Montra Electric का मानेसर में EV ट्रक प्लांट, इंडिया की पहली ऑल-वुमन बैटरी यूनिट

गुरुग्राम: मुरुगप्पा ग्रुप की क्लीन मोबिलिटी ब्रांड Montra Electric ने मानेसर, हरियाणा में अपना अत्याधुनिक eHCV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लॉन्च किया। इस प्लांट में हैवी कमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रकों का निर्माण होगा। भारत धीरे-धीरे ग्रीन मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। यह भारत की पहली ऑल-वुमन बैटरी यूनिट है, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।

डिजाइन, असेंबली, क्वॉलिटी चेक और टेस्टिंग—सभी स्टेप्स में महिलाएं शामिल हैं। यह इकाई महिलाओं को तकनीकी और इंडस्ट्रियल फील्ड में नई नौकरी और अवसर देती है। Montra Electric का मानेसर प्लांट मुख्य रूप से EV ट्रक (eHCV) बनाने का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। प्लांट में बैटरी असेंबली के लिए भारत की पहली पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित ऑटोमेटेड यूनिट शामिल है। पूरा प्लांट EV ट्रक बनाने के लिए है। बैटरी सेक्शन: उसी प्लांट का हिस्सा है, और वही ऑल-वूमन बैटरी यूनिट है। गौरतलब है कि Montra Electric ने अब तक भारत का पहला 55 टन इलेक्ट्रिक ट्रक ट्रेलर Rhino और भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर E-27 लॉन्च किया है। यह भारत की पहली ऑल-वुमन बैटरी यूनिट है, जो महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देती है। प्लांट में बैटरी रीसाइक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और भविष्य में रिन्यूएबल एनर्जी की योजना शामिल हैं।

Montra Electric का नया मानेसर प्लांट सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि तकनीक, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी का पूरा हब है। भारत की पहली पूरी तरह महिलाओं की ओर से संचालित ऑटोमेटेड बैटरी लाइन, जो इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रही है। उत्पादन तेज़, कुशल और आधुनिक होगा। यहां सालाना 6,000 ट्रक बनेंगे। जरूरत पड़ने पर इसे 7,500 तक बढ़ाया जा सकता है। फैक्ट्री 2.55 लाख वर्ग फीट में फैली है, जिसमें 1.5 लाख वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया शामिल है। 60% रोबोटिक्स इंटीग्रेशन और Industry 4.0 प्रैक्टिसेस से उत्पादन स्मार्ट और हाई-टेक होगा।

74% पार्ट्स और कंपोनेंट्स इंडिया में ही बनेंगे। फैक्ट्री स्थानीय कंपनियों और सप्लायर्स को सपोर्ट करती है। इससे सप्लाई चेन मजबूत और टिकाऊ होIR, यानी उत्पादन में रुकावट कम होगी और लागत नियंत्रित रहेगी। फैक्ट्री में बैटरी रीसाइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा होगी। भविष्य में सोलर या रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। यह फैक्ट्री सिर्फ ट्रक बनाने के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी डिजाइन की गई है।

दिवाली से पहले धमाका : लग्जरी का नया अवतार Mercedes E-Class कार 6 लाख तक सस्ती

नई दिल्ली: Mercedes की सबसे ज्यादा बिकने वाली बेस्टसेलिंग E-Class Long Wheelbase (LWB) की कीमतों में काफी कटौती हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों के लिए दिवाली की रौनक और बढ़ाने का ऐलान किया था। इसी तर्ज पर सरकार ने GST कटौती का फायदा अब सीधे ग्राहकों तक पहुंचा है। कंपनी ने गाड़ियों के दाम 6 लाख रुपये तक घटा दिए हैं। E200 अब सिर्फ 78.5 लाख रुपये में मिलेगी। E220d (डीज़ल) की कीमत 80.5 लाख रुपये होगी। E450 4MATIC AMG Line की कीमत 91.7 लाख रुपये होगी।

