TVS Raider 125: अब और भी तेज़, स्मार्ट और दमदार, केवल 93,800 रुपये में अपना बनाइए

नई दिल्ली: TVS Motor Company ने इंडियन मार्केट में सबसे अडवांस्ड 125 सीसी मोटरसाइकल New TVS Raider लॉन्च की है, जिसमें सेगमेंट फर्स्ट बूस्ट मोड के साथ ही डुअल डिस्क ब्रेक और ग्लाइड थ्रू टेक्नॉलजी (GTT) जैसी खूबियां हैं।

कंपनी ने युवा राइडर्स की उम्मीदों और जरूरतों को पूरा करने के लिए रेडर को अपडेट किया है। यह सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड बना रही है।
Boost Mode और iGO Assist बाइक को तुरंत पावर देता है, जिससे एक्सेलेरेशन दमदार हो जाता है। राइडिंग करते ही बाइक झट से तेज़ हो सकती है। साथ ही इसमें Dual Disc Brakes और Single Channel ABS भी है, जो ब्रेकिंग को और सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। TVS Raider में पहली बार Glide Through Technology (GTT) भी है, जो धीमे ट्रैफिक में बाइक को आसानी से नेविगेट करने देता है। Follow Me Headlamp फीचर से बाइक बंद करने के बाद भी हेडलैंप थोड़ी देर तक रोशनी देता है, ताकि पार्किंग या अंधेरे में राइडर सुरक्षित महसूस करे।

नयी टायर्स (90/90-17 फ्रंट और 110/80-17 रियर) और बेस्ट-इन-क्लास टॉर्क (11.75 Nm @ 6,000 RPM) इसे हर तरह की सड़क और ट्रैफिक में काबिल और भरोसेमंद बनाती हैं। TVS Raider अब दो डिस्प्ले विकल्पों में आता है – एक TFT डिस्प्ले जिसमें 99+ फीचर्स हैं और दूसरा Reverse LCD डिस्प्ले जिसमें 85+ फीचर्स। इसके साथ TVS SmartXonnect प्लेटफ़ॉर्म है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल हैंडलिंग और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं देता है।

125cc का 3-वॉल्व इंजन शानदार एक्सेलेरेशन और मज़ेदार राइडिंग अनुभव देता है। Boost Mode से तुरंत पावर मिलती है। GTT धीमी गति में बाइक को आसान और फ़्यूल एफिशिएंट बनाता है। नई टायर्स और मजबूत ब्रेकिंग इसे हर तरह की सड़क और ट्रैफिक में एगाइल और भरोसेमंद बनाते हैं। TFT DD मॉडल की कीमत ₹95,600 (एक्स-शोरूम दिल्ली) और SXC DD मॉडल: ₹93,800 (एक्स-शोरूम दिल्ली) में उपलब्ध है। Boost Mode, Dual Disc Brakes, Glide Through Technology और SmartXonnect™ जैसी सुविधाओं के साथ यह बाइक अब हर वर्ग के लिए परफेक्ट है

India Mobile Congress 2025 में 6G और AI के दम पर दिखेगी Nokia की नेटवर्क क्रांति

नई दिल्ली: India Mobile Congress (IMC) 2025 ने इस बार Nokia ने टेक्नोलॉजी और नेटवर्क इनोवेशन की पूरी ताकत दिखाने की तैयारी कर ली है। “Innovate to Transform” थीम के तहत Nokia का स्टैंड (Hall 1, Booth B4) 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के Yashobhoomi में खुला रहेगा, जहां कंपनी Battlefield Communications, 6G, AI-पावर्ड नेटवर्क इंटेलिजेंस और नेक्स्ट-जेन कनेक्टिविटी के अत्याधुनिक डेमो पेश करेगी।

