iPhone 16 अब Amazon पर 17,100 रुपये से अधिक सस्ता, अब सिर्फ 66,990 रुपये में

नई दिल्ली: अगर आप नया iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो यह बिलकुल सही समय है। Amazon पर Apple iPhone 16 पर 17,100 रुपये से अधिक की छूट दी जा रही है, जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा सस्ता और आकर्षक हो गया है। iPhone 16 इंडिया में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। Amazon पर इसकी नई कीमत 66,990 रुपये है। 12,910 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर बचत और बढ़ सकती है।

Phone 16 का डिस्प्ले सिर्फ बड़ा और साफ नहीं बल्कि टिकाऊ और हाई-परफॉर्मेंस वाला भी है। 6.1-इंच OLED स्क्रीन विडियो देखने, गेम खेलने और पढ़ने के लिए सुविधाजनक है। OLED टेक्नोलॉजी का मतलब है कि कलर्स ज्यादा रियलिस्टिक और कंट्रास्ट शानदार होंगे। स्क्रीन 60 बार प्रति सेकंड अपडेट होती है, जिससे मूवमेंट स्मूद दिखेगा। बहुत तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखेगी। HDR से वीडियो और फोटो में रंग और डिटेल बढ़ जाते हैं, True Tone आपके आस-पास के लाइट के हिसाब से स्क्रीन का रंग टोन एडजस्ट करता है। Ceramic Shield ग्लास स्क्रीन को स्क्रैच और हल्की खरोंच से बचाता है।

Apple A18 Bionic चिपसेट: यह iPhone 16 का दिमाग है। तेज़ प्रोसेसिंग, स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए पूरी तरह तैयार। Apple Intelligence सपोर्ट से फोन स्मार्ट फीचर्स और AI टूल्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है। कैमरा ऑटोमैटिकली लाइट और कलर को एडजस्ट करता है, ऐप्स तेजी से चलते हैं, और Siri जैसी AI सर्विस ज्यादा स्मार्ट बन जाती है। iPhone 16 हर काम को तेजी और स्मार्ट तरीके से करेगा।

आप फोन को केबल से या बिना केबल के भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें लगभग 22 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। विडियो देखने, गेम खेलने या कॉल करने में आपको पूरे दिन की बैटरी मिलेगी। इसका रियर कैमरा 48MP फ्यूजन सेंसर + 2x ऑप्टिकल ज़ूम + 12MP मैक्रो लेंस से लैस है। दूर की चीज़ें क्लियर फोटो में आएंगी, नज़दीक की चीज़ें भी डिटेल में कैप्चर होंगी। 12MP, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा है।Phone 16 में स्टीरियो स्पीकर्स हैं और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। म्यूजिक सुनना, विडियो देखना या गेम खेलना अब ज्यादा मजेदार लगेगा। आपको ऐसा लगेगा कि साउंड चारों ओर से आ रहा है, न कि सिर्फ फोन के अंदर।

7000mAh की बिग बैटरी, मिनटों में चार्जिंग : OnePlus 15, 13 नवंबर को होगा लॉन्च

नई दिल्ली: कंपनी का अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 आधिकारिक ऐलान से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। ग्लोबल लॉन्च डेट लीक हो चुकी है और फोन की भारत एंट्री भी अब ज्यादा दूर नहीं है। OnePlus 15 65 हजार से 70 हजार रुपये की रेंज में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। OnePlus 15 का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 13 नवंबर को तय माना जा रहा है। इसी दिन फोन भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च होगा। चीन में यह 27 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है। OnePlus ने भारत में फोन का डिज़ाइन टीज़ करना शुरू कर दिया है। यह Sand Storm कलर ऑप्शन में नज़र आएगा, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देगा।

