स्टाइल और मजबूती का परफेक्ट कॉम्बो: Samsung Galaxy S25 Edge पहली बार सिरेमिक ग्लास 2 की मजबूती के साथ लॉन्च

Samsung का सबसे स्लिम Galaxy फोन अब Ceramic 2 ग्लास के साथ और भी मजबूत। सैमसंग ने स्मार्टफोन की दुनिया में एक स्टाइल और मजबूती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन Galaxy S25 Edge लॉन्च किया है, जिसमें Corning® Gorilla® Glass Ceramic 2 का इस्तेमाल किया गया है। यह नई टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन को एक आकर्षक और स्लिम डिजEइन देने के साथ-साथ उसे पहले से ज्यादा मजबूत भी बनाती है। Galaxy S25 Edge अब तक की सबसे पतली Galaxy S सीरीज डिवाइस में यह ग्लास तकनीक एक नई मजबूती लेकर आई है, जिससे यह स्मार्टफोन और भी आकर्षक और टिकाऊ हो गया है।


Gorilla® Glass Ceramic 2, Corning की अग्रणी ग्लास तकनीक और Samsung के मालिकाना प्रोसेसिंग और रीइंफोर्समेंट तकनीकों का मेल है । इस ग्लास को विशेष रूप से पतला करने और मजबूती बढ़ाने के इसमें क्रिस्टल्स को सूक्ष्म रूप से ग्लास मैट्रिक्स में मिलाया गया है, जो इसकी दबाव-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें उन्नत ग्लास तकनीक और Samsung की विशेष प्रोसेसिंग तकनीकों का अद्भुत संयोजन है । इस ग्लास में छोटे-छोटे क्रिस्टल्स डाले गए हैं, जो इसे मजबूत बनाते हैं और इसे खरोंच और दबाव से बचाने में मदद करते हैं।


Corning® Gorilla® Glass के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर एंड्रू बेक ने कहा, “Gorilla Glass Ceramic 2 के साथ, हमने पतलेपन और मजबूती का बेहतरीन संयोजन हासिल किया है। Galaxy S25 Edge में Gorilla Glass Ceramic 2 का इस्तेमाल कर Corning और Samsung ने यह दिखाया है कि वे दुनिया भर के उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”


Galaxy S25 Edge की लॉन्चिंग को आप लाइव देख सकते हैं। यह इवेंट 13 मई 2025 को सुबह 9 बजे (कोरियन समय अनुसार) Samsung के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगा। अमेरिका में इसे 12 मई की रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) और शाम 5 बजे (पैसिफिक टाइम) देखा जा सकेगा।


Samsung Galaxy S25 Edge में Corning® Gorilla® Glass Ceramic 2 का इस्तेमाल न केवल इसके डिज़ाइन को और भी आकर्षक बनाता है, बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि यह स्मार्टफोन लंबे समय तक मजबूत और सुरक्षित रहे।

Hyundai EXTER के नए वैरिएंट्स S Smart और SX Smart लॉन्च

गुरुग्राम : Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने अपनी Hyundai EXTER की रेंज को दो नए स्मार्ट वेरिएंट्स – S Smart और SX Smartलॉन्च करने की घोषणा की। ये दोनों वैरिएंट्स टेक फ्रेंडली नौजवानों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो स्टाइल, सुविधा और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन चाहते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.68 लाख से शुरू होती है।


कंपनी का कहना है कि EXTER के ये नए वेरिएंट्स – S Smart और SX Smart –में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो पहले आमतौर पर प्रीमियम कारों में मिलते थे जैसे स्मार्ट की, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर आदि। दोनों वैरिएंट्स पेट्रोल और Hy-CNG Duo पावरट्रेन में, साथ ही मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध हैं। दोनों एसयूवी के केबिन में आराम से बैठने के लिए काफी जगह है। इसमें एडवांस्ड सेफ्टी और सुविधाजनक फीचर्स शामिल हैं। अब सभी EXTER वैरिएंट्स में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड होगा, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षा और भी बेहतर होगी।