E200 (204hp, 2.0L टर्बो पेट्रोल) रेंज का इंजन बेस मॉडल है, लेकिन इसमें भी दमदार पावर है। 204 हॉर्सपावर से गाड़ी तेज़ गति से रफ्तार पकड़ती है और हाइवे पर शान से दौड़ती है। 2.0L टर्बो इंजन पावर के साथ बेहतर माइलेज भी देता है। E220d (197hp, 2.0L डीज़ल) कंपनी की एकमात्र डीज़ल गाड़ी है। 197 हॉर्स पावर और डीज़ल इंजन की वजह से यह लंबी दूरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है। E450 AMG Line (381hp, 3.0L 6-सिलेंडर पेट्रोल + 4MATIC AWD) टॉप मॉडल है ।

इसमें स्पोटर्स कार जैसा अहसास मिलता है। 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे किसी भी सड़क (गीली, फिसलन भरी या पहाड़ी) पर पकड़ और बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। सभी वैरिएंट्स में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम (23hp अतिरिक्त पावर) है। इंजन के साथ एक छोटी इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी है। गाड़ी स्टार्ट करते समय, अचानक स्पीड बढ़ाने पर या माइलेज सुधारने में यह मदद करता है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स गाड़ी हर स्पीड पर बेहतरीन ढंग से चलती है। इंजन पर लोड कम रहता है और माइलेज बेहतर मिलती है।

E200 में पेट्रोल वाली गाड़ियां पसंद करने वाले उपभोक्ताओं को लग्ज़री + दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। E220d लंबी दूरी और माइलेज चाहने वालों के लिए परफेक्ट डीज़ल गाड़ी है। E450 AMG Line में आपको स्पोर्ट्स कार का मज़ा और लग्ज़री सेडान की आरामदायक राइड, दोनों का मजा आपको एक साथ मिलेगा। अक्टूबर 2024 में E-Class LWB को लॉन्च किया गया था। सेल्स के मामले में ये पहले से ही मर्सिडीज़ की स्टार गाड़ी बन चुकी है। यह गाड़ी Verde Silver कलर, Graphite Grey, High-Tech Silver, Nautic Blue और Obsidian Black शेड्स में मौजूद हैं।

100% मनोरंजन के लिए INDIA में Acerpure Nitro Gaming Series टीवी लॉन्च, घर बनेगा सिनेमाहॉल

नई दिल्ली: Acerpure India ने इंडिया में Nitro Series Gaming TVs लॉन्च कर दिया हैं। ये टीवी खासतौर पर गेमिंग और एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बनाए गए हैं। ये टीवी Flipkart पर ही खरीदे जा सकते हैं। सबसे सस्ता मॉडल 18,999 रुपयों से शुरू होता है। Nitro Series में बड़े मॉडल Nitro 65 QLED TV की कीमत 37,499 रुपये है। गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए हाईक्वॉलिटी टीवी इंडिया में Flipkart से खरीदा जा सकते हैं। आगामी Big Billion Days के लिए विशेष फेस्टिव ऑफ़र्स भी हैं।

Nitro Series Gaming TV 43 इंच, 55, 65 और 75 इंच में खरीदा जा सकता है। यह Smart TV प्लेटफॉर्म है, जिसमें Google TV 5.0 + Android 14 है। पर्सनलाइज्ड इंटरफेस में हजारों ऐप्स और वॉइस कंट्रोल (Google Assistant) की सुविधा है। Dolby Atmos और इन-बिल्ट सबवूफर से घर में थिएटर जैसी आवाज महसूस होती है। फैमिली या दोस्तों के साथ मस्ती और एंटरटेनमेंट बढ़ाने के लिए कराओके मोड है।

Nitro Series TV में 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन हर सेकंड 120 बार अपडेट होती है, जिससे गेम या मूवी में झटके नहीं महसूस होते। ALLM (Auto Low Latency Mode) से टीवी अपने आप गेमिंग मोड में चला जाता है। VRR (Variable Refresh Rate) से टीवी और गेमिंग कंसोल/पीसी के बीच फ्रेम रेट सिंक करता है, जिससे स्क्रीन पर आने वाली तस्वीरों में धुंधलापन कम दिखता है। MEMC (Motion Estimation Motion Compensation) से टीवी हर मूवमेंट के फ्रेम्स को स्मार्ट तरीके से बढ़ाता है ।

