2026 से इलेक्ट्रिक गाड़ियां नहीं रहेंगी खामोश, पैदल चलने वालों से कहेंगी-ऐ भाई, जरा देखकर चलो

नई दिल्ली: क्या कभी किसी इलेक्ट्रिक गाड़ी के पास से गुजरते हुए चौक गए हैं क्योंकि आपको उसकी आवाज सुनाई नहीं दी? इलेक्ट्रिक गाड़ियों का खामोश होना कई बार पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए खतरा बन जाता है। अब इसी खतरे को कम करने के लिए भारत सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में एक ड्राफ्ट नियम जारी किया है, जिसके तहत M और N कैटेगरी की सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ‘अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम’ (AVAS) लगाना अनिवार्य होगा। अब आपकी खामोश इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी हल्की आवाज निकालेंगी, ताकि आसपास के लोग सतर्क हो सकें।

EVs इंजन की आवाज़ नहीं करते, इसलिए कम स्पीड पर ये लगभग चुपचाप चलते हैं।
यह सुविधा अच्छी है, लेकिन पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और दृष्टिहीन लोगों के लिए खतरा बन सकती है। AVAS वाहन की गति के हिसाब से धीर-धीरे आवाज़ निकालता है। 20 किमी/घंटा से कम चलने पर और रिवर्स मोड में खुद-ब-खुद चालू हो जाता है। ज्यादा तेज़ी से चलने पर सिस्टम ऑफ हो जाता है, क्योंकि टायर और हवा की आवाज़ काफी होती है।

यह सिस्टम नोटिफिकेशन के अनुसार, इस नियम को दो चरणों में लागू किया जाएगा। 1 अक्टूबर, 2026 से बाजार में आने वाले M और N कैटेगरी के सभी नए इलेक्ट्रिक वाहनों में AVAS सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा. मौजूदा मॉडल की इलेक्ट्रिक गाड़ियां: जो इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहले से बाजार में हैं या उनके पुराने मॉडल बन रहे हैं, उनके लिए 1 अक्टूबर, 2027 से ये नियम लागू होगा. यानी, वाहन निर्माताओं को एक साल का अतिरिक्त समय मिलेगा ताकि वे अपने मौजूदा मॉडलों में इस सिस्टम को जोड़ सकें. फिलहाल इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीनपहिया और ई-रिक्शा इस नियम में शामिल नहीं हैं।

यूरोप, जापान और अमेरिका में EVs और हाइब्रिड वाहनों में यह सिस्टम पहले से अनिवार्य है। इंडिया में कुछ EV मॉडल Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric, Mahindra XEV 9e, Mahindra BE 6 पहले ही इसका उपयोग कर रहे हैं।

फेस्टिव सीजन का तोहफा : कंपनियों ने खुद झेली GST बढ़ोतरी, प्रीमियम बाइक्स नहीं हुई महंगी

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम में प्रीमियम बाइक्स की निर्माता कंपनियों ने खरीदारों को तोहफा दिया है। Hero MotoCorp और Bajaj Auto ने GST बढ़ोतरी का बोझ खुद उठाने का फैसला किया है। इससे प्रीमियम बाइक्स की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार ने 22 सितंबर से 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिल पर GST 31% से बढ़ाकर 40% कर दिया, जबकि 350cc से कम की बाइक्स पर GST घटाकर 28% से 18% कर दिया गया। इस बदलाव का असर दोनों सेगमेंट की बिक्री पर अलग-अलग दिख रहा है।

350-500cc की श्रेणी में Husqvarna, Harley-Davidson X440, KTM और Royal Enfield Guerilla जैसी बाइक्स की बिक्री इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में 6% घटकर 51,412 यूनिट रही। विशेषज्ञों का मानना है कि GST बढ़ोतरी और त्योहारों की खरीदारी का समय दो कारण रहे। Hero ने Harley-Davidson X440 को पुराने GST रेट पर बेचते रखा, वहीं Bajaj ने अपनी Triumph और KTM रेंज की कीमतें स्थिर रखीं।

