बेस्ट डील : Aprilia Tuono 457 और RS457 पर GST 40% बढ़ी, Piaggio ने कीमत पर लगाई ब्रेक

नई दिल्ली: Piaggio India ने हाल ही में जीएसटी (GST) दरों में वृद्धि के बावजूद अपनी दो प्रमुख बाइक्स, Aprilia Tuono 457 और Aprilia RS457, की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह कदम ग्राहकों को राहत देने और फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरकार ने 22 सितंबर 2025 से 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर जीएसटी दर को 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। इसका प्रभाव सीधे तौर पर बाइक्स की कीमतों पर पड़ता। हालांकि, Piaggio India ने इस बढ़ोतरी का पूरा बोझ खुद उठाने का निर्णय लिया है। इसलिए, Aprilia Tuono 457 की महाराष्ट्र में एक्स-शोरूम कीमत ₹3,95,000 पर स्थिर बनी हुई है। इससे ग्राहकों को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।

Aprilia RS457 पर भी जीएसटी वृद्धि का असर न हो, इसके लिए Piaggio India ने विशेष ऑफ़र पेश किया है। कंपनी ग्राहकों को ₹35,000 से अधिक का लाभ प्रदान कर रही है। सरकार ने GST बढ़ा दिया है, जिससे बाइक की कीमत बढ़ सकती थी। Piaggio India इंडिया ने यह 15,000 रुपये की अतिरिक्त GST राशि खुद वहन कर ली। ग्राहक पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। क्विक शिफ्टर एक ऐसा फीचर है जिससे आप गियर बदलते समय क्लच का इस्तेमाल नहीं करते। आमतौर पर इसकी कीमत ₹20,500 होती है Piaggio ने इसे मुफ़्त (कॉम्प्लिमेंट्री) अपने ग्राहकों को दे दिया है। इस प्रकार, RS457 की नई एक्स-शोरूम कीमत ₹4,35,000 हो गई है, जिसमें क्विक शिफ्टर शामिल है। यह ऑफ़र पूरे भारत में उपलब्ध है।

GST बढ़ जाने के बावजूद ग्राहक को कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। RS457 पर ग्राहक को 15,000 रुपये की GST छूट + 20,500 रुपये मूल्य का मुफ़्त क्विक शिफ्टर मिल रहा है। पहले, Tuono 457 और RS457 की वारंटी 3 साल या 36,000 किमी थी। अब इसे बढ़ाकर 4 साल या 48,000 किमी कर दिया गया है। ग्राहक को अधिक समय और दूरी तक वारंटी कवरेज मिलेगा।

Renault KWID के 10वें बर्थडे पर 10th Anniversary Edition लॉन्च

नई दिल्ली: Renault India ने इंडिया में KWID कार की 10वीं सालगिरह पर एक खास 10th Anniversary Edition लॉन्च किया है। यह एडिशन Techno वैरिएंट पर बना है। यह कारें खास डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इन्हें सिर्फ 500 लोगों के लिए बनाया गया है। कार को और आकर्षक और शानदार दिखाने के लिए डिज़ाइन को बेहतर बनाया गया है। प्रीमियम फिनिशिंग दी गई है। खास एनीवर्सरी डिकाल्स लगाई गई हैं, जो कार को यूनिक और लिमिटेड एडिशन जैसा बनाती हैं।

10th Anniversary Edition MT (मैनुअल गियर) की कीमत 5.14 लाख रुपये हैं। 10th Anniversary Edition AMT (ऑटोमैटिक गियर) के दाम 5.63 लाख रुपये है। स्टैंडर्ड KWID (सामान्य वर्ज़न) की कीमत ₹4.29 लाख से शुरू होती है। नई 10th Anniversary Edition थोड़ी महंगी है, जबकि सामान्य KWID सस्ता वर्ज़न 4.29लाख रुपये लाख से मिल रहा है।
अब सभी KWID कारों में तीन-पॉइंट सीटबेल्ट्स हैं। Climber वैरिएंट में 6 एयरबैग्स जोड़े गए हैं, ताकि सुरक्षा और मजबूत हो। नए वैरिएंट्स के नाम Evolution (पुराना RXL), Techno (पुराना RXT), और Climber रखे गए हैं। यह Fiery Red/Black Roof और Shadow Grey/Black Roof में उपलब्ध है।

