Maruti के चेयरमैन आर. सी. भार्गव को ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited के चेयरमैन आर. सी. भार्गव को ICSI के 25वें नेशनल अवॉर्ड्स फॉर एक्सिलेंस पुरस्कार समारोह में कंपनी के संचालन में उत्कृष्टता को वास्तविकता में बदलने के लिए Institute of Company Secretaries of India (ICSI) ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली जूरी ने दिया है। भार्गव ने कहा कि मारुति सुजुकी प्रबंधन और कर्मचारियों की भागीदारी के बिना यह सम्मान संभव नहीं होता। चार दशकों से अधिक समय से, उन्होंने नैतिकता और ईमानदारी के जिन उच्च मानकों को बनाए रखा है। उसी की बदौलत यह पुरस्कार मुझे मिल पाया है।

इस समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पद्मश्री पी. टी. उषा, और सेबी चेयरमैन श्री तुहिन कांत पांडे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया संसदीय अधिनियम के तहत स्थापित एक प्रमुख पेशेवर संस्था है, जो कंपनी सेक्रेटरीज के पेशे को बढ़ावा देकर भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में योगदान देती है।

आरसी भार्गव ने कहा, “अच्छा कॉरपोरेट गवर्नेंस वही है जहाँ टॉप मैनेजमेंट सही और गलत में स्पष्ट अंतर समझे, अपने हर कदम में इसे लागू करे, कंपनी की संपत्ति का ट्रस्टी बने, टीम को मजबूत करे और सभी स्टेकहोल्डर्स के वैध हितों का ध्यान रखे।” आर. सी. भार्गव को 2016 में भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया। 2015 में Forbes India ने उन्हें Leadership Award for Lifetime Achievement दिया। 2011 में जापान के सम्राट ने उन्हें Order of the Rising Sun Gold & Silver Star से नवाजा। 2010 में The Economic Times ने उन्हें Lifetime Award for Management से सम्मानित किया। उनकी दीर्घकालिक सेवा और नेतृत्व क्षमता के लिए 2025 में उन्हें Global Leadership Award मिला। 2023 में All India Management Association ने उन्हें Lifetime Contribution Award दिया।

यह लिस्ट सिर्फ पुरस्कारों की नहीं, बल्कि यह उनके अद्भुत नेतृत्व, नैतिकता और भरोसेमंद कार्यशैली का प्रमाण है। इस मौके पर कॉरपोरेट जगत ने यह देखा कि असली लीडर वही है जो केवल नियमों का पालन नहीं करता, बल्कि अपने हर फैसले और काम से भरोसा पैदा करता है, नैतिकता की मिसाल पेश करता है और जिम्मेदारी निभाता है।

जहां ईमानदारी बनी पहचान : ICSI के 25वें गवर्नेंस अवॉर्ड्स में इंडिया इंक के रोल मॉडलों का जलवा

नई दिल्ली: Institute of Company Secretaries of India (ICSI) ने नई दिल्ली में 19 दिसंबर 2025 को ICSI नेशनल अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन कॉरपोरेट गवर्नेंस के 25 वर्ष पूरे होने पर कॉरपोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में बेमिसाल उपलब्धियां अर्जित करने वाली कंपनियों और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया। ICSI पिछले 25 सालों से भारत में कंपनियों को पारदर्शी, जिम्मेदार और नैतिक तरीके से काम करने के लिए लगातार प्रेरित करता रहा है। ये पुरस्कार उन कंपनियों और प्रोफेशनल्स को दिए जाते हैं जो अपने कॉरपोरेट प्रशासन में उच्च मानकों का पालन करते हैं।

इस खास मौके पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पद्मश्री पी. टी. उषा, राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, तथा सेबी चेयरमैन श्री तुहिन कांत पांडे विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

25वें ICSI नेशनल अवॉर्ड्स में लिस्टेड और गैर लिस्टेड कंपनियों को लार्ज, मीडियम और इमर्जिंग कैटिगरी में सम्मानित किया गया। लिस्टेड कंपनियों में द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड को लार्ज कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए पुरस्कार मिला, जबकि मीडियम कैटिगरी में Uno Minda Limited और इमर्जिंग कैटेगरी में Greaves Cotton Limited को सम्मानित किया गया। वहीं गैर लिस्टेड कंपनियों में Ageas Federal Life Insurance Company Limited को मीडियम और Interise Investment Managers Private Limited को इमर्जिंग कैटेगरी में यह सम्मान मिला।

