आ देखें ज़रा, किसमें कितना है दम : Xiaomi 17 सीरीज़ का iPhone 17 को मुकाबले का खुला चैलेंज

नई दिल्ली: Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें तीन मॉडल शामिल हैं – Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max। कंपनी का स्पष्ट उद्देश्य Apple की iPhone 17 सीरीज़ को टक्कर देना है। Xiaomi ने सीधे तौर पर iPhone 17 को टारगेट करने के लिए नामकरण किया है।

17 Pro और 17 Pro Max में पीछे की तरफ़ बड़ी स्क्रीन लगी है। यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल और 8K सेल्फी विडियो के लिए इस्तेमाल होती है। iPhone 17 में ऐसा कोई फीचर नहीं है Xiaomi 17 सीरीज़ ने नाम, यूनिक बैक डिस्प्ले, पावरफुल चिप, कैमरा और बैटरी के दम पर iPhone 17 को टक्कर देने का पूरा प्लान बनाया है। इसे Android का नया दांव कहा जा सकता है। यह iPhone की ताकत को चुनौती देने वाले फीचर्स पेश करता है, और कुछ जगहों पर उससे आगे भी निकल जाता है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ, Xiaomi 17 सीरीज़ सबसे लेटेस्ट और पावरफुल Android चिपसेट पेश करती है। iPhone 17 में Apple का A17 चिप है, लेकिन Snapdragon 8 Elite Gen 5 Android की दुनिया में बेहतरीन गेमिंग, AI और मल्टीटास्किंग देता है।

Xiaomi ने Pro मॉडल्स में ‘Dynamic Back Display’ दिया है। यह डिस्प्ले पूरी तरह कैमरा मॉड्यूल में फिट है और यूज़र्स को नोटिफिकेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल और काउंटडाउन टाइमर जैसी चीज़ों की सुविधा देता है। इस स्क्रीन से यूज़र मेन कैमरा का इस्तेमाल करते हुए 8K सेल्फी विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। 17 Pro में यह 2.7 इंच और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला है, जबकि 17 Pro Max में 2.9 इंच का डिस्प्ले है। Xiaomi ने 17 Pro और Pro Max के लिए गेमिंग केस पेश किया है। इस केस में पीछे कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिससे फोन Game Boy जैसे पोर्टेबल गेम कंसोल में बदल जाता है। यूज़र्स अब गेमिंग का मज़ा सीधे स्मार्टफोन पर ले सकते हैं।

Xiaomi के तीनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। यह Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिप है और इसे पहली बार स्मार्टफोन में पेश किया गया है। Xiaomi 17 और 17 Pro में 6.3-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले है, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ। Xiaomi 17 में 50MP का Leica ट्रिपल कैमरा है। इसमें तीन अलग कैमरा सेंसर हैं: Main सेंसर सामान्य तस्वीरों और वीडियो के लिए है। Ultra-wide (अल्ट्रावाइड) सेंसर – ज़्यादा चौड़ी तस्वीरें लेने के लिए, जबकि Floating Telephoto (फ्लोटिंग टेलीफोटो) से ज़ूम या दूर की फोटो ली जा सकती है।

Xiaomi 17 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग है, यानी बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो जाती है। Xiaomi 17 Pro: 6,300mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 Pro Max: 7,500mAh की सबसे बड़ी बैटरी है, जिससे फोन और भी लंबा समय चल सकता है। Xiaomi ने पुष्टि की है कि 17 सीरीज़ जल्द ही भारत में आएगी, हालांकि लॉन्च डेट और कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। चीन में Xiaomi 17 – 4,499 युआन (लगभग ₹56,000), Xiaomi 17 Pro – 4,999 युआन (लगभग ₹62,000) Xiaomi 17 Pro Max – 5,999 युआन (लगभग ₹74,500)

Maruti Baleno अब और किफायती, दाम 6 लाख रुपये से कम

नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक Baleno की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसका बेस वेरिएंट Sigma MT सिर्फ ₹5.98 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा, जिससे यह कार पहले से अधिक किफायती हो गई है।

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Baleno लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अगस्त 2025 में इसकी 12,549 यूनिट्स और जुलाई में 12,503 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह Hyundai i20 और Tata Altroz जैसे मॉडलों को सीधी टक्कर देती है। नए प्राइस स्ट्रक्चर के अनुसार, Baleno Delta MT की कीमत 6.80 लाख रुपये, Delta AT7.30 लाख रुपये, Delta MT CNG और Zeta MT 7.70 लाख रुपये, Zeta AT 8.20 लाख रुपये, Alpha MT और Zeta MT CNG 8.60 लाख रुपये है। जबकि टॉप वेरिएंट Alpha AT की कीमत ₹9.10 लाख तय की गई है।