कार के व्हील्स और डोर/C-पिलर पर खास एनीवर्सरी डिकाल्स लगी हैं, जिससे यह लिमिटेड और खास लगे। सीट्स में 10वीं सालगिरह का थीम और येलो रंग के एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो केबिन को स्टाइलिश बनाते हैं। KWID में 1.0L SCe इंजन है, जो परफॉर्मेंस और फ्यूल की बचत दोनों का अच्छा संतुलन देता है। Authentic MT की एक्स शोरूम कीमत 4.29 लाख है। Evolution MT 4.66 लाख रुपये की होगी। Evolution AMT 4.99 लाख की होगी। Techno MT 4.99 लाख और 10th Anniversary Edition MT 5.14 लाख रुपये में आएंगे। Techno AMT 5.48 लाख की मिलेगी। 10th Anniversary Edition AMT की कीमत 5.63 लाख और Climber की कीमत 5.47 लाख रखी गई है। Climber AMT5.88 लाख रुपये में मिलेगी। KWID की कीमतें 4.29 लाख से 5.88 लाख रुपयों तक हैं।

GST 2.0 : JSW MG की SUV और सस्ती, अब 54,000 से 3.04 लाख की बचत

गुरुग्राम: JSW MG Motor India ने अपनी ICE (पेट्रोल/डीजल) SUVs Astor, Hector और Gloster की कीमतों में GST कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया है। अब इन कारों की कीमतें कम हो गई हैं। इन कारों की खरीद पर 54,000 रुपये से लेकर 3,04,000 रुपये तक की बचत होगी। ये नई, कम कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

MG Astor की कीमत 9.65 लाख रुपये है, जो इसके 2021 के लॉन्च प्राइस से कम है। MG Hector की कीमत 14 लाख रुपये है। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और ADAS (स्मार्ट ड्राइविंग हेल्प फीचर्स) भी हैं, जिससे यह मिड-साइज SUV और ज्यादा आकर्षक बन गई है। MG Gloster की कीमत 39.80 लाख रुपये है। इसके साथ ग्राहकों को 3,50,000 रुपये के अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं। JSW MG Motor India के Chief Commercial Officer Vinay Raina ने कहा कि सरकार की GST दरों में सुधार की पहल स्वागत योग्य है। इससे सीधे खरीदारों की पावर बढ़ी है।

JSW MG Motor ने ग्राहकों के लिए पैसे चुकाने के आसान तरीके भी दिए हैं। जैसे आप पूरी कार की कीमत को कर्ज (लोन) पर ले सकते हैं। पहली तीन किस्तें तुरंत देने की जरूरत नहीं है। ग्राहक को तीन महीने का आराम मिलेगा। अब SUV खरीदना और भी आसान और सुविधाजनक हो गया है, क्योंकि फाइनेंसिंग और EMI विकल्प ग्राहक के लिए बोझ कम कर देते हैं।

MG की शुरुआत 1924 में UK में हुई थी और यह दुनिया भर में स्पोर्टी, स्टाइलिश और प्रीमियम कारों के लिए मशहूर है। भारत में MG ने पहली इंटरनेट एसयूवी MG Hector और प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV MG ZS EV पेश की है। Astor पहली SUV है, जिसमें पर्सनल AI असिस्टेंट और Autonomous तकनीक पेस की गई है। Gloster लेवल 1 ऑटोनॉमस प्रीमियम SUV है। JSW MG Motor India SAIC Motor और JSW Group की जॉइंट वेंचर है।

MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट : नेक्सट जेन स्मार्टफोन का सुपरचार्जर

नई दिल्ली/ताइवान: MediaTek ने अपना सबसे नया और एडवांस्ड चिपसेट Dimensity 9500 पेश किया है, जो स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस, गेमिंग क्षमता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बैटरी एफिशिएंसी को पहले से कहीं बेहतर बनाएगा। भविष्य में लॉन्च होने वाले 5G स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ सुपर-पावरफुल और तेज़ होंगे। फोन तेजी से काम करेगा। बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी।