Nitro Series TV की तस्वीर और परफॉर्मेंस दोनों शानदार हैं। AI Picture Quality (AIPQ) से टीवी अपने आप ब्राइटनेस, शार्पनेस और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करता है। 2GB RAM + 16GB RO से ये टीवी मल्टीटास्किंग के लिए तैयार रहता है। गेम पैड सपोर्ट से गेमिंग कंट्रोलर से सीधे टीवी पर गेम खेल सकते हैं, आसान और मज़ेदार। Nitro Series TV पर मूवी या सीरीज़ रियल जैसे दिखती हैं। मूवी के फ्रेम, मूवमेंट और रंगों में कोई अनचाहा बदलाव नहीं आता। आप सिनेमाघर जैसा माहौल घर पर ही महसूस कर सकते हैं।

All-New Destini 110 “हीरो का स्कूटर – स्कूटर का हीरो” लॉन्च, हर फैमिली का भरोसेमंद हमसफर

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली कंपनी HERO MotoCorp ने All-New Destini 110 लॉन्च किया है। यह स्कूटर खासतौर पर परिवार वालों और पहली बार स्कूटर लेने वालों के लिए बनाया गया है। इसकी टैगलाइन “Hero Ka Scooter – Scooter Ka Hero” है। यह दिखने में स्टाइलिश है। समय के साथ फैशन में भी फिट बैठता है।

All-New Destini 110 Neo Retro डिज़ाइन में लॉन्च किया गया है। स्कूटर का लुक पुराना + नया (रिट्रो + मॉडर्न) दोनों का मिश्रण है। स्कूटर के किनारे और कुछ हिस्सों पर चमकदार क्रोम फिनिश है, जिससे यह दिखने में प्रीमियम और शानदार लगता है। पावरफुल प्रोजेक्टर LED हेडलैंप से रात में या कम रोशनी में भी साफ़ और सुरक्षित राइडिंग होती है। पीछे की लाइट H-शेप में है, जो स्कूटर को अलग और पहचानने लायक बनाती है।

All-New Destini 110cc का इंजन छोटा लेकिन दमदार है। शहर में रोज़ाना के सफर, ट्रैफिक में राइड या लंबी दूरी, सब में आसानी से काम करता है। इसमें i3s Idle Stop-Start System और वन-वे क्लच है। i3s सिस्टम इंजन को तब ऑटोमैटिक बंद करता है, जब स्कूटर चल नहीं रहा हो। वन-वे क्लच राइड को स्मूथ बनाता है और स्टार्ट/स्टॉप में झटका नहीं लगता। स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में लगभग 56 किलोमीटर चल सकता है।

All-New Destini 110 में तीन बड़े मेटल पैनल हैं। इसमें 785 mm लंबी सीट + इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट की सुविधा दी गई है। यह सेगमेंट में सबसे लंबी सीट है। Destini 110 दो वेरिएंट में उपलब्ध है – VX Cast Drum और ZX Cast Disc। VX Cast Drum वेरिएंट Eternal White, Matt Steel Grey और Nexus Blue में मिलता है। ZX Cast Disc वेरिएंट Aqua Grey, Nexus Blue और Groovy Red कलर में उपलब्ध है। VX Cast Drum वेरिएंट की दिल्ली में Ex-Showroom कीमत 72 हजार रुपये हैं। ZX Cast Disc वेरिएंट की दिल्ली में Ex-Showroom कीमत 79,000 रुपये में मिलेगी। यह स्कूटर अलग-अलग वेरिएंट में अलग कीमतों पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे Hero MotoCorp के डीलरशिप्स से खरीद सकते हैं। हर जगह एक साथ बिक्री शुरू नहीं होगी। पहले कुछ शहरों या डीलरशिप्स में शुरू होगी और फिर धीरे-धीरे पूरे देश में उपलब्ध होगी।

