नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में ASUS VM670KA AiO (27-इंच) लॉन्च कर दिया है। यह इंडिया का पहला Copilot+ PC आधारित AI-पावर्ड ऑल-इन-वन डेस्कटॉप है, जिसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो घर और ऑफिस दोनों के लिए पावरफुल और स्मार्ट कंप्यूटिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। “For Home, For Work, For All” टैगलाइन के साथ पेश किया गया। यह ऑल-इन-वन पीसी AI-रेडी परफॉर्मेंस और इमर्सिव ऑडियो-विजुअल अनुभव का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। ASUS VM670KA की शुरुआती कीमत ₹1,09,990 रखी गई है। यह 24 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI, 0 प्रतिशत डाउन पेमेंट और ₹4,583 प्रति माह से शुरू होने वाले EMI विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।
ASUS VM670KA AiO को लेटेस्ट AMD Ryzen™ AI 7 350 प्रोसेसर से पावर मिलती है। इसमें मौजूद 50 TOPS का डेडिकेटेड NPU इसे अगली पीढ़ी के AI वर्कलोड्स के लिए पूरी तरह तैयार बनाता है। यह ऑल-इन-वन पीसी Copilot+ PC सर्टिफाइड है और Windows 11 पर चलता है मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB DDR5 RAM दी गई है, जबकि स्टोरेज के लिए इसमें 1TB PCIe Gen 4 SSD मिलती है, जिसे 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
ASUS VM670KA में 27-इंच का फुल HD IPS पैनल दिया गया है। इसमें डुअल 5W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिन्हें Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। टू-वे AI-पावर्ड नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो वीडियो कॉल के दौरान इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों ऑडियो से बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करती है, जिससे वर्क-फ्रॉम-होम मीटिंग्स और ऑनलाइन कॉल्स ज्यादा क्लियर होती हैं।
इसमें कई USB पोर्ट्स, HDMI-इन और HDMI-आउट सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूज़र्स एक्सटर्नल डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए इसमें 5MP IR कैमरा दिया गया है, जो Windows Hello फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
ASUS इंडिया के कंज़्यूमर और गेमिंग बिजनेस सिस्टम के वाइस प्रेसिडेंट Arnold Su ने कहा कि VM670KA AiO को ऐसे यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लंबे समय तक अपने पीसी पर काम करते हैं और जिन्हें भरोसेमंद परफॉर्मेंस की जरूरत होती है। ASUS VM670KA AiO भारत में ASUS Exclusive Stores, ASUS E-Shop, ASUS Hybrid Stores, ROG Stores, Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
नयी दिल्ली: यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी Tata Motors इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए वित्त वर्ष 2030 तक पांच नयी इलेक्ट्रिक कारें या एवयूवी लाँच करने की तैयारी कर रही है और इसी क्रम में अगले वर्ष 2026 के अंत तक कंपनी Avinya रेंज की प्रीमियम लग्ज़री EVs पेश करेगी।
कंपनी ने यह घोषणा करते हुये कहा है कि वर्ष 2026 में Sierra.ev और नई Punch.ev के लाँच के बाद साल के आखिर में Avinya रेंज की प्रीमियम लग्ज़री EVs लाँच की जायेगी। वित्त वर्ष 30 तक Sierra और Avinya सहित पाँच नए EV नेमप्लेट, जिन्हें पूरे पोर्टफोलियो में कई अपडेट और रिफ्रेश का सपोर्ट मिलेगा, लाने की तैयारी चल रही है।
कंपनी ने इंडियन ईवी मार्केट में दो तिहाई 66 प्रतिशत हिस्सेदारी का दावा करते हुये कहा कि TATA.ev ने 250,000 EV बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। nexon.ev 100,000 कुल बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली इंडिया की पहली EV बन चुकी है। वर्ष 26 में आने वाले लॉन्च Sierra.ev, नई Punch.ev और Avinya एक बड़े EV विस्तार की शुरुआत की जायेगी।