OnePlus 15 में आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर क्वालकॉम का अब तक का सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट होगा। यह 3nm आर्किटेक्चर पर बना है, जिससे ज्यादा परफॉर्मेंस और कम पावर खपत दोनों मिलेंगी। इसमें कुल 8 कोर हैं, 6 परफॉर्मेंस कोर जिनकी स्पीड 3.63GHz तक है। 2 प्राइम कोर (Oryon CPU) जिनकी स्पीड 4.6GHz तक है। क्वालकॉम का दावा है कि यह चिपसेट सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 20% और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 17% ज्यादा तेज़ है। OnePlus 15 न सिर्फ रोज़मर्रा के टास्क बल्कि गेमिंग, AI, वीडियो एडिटिंग और हेवी मल्टीटास्किंग जैसी चीजों में भी बिजली जैसी स्पीड देगा।

नया Hexagon NPU फोन की AI कैपेबिलिटी को और ज्यादा तेज़ बना देगा – चाहे वो फोटोग्राफी हो, रीयल-टाइम ट्रांसलेशन हो या स्मार्ट असिस्टेंट। Snapdragon X85 5G Modem की वजह से इंटरनेट स्पीड पहले से बेहतर होगी। प्रोसेसर ज़्यादा काम करेगा लेकिन बैटरी पर कम दबाव डालेगा। यह 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग के कॉम्बो से लैस है। यूज़र्स भी आसानी से दिनभर का बैकअप ले पाएंगे और चार्जिंग टाइम भी मिनटों में निपट जाएगा।

OnePlus 15 अब तक का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर 17,500 रुपये की बंपर छूट : Amazon Great Indian Festival 2025 में बेस्ट डील के लाखों रंग

नई दिल्ली: अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का सोच रहे हैं, तो Amazon Great Indian Festival 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन भारत में Rs 1,29,999 में आया था, लेकिन अब Amazon पर इसे सिर्फ Rs 1,23,499 में खरीदा जा सकता है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra पर Rs 17,500 तक की बंपर छूट।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की बड़ी और तेज़ स्क्रीन होती है। 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके प्रोसेसर में Qualcomm Snapdragon 8 Elite, जो हर ऐप और गेम को आसानी से हैंडल करता है। 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक, यानी स्टोरेज और मल्टीटास्किंग दोनों बेस्ट। इसकी बैटरी 5,000 mAh और 45W चार्जिंग, मतलब फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन मिला है। फोन बारिश या धूल में भी सुरक्षित।

इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। हर फोटो सुपर क्लियर आएगी। चाहे आप नज़दीक की चीज़ें लें या सीन कैप्चर करें, सब साफ़ दिखाई देगा। 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा चौड़े एंगल से फोटो लेने के लिए है। ग्रुप फोटो या लैंडस्केप शॉट में ज्यादा हिस्सा कैप्चर होगा। 50MP पेरिस्कोप + 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम): दूर की चीज़ें भी क्लोज़-अप में उतनी ही साफ़ दिखाई देंगी। इसे आप दूर की वस्तुओं को ज़ूम करके शूट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 एमपी का है। दिन की तेज़ रोशनी हो या रात की कम रोशनी हो, पोर्ट्रेट (व्यक्ति का शॉट) हो या वाइड एंगल (खुला सीन), फोटो और वीडियो दोनों ही हाई क्वालिटी में आएंगे।

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत असली प्राइस से 17,500 रुपये तक कम हो रही है। अगर आपके पास पहले से कोई पुराना फोन है, तो आप उसे Amazon या Samsung के एक्सचेंज ऑफर में दे सकते हैं। इसके बदले आपको अतिरिक्त छूट/क्रेडिट मिलेगा। आपको न सिर्फ Rs 17,500 की छूट, बल्कि अपने पुराने फोन की कीमत जोड़कर फोन की कुल कीमत और कम हो जाएगी।
अगर आप स्मार्टफोन और हाई-एंड गैजेट्स के शौकीन हैं, तो Amazon Great Indian Festival का यह मौका मिस मत कीजिए।

अब घर बैठे होगी EV चार्जिंग, MG Motor India के स्मार्ट नेटवर्क से ग्रीन ट्रांसपोर्ट की क्रांति