Amazon पर फेस्टिव धमाका : HONOR X7c 5G केवल 13,999 रुपये में, EMI में भी खरीद सकते हैं

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक ब्रांड HONOR ने Amazon Great Indian Festival 2025 के लिए अपने स्पेशल फेस्टिव ऑफ़र्स की घोषणा कर दी है। HONOR X7c 5G और HONOR X9c 5G स्मार्टफोन आकर्षक कीमत और No Cost EMI पर उपलब्ध होंगे। HONOR X7c 5G अब 13,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी नियमित कीमत 15,999 रुपये है।इस फोन को आप आऐसान मासिक किस्तों पर भी खरीद सकते हैं, जिसमें आपका कोई ब्याज नहीं लगेगा। ऑफर 23 सितंबर, रात 12 बजे से सिर्फ Amazon.in पर शुरू होंगे।

HONOR X7c 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है, जो फोन का दिमाग है। यह तेज़ प्रोसेसिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी बढ़िया है। 5200mAh बैटरी + 35W फास्ट चार्जिंग से फोन पूरे दिन आसानी से चलेगा और 35W फास्ट चार्ज से जल्दी चार्ज हो जाएगा। 120Hz डिस्प्ले से स्क्रीन स्क्रॉलिंग, गेमिंग और विडियो देखने का अनुभव और बेहतर होगा। 50MP AI Motion Sensing कैमरे से हाई-क्वालिटी फोटो और विडियो, मूवमेंट और मोशन को भी स्मार्ट तरीके से कैप्चर करता है। SGS 5-star drop/crush resistant + IP64 प्रोटेक्शन: फोन मजबूत और टिकाऊ है। गिरने, दबाव पड़ने, पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।

वहीं, HONOR X9c 5G एक प्रीमियम और टिकाऊ 5G स्मार्टफोन है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स हैं। इसकी फेस्टिव स्पेशल प्राइस 19,999 रुपये रखी गई है। (नियमित रूप से 22,999 में मिलेगा) HONOR X9c 5G में SGS-certified ultra-bounce AMOLED curved display है। इसकी स्क्रीन मजबूत और टिकाऊ है। स्क्रीन किनारों पर हल्की घुमावदार है। AMOLED technology के कारण रंग ज़्यादा जीवंत और कॉन्ट्रास्ट शानदार दिखता है।

108MP OIS मुख्य कैमरा बेहद हाई-क्वालिटी फोटो और विडियो ले सकता है। 6600mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें लंबा बैटरी बैकअप है। फोन की बैटरी पूरे दिन या 1–2 दिन आसानी से चल सकती है। 66W फास्ट चार्जिंग से कम समय में बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। 7.98mm अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ मिलने वाला फोन स्टाइलिश है। हाथ में पकड़ने में आरामदायक और पॉकेट में आसानी से फिट हो जाता है। दिखने में प्रीमियम लगता है और यूज में सुपर कंफर्टेबल है।

पहियों पर फाइटर जेट : 2.49 लाख में Ultraviolette X-47 क्रॉसओवर लॉन्च, बुकिंग 999 रुपये में

नई दिल्ली: इंडियन स्टार्टअप Ultraviolette ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने आज दुनिया की पहली रडार और कैमरे सै लैस मोटरसाइकिल X-47 Crossover लॉन्च की। Ultraviolette X-47 Crossover की लॉन्चिंग प्राइस 2,49,000 रुपये रखी गई है, लेकिन ये ऑफर सिर्फ पहले 1000 कस्टमर्स के लिए है। बुकिंग 999 रुपये में Ultraviolette की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इंडिया में डिलिवरी अक्टूबर 2025 से और ग्लोबल डिलीवरी 2026 से शुरू होगी।

इसमें रडार और कैमरा दोनों का इंटीग्रेशन है, जो पहले किसी भी मोटरसाइकिल में कमर्शियल तौर पर नहीं मिला था। ये बाइक खुद ब्लाइंड स्पॉट, ओवरटेकिंग व्हीकल और पीछे से आने वाले खतरे को पकड़कर आपको अलर्ट कर सकती है। इसका टेक्नोलॉजी लेवल कारों के एडवांस्ड ADAS सिस्टम जैसा है, लेकिन इसे मोटरसाइकिल की डायनामिक्स के हिसाब से बनाया गया है।