कंपनी ने कहा कि यह मील का पत्थर ऐसे समय में आया है जब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारत के ऑटोमोटिव बाजार के हाशिये से मुख्यधारा की ओर निर्णायक रूप से बढ़ रही है, एक ऐसा विकास जिसे आकार देने में टाटा मोटर्स ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। 2020 में अपनी पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक कार, Nexon.ev लॉन्च करने के बाद से, TATA.ev लगातार मार्केट और उसके विकास में सबसे आगे रहा है, जिसमें Nexon.ev इस बदलाव की अगुवाई कर रही है और भारत में 100,000 कुल बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है।
आज, Tata Motors का मार्केट में दबदबा है, भारत में बिकने वाली सभी इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों में से लगभग दो-तिहाई (66%) हिस्सा इसका है, जो इसके विज़न, लीडरशिप और टिकाऊ राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है। पर्सनल मोबिलिटी के लिए भारत के सबसे बड़े EV पोर्टफोलियो—Tiago.ev, Punch.ev, Nexon.ev, Curvv.ev और Harrier.ev, साथ ही फ्लीट सेगमेंट के लिए XPRES-T EV के साथ, इसके प्रोडक्ट्स हर बड़े बॉडी स्टाइल और प्राइस पॉइंट को कवर करते हैं, जिससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सभी के लिए सुलभ हो।
Tata Motors Passenger Vehicles Limited के MD और CEO शैलेश चंद्र ने कहा, “250,000 EV बिक्री का आंकड़ा पार करना दिखाता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कितनी तेज़ी से रोज़मर्रा की भारतीय ज़िंदगी का हिस्सा बन रही है। हमारे ग्राहक ज़्यादा ड्राइव कर रहे हैं, ज़्यादा दूर तक यात्रा कर रहे हैं, और अपनी एकमात्र कार के तौर पर EVs पर ज़्यादा भरोसा कर रहे हैं। हमारी EV यात्रा जो 2018 में शुरू हुई थी, वह कभी अकेले आगे बढ़ने के बारे में नहीं थी, बल्कि भारत को क्लीन मोबिलिटी की ओर ले जाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाने के बारे में थी। यह प्रगति सरकार की दूरदर्शी नीतियों, हमारे सप्लायर पार्टनर्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स के अटूट समर्थन और सबसे बढ़कर, TATA.ev ग्राहकों के भरोसे और उत्साह का नतीजा है। जैसे-जैसे EV को अपनाने की गति तेज़ हो रही है, हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सभी सेगमेंट में सुलभ बनाकर, इकोसिस्टम को मज़बूत करके, और भारत-फर्स्ट टेक्नोलॉजी और लोकलाइज़ेशन में निवेश करके इसे मेनस्ट्रीम बनाना। इसी तरह हम भारत के बढ़ते EV मार्केट में आगे बढ़ते रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि Tata Motors एक बेजोड़ इकोसिस्टम के साथ इंडिया की EV क्रांति को पावर दे रही है। TATA.ev के नेटवर्क में पहले से ही 2 लाख से ज़्यादा चार्जिंग पॉइंट हैं, जिसमें होम चार्जिंग, कम्युनिटी चार्जिंग और पार्टनर CPOs के ज़रिए पब्लिक चार्जिंग शामिल है। TATA.ev का चार्जिंग एग्रीगेटर 20,000 से ज़्यादा रजिस्टर्ड चार्जिंग पॉइंट के साथ पब्लिक चार्जर का सबसे व्यापक कवरेज प्रदान करता है। इसमें सुपरफास्ट चार्जर्स का सबसे बड़ा नेटवर्क भी है, जिसमें देश के मुख्य कॉरिडोर में 100 मेगाचार्जिंग हब पहले से ही चालू हैं, जिनमें 16 चार्जिंग पॉइंट और 120kW+ चार्जिंग स्पीड है।
TATA.ev इकोसिस्टम में देश भर में EV सर्विस आउटलेट्स का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष रूप से ~1,500 बेज़ हैं। इस व्यापक पहुंच को 5,000 से ज़्यादा विशेष रूप से प्रशिक्षित EV टेक्नीशियन सपोर्ट करते हैं, जो हर TATA.ev वाहन की एक्सपर्ट देखभाल सुनिश्चित करते हैं।
मुख्य EV कंपोनेंट्स के लिए सप्लायर्स के एक गहरे नेटवर्क और बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए पार्टनरशिप के साथ, TATA.ev ने EV वैल्यू चेन को लोकलाइज़ करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं, जिसकी शुरुआत हर इलेक्ट्रिक वाहन के दिल से होती है—HV बैटरी पैक और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम—जिन्हें अन्य टाटा ग्रुप कंपनियों के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। लोकलाइज़ेशन को गहरा करने की यह कोशिश तब और तेज़ हुई जब मुख्य वेंडर पार्टनर्स का एक बड़ा नेटवर्क पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस और थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम को लोकलाइज़ करने के लिए एक साथ आया, जिससे एक मज़बूत, भारत-केंद्रित सप्लाई बेस बना। यह एकजुट प्रयास यह सुनिश्चित करता है कि हर TATA.ev गाड़ी 50% से ज़्यादा लोकल लेवल पर बने पार्ट्स से बनी है, जो लागत में कॉम्पिटिटिवनेस देकर और इंपोर्ट पर निर्भरता को काफी कम करके ‘मेक इन इंडिया’ विज़न को मज़बूत करती है।