Dimensity 9500 चिपसेट फोन को सुपर-स्मार्ट और सुपर-पावरफुल बनाता है। All Big Core CPU डिज़ाइन फोन को तेजी से काम करने में सक्षम बनाता है। सिंगल-कोर में 29% और मल्टी-कोर में 16% बेहतर प्रदर्शन, और 55% कम पावर खपत का मतलब है कि फोन ज्यादा तेज़ है लेकिन बैटरी कम खर्च होती है। Arm G1-Ultra GPU गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए GPU को 33% ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इससे 42% ज्यादा बिजली की बचत होती है। AI और नौवीं पीढ़ी का NPU 990 और Generative AI Engine 2.0 AI प्रोसेसिंग को सुपरफास्ट बनाता है। 3 बिलियन पैरामीटर वाला LLM 2x तेज़ चलता है। 4K अल्ट्रा-हाई-रेज़ोल्यूशन इमेज बना सकता है। Dimensity 9500 कैमरा, विडियो और कनेक्टिविटी में भी स्मार्ट है।

Imagiq 1190 इमेजिंग प्लेटफॉर्म से RAW फोटोग्राफी प्रोसेसिंग और 200MP तक का कैमरा सपोर्ट मिलता है। सिनेमैटिक क्वालिटी 4K 60FPS पोर्ट्रेट से विडियो शूटिंग प्रोफेशनल लेवल की होती है। MiraVision adaptive display से स्क्रीन खुद अपने आप एडजस्ट होती है। AI-ब्लूटूथ कॉल एन्हांसमेंट से कॉल्स और ऑडियो एकदम क्लियर मिलती है। 5G में 10% और Wi-Fi में 20% कम पावर खर्च, नेटवर्क लेटेंसी 50% कम होती है। यह फोन तेज चलता है। इससे बैटरी की बचत होती है।

MediaTek का लक्ष्य सिर्फ चिप बनाना नहीं, बल्कि हर यूज़र के लिए स्मार्ट, तेज़ और पावर एफिशिएंट अनुभव देना है। Dimensity 9500 AI-सक्षम, AAA-लेवल गेमिंग, हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा, विडियो, बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन को तेज़, स्मार्ट और बैटरी बचाने वाला बनाता है। MediaTek का मिशन दुनिया भर में हाई परफॉर्मेंस और ओआई क्षमता से लैस 2 अरब से अधिक डिवाइस, स्मार्टफोन, AI-PC, स्मार्ट होम डिवाइस बनाना है।

Honda का डिजिटल इंकलाब : MyHonda-India ऐप लॉन्च

नई दिल्ली/गुरुग्राम: इंडिया की लोकप्रिय टू-व्हीलर ब्रांड Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म “MyHonda-India” लॉन्च किया है। HMSI के इस मोबाइल ऐप से नई बाइक देख सकते हैं। टेस्ट राइड बुक कर सकते हैं। सर्विस अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। फाइनेंस और ऑफ़र्स की जानकारी ले सकते हैं। अब आपको हर काम के लिए डीलरशिप या सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं है। पूरी जानकारी, बुकिंग और सेवाएं सीधे अपने मोबाइल से मिल जाएंगी। MyHonda-India ऐप अब Google Play Store (Android) और Apple App Store (iOS) पर उपलब्ध है।

यह ऐप HMSI के मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म के रूप में तैयार किया गया है,
MyHonda-India ऐप आपके लिए HMSI का पूरा डिजिटल वर्ल्ड एक जगह लेकर आया है। Honda One ID से अब आपको आपको अलग-अलग लॉगिन करने की जरूरत नहीं है। यह आपकी सभी सेल्स, सर्विस और मालिकाना ज़रूरतों के लिए डिजिटल पहचान है। ऐप में आप Honda की सभी बाइक और स्कूटर के मॉडल देख सकते हैं, तुलना कर सकते हैं और टेस्ट राइड बुक कर सकते हैं। अगर आपको बाइक के लिए आसान लोन चाहिए या लेटेस्ट ऑफ़र और नोटिफिकेशन चाहिए, सब सीधा ऐप में उपलब्ध है।

ऐप से आप डिजिटल मैनुअल पढ़ सकते हैं, डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं। सर्विस अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। रियल-टाइम सर्विस ट्रैकिंग और हिस्ट्री देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ की जानकारी ले सकते हैं और Smart Workshop से सपोर्ट पा सकते हैं। यह आपको नजदीकी Honda डीलरशिप और पेट्रोल पंप ढूंढने में मदद करता है। ऐप आपको ब्रैंड के अपडेट्स, हेल्थ और सेफ्टी इनिशिएटिव, त्योहारी शुभकामनाएं और ऑफ़र भी देता है। MyHonda-India ऐप आपके Honda टू-व्हीलर के मालिकाना अनुभव को स्मार्ट, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाती है।