S Smart वैरिएंट में स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED टेललैम्प, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, DRLs, रियर AC वेंट्स आदि फीचर मिलेंगे। SX Smart वैरिएंट में – स्मार्ट की विद पुश बटन स्टार्ट, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, शार्क फिन एंटीना, स्मार्ट सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। दोनों वेरिएंट्स के लिए 22.96 सेमी का अपग्रेडेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto और Apple CarPlay के साथ), रियर कैमरा – सिर्फ 14,999 रुपये में एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध है। ये 3 साल की वारंटी के साथ मिलते हैं। दोनों वेरिएंट्स में पेट्रोल, Hy-CNG Duo, और AMT/MT ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है।

कीमतें (एक्स-शोरूम, INR):

वैरिएंटकीमत
EXTER S Smart MT7,68,490 रुपये
EXTER SX Smart MT8,16,290 रुपये
EXTER S Smart AMT8,39,090 रुपये
EXTER SX Smart AMT8,83,290 रुपये
EXTER S Smart Hy-CNG Duo8,62,890 रुपये
EXTER SX Smart Hy-CNG Duo9,18,490 रुपये

अब टीवी समझेगा आपका मूड और पसंद , हाथों के इशारे से चलेगा टीवी

गुरुग्राम : टीवी अब आपका मूड और पसंद समझेगा क्योंकि अगली पीढ़ी की क्रांतिकारी तकनीक पर आधारित ये टीवी आपको एक स्मार्ट, इंटेलिजेंट और पूरी तरह पर्सनलाइज्ड टीवी देखने का अनुभव देगा और इस टीवी को हाथों के इशारों से चलाया जा सकेगा।


उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक ब्रांड Samsung ने इंडियन मार्केट में अपनी 2025 की नई अल्ट्रा प्रीमियम टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED, QLED और The Frame शामिल हैं। ये टीवी अब आपका मूड और पसंद समझेगा। इन सभी मॉडलों में कंपनी ने अपनी अगली पीढ़ी की क्रांतिकारी तकनीक Samsung Vision AI को पेश किया है, जो भारतीय उपभोक्ताओं को एक स्मार्ट, इंटेलिजेंट और पूरी तरह पर्सनलाइज्ड टीवी देखने का अनुभव देगा।


Samsung Vision AI एक आधुनिक एआई टेक्नोलॉजी फ्रेमवर्क है, जो टीवी को एक ‘डिस्प्ले’ से कहीं आगे ले जाकर इंटेलिजेंट पार्टनर में बदल देता है। एआई मोड कंटेंट और कमरे की स्थिति के अनुसार पिक्चर और साउंड को रियल-टाइम में ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। एआई एक्सपीरियंस : यूज़र की पसंद और व्यवहार जानकर टीवी को उनके अनुसार ढालता है। इससे अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट करना काफी आसान है। स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे डिवाइस से टीवी आसानी से कनेक्ट हो जाता है।


Samsung के सीनियर डायरेक्टर विप्लेश डांग के अनुसार अब टीवी सिर्फ देखने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह एक इंटेलिजेंट, कनेक्टेड लाइफस्टाइल का हिस्सा है। विजन एआई से लैस नई रेंज का अनुभव अब सिर्फ ‘वॉट टु वॉच’ नहीं बल्कि ‘हाउ यू वॉच’ पर केंद्रित है। हम इसे ‘इट्स योर शो’ कह रहे हैं – जहां कंट्रोल पूरी तरह यूज़र के हाथ में है।”
इसमें कई स्मार्ट और बेहतरीन फीचर्स हैं, जो आपके TV को सुपर AI डिवाइस बनाएंगे।


यूनिवर्सल जेश्चर कंट्रोल : हाथों के इशारों से टीवी चलाइए, रिमोट की जरूरत नहीं। Galaxy Watch के ज़रिए मूवमेंट को पहचानता है।


जेनरेटिव वॉल पेपर : खाली स्क्रीन को बना दीजिए 4K आर्ट गैलरी। मूड के हिसाब से AI पर्सनलाइज्ड बैकग्राउंड खुद बनाएगा।
एआई अपस्केलिंग प्रो : इसमें कोई भी लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट भी 8K क्वालिटी जैसा दिखेगा।
पेट एंड फैमिली केयर मोड: घर में पालतू या बच्चों की गतिविधि पर नज़र रखेगा और जरूरत पड़ने पर आपको अलर्ट भेजेगा।
स्मार्ट थिंग्स बेस्ड होम इनसाइट्स : टीवी पर ही घर की सुरक्षा, बिजली खपत जैसे अपडेट्स मिलेंगे।