उन्होंने कहा कि इंडिया के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन में अपनी लीडिंग भूमिका को आगे बढ़ाते हुए Tata Motors अब स्केल, मेनस्ट्रीमिंग और लीडरशिप बनाए रखने पर साफ फोकस के साथ ग्रोथ के अगले फेज में एंट्री कर रही है। नेक्स्ट-जेनरेशन चार्जिंग: कस्टमर की उम्मीदें चार्जिंग एक्सेस से सुपर-फास्ट, भरोसेमंद चार्जिंग की ओर शिफ्ट हो रही हैं। वर्ष 27 तक TATA.ev ओपन कोलैबोरेशन फ्रेमवर्क के ज़रिए 30,000 से ज़्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर सहित 400,000 चार्ज पॉइंट बनाने की तैयार में है। 2030 तक TATA.ev ओपन कोलैबोरेशन के ज़रिए 10 लाख चार्ज पॉइंट और 100,000 पब्लिक चार्ज पॉइंट बनाने जा रही है।
नई दिल्ली: Oppo Reno 15 Series 5G के इंडिया में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है, जिसमें एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग मॉडल लॉन्च किए जाने की चर्चा है। Oppo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीज़र जारी कर इसकी जानकारी दी है, हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
टीज़र में Reno 15 Series के एक मॉडल को ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। ब्लू वेरिएंट में ग्रेडिएंट फिनिश दी गई है, जो ऑरोरा यानी नॉर्दर्न लाइट्स जैसी प्राकृतिक रोशनी से प्रेरित लगती है। वहीं व्हाइट कलर ऑप्शन में रिबन-स्टाइल डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलता है, जो फोन को बेहद प्रीमियम और अलग पहचान देता है। यह मॉडल Reno 15 Pro Mini हो सकता है, जिसे Glacier White शेड में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही कलर वेरिएंट्स में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन नया नजर आता है। पीछे की तरफ कैमरा आइलैंड में तीन अलग-अलग लेंस रिंग्स दी गई हैं, जिनकी लेआउट पहले के Pro iPhone मॉडल्स से मिलती-जुलती दिखाई देती है। इसके साथ LED फ्लैश भी शामिल है।
टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के अनुसार, Oppo इंडिया में Reno 15 Series 5G के तहत चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इनमें Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro, Oppo Reno 15c और Oppo Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे। यह पहली बार होगा जब Reno सीरीज़ में एक साथ इतने ज्यादा मॉडल्स पेश किए जाएंगे। लीक के मुताबिक, Reno 15 Series के सभी मॉडल्स में AI Portrait Camera फीचर दिया जाएगा, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी है। Reno 15 Pro Mini में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि स्टैंडर्ड Oppo Reno 15 में 120x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसकी कीमत भारत में 50,000 रुपये से कम रखे जाने की उम्मीद है।
वहीं Oppo Reno 15c को बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है। दूसरी ओर, Oppo Reno 15 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। कुल मिलाकर, Oppo Reno 15 Series 5G को कंपनी डिजाइन, कैमरा और AI फीचर्स के दम पर एक स्टाइल-फोकस्ड और प्रीमियम स्मार्टफोन लाइन-अप के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। अब सभी की नजरें इसकी भारत लॉन्च डेट और कीमतों के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हुई हैं।
नई दिल्ली: Redmi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 5G इंडिया में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी पिछले एक हफ्ते से फोन के प्रमुख फीचर्स को टीज़ कर रही थी।
Redmi Note 15 5जी की शुरुआती कीमत भारत में Rs 22,999 हो सकती है। ये कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है। वहीं, फोन के दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसकी कीमत करीब Rs 24,999 हो सकती है।फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,520mAh बैटरी मिलेगी।
