16,999 रुपये में 7,000mAh बैटरी, 50 एमपी सेल्फी कैमरे के साथ Realme 15x 5G आया इंडिया

नई दिल्ली: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Realme ने एक बार फिर जोरदार एंट्री मारी है। कंपनी ने नया Realme 15x 5G लॉन्च किया। फोन की बैटरी 7,000mAh की है, जो फोन के दिन भर सुपफास्ट चलने की गारंटी है। 60W फास्ट चार्जिंग से इसे पलक झपकते ही फिर से पावरफुल बना देती है। Realme ने इसे सिर्फ पावरहाउस नहीं, बल्कि मजबूती का प्रतीक भी बनाया है। मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68+IP69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस के साथ यह फोन हर मुश्किल हालात में टिकने का दम रखता है—चाहे बारिश हो, धूल भरा सफर हो या गलती से पानी में गिर जाए।

Realme 15x 5G तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 6GB + 128GB की कीमत 16,999 रुपये, 8GB + 128GB के दाम 17,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को Aqua Blue, Marine Blue और Maroon Red कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री आज से ही Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर्स में कंपनी 1,000 रुपये का UPI और बैंक डिस्काउंट दे रही है और साथ ही 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है।

Realme 15x 5G में 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जो 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। चाहें तो यूज़र 2TB तक माइक्रोSD कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। कैमरे के मोर्चे पर भी यह फोन किसी से कम नहीं। इसमें 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, और आवाज़ के लिए दमदार 115 Ultra-Linear स्पीकर दिया गया है।

Royal Enfield का सितंबर 2025 में रेकॉर्डतोड़ धमाका : सबसे ज्यादा 1,24,328 बाइक्स की बिक्री

चेन्नई: Royal Enfield ने सितंबर 2025 में 1,24,328 बाइकें बेचीं, जो किसी महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। यह पिछले साल के इसी महीने की 86,978 यूनिट्स से 43% ज्यादा है। घरेलू बाजार में 1,13,573 बाइकें बिकीं, जबकि एक्सपोर्ट्स में 10,755 बाइकें भेजीं गईं। यह पिछले साल की तुलना में 41% ज्यादा। Royal Enfield के CEO बी. गोविंदराजन ने कहा कि फेस्टिव सीजन की शुरुआत शानदार रही।

देश में 1,13,573 Royal Enfield बाइकें बेची गईं। 10,755 बाइक विदेशों में भेजी गईं। पिछले साल की तुलना में यह 41% ज्यादा है। विदेशी मार्केट में भी Royal Enfield की मांग बढ़ी। देश और विदेश दोनों मिलाकर कुल 1,24,328 बाइकें बेची गईं। कुल बिक्री भी पिछले साल की तुलना में 43% बढ़ी।

Royal Enfield ने 2025 की Meteor 350 लॉन्च कर दी है। बाइक अब चार वेरिएंट्स, Fireball, Stellar, Aurora और Supernova के साथ सात नए रंगों में आएगी। कीमतें 1,95,762 रुपये (Ex-Showroom, Chennai) से शुरू होंगी। नई Meteor 350 में LED हेडलाइट लगी है, ताकि रात में रोशनी बढ़िया रहे।। Tripper नेविगेशन पोड भी है, जो रास्ता दिखाता है। LED टर्न इंडिकेटर से बाइक के इशारे साफ दिखेंगे। USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट के जरिए आप मोबाइल या अन्य डिवाइस भी फास्ट चार्ज कर सकते हैं। बाइक में Assist-and-slip क्लच है, जिससे राइडिंग आसान और आरामदायक हो जाती है। एडजस्टेबल लीवर से हैंडल को अपनी मर्जी से सेट कर सकते हैं।

Royal Enfield का 14वीं आयोजित One Ride 2025 में 40,000 से ज्यादा राइडर्स ने हिस्सा लिया। 60 से ज्यादा देशों में 1,500 राइडर्स ने एक साथ बाइक चलाकर उत्सव मनाया। थीम थी – ‘Ride More. Ride Safe. Ride Together.’। Royal Enfield ने Flipkart के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए खरीदारी आसान कर दी। अब Bengaluru, Gurugram, Kolkata, Lucknow और Mumbai में ग्राहक अपनी पसंदीदा 350cc बाइक आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। डिलीवरी और सर्विस उनके पास के Royal Enfield डीलर से होगी। Royal Enfield की Flying Flea C6 ने Red Dot Design Award 2025 जीता। WWII के Flying Flea से प्रेरित यह बाइक हल्की, फुर्तीली और स्टाइलिश है।