Posted in TV

शहरी आवाजाही के लिए आया Odysse HyFy ई-स्कूटर

मुंबई : इलेक्ट्रिक वाहनों विशेषकर शहरी क्षेत्रों में स्कूटरों की बढ़ती मांग का ध्यान में रखते हुये एक ऐसा ई स्कूटर लाँच किया गया है जिसकी कीमत अधिकांश लोगों के दायरे होने के साथ ही रेंज भी बेहतर दे रहा है। इलेक्ट्रिक 2 व्हीकल सेगमेंट में तेज़ी से उभरते ब्रांड Odysse Electric ने अपने नए लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy को लॉन्च किया जिसकी शुरूआती कीमत 42,000 रुपये है। यह स्कूटर शहरी उपभोक्ताओं, छात्रों और डिलीवरी राइडर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।


HyFy डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और सस्टेनेबिलिटी का परफेक्ट कॉम्बो है। HyFy में 250W की मोटर दी गई है, जो 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। यह भारत में लो-स्पीड ईवी नियमों के अनुरूप है। यह स्कूटर 48V/60V ग्राफीन और लिथियम-आयन बैटरी विकल्पों के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 70 से 90 किमी तक की रेंज देता है।


स्कूटर में क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड, LED डिजिटल मीटर, प्रैक्टिकल बूट स्पेस और चाबी के बिना स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम। Odysse HyFy का वजन सिर्फ 88 किलो है। इसकी लोडिंग क्षमता 150 किलो तक है, जो इसे रोज़मर्रा की यात्रा के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाता है। इस स्कूटर को पांच आकर्षक रंगों, रॉयल मैट ब्लू, सिरेमिक सिल्वर ऑरोरा मैट ब्लैक फ्लेयर रेड और जेड ग्रीन में खरीदा जा सकता है।


ओडिसी इलेक्ट्रिक के संस्थापक नेमिन वोरा की माने तो HyFy हमारा एक ऐसा प्रयास है जो इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को साथ लेकर चलता है। हमने स्कूटर को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया है जो किफायती, टिकाऊ और भरोसेमंद परिवहन साधन की तलाश में हैं। HyFy सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि हर दिन सफ़र करने वालों के लिए एक स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल साथी है, जो न तो जेब पर बोझ डालता है और न ही परफॉर्मेंस में कोई समझौता करता है। Odysse Electric का फोकस केवल बिक्री पर नहीं, बल्कि भारत के शहरी परिवेश में हर व्यक्ति को स्वच्छ, स्मार्ट और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देने पर है।


Odysse HyFy की बिक्री कंपनी के 150 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए शुरू हो गयी है। शुरुआती ग्राहकों को विशेष छूट और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।

सुपर कारों का जलवा, LAMBORGHINI ने बेची 2967 कारें

सांता’गाता बोलोनीज (इटली): दुनिया भर में सुपरकारों का जादू अरबपतियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर इन कारों की मांग में जबदरस्त तेजी देखी जा रही है। इटली की प्रीमियम सुपरकार निर्माता LAMBORGINI ने 2025 की पहली तिमाही में दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच अपनी ताक़त का लोहा मनवाया है और जनवरी से मार्च के दौरान तीन महीने में 2967 कारों की बिकी की है।


‘रेवुल्टो’ LAMBORGHINI का पहला V12 प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल है, जिसे ब्रैंड की प्रमुख कारों में से एक माना जाता है। ‘उरस एसई’ LAMBORGHINI का सुपर एसयूवी मॉडल है, जो अब हाइब्रिड संस्करण में उपलब्ध है। वितरण के लिहाज से तीनों प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों यूरोप मध्यपूर्व और अफ्रीका, अमेरिका, और एशिया-प्रशांत में समान रूप से अच्छी प्रोग्रेस देखी गई। यूरोप, मध्यपूर्व और अफ्रीका में 1,368 यूनिट्स की डिलिवरी हुई, जो 7% ज्यादा थी। अमेरिका में 1,034 यूनिट्स की डिलिवरी की गई। एशिया प्रशांत में 565 यूनिट्स की डिलिवरी हुई। अमेरिका में सबसे ज्यादा 933 कारों की बिक्री हुई। जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, इटली, दक्षिण कोरिया, मिडिल ईस्ट, स्विटजरलैंड, फ्रांस भी इस कार की बिक्री करने वाले टॉप टेन देशों में शामिल थे। कंपनी की लोकप्रियता इतनी बढ़ी है कि रेवुल्टो के लिए वेटिंग पीरियड 2 साल से भी ज्यादा हो चुका है।