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो न सिर्फ देखने में शानदार होगा बल्कि यूज़ के मामले में भी काफी एडवांस रहेगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ओवरऑल यूज़र एक्सपीरियंस बेहद स्मूद होगा। इसमें 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है। फोन में HydroTouch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गीली उंगलियों या हल्की नमी के बावजूद टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखती है। आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिस्प्ले को TÜV Triple Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Redmi Note 15 5G 48 महीनों तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। कैमरा सेगमेंट में भी Redmi ने कोई समझौता नहीं किया है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा और 4K विडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह 1.6 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Redmi Note 15 5G अपने कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, हाई ब्राइटनेस, दमदार प्रोसेसर, 108MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी हलचल मचाने की पूरी तैयारी में नजर आ रहा है। 6 जनवरी 2026 को इसके लॉन्च के साथ ही इसकी असली कीमत और ऑफर्स की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
नई दिल्ली: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी ने हाल ही में 1 करोड़ 50 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐतिहासिक वाहन Denza N8L है, जिसका कंपनी की जिनान फैक्ट्री में उत्पादन किया गया। इस यूनिट में सिर्फ BYD की 1 करोड़ 50 लाखवीं कार ही नहीं बनी, बल्कि Denza N8L मॉडल की 15,000वीं कार का भी उत्पादन किया गया।
BYD ने घोषणा की है कि जनवरी से नवंबर 2025 के बीच ब्रांड ने 4.182 मिलियन यूनिट्स की सेल हासिल की है, जो ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए पिछले साल की तुलना में 11.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाती है। विदेशों में बिक्री बढ़कर 917,000 हो गई, जो 2024 के आंकड़ों को पार कर गई है। BYD मौजूदा समय में 119 देशों और 6 महाद्वीपों में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है।
नवंबर 2025 में कंपनी ने 425 यूनिट्स की बिक्री की, जो अक्टूबर 2025 की 570 यूनिट्स की तुलना में 25.44 फीसदी की महीने-दर-महीने गिरावट को दर्शाती है। अगर नवंबर 2024 से तुलना करें, जब BYD ने 367 यूनिट्स बेची थीं, तो मौजूदा आंकड़े 15.80 फीसदी की सालाना बढ़त को दिखाते हैं। फिलहाल BYD भारत में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल्स बेचती है, जिनमें Sealion 7, eMax 7, Atto 3 और Seal शामिल हैं। इनमें से eMax 7 को लेकर कंपनी ने अब ग्राहकों के लिए खास लिमिटेड-पीरियड ऑफर्स की घोषणा की है।
eMax 7 पर कुल ₹2.6 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राहक ₹3 लाख तक की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प चुन सकते हैं और सात साल तक का फ्री मेंटेनेंस पैकेज भी पा सकते हैं।
BYD eMax 7 की एक्स-शोरूम कीमत ₹26.90 लाख से ₹29.90 लाख के बीच है। यह इलेक्ट्रिक MPV दो वेरिएंट्स—Premium और Superior—में आती है। Premium वेरिएंट में 55.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 161 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी ड्राइविंग रेंज 420 किलोमीटर है। वहीं, Superior वेरिएंट में बड़ी 71.8 kWh बैटरी मिलती है, जो 201 bhp की पावर देती है और टॉर्क 310 Nm ही रहता है। इस वेरिएंट की रेंज 530 किलोमीटर बताई गई है, जो लंबी यात्राओं के लिए इसे ज्यादा उपयुक्त बनाती है।