Maruti Suzuki का धमाका : नवरात्र के पहले 8 दिन में 1.65 लाख नई गाड़ियों की मिली डिलिवरी

नई दिल्ली: सितंबर 2025 Maruti Suzuki के लिए धमाका रहा। पूरे महीने कंपनी ने कुल 1,89,665 गाड़ियां बेचीं, जिसमें देश में 1,35,711 अन्य कंपनियों को 11,750, और बाहर के देशों में 42,204 गाड़ियां शामिल हैं। खास बात यह है कि एक्सपोर्ट ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

Navratri के पहले आठ दिनों में ही 1,65,000 यूनिट्स की डिलीवरी हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। महीने के आख़िरी हफ्ते में कुछ लॉजिस्टिक दिक्कतें आईं, जिससे देश में सेल थोड़ी धीमी हुई, लेकिन कुल मिलाकर Maruti ने शानदार प्रदर्शन किया। Mini कार्स Alto और S-Presso की 7,208 गाड़ियां बिकीं, जबकि Compact कार्स जैसे Baleno, Dzire, Swift और WagonR ने 66,882 गाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया। Mid-Size कार Ciaz की बिक्री 1,980 यूनिट्स रही, वहीं SUVs और Utility Vehicles जैसे Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Jimny और XL6 ने 48,695 यूनिट्स की सेल दी। Eeco ने 10,035 और Light Commercial Vehicles Super Carry ने 2,891 यूनिट्स बेचीं।

देश में कुल Passenger Vehicles की बिक्री 1,32,820 रही और LCV मिलाकर 1,35,711 यूनिट्स बिकीं। Other OEM को 11,750 यूनिट्स दी गईं और कुल Domestic Sales 1,47,461 तक पहुंच गई। एक्सपोर्ट में भी Maruti ने धूम मचाई, 42,204 यूनिट्स बाहर भेजीं, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर, सितंबर 2025 में Maruti Suzuki ने 1,89,665 गाड़ियाँ बेचीं और अप्रैल-सितंबर FY 2025-26 में कुल बिक्री 10,78,735 यूनिट्स तक पहुंच गई। Navratri का उत्साह, GST सुधार और Maruti की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने मिलकर इस महीने को रिकॉर्ड तोड़ने वाला बना दिया

realme + Game of Thrones = स्मार्टफोन के सुपरफ्यूजन से झलकेगी आपकी पर्सनैलिटी

नई दिल्ली: realme ने इंडियन और ग्लोबल यूज़र्स के लिए एक धमाकेदार ऐलान कर दिया है। कंपनी 8 अक्टूबर 2025 को Northern Ireland में realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition लॉन्च करने जा रही है। यह फोन सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि Game of Thrones सीरीज से प्रेरित एक कलेक्टर आइटम है।ये सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि Game of Thrones की दुनिया को आपके हाथ में लाने वाला स्मार्टफोन है।

थीम है – “Own Your Real Power। अब आपका फोन भी आपके व्यक्तित्व और ताकत का आईना बनेगा। इसका लॉन्चिंग इवेंट भी उतना ही स्पेशल है। इसे Game of Thrones Studio Tour में उसी जगह रखा गया है, जहां शो की असली शूटिंग हुई थी। इवेंट में शो के असली सेट्स, कॉस्ट्यूम्स और प्रॉप्स के बीच यह फोन पेश किया जाएगा। फोन के साथ पूरा गेम ऑफ थ्रोन्स एक्सपीरियंस मिलेगा।

फोन की डिजाइन स्टाइलिश और स्लिम है। realme ने इसे युवाओं के लिए खास बनाया है, ताकि यह सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी फ्लैगशिप लेवल का अनुभव दे। फोन में AI फीचर्स जैसे AI Edit Genie दिए गए हैं, जिससे फोटो और विडियो एडिट करना आसान होगा। साथ ही, 320W सुपरचार्जिंग के साथ बैटरी भी जल्दी चार्ज होगी।

Realme 2018 में लॉन्च होने के बाद 61 देशों में फैल चुका है। 2025 तक 300 मिलियन यूज़र्स और भारत में 100 मिलियन शिपमेंट्स का आंकड़ा पार कर चुका है। दुनिया के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में इसकी जगह पक्की हो चुकी है। कुल मिलाकर, realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition न सिर्फ एक फोन है, बल्कि युवाओं के लिए स्टाइल, ताकत और एंटरटेनमेंट का कमाल पेश करने वाला डिवाइस है। 8 अक्टूबर को Northern Ireland से इसका ग्लोबल डेब्यू होगा, और इसके बाद भारत में भी इसे एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा।