Bajaj Auto का कहना है, “हमने अतिरिक्त टैक्स का बोझ खुद उठाया है, ताकि खरीदार 390 Duke, 390 Adventure और RC 390 जैसी बाइक बिना किसी अतिरिक्त लागत के त्योहारों में खरीद सकें।” मिड-साइज़ बाइक में लीडर Royal Enfield ही अकेला ब्रांड है जिसने 350cc से ऊपर की बाइक्स की कीमतें बढ़ाईं। Ducati ने भी ₹1.36-₹2 लाख तक अपनी बाइक्स महंगी की हैं।

160 Duke, 200 Duke और 250 Duke जैसी 350cc से कम की बाइक्स सस्ती हुई हैं। डीलरों को उम्मीद है कि अक्टूबर में त्योहारों के सीजन में प्रोत्साहन योजनाएं और स्कीम्स बड़ी-बाइक की धीमी मांग को संतुलित करेंगी।

HERO ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, बेच डालीं 12.50 करोड़ बाइक

नई दिल्ली: 1984 में हीरो होंडा के रूप में शुरुआत करने वाली इस कंपनी ने सिर्फ 41 सालों में 125 मिलियन यूनिट्स के प्रॉडक्शन और बिक्री का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। कंपनी ने अपनी तीन पॉपुलर बाइक्स स्प्लेंडर+ (Splendor+), पैशन+ (Passion+) और विडा VX2 (Vida VX2) के स्पेशल 125 मिलियन एडिशन लॉन्च किए हैं। हीरो स्प्लेंडर+ (Splendor+) और पैशन+ (Passion+) भारत के लाखों परिवारों की भरोसेमंद बाइक हैं, जबकि Vida VX2 कंपनी की ईवी क्रांति की निशानी है।

Hero की शुरुआत 1984 में Hero Honda Motors के तौर पर हुई थी और 1985 में कंपनी ने अपनी पहली बाइक CD100 बाजार में उतारी। इसके बाद 1994 में देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक Splendor लॉन्च हुई और उसी साल कंपनी ने 10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन माइलस्टोन हासिल किया। 2001 में Passion ब्रांड की एंट्री हुई। 2005 में कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट में कदम रखते हुए Pleasure लॉन्च किया।

2009 तक आते-आते Hero Honda ने 2.5 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया और 2011 में कंपनी का नाम बदलकर Hero MotoCorp हो गया। इसके बाद माइलस्टोन का सिलसिला और तेज़ हुआ – 2015 में 5 करोड़ यूनिट्स, 2017 में 7.5 करोड़ यूनिट्स और 2021 में कंपनी ने 10 करोड़ यूनिट्स का रिकॉर्ड बना लिया। 2020 में Harley-Davidson के साथ पार्टनरशिप ने Hero को नई पहचान दी और अब 2025 में कंपनी ने 12.5 करोड़ यूनिट्स का माइलस्टोन छू लिया है।

Splendor+ और Passion+ में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। दोनों 100cc बाइक्स पहले जैसे ही इंजन और परफॉर्मेंस के साथ आती हैं, लेकिन इनमें नया Grey कलर (जो Nardo Grey जैसा लगता है), Black-Brown-Gold शेड्स में नए ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर खास 125M 3D प्लाक दिया गया है। वहीं Vida VX2 125 Million Edition में कलर ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि फ्रंट एप्रन पर नया 125M 3D प्लाक दिया गया है, जो इसे लिमिटेड एडिशन की पहचान देता है।

