GST कटौती के बाद माइक्रो SUV बनी मार्केट की सुपरस्टार, छोटी कारों को भी पछाड़ा

नई दिल्ली: GST के नए बदलाव के बाद कार बाजार में बड़ी हलचल मचने वाली है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा फायदा छोटी या सस्ती हैचबैक कारों का नहीं, बल्कि माइक्रो SUV लेने वालों को मिलने वाला है। जानकारों का कहना है कि ग्राहक अब केवल किफायती कारों की जगह ऐसी कारें पसंद कर रहे हैं जो दिखने में SUV जैसी हों, जिनमें ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा हो और डिजाइन, पावर और फीचर्स शानदार हों।

सरकार ने 4 मीटर तक लंबाई वाली छोटी कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इसमें पेट्रोल इंजन के लिए 1200cc और डीज़ल इंजन के लिए 1500cc तक की लिमिट तय की गई है। इस श्रेणी में पारंपरिक हैचबैक जैसे Maruti Alto, Celerio, Renault Kwid, Hyundai Nios, मिनी SUV जैसे Tata Punch, Maruti Fronx, Hyundai Exter और छोटे सैडान जैसे Maruti Dzire, Honda Amaze आते हैं।

Maruti Suzuki का कहना है कि हैचबैक और मिनी कारों की बिक्री को फायदा होगा, लेकिन उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि असली विजेता माइक्रो SUV ही होंगे। Tarun Garg, Hyundai India के COO, कहते हैं कि ग्राहक अब SUV-स्टाइल वाली कारों को पसंद करते हैं, जिनमें सनरूफ, छह एयरबैग्स और बेहतर फीचर्स हों। नई छोटी SUVs का डिज़ाइन आकर्षक है और कीमत हैचबैक के करीब है, इसलिए ग्राहक इन्हें चुनेंगे।

2015 में हैचबैक का कुल बिक्री में हिस्सा 50% था, जो 2025 तक घटकर सिर्फ 22% रह गया, जबकि SUVs का हिस्सा बढ़कर 13.5% से 54% तक पहुंच गया। यही ट्रेंड छोटे SUVs और प्रीमियम SUVs में भी देखा जा रहा है, चाहे वो Hyundai Creta, Mahindra XUV700, Thar हों या BMW और Mercedes-Benz जैसी लक्ज़री कारें। विशेषज्ञों का कहना है कि Tata Punch और Maruti Fronx जैसी मॉडल्स GST कटौती के बाद और भी आकर्षक बन जाएँगी और बिक्री में तेजी आएगी। Maruti का मानना है कि छोटे और हैचबैक कारों की बिक्री 10% बढ़ सकती है, जबकि कुल बाजार में 6% की गिरावट का अनुमान है। छोटे कार प्रेमियों को भी थोड़ा फायदा मिलेगा, लेकिन सबसे बड़ा खिलाड़ी अब माइक्रो SUV होगी, जो दिखने में दमदार और फीचर्स में भरपूर है।

i Phone 17 धमाका : 19 सितंबर से Apple की पूरी रेंज पर बंपर छूट

नई दिल्ली: Apple लवर्स के लिए इस फेस्टिव सीज़न में सबसे बड़ा धमाका होगा। Ingram Micro India ने ऐलान कर दिया है कि 19 सितंबर से पूरे देश में एक साथ iPhone 17 सीरीज़, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max, Apple Watch Ultra 3, Watch Series 11, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 की सेल लगेगी। iPhone 17 में पहली बार 120Hz ProMotion डिस्प्ले, नए A19 चिप और सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है। iPhone Air अपने नाम की तरह बेहद पतला और हल्का है, लेकिन अंदर से पूरी तरह पावरहाउस है।

जो यूज़र्स अल्टीमेट पावर चाहते हैं उनके लिए है iPhone 17 Pro और Pro Max है। इसमें नई A19 Pro चिप, ज़बरदस्त कैमरा और अब तक की बेस्ट बैटरी परफॉर्मेंस दी गई है। Apple Watch की Series 11 24 घंटे की बैटरी, डबल स्क्रैच-रेसिस्टेंट डिस्प्ले और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ मिलेगी। Apple Watch SE 3 में Always-On डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं Apple Watch Ultra 3 में 42 घंटे की लंबी बैटरी और दमदार हेल्थ इनसाइट्स मिलेंगे। AirPods Pro 3 बिल्कुल नए डिज़ाइन और बेहतर फिटिंग के साथ आए हैं। इसमें हार्ट-रेट सेंसिंग मिलेगी। इसका बैटरी बैकअप इतना लंबा है कि दिन भर म्यूजिक सुनने और कॉल्स अटेंड करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