नई दिल्ली/गुरुग्राम: इंडिया में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनाने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। JSW MG Motor India इसे और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। कंपनी ने Confident Group और टेक्नोलॉजी पार्टनर IONAGE Technologies के साथ साझेदारी करके अपने MG Charge Initiative का विस्तार किया है। इस पहल से अब शहरों और रेजिडेंशियल सोसाइटीज़ में EV चार्जिंग की सुविधा सीधे घर के पास उपलब्ध होगी।

JSW MG Motor ने अब तक 800 चार्जर पूरे भारत में इंस्टॉल किए हैं। कंपनी की योजना 1,000 चार्जर 1,000 दिनों में लगाने की है। IONAGE Technologies ने इस नेटवर्क में एक यूज़र-फ्रेंडली प्लेटफ़ॉर्म डेवलप किया है, जिससे निवासी अपने चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं, चार्जिंग की प्रगति मॉनिटर कर सकते हैं और किसी झंझट के बिना EV चार्ज कर सकते हैं। केरल में 9 Confident Group प्रॉपर्टीज़ में पहले ही इस सिस्टम की सफलता देखी जा चुकी है।

IONAGE ने यूज़र-फ्रेंडली प्लेटफ़ॉर्म बनाया है, जिससे निवासी आसानी से स्लॉट बुक कर सकते हैं, चार्जिंग मॉनिटर कर सकते हैं और बिना किसी झंझट के EV चार्ज कर सकते हैं। JSW MG Motor India के एमडी अनुराग मल्होत्रा ने कहा कि इस साझेदारी से शहरों में EV इस्तेमाल करना आसान होगा। रेजिडेंट्स को उनके घर के पास ही भरोसेमंद और सुविधाजनक चार्जिंग मिलेगी। इससे भारत में ग्रीन और क्लीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

IONAGE Technologies के सीईओ Vimal Kumar V. ने बताया कि उनकी योजना 5000 रेजिडेंशियल सोसाइटीज़ तक स्मार्ट EV चार्जिंग फैलाने की है। कंपनी का लक्ष्य घर पर ही आसान चार्जिंग की सुविधा देना है। Confident Group के Joseph TA का कहना है कि अब रेजिडेंट्स अपने घर पर ही EV चार्ज कर सकेंगे। उन्हें कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं होगी। घर पर आसान चार्जिंग से EV अपनाना आसान और सुविधाजनक होगा। शहरों में ग्रीन, साफ़ और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट का रास्ता खुलेगा। JSW MG Motor India, Confident Group और IONAGE Technologies की साझेदारी इको-फ्रेंडली, भरोसेमंद और आधुनिक शहरों के लिए नया मानक तय कर रही है।

Gromax के आठ ट्रैक्टर लॉन्च, इंडिया में 50 हॉर्सपावर से कम ट्रैक्टर में पहली बार मिलेगा केबिन

नई दिल्ली: Mahindra & Mahindra और गुजरात सरकार का जॉइंट वेंचर Gromax Agri Equipment Ltd. ने एक ही दिन में 8 नए ट्रैक्टर लॉन्च करके किसानों को बड़ा तोहफा दिया। कंपनी को पहले Mahindra Gujarat Tractor Ltd. कहा जाता था। कंपनी ने 50 हॉर्सपावर से कम वाले ट्रैक्टर में पहली बार केबिन की सुविधा दी है। केबिन को ट्रैक्टर में अलग से जोड़ने की जरूरत नहीं है। यह केबिन सुरक्षित, आरामदायक और मौसम-प्रतिरोधी होता है। बारिश, धूल या तेज धूप में भी काम आसान और सुरक्षित रहता है।

कंपनी ने 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट उतारे हैं। 2WD (Two-Wheel Drive) ट्रैक्टर छोटे खेतों के लिए ये परफेफ्ट हैं। 4WD (Four-Wheel Drive) ट्रैक्टर आम, अमरूद, सुपारी आदि के बगीचों में काम करते है। सुपारी के पेड़ों के बीच चलने के लिए छोटे और मैनेजेबल ट्रैक्टर बनाए गए हैं। हर मॉडल को खेत और काम की अलग जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