Baleno में कंपनी का 1.2-लीटर DualJet Dual-VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89.73 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। वहीं CNG वेरिएंट में यह इंजन 77.5 bhp की पावर और 98.5 Nm टॉर्क के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आता है। कीमत में यह कटौती हाल ही में लागू किए गए GST रिवीजन और व्यापक आर्थिक सुधारों जैसे RBI के रेपो रेट कट और इनकम टैक्स रिबेट की वजह से संभव हुई है। कंपनी का अनुमान है कि ग्राहकों को औसतन 8.5% का नेट बेनिफिट मिलेगा, जबकि Ertiga और XL6 जैसे मॉडलों पर लगभग 3.5% का फायदा होगा।

Maruti Suzuki ने स्पष्ट किया है कि ये नई कीमतें सीमित अवधि के लिए हैं और मौजूदा कैलेंडर ईयर के अंत तक ही लागू रहेंगी। इसके बाद कंपनी इनका पुनर्मूल्यांकन करेगी। इंडिया जैसे बाजार में, जहां 266 मिलियन टू-व्हीलर और केवल 48 मिलियन कारें हैं, मारुति का मानना है कि हैचबैक ग्राहकों के लिए टू-व्हीलर से कार की ओर कदम बढ़ाने का सबसे आसान विकल्प बनी हुई हैं। कंपनी की Alto अब तक 4.6 मिलियन यूनिट्स बेच चुकी है, जबकि WagonR पिछले चार साल से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। Baleno की नई कीमतें इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाती हैं। उम्मीद है कि इससे इसकी बिक्री में और तेजी आएगी।

82,490 रुपये में E-Luna Prime लॉन्च, 10 पैसे में 1 किलोमीटर, अब पेट्रोल नहीं, करंट से दौड़ेगी

नई दिल्ली: Kinetic Green ने इंडिया में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल E-Luna Prime लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹82,490 रखी गई है। यह दो वेरिएंट में आएगी, जिनकी रेंज 110 किमी और 140 किमी है। इस मोटरसाइकिल को इस तरह बनाया गया है कि यह शहर और गांव दोनों जगह के राइडर्स के लिए आरामदायक और उपयोगी साबित हो।

इसमें मजबूत 16-इंच अलॉय व्हील्स, डिजिटल मीटर, चमकदार LED हेडलैम्प, आरामदायक सीट और सामान रखने की जगह दी गई है। Luna Prime एक पर्सनल बाइक ही नहीं है, बल्कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग इसे कमर्शियल कामों में भी इस्तेमाल कर सकें। छोटे दुकानदार इसे सामान लाने-ले जाने में उपयोग कर सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग इससे खेती-बाड़ी से जुड़ा सामान ढो सकते हैं। डिलिवरी बॉय या छोटे बिज़नेस इसे कार्गो/डिलीवरी व्हीकल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।E-Luna Prime एक किफायती, बहुउपयोगी और शहरी व ग्रामीण ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।

कंपनी का दावा है कि इसकी कुल ओनरशिप कॉस्ट सिर्फ ₹2,500 महीने है (EMI और रनिंग कॉस्ट समेत), जबकि पेट्रोल मोटरसाइकिल्स पर यह खर्च लगभग 7,500 रुपये आता है। सिर्फ 10 पैसे प्रति किमी की रनिंग कॉस्ट पर चलने वाली यह बाइक ग्राहकों को सालाना करीब 60,000 रुपये की बचत करा सकती है। कंपनी ने बताया कि अब तक E-Luna सीरीज़ की 25,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। E-Luna Prime के जरिए Kinetic Green देश के मास कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में उतर रही है और इसे 100cc–110cc पेट्रोल बाइक्स के किफायती विकल्प के तौर पर पेश कर रही है।

E-Luna Prime को देशभर में कंपनी के 300 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क के जरिए 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि Kinetic Green ने हाल ही में $25 मिलियन (करीब ₹210 करोड़) की फंडिंग UK-आधारित Greater Pacific Capital से जुटाई है और साथ ही Tonino Lamborghini के साथ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट और लाइफस्टाइल व्हीकल बनाने के लिए जॉइंट वेंचर किया है।