iPhone 17 पर 6,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 6 महीने तक No Cost EMI की सुविधा मिलेगी। iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone Air पर 4,000 रुपये तक की सीधी छूट मिलेगी। घड़ियों पर भी ऑफर्स मिलेंगे। Ultra 3 पर 3,000 रुपये, Series 11 पर 2,500 रुपये और SE 3 पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। AirPods Pro 3 पर भी 2,000 रुपये के कैशबैक और आसान EMI का ऑप्शन है। इतना ही नहीं, अगर आप पुराना iPhone या डिवाइस एक्सचेंज करते हैं तो iPhone 17 सीरीज़ और iPhone Air पर 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

iPhone for Life Plan भी पेश किया गया है, जिसमें आपको सिर्फ 24 महीने तक 75% कीमत चुकानी है और बाकी 25% या तो बाद में दे सकते हैं या Assured Buyback के साथ फोन वापस कर सकते हैं। 19 सितंबर से भारत में टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फेस्टिव सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है।

13.6 लाख तक सस्ती हुई BMW : अब सपनों की कार आएगी आपके घर

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न शुरू होते ही BMW Group India ने ग्राहकों को डबल तोहफ़ा दे दिया है। कंपनी ने GST 2.0 लागू होने के बाद अपनी गाड़ियों की कीमतें घटा दी हैं। Joy Days कैंपेन के तहत कंपनी ने उपभोक्ताओं को जबरदस्त ऑफर्स भी पेश किए हैं। अब BMW या MINI खरीदना न सिर्फ आसान हो गया है बल्कि पहले से कहीं ज्यादा फायदेमंद भी हो गया है।

कंपनी की नई एक्स-शोरूम कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। कुछ मॉडल्स पर तो दाम 13.6 लाख रुपये तक कम हो गए हैं। BMW 3 Series LWB का दाम करीब 3.5 लाख रुपये कम हुए हैं। BMW 5 Series पर 4.15 लाख रुपये की राहत मिली है। लक्ज़री फ्लैगशिप BMW 7 Series पर तकरीबन 10 लाख रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। BMW X5 SUV अब करीब 7 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। स्पोर्ट्स कार प्रेमियों के लिए BMW Z4 पर 5 लाख रुपये तक और BMW M8 पर करीब 14 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। MINI Cooper सीरीज़ में भी 2.5 से 3 लाख रुपये तक की राहत मिल रही है। BMW Motorrad की बाइक्स भी इससे अछूती नहीं रहीं – लोकप्रिय BMW G 310 RR अब ₹24,000 सस्ती हो गई है।

BMW Smart Finance ग्राहकों को कार खरीदने का आसान और लचीला तरीका देता है। इसमें EMI (मासिक किस्त) बहुत कम रखी जाती है ताकि खरीदार पर हर महीने का बोझ न पड़े। बुलेट पेमेंट और बैलून पेमेंट जैसे ऑप्शन इस्तेमाल करने से आप साल में 11 महीने कम EMI देंगे और 12वें महीने जब बोनस या ज्यादा इनकम आएगी तब बड़ा अमाउंट पे कर सकते हैं। इससे बजट मैनेज करना आसान हो जाएगा। जब आप भविष्य में अपनी BMW बेचेंगे तो कंपनी पहले से तय एक गारंटीड वैल्यू पर वापस ले लेगी। अगर मार्केट में कार की कीमतें गिर भी जाएं तो भी आपका नुकसान नहीं होगा। BMW ने ऐसा फाइनेंस प्लान बनाया है जिसमें गाड़ी खरीदना, चलाना और बाद में बेचना – तीनों ही चीजें ग्राहकों के लिए बिना टेंशन और आसान हो जाती हैं।

BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बराड़ ने कहा – “Joy Days हमारे ग्राहकों के लिए BMW या MINI का सपना पूरा करने का सबसे सही समय है। इस बार GST 2.0 की वजह से कीमतों में कटौती और हमारे Smart Finance ऑफर्स मिलकर इसे और भी शानदार बना रहे हैं।”

GST 2.0 : ROYAL Enfield की Bullet और Classic होंगी सस्ती, Himalayan और 650cc की बाइक महंगी