Aircross बनी Bharat NCAP की 5-स्टार क्लब की 22वीं SUV, 8.32 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली: Citroen India की SUV Citroen Aircross को Bharat New Car Assessment Programme (Bharat NCAP) में Adult Occupant Protection (AOP) श्रेणी में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी (बड़ों की सुरक्षा) टेस्ट में Aircross को 32 में से 27.05 अंक मिले। बड़ों के लिए यह SUV बहुत सुरक्षित मानी गई। बच्चों की सुरक्षा के लिए टेस्ट में इसे 49 में से 40 अंक मिले। यहां इसे 4-स्टार रेटिंग मिली। यह 5 और 5 +2 सीटर वेरिएंट में आती है। SUV की कीमत ₹8.32 लाख से ₹14.1 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Citroen Aircross Bharat NCAP के 5-स्टार क्लब में शामिल हो गई है। टेस्ट में एयरबैग्स ने अच्छी तरह काम किया। फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट को सुरक्षा के लिहाज से अच्छा माना गया। जब कार साइड से किसी पोल से टकराई, तो इसके कर्टेन एयरबैग्स ने पूरा सिर सुरक्षित रखा। यह Aircross को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी पाने वाली 22वीं कार बनाता। चाइल्ड सेफ्टी के लिए 18 महीने और 3 साल के डमी को रीयर-फेसिंग सीट (ISOFIX और सपोर्ट लेग के साथ) में पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। Citroen Aircross में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Citroen Aircross की बॉडी ख़ास तरह की मज़बूत स्टील (HSS, AHSS और UHSS) से बनी है। Aircross हादसा होने की हालत में वह उस झटके को खुद झेल लेती है और अंदर बैठे लोगों पर असर कम से कम पड़ता है।

कार में छह एयरबैग दिए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) फीचर से अगर अचानक मोड़ या गीली सड़क पर गाड़ी फिसलने लगे या ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़े तो ESC ब्रेक और इंजन गाड़ी को सही ट्रैक पर लाने में मदद करता है। जब आप चढ़ाई पर गाड़ी चलाते हैं, तो हिल-होल्ड असिस्ट फीचर आपकी मदद करता है। सभी सीटों (फ्रंट और रियर) पर पूरी तरह से सुरक्षित 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं। Citroen Aircross के 1.2L PURETECH 110 टर्बो पेट्रोल वैरिएंट में 110 PS की पावर और 205 Nm का टॉर्क मिलता है। यह ज्यादा दमदार और स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए है। 1.2L PURETECH 82 नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन किफायती और सिंपल ड्राइविंग के लिए बेहतर है।

Acer ने लॉन्च किया एशिया-पैसिफिक प्रीडेटर लीग 2026 का एंथम ‘It Lies Within’, निखिता गांधी ने दी आवाज़

नई दिल्ली: गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्साह बढ़ाते हुए Acer ने एशिया-पैसिफिक प्रीडेटर लीग 2026 की ऊर्जा को दर्शाने वाला अपना थीम सॉन्ग “इट लाइज़ विदिन – एशिया-पैसिफिक प्रीडेटर लीग 2026 म्यूजिक वीडियो” लॉन्च किया है। इस शानदार संगीत-आधारित एंथम को प्रसिद्ध भारतीय गायिका-गीतकार निखिता गांधी ने प्रस्तुत किया है, जिन्होंने वीडियो में मुख्य भूमिका भी निभाई है।

यह म्यूजिक वीडियो 10 और 11 जनवरी, 2026 को दिल्ली, भारत में होने वाले एशिया-पैसिफिक प्रीडेटर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले के लिए मंच तैयार करता है। यह पहली बार होगा जब भारत इस वैश्विक ई-स्पोर्ट्स तमाशे का केंद्र बनेगा।

थीम सॉन्ग जो गेमर्स के जुनून को दर्शाता है

‘इट लाइज़ विदिन’ सिर्फ़ एक अभियान फिल्म नहीं, बल्कि Acer की आगामी ई-स्पोर्ट्स यात्रा की धड़कन है। यह गीत बताता है कि कैसे गेमिंग मनोरंजन से आगे बढ़कर जुड़ाव, महत्वाकांक्षा और लचीलेपन की शक्ति बन जाता है।