India Mobile Congress (IMC) इवेंट में Nokia Advanced Battlefield Communications दिखाएगा। एक ऐसा तकनीकी समाधान है जो युद्ध या गंभीर हालात में भरोसेमंद और सुरक्षित कम्युनिकेशन देता है। Nokia का 4G/5G Network-in-a-Box एक ऐसा पैकेज है, जिसमें पूरा नेटवर्क कॉम्पैक्ट तरीके से रखा गया है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है । Mobile Adhoc Network (MANET) टेक्नोलॉजी से नेटवर्क खुद-ब-खुद जुड़ और फैल सकता है। Nokia IMC 2025 में ऐसे पोर्टेबल नेटवर्क की झलक पेश करेगा, जो कठिन या खतरनाक जगहों पर भी भरोसेमंद तरीके से बातचीत और डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करता है।

आईएमसी के इवेंट में 6G रेडियो एक्सेस नेटवर्क की झलक पेश की जाएगी। यह (RAN) सेंसिंग और CCTV कैमरों को मिलाकर तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट, वेयरहाउस और इंडस्ट्रियल साइट्स में इसका प्रयोग होता है। AI-Driven Digital Site Twins से दूर बैठे इंजीनियर रिमोट साइट का सटीक 3D मॉडल देख सकते हैं। क्लाउड और नेटवर्क सर्विसेज (CNS) सेक्शन में यह नजर आएगा कि कि Nokia कैसे नेटवर्क और डेटा को AI की मदद से स्मार्ट बना रहा है। Data Suite प्लेटफॉर्म से सर्विस प्रोवाइडर अपने सब्सक्राइबर डेटा और नेटवर्क डेटा का इस्तेमाल करके AI के नए फायदे ले सकते हैं।

AI-enabled 5G Service Communication Proxy (SCP) नेटवर्क का भी नजारा इवेंट में दिखाई देगा। IMC 2025 में Nokia दिखा रहा है कि वो भविष्य के नेटवर्क, AI और 6G टेक्नोलॉजी में अग्रणी है। Battlefield Communications, स्मार्ट सिटी, इंडस्ट्रियल नेटवर्किंग जैसे हर डेमो से यह साबित हो जाएगा। हर टेक्नोलॉजी और डेमो को देखकर ऐसे लगेगा कि “वाह, यह सच में आगे की दुनिया है।”

Mahindra Bolero SUV की नई रेंज 7.99 लाख से शुरू, पहले से 80,000 रुपये सस्ती

नई दिल्ली: Mahindra & Mahindra Ltd ने इंडियन मार्केट में अपनी मशहूर SUVs के फेसलिफ्ट मॉडल BOLERO और BOLERO NEO लॉन्च कर दिए हैं। इनकी शुरुआती कीमत अब ₹7.99 लाख (Bolero) और ₹8.49 लाख (Bolero Neo) से शुरू होती है। महिंद्रा Bolero और Bolero Neo को नई ग्रिल डिजाइन अब पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश है। Bolero Stealth Blackऔर Bolero NIO Jeans Blue और Concrete Grey रंगों में आ रही है। दोनों ही मॉडलों में कंपनी ने हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलावों के साथ नए फीचर्स और वेरिएंट्स जोड़े हैं, जिससे ये SUVs अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और वैल्यू-फॉर-मनी बन गई हैं।

Mahindra ने Bolero और Bolero Neo को कंफर्ट और मॉडर्न फीचर्स से लैस फैमिली SUV बनाने पर पूरा ध्यान दिया है। नई leatherette seats केबिन को न सिर्फ आरामदायक, बल्कि प्रीमियम लुक भी देती हैं। अब Bolero के इंटीरियर से स्टाइल और क्लास भी झलकती है। टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से नए-ज़माने के यूज़र्स को मोबाइल या टैबलेट चार्ज करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। Bolero Neo में जो Mocha Brown और Lunar Grey इंटीरियर थीम्स जोड़े गए हैं, वे केबिन को और पर्सनल और लक्ज़री फील देते हैं।

Mahindra ने इस बार Bolero और Bolero Neo — दोनों में नए टॉप वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। Bolero में अब नया B8 वेरिएंट जोड़ा गया है, जबकि Bolero Neo में नया N11 वेरिएंट आया है। अब Bolero कुल 4 वेरिएंट्स B4, B6, B6(O), और B8 में मिलती है, वहीं Bolero Neo 5 वेरिएंट्स N4, N8, N10, N10(O), और N11 में उपलब्ध होगी। Bolero अब पहले से सस्ती हो गई है। लगभग 80,000 रुपये तक कीमत घटाई गई है।