Vivo V60e की 7 अक्टूबर को भारत में हो रही है ग्रैंड एंट्री, स्वागत नहीं करेंगे

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने नए हैंडसेट Vivo V60e के इंडिया में लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फोन 7 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में उतरेगा और कंपनी की फ्लैगशिप V60 सीरीज़ का हिस्सा होगा। Vivo V60e का 200 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा इसे बेहद खास बनाता है।

यह OIS सपोर्ट और 30x ज़ूम के साथ आएगा। फोन में 85mm पोर्ट्रेट इमेजिंग की क्षमता भी दी गई है। रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और Aura Light शामिल है, जो फ्लैश का भी काम करेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें 92-डिग्री वाइड फील्ड-ऑफ-व्यू होगा।

Vivo V60e को कंपनी ने स्लीक फॉर्म फैक्टर और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश करने का दावा किया है। डिस्प्ले को मजबूत बनाने के लिए इसमें Diamond Shield Glass दिया गया है। यह स्मार्टफोन Elite Purple और Noble Gold कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Vivo का कहना है कि फोन में मौजूद AI Festival Portrait फीचर खासतौर पर भारतीय त्योहारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फीचर तस्वीरों में गर्माहट, ग्लो और त्योहारों जैसी चमक जोड़ देगा, जिससे फोटो और ज्यादा जीवंत दिखेंगी।
Vivo V60e में 6,500mAh की दमदार बैटरी होगी, जिसे 90W FlashCharge सपोर्ट के साथ तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलेगा। कंपनी ने तीन बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

V60e में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें बेहद पतले बेज़ल्स और सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट होगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि फोन में V60 सीरीज़ के दूसरे मॉडल्स की तरह कई AI फीचर्स मिलेंगे। इनमें AI Captions शामिल है, जो मीटिंग्स को रीयल-टाइम में ट्रांसक्राइब और ट्रांसलेट कर सकते हैं। Four Season Portrait और Image Expander जैसे फीचर्स भी फोन का हिस्सा होंगे। Vivo V60e बैटरी, कैमरा और AI फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो त्योहारों को भारतीय यूज़र्स के लिए खास बना देगा।

Nothing ने लॉन्च किया Essential, फोन बनेगा पर्सनल असिस्टेंट, ऐप्स बनाएगा AI

लंदन: टेक कंपनी Nothing ने अपने नए AI प्लेटफॉर्म Essential की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ टूल्स का सेट नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए एक AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम (Essential OS) की नींव है। इस विज़न की शुरुआत दो कोर हिस्सों से हो रही है – Essential Apps और Playground।

Essential Apps एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जहां यूज़र अपनी ज़रूरतें सिर्फ साधारण भाषा में बोलकर या लिखकर बता सकता है और AI तुरंत उसके लिए ऐप बना देगा। अब फोन आपकी ज़रूरतों के मुताबिक खुद को ढालेगा, न कि सबके लिए एक जैसा रहेगा।
कंपनी ने Playground नाम से एक नया कम्युनिटी-पावर्ड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां कोई भी यूज़र अपनी बनाई ऐप्स, टूल्स और क्रिएशंस को शेयर, रीमिक्स और डाउनलोड कर सकता है। अब आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में खोजने की जरूरत नहीं। हर यूज़र का फोन उसके हिसाब से यूनिक बनेगा।

पर्सनल डेटा और टूल्स पर यूज़र का ज्यादा कंट्रोल रहेगा। कम्युनिटी-शेयरिंग से नए और इनोवेटिव ऐप्स का मौका मिलेगा।यह लॉन्च गूगल और एप्पल जैसे दिग्गजों के “बंद इकोसिस्टम” को चुनौती है। AI अब सिर्फ चैटबॉट नहीं रहा, बल्कि पूरा सॉफ्टवेयर बनाने का टूल बन गया है। डेवलपर्स के लिए नए बिज़नेस मॉडल्स का रास्ता खुलेगा – छोटे-छोटे ऐप्स के जरिए। आने वाले समय में Essential OS यूज़र के फोन को उसकी आदतों और ज़रूरतों के हिसाब से लगातार बदलेगा।