Ultraviolette X-47 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है, बल्कि इसे चलता-फिरता “फाइटर जेट ऑन व्हील्स” कह सकते हैं। इसमें रडार है, जो आपको पीछे और साइड से आने वाले वाहनों की नज़र रखने वाला गार्ड बनकर अलर्ट करता है। इसमें दुनिया का सबसे पावरफुल ऑनबोर्ड चार्जर है, यानी बाइक को आप घर पर ही कार चार्जर से आसानी से चार्ज कर सकते हैं। ड्यूल डैशकैम और टचस्क्रीन से बाइक खुद आपकी राइड रिकॉर्ड करेगी, जैसे ब्लैक बॉक्स हर फाइटर जेट में होता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Ultraviolette X-47 किसी स्पोर्ट्स बाइक से कम नहीं है। 40 hp पावर और 610 Nm का टॉर्क इसे रॉकेट जैसी तेज़ पिकअप देता है। 0 से 60 km/h सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है। 145 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड इसे हाइवे पर भी दमदार बनाती है। 323 km की IDC रेंज से एक बार चार्ज करके लंबी दूरी आराम से तय कर सकते हैं। Ultraviolette X-47 डिजाइन और कंफर्ट में भी पूरी तरह प्रीमियम पैकेज है। 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस के फीचर से शहर की स्पीड ब्रेकर से लेकर कच्ची-पक्की सड़कों तक, गाड़ी चलाने में कहीं भी रुकावट नहीं आती।यह बाइक शहर की सवारी और एडवेंचर राइड्स दोनों में बैलेंस ऑफर करती है।

Oben Electric का डिजिटल दांव: करीब 20,000 की छूट के साथ Rorr EZ Sigma और Rorr EZ की Flipkart पर सेल

बेंगलुरु: इंडिया के घरेलू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Oben Electric ने अपने नए Rorr EZ Sigma और Rorr EZ बाइक को अब Flipkart पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की डिजिटल रिटेल स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिससे ग्राहक अब ऑनलाइन भी आसानी से इन प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स को खरीद पाएंगे। Rorr EZ Sigma की शुरुआती कीमत 1.29 लाख रखी गई है, जिसमें 17,000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.19 लाख से शुरू है। ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा।

Oben Electric की नई बाइक Rorr EZ Sigma अब दो बैटरी विकल्पों 3.4 kWh और 4.4 kWh में उपलब्ध है। यह बाइक 175 किमी तक की IDC रेंज देती है। यह सिर्फ 3.3 सेकंड में 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है। बाइक में तीन राइड मोड – Eco, City और Havoc के साथ रिवर्स मोड भी दिया गया है। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले है, जिसमें नेविगेशन और रियल-टाइम अलर्ट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। नया Electric Red कलर भी इस लाइनअप को और स्टाइलिश बनाता है। कंपनी की पेटेंट LFP बैटरी टेक्नोलॉजी इसे खास बनाती है। यह बैटरी पारंपरिक बैटरियों की तुलना में 50% ज्यादा हीट रेज़िस्टेंस और डबल लाइफ-साइकल देती है।

Oben Electric अपने ग्राहकों को 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वॉरंटी ऑफर कर रही है, जो पूरी तरह ट्रांसफरेबल है। अगर बाइक री-सेल भी हो, तो वॉरंटी नए ग्राहक को भी मिलेगी। ग्राहकों को 5 साल का डेटा कनेक्टिविटी पैक और लाइफटाइम Oben App एक्सेस भी दिया जाएग। Oben सिर्फ ऑनलाइन पर नहीं, बल्कि ऑफलाइन नेटवर्क पर भी बराबर फोकस कर रहा है। कंपनी के पास 50+ शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद हैं। साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 100 से ज्यादा शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम तक ले जाने का लक्ष्य है। Flipkart से जुड़ने के बाद अब ग्राहकों को ऑफलाइन टेस्ट राइड और सर्विस का फायदा मिलेगा। ऑनलाइन बुकिंग व डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