नई दिल्ली: ROYAL Enfield के शौकीनों के लिए GST 2.0 लागू होने के बाद बड़ा बदलाव आएगा। अब कंपनी की छोटी बाइक्स सस्ती हो गई हैं और बड़ी बाइक्स महंगी हो गई हैं। सरकार ने 350cc तक की बाइक्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इसका सीधा असर Hunter 350, Classic 350, Meteor 350, Bullet 350 और Goan Classic 350 जैसे मॉडल्स पर पड़ा है। इनकी कीमतें अब 15 से 23 हज़ार रुपये तक कम हो जाएंगी।

GST दरों में कटौती के बाद, रॉयल एनफील्ड ब्रांड के 350 सीसी मॉडल और भी किफायती हो जाएंगे, वहीं बड़ी 450 सीसी और 650 सीसी मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ेंगी। रॉयल एनफील्ड की 350cc रेंज की कीमतों में रु.19,665 तक की कटौती की गई है, जबकि 450cc और 650cc मॉडल अब अधिक कीमत पर उपलब्ध हैं। Hunter 350 अब 1.34 लाख रुपये से शुरू हो रही है, Classic 350 सिर्फ 1.73 लाख में मिल रही है, Bullet 350 की कीमत घटकर 1.57 लाख हो गई है, Meteor 350 अब 1.85 लाख में खरीदी जा सकती है और Goan Classic 350 की कीमत 2.11 लाख रुपये हो गई है।

ये कटौती पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि अब Bullet और Classic जैसे मॉडल आम आदमी की पहुंच में और आसानी से आ जाएंगे। 650 लाइनअप की कीमत अब रु.3.32 लाख से शुरू होती है; पहले यह 3.09 लाख थी। 350 लाइनअप की कीमत रु.1.38 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

400cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर सरकार ने जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। इसका असर Royal Enfield की Himalayan, Guerrilla, Scram और 650cc सीरीज़ पर पड़ा है। Himalayan 450 अब करीब 25 हज़ार महंगी होकर 3.10 लाख रुपये की हो गई है। Guerrilla 450 की कीमत 2.60 लाख, Scram 440 की 2.26 लाख और Interceptor 650 की कीमत बढ़कर 3.37 लाख हो गई है। यही नहीं, Super Meteor 650 और Shotgun 650 अब 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई हैं, जबकि Classic 650 और Bear 650 भी 30 हज़ार रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। कंपनी की 87% बिक्री 350cc तक के मॉडल्स से आती है, इसलिए छोटे मॉडल्स के सस्ते होने से उनकी सेल्स और बढ़ सकती हैं।

Vivo की नई Y31 सीरीज़ लॉन्च: 6500mAh की बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ

नई दिल्ली: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने आज इंडिया में अपनी बिल्कुल नई Y31 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की है, जिसमें Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro शामिल हैं। आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई यह सीरीज़ स्टाइल, मजबूती और बेहतरीन परफॉर्मेंस का एक शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है।

Vivo India की कॉर्पोरेट रणनीति प्रमुख गीताज चन्नाना ने कहा, “Y सीरीज़ हमेशा से उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के हिसाब से विश्वसनीय इनोवेशन प्रदान करने की हमारी सोच को दर्शाती है। Y31 सीरीज़ के साथ, हम शक्ति, स्थायित्व और डिज़ाइन के बेहतरीन मिश्रण वाले डिवाइस पेश करके इस प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

लंबे समय तक चलने वाली पावर और बेमिसाल परफॉर्मेंस

Y31 सीरीज़ को दैनिक विश्वसनीयता और अगले स्तर का मनोरंजन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
बैटरी: दोनों फोन में 6500mAh की शक्तिशाली बैटरी है, जो 44W स्मार्ट फ्लैशचार्ज के साथ आती है। यह सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। Vivo का दावा है कि ये बैटरियां 5 साल से ज़्यादा चलेगी।
प्रोसेसर: Y31 Pro में MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट लगा है, जबकि Y31 में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। Y31 Pro का 728,000 से ज़्यादा का बेंचमार्क स्कोर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसे बेहद दमदार बनाता है।

स्टाइलिश, मज़बूत और AI से भरपूर

Y31 सीरीज़ अपनी मजबूती के लिए खास है। Y31 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल से बचाती है, वहीं Y31 Pro MIL-STD-810H के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है, जिसका अत्यधिक गर्मी, धूल और बूंदों के लिए परीक्षण किया गया है। ये फोन AI-संचालित टूल्स के साथ आते हैं। AI Erase की मदद से आप तस्वीरों से अवांछित वस्तुओं को आसानी से हटा सकते हैं, जबकि AI Photo Enhance अपने आप तस्वीरों की ब्राइटनेस और रंगों को बेहतर बनाता है।