Flipkart BBD Sale में Vivo Series T स्मार्टफोन सबसे सस्ते, 8,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale में Vivo के Series T स्मार्टफोन अब अपने इतिहास में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। Flipkart के Big Billion Days Sale के दौरान आपको T4 Lite, T4x, T4 5G, T4 Pro, T4R और T4 Ultra जैसे मॉडल अब सबसे कम कीमत पर मिलेंगे। अगर आप ऑफ़र और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाएं तो 25,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

पहले सिर्फ Flipkart Plus और BLACK मेंबर्स को सेल का फायदा मिलेगा, बाकी सबको यह 22 सितंबर की रात 12 बजे से मिलेगा। vivo T4 Lite बड़ी 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन छात्रों और युवाओं के लिए परफेक्ट है। इसके 50MP Sony AI कैमरा में AI Erase और Document Mode जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं। हर फोटो और डॉक्यूमेंट क्लिक आसान और साफ़ मिलता है।

vivo T4R 5G में इंडस्ट्री का सबसे स्लिम Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP Sony IMX882 कैमरा के साथ यह फोन एडवेंचर और क्रिएटिव यूज़ के लिए बनाया गया है। vivo T4x 5G बड़ी 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 728K+ AnTuTu स्कोर के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। vivo T4 5G 7300mAh बैटरी और 90W FlashCharge के साथ आता है। Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ यह फोन हर हालात में में पावरहाउस की तरह काम करता है।

vivo T4 Pro – 50MP Sony IMX882 OIS और 50MP 3x Periscope Telephoto कैमरा के साथ प्रीमियम फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है। Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 120Hz हाई फ्रेम रेट डिस्प्ले इसे और शानदार बनाते हैं। vivo T4 Ultra Series T का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। जिसमें Sony IMX921 सेंसर और 50MP 3x Periscope Telephoto Camera है। vivo Series T4 Lite को सिर्फ 8,999 रुपये से, T4 5G 18,999 रुपये में और T4 Ultra 37,999 में आप खरीद सकते हैं। इसे 1000 रुपये महीने का ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ बैंक/एक्सचेंज ऑफ़र भी मिलकर इस डील को सोने पर सुहागा बनाते हैं। vivo Series T की यह पेशकश स्टाइल, पावर और स्मार्ट बचत का शानदार कॉम्बो है।

दुनिया का पहला EV मिनी ट्रक Euler Turbo EV1000 लॉन्च, 5.99 लाख से शुरू, सालाना 1.15 लाख रुपये की बचत

नई दिल्ली: कमर्शियल ई-वीइकल्स बनाने में अग्रणी Euler Motors ने एक नया इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक Euler Turbo EV1000 लॉन्च किया है। यह 1 टन क्षमता वाला चार पहियों का इलेक्ट्रिक वीइकल है। दुनिया में पहला ईवी मिनी ट्रक है। ट्रक की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। डीज़ल ट्रकों के मुकाबले, इसे चलाने से सालाना लगभग 1.15 लाख रुपये तक की बचत होती है। Euler Turbo EV1000 एक तेज़, भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है, जो डीज़ल की तुलना में सालाना बड़ी बचत देता है।

यह एक चार्ज में 140–170 किमी की दूरी तय कर सकता है। 140 NM टॉर्क है, जिससे शहर की सड़कों पर ये आसानी से चलता है और लोड को बेहतर ढंग से संभालता है। 230 MM डिस्क ब्रेक (R13 व्हील प्लेटफॉर्म) से ब्रेक लगाने में आसानी होती है। CCS2 फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 50 किमी की रेंज मिलती है। इसमें 9 सेगमेंट-फर्स्ट इनोवेशंस हैं। यह CITY, FASTCHARGE और MAXX वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Turbo EV1000 तेज़, सुरक्षित, स्मार्ट चार्जिंग वाला और कई नए फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है, जो हर सफर के लिए तैयार है।

Euler Motors के CEO सौरभ कुमार का कहना है, “Euler Turbo EV1000 Turbo EV1000 स्मार्ट, किफायती और दमदार परफॉर्मेंस वाला EV मिनी ट्रक है, जो भारत को ग्लोबल EV निर्माता के रूप में मैन्युफैक्चरिंग मैप पर एक खास जगह दिलाता है।”
Euler Turbo EV1000 छोटे व्यवसाय और फ्लीट मालिकों के लिए सस्ता, भरोसेमंद और अधिक लाभ देने वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है। यह डीज़ल और अन्य इंजन वाले वाहन (ICE) का भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस विकल्प है। टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) वाहन खरीदने और चलाने की कुल लागत में कमी लाकर लाभप्रदता बढ़ाता है।