Gromax ने Trakstar Kavach Series के तहत सब-50 HP कैटेगरी में भारत का पहला फैक्ट्री-फिटेड केबिन ट्रैक्टर लॉन्च किया है। Non-AC वर्ज़न अभी तुरंत उपलब्ध है, जबकि AC वर्ज़न आने वाले समय में आएगा। Trakstar Kavach Series (AC और Non-AC) का इस्तेमाल हल्की खेती के लिए होता है। Trakstar 525 4WD NT (25 HP) का इस्तेमाल फसलों के बीच हल चलाने के लिए होता है। Trakstar 525 2WD (25 HP) इस्तेमाल आम, अमरूद या सुपारी के बगीचों में होता है।

Trakstar 540 HT (40 HP) भारी सामान ढोने और धान की खेत में हल चलाने के लिए होता है। Trakstar 540 Orchard (40 HP) का इस्तेमाल सुपारी के खेत में होता है। यह इंडिया का पहला ट्रैक्टर है, जिसे सुपारी फार्मिंग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। Trakstar 545 4WD (45 HP) का इस्तेमाल खेती के कई तरह के काम के लिए होता है। Trakstar 550 4WD (50 HP) शक्तिशाली और मेहनत वाला काम आसानी से कर सकता है। Trakstar 550 HT (50 HP) भारी कामों में भी टिकाऊ है। नए ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से Gromax डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। किसानों को हर खरीद पर स्पेशल स्कीम और गिफ्ट भी दिया जाएगा।

अब iPhone के Dynamic Island की बातें पुरानी? नए दौर में Vivo का AI आइलैंड लिखेगा नई कहानी

नई दिल्ली: Vivo जल्द ही अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS 6 ग्लोबली लॉन्च करने वाला है, और इसकी एंट्री भारत में भी तय मानी जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स टीज़ करने शुरू कर दिए हैं।

यह Vivo का नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह Android 16 पर आधारित होगा। Vivo पहले Funtouch OS इस्तेमाल करता था, लेकिन अब उसे हटाकर OriginOS 6 लाने जा रहा है। यह चीन में 10 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा। इसका ग्लोबल लॉन्च 15 अक्टूबर 2025 को होगा। iPhone के Dynamic Island की तरह एक “आइलैंड” फीचर मिलेगा।लेकिन यह सिर्फ नोटिफिकेशन और कंट्रोल्स नहीं दिखाएगा, बल्कि और भी स्मार्ट होगा।

iPhone का Dynamic Island बस म्यूजिक कंट्रोल्स, नोटिफिकेशन या कॉल अलर्ट जैसा बेसिक काम करता है। Vivo का AI आइलैंड अलग-अलग ऐप्स के हिसाब से खुद-ब-खुद बदल जाएगा और स्मार्ट एक्शन सजेस्ट करेगा। मान लीजिए आप Gallery ऐप में कोई फोटो दबाकर मूव करते हैं। आइलैंड में उस फोटो से जुड़े टूल्स दिखेंगे। जैसे: नोट्स ऐप (फोटो सेव करने या टेक्स्ट ऐड करने के लिए), सोशल ऐप्स (फोटो शेयर करने के लिए) आदि।

हर ऐप और हर एक्टिविटी के हिसाब से आइलैंड बदल जाएगा। एक समय पर यह चार तक स्मार्ट एक्शन दिखा सकता है। मल्टीटास्किंग आसान होगी। आपको ऐप बदलने की ज़रूरत नहीं। प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी – काम जल्दी होगा। बार-बार बैकग्राउंड में जाकर टॉगल करने की ज़रूरत नहीं होगी। Vivo का OriginOS 6 वाला आइलैंड सिर्फ एक नोटिफिकेशन बार नहीं है, बल्कि यह आपके काम को समझकर उसी समय सही टूल सामने रख देगा। इससे फोन का इस्तेमाल और तेज़, आसान और स्मार्ट हो जाएगा।