शानदार डिस्प्ले और कैमरा

डिस्प्ले: Y31 में 6.68”/6.72” FHD डॉट डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन है। Y31 Pro में 1050-निट्स का हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले है, जो इसे तेज धूप में भी इस्तेमाल करने के लिए एकदम सही बनाता है।
ऑडियो: दोनों फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जो 400% वॉल्यूम बूस्ट के साथ आते हैं, जिससे कॉल, संगीत और वीडियो बाहर भी तेज़ और स्पष्ट रहते हैं।
कैमरा: Y31 में 50MP HD मुख्य कैमरा है, जबकि Y31 Pro में 50MP Ultra HD मुख्य कैमरा और रियर कैमरे पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
सभी Vivo डिवाइस की तरह, Y31 सीरीज़ भी Vivo की ‘Make in India’ प्रतिबद्धता का पालन करती है और इसका निर्माण ग्रेटर नोएडा स्थित Vivo के प्लांट में किया जाता है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo Y31 और Y31 Pro अब Flipkart, Vivo India E-Store और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
Vivo Y31:
4GB+128GB: ₹14,999
6GB+128GB: ₹16,499
Vivo Y31 Pro:
8GB+128GB: ₹18,999
8GB+256GB: ₹20,999

खरीदारी को और भी आकर्षक बनाने के लिए, ग्राहक SBI, DBS, IDFC First Bank, Yes Bank, Federal Bank और BOB कार्ड पर ₹1500 तक के कैशबैक या 8 महीने के लिए ज़ीरो डाउन पेमेंट का लाभ उठा सकते हैं। Jio उपयोगकर्ताओं को 2 महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का मुफ्त प्रीमियम एक्सेस भी मिलेगा।

Mahindra Novo ट्रैक्टर के 11 साल पूरे: अब 6 साल की वारंटी के साथ आए नए फीचर्स, खेती के लिए मिलेंगे 3 ड्राइविंग मोड्स

नई दिल्ली: इंडिया के नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड Mahindra Tractors ने अपनी प्रतिष्ठित ‘Mahindra Novo ट्रैक्टर श्रृंखला’ के 11 गौरवशाली वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए, Mahindra ने Novo ट्रैक्टर श्रृंखला में कई नए और प्रीमियम फीचर्स पेश किए हैं, जो विशेष रूप से भारतीय कृषि परिस्थितियों के लिए तैयार किए गए हैं। ये नए फीचर्स ट्रैक्टर को और भी शक्तिशाली, तकनीकी रूप से उन्नत और उपयोग में आसान बनाते हैं। इन सुधारों के साथ, Mahindra Novo एक बार फिर से भारतीय कृषि के लिए प्रदर्शन, आराम और बहुमुखी प्रतिभा का एक नया मानक स्थापित कर रहा है।

क्रांतिकारी फीचर्स के साथ कृषि का भविष्य

Mahindra ने Novo श्रृंखला में कई क्रांतिकारी फीचर्स जोड़े हैं, जो किसानों के लिए एक बड़ी सौगात हैं:
क्रीपर मोड: यह सुविधा 0.3 से 0.4 किमी/घंटा की बेहद कम गति प्रदान करती है, जिससे प्याज की रोपाई या केले की मल्चिंग जैसे सटीक कार्य करना आसान हो जाता है।
mBoost तकनीक: उद्योग में पहली बार पेश की गई इस तकनीक के साथ, CRDe इंजन तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स – Diesel Saver, Normal और Power – में काम कर सकता है। इससे किसान अपने काम के अनुसार ट्रैक्टर के प्रदर्शन को अनुकूलित कर सकते हैं।
Mahalift हाइड्रोलिक्स और ‘QLift’: इस श्रृंखला में 2700 से 2900 किलोग्राम की श्रेणी में सबसे अच्छी लिफ्ट क्षमता मिलती है। QLift बटन संचालित प्रणाली भारी उपकरणों को आसानी से उठाने और संचालित करने में मदद करती है।
DigiSense 4G: Mahindra की अगली पीढ़ी की यह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी किसानों को अपने स्मार्टफोन के माध्यम से दूर से ही ट्रैक्टर की निगरानी करने की सुविधा देती है। यह ईंधन की खपत, क्षेत्र और प्रदर्शन की जानकारी प्रदान करती है।
6 साल की वारंटी: अब Novo श्रृंखला के सभी मॉडलों पर मानक के रूप में 6 साल की वारंटी मिलेगी, जो ग्राहकों को पूर्ण मानसिक शांति प्रदान करती है।
प्रीमियम लुक: 50 एचपी से अधिक क्षमता वाले मॉडलों में अब आकर्षक मेटैलिक रेड कलर उपलब्ध है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।