फेस्टिव सीजन में ASUS के लैपटॉप्स पर बंपर ऑफर, अब 35% की बचत

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे टेक कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े ऑफ़र्स की घोषणा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ASUS ने अपने कंज़्यूमर और गेमिंग लैपटॉप्स पर जबरदस्त डिस्काउंट्स और ऑफ़र्स की झड़ी लगा दी है। कंपनी ने कहा है कि Flipkart Big Billion Days Sale में ग्राहक 35% तक का डिस्काउंट, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और पुराने लैपटॉप्स पर एक्सचेंज ऑफ़र का फायदा उठा सकते हैं।

ASUS ने खासतौर पर गेमर्स और पावर यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रीमियम सीरीज़ पर भारी कटौती की है। Vivobook 16X (Intel i5 13th Gen + RTX 3050 GPU) जिसकी असली कीमत 89,990 रुपये है, वह अब सिर्फ 59,990 रुपये में मिलेगी। TUF Gaming A15 (AMD Ryzen 7 + RTX 3050 GPU) 83,990 से घटकर 63,990 में मिल रहा है। वहीं, ROG Strix G16 (i7-14th Gen + RTX 5050 GPU) जैसे हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप की कीमत 1,91,990 रुपये से घटकर 1,54,990 रुपये कर दी गई है।

गेमिंग के अलावा, कंपनी ने अपने AI-पावर्ड और डेली-यूज़ लैपटॉप्स को भी काफी किफायती बना दिया है। Vivobook S16 OLED (Snapdragon X प्रोसेसर के साथ) अब 65,990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसका MRP 89,990 रुपये है। टचस्क्रीन वाला Vivobook S14 Flip (2-in-1) सिर्फ 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए हल्के-फुल्के Vivobook 14 (Intel Core Ultra 5) और Vivobook 14 (Snapdragon X) मॉडल की शुरुआती कीमतें क्रमशः 65,990 रुपये और 52,990 रुपये तय की गई हैं।

ASUS का कहना है कि इस बार कंपनी ने हर तरह के यूज़र्स—चाहे वह स्टूडेंट्स हों, ऑफिस प्रोफेशनल्स हों या हार्डकोर गेमर्स, सबके लिए परफ़ेक्ट लैपटॉप बेहद आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराया है। कंपनी का यह कदम भारतीय मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला साबित होगा। Flipkart Big Billion Days Sale उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से नया लैपटॉप खरीदने का सोच रहे थे। चाहे गेमिंग हो, पढ़ाई हो या प्रोफेशनल वर्क, ASUS के इन ऑफ़र्स ने इस फेस्टिव सीजन को टेक-प्रेमियों के लिए और भी खास बना दिया है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Poco स्मार्टफोन पर बंपर छूट

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। Poco ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन F7, X7 और M7 सीरीज़ के बम्पर डिस्काउंट्स पहले ही घोषित कर दिए हैं। F7 5G 30,000 रुपये से नीचे और X7 और M7 सीरीज़ के फोन बैंक ऑफ़र्स के साथ बेहतरीन कीमतों पर उपलब्ध होंगे। F7 5G की 7,550mAh सुपर बैटरी और बड़े स्टोरेज ऑप्शन अब किफायती कीमत पर। X7 5G और X7 Pro 5G में जबर्दस्त 6,550mAh बैटरी और पावरफुल चिपसेट है।

Poco F7 5G का बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) पहले 31,999 में लॉन्च हुआ था। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी। इसमें 7,550mAh की बैटरी है इसमें लंबा बैकअप मिलता है। F7 5G अब बजट में हाई-एंड परफॉर्मेंस वाला फोन बन गया है, जिसमें बड़ी बैटरी और दमदार स्टोरेज है। Poco X7 Series में कम कीमत में दमदार बैटरी मिलेगी। Poco X7 5G की कीमत अब ₹14,499 हो गई है। Poco X7 Pro 5G की कीमत 19,999 (बैंक ऑफ़र सहित) है। इसकी बैटरी 6,550mAh है। यह लंबे समय तक चार्ज रहती है। लॉन्च के समय X7 5G की कीमत 21,999 रुपये–23,999 रुपये थी और X7 Pro 5G की 27,999 रुपये–29,999 रुपये है।