Montra Electric ने इंडिया में लॉन्च किया Rhino 5538 EV 4×2 TT, मात्र 6 मिनट में बैटरी स्वैप की सुविधा

गुरुग्राम: मुरुगप्पा समूह के स्वच्छ मोबिलिटी ब्रांड Montra Electric EM&HCV (IPLTech Electric Private Limited) ने आज हरियाणा के मानेसर स्थित अपने संयंत्र से भारत के इलेक्ट्रिक हेवी कमर्शियल व्हीकल (EM&HCV) सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाया। कंपनी ने बिल्कुल नया Rhino 5538 EV 4×2 TT ट्रक लॉन्च किया और साथ ही अपनी Rhino ट्रक रेंज के लिए बैटरी स्वैप तकनीक की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही, Montra Electric ने भारत के पहले पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित, स्वचालित बैटरी प्लांट और स्वचालित निर्देशित वाहनों (AGV) से एकीकृत एक नई कन्वेयर लाइन का भी उद्घाटन किया।

Rhino 5538 EV 4×2 TT: प्रदर्शन और रेंज

नया Rhino 5538 EV 4×2 TT भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के वैश्विक मानचित्र पर लाने का प्रतीक है।
पावर और टॉर्क: यह ट्रक 282 kWh LFP बैटरी द्वारा संचालित है, जो 380 HP की पावर और 2000 Nm का जबरदस्त टॉर्क प्रदान करता है।
रेंज: मानक परीक्षण स्थितियों के तहत, यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 198 km* की रेंज देता है।
क्षमता: इसका सकल संयोजन भार (GCW) 55 टन है, जो इसे लंबी दूरी के माल परिवहन के लिए एक बहुमुखी और मजबूत समाधान बनाता है।
कीमत: फिक्स्ड-बैटरी संस्करण के लिए ट्रक की कीमत ₹1.15 करोड़ (एक्स-फैक्ट्री) है।

बैटरी स्वैप तकनीक: एक क्रांतिकारी बदलाव

Montra Electric ने एक ऐसी तकनीक पेश की है जो भारी-भरकम ट्रकों में रेंज और डाउनटाइम की चिंता को दूर करती है:
फास्ट स्वैप: स्वैप प्रक्रिया में 6 मिनट से भी कम समय लगता है, जबकि पारंपरिक फास्ट चार्जिंग में एक घंटे से अधिक का समय लगता है।
क्षमता: 7+1 कॉन्फ़िगरेशन वाला यह स्वचालित प्लांट अधिकतम उपयोग पर प्रति दिन 160 से अधिक स्वैप संभाल सकता है।
उपलब्धता: Rhino 5538 EV 4×2 TT दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा: बैटरी स्वैप विकल्प और एक मानक एकीकृत बैटरी पैक।

Montra Electric के अध्यक्ष अरुण मुरुगप्पन ने कहा कि, “विभिन्न क्षेत्रों में भारी-भरकम ट्रकों के लिए बैटरी बदलने और विशेष रूप से निर्मित प्लेटफ़ॉर्म जैसे नवाचारों के साथ, हम स्वच्छ गतिशीलता को फ्लीट ऑपरेटरों के लिए सहज, विश्वसनीय और आर्थिक रूप से व्यवहार्य बना रहे हैं।”

INDIA बनेगा Nothing और CMF का मैन्युफैक्चरिंग हब, $200M के निवेश से मिलेंगी 1,800 नई नौकरियां

नई दिल्ली: लंदन की टेक कंपनी Nothing ने फैसला किया है कि कंपनी का सब-ब्रैंड CMF अब एक अलग और स्वतंत्र कंपनी की तरह काम करेगा। इसका ग्लोबल हेडक्वार्टर इंडिया में होगा। इंडिया अब Nothing और CMF का मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। CMF के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), प्रोडक्शन और पूरी दुनिया के ऑपरेशन भारत से चलेंगे। ये भारत में नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी कंपनियों का ग्लोबल बेस बन सकता है।

Nothing और इंडिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Optiemus Infracom Limited ने मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाई है।
 इसका मकसद इंडिया को Nothing और CMF प्रोडक्ट्स का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनाना है। इस कदम से Make in India मिशन मजबूत होगा और अगले तीन सालों में 1,800 से ज्यादा नई नौकरियां भारत में पैदा होंगी। इस साझेदारी के पहले Nothing ने भारत में USD $200 मिलियन का निवेश किया है। Nothing के CEO Carl Pei ने कहा कि भारत अब दुनिया की स्मार्टफोन इंडस्ट्री का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। CMF को मार्केट से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