नई दिल्ली: India Bike Week 2025 में Aprilia ने अपनी मिड-कैपेसिटी परफॉर्मेंस बाइक RS 457 तीन नए रंगों में पेश की है। कंपनी ने GP Replica (Racing Replica), Coral Blue Snake और Arsenic Yellow नाम के नए शेड्स पेश किए हैं, जिन्हें इंडिया में जनवरी 2026 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Aprilia ने साफ कर दिया है कि वह RS 457 को सिर्फ परफॉर्मेंस के दम पर नहीं, बल्कि स्टाइल और प्रीमियम अपील में भी एक लेवल ऊपर ले जाना चाहती है।
इन तीनों में Arsenic Yellow सबसे आक्रामक लुक देता है। इसका ओवरऑल डार्क फिनिश बाइक को गंभीर और स्पोर्टी बनाता है, जिस पर उभरे हुए येलो ग्राफिक्स दमदार कॉन्ट्रास्ट पैदा करते हैं। इसके रेड-फिनिश्ड अलॉय व्हील्स इस कलर स्कीम को और खास बनाते हैं, जो बाइक के लुक में एक अलग ही एनर्जी भर देते हैं और इसे भीड़ से अलग पहचान दिलाते हैं।
Coral Blue Snake / Snake Blue वेरिएंट उन राइडर्स के लिए बनाया गया है, जो बाइक को सिर्फ चलाने का जरिया नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी का एक्सटेंशन मानते हैं। गहरा नीला रंग, उस पर उभरते लाल ग्राफिक्स और रेड अलॉय व्हील्स मिलकर इसे बेहद बोल्ड और यूथफुल लुक देते हैं। RS 660 के Blue Marlin शेड से मिली प्रेरणा इसकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत करती है, जिससे Aprilia के दीवाने इसे देखते ही खुद को इससे जोड़ पाते हैं। कुल मिलाकर यह वेरिएंट उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं और हर सिग्नल पर अपनी बाइक से स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहते हैं।
GP Replica वेरिएंट सिर्फ देखने में प्रीमियम नहीं है, बल्कि चलाने में भी सबसे खास और एडवांस है। MotoGP से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स इसे रेस-बाइक वाली पहचान देते हैं, जबकि क्विकशिफ्टर और एडजस्टेबल ब्रेक-क्लच लीवर्स जैसे फीचर्स इसे आम रोड बाइक से एक कदम आगे ले जाते हैं। यह वेरिएंट उन राइडर्स के लिए है, जो सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि ट्रैक-लेवल परफॉर्मेंस और हार्ड राइडिंग का असली मज़ा एक ही पैकेज में चाहते हैं।
मौजूदा RS 457 की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.54 लाख है। उम्मीद है कि नए कलर वेरिएंट्स के साथ कीमत में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, खासकर GP Replica जैसे प्रीमियम ऑप्शन के लिए। Aprilia RS 457 पहले की तरह ही 457cc पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस है, जो 9,400 rpm पर 47.6 hp की पावर और 6,700 rpm पर 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है । कुल मिलाकर, नए रंगों के साथ Aprilia RS 457 अब पहले से ज्यादा दमदार, स्टाइलिश और एक्सक्लूसिव नजर आती है
नई दिल्ली: GST 2.0 ने इंडियन ऑटो इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी है। जो सेक्टर लंबे समय से सुस्त बिक्री, ऊंचे टैक्स और कमजोर उपभोक्ता भरोसे से जूझ रहा था, उसे अब ठोस राहत मिली है।
टैक्स बोझ कम होने से गाड़ियां किफायती हुईं, खरीदारी का माहौल बेहतर हुआ और ग्राहकों का भरोसा लौटा। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा और इंडस्ट्री, जो FY26 में मामूली बढ़त की उम्मीद कर रही थी, अब डबल डिजिट ग्रोथ की ओर बढ़ती नजर आ रही है। GST 2.0 ऑटो सेक्टर के लिए नया ग्रोथ ट्रिगर बनकर उभरा है। अगर 2025 में ऑटो इंडस्ट्री के लिए किसी एक निर्णायक फैसले को याद किया जाए, तो वह निस्संदेह GST दरों में कटौती होगी। यह OEMs की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इससे पहले सेक्टर सुस्त डिमांड, सतर्क उपभोक्ता भावना और कमजोर ग्रामीण रिकवरी के दबाव में था।
ऐसे माहौल में 3 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अचानक की गई GST कटौती की घोषणा ने पूरे सेक्टर में नई जान फूंक दी। चार मीटर से छोटी पैसेंजर कारों और कॉम्पैक्ट SUVs पर GST को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया। यह फैसला ऐसे समय पर आया जब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला था। अक्टूबर में ऑटो रिटेल सेल्स 40.5 फीसदी उछलकर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गईं। दोपहिया वाहनों की बिक्री 52 फीसदी बढ़ी, पैसेंजर व्हीकल्स में 11.35 फीसदी और थ्री-व्हीलर्स में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