पहले Bolero B4 की कीमत 8.79 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 7.99 लाख रुपये हो गई है। B6 की कीमत 8.69 लाख रुपये और B6(O) की 9.09 लाख रुपये है, जबकि नया टॉप वेरिएंट B8 9.69 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। Bolero Neo की शुरुआती कीमत भी अब 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो पहले से करीब 50,000 रुपये कम है। दोनों SUVs की बुकिंग Mahindra की ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।

2025 Mahindra Thar इंडिया में लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली: Mahindra Thar 2025 संस्करण इंडिया में लॉन्च हो गया है। इसकी एक्स-शोरूम 9.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। गाड़ी में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं जैसे नया डिस्प्ले, नई पेंट कलर, या छोटी डिजाइन अपडेट्स। गाड़ी का इंजन, सस्पेंशन, ब्रेक और ड्राइव सिस्टम पहले जैसा ही है, इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। गाड़ी अब थोड़ी नई दिखती है और नए फीचर्स मिली हैं, लेकिन ड्राइविंग का मजा वही पुराने जैसा ही है।

Mahindra Thar 2025 में चौकोर शेप और तीन दरवाज़ों का डिजाइन वैसे की वैसे ही हैं। इसका मूल लुक नहीं बदला। गाड़ी के सामने वाला ग्रिल अब उसी रंग का है, जो कार की बॉडी का है, लेकिन इसका आकार और डिजाइन पहले जैसा ही है। पीछे की तरफ अब स्पेयर व्हील के बीच में पार्किंग कैमरा है और पीछे का वाइपर व वॉशर भी लगाया गया है, जिससे पार्किंग और बारिश में मदद मिलेगी। अब दो नए रंग उपलब्ध हैं: Tango Red (लाल जैसा) और Battleship Grey (ग्रे)।

Mahindra Thar 2025 में अब गाड़ी की खिड़कियों को खोलने-बंद करने वाले बटन अब दरवाज़ों पर नए तरीके से बनाए गए हैं । A-पिलर (सामने की खिड़की के पास) पर अब पकड़ने के हैंडल हैं। बीच में स्लाइडिंग आर्मरेस्ट है, जिससे बैठने और हाथ रखने में आराम बढ़ा है। स्टीयरिंग व्हील नया है और यह Mahindra की नई SUVs जैसा डिज़ाइन वाला है। गाड़ी मेंअब बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो म्यूजिक, नेविगेशन और अन्य फीचर्स दिखाता है। अब पेट्रोल/डीज़ल टैंक खोलने के लिए डैशबोर्ड पर बटन दबाना होगा।

AXT RWD MT (डीज़ल) की कीमत 9.99 लाख रखी गई है। LXT RWD MT (डीज़ल) के दाम 12.19 लाख रुपये हैं। LXT RWD AT (पेट्रोल) 13.99 लाख रुपये में मिल रही है। LXT 4WD MT (डीज़ल/पेट्रोल) – 15.49 लाख / ₹14.69 लाख, LXT 4WD AT (डीज़ल/पेट्रोल) की कीमत 16.99 लाख और 16.25 लाख रुपये की है। नई Mahindra Thar 2025 में मजबूत ऑफ-रोडिंग क्षमता (DNA) है, साथ ही नए फीचर्स और हल्के स्टाइल अपडेट्स भी हैं। नई Thar अब पहले से भी ज्यादा आरामदायक, स्टाइलिश और ऑफ-रोडिंग में दमदार है।

2025 में टॉप 6 इंडियन कार कंपनियों की तूफानी रफ्तार, टूटेंगे रिकॉर्ड

नई दिल्ली: GST 2.0 के साथ-साथ नवरात्र में हुई कारों की बिक्री ने 10 साल के उच्चतम स्तर को छू लिया है। दिवाली से पहले ऑटो इंडस्ट्री में जोरदार रफ्तार देखने को मिल रही है। इस साल टॉप 6 इंडियन कंपनियां 4.27 मिलियन यूनिट्स की बेस्ट-एवर सेल्स को पार करने की दिशा में अग्रसर हैं। पिछले साल, इंडिया में कुल 42,74,793 पैसेंजर व्हीकल्स बिकीं । इनमें टॉप 6 OEMs का हिस्सा 3,99,6671 यूनिट्स 93% रहा। Maruti Suzuki, Hyundai Motor India, Mahindra & Mahindra, Tata Motors, Toyota Kirloskar और Kia India इंडिया की टॉप 6 कार कंपनियों में शामिल हैं।