Optiemus के Executive Chairman Ashok Gupta ने कहा कि Nothing के साथ यह साझेदारी उनकी वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को और मजबूत करेगी। इससे न सिर्फ हाई-टेक प्रोडक्शन बढ़ेगा, बल्कि भारत में बने प्रोडक्ट्स को दुनिया भर में एक्सपोर्ट करने का रास्ता भी खोलेगी। उन्होंने इसे Make in India और आत्मनिर्भर भारत की ताकत का असली प्रतीक बताया।
भारत अब सिर्फ स्मार्टफोन बनाने वाला देश नहीं, बल्कि डिज़ाइन से लेकर ग्लोबल एक्सपोर्ट तक पूरी स्मार्टफोन वैल्यू-चेन का हब बनने जा रहा है। इस घोषणा से पहले CMF ने अपने ग्लोबल मार्केटिंग संचालन को भारत स्थानांतरित किया है। Nothing के USD $200 मिलियन Series C फंडिंग हासिल करने से कंपनी का इवैल्यूएशन $1.3 बिलियन हो गया।

Maruti Suzuki INVICTO को Bharat NCAP में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग, 6 एयरबैग्स से और महफूज रहेंगे आप

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India की प्रीमियम Strong Hybrid UV INVICTO ने Bharat NCAP में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल कर भारतीय कार बाजार में अपनी सुरक्षा के स्टैंडर्ड को और ऊंचा कर दिया है। यह तीन-पंक्ति वाली SUV अपने मजबूत डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। NEXA Safety Shield के तहत आने वाली सभी सुरक्षा तकनीकों से लैस है।

Maruti Suzuki India के MD और CEO, Hisashi Takeuchi ने कहा कि INVICTO को Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। यह रेटिंग भारतीय ग्राहकों को विश्वसनीय और सुरक्षित विकल्प चुनने का अवसर देगी। कंपनी पहले ही 15 मॉडलों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड देती है, जिनमें Alto K10, Celerio, Wagon R, Swift, Baleno, Brezza, VICTORIS, Grand Vitara, Jimny, FRONX, Dzire, XL6, Ertiga, Eeco PV और INVICTO शामिल हैं। NEXA और ARENA Safety Shield के जरिए Maruti Suzuki ने अपने सभी मॉडलों में एडवांस सुरक्षा फीचर्स को स्टैंडर्ड किया है।

INVICTO में 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड और कर्टन), Suzuki Connect के एडवांस फीचर्स, e-Call फंक्शन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स, Tyre Pressure Monitoring System, Electronic Parking Brake (EPB) + Auto Hold, ABS + EBD, ESP® with Hill Hold Assist, 3-पॉइंट ELR सीटबेल्ट्स, Isofix चाइल्ड सीट एंकर, और 360° व्यू कैमरा मौजूद हैं। इसके अलावा, यह SUVफ्रंटल, साइड और पेडेस्ट्रियन इम्पैक्ट सुरक्षा मानकों पर खरा उतरती है।

इस रेटिंग के साथ INVICTO, Maruti Suzuki के 5-स्टार Bharat NCAP पोर्टफोलियो में शामिल हो गई है, जिसमें पहले से ही All-New Dzire और VICTORIS शामिल हैं। INVICTO अपने एडवांस Strong Hybrid पॉवरट्रेन के साथ भी खास है। यह सिर्फ सुरक्षित नहीं, बल्कि पावरफुल और एफिशिएंट भी है, जिससे लंबी ड्राइव, सिटी ट्रैफिक और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मार्ट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है।

दिवाली पर इंडिया में रंग बदलता फोन Oppo Reno14 5G : ब्लैक से हो जाएगा गोल्ड

नई दिल्ली: OPPO Reno14 सीरीज़ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद कंपनी ने Oppo Reno14 5G Diwali Edition पेश किया है। यह स्पेशल एडिशन इंडिया के लिए डिजाइन किया गया है। फोन का बैक डिजाइन भारत की संस्कृति और त्योहारों को दिखाने के लिए बनाया गया है। इसमें मंडला भारतीय परंपरा में संतुलन और शांति का प्रतीक है। इसमें मोर सौंदर्य, समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। इसके चारों ओर दीयों का फेस्टिव पैटर्न हैं, जो दीपावली के रोशनी और खुशी को दर्शाते हैं।