Turbo EV1000 10,000 रुपये हर महीने की आसान EMI पर खरीदा जा सकता है। शुरुआती डाउनपेमेंट ₹49,999 है।
Euler Turbo EV1000 न केवल किफायती EMI विकल्प देता है, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण वाहन है।

OPPO Find X9 Series + MediaTek का धमाका, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का Next-Level कॉम्बो

नई दिल्ली: OPPO Find X9 Series एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ है, जिसे OPPO दुनिया भर में लॉन्च करेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट से लैस होगा, जो काफी तेज है। चिपसेट में थर्ड-जेनरेशन All-Big-Core आर्किटेक्चर है। CPU के हर कोर को स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि परफॉर्मेंस बढ़े और बैटरी की कम खपत हो। Trinity Engine OPPO की खास टेक्नोलॉजी है, जो बैटरी बचाने में मदद करता है। Find X9 Series एक हाई-एंड स्मार्टफोन है जो MediaTek की सबसे तेज चिप और OPPO की स्मार्ट तकनीक के साथ शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देता है।

Dimensity 9500 चिपसेट में एक 4.21GHz Ultra-Core, तीन प्रीमियम कोर और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो फोन को तेज और स्मूद बनाते हैं। पावर खपत 55% कम होती है। बैटरी ज्यादा चलती है। Arm G1-Ultra GPU के कारण ग्राफिक्स प्रदर्शन 33% बेहतर और पावर एफिशिएंसी 42% ज्यादा मिलती है। गेमिंग के लिए कस्टमाइज्ड कूलिंग सिस्टम है, जिससे हाई-फ्रेम रेट और कंसोल-लेवल ग्राफिक्स भी स्मूद चलते हैं। यह चिपसेट फोन को बहुत तेज, गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए पावरफुल बनाता है, और बैटरी भी लंबे समय तक चलती है।

Trinity Engine OPPO का नई स्मार्ट टेक्नोलॉजी है, जो फोन के CPU, GPU और DSU को एक साथ मैनेज करती है। इसे Android का पहला Unified Computing Power Model कहा जा रहा है। यह सिस्टम-लेवल पर यह पूरी तरह से कंप्यूटेशनल मॉडलिंग करता है। फोन यह अनुमान लगा सकता है कि कौन सा ऐप या काम कितना पावर इस्तेमाल करेगा। बैटरी की खपत को बहुत बेहतर तरीके से मैनेज करता है। Trinity Engine फोन को स्मार्ट तरीके से बैटरी बचाने और परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद करता है।
Find X9 Series हाई-परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन है, जो OPPO और MediaTek की टेक साझेदारी का नतीजा है। अधिक डिटेल्स लॉन्च इवेंट में मिलेंगी।

JBM–Al Habtoor की बिग डील : UAE की सड़कों पर दौड़ेंगी INDIA की ई-बसें

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में JBM Electric Vehicles और यूएई की बड़ी ऑटो कंपनी Al Habtoor Motors ने रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। संयुक्त अरब अमीरात में JBM की इलेक्ट्रिक बसों के इंपोर्ट और डिस्ट्रिब्यूशन का काम सिर्फ Al Habtoor Motors करेगी। यह कंपनी पूरे देश में इन बसों की सप्लाई, बिक्री और सर्विस संभालेगी। जेबीएम और अल हब्तूर मोटर्स की यह पार्टनरशिप इसलिए की गई है ताकि यूएई की बसें और ट्रांसपोर्ट सिस्टम डीज़ल-पेट्रोल से हटकर इलेक्ट्रिक हो जाएं। इस पार्टनरशिप का असली मकसद कम प्रदूषण, ज्यादा सुविधा और 2050 तक यूएई को पूरी तरह साफ-सुथरा ट्रांसपोर्ट सिस्टम देना है।

दोनों कंपनियों ने एक बड़े कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर ये साझेदारी घोषित की। इसके तहत यूएई में सिर्फ़ Al Habtoor Motors ही JBM इलेक्ट्रिक बसों को लाएगी और बेचेगी। इसके साथ ही कंपनी पूरे देश में इन बसों की सप्लाई, सर्विस और चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी संभालेगी। जेबीएम बसें बनाएगी, और यूएई में उनकी बिक्री से लेकर सर्विस तक का पूरा ज़िम्मा अल हब्तूर मोटर्स के पास रहेगा।

