोबिलिटी की जरूरत ने 24.5% की बढ़त दिलाई।

पर्सनल व्हीकल्स (PV)की खरीद में 34.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कमर्शियल व्हीकल्स (CV) को वित्तीय योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की उम्मीद ने 14.8% की ग्रोथ दी। ट्रैक्टर की खरीद 18.7% बढ़ी, वहीं वहीं, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (CE) की खरीद में भारी बारिश के चलते कमी आई। यह –18% रहा। FADA का कहना है कि खरीफ की अच्छी फसल, मजबूत खरीद शक्ति और RBI की स्थिर दरें अक्टूबर में बिक्री को और बढ़ाएंगी। धनतेरस और दीपावली के दौरान वाहन बिक्री अपने पीक पर पहुंचने वाली है।

Vivo V60e की बिक्री 10 अक्टूबर से, कैमरा क्वॉलिटी और बैटरी लाइफ में सुपरहिट, बजट में फिट

नई दिल्ली: Vivo ने इंडिया में अपनी नई V-सीरीज़ स्मार्टफोन लाइनअप में Vivo V60e लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन फिलहाल OriginOS 16 पर नहीं, बल्कि Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है। Vivo V60e के 8GB + 128GB की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। 8GB + 256GB की कीमत 31,999 रुपये हैं। 12GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। 10 अक्टूबर से बिक्री शुरू होगी।

Vivo V60e फोटोग्राफी के मामले में एक प्रीमियम-क्लास कैमरा फोन है। इसका 200MP सेंसर सिर्फ रिज़ॉल्यूशन के लिए नहीं, बल्कि बड़े 1/1.56-इंच सेंसर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ प्रो-ग्रेड डिटेल, कम लाइट में क्लियर फोटो और रियलिस्टिक रंग देता है। Vivo V60e में फोटोग्राफी सिर्फ कैमरा क्वालिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से फोटो को ऑटोमैटिकली स्टाइलिश बनाया जाता है।

AI Festival Portrait दिवाली, होली या किसी भी त्योहार के समय फोटो लेने पर फोन खुद-ब-खुद रंग, लाइट और बैकग्राउंड टोन को त्योहार के हिसाब से एडजस्ट कर देता है। AI Four-Season Portrait अलग-अलग मौसम के लिए कलर टोन देता है। Wedding Style Studio और Wedding Vlog भारत की शादी की फोटोग्राफी के लिए बने है। इसमें बिना एडिटिंग ऐप खोले ही आपको सिनेमा जैसी शादी वाला लुक मिल जाता है। AI Reflection Erase एक स्मार्ट टूल है जो कांच या पानी में दिख रही अनचाही परछाइयों (reflections) को हटाता है, जबकि AI Enhance फोटो को और शार्प, क्लियर और बैलेंस्ड बनाता है।

Vivo V60e सिर्फ कैमरा परफॉर्मेंस वाला फोन नहीं, बल्कि हर तरफ से पावरफुल और टिकाऊ पैकेज है — परफॉर्मेंस, बैटरी, बिल्ड और सॉफ्टवेयर — सब कुछ बैलेंस्ड है। MediaTek Dimensity 7360 Turbo एक मिड-हाई रेंज प्रोसेसर है जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को स्मूद तरीके से हैंडल करता है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ यह फोन तेज़ और लम्बे समय तक शानदार परफॉर्मेंस देता है। 6500mAh बैटरी से फोन भारी यूज़ के बावजूद आराम से इसकी बैटरी दिन भर चलेगी। 90W फास्ट चार्जिंग से 27 मिनट में ह फोन 50 फीसदी चार्ज हो जाता है।

Ola Electric की इंडियन Ferrite Motor को सरकार से मंजूरी, अब बनेंगे सस्ते, मज़बूत और टिकाऊ EV

नई दिल्ली: Ola Electric इंडिया की पहली कंपनी है, जिसे अपनी इन-हाउस विकसित Ferrite Motor के लिए सरकार से सर्टिफिकेट मिला है। Ferrite Motor इन-हाउस विकसित मोटर है जो rare-earth मैग्नेट वाले मोटर्स के बिना चलती है।