OPPO Reno14 सीरीज़ में पहली बार हीट-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी पेश की गई है। यह भारत में पहली बार पेश किया गया फीचर है। फोन का रंग बदलता है। जैसे ही आपकी हाथ की गर्मी फोन को छूती है, फोन का बैक पैनल ब्लैक से गोल्ड में बदल जाता है। इसे GlowShift Technology कहा जाता है। जब तापमान 8 डिग्री से नीचे रहता है और फोन या आपके हाथ की गर्मी कम होती है तो बैक पैनल काला रहता है। 29–34℃ पर पर बैक पैनल ब्लैक से गोल्ड की तरफ धीरे-धीरे बदलता है। रंग धीरे-धीरे चमकता और बदलता है। 35℃ और ऊपर पहुंचने पर यह गोल्ड का हो जाता है। जब फोन ब्लैक से गोल्ड में बदलता है, तो यह दीपावली के त्योहार की भावना को दर्शाता है।

8GB + 256GB वेरिएंट के फोन की कीमत 39,999 रुपये है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। दिवाली के मौके पर, यह फोन 36,999 रुपये में भी खरीदा जा सकता है। 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो (3.5x ज़ूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP सेल्फ़ी का फीचर है। यह MediaTek Dimensity 8350 से लैस है। 6000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग में सक्षम है। अगर आप क्रेडिट कार्ड या EMI से खरीदते हैं, तो तुरंत 2,000–3,000 की छूट मिलती है।

फोन खरीदने के लिए तुरंत डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं है। 8 महीने में भुगतान कर सकते हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 3,000 रुपये मिलते हैं। Jio प्रीपेड ₹1199 प्लान लेने पर 6 महीने के लिए कुछ पॉपुलर OTT ऐप्स मुफ्त। कुछ lucky ग्राहकों को एक साथ ₹10 लाख नकद जीतने का मौका मिलेगा। हर दिन एक lucky विजेता को ₹1 लाख नकद मिलेगा।

इंडिया में Snapdragon 8 Elite Gen 5 पहली बार, GT 8 Pro स्मार्टफोन में गेमिंग धमाका

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रैंड realme ने अपने नए फ्लैगशिप realme GT 8 Pro को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह फोन जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। GT 8 Pro को Qualcomm के सबसे नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस किया गया है, जिससे यह भारत में इस चिपसेट वाला पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन बन गया है।

GT 8 Pro realme GT सीरीज की दूसरी लगातार पीढ़ी है, जो Qualcomm के प्रीमियम मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ भारत में लॉन्च हो रही है। पिछली पीढ़ी GT 7 Pro ने 2024 में Snapdragon 8 Elite चिप को पेश किया था। नया GT 8 Pro हाई-एंड स्मार्टफोन सेगमेंट में नए मानक स्थापित करता है और realme की प्रीमियम मार्केट में बढ़ती पकड़ को और मजबूत करता है। यह डिवाइस बेहतरीन परफॉर्मेंस, हाई लेवल गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार है।

Qualcomm का यह नया फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म अगले स्तर की पावर और एफिशिएंसी पेश करता है। TSMC के N3p 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी से बना यह चिप ऊर्जा की खपत को कम करते हुए उच्च प्रदर्शन देता है। इसमें 2+6 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर आर्किटेक्चर है और यह मानक कॉन्फ़िगरेशन में 4.61 GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ चल सकता है। realme की GT BOOST 3.0 एनर्जी एफिशिएंसी टेक्नोलॉजी के साथ GT 8 Pro गेमिंग में भी बेजोड़ अनुभव देता है। यह डिवाइस BGMI और Genshin Impact जैसे दो भारी गेम्स को एक साथ उच्च फ्रेम रेट पर 1 घंटे तक चलाने में सक्षम है।

ब्रैंड का मिशन है “Make it real”, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को सबके लिए आसान बनाना। realme ने दुनिया की सबसे तेज़ 320W सुपरसोनिक चार्जिंग और AI Edit Genie जैसे AI फीचर्स पहले ही अपने फोन में दे दिए हैं। mid-range स्मार्टफोन्स में फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स जैसे पेरिस्कोप कैमरा, डेडिकेटेड GPU और 7000mAh बैटरी भी पहले ही पेश की है।