Mahindra ने लॉन्च की नई Thar: डिज़ाइन, आराम और स्मार्ट कनेक्टिविटी का मिश्रण, शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख

मुंबई: इंडिया की प्रमुख SUV निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra Limited ने आज अपनी प्रतिष्ठित SUV नई Thar को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नई Thar की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है। नए डिज़ाइन तत्वों, उन्नत आराम सुविधाओं और स्मार्ट तकनीक के साथ, यह SUV शहरी आवागमन और सप्ताहांत के साहसिक अभियानों, दोनों के लिए एक बेजोड़ ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। Thar ब्रांड ने अपनी बेजोड़ क्षमता और कालातीत डिज़ाइन के दम पर 3 लाख से ज़्यादा उत्साही मालिकों का एक समर्पित समुदाय बनाया है। यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि एक जीवनशैली का प्रतीक है।

नया लुक और बेहतर दैनिक आराम

नई Thar को ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें रोज़मर्रा के उपयोग को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है:
डिज़ाइन: बाहरी हिस्से में एक विशिष्ट फ्रंट ग्रिल, डुअल-टोन फ्रंट बंपर और R18 अलॉय व्हील हैं। इंटीरियर में एक बिल्कुल नया ब्लैक थीम वाला डैशबोर्ड और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
नए रंग: यह SUV छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिनमें दो नए रंग – टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे – शामिल हैं।
आरामदायक फीचर्स: बेहतर आराम के लिए रियर एसी वेंट (दूसरी पंक्ति के लिए), स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, और डेड पेडल (AT) शामिल किए गए हैं।
सुविधाएं: दरवाज़े पर लगे पावर विंडो, रियर-व्यू कैमरा, और आंतरिक रूप से संचालित फ्यूल लिड जैसी सुविधाओं से दैनिक ड्राइविंग आसान हो जाती है। प्रतिकूल मौसम के लिए रियर वॉश और वाइपर भी एक महत्वपूर्ण जोड़ है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवेंचर तकनीक

नई Thar आधुनिक तकनीक और स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस है, जो एडवेंचर के अनुभव को एक नया आयाम देती है:
इंफोटेनमेंट: इसमें 26.03 सेमी की HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो Android Auto और Apple CarPlay दोनों को सपोर्ट करती है, साथ ही चार्जिंग के लिए Type-C USB पोर्ट भी दिए गए हैं।
सुरक्षा और डेटा: टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम सुरक्षा बढ़ाता है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए, एडवेंचर स्टैट्स जेन II फीचर रेसिंग टैब, अल्टीमीटर, बाहरी तापमान और ऑफ-रोड डेटा जैसी मूल्यवान जानकारी प्रदान करता है।

इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प:

Mahindra विभिन्न ड्राइविंग प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए इंजन विकल्पों की एक श्रृंखला प्रदान करता है, जो कई ट्रांसमिशन के साथ संयुक्त हैं:
गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन।
कॉन्फ़िगरेशन: RWD (रीयल-व्हील ड्राइव) के साथ-साथ 4X4 कॉन्फ़िगरेशन में भी उपलब्ध।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि नई Thar ग्राहकों की प्रतिक्रिया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो ग्राहकों को शहरी और ऑफ-रोड, दोनों ही जगहों पर असीमित संभावनाओं का पता लगाने का अवसर प्रदान करती है।

Citroën की नई Aircross X SUV ₹8.29 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, CARA असिस्टेंट और 7-सीटर विकल्प से मिलेगी टक्कर

चेन्नई: Citroën India ने अपनी X-Series पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई Citroën Aircross X लॉन्च की है। यह नई SUV, जो ₹8.29 लाख (शुरुआती कीमत) पर उपलब्ध है, ब्रांड की Citroën 2.0 – “नए की ओर कदम” रणनीतिक योजना को आगे बढ़ाती है। Aircross X को विशेष रूप से आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो स्टाइल, आराम और सुलभ नवाचार चाहते हैं। नई Aircross X अपनी श्रेणी में अद्वितीय ‘स्पेस, आराम और स्मार्ट इनोवेशन’ का वादा करती है। यह SUV ICE और CNG विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिसमें 10 रंग और 3 इंटीरियर ट्रिम विकल्प मिलेंगे।