Acer India के एसोसिएट डायरेक्टर – मार्केटिंग, सूरज बालकृष्णन ने कहा: “‘इट लाइज़ विदिन’ सिर्फ़ एक गाना नहीं है—यह प्रीडेटर लीग 2026 की आवाज़ है। यह उस दृढ़ता, रचनात्मकता और एकता को दर्शाता है जो ई-स्पोर्ट्स समुदाय को परिभाषित करती है।” निखिता गांधी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, “प्रीडेटर लीग लचीलेपन, साहस और टीम वर्क के बारे में है, और मैं चाहती थी कि यह गीत उस मूल भावना को प्रतिध्वनित करे जो गेमर्स जीत की तलाश में महसूस करते हैं।”

इंडिया के लिए गौरव का क्षण

अपने आठवें संस्करण में Predator League एशिया प्रशांत क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंटों में से एक बन गया है। इस वर्ष यह टूर्नामेंट Dota 2 और VALORANT में शीर्ष एशियाई टीमों को प्रतिस्पर्धा के लिए एक साथ लाएगा। यह टूर्नामेंट भारत के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित करता है और देश को विश्व ई-स्पोर्ट्स मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करता है। म्यूजिक वीडियो का निर्माण AlphaZegus Marketing के सहयोग से किया गया था, जिन्होंने गेमिंग समुदाय की ऊर्जा और प्रामाणिकता को स्क्रीन पर जीवंत किया। यह सहयोग Acer के वैश्विक गेमिंग समुदाय को सशक्त बनाने और उसका जश्न मनाने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

INDIA का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी सुपरपावर: NxtPrivacy Dashboard से सभी ऐप्स पर फुल कंट्रोल

नई दिल्ली: Ai+ Smartphone ने अपनी नई इनोवेशन NxtPrivacy Dashboard लॉन्च कर दी है। NxtPrivacy Dashboard यूज़र को अपने स्मार्टफोन पर पूरा कंट्रोल और पारदर्शिता देता है। आपको यह नहीं सोचना पड़ेगा कि कौन-सी ऐप आपके कैमरा, माइक्रोफोन या लोकेशन का इस्तेमाल कर रही है। यह फीचर रीयल-टाइम अलर्ट देता है। सिर्फ़ एक टैप में आप किसी भी ऐप को इंस्टाल होने से रोक सकते हैं। अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल और भी सुरक्षित और भरोसेमंद बन गया है।

Ai+ का NxtPrivacy Dashboard एक ऐसा फीचर है जो आपके स्मार्टफोन पर आपकी प्राइवेसी की पूरी निगरानी करता है। भारत में 650 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन यूज़र्स हैं और औसतन हर डिवाइस पर 80–120 ऐप्स इंस्टॉल होती हैं। इनमें से कई ऐप्स अक्सर कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन जैसी संवेदनशील चीज़ों तक पहुंच बनाती हैं। अक्सर यह बैकग्राउंड में होती है, यानी आपको पता भी नहीं चलता। यह यूज़र को रोज़मर्रा की डिजिटल लाइफ में पारदर्शिता और कंट्रोल देता है। आपकी प्राइवेसी पूरी तरह आपके हाथ में है, और फोन का इस्तेमाल सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद बन गया है।

NxtPrivacy Dashboard आपकी स्मार्टफोन प्राइवेसी का पूरा कंट्रोल सेंटर है। यह दिखाता है कि आपकी लोकेशन, कैमरा, माइक्रोफोन, कॉन्टैक्ट्स और क्लिपबोर्ड को कौन-सी ऐप्स इस्तेमाल कर रही हैं। मतलब आप हर समय जान सकते हैं कि आपका डेटा सुरक्षित है या नहीं। आपको सेटिंग्स में घूमने की जरूरत नहीं, सिर्फ एक टैप और सब कंट्रोल में हो जाएगा। यह आपकी डिवाइस सुरक्षा का विश्लेषण करके सुझाव देता है कि किन चीज़ों को एडजस्ट करना चाहिए। अगर कोई असामान्य एक्टिविटी होती है, जैसे रात में माइक्रोफोन एक्टिव होना या डिवाइस आइडल रहते हुए डेटा एक्सेस, तो तुरंत चेतावनी देता है। यात्रा या पब्लिक Wi-Fi के दौरान आप अपने हिसाब से ट्रैकिंग रोक सकते हैं।