मजबूत, शक्तिशाली और बहुमुखी

Mahindra Novo श्रृंखला 49 एचपी से लेकर 74 एचपी तक के कई हॉर्सपावर विकल्पों में उपलब्ध है। यह अपनी मजबूत बनावट, उच्चतम अधिकतम टॉर्क और उत्कृष्ट बैकअप टॉर्क के लिए जानी जाती है, जिससे यह जुताई, बुवाई और परिवहन जैसे विभिन्न कृषि अनुप्रयोगों में बेजोड़ प्रदर्शन करती है। Mahindra ने इसके अलावा कुछ फैक्ट्री-फिटेड एक्सेसरीज़ भी पेश की हैं, जैसे धूप से बचाने वाली फाइबर कैनोपी, टायर मड गार्ड, ROPS (रोल ओवर प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर) और आर्म रेस्ट के साथ 4-वे एडजस्टेबल कैप्टन सीट, जो लंबे समय तक काम करने के दौरान ड्राइवर को बेजोड़ आराम देती है।

इस उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए Mahindra Tractors ने एक खास खिलौना ट्रैक्टर भी पेश किया है, जो युवाओं को ब्रांड से जोड़ने का एक प्रयास है।

इंडिया में लॉन्च हुई नई BMW S 1000 R, ₹19.90 लाख की शुरुआती कीमत

गुरुग्राम: BMW Motorrad India ने आज इंडिया में अपनी बहुप्रतीक्षित रोडस्टर नई BMW S 1000 R को लॉन्च कर दिया है। यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से निर्मित इकाई (CBU) के रूप में उपलब्ध होगी और इसे अब सभी BMW Motorrad India डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है।

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने इस लॉन्च पर कहा, “नई BMW S 1000 R में एक सुपरबाइक का दिल और गतिशील रोडस्टर का डिज़ाइन मिलता है। यह देखने में जितनी आक्रामक और आकर्षक है, उतनी ही रोमांचक भी है। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो रोमांच के लिए जीते हैं।”

प्रदर्शन और इंजन: रफ्तार का नया रिकॉर्ड

नई BMW S 1000 R में 999 सीसी का ऑयल/वाटर-कूल्ड फोर-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक इन-लाइन इंजन लगा है। यह 11000 आरपीएम पर 170 एचपी (125 किलोवाट) का अधिकतम आउटपुट और 9250 आरपीएम पर 114 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है।
0-100 किमी/घंटा: यह बाइक मात्र 3.2 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम गति 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित) है।
बेहतर परफॉर्मेंस: पिछले मॉडल की तुलना में, इंजन की शक्ति में 5 hp की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी राइडिंग क्षमता और भी बेहतर हुई है।

डिजाइन और लुक: हर एंगल से दमदार

नई BMW S 1000 R का डिजाइन दूर से ही दमदार प्रदर्शन का एहसास कराता है।
हेडलाइट: R लोगो के साथ स्प्लिटफेस LED हेडलाइट इसे एक अनोखा और प्रभावशाली लुक देती है।
इंटीग्रेटेड लाइट्स: पीछे की तरफ टर्न सिग्नल और लाइसेंस प्लेट लाइट अब एक ही यूनिट में इंटीग्रेटेड हैं, जिसमें ब्रेक और टेललाइट का फंक्शन भी शामिल है।
कलर ऑप्शन: यह तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: ब्लैकस्टॉर्म मेटैलिक, ब्लूफायर/मुगियालो येलो (केवल स्टाइल स्पोर्ट के साथ) और लाइटव्हाइट यूनी/एम मोटरस्पोर्ट (केवल एम पैकेज के साथ)।