LAMBORGHINI ने 2025 की धमाकेदार शुरुआत की है। कंपनी ने FY24 की तुलना में इस FY25 की पहली तिमाही में रेवेन्यू, प्रॉफिट और डिलिवरी में नया रेकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने 2025 की पहली तिमाही में कुल 2,967 कारों की डिलीवरी कीं और 895.2 मिलियन पाउंड का राजस्व अर्जित किया। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 29.6% की बढ़ोतरी है।
LAMBORGHINI के चेयरमैन और CEO स्टीफन विंकलमैन ने कहा, “पहली तिमाही के नतीजों ने एक बार फिर हमारे ब्रैंड की मजबूती और ग्राहकों के विश्वास का प्रमाण दिया है। हम परफॉर्मेंस, इनोवेशन और एक्सक्लूसिविटी के कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”


LAMBORGHINI की वैश्विक रणनीति मजबूत और संतुलित है, जो पूरी दुनिया में उसका दबदबा बनाए हुए है, जबकि उसकी जड़ें इटली में ही मज़बूती से जुड़ी हुई हैं। 2025 की पहली तिमाही में लैम्बोर्गिनी ने न सिर्फ़ आर्थिक मोर्चे पर कमाल दिखाया है, बल्कि नई तकनीकों और वैश्विक रणनीति के दम पर अपने ब्रैंड को नेक्सट लेवल पर पहुंचाने की ओर कदम बढ़ाया है।

अब XIAOMI के स्मार्ट टीवी से घर में लीजिये सिनेमाहॉल का अनुभव

बेंगलुरु : स्मार्ट होम एंटरटेनमेंट को नई ऊंचाई देने के लिए शाओमी इंडिया ने जबर्दस्त डिस्प्ले, दमदार साउंड और Alexa से कंट्रोल होने वाली दो नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ – XIAOMI QLED FX Pro और शाओमी 4K FX Series – को Fire TV बिल्ट-इन के साथ लॉन्च किया है। ये स्मार्ट टीवी ना सिर्फ अल्ट्रा-शार्प पिक्चर क्वालिटी और थियेटर-जैसी साउंड का अनुभव देते हैं, बल्कि एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, स्मार्ट होम कंट्रोल, और पिक्चर इन पिक्चरre जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।


इन स्मार्ट टीवी के साथ आपको घर में भी थिएटर का अहसास होगा। 55 इंच तक की QLED स्क्रीन, HDR10+ सपोर्ट और डीप कलर कॉन्ट्रास्ट हर फ्रेम को असली और जीवंत बनाता है। चाहे आप कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म देख रहे हों या वेब सीरीज़। यहां हर सीन को देखने में आपको मजा आएगा। इस टीवी में Dolby Audio, DTS, X और DTS Virtual : X जैसी तकनीकों से लैस 34वॉट के स्पीकर्स हैं, जो हर डायलॉग और साउंड इफेक्ट को दमदार बनाते हैं। इस टीवी को हैंडल करने के लिए आपको रिमोट की जरूरत नहीं है। बस आपको एलेक्सा को कमांड देनी होगी। टीवी फौरन आपकी बात मानेगा।


इस स्मार्ट टीवी में आपको 12000 से ज्यादा ऐप्स तक पहुंच मिलती है। इसमें आप नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो, जियो सिनेमा, सोनी लिव और यू ट्यूब आदि देख सकते हैं। इसमें आज तक, जी न्यूज और डीडी नैशनल जैसे लाइव चैनल्स देखे जा सकते हैं। इसमें एयरप्ले 2 और मिराकास्ट सपोर्ट भी है।