Kia ने जुलाई 2025 में 22,135 यूनिट्स की बिक्री के साथ 7.9% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की और Seltos तथा Sonet जैसे मॉडलों की मजबूत मांग देखी गई। सभी टॉप 6 निर्माता अपने 2024 की कुल बिक्री का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा या उससे ज्यादा हासिल कर चुके हैं। नवरात्र 2025 (22 सितंबर–1 अक्टूबर) में नई कारों की बिक्री 10 साल के उच्चतम स्तर पर रही। Maruti Suzuki की 2024 में 1.75 मिलियन यूनिट्स बिकीं। अब 9 महीनों में 1.28 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई। Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift Wagon R और Glanza के उत्पादन में 36 फीसदी बढ़ोतरी हुई।

Hyundai Motor India की 2024 में 605,429 यूनिट्स बिकीं। 9 महीनों में 425,330 यूनिट्स बिक चुकी हैं । अक्टूबर–दिसंबर में 180,100 यूनिट्स और बेचनी होंगी। जनवरी–सितंबर 2025 में 446,697 SUVs की बिक्री हुई। Tata Motors की 2024 में 562,468 यूनिट्स की बिक्री हुई। 2025 में जनवरी–सितंबर में 410,155 यूनिट्स बिक्री हुई। Toyota Kirloskar Motor की 2024 में 300,159 यूनिट्स की बिक्री हुई, जनवरी–सितंबर 2025 में 246,787 यूनिट्स बिकीं। Kia की जनवरी–सितंबर 2025 तक 206,582 यूनिट्स, 7% YoY ग्रोथ। Sonet, Carens, Seltos और Syros की डिमांड सबसे ज्यादा रही।

जनवरी 2025 में 399,386 यूनिट्स बिकीं। सितंबर 2025 में लगभग 400,000–425,000 यूनिट्स की अनुमानित बिक्री बनी। दिवाली और फेस्टिव सीजन की मांग से अक्टूबर सबसे बड़ा महीना बन सकता है। GST 2.0, नवरात्रि बिक्री और दिवाली के उत्सव ने टॉप 6 कार और SUV निर्माताओं को CY2025 को रेकॉर्ड तोड़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है।

सितंबर EV सेल्स : 15,000 से ज्यादा E-कारों की बिक्री, सालाना ग्रोथ ने तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: सितंबर 2025 में इंडिया की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट ने मिला-जुला परफॉर्मेंस दिखाया। कुछ सेगमेंट्स में हल्की मासिक गिरावट रही, तो कुछ में अच्छी-खासी सालाना ग्रोथ रही। JMK रिसर्च & एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार 1,04,056 यूनिट्स की बिक्री के साथ हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में मामूली 0.24% की मासिक गिरावट देखी।, मार्केट का बड़ा हिस्सा तीनों टॉप ब्रैंड्स के हाथ में है। कुल 58% रजिस्ट्रेशन उन्हीं के नाम है। सितंबर में ई-कार सेगमेंट में सबसे चमकदार परफॉर्मेंस रही ! कुल 15,048 यूनिट्स की बिक्री हुई। मासिक गिरावट 13% रही, लेकिन 160 फीसदी की सालाना ग्रोथ हुई। Tata Motors ने फिर एक बार बाज़ी मारते हुए लगभग 40% मार्केट शेयर के साथ लीडिंग पोज़िशन बरकरार रखी।