JBM Electric Vehicles के पास दुनिया भर में ई-बस बनाने और चलाने का बड़ा अनुभव है।भारत में इसका बहुत बड़ा और आधुनिक कारखाना है, जहां हर साल 20,000 बसें बनाई जा सकती हैं। अब तक जेबीएम की बसें 200 मिलियन किलोमीटर चल चुकी हैं। इससे लगभग 350 मिलियन लीटर डीज़ल की बचत हुई और करीब 1 बिलियन किलो CO₂ प्रदूषण कम हुआ।

JBM Auto के वाइस चेयरमैन एवं एमडी निशांत आर्या ने कहा,
इस साझेदारी से अगले 10 वर्षों में हमारा 2.8 बिलियन किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन घटाने और 1 बिलियन लीटर डीज़ल बचाने का लक्ष्य है। Al Habtoor Motors यूएई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अर्बन सिटी बसें लॉन्च करेगा। कंपनियों और दफ्तरों के लिए स्टाफ बसें, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए स्कूल बसें, एयरपोर्ट पर यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए टारमैक बसें और लंबी दूरी और पर्यटन के लिए इंटरसिटी-टूरिस्ट कोच बसें लॉन्च होंगी। यूएई में हर जरूरत के लिए जेबीएम की अलग-अलग ई-बसें मिलेंगी, जो हाई-टेक और मौसम-प्रूफ होंगी।

थोड़ी देर लगेगी पर… Samsung Galaxy वॉच बनेगी याददाश्त की पहरेदार, भूलने पर देगी सिग्नल

नई दिल्ली: स्मार्टफोन और वॉच अब सिर्फ आपकी नींद, दिल की धड़कन या कदम गिनने तक ही काम के नहीं रहेंगे। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जो आपके रोज़मर्रा के फोन और वॉच यूज़ से Alzheimer’s (भूलने की बीमारी) का शुरुआती अंदेशा पकड़ सकती है। पहले आप स्मार्टवॉच से सिर्फ अपने कदम, दिल की धड़कन या नींद देख पाते थे। अब Samsung की नई टेक्नोलॉजी से ये आपके दिमाग की सेहत पर भी नजर रख पाएगी।

आप मोबाइल पर कितनी जल्दी टाइप करते हैं, कितनी गलतियां होती हैं, ये सब दिमाग के काम करने का संकेत देता है। अगर अचानक बहुत बदलाव दिखे तो ये पहले संकेत हैं कि दिमाग धीमा हो रहा है। अगर आपकी दोस्तों से बात करने की आदत, मैसेजिंग या सोशल मीडिया यूज़ अचानक बदल जाए, तो ये भी दिमाग में कुछ बदलाव का संकेत हो सकता है। नींद की क्वालिटी या आपके बोलने के तरीके में बदलाव भी यह दिखा सकते हैं कि दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा। Galaxy Watch आपके चलने के पैटर्न को ट्रैक करेगी। जैसे कदम उठाने की रफ्तार, संतुलन या चाल में बदलाव—ये सब दिमाग की स्थिति का संकेत देते हैं। फोन और वॉच सारे डेटा को मिलाकर आपकी दिमागी क्षमता का एक डिजिटल नक्शा तैयार करकता है। अगर इसमें कोई गड़बड़ी या गिरावट दिखे तो ये आपको शुरुआती अलर्ट दे सकते हैं।

Samsung की यह रिसर्च डेनमार्क में हुई IEEE इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में टॉप 7% सबसे बेहतरीन स्टडीज़ में शामिल हुई। ये सिर्फ एक आइडिया या प्रोटोटाइप नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक स्तर पर भरोसेमंद साबित हुई रिसर्च है। कंपनी का दावा है कि ये डिजिटल टेस्ट अस्पताल में होने वाले डिमेंशिया चेक-अप जितना सटीक और भरोसेमंद हो सकता है। अभी ये तकनीक शुरुआती स्टेज में है। लेकिन आने वाले कुछ सालों में, आपका Galaxy फोन या वॉच Alzheimer’s जैसी गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत पकड़कर आपको पहले ही चेतावनी दे सकता है। जल्द ही आपका फोन और वॉच आपकी याददाश्त और दिमाग की सेहत की पहरेदारी करने लगेगी।