शाओमी QLED FX प्रो के 43 इंच मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। यह एचडीएफसी बैंक के कैशबैक के साथ 25,999 रुपये में मिलेगा। शाओमी QLED FX Pro के 55 इंच के टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। एचडीएफसी बैंक के कैशबैक के साथ 37,999 रुपये में मिलेगा।


शाओमी 4K FX Series में 43 इंच के टीवी की कीमत 26,499 रुपये हैं, जो एचडीएफसी कैश बैक के साथ 24,999 रुपये में मिलेगा। शाओमी 4K FX Series के 55 इंच के टीवी की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है, जो एचडीएफसी कैशबैक के साथ 34,999 रुपये में मिसेगा। इन सभी मॉडलों के टीवी को Amazon, Flipkart और mi.com से 12 मई से खरीदा जा सकता है

Posted in TV

26 मई को लॉन्च होगा डबल चिप वाला स्मार्टफोन iQOO Neo 10

नयी दिल्ली : स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अपना स्मार्टफोन iQOO Neo 10 को भारत में 26 मई को लॉन्‍च करने जा रही है।
iQOO ने इसकी लांचिंग डेट को कन्फर्म करते हुए अब मीडिया हाउसेस को इनविटेशन भेजना भी शुरू कर दिया है।
आने वाले फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट लगा होगा। इसके साथ ही क्यू 1 सुपरकंप्‍यूटिंग चिप इनबिल्‍ट होगी।आईकू Neo 10 को दो रंगों, टाइटेनियम क्रोम और इन्‍फर्नो रेड कलर्स में लॉन्च करेगा।


iQOO Neo 10 में टाइटेनियम क्रोम कलर वैरिएंट के साथ यूजर्स को स्‍लीक और प्रीमियम फिनिश वाली डिवाइस ऑफर की जाएगी। रेड कलर वेरिएंट रफ एंड टफ फील वाला होगा। ब्रैंड ने जो प्रमोशनल इमेज शेयर की है, उसमें डिवाइस का पीछे का हिस्‍सा दिखाया गया है। फोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है।


iQOO Neo 10 के फीचर्स पिछले महीने चीन में लॉन्‍च हुए iQOO Z10 Turbo Pro से मिलते-जुलते हो सकते हैं। iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह एमोडेल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें 144FPS पर गेमिंग की जा सकेगी।

iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन को आईपी65 रेटिंग दी जा सकती है। इसमें 7 हजार एमएएच की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO Neo 10 में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्‍मीद है। फोन की सेल आईकू इंडिया की वेबसाइट और एमेजॉन या अमेजन पर होगी।

तीसरी पीढ़ी के इमेजिंग रेडार प्रोसेसर S32R47 से ऑटोनॉमस ड्राइविंग को मिलेगी रफ्तार

नई दिल्ली : पैदल यात्रियों की सुरक्षा और शहरों में ड्राइविंग को ज़्यादा स्मार्ट और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से तीन गुना तेज, कहीं ज़्यादा समझदार, AI-सक्षम इमेजिंग रडार प्रोसेसर S32R47 से ऑटोनॉमस ड्राइविंग को अब रफ्तार मिलेगी।


ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी कंपनी NXP सेमीकंडक्टर्स ने अपनी तीसरी पीढ़ी के इमेजिंग रडार प्रोसेसर – S32R47 को लॉन्च किया है। यह लेवल 2+ से लेकर लेवल 4 तक की ऑटानॉमस ड्राइविंग क्षमताओं को शक्ति प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया प्रोसेसर पिछले वर्जन की तुलना में दोगुनी प्रोसेसिंग पावर, बेहतर ऊर्जा दक्षता और किफायती सिस्टम साथ आता है। ऑटोनॉमस कार सेल्फ-ड्राइविंग कार या ड्राइवरलेस कार होती है बिना किसी इंसानी ड्राइवर की मदद के खुद से चल सकती है। ऑटोनॉमस कारों में सेंसर्स और कैमरे, रडार, AI और मशीन लर्निंग , GPS और मैपिंग सिस्टमजैसी हाईटेक टेक्नोलॉजी होती है।