पैसेंजर E3W ने सितंबर 2025 में 52,564 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह सेगमेंट थोड़ा कमजोर रहा – अगस्त की तुलना में लगभग 4% की गिरावट आई। सालाना आधार पर भी 6.6% कम। मार्केट शेयर की बात करें तो टॉप 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर 45% हिस्सेदारी संभाले हुए हैं, यानी मार्केट में मुकाबला अभी भी कड़ा है।” कार्गो E3W में 8,465 यूनिट्स की बिक्री के साथ मासिक स्तर पर केवल 1% की हल्की गिरावट देखी गई। सालाना 28% की बढ़त। टॉप 8 खिलाड़ियों का शेयर 36%, यानी मार्केट में अभी भी मुकाबला कड़ा है।

सितंबर में ई-बस की 346 यूनिट्स की बिक्री के साथ 12% की मासिक गिरावट और 13% की सालाना गिरावट आई। सितंबर 2025 में EV मार्केट ने दिखाया कि भले ही कुछ सेगमेंट्स में मासिक कमी आई, लेकिन सालाना ग्रोथ जबर्दस्त रही । ई-कार और कार्गो E3W में सालाना रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, E2W और E3W में मुकाबला कड़ा है।

इंडियन लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नई क्रांति : ट्रेन से कश्मीर पहुंचीं Maruti Suzuki की 100+ कारें

नई दिल्ली: इंडियन ऑटो और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में Maruti Suzuki India Limited पहली इंडियन कार निर्माता कंपनी बन गई है, जिसने अपनी गाड़ियां रेलवे से सीधे सीधे कश्मीर घाटी तक भेजीं। इस शिपमेंट में Brezza, Dzire, WagonR और S-Presso जैसी 100 से ज्यादा कारें शामिल थीं। ये गाड़ियां नए खुले अनंतनाग रेलवे टर्मिनल तक पहुँचीं। अब गाड़ियां सड़क के बजाय रेलवे के जरिए तेजी और सुरक्षित तरीके से घाटी में पहुँचेंगी।

Maruti Suzuki की कारों की पहली शिपमेंट Manesar, हरियाणा से शुरू हुई। ट्रेन ने अपनी यात्रा में Chenab नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज को पार किया। कुल यात्रा लगभग 850 किलोमीटर की थी, और यह कारें सीधे कश्मीर वैली पहुँचीं। सुरक्षित और लंबी दूरी तय करके गाड़ियां कश्मीर घाटी तक रेलवे के जरिए डिलीवर की गईं, जो लॉजिस्टिक्स में एक नया कीर्तिमान है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह कदम कश्मीर के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। पहले घाटी के सेब और अन्य सामान इसी रेल लिंक से भेजे जाते थे। अब Maruti Suzuki की कारें भी रेलवे के जरिए सीधे कश्मीर पहुँचेंगी। रेलवे लिंक अब सिर्फ सामान नहीं, बल्कि कारों जैसी बड़ी वस्तुएँ भी पहुंचाने में मदद कर रहा है, जिससे क्षेत्र की जीवनशैली और कारोबार दोनों बेहतर होंगे।

Maruti Suzuki के CEO Hisashi Takeuchi का कहना है कि रेलवे से गाड़ियाँ भेजना कंपनी की लॉजिस्टिक्स रणनीति का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। Chenab ब्रिज जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से कारें अब कश्मीर घाटी के ग्राहकों तक तेज़ और सुरक्षित तरीके से पहुँचेंगी।

Maruti Suzuki ने इंडिया में ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देते हुए रेलवे के इस्तेमाल को रोड ट्रांसपोर्ट का हरित विकल्प बनाया है। 2013 में यह पहली भारतीय ऑटोमेकर बनी जिसने AFTO (Automobile Freight Train Operator) लाइसेंस प्राप्त किया। FY2014-15 से अब तक कंपनी ने 2.6 मिलियन से अधिक गाड़ियां भारतीय रेलवे के जरिए भेजी, जिससे सड़क जाम कम और कार्बन उत्सर्जन घटा। यह उपलब्धि न सिर्फ Maruti Suzuki के लिए, बल्कि भारतीय रेलवे के लिए भी एक मील का पत्थर है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा दे रही है।

इंडियन ऑटो इंडस्ट्री की नई उड़ान, Maruti Suzuki की दुनिया के टॉप-10 कारमेकर्स क्लब में एंट्री