Vivo OriginOS 6 : AI के नए अंदाज़ संग फोन चलेगा फटाफट, बनेगा आपका दोस्त

नई दिल्ली: Vivo ने अपने X200 Pro और iQOO 13 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। यह प्रोग्राम यूज़र्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स आधिकारिक रिलीज़ से पहले एक्सपीरियंस करने का मौका देता है। Vivo का कहना है कि Vivo का OriginOS 6 अपडेट सिर्फ़ दिखावट बदलने या नए फीचर्स जोड़ने तक सीमित नहीं है। यह ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग, नोटिफिकेशन मैनेज करने, गेम या विडियो देखने को स्मूद, तेज़ और स्मार्ट बनाता है। AI से लैस फीचर्स यूज़र के व्यवहार को समझकर फोन को उनके अनुसार एडजस्ट करते हैं।

Vivo ने अपने OriginOS 6 को पूरी तरह से रीफ्रेश किया है। फोन का इंटरफ़ेस नया और आधुनिक दिखता है। यूज़र अब अपने फोन को ज़्यादा गहराई से कस्टमाइज़ कर सकते हैं – जैसे होम स्क्रीन, विजेट, नोटिफिकेशन और अन्य फीचर्स। इसका मकसद सिर्फ़ नए फीचर्स देना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस और अनुभव बेहतर बनाना है। जो यूज़र्स चाहें, वे अपने स्मार्टफोन पर प्रिव्यू प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चुनिंदा यूज़र्स को नई OS का जल्दी एक्सेस मिलेगा। Vivo उनसे फीडबैक और उपयोग अनुभव जानना चाहता है। यह फीडबैक आगामी पब्लिक रिलीज़ से पहले OS को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

अगर आप OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम में भाग लेना चाहते हैं तो अपने फोन में Settings > System Update खोलें। ऊपर दाईं ओर 3 Dot Menu पर टैप करें। Version Trial > Closed Beta Sign-Up > View Details चुनें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। फॉर्म रिव्यू होने के बाद योग्य यूज़र्स को आगे की जानकारी और स्टेप्स के लिए सूचित किया जाएगा। प्रिव्यू प्रोग्राम 29 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। स्लॉट सीमित हैं, इसलिए जल्दी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।Vivo X200 Pro और iQOO 13 यूज़र्स इस प्रोग्राम के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर नई तकनीक ट्राय कर पाएंगे। कंपनी को सीधे यूज़र फीडबैक मिलेगा, जिससे OS के अंतिम वर्ज़न में यूज़र-फ्रेंडली सुधार किए जा सकेंगे।

Sony WH-1000XM6 हेडसेट : अब नॉनस्टॉप चलेंगे मस्त गाने, शोर को कहो- टाटा, बाय-बाय

नई दिल्ली: Sony India ने अपने 1000X सीरीज़ के नए हेडफ़ोन WH-1000XM6 लॉन्च किए हैं। ये हेडफ़ोन सिर्फ़ म्यूजिक सुनने के लिए नहीं, बल्कि ट्रैवल करने, ऑफिस में काम करने और फैशन के साथ स्टाइल दिखाने के लिए भी परफेक्ट हैं।

Sony का कहना है कि WH-1000XM6 नॉइज़ कैंसिलेशन का नया लेवल है। इसमें HD Noise Cancelling Processor QN3 और 12 माइक्रोफोन लगे हैं, जो आसपास के शोर को तुरंत पहचानकर बंद कर देते हैं। आप भीड़-भाड़ वाले रास्ते पर, मेट्रो में या ऑफिस में बाहरी शोर से परेशान हुए बिना आराम से म्यूजिक सुन सकते हैं या कॉल कर सकते हैं। पुराने मॉडल WH-1000XM5 की तुलना में ये हेडफ़ोन 7 गुना तेज प्रोसेसिंग और 1.5 गुना ज्यादा माइक्रोफोन डेटा प्रोसेसिंग के साथ आते हैं।