फीचर्स और तकनीक: राइडर के लिए बेजोड़ अनुभव

यह मोटरसाइकिल कई अत्याधुनिक मानक सुविधाओं से सुसज्जित है:
डिस्प्ले: इसमें कनेक्टिविटी के साथ एक 6.5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले है जो अपने सेगमेंट में बेजोड़ क्वालिटी प्रदान करता है।
राइड मोड्स: इसमें रेन, रोड और डायनामिक जैसे राइडिंग मोड्स हैं, जिनमें हिल स्टार्ट कंट्रोल भी शामिल है।
सुरक्षा: Six-axis sensor box में ABS Pro और Dynamic Traction Control (DTC) शामिल हैं, जो राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
अन्य सुविधाएं: इसमें M क्विक एक्शन थ्रॉटल, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (MSR), USB चार्जिंग सॉकेट और फुल LED लाइट्स भी हैं।
BMW राइडर्स के लिए विभिन्न पैकेज भी पेश करती है, जैसे Dynamic Package, Comfort Package या M Sport Package, जिनमें कीलेस राइड, क्रूज़ कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स और टायर प्रेशर कंट्रोल जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएँ मिलती हैं।

कीमत, फाइनेंस और वारंटी

नई BMW S 1000 R की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19,90,000 है। BMW India Financial Services आसान और लचीले फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करती है। सभी BMW Motorrad वाहनों पर ‘तीन साल, असीमित किलोमीटर’ की मानक वारंटी मिलती है, जिसे चौथे और पाँचवें वर्ष तक बढ़ाने का विकल्प भी है। इसके अलावा, 24×7 रोड-साइड असिस्टेंस भी उपलब्ध है।

Maruti Suzuki ने VICTORIS SUV की कीमतों का किया ऐलान

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित SUV VICTORIS की शुरुआती कीमतों का ऐलान कर दिया है। इस नई “गॉट इट ऑल” SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹10,49,900 से शुरू होती है। इसकी बिक्री देशभर के MSIL एरिना शोरूम में 22 सितंबर से शुरू होगी।

क्या है खास

युवा, महत्वाकांक्षी और डिजिटल लाइफस्टाइल अपनाने वाले ग्राहकों के लिए डिज़ाइन की गई VICTORIS को कंपनी ने “हमेशा ऑनलाइन, हमेशा गतिशील जीवनशैली” वाली SUV बताया है। इसमें हाई-टेक डिजिटल इंटीग्रेशन, हाइपर-कनेक्टेड फीचर्स, प्रगतिशील डिजाइन और एडवांस सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं।

कंपनी की प्रतिक्रिया

MSIL के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा, “लॉन्च के बाद से VICTORIS को कस्टमर्स की अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिली है। इसकी इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, स्लीक डिज़ाइन और सेफ्टी फीचर्स को खूब सराहा गया है। अब शुरुआती कीमतों की घोषणा के साथ हम ग्राहकों को और उत्साहित करने जा रहे हैं। VICTORIS आज के साहसी और पर्यावरण-संवेदनशील खरीदारों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सिलेक्ट, एस-सीएनजी और स्मार्ट हाइब्रिड जैसे पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।”

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

नई VICTORIS कुल 21 वेरिएंट में उतारी गई है। इसमें ग्राहकों के पास 10 रंगों के विकल्प होंगे, जिनमें 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन शेड शामिल हैं।

शुरुआती कीमत

VICTORIS SUV: ₹10,49,900 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू
पूरी प्राइस लिस्ट कंपनी ने जारी कर दी है और यह सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी।

Maruti Suzuki VICTORIS (Ex-showroom Price in Indian Rupees)
Variant/FuelLxiVxiZxiZxi (O)Zxi+Zxi+ (O)
SMART HYBRID5MT10 49 90011 79 90013 56 90014 07 90015 23 90015 81 900
(PETROL)6AT13 35 90015 12 90015 63 90017 18 90017 76 900
 ALLGRIP SELECT (6AT)18 63 90019 21 900
STRONG HYBRIDe-CVT16 37 90017 79 90018 38 90019 46 90019 98 900
   S-CNG11 49 90012 79 90014 56 900

अगस्त 2025 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में गिरावट, लेकिन निर्यात में जोरदार उछाल

नई दिल्ली: इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने अगस्त 2025 में मिक्स्ड प्रदर्शन दिखाया है। जहां पैसेंजर व्हीकल्स (कारों) की घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की गई वहीं निर्यात के मोर्चे पर मजबूत वृद्धि ने उम्मीदें जगाई हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कमजोर मांग और डिस्पैच में समायोजन के कारण पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 8.8% की कमी आई है। हालांकि, कुल वाहन निर्यात में 28.5% की बढ़ोतरी ने इंडस्ट्री को नई ऊर्जा दी है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहते हैं SIAM के आंकड़े।