कार्यक्रम में Maruti Suzuki India Limited के चेयरमैन आर. सी. भार्गव को उनके दीर्घकालिक नेतृत्व और कॉरपोरेट गवर्नेंस को व्यवहार में उतारने के लिए 25वां ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। 10वें ICSI CSR एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी दिए गए। सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लार्ज कैटिगरी में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, मीडियम कैटिगरी में TP Southern Odisha Distribution Limited और स्मॉल व इमर्जिंग कैटिगरी में ICRA Limited को सम्मानित किया गया। 7वां ICSI बेस्ट सेक्रेटेरियल ऑडिट रिपोर्ट अवॉर्ड CS पी. ईश्वरमूर्ति को Pricol Limited की सेक्रेटेरियल ऑडिट रिपोर्ट के लिए मिला।

कॉरपोरेट गवर्नेंस की बेहतरीन प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए 5वां ICSI बेस्ट PCS फर्म अवॉर्ड S. C. Sharada & Associates को दिया गया। चौथे ICSI बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स सर्विस सेक्टर में L&T Finance Limited और नॉन-सर्विस सेक्टर में Polycab India Limited को प्रदान किए गए।

ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा : केवल 4999 रुपये की EMI पर घर ले जाएं TATA की कार

मुंबई: साल के आखिरी महीने में कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए Tata Motors Passenger Vehicles Limited (TMPV) ने बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने साल के अंत में मांग बढ़ाने के लिए खास फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की है, जो कंपनी के पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों दोनों पर लागू होंगे।

इस लिमिटेड पीरियड की स्कीम के तहत ग्राहक सिलेक्टेड टाटा कारें सिर्फ 4,999 रुपये की मासिक EMI पर घर ले जा सकते हैं। ये ऑफर्स 31 दिसंबर 2025 तक वैलिड रहेंगे। नए साल से ज्यादातर कारों की कीमत बढ़ जाएगी। ऐसे में अगर आप बचत करना चाहते हैं तो दिसंबर में ही टाटा के लिमिटेड पीरियड ऑफर का लाभ उठाकर अपनी ड्रीम कार घर ले जा सकते हैं।

Tata Motors की पेट्रोल और डीजल कारों में Tiago को 4,999 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। वहीं Tigor और Punch 5,999 रुपये की आसान मासिक किस्तों में खरीदा जा सकता है। Altroz की 6,777 रुपये, Nexon को 7,666 रुपये और स्टाइलिश Curvv को 9,999 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

Tata की EV रेंज में Tiago.ev की EMI 5,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Punch.ev को 7,999 रुपये की मासिक किस्तों पर घर ले जाया जा सकता है। Nexon.ev को 10,999 रुपये और फ्लैगशिप Curvv.ev के लिए को 14,555 रुपये प्रति महीने की EMI की ईएमआई पर आ खरीद सकते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये EMI स्कीम्स चुनिंदा लोन अमाउंट, Balloon स्कीम ऑप्शन (25% या 30%) और तय रिपेमेंट पीरियड पर आधारित हैं। ICE मॉडल्स के लिए 84 महीने और EV मॉडल्स के लिए 120 महीने तक का रिपेमेंट विकल्प दिया जा रहा है।ये सभी ऑफर्स 31 दिसंबर 2025 तक ही मान्य हैं।

India Bike Week 2025 में SMK Helmets का प्रीमियम शो, Cygnus बना IBW का सुपरस्टार

पंचगनी/नई दिल्ली: इंडिया में शानदार राइडिंग गियर के नए दौर की शुरुआत करते हुए Studds Accessories Ltd. के प्रीमियम ब्रैंड SMK ने India Bike Week 2025 के मंच पर अपनी नई हाई-एंड हेलमेट रेंज और राइडिंग जैकेट्स की पूरी लाइन-अप लॉन्च कर दी। SMK Helmets ने Cygnus और Delta रेंज जैसे नए हेलमेट लॉन्च किए। Cygnus की कीमत 17,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच है। डेल्टा रेंज 3,299 रुपये से शुरू होती है।