कंपनी का मानना है कि AI सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को इतना आसान बना रहा है कि अब किसी भी यूज़र की एक छोटी-सी ज़रूरत भी एक नई ऐप का कारण बन सकती है। बड़े पैमाने पर लाखों लोगों के लिए बने सॉफ्टवेयर की बजाय अब छोटे-छोटे पर्सनल ऐप्स का युग शुरू होगा। अल्फा टेस्टिंग में Nothing कम्युनिटी पहले ही सैकड़ों Essential Apps बना चुकी है, जिसमें हेल्थ ट्रैकर्स, फैमिली ऑर्गनाइज़र्स और पर्सनल प्रोडक्टिविटी टूल्स शामिल हैं।

Essential का मकसद यूजर्स के साथ ऐसा रिश्ता बनाना है, जहां तकनीक यूज़र्स को डिस्ट्रैक्ट करने की बजाय उनकी ताकत बढ़ाए। कमजोरियों में मदद करे और उनका समय बचाए। अब फोन सिर्फ ऐप्स का ढेर नहीं होगा, बल्कि यूज़र की कल्पना की रफ्तार पर चलता पर्सनल असिस्टेंट बनेगा।

Tata group का दांव : इंडिया मेंAI-फ्रेंडली लॉजिस्टिक्स सेक्टर से बढ़ेंगी नौकरियां

नई दिल्ली: Tata Motors ने घोषणा की कि Freight Commerce Solutions (Freight Tiger) में कंपनी ने अतिरिक्त 120 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गया है। जुलाई 2025 के बाद Tata Motors ने लगभग 3.8 बिलियन यूरो में इटली की कंपनी Iveco Group NV का अधिग्रहण किया था।

इंडिया का लॉजिस्टिक्स सेक्टर अभी भी काफी हद तक परंपरागत तरीकों पर चलता है। Freight Tiger में टाटा मोटर्स का बड़ा निवेश यह दिखाता है कि आने वाले समय में ट्रकिंग और सप्लाई चेन को AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ा जाएगा। इससे डिलीवरी तेज, पारदर्शी और किफायती होगी। Freight Tiger जैसे डिजिटल फ्रेट प्लेटफॉर्म छोटे ट्रांसपोर्टर्स और MSMEs को सीधे डिजिटल नेटवर्क से जोड़ देंगे। नए ग्राहकों तक पहुंचने में आसानी होगी।

माल ढुलाई और सप्लाई चेन डिजिटल और AI-बेस्ड होगा तो हर फील्ड में नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। अब ट्रक या गाड़ी चलाने वाले लोग ही नहीं, ऐसे एक्सपर्ट्स की भी ज़रूरत होगी जो टेक्नोलॉजी संभालें। कंपनियों को ऐसे लोग चाहिए होंगे जो सॉफ्टवेयर और ऐप्स की दिक्कतें हल करें। ढुलाई से जुड़ा कितना सामान, कहां से कहां गया, कितनी देर में डिलीवर हुआ – ये सब डेटा देखकर समझने और उससे फैसले लेने वाले लोग चाहिए। ऐसे इंजीनियर जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ट्रांसपोर्ट और रूटिंग को स्मार्ट बनाएं। सप्लाई चेन मैनेजमेंट के पूरे नेटवर्क (गोदाम, ट्रक, ग्राहक, स्टोर) को सही तरीके से मैनेज करें।

Tata Motors दुनिया भर में अपने बिज़नेस को फैलाने की तैयारी कर रही है। यूरोप में अपना बिजनेस मैनेज करने के लिए कंपनी ने नीदरलैंड में सहायक कंपनी खोली है। Tata ने इटली की कंपनी Iveco Group NV का अधिग्रहण किया है। AI-इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स का सीधा असर ट्रकिंग बिज़नेस पर पड़ेगा। टाटा मोटर्स डिजिटल लॉजिस्टिक्स से जुड़कर वे पूरे इकोसिस्टम पर पकड़ बना रहे हैं। इससे इंडिया का ट्रांसपोर्ट सेक्टर ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट बनेगा।टाटा मोटर्स का कहना है कि यह निवेश सिर्फ टेक्नोलॉजी फंडिंग नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लॉजिस्टिक्स सेक्टर की पूरी तस्वीर बदलने की दिशा में कदम है।