पैसेंजर वाहनों की बिक्री: गिरावट के बावजूद उम्मीद की किरण

पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री अगस्त 2025 में 3,21,840 यूनिट्स रही, जो पिछले साल अगस्त के 3,52,921 यूनिट्स की तुलना में 8.8% कम है। SIAM के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन के अनुसार, यह गिरावट कमजोर बाजार मांग और मैन्युफैक्चरर्स द्वारा डिस्पैच को समायोजित करने के कारण हुई है। ग्राहक जीएसटी दरों में कटौती की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं, जो सितंबर से लागू हो गई हैं।

सेगमेंट-वाइज ब्रेकडाउन पर नजर डालें तो:

पैसेंजर कार्स: 90,466 यूनिट्स बिकीं, जो 6.9% की गिरावट दर्शाती है।
यूटिलिटी व्हीकल्स (UVs): 2,20,589 यूनिट्स, 10.5% की कमी।
वैन: 10,785 यूनिट्स, महज 1.8% की गिरावट।

उत्पादन की बात करें तो पैसेंजर वाहनों का कुल उत्पादन लगभग 3.50 लाख यूनिट्स रहा, जिसमें पैसेंजर कार्स में 7.9% और UVs में 1.8% की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई। फिर भी, इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन और जीएसटी कटौती से आने वाले महीनों में रिकवरी हो सकती है।

निर्यात में चमक: पैसेंजर वाहनों ने दिखाया दम

निर्यात के मामले में पैसेंजर वाहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। अगस्त 2025 में 82,246 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 24% अधिक है। कुल वाहन निर्यात 5.57 लाख यूनिट्स पहुंच गया, जिसमें 28.5% की वृद्धि दर्ज की गई। यह इंडियन ऑटो इंडस्ट्री की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है, खासकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की बढ़ती मांग के चलते। अप्रैल से अगस्त 2025 तक के YTD निर्यात 25.37 लाख यूनिट्स पहुंच चुके हैं, जो 25.3% की बढ़ोतरी है।

अन्य सेगमेंट्स का प्रदर्शन: दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों ने संभाला मोर्चा

पैसेंजर व्हीकल्स की गिरावट के बावजूद, इंडस्ट्री का कुल उत्पादन 26,93,049 यूनिट्स रहा, जो 8.1% की वृद्धि दर्शाता है। कुल घरेलू बिक्री 22,51,949 यूनिट्स रही। यहां अन्य सेगमेंट्स ने मजबूती दिखाई:

दो-पहिया वाहन: घरेलू बिक्री 18,34,000 यूनिट्स, 7.1% की बढ़ोतरी। स्कूटर्स में 12.7% और मोटरसाइकिल्स में 3.3% की वृद्धि, जबकि मोपेड्स में 1.7% की गिरावट। निर्यात 4,32,000 यूनिट्स, +13.2%।
तीन-पहिया वाहन: घरेलू बिक्री 75,759 यूनिट्स, 8.3% की बढ़ोतरी और अगस्त का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा। पैसेंजर कैरियर्स में 8.8% और गुड्स कैरियर्स में 15.6% की वृद्धि। ई-कार्ट्स में 362.9% का जोरदार उछाल, जबकि ई-रिक्शा में 49.4% की गिरावट। निर्यात 42,765 यूनिट्स, +48%।
क्वाड्रिसाइकिल्स: कोई बिक्री नहीं दर्ज।

सेगमेंटघरेलू बिक्री (अगस्त 2025)YoY बदलाव (%)निर्यात (अगस्त 2025)YoY बदलाव (%)
पैसेंजर वाहन3,21,840-8.882,246+24
दो-पहिया18,34,000+7.14,32,000+13.2
तीन-पहिया75,759+8.342,765+48
कुल22,51,9495,57,000+28.5

आगे की राह: त्योहारी सीजन और जीएसटी कटौती से उम्मीदें

SIAM के आंकड़े बताते हैं कि इंडस्ट्री में चुनौतियां हैं, लेकिन निर्यात की मजबूती और त्योहारी सीजन की शुरुआत से रिकवरी की संभावना है। जीएसटी दरों में हालिया कटौती (पेट्रोल/डीजल कारों पर 18-40%, EVs पर 5%) से ग्राहक आकर्षित हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मांग में सुधार हुआ तो साल के अंत तक इंडस्ट्री 5% की वृद्धि हासिल कर सकती है।

ऑटो डीलर्स की राय: JSW MG, Royal Enfield और Ashok Leyland बने डीलर संतुष्टि में नंबर 1