Poco M7 5G बैंक ऑफर्स समेत 8,799 रुपये में मिल रहा है।Poco M7 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। Poco M7 Plus 5G का बेस वेरिएंट 10,999 रुपये है। सभी मॉडलों में बड़ी बैटरी और पावरफुल चिपसेट – Snapdragon और MediaTek चिपसेट्स। M7 5G की लॉन्चिंग प्राइस 9,999–₹10,999 रुपये है। M7 Pro 5G की कीमत 14,999–16,999 रुपये तक है। M7 Plus 5G की कीमत 13,999–14,999 रुपये तक है।

Flipkart Big Billion Days Sale में फोन, स्मार्टवॉच, TWS, वॉशिंग मशीन, रिफ्रिजरेटर, स्मार्ट होम अप्लायंसेज़ और लैपटॉप पर भी धमाकेदार डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफ़र के साथ कीमत और भी कम हो जाएगी। ये सेल Amazon Great Indian Festival के साथ चल रही है। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Poco के स्मार्टफोन किफायती कीमत, बड़े बैटरी और दमदार परर्फ़ॉर्मेंस के साथ मिलेंगे।

Montra Super Auto ने 175 ई-थ्री व्हीलर रेलवे से भेजे, 72 घंटे में मिली डिलीवरी

नई दिल्ली: Montra Electric Last-Mile Mobility ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ‘Super Auto’ की 175 यूनिट्स की पहली बड़ी रेलवे शिपमेंट सफलतापूर्वक की। ये वाहन आंध्र प्रदेश के ताड़ा से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक भेजे गए, जिससे उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत के डीलरों को ये गाड़ियां त्योहारों से पहले तुरंत उपलब्ध हो गईं। ग्राहकों को इंतजार किए बिना अपनी पसंदीदा Super Auto खरीदने का मौका मिल गया।

अगर इन गाड़ियों को सड़क मार्ग से भेजा जाता तो 17–18 ट्रक और 12–14 दिन लगते, वहीं रेल शिपमेंट में यह 2000+ किलोमीटर का सफर सिर्फ 72 घंटे में पूरा हुआ। इससे डिलीवरी समय 60% तक कम हुआ और लगभग 15,800 टन CO₂ उत्सर्जन घटा। लॉजिस्टिक्स की लागत में 30% तक कमी आई। हाइवे पर भी ट्रैफिक कम हुआ और डिलीवरी प्रक्रिया स्मार्ट बन गई। सिलीगुड़ी में एक समर्पित वेयरहाउस तैयार किया गया है, जिससे Super Autos तुरंत डीलरों तक पहुंच सकें। यह पहल इंडिया की राष्ट्रीय रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर EV इंडस्ट्री में स्मार्ट और हरित वितरण मॉडल को स्थापित करती है।

Montra Super Auto की टॉप स्पीड 55 km/h है, जो शहर और छोटे रास्तों के लिए पर्याप्त तेज़। इसमें 10 kW की पावर है।बिजली से चलने वाली गाड़ी के लिए दमदार पर्फ़ॉर्मेंस। इसकी रेंज 160 km की है। एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तक जा सकती है। LED हेडलाइट से बेहतर विज़िबिलिटी मिलती है। रैडियल ट्यूबलेस टायर मजबूत और सुरक्षित है। पूरी मेटल बॉडी और Boron स्टील चेसिस से टिकाऊ और मजबूत। ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए बैठने की जगह काफी खुली और सुरक्षित है। देशभर में 110+ Montra Electric शो-रूम्स, जिससे सर्विस और खरीद आसान हो जाती है। Montra Super Auto तेज़, सुरक्षित, टिकाऊ और आरामदायक है, और इसके लिए पूरे भारत में सपोर्ट नेटवर्क भी उपलब्ध है।