16nm FinFET तकनीक पर आधारित इस प्रोसेसर में तीन गुना अधिक एंटीना चैनलों की प्रोसेसिंग क्षमता है। 89% कम एंटीना चैनलों के साथ भी उच्च प्रदर्शन, AI/ML आधारित ऑब्जेक्ट की पहचान करता है। जैसे किसी कैमरे में ज्यादा मेगापिक्सल होने से तस्वीर ज्यादा साफ आती है, वैसे ही ज्यादा एंटेना चैनल्स से रडार की “देखने की शक्ति” बढ़ जाती है — जिससे सामने की चीजें ज्यादा साफ, दूर और सटीक तरीके से दिखती हैं। उन्नत डायरेक्शन ऑफ अराइवल (DoA) प्रोसेसिंग, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ हाई-रेजोल्यूशन रडार सेंसिंग क्षमता है। ऑटोनॉमस कारों में पैदल यात्रियों और खोए हुए सामान की पहचान की विशेष क्षमता रखने यह प्रोसेसर आने वाले सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स के लिए पूरी तरह तैयार है।


89% तक कम एंटेना चैनलों के साथ भी बेहतरीन रिजल्ट देने की क्षमता इस तकनीक को खास बनाती है। इससे प्रोसेसर कम जगह घेरेगा। बैटरी की खपत भी कम होगी। ड्राइवर बिना स्टियरिंग पकड़े सफर कर सकेगा। कार खुद-ब-खुद पार्किंग ढूंढकर उसमें पार्क हो जाएगी। ट्रैफिक, पैदल यात्री और अन्य गाड़ियों के बीच सुरक्षित चलना आसान होगा। दुर्घटनाओं की संभावना बहुत घट जाती है। यह भविष्य के वाहनों के लिए पूरी तरह तैयार है। छोटी कार से लेकर एडवांस्ड सेल्फ-ड्राइविंग कारों तक काम करता है। एक ही सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिससे डेवलपमेंट तेज होता है। सुरक्षा, अपडेट और साइबरसिक्योरिटी के लेटेस्ट मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

लिली से प्रेरित Realme C75 5G की बिक्री शुरू

नयी दिल्ली : युवाओं की पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड realme ने अपने नए 5G स्मार्टफोन realme C75 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह फोन देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 रखी गई है।


Realme C75 5G दो मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। (यह कीमतें असली बाजार मूल्य कहलाती हैं। लेकिन अगर आप स्पेशल ऑफर्स जैसे बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस या EMI स्कीम्स का फायदा उठाते हैं, तो इनकी कीमत और भी कम हो सकती है। इसके तहत realme C75 5G 4GB+128GB वेरिएंट का शुद्ध प्रभावी मूल्य 11,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट का शुद्ध प्रभावी मूल्य 12,999 होगा। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स, Flipkart, और realme की वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।


Realme C75 5G को बेहतर डिजाइन, परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। इसका डिजाइन फूल ‘लिली’ से प्रेरित है, जिससे यह फोन स्टाइलिश और अलग दिखता है। लिली वाइट, मिडनाइट लिली और पर्पल ब्लॉसम जैसे रंग इसे भी प्रीमियम बनाते हैं। 7.89mm की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी है। यह बहुत पतला और हल्का है। इसकी बॉडी पर दिया गया चमकदार टेक्सचर इसे भीड़ में अलग पहचान देता है, यानी यह फोन देखने में भी शानदार लगता है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 6300 5G+ चिपसेट है, जो 5G कनेक्टिविटी और स्मूद मल्टीटास्किंग का भरोसा देता है। साथ ही 6GB RAM और 6GB वर्चुअल RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है।


बैटरी के मामले में यह फोन कमाल का है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है। जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में मिलते हैं 4 घंटे का नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट।


फोन में 6.72-इंच की 120Hz FHD+ डिस्प्ले है, जो गेमिंग और विडियो देखने के लिए बेहतरीन अनुभव देती है। realme C75 5G दो वेरिएंट्स में आता है – 4GB+128GB (₹11,999) और 6GB+128GB (₹12,999) । यह Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है, जहां अलग-अलग बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ लिया जा सकता है।

मेड इन इंडिया गेमिंग डेस्कटॉप मदरबोर्ड की अगले महीने से मार्केट में मचेगी धूम

Optiemus Electronics ने आईटी हार्डवेयर की श्रेणी में प्रॉडक्ट्स के निर्माण का विस्तार किया, ASRock से की साझेदारी अब आपके कंप्यूटर में लगा मदरबोर्ड भी “मेड-इन-इंडिया” हो सकता है!