इस इवेंट का सबसे बड़ा स्टार रहा SMK Cygnus। यह SMK का अब तक का सबसे एडवांस और फीचर-लोडेड हेलमेट है। हेलमेट का आगे वाला हिस्सा (चिन गार्ड) पूरे 180 डिग्री पीछे घूम जाता है। आप इसे ओपन या फुल-फेस हेलमेट, दोनों तरह से इस्तकेमाल कर सकते हैं। यह पूरा हेलमेट Energy Impact Resistant Thermoplastic (EIRT) से बना है। यह टक्कर के समय जल्दी टूटता नहीं है। यह हल्का और मजबूत है। Pinlock MaxVision 120 से बारिश, ठंड या कोहरे में शीशा धुंधला नहीं होता। इसमें इनबिल्ट सन वाइज़र है। धूप तेज हो तो अलग चश्मा लगाने की जरूरत नहीं। एक बटन से सन वाइज़र नीचे-ऊपर कर सकते हैं।

Cygnus के बाद SMK ने इंडिया बाइक वीक 2025 के मंच से अपने दो और ग्लोबली पॉपुलर हेलमेट्स SMK Ares और SMK Nova को इंडिया में लॉन्च की भी घोषणा की। SMK Ares की शुरुआती कीमत 6,350 रखी गई है। SMK Nova की शुरुआती कीमत ₹3,900 तय की गई है। डेमी-जेट सेगमेंट में SMK ने Delta City और Delta Tour के रूप में दो नए हेलमेट पेश किए हैं, इन दोनों हेलमेट्स की सीरीज की शुरुआती कीमत ₹3,299 रखी गई है।

SMK ने Agnar Cyborg, Typhoon Rival, Gullwing Sonic और Stellar Sport Flight जैसे नए और बोल्ड ग्राफिक्स पेश किए । इन ग्राफिक्स में मॉडर्न डिजाइन, शार्प लाइन्स और स्पोर्टी थीम का इस्तेमाल किया गया है। SMK ने अपनी पूरी CE Level A सर्टिफाइड राइडिंग जैकेट रेंज भी पेश की। गर्मियों की राइड को ध्यान में रखते हुए Infinity Rush और Gladiator जैकेट्स पेश की गई हैं। वहीं लंबी दूरी की टूरिंग और सर्दियों की राइड के लिए Apex Adventura जैकेट और महिला राइडर्स के लिए Athenova जैकेट पेश की गई है।

इंडिया में 1 जनवरी 2026 से महंगी हो जाएंगी BMW की बाइक्स

गुरुग्राम: प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी BMW Motorrad India ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से कंपनी की पूरी मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। यह फैसला भारत में निर्मित और विदेशों से आयात (सीबीयू) दोनों तरह के मॉडलों पर लागू होगा। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे मुख्य रूप से आर्थिक दबावों को जिम्मेदार ठहराया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी, ऐसे में इच्छुक ग्राहक इससे पहले बुकिंग कर मौजूदा दामों का फायदा उठा सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि विदेशी मुद्रा का दबाव है। डॉलर और यूरो के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट से आयात लागत बढ़ गई है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। इसके अलावा परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत में इजाफा हो गया है। कंपनी के अनुसार, कारोबार की दीर्घकालिक स्थिरता और डीलर नेटवर्क के मुनाफे को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम अनिवार्य है।

BMW Motorrad India के पोर्टफोलियो में भारत में असेंबल की जाने वाली बाइक्स के साथ-साथ प्रीमियम आयातित मॉडल भी शामिल हैं। ‘मेड इन इंडिया’ रेंज में BMW G 310 RR और इलेक्ट्रिक BMW CE 02 जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं, जिन्होंने एंट्री-लेवल प्रीमियम सेगमेंट में ब्रांड की पकड़ मजबूत की है। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी कई CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) मोटरसाइकिलें भी बेचती है, जिनमें BMW F 900 GS, F 900 GSA, R 1300 GS, R 1300 GSA, M 1000 RR, M 1000 R, S 1000 RR, S 1000 R, R 18 Transcontinental, R 12, R 12 nineT, R 1250 RT, K 1600 B, K 1600 GTL, K 1600 GA, C 400 GT और CE 04 शामिल हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहकों के लिए BMW India Financial Services के जरिए आकर्षक फाइनेंस विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

Lamborghini Esperienza Giro India 2025: नार्थ से साउथ इंडिया तक लग्ज़री ड्राइविंग का शाही जश्न

नई दिल्ली: Lamborghini Esperienza Giro India 2025 का सफल आयोजन पूरा हो गया है। यह कोई आम कार रैली नहीं थी, बल्कि लग्ज़री, स्टाइल और एक्सक्लूसिव अनुभव पर आधारित एक खास ड्राइविंग इवेंट था। यह इवेंट पांचवीं बार आयोजित किया गया।