TVS का इटली CoE : अब दुनिया भर की सड़कों पर धूम मचाएंगी इंडियन मोटरसाइकिलें

बेंगलुरु: इंडिया की लोकप्रिय टू और थ्री-व्हीलर निर्माता TVS Motor Company ने इटली के बोलोग्ना में अपना ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) फॉर डिजाइन एंड इंजीनियरिंग स्थापित करने की घोषणा की। कंपनी ने इटली की Engines Engineering S.p.A. का अधिग्रहण किया। यह कंपनी हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल और MotoGP रेसिंग में माहिर है। डिज़ाइन और इंजीनियरिंग का बेहतरीन केंद्र अब यूरोप में भी TVS के पास है। यहां से तैयार होने वाली मोटरसाइकिलें उच्च गुणवत्ता, प्रीमियम डिज़ाइन और हाई-परफॉर्मेंस के साथ ग्लोबल लेवल की होंगी और दुनिया की सड़कों पर अपनी ताकत और खूबसूरती दिखाएँगी।

TVS ने CoE Global Centre of Excellence के रूप में ऐसा खास केंद्र खोला है जहां नई मोटरसाइकिल और वाहनों की बेहतर ढंग से इंजिनियरिंग और डिजाइनिंग होगी। यहां भविष्य के स्मार्ट वाहन तैयार होंगे, जो टेक्नोलॉजी से लैस, पर्यावरण के अनुकूल और कनेक्टेड होंगे। यहां दुनिया भर के एक्सपर्ट्स और कंपनियां एक ही प्लैटफॉर्म पर अपना अनुभव शेयर करेंगे। TVS का यह नया Global Centre of Excellence (CoE) Norton Motorcycles की प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने की क्षमता को और मजबूत बनाएगा। CoE की मदद से नई तकनीक और डिज़ाइन क्षमताओं को Norton में शामिल करना आसान होगा, जिससे उच्च परफॉर्मेंस और मॉडर्न लग्ज़री मोटरसाइकिलें बनेंगी। Norton अपनी पुरानी और आइकोनिक पहचान बनाए रखते हुए भविष्य की नई मोटरसाइकिल भी पेश कर सकेगी।

इस पहल से TVS Motor से नई बाइक्स जल्दी तैयार हो सकेंगी। यहां कंप्यूटर पर वाहन का परीक्षण किया जाएगा। एक ही आधार से वाहनों के कई तरह के मॉडल जल्दी बनेंगे। CoE आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के डिज़ाइन टूल्स, नए और हल्के मटीरियल और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसका उद्देश्य स्मार्ट, कनेक्टेड और पर्यावरण के अनुकूल वाहन बनाना है। वाहन सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। CoE में दुनिया भर से बेहतरीन इंजीनियर और डिजाइनर साथ आएंगे। यूनिवर्सिटीज, स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों और सप्लायर्स के साथ मिलकर नई और क्रांतिकारी तकनीक तैयार होगी। TVS का CoE ग्लोवल लेवल पर इनोवेशन और नए विचारों का केंद्र बनेगा।

गेमिंग का शहंशाह OnePlus 15 जल्द आ रहा है INDIA

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रैंड OnePlus ने आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 पेश किया। यह डिवाइस दुनिया के उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। कंपनी के संस्थापक पीट लाउ के अनुसार यह फोन OnePlus और Qualcomm के वर्षों पुराने सहयोग की विरासत को का प्रतीक है। OnePlus 15 पुराने अनुभव और तकनीक के साथ नया, तेज़ और स्मार्ट स्मार्टफोन है जो दिनभर काम करेगा।

OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 CPU है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बहुत तेज़ और शक्तिशाली बनाता है। या DetailMax इमेज इंजन तस्वीरों और विडियो को ज़बरदस्त क्लियर और रियलिस्टिक बनाता है। हर फोटो असली जिंदगी की तरह दिखेगी और हर विडियो शानदार क्वॉलिटी में होगा। फोन लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी ठंडा रहता है, जिससे स्मार्टफोन तकनीक, गेमिंग और प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी के नए मानक को स्थापित करने वाला है, हमेशा स्मूद और बिना रुकावट के चलता है।

यह फोन पॉपुलर गेम्स में बेजोड़ गेमिंग का अनुभव देता है। खेलते समय स्पीड और ग्राफिक्स दोनों शानदार रहते हैं। OnePlus 15 गेमिंग के लिए बना एक सुपरचार्ज्ड स्मार्टफोन है। चाहे आप PUBG, BGMI या कोई हाई-एंड गेम खेलें, अनुभव हमेशा मज़ेदार रहेगा। यह फोन गेमर्स, टेक प्रेमियों और प्रीमियम यूज़र्स के लिए बनाया गया है।