River EV ने दिल्ली के राजौरी गार्डन में खोला शोरूम, Indie Gen 3 लॉन्च किया

नई दिल्ली: बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप River EV ने नार्थ इंडिया में एंट्री करते हुए दिल्ली में पहला फ्लैगशिप स्टोर खोला है। दिल्ली के राजौरी गार्डन में खुला शोरूम न सिर्फ सेल्स और सर्विस, बल्कि ट्रेनिंग का भी हब होगा। दिल्ली में शोरूम खुलने के साथ कंपनी की देशभर में कुल 34 आउटलेट्स हो गए हैं। मार्च 2026 तक कंपनी की देश में 80 स्टोर्स खोलने की योजना है। नॉर्थ और वेस्ट इंडिया में पंजाब, राजस्थान, एमपी, यूपी और गुजरात पर खास फोकस होगा। River ने इसी मौके पर अपग्रेडेड Indie Gen 3 को लॉन्च किया है। जिसमें पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स हैं।”

River ने अपने स्कूटर Indie Gen 3 की दिल्ली स्टोर में शोकेस किया है। इसके मॉडल से कुछ सुधार किए गए हैं। अब यह स्कूटर पहले से ज्यादा स्मूद और सुरक्षित राइडिंग देगा। इसके टायर्स को अपग्रेड किया गया है। डिस्प्ले को नया डिजाइन मिला है। यह स्कूटर आपके मोबाइल ऐप से गहराई से जुड़ता है—जिससे आप राइड का डाटा, हिल-होल्ड असिस्ट, चार्जिंग की रीयल-टाइम जानकारी और अपनी पसंद के हिसाब से कुछ सेटिंग्स देख सकते हैं। कंपनी स्कूटर के साथ एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी बेच रही है।

River ने स्टोर में Riverside Studio के नाम से खास स्पेस बनाया है। यहां राइडर्स, आर्टिस्ट और क्रिएटर्स मिलकर काम कर सकेंगे। वर्कशॉप्स आयोजित किए जाएंगे। इवेंट्स होंगे। कंपनी चाहती है कि ब्रैंड सिर्फ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों के बीच कम्युनिटी और क्रिएटिव कनेक्शन भी बनाए। अगस्त 2025 में River की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। एक महीने में 1,800 स्कूटरों की बिक्री हुई।

River कंपनी मार्च 2021 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज ने शुरू की थी। कंपनी के सीईओ अरविंद मणि ने कहा कि दिल्ली भारत का सबसे बड़ा और असरदार दोपहिया बाज़ार है। रिवर का स्कूटर Indie पहले से ही कई जगहों पर लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली के लोग भी इस स्कूटर को उतना ही पसंद करेंगे। इंडी जेन 3 अब टेस्ट राइड और बुकिंग के लिए दिल्ली राजौरी गार्डन स्टोर और ऑनलाइन www.rideriver.com पर उपलब्ध है।

बिना ड्राइवर चलेगा Swayamgati ई-रिक्शा, सिर्फ 4 लाख रुपये में खरीदिए, AI और सेंसर की मदद से फुल कंट्रोल

नई दिल्ली: Omega Seiki Mobility ने आज Swayamgati ई-रिक्शा लॉन्च किया। इस तरह की गाड़ी पूरी दुनिया में पहली बार बनाकर तैयार किया गया है। यह सिर्फ प्रोटोटाइप नहीं है, बल्कि सीधे बिक्री और इस्तेमाल के लिए तैयार वाहन है। आप इसे कंपनी से खरीद सकते हैं। इसे चलाने के लिए इंसान की जरूरत नहीं। यह खुद ही रास्ता पहचानकर रोक-टोक और ट्रैफिक के अनुसार चलता है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बैटरी से चलता है और इसमें तीन पहिये हैं। यह रिक्शा 100% इलेक्ट्रिक है। इसका पैसेंजर वेरिएंट 4 लाख रुपये में उपलब्ध है। Cargo वेरिएंट भी जल्द आएगा, जिसकी कीमत 4.15 लाख होगी।

यह रिक्शा बिना ड्राइवर के अपने आप चल सकता है। इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), Lidar, GPS और कई सेंसर लगे हैं। ये तकनीक रिक्शा को यह समझने में मदद करती हैं कि आगे रास्ता कैसा है, क्या कोई रुकावट है, और कैसे सुरक्षित तरीके से चलना है। 6 मीटर तक की दूरी में किसी भी चीज़ को पहचान सकता है। एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 120 किलोमीटर तक चल सकता है। एक बार चार्ज में शहर में कई घंटे या पूरा दिन चलाने लायक है। यह रिक्शा खास तौर पर उन जगहों के लिए बनाया गया है जहां ट्रैफिक या लोग ज्यादा हैं।