इस इवेंट में Lamborghini की सुपरकारों ने उत्तर और दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत और बेहतरीन रास्तों पर दौड़ लगाई। 80 से अधिक Lamborghini कारों के मालिक इस ड्राइव का हिस्सा बने। तीन दिनों में करीब 1,500 किलोमीटर की दूरी तय की गई। भारत में Lamborghini की कारों की संख्या जल्द 800 तक पहुंचने वाली है। यह इवेंट भारत में Lamborghini की बढ़ती मौजूदगी का जश्न था।

Esperienza Giro India 2025 को खासतौर पर Lamborghini मालिकों के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें सिर्फ वही लोग शामिल हो सकते थे, जिनके पास Lamborghini कार है। इस बार पहली बार इस ड्राइव को दो अलग-अलग रूट्स में आयोजित किया गया। पहले यह ड्राइव एक ही रास्ते पर होती थी। 2025 में पहली बार इसे दो अलग-अलग रूट्स में बांटा गया। इसमें एक रूट दिल्ली–मुंबई डीलर नेटवर्क के नेतृत्व में तय किया गया। उत्तर भारत और पश्चिम भारत से जुड़े Lamborghini मालिक दिल्ली और मुंबई के डीलर्स की टीम के साथ ड्राइव में शामिल हुए। दूसरा रूट की कमान बेंगलुरु की डीलर टीम ने संभाली।

उत्तर भारत का रूट अरावली की पहाड़ियों से होकर गुज़रा। ड्राइव अरावली पर्वत श्रृंखला के सुंदर और घुमावदार रास्तों से निकली। इस ड्राइव में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों को कवर किया। Lamborghini कारों का काफिला हरियाणा के ग्रामीण इलाकों से होते हुए राजस्थान के रेगिस्तानी और घुमावदार रास्तों से गुजरकर 14वीं सदी के ऐतिहासिक किले – फोर्ट बरवाड़ा पहुँचा। फोर्ट बरवाड़ा करीब 700 साल पुराना ऐतिहासिक किला है।

इसके बाद यह यात्रा उत्तर प्रदेश के विरासत गलियारों से होती हुई दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल तक पहुंची। दक्षिण भारत के रूट की शुरुआत कर्नाटक के बेंगलुरु से हुई। यहां से काफिला घुमावदार हाइवे से होता हुआ कूर्ग की हरी-भरी पहाड़ियों से होते हुए मैसूर पहुंचा। मैसूर के महाराजा की मेहमाननवाज़ी और मैसूर पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा ने इस ड्राइव को यादगार बना दिया। इस आयोजन में दोनों रूट्स को मिलाकर 40 से ज्यादा Lamborghini कारें और 80 से अधिक ग्राहक और मेहमान शामिल हुए।

TVS Apache RTX बनी इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2026, अब तक का तीसरा IMOTY खिताब

नई दिल्ली: TVS Apache RTX को साल 2026 की इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर (IMOTY) का खिताब दिया गया है। कड़े मुकाबले के बाद इस बाइक ने सभी प्रतियोगियों को को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया। यह TVS का अब तक का तीसरा IMOTY खिताब है। मुकाबले में दूसरे स्थान पर दूसरे स्थान पर Ultraviolette X-47 रही, जबकि तीसरे स्थान पर KTM Adventure 390 ने कब्जा किया।

IMOTY की शुरुआत 2007 में सीनियर ऑटो जर्नलिस्ट्स ने की थी। इसका मकसद हर साल भारत में लॉन्च हुई सबसे बेहतरीन नई मोटरसाइकिल को सम्मानित करना है। आज IMOTY को देश का सबसे भरोसेमंद, स्वतंत्र और प्रतिष्ठित टू-व्हीलर अवॉर्ड माना जाता है। इसे अक्सर “भारतीय मोटरसाइकिल अवॉर्ड्स का ऑस्कर” कहा जाता है।

इस अवॉर्ड समारोह में JK Tyre एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रघुपति सिंघानिया ने TVS मोटर कंपनी के बिजनेस हेड (प्रीमियम) और हेड – प्रीमियम मार्केटिंग विमल सुम्बली को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस साल कई और शानदार मोटरसाइकिलें भी दौड़ में शामिल थीं, जो पिछले एक साल में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए बेहतरीन और विविध प्रोडक्ट्स को दर्शाती हैं।

इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर (IMOTY) पुरस्कार का फैसला 16 अनुभवी ऑटोमोबाइल पत्रकारों की जूरी करती है। हर जूरी मेंबर को 25 अंक दिए जाते हैं। किसी एक बाइक को अधिकतम 10 अंक ही दिए जा सकते हैं हर जूरी मेंबर को कम से कम 5 शॉर्टलिस्टेड बाइक्स में अंक बांटना जरूरी होता है। इस साल शॉर्टलिस्ट की गई बाइक्स में Royal Enfield Classic 650, Ultraviolette X-47, Honda CB125 Hornet, KTM Enduro R, KTM 390 Adventure और Yamaha XSR 155 शामिल थीं।

प्रतियोगिता में मोटरसाइकिलों को कीमत, माइलेज, डिजाइन और स्टाइल, आराम और सेफ्टी, परफॉर्मेंस, प्रैक्टिकल उपयोग, तकनीकी इनोवेशन, वैल्यू फॉर मनी, भारतीय सड़कों और हालात की अनुकूलता के आधार पर परखा जाता है। इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर (IMOTY) प्रतियोगिता में सिर्फ पूरी तरह नई मोटरसाइकिलें ही योग्य होती हैं। केवल कॉस्मेटिक बदलाव या मामूली मैकेनिकल अपडेट वाली बाइक्स शामिल नहीं होतीं। बाइक भारत में निर्मित या असेंबल होनी चाहिए। भारतीय टाइप अप्रूवल (होमोलोगेशन) जरूरी है। 30 नवंबर से पहले बिक्री के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। CBU (पूरी तरह आयातित) बाइक्स इस अवॉर्ड के लिए योग्य नहीं होतीं

18 दिसंबर से OnePlus Pad Go 2 की बिक्री शुरू : पढ़ाई हो या गेम्स, अब आएगा डबल मजा

बेंगलुरु: OnePlus ने इंडिया में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए OnePlus Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। नया मिड-रेंज टैबलेट अब 18 दिसंबर से ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

यह टैबलेट तीन वेरिएंट में मिलेगा। 8GB + 128GB Wi-Fi की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। 8GB + 256GB Wi-Fi के दाम 29,999 रुपये है। 8GB + 256GB 5G (Shadow Black) 32,999 रुपये में मिलेगा। प्री-बुकिंग के दौरान Axis/HDFC कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही 3999 रुपये वाला OnePlus Pad Go 2 Stylo मुफ्त मिलेगा। स्मार्ट डिस्प्ले, दमदार बैटरी और स्टाइलस सपोर्ट के साथ यह टैबलेट पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट साथी साबित होगा।

OnePlus Pad Go 2 में 12.1 इंच (30.73 cm) का डिस्प्ले है। इसे MediaTek Dimensity 7300-Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ बनाया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 10,050 mAh की दमदार बैटरी है, जो 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैकअप इतना जबरदस्त है कि यह रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। जरूरत पड़ने पर फोन को टैबलेट से चार्ज किया जा सकता है।

OnePlus Pad Go 2 में Stylus सपोर्ट भी दिया गया है। Stylus को केवल 10 मिनट चार्ज करने पर आधा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus Notes ऐप में यह हैंडराइटिंग कैलकुलेटर और हैंडराइटिंग एनहांसमेंट जैसे फीचर्स देता है। Stylus टैप करते ही स्क्रीन ऑफ होने पर भी Notes ऐप तुरंत खुल जाता है। OxygenOS 16 के साथ टैबलेट में AI Writer, AI Recorder और AI Summary जैसे स्मार्ट टूल्स हैं। Open Canvas फीचर के जरिए तीन विंडो में मल्टीटास्किंग आसानी से की जा सकती है।

OnePlus Pad Go 2 दो रंगों में उपलब्ध है – Lavender Drift और Shadow Black। Shadow Black वेरिएंट में SIM कार्ड स्लॉट है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। टैबलेट Wi-Fi और 5G वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 18 दिसंबर 2025 से इसे oneplus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores, Reliance, Croma, Vijay Sales, Bajaj Electronics, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।

7,400 mAh बैटरी संग सुपरपावर OnePlus 15 R का अराउंड द वर्ल्ड धमाका

नई दिल्ली: Global टेक्नोलॉजी ब्रैंड OnePlus ने आज इंडिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। यह OnePlus 15 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। दुनिया में पहला ऐसा डिवाइस है जिसे Qualcomm Snapdragon® 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया गया है। इंडिया में इसकी कीमत ₹44,999 से शुरू है, जबकि प्री-बुकिंग 999 रुपये से उपलब्ध है।