WH-1000XM6 हेडफ़ोन अपने आसपास के शोर और हवा के दबाव के हिसाब से नॉइज़ कैंसिलेशन को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं। यानी चाहे आप मेट्रो में हों या उड़ान में, म्यूजिक या कॉल हमेशा साफ़ और शांति भरी रहेगी। Auto Ambient Sound मोड भी अब और स्मार्ट हो गया है। यह आस-पास की आवाज़ और म्यूजिक का बैलेंस खुद ही सेट करता है। आप Sony के Sound Connect ऐप से इसे अपने हिसाब से मैन्युअली भी एडजस्ट कर सकते हैं।

WH-1000XM6 स्टूडियो-लेवल क्लैरिटी के साथ आता है। इसे दुनिया के टॉप म्यूजिक मास्टर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। H-1000XM6 हेडफ़ोन कम क्वालिटी वाली म्यूजिक फाइल्स को भी तुरंत अपग्रेड कर देता है। 360 Reality Audio Upmix for Cinema फीचर 2 चैनल स्टीरियो साउंड को 3-डी सिनेमैटिक साउंड में बदल देता है> WH-1000XM6 में AI-बेस्ड 6 माइक्रोफोन लगे हैं।

हेडफ़ोन में वेज़न लेदर हेडबैंड, असिमेट्रिकल डिजाइन, स्टेचेबल ईयरपैड्स और मैग्नेटिक क्लोज़र वाला कॉम्पैक्ट केस है। फोल्डिंग मेकैनिज़्म प्रीमियम मेटल इंजेक्शन से बना है, जिससे इसे यात्रा में आसानी से ले जाया जा सकता है। Sony ने पैकेजिंग 100% पेपर मैटीरियल से बनाई है। WH-1000XM6 ब्लैक, प्लैटिनम सिल्वर और मिडनाइट ब्लू वेरिएंट में 39,990/- रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर 26 सितंबर 2025 से उपलब्ध है। इसे Sony Center, चुनिंदा Croma और Reliance स्टोर, www.ShopatSC.com और Amazon से खरीदा जा सकता है।

7000 mah की बैटरी के साथ realme Game of Thrones में फैंटेसी और स्टाइल का धमाका

नई दिल्ली: इंडियन यूथ्स में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रैंड realme ने Game of Thrones लिमिटेड-एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह कदम Warner Bros. Discovery Global Consumer Products के साथ साझेदारी में किया गया है। इसे 2025 का सबसे शानदार crossover innovation माना जा रहा है। ealme ने यह फोन सिर्फ दिखावे या ब्रांड नाम के लिए नहीं बनाया, बल्कि अनुभव की नई दुनिया तैयार की है।

यूज़र अपने पसंदीदा House (Stark या Targaryen) चुन सकते हैं, जिससे इंटरफ़ेस और हर रोज़ का इस्तेमाल थीम-आधारित और फैंटेसी जैसा महसूस होता है। गिफ्ट बॉक्स और कलेक्टिबल आइटम्स जैसे Westeros का माइक्रो-रेप्लिका, Iron Throne स्टैंड और हाउस इंसिग्निया कार्ड्स हर डिटेल में यूज़र को कहानी से जोड़ते हैं।

realme के CMO Xu Qi (Chase Xu) का कहना है कि यह डिवाइस केवल एक स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि साहस और क्रिएटिविटी का दूसरा रूप है, जो यूज़र्स को अपनी पहचान बनाने और दुनिया पर प्रभाव डालने के लिए प्रेरित करता है। डिजाइन में इस स्मार्टफोन को Game of Thrones के ऐतिहासिक किरदारों और कहानियों से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। फोन में Arya Stark की निर्भीकता और Jon Snow की शांत नेतृत्व क्षमता को दर्शाया गया है। इसकी ब्लैक-गोल्ड स्टाइलिंग मध्यकालीन लग्ज़री का अनुभव कराती है, जबकि नैनो-एंग्रेव्ड ड्रैगन मोटिफ्स ताकत और विरासत का प्रतीक हैं। दुनिया का पहला हीट-सेंसिटिव ड्रैगनफायर डिजाइन, जो तापमान बढ़ने पर काले से लाल में बदल जाता है और Daenerys Targaryen के आग से पुनर्जन्म का प्रतीक है।