ताइवान की जानी-मानी मदरबोर्ड निर्माता कंपनी एएससरॉक इनकॉरपोरेशन ने भारत की Optiemus Electronics Limited (OEL) के साथ साझेदारी की है। एएसरॉक इनकॉरपोरेशन दुनिया की सबसे बड़ी चार प्रमुख मदरबोर्ड कंपनियों में से है, जिसका मुख्यालय ताइवान के ताइपे में है। इस साझेदारी के तहत ऑप्टिमस अब भारत में ही गेमिंग डेस्कटॉप मदरबोर्ड बनाएगी। भारत में इन मदरबोर्ड्स का निर्माण अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है और मई 2025 से ये घरेलू बाज़ार में उपलब्ध होंगे। यह कदम “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न को मज़बूती देने वाला है। अब तक ये मदरबोर्ड देश में आयात किए जाते थे।

OEL और ASRock ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स की रेंज का विस्तार करने पर सहमति जताई है। आज जब भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री विभिन्न श्रेणियों में तेजी से अपने पैर पसार रही है, तब यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इसी के साथ ऑप्टिमस ने आईटी हार्डवेयर सेगमेंट में अपने प्रॉडक्ट्स के निर्माण को और व्यापक बनाया है। ASRock के मदरबोर्ड्स को तरह-तरह के यूज़र की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये मदरबोर्ड्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल भारत में इनका आयात किया जाता है।

ASRock के साथ यह साझेदारी एक अहम कदम है, क्योंकि यह कंपनी अपने अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल मदरबोर्ड डिजाइनों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। अब भारत में अपना विस्तार करते हुए, ASRock ने एक भारतीय EMS (इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस) कंपनी के साथ मिलकर लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत की है। इस साझेदारी से ASRock न सिर्फ भारतीय बाज़ार में अपनी प्रोडक्ट्स को मज़बूती से उपलब्ध करा रहा है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में भी सक्रिय योगदान दे रहा है।

ऑप्टिमस ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा, “हम ASRock से साझेदारी करने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं, क्योंकि यह हमारे उस विजन के साथ पूरी तरह मेल खाता है, जिसमें हम भारत में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं। इससे पता चलता है कि हम जटिल और बड़े प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली को संभालने में सक्षम हैं। इसमें बीजीए, फाइन पिच असेंबली और बहुत छोटे कैपेसिटर्स और रेसिस्टर्स के लिए सटीक प्लेसमेंट देने की क्षमता शामिल है। यह टेलीकॉम इंडस्ट्री के नए जमाने के डेस्कटॉप्स और AI-पावर्ड लैपटॉप्स के लिए जटिल AI मदरबोर्ड्स के निर्माण का यह काफी अहम पहलू है।”

अशोक गुप्ता ने आगे बताया, “आज ऑप्टिमस के पास ऑटोमेटेड फैक्ट्री है जहां ज्यादातर काम मशीनें करती हैं। हमने नाइट्रोजन रिफ्लो सिस्टम जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी लगाई है, जो जोड़ने की प्रक्रिया को और मज़बूत बनाती है, ताकि प्रोडक्ट लंबे समय तक चले।” उन्होंने कहा, “हम भारत की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने, विदेश में एक्सपोर्ट बढ़ाने, नई नौकरियाँ देने और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में युवाओं को ट्रेनिंग देने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम मेक-इन-इंडिया मिशन में योगदान दे रहे हैं और देश में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में नई सोच और तकनीक ला रहे हैं।” ASRock और ऑप्टिमस की सोच मिलती-जुलती है। यह साझेदारी भारत के युवाओं को न सिर्फ रोज़गार देगी, बल्कि उन्हें मदरबोर्ड बनाने जैसी आधुनिक तकनीक सीखने का शानदार मौका भी देगी।