CARA: इंडिया का पहला इंटेलिजेंट इन-कार कम्पैनियन

नई Aircross X की सबसे बड़ी खासियत CARA है, जो भारत का पहला इंटेलिजेंट इन-कार कम्पैनियन है। यह उद्योग-अग्रणी, स्थान और संदर्भ-जागरूक संवादी सहायक है:
बहुभाषी संचार: यह बातचीत के दौरान 52 भारतीय और वैश्विक भाषाएँ बोलता है।
वाहन नियंत्रण: यह रिमोट फ़ंक्शन (टायर प्रेशर, दरवाज़े के लॉक) और वाहन की ज़रूरी चीज़ों को नियंत्रित करता है।
सुरक्षा और सहायता: वॉइस SOS, क्रैश अलर्ट और आपातकालीन सहायता के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जिससे यह एक सच्चा ट्रैवल पार्टनर बन जाता है।

बेजोड़ आराम, जगह और फ्रेंच स्टाइल

Aircross X आराम और व्यावहारिकता का एक बेहतरीन मिश्रण है, जिसे विशेष रूप से भारतीय सड़कों के लिए बनाया गया है:
फ्लाइंग कार्पेट राइड: Citroën के अद्वितीय एडवांस्ड कम्फर्ट सस्पेंशन को भारतीय सड़कों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो प्रसिद्ध “फ्लाइंग कार्पेट राइड” प्रदान करता है और गड्ढों व धक्कों को आसानी से पार कर जाता है।
विशाल इंटीरियर: बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस के साथ, यह लचीला 7-सीटर/5-सीटर लेआउट और लंबी यात्राओं के लिए 511-लीटर का विशाल बूट स्पेस प्रदान करता है।
प्रीमियम टच: इंटीरियर में सॉफ्ट-टच लेदरेट रैपिंग, बेज़ल-लेस 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, और आकर्षक गोल्ड एक्सेंट हैं, जो लग्जरी का एहसास बढ़ाते हैं। ट्रॉपिकूल वेंटिलेटेड सीटें गर्मियों में ठंडा आराम सुनिश्चित करती हैं।
व्यावहारिक विशेषताएं: 200 मिमी का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और दूसरी और तीसरी पंक्तियों में रूफ-माउंटेड एयर कंडीशनिंग वेंट बेहतरीन कूलिंग प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

सुरक्षा और मुख्य तकनीकी फीचर्स

Citroën Aircross X सुरक्षा और तकनीक के मामले में कोई समझौता नहीं करती, जिसमें 40 से ज़्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फ़ीचर्स स्टैंडर्ड हैं:
सेफ्टी सूट: छह एयरबैग, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल होल्ड, ABS के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफ़ोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैं।
कैमरा और एक्सेस: तंग जगहों में पूर्ण विश्वास के लिए सैटेलाइट व्यू वाला HALO 360° कैमरा और प्रॉक्सी-सेंस™️ पैसिव एंट्री।
सुविधाएं: क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो IRVM (आंतरिक रियर व्यू मिरर), और LED प्रोजेक्टर फॉग लैंप।

स्टेलंटिस इंडिया के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के बिज़नेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि, “नई Aircross X एक ऐसी SUV है जिसे भारतीय परिवारों की वास्तविक ज़रूरतों—जगह, आराम, सुरक्षा और स्मार्ट इनोवेशन—को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। यह एक बहुमुखी SUV है जो महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ सुलभ भी है।”