प्री-बुकिंग पर OnePlus Nord Buds 3 (2,299 रुपये) मुफ्त मिल रहे हैं। HDFC/Axis बैंक कार्ड पर ₹3,000 इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उपलब्ध है। 180 दिन में फोन रिप्लेसमेंट और लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी भी है। OnePlus 15R दमदार 7,400 mAh बैटरी, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आता है। गेमिंग, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के लिए यह स्मार्टफोन सबसे परफेक्ट पैकेज है।

OnePlus 15R में नई स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट है। फोन में 7,400 mAh की सबसे बड़ी बैटरी लगी है, जिसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। यह बैटरी चार साल बाद भी 80% क्षमता के साथ काम करती रहेगी। OnePlus ने बैटरी और परफॉर्मेंस को ठंडा रखने के लिए 360° Cryo Velocity Cooling System दिया है। इसमें स्क्रीन के नीचे Cryo Velocity Screen Cooler, प्रोसेसर के लिए Cryo Velocity 3D Vapor Chamber और फोन के बैक में ग्रेफाइट लेयर शामिल हैं, जिससे फोन हर स्थिति में ठंडा रहता है।

फोन का 6.83-inch LTPS 1.5K AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 450 PPI के साथ आता है। यह स्क्रीन 1 से 1800 निट्स तक ब्राइटनेस देती है। भारत में OnePlus 15R Electric Violet, Charcoal Black और Mint Breeze कलर में उपलब्ध है। OnePlus 15R में 32MP सेल्फी कैमरा, 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें OnePlus DetailMax Engine दिया गया है। फोन 4K 120fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सीधे फोन पर एडिट भी कर सकते हैं। OxygenOS 16 में Plus Mind और Google Gemini इंटीग्रेशन है। AI Writer, AI Recorder और AI Portrait Glow जैसे टूल्स के साथ यूज़र अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को स्मार्ट तरीके से पूरा कर सकते हैं।

Tata Sierra: 24 घंटे में 70,000+ बुकिंग्स, 1.35 लाख संभावित ग्राहक

मुंबई: इंडिया की सड़कों पर फिर से एक नई हलचल है। Tata Sierra लॉन्च होते ही इस आइकॉनिक SUV की पहली खेप की सिर्फ 1 दिन में 70,000 से ज्यादा बुकिंग्स हुई। 1.35 लाख से ज्यादा लोग पहले ही अपनी पसंद के रंग, इंजन और फीचर्स जैसी कॉन्फ़िगरेशन चुन चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक पूरी बुकिंग की औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है।

यह लोग आगे चलकर Sierra की बुकिंग पूरी करने वाले संभावित ग्राहक हो सकते हैं। Tata Sierra को अभी भी लोग उतनी ही पसंद करते हैं जितनी पहले करते थे। इसका डिजाइन, पावर और प्रतिष्ठा ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि भारतीय ग्राहकों के दिल और दिमाग में एक खास और भरोसेमंद प्रीमियम मिड-साइज़ SUV बन चुकी है।

Tata Passenger Electric Mobility के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने कहा, Tata Sierra डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के जरिए मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में नया मानक सेट कर रही है। Sierra ने स्पेस, कम्फर्ट, लक्ज़री, सेफ्टी और रोज़मर्रा की उपयोगिता में हर पहलू को बेहतर बनाया है, जिससे यह ग्राहकों के लिए उनकी व्यक्तिगत पहचान और उत्साह का प्रतीक बन गई है।

Tata Motors ने 25 नवंबर 2025 को नई Tata Sierra लॉन्च की थी। यह SUV अपने शानदार DNA और आइकॉनिक डिज़ाइन को बरकरार रखते हुए, आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ नई पीढ़ी के लिए तैयार की गई है। यह सामान्य से हटकर खुद को साबित करने और नई ऊँचाइयाँ छूने का प्रतीक बनकर उभरी है।

नई Sierra में तीन एडवांस्ड पावरट्रेन ऑप्शन हैं, 1.5L Kryojet Diesel, 1.5L TGDi Hyperion Petrol और 1.5L NA Revotron Petrol हैं। ये इंजन हर ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से स्मूथ और कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस देते हैं। Tata Sierra ने साबित कर दिया कि इसकी लोकप्रियता और आकर्षण समय के साथ कम नहीं हुए। इसकी प्रीमियम लुक, शानदार परफॉर्मेंस और क्लासिक डिज़ाइन ने ग्राहकों का भरोसा और प्यार जीत लिया है। यह SUV भारत में मिड-साइज़ प्रीमियम SUV सेगमेंट का नया बेंचमार्क बनने जा रही है।