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अपने वार्षिक डीलर संतुष्टि अध्ययन (DSS) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह अध्ययन ऑटोमोबाइल डीलरों और वाहन बनाने वाली कंपनियों (OEMs) के बीच संबंधों को समझने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। इस साल के सर्वे में JSW MG मोटर (4-पहिया यात्री वाहन), Royal Enfield (2-पहिया वाहन), Ashok Leyland (कमर्शियल वाहन), Atul Auto (3-पहिया वाहन) और Volvo Cars (लक्जरी कारें) को उनके सेगमेंट में डीलर संतुष्टि के मामले में सबसे अच्छा पाया गया है।

डीलर संतुष्टि पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ

FADA के अध्यक्ष, श्री सी. एस. विग्नेश्वर ने बताया कि इस साल का सर्वे पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा और गहरा था। इसमें देश भर के 1,800 से अधिक डीलरों से नौ अलग-अलग भाषाओं में प्रतिक्रिया ली गई, ताकि जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझा जा सके। विग्नेश्वर ने इस बात पर जोर दिया कि जहाँ एक ओर भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग बेहतरीन क्वालिटी के वाहन बना रहा है, वहीं डीलरों के मुनाफे और नीतियों से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। डीलर्स को GST में राहत मिलने के बाद, उनकी मांग है कि कंपनियां भी उनके लिए उचित मार्जिन, बेहतर नीतियां और फैसलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें, खासकर आने वाले त्योहारी सीज़न से पहले।

प्रेमोनएशिया के निदेशक और सीओओ राहुल शर्मा ने भी डीलरों की चिंताओं को उजागर किया। उन्होंने बताया कि सर्वे में 66% डीलरों की असंतुष्टि का कारण ‘बिक्री के बाद की सेवा’ और ‘व्यापार में लाभ’ से जुड़े मुद्दे हैं। इन मुद्दों में इन्वेंट्री का खर्च, वापस नहीं बिकने वाले माल की नीतियां और ट्रेनिंग के लिए पैसों का बंटवारा शामिल है। शर्मा का मानना है कि कंपनियों को डीलरों के साथ मिलकर ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जो कंपनी के मानकों और डीलरों की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखें।

सेगमेंट-वार प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण

4-पहिया यात्री वाहन (4W Mass): JSW MG 868 अंकों के साथ लगातार टॉप पर बना हुआ है। यह दिखाता है कि कंपनी अपने डीलरों के साथ मजबूत और भरोसेमंद रिश्ते बनाए रखने में कामयाब रही है।
2-पहिया वाहन (2W): रॉयल एनफील्ड ने 852 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि हीरो मोटोकॉर्प भी दूसरे स्थान पर रहा। इन दोनों कंपनियों ने पिछले साल की तुलना में अपने स्कोर में 140 से अधिक अंकों का सुधार किया है, जो उद्योग में सबसे बड़ा सुधार है। इससे पता चलता है कि वे अपने डीलरों की समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं।
वाणिज्यिक वाहन (CV): अशोक लीलैंड ने 786 अंकों के साथ अपनी लीडरशिप बनाए रखी, जबकि टाटा मोटर्स CV ने भी अच्छा सुधार दिखाया। डीलर्स इन कंपनियों के उत्पादों की विश्वसनीयता और समय पर वाहनों की आपूर्ति को सराहते हैं।
3-पहिया वाहन (3W): तीन साल बाद इस सेगमेंट को सर्वे में शामिल किया गया, और अतुल ऑटो ने 924 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
लक्ज़री कारें (4W Luxury): वोल्वो कार्स 884 अंकों के साथ इस श्रेणी में सबसे आगे रही।

चुनौतियाँ और सुझाव

सर्वे में यह भी पाया गया कि चार पहिया यात्री वाहन और कमर्शियल वाहन के डीलरों की संतुष्टि पिछले साल की तुलना में कम हुई है। वे मुख्य रूप से मुनाफे की कमी, ट्रेनिंग के खर्च, और बिना बिके माल को वापस लेने की नीतियों को लेकर चिंतित हैं। डीलर्स चाहते हैं कि कंपनियों को इन मुद्दों पर अधिक स्पष्ट और सहायक होना चाहिए ताकि वे लंबे समय तक व्यापार में बने रह सकें। कुल मिलाकर, यह सर्वे एक महत्वपूर्ण संदेश देता है: ग्राहकों को अच्छी गाड़ियां देना काफी नहीं है, बल्कि कंपनियों को अपने डीलरों के साथ भी एक मजबूत और सहायक साझेदारी बनानी होगी ताकि पूरा इकोसिस्टम सही से काम कर सके।