realme ने फोन में कस्टम UI थीम्स को शामिल किया है, जो House Stark और House Targaryen से प्रेरित हैं, ताकि यूज़र्स अपने इंटरफ़ेस को पसंद के अनुसार चुन सकें और हर इंटरेक्शन को सिनेमैटिक अनुभव में बदल सकें। लिमिटेड-एडिशन गिफ्ट बॉक्स में Westeros का माइक्रो-रेप्लिका, Iron Throne स्टैंड और कलेक्टिबल हाउस इंसिग्निया कार्ड्स शामिल हैं। “Own Your Real Power” थीम सीधे युवाओं को स्वयं की पहचान बनाने, नए रास्ते चुनने और नियमों को चुनौती देने के लिए प्रेरित करती है।

Vivo X300 Pro 5G: प्रो कैमरे और 7000mAh बैटरी के साथ दिसंबर में आएगा इंडिया

नई दिल्ली: VivoVivo X300 Pro 5G सिर्फ नया फोन नहीं है, बल्कि इस साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने वाला मॉडल है। इस साल दिसंबर में इस स्मार्टफोन को इंडिया समेत दुनिया के सभी देशों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर में बड़े बदलाव होंगे, जो इसे हाई-एंड यूज़र्स के लिए और आकर्षक बनाएंगे। यह फोन तेज़, स्मार्ट, प्रो-कैमरा और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ आएगा। आपको हर रोज़ का यूज़, मल्टीटास्किंग और भारी गेमिंग—सब आराम से मिलेगा। Vivo X300 Pro 5G इस साल की सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक बनने की पूरी तैयारी में है।

Vivo X300 Pro 5G में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो AI पर आधारित फीचर्स और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ भारी मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। इस बार फोन Funtouch OS की बजाय Origin OS 6 पर चलेगा, जो यूज़र इंटरफेस और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन को और बेहतर बनाएगा। X300 Pro 5G का कैमरा सिर्फ फोटो नहीं बल्कि प्रो-लेवल वीडियो और हाई-क्वालिटी शूटिंग के लिए तैयार है। इसमें ZEISS के साथ अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल है, यानी बहुत ज़ूम और डिटेल में तस्वीरें कैप्चर करना आसान होगा।

यह स्मार्टफोन 4K 120FPS विडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR, और 10-bit Log recording सपोर्ट करेगा, जिससे विडियो में बेहतर रंग, सिनेमैटिक क्वालिटी और स्टेबल इमेज मिलेगा। X300 Pro का कैमरा पेशेवर फ़िल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी परफेक्ट है Vivo X300 Pro 5G का कैमरा सिर्फ सामान्य फोटोग्राफी के लिए नहीं, बल्कि प्रो लेवल के फोटो और वीडियो के लिए तैयार किया गया है। यह कैमरा सिर्फ स्मार्टफोन कैमरा नहीं, बल्कि प्रो-लेवल शूटिंग का पूरा टूलकिट है।

डिस्प्ले में iPhone 17 Pro जैसे Dynamic Island-स्टाइल कटआउट का फीचर होगा, जिससे न केवल स्क्रीन पर सुंदरता बढ़ेगी बल्कि नोटिफिकेशन और मल्टीटास्किंग भी आसान होगी। फ्लैट स्क्रीन और हल्की डिजाइन इसे और आकर्षक और प्रीमियम लुक देंगे। 7000mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने योग्य बनाती है, यानी भारी गेमिंग या वीडियो देखने पर भी चिंता नहीं। 16GB RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज के विकल्प के साथ यह फोन तेज़ परफॉर्मेंस और बड़ी डेटा स्टोरेज दोनों देगा। X300 Pro 5G स्टाइल, परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी के साथ हाई-एंड यूज़र्स के लिए पूरी तरह तैयार फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।