अब कंपनी को imported rare-earth मैग्नेट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लागत घटती है और मोटर की परफॉर्मेंस वही रहती है जो rare-earth वाले मोटर्स में थी। मोटर को AIS 041 स्टैंडर्ड के अनुसार टेस्ट किया गया। 7 kW और 11 kW वेरिएंट्स की परफॉर्मेंस rare-earth मोटर्स के बराबर साबित हुई। अब Ola अपनी सारी EV रेंज में Ferrite Motor इस्तेमाल करेगी। ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस और कम कीमत वाली टिकाऊ और भरोसेमंद मोटर कंपनी की Import पर निर्भरता खत्म होगी। सप्लाई चेन मजबूत बनेगी। उत्पादन की लागत कम होगी। भारतीय ग्राहकों के लिए सस्ते, स्मार्ट और टिकाऊ EV बनेंगे।

Ola Electric ने अपनी नई Ferrite Motor को AIS 041 स्टैंडर्ड के अनुसार टेस्ट किया गया। टेस्ट में साबित हुआ कि 7 kW और 11 kW वेरिएंट्स में इसकी परफॉर्मेंस rare-earth मैग्नेट वाले मोटर्स के बराबर है। इसे सबसे पहले ‘Sankalp 2025’ इवेंट में अगस्त 2025 में पेश किया गया था। Ola की यह नई मोटर सस्ती, भरोसेमंद और टिकाऊ मोटर्स के बराबर परफॉर्मेंस देती है, लेकिन इसके लिए महंगे और मुश्किल से मिलने वाले rare-earth मैग्नेट की जरूरत नहीं पड़ती। Ola Electric Mobility Limited भारत की प्रमुख EV निर्माता कंपनी है। कंपनी EV और उसके कंपोनेंट्स, जैसे बैटरी सेल्स, का टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग खुद करती है। कंपनी के पास 4,000+ स्टोर और मजबूत ऑनलाइन नेटवर्क है।

Ather ने बनाए 5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Rizta बना सुपरस्टार

नई दिल्ली: इंडिया की टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Ather Energy Limited ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। तमिलनाडु के होसुर में बनी अपनी फैक्ट्री से उन्होंने अपना 5,00,000वाँ स्कूटर रोल-आउट किया है. सबसे ख़ास बात यह है कि यह रिकॉर्ड-तोड़ स्कूटर, एथर का ‘फैमिली स्कूटर’ Rizta (रिज़्टा) था। यह स्कूटर पिछले साल ही लॉन्च हुआ था और बहुत कम समय में ही यह कंपनी के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले प्रोडक्ट्स में से एक बन गया है।

Ather Energy के सह-संस्थापक और सीटीओ स्वप्निल जैन ने कहा, “5 लाख स्कूटर का आंकड़ा पार करना एथर के लिए बहुत बड़ी जीत है. जब हमने अपना पहला प्रोटोटाइप बनाया था, तब से लेकर आज तक, हमारा सफर सिर्फ़ गाड़ियाँ बनाने का नहीं रहा है, बल्कि एक ऐसा मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम बनाने का रहा है जो बड़ा हो, भरोसेमंद हो और लगातार अच्छा काम किया।

Rizta Ather का नया स्टार स्कूटर है। सिर्फ एक साल में Rizta ने कंपनी के कुल उत्पादन का एक-तिहाई हिस्सा संभाल लिया। यह स्कूटर परफॉर्मेंस + फैमिली फ्रेंडली डिज़ाइन का बेस्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। Ather के Hosur में दो फैक्ट्रीज़ हैं – एक व्हीकल असेंबली और दूसरी बैटरी प्रोडक्शन के लिए। Hosur फैक्ट्री की क्षमता हर साल 4,20,000 स्कूटरों के प्रॉडक्शन की है।

Ather के स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए कंपनी महाराष्ट्र के Bidkin में Factory 3.0 बना रही है। यह फैक्ट्री दो चरणों (Phase) में तैयार होगी और Industry 4.0 तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जब फैक्ट्री पूरी तरह काम करने लगेगी, तो Ather हर साल 14,20,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बना सकेगी। नई फैक्ट्री से Ather अब और ज्यादा स्कूटर्स जल्दी और बेहतर तरीके से बना पाएगी।

Ather Energy ने इंडिया में पहला स्कूटर 2018 में लॉन्च किया था। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में दो प्रमुख लाइन हैं। इसमें Ather 450 Series तेज़ और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है। Ather Rizta परिवार और रोज़मर्रा की सुविधा के लिए उपयुक्त है। Ather का Fast-Charging नेटवर्क “Ather Grid” भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क है। अब तक 4,032 चार्जर लग चुके हैं। इसमें 3,997 भारत में और 35 नेपाल और श्रीलंका में हैं।