लग्ज़री कार सेगमेंट के लिए भी GST 2.0 गेमचेंजर साबित हो सकता है। पहले जहां लग्ज़री गाड़ियों पर 28 फीसदी GST के साथ 15 से 22 फीसदी तक सेस लगता था और कुल टैक्स बोझ 43–50 फीसदी तक पहुंच जाता था, अब इसे फ्लैट 40 फीसदी GST तक सीमित कर दिया गया है। SIAM के मुताबिक, अक्टूबर-नवंबर में मिनी कार्स की बिक्री में 3 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUVs में 17 फीसदी का उछाल देखने को मिला। लंबे समय से ऊंचे टैक्स और लागत दबाव से जूझ रही भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को GST 2.0 ने जरूरी सांस लेने की जगह दी है। मौजूदा रुझानों और बढ़ते भरोसे को देखें, तो FY26 का अंत डबल डिजिट ग्रोथ के साथ होना अब सिर्फ उम्मीद नहीं, बल्कि एक मजबूत संभावना बनता जा रहा है।
नई दिल्ली: KTM ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक 160 Duke का नया टॉप वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें अब 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस नए TFT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.79 लाख रखी गई है, जबकि स्टैंडर्ड LCD डिस्प्ले वाला वेरिएंट ₹1.71 लाख में आता है। नया वेरिएंट करीब ₹8,000 महंगा है।
KTM 160 Duke में दिया गया TFT डिस्प्ले वही यूनिट है, जो कंपनी अपनी 390 Duke में इस्तेमाल करती है। इसका 5-इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। यह डिस्प्ले केटीएम की प्रीमियम बाइक ‘Gen-3 390 Duke’ से लिया गया है। इस अपडेट के साथ अब बाइक चलाने का अनुभव पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा यह बॉन्डेड ग्लास तकनीक के साथ आता है, जो धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करता है।
यह डिस्प्ले Bluetooth सपोर्ट के साथ आता है और KTM ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी कनेक्टेड सुविधाएं देता है। इसके अलावा स्क्रीन पर स्पीड, फ्यूल लेवल, रेंज (DTE), ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, क्लॉक और ABS सुपरमोटो इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देती हैं। बॉन्डेड ग्लास के साथ आने वाला यह TFT डिस्प्ले मजबूत है और तेज धूप में भी बेहतरीन विज़िबिलिटी देता है।
मेन्यू को ऑपरेट करने के लिए वही 4-वे स्विच दिया गया है, जो 390 Duke में देखने को मिलता है। TFT अपडेट के साथ KTM 160 Duke अब Yamaha MT-15 V2 को सीधी टक्कर देती है, हालांकि कीमत के मामले में MT-15 के TFT वेरिएंट सस्ते हैं, जो ₹1.66 लाख में उपलब्ध हैं। इसके बावजूद KTM 160 Duke यहां 5-इंच के बड़े TFT डिस्प्ले और ज्यादा पावर के साथ बढ़त बनाती है।
बाइक के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसा ही 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 19 PS की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। सेगमेंट में यह अब भी सबसे ज्यादा पावर देने वाली बाइक बनी हुई है। इसके अलावा KTM 160 Duke में WP USD फ्रंट फोर्क्स, WP Apex मोनोशॉक, ByBre ब्रेक्स, ऑफ-रोड ABS और सुपरमोटो ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे युवाओं के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
नई दिल्ली: बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Ather Energy अपने आने वाले किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन पेटेंट फाइल किया है, जो काफी हद तक पहले दिखाए गए EL01 Concept जैसा नजर आता है। यह स्कूटर Ather के बिल्कुल नए और मॉड्यूलर EL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2026 के फेस्टिव सीज़न में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Ather ने 2025 Community Day के दौरान EL01 Concept को पेश किया था। उस समय कंपनी ने बताया था कि नया EL प्लेटफॉर्म उसका अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिस पर भविष्य में कम से कम तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किए जाएंगे। अब सामने आए पेटेंट डिज़ाइन से साफ है कि EL01 Concept जल्द ही प्रोडक्शन अवतार में आ सकता है।