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने दुनिया को भारत की ऑटो इंडस्ट्री की ताकत से रूबरू कराया है। कंपनी अब दुनिया की टॉप-10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। Maruti Suzuki की कुल मार्केट वैल्यू अब दुनिया के बड़े-बड़े कार ब्रैंड्स से ज्यादा हो गई है। कंपनी की कीमत (मार्केट कैप) USD 57.6 बिलियन तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा Volkswagen (USD 54.3B), Ford (USD 47.7B) और General Motors (USD 57.1B) से ज्यादा है। स्टॉक मार्केट में Maruti Suzuki अब VW, Ford और GM से ज्यादा कीमती कंपनी बन चुकी है।

Maruti Suzuki अब अपने “मालिक” Suzuki Motor Corporation से भी ज्यादा बड़ी और ताक़तवर कंपनी बन गई है। अब Maruti सिर्फ “Suzuki की भारतीय शाखा” नहीं रही, बल्कि ग्लोबल लेवल पर खुद एक ऑटो दिग्गज बन गई है। Maruti Suzuki के शेयरों ने बाकी ऑटो सेक्टर की कंपनियों से भी तेज़ रफ्तार दिखाई है। जहां पूरे ऑटो इंडस्ट्री का औसत उछाल (Nifty Auto Index) 43.5% रहा, वहीं Maruti के शेयर अकेले ही 53% बढ़े।

सितंबर 2025 से लागू हुए GST 2.0 ने Maruti Suzuki को नई रफ्तार दी। Maruti ने यह पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया। Maruti Suzuki अब सिर्फ छोटी और किफायती कारों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि Victoris SUV से कंपनी ने पारंपरिक और हाइब्रिड दोनों बाज़ारों को साध लिया। e-Vitara के साथ EV सेगमेंट में भी गंभीर दावेदारी पेश कर दी।

दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी अभी भी Tesla है, जिसकी कीमत बाकी सबको पीछे छोड़ते हुए 1.47 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। उसके बाद जापान की Toyota (314 बिलियन) नंबर दो पर है। चीन की Xiaomi (174.8 बिलियन) और BYD (133 बिलियन) तीसरे और चौथे पायदान पर मजबूती से टिके हैं। इटली की Ferrari (92.7 बिलियन) पांचवें नंबर पर है। जर्मनी की BMW (61.3 बिलियन) और Mercedes-Benz (59.8 बिलियन) क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर, जबकि Honda (59 बिलियन) आठवें नंबर पर है। Maruti Suzuki (57.6 बिलियन) पहली बार 9वें नंबर पर पहुंच गई है, जिसने GM (57.1 बिलियन) को 10वें पर धकेल दिया।

नॉनस्टॉप बजता रहेगा गाना : 30 घंटे की बैटरी के साथ beats Powerbeats Fit Earbuds इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Apple के स्वामित्व वाली Beats ने इंडिया में अपने नए TWS ईयरबड्स Beats Powerbeats Fit को लॉन्च कर दिया है। ये खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो हर हालात में बेहतर संगीत चाहते हैं। इनका यूनिवर्सल विंगटिप डिज़ाइन कान में सुरक्षित रूप से फिट हो जाता है Beats Powerbeats Fit की कीमत 24,900 रुपये रखी गई है। इन ईयरबड्स को चार शानदार रंगों में पेश किया गया है – Jet Black, Gravel Gray, Spark Orange और Power Pink।

ईयरबड्स में ऐसे विंगटिप्स लगे हैं जो आपके कान की शेप के अनुसार फ्लेक्स करते हैं। इसका मतलब है कि ईयरबड्स आराम से फिट हो जाते हैं और गिरते नहीं। लंबे समय तक पहनने पर भी दर्द या असुविधा नहीं होती। कस्टम एकॉस्टिक प्लेटफ़ॉर्म और प्रॉपाइटरी ड्राइवर्स की तकनीक ईयरबड्स को संतुलित और पावरफुल साउंड देती है। मतलब हर धुन साफ और दमदार सुनाई देती है। साउंड ऐसा लगता है जैसे हर आवाज़ आपके चारों तरफ घूम रही हो। एक Apple डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर आसानी से कनेक्ट हो जाता है। म्यूज़िक या कॉल दो डिवाइस या दो यूज़र्स के बीच शेयर कर सकते हैं। बीम-फॉर्मिंग माइक्रोफोन और नॉइज़ कैंसिलिंग प्रोसेसर आसपास के शोर जैसे हवा, ट्रेन या रूम का बैकग्राउंड शोर कम कर देती है।