बजट सेगमेंट में बैटरी का पावरहाउस : Moto G06 Power7 ऑन द वे टु इंडिया

नई दिल्ली: Motorola ने हाल ही में Moto G06 सीरीज़ को इंडिया में लॉन्च करने का सिग्नल दे दिया है। ब्रैंड ने एक टीज़र जारी किया है, जिसमें “Power” शब्द ने साफ कर दिया है कि अगला धमाका Moto G06 Power होगा। Moto G06 Power की सबसे बड़ी ताकत है 7,000mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे इस सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है। कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है। फोन में 6.88-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन को IP64 सर्टिफिकेशन मिला है। हल्की बारिश और धूल वाले माहौल में भी यह टिकाऊ रहेगा।

Moto G06 Power को MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर से पावर मिलती है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर बनाती है। यूरोप में यह फोन 4GB और 8GB RAM तथा 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। कैमरा सेक्शन में Moto G06 Power सादा लेकिन असरदार है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। LED फ्लैश सपोर्ट के साथ यह बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन विकल्प देता है।
यह फोन Android 15 पर आधारित है और इसमें ड्यूल स्पीकर्स, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

इंडिया में 15-20 हज़ार रुपये की रेंज में बैटरी-किंग स्मार्टफोन्स बहुत सीमित हैं। ऐसे में Moto G06 Power एक तगड़ा ऑप्शन बनकर आ सकता है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो दिनभर कंटेंट स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।Moto G06 Power सिर्फ नाम में ही नहीं, बल्कि असली ताकत में भी पावरफुल है।

Croma के Festival of Dreams में दिवाली तक बंपर छूट : लैपटॉप, AC, टीवी, फ्रिज सब सस्ते

नई दिल्ली: इंडिया में त्योहारों का मज़ा अब और बढ़ने वाला है। Tata Group की ओमनी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने Festival of Dreams कैंपेन लॉन्च कर दिया है, जिसमें TVs, स्मार्टफोन, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, रिफ्रिजरेटर और किचन-एप्लायंसेज़ तक में भारी छूट दी जा रही है। यह ऑफर दशहरा, धनतेरस, दिवाली और भाईदूज तक 23 अक्टूबर तक चलेगा।

Festival of Dreams कैंपेन में टीवी पर ग्राहकों को 35% तक की छूट मिल रही है। अब क्रिकेट मैच मूवी या वेबसीरीज का मज़ा लेना और भी सस्ता हो जाएगा। टेक प्रेमियों के लिए यह अपने फोन को अपग्रेड करने का सही मौका है। स्मार्टफोन पर 15% और लैपटॉप पर 20% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेफ्रिजरेटर 25% तक सस्ते होंगे। वॉशिंग मशीन पर 30% छूट मिलेगी। एयर कंडीशनर आप 35% की भारी छूट पर खरीद सकते हैं।

कैंपेन में किचन और छोटे होम एप्लायंसेज़ पर 35% तक, ईयरफोन और हेडफ़ोन पर 45%, और होम ऑडियो सिस्टम्स पर 30% की छूट मिल रही है। ग्राहक 20% तक कैशबैक और आसान EMI विकल्प का भी फायदा उठा सकते हैं। GST सुधारों की वजह से टीवी और AC पर अतिरिक्त 10% की बचत भी मिल रही है। Croma ने शॉपिंग को आसान और कनेक्टेड बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफ़ॉर्म को जोड़ दिया है। आप प्रोडक्ट ऑनलाइन रिसर्च कर सकते हैं, रिज़र्व कर सकते हैं, घर पर डिलीवरी ले सकते हैं या नज़दीकी स्टोर से पिकअप भी कर सकते हैं।

फेस्टिवल ऑफ़ ड्रीम्स का अनुभव अब Tata Neu ऐप से भी जुड़ा है। NeuCoins और प्लेटफ़ॉर्म-व्यापी ऑफर्स का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है। Tata NeuMoney की Gift Card Shopping Festival में 200+ गिफ्ट कार्ड्स पर 85% तक बचत, और Tata Neu-HDFC क्रेडिट कार्ड से 10% अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। Loan Utsav के तहत 10 लाख तक पर्सनल लोन समेत शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं।