21,000 रुपये में बुक कराएं नई Mahindra XUV 7XO, जनवरी में होगी ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: Mahindra XUV 7XO के लिए भारत में प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। अगर आप नई SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो अब इसे सिर्फ 21,000 देकर प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी इस गाड़ी को जनवरी 2026 में लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमतों का ऐलान अगले महीने होने की उम्मीद है।

नई XUV 7XO का लुक Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S से इंस्पायर होगा। सामने की तरफ फुल-विथ LED DRLs, बंपर में लगे नए LED हेडलैंप, नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और पीछे की ओर हनीकॉम्ब डिजाइन वाली टेल-लाइट्स मिल सकती हैं। Mahindra कुछ नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी जोड़ सकती है, जिससे SUV और ज्यादा फ्रेश लगेगी।

XUV 7XO में नया और ज्यादा प्रीमियम लेआउट दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप शामिल होगा। ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और एक अलग स्क्रीन, तीनों मिलकर अंदर से इसे बिल्कुल फ्यूचरिस्टिक फील देंगे। नई अपहोल्स्ट्री और कलर थीम्स भी मिलेंगी। फीचर्स के मामले में भी यह SUV आगे निकलने वाली है। इसमें को-ड्राइवर के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड, सेकेंड रो के लिए विंडो ब्लाइंड्स, और आगे की सीटों के पीछे फोल्डेबल ट्रे टेबल्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं—जो आमतौर पर महंगी गाड़ियों में देखने को मिलते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में Mahindra भरोसा नहीं तोड़ेगी। XUV 7XO में वही मौजूदा दमदार इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है—2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर ड्राइव मजेदार रहेगी। Mahindra XUV 7XO उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन बन सकती है, जो XUV700 की ताकत चाहते हैं लेकिन नए जमाने का लुक और ज्यादा हाई-टेक फीचर्स भी चाहते हैं।

20,000 रुपये से कम में 108MP कैमरा : Redmi Note 15 5G 6 जनवरी 2026 को हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली: Xiaomi का पॉपुलर Redmi Note सीरीज़ का नया फोन Redmi Note 15 5G जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है। Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की बड़ी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो देखने में प्रीमियम लगेगी और वीडियो या गेमिंग का मज़ा दोगुना कर देगी।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें पहले से 10% बेहतर GPU परफॉर्मेंस, 30% ज्यादा CPU पावर और करीब 4 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। 6 जनवरी 2026 को भारत में इसकी एंट्री हो सकती है। Redmi Note 15 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। Redmi Note 15 5G उन यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है, जो 20 हजार रुपये से कम में बड़ी AMOLED स्क्रीन, 108MP कैमरा, मजबूत बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G फोन चाहते हैं।

Redmi Note 15 5G में 108MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। फोटो और विडियो दोनों में स्टेबल और शार्प रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन को हल्की बारिश और धूल से बचाने के लिए इसमें IP66 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब यह है कि फोन पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित रहेगा, हालांकि इसे पानी में डुबोना सही नहीं होगा। बैटरी के मामले में भी Redmi Note 15 5G काफी दमदार नजर आ रहा है। इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह फोन करीब 1.6 दिन का बैकअप देगा और बैटरी की हेल्थ भी 5 साल तक अच्छी बनी रहेगी। यह फोन HyperOS 2 पर चलेगा। उम्मीद है कि यह Android 15 के साथ बॉक्स से बाहर आएगा। इसमें 6GB, 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिल सकते हैं, साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट भी रहेगा। पुराने Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये थी, ऐसे में नया मॉडल भी इसी रेंज में आने की पूरी उम्मीद है। फोन को Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

29,999 रुपये में Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरे संग होगा धमाका

नई दिल्ली: Motorola ने इंडिया में नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

इंडिया में Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Bronze Green, Gadget Grey और Lily Pad जैसे Pantone सर्टिफाइड कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिली है। इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। फोन सिर्फ 5.99mm पतला है और वजन करीब 159 ग्राम है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 16 पर चलता है, जिस पर Motorola का Hello UI मिलता है। फोन में नए जमाने के Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Next Move, Catch Me Up 2.0, Pay Attention 2.0, Remember This with Recall और Co-pilot शामिल हैं।

कैमरा सेक्शन में Motorola Edge 70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक थ्री-इन-वन लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और विडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Motorola Edge 70 में 5000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 31 घंटे तक विडियो प्लेबैक दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

200MP कैमरा, बिग स्क्रीन, जबर्दस्त बैटरी से SAMSUNG Galaxy S26 Ultra मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह पावरफुल फ्लैगशिप फोन भारत में जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत 2026 में दस्तक दे सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1 लाख 59 हजार 999 रुपये हो सकती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा।

Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का नया और बेहद ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो फोन को तेज, स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस बनाएगा। इसमें 6.9 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। धूप में भी स्क्रीन साफ और चमकदार दिखेगी।Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर को अब तक का सबसे तेज़ और स्मार्ट चिपसेट माना जा रहा है। चाहे हैवी गेमिंग हो, 4K वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग—फोन कहीं अटकेगा नहीं।

बैटरी के मामले में भी Samsung कोई समझौता नहीं करता दिख रहा है। Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है, जो कम से कम 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक साथ निभाएगा। कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 10MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी और बेहतर होगी।

Galaxy S26 Ultra अपने पुराने मॉडल से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इस बार फ्लोटिंग कैमरा की जगह नया कैमरा आइलैंड डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन का बॉडी प्रोफाइल पहले से ज्यादा स्लिम और प्रीमियम हो सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को एक ऐसा स्मार्टफोन माना जा रहा है जो पावर, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में 2026 में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

2026 में Hyundai की चार कारें Verna, Exter, Ioniq 5 और Bayon इंडिया में मचाएंगी धमाल

नई दिल्ली: Hyundai इंडिया में साल 2026 को बेहद खास बनाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पॉपुलर कारों को नया रूप देने के साथ-साथ एक बिल्कुल नई ग्लोबल SUV भी लॉन्च करने जा रही है। 2026 में Hyundai की चार बड़ी कारें इंडियन मार्केट में दस्तक दे सकती हैं, जिनमें Verna और Exter के फेसलिफ्ट, Ioniq 5 का अपडेटेड इलेक्ट्रिक वर्जन और बिल्कुल नई Bayon क्रॉसओवर शामिल है। यह लाइन-अप 6 लाख रुपये से लेकर करीब ₹50 लाख तक की कीमत रेंज को कवर करेगा।

Hyundai Verna facelift कार 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹11 लाख से ₹18 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। नई Verna का लुक Hyundai की ग्लोबल सेडान Sonata से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसमें नया कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक साथ जुड़े होंगे।

Hyundai Exter facelift 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत ₹6 लाख से ₹9 लाख के बीच रहने का अनुमान है। Exter में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलेगा। इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और 9.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। यह सिस्टम Android Automotive OS पर काम करेगा। Exter में Google का इन-कार सॉफ्टवेयर मिलेगा। इंजन के तौर पर इसमें मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल ही जारी रह सकता है।

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Hyundai की Ioniq 5 electric facelift