Active Noise Cancelling का फीचर बाहरी शोर को ब्लॉक करता है। चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे प्लेबैक मिलता है। हर बड अकेले 7 घंटे प्लेबैक देता है। बैटरी कम होने पर 5 मिनट की क्विक चार्ज से 1 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। ईयरबड्स चार अलग-अलग साइज के ईयर टिप्स के साथ आते हैं – Extra-Small, Small, Medium, Large। हर यूज़र अपने कान के फिट के हिसाब से सही साइज चुन सकता है और लंबे समय तक आरामदायक अनुभव पा सकता है।

इंडिया में 4.12 करोड़ में इटली की सुपरकार Maserati MCPura, 2.9 सेकेंड में पकड़ती है रॉकेट जैसी स्पीड

नई दिल्ली: Maserati ने इंडिया में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सुपरकार MCPura लॉन्च कर दी है। एक्स-शोरूम कीमत 4.12 करोड़ रुपये रखी गई है। यह सुपरकार कूपे और Cielo कन्वर्टिबल (ड्रॉप-टॉप) दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। तीन महीने पहले ग्लोबल लेवल पर Goodwood Festival of Speed में दुनिया के सामने पेश की गई MCPura अब भारत की सड़कों पर नजर आएगी।

MCPura सुपरकार अपने पुराने मॉडल MC20 से और भी ज्यादा स्पोर्टी और ताकतवर दिखती है। Maserati ने इसे Dallara रेसिंग फर्म के साथ मिलकर हवा में तेज चलने के लिए डिजाइन किया है। इसकी फ्रंट ग्रिल बहुत बोल्ड और स्पोर्टी है। कार की बॉडी इस तरह बनाई गई है कि हवा आसानी से कट सके । पीछे का हिस्सा तीन अलग फिनिश Glossy, Dark Myron, या Carbon Fibre में आता है। इसमें Butterfly Wing Doors दिए गए हैं। ऊपर की ओर खुलने वाले शानदार दरवाजे हैं। Cielo वेरिएंट कन्वर्टिबल में रिट्रैक्टेबल ग्लास रूफ है। पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जिसमें नया AI Aqua Rainbow भी है, जो सूरज की रोशनी में रंग बदलता है।

MCPura सुपरकार में वही 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो V6 इंजन है जो पुराने MC20 में था। यह इंजन बेहद तेज और दमदार है। 630 bhp की पावर से कार बहुत जल्दी स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 720 Nm का टार्क है। इंजन रियर व्हील को बहुत ज़बरदस्त ताकत देता है। सिर्फ 2.9 सेकंड से यह 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 320+ kmph है। यह हाइवे पर 320 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

MCPura का चेसिस Carbon Monocoque से बना है। यह हल्का और बहुत मजबूत है। इसका वजन लगभग 1,500 किलो है। हल्के होने की वजह से स्पीड बढ़ती है। मजबूत चेसिस से हैंडलिंग और स्टेबिलिटी रेसिंग लेवल की बनती है। सीट और डैशबोर्ड में Alcantara अपहोल्स्ट्री और 3D लेजर स्टिचिंग है। इन्फोटेनमेंट में फ्लोटिंग डिस्प्ले है। स्क्रीन हवा में तैरती हुई लगती है। डिजिटल क्लस्टर स्टीयरिंग के पीछे है। जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, इंजन स्टेटस सीधे ड्राइवर की नजर के सामने होती है, किसी भी चीज़ के लिए सिर घूमाने की जरूरत नहीं। MCPura सिर्फ एक सुपरकार नहीं, बल्कि इटालियन इंजीनियरिंग और रेसिंग तकनीक का जश्न है।