यह पूरी तरह बैटरी से चलता है। धुआं या प्रदूषण नहीं करता। पेट्रोल-डीज़ल की तरह खर्च नहीं आता। स्मार्ट तकनीक की मदद से यह ट्रैफिक जाम, भीड़-भाड़ और भारतीय सड़कों की मुश्किलों को समझता है और आराम से सुरक्षित तरीके से चलाता है। पहले लग्जरी कारों के लिए ही यह सुविधा उपलब्ध थी। अब ई-रिक्शा आम लोगों और छोटे शहरों के लिए भी उपलब्ध है। हर कोई इसे इस्तेमाल कर सकता है और यह बहुत महंगा भी नहीं है। Swayamgati ने 3 किलोमीटर के टेस्ट रूट में 7 स्टॉप्स के साथ पैसेंजर को सुरक्षित तरीके से ले जाने का काम सफलतापूर्वक किया। अब Phase 2 शुरू हो गया है, यानी यह कमर्शियल रूप से इस्तेमाल के लिए तैयार है। इंडिया में Swayamgati ई-रिक्शा के 200+ डीलर और सर्विस सेंटर हैं। फरीदाबाद और पुणे में निर्माण फैक्ट्री है। Dubai में भी असेंबली प्लांट है, जो एशिया और अफ्रीका के मार्केट के लिए काम करता है।

HERO 2026 Xtreme 160R की डीलर इवेंट में पहली झलक

नई दिल्ली: HERO ने हाल ही में एक इवेंट में हीरो ने अपनी क्रूज कंट्रोल अपडेटेड Xtreme 160R की झलक दिखाई है। हीरो ने जनवरी 2024 में अपनी पहली 125 सीसी की स्पोर्ट्स बाइक Xtreme 125R लॉन्च की थी। हालांकि, यह कोई मीडिया इवेंट या किसी भी तरह का सार्वजनिक शो नहीं था। एक एक्सक्लूसिव डीलर इवेंट था जहां क्रूज कंट्रोल वाली अपडेटेड Xtreme 160R भी पेश की गई। HERO Xtreme 125R में क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं, जो एक बटन से स्पीड नियंत्रित करने की क्षमता करेंगी। HERO ने 125cc कम्यूटर बाइक पर क्रूज कंट्रोल फीचर की टेस्टिंग की है,। इस मैजिकल बटन को दबाने से स्पीड सेट रहेगी। आप बिना एक्सीलरेटर घुमाए राइडिंग कर सकते हैं। 

नई अपडेटेड HERO Xtreme 125R पर में रेड और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन मिलता है। साथ ही, नए ग्राफिक्स भी मिलते हैं जो इसे एक नया रूप और प्रीमियम लुक देते हैं। इसके नए बार-एंड मिरर तुरंत नजर आते हैं जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देंगे। इसके अलावा हीरो ने हैंडलबार को अपडेट करके उसे और भी लंबा कर दिया है जो पहले से ज्यादा प्रभावशाली राइडिंग पोस्चर दे सकता है। डुअल-टोन फ्यूल टैंक पर एक्सट्रीम बैजिंग और इसके मस्कुलर टैंक कवर पर 125 ग्राफिक देख सकते हैं। अभी भी वही LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टेल लाइट्स और LED टर्न इंडिकेटर्स, RSU टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक सेटअप, स्प्लिट ग्रैब रेल्स वाली स्पिट सीट मिलती है। पहिए तो वैसे ही दिखते हैं, लेकिन टायर थोड़े मोटे हो सकते हैं।

डीलर इवेंट में Hero ने अपडेटेड Xtreme 160R के साथ-साथ क्रूज़ कंट्रोल फीचर वाली Xtreme 125R भी पेश की। बाइक का इंजन 124.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड है, जो 11.4 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। गियरबॉक्स 5-स्पीड का है। नया कलर LCD क्लस्टर Xtreme 250R और Glamour X जैसा है। बाइक में क्रूज़ कंट्रोल है। ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ स्विचगियर भी अपडेटेड है। नई Xtreme 125R अब सिंगल सीट वर्ज़न में भी आती है।Hero का यह अपडेटेड मॉडल सीधे Honda CB125 Hornet का मुकाबला करेगा।