फिलहाल Ather के पास सिर्फ एक प्लेटफॉर्म है, जिस पर 450 सीरीज़ (450 S, 450 X, 450 Apex) और Rizta (Rizta S, Rizta Z) जैसे मॉडल आते हैं। नया EL प्लेटफॉर्म खासतौर पर फैमिली-यूज़ स्कूटर सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पेटेंट किए गए स्कूटर में हैंडलबार पर लगा हेडलैंप, फ्रंट एप्रन पर चौड़ा LED DRL और इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड, आगे स्टोरेज स्पेस, सिंगल-पीस सीट, पिलियन के लिए स्टेप और पिलियन बैकरेस्ट भी मिलता है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है। कॉन्सेप्ट के मुकाबले प्रोडक्शन मॉडल में रियर-व्यू मिरर भी देखने को मिलते हैं। नई स्कूटर का लुक कुछ हद तक TVS Orbiter से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। इसमें आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है।
फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर 2 kWh से 5 kWh तक के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आ सकता है। Ather की पहचान के मुताबिक इसमें 7-इंच TFT टचस्क्रीन, कनेक्टेड फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, हालांकि कुछ एडवांस फीचर्स Pro Pack के जरिए एक्स्ट्रा कीमत पर मिल सकते हैं। इस नए किफायती Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2026 के फेस्टिव सीज़न में लॉन्च होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: दुनिया की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी MediaTek ने बेंगलुरु में MediaTek Tech Day 2025 का आयोजन किया। बेंगलुरु में हुए इस खास टेक इवेंट में कंपनी ने अपने सबसे पावरफुल Dimensity चिपसेट्स की नई तकनीक को लोगों के सामने पेश किया। इस इवेंट में यह दिखाया गया कि कैसे AI और एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन्स को और ज्यादा स्मार्ट, तेज और बेहतर बना रही हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य यह बताना था कि MediaTek की हर चिप में इनोवेशन, संभावनाएं और कल्पनाशील तकनीक शामिल है। इस मौके पर मीडिया, टेक एक्सपर्ट्स और OPPO–vivo जैसे बड़े मोबाइल ब्रैंड्स के पार्टनर्स मौजूद थे, ताकि वे भविष्य की स्मार्टफोन तकनीक को करीब से समझ सकें।
इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण MediaTek का नया और सबसे ताकतवर प्रोसेसर Dimensity 9500 रहा। यह चिपसेट खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। इसमें तीसरी पीढ़ी का All Big Core CPU डिजाइन है। इसमें 4.21GHz का अल्ट्रा कोर दिया गया है, जो फोन को गेमिंग और AI फीचर्स के लिहाज से बेहद तेज बनाता है। यह इंडस्ट्री का पहला चिपसेट है जो 4-चैनल UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट देता है। ऐप्स और डेटा पहले से कहीं ज्यादा तेज खुलते हैं। कैमरा परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Imagiq 1190 ISP है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा शार्प, क्लियर और AI-सपोर्टेड बनते हैं। यह चिपसेट फोन के अंदर ही AI प्रोसेसिंग, कंसोल-ग्रेड गेमिंग और कम बैटरी खपत के साथ ज्यादा पावर देने में नए मानक तय करता है।
MediaTek ने दिखाया कि 9500 Dimensity चिपसेट अब OPPO Find X9 और vivo X300 जैसे फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन्स को पावर दे रहे हैं। यह प्रोसेसर प्रीमियम स्मार्टफोन का दिल बन चुका है। इवेंट में एक खास पैनल चर्चा हुई, जिसका विषय था –“कल की फोटोग्राफी और इमेजिंग अनुभवों के केंद्र में चिपसेट इंटेलिजेंस”। इसमें बताया गया कि अब स्मार्टफोन कैमरा सिर्फ लेंस पर नहीं, बल्कि चिपसेट की AI ताकत पर निर्भर करता है। टेकआर्क के चीफ एनालिस्ट फैसल कावूसा ने कहा कि आज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर ही सबसे अहम फैक्टर है। स्पीड, गेमिंग, कैमरा क्वालिटी और फोन की लंबी उम्र — सब कुछ चिपसेट पर निर्भर है। Tech Day 2025 में MediaTek ने सिर्फ स्मार्टफोन चिप्स ही नहीं दिखाए, बल्कि स्मार्ट टीवी, Wi-Fi राउटर्स, Chromebooks, स्मार्ट प्रोजेक्टर्स और IoT डिवाइसेज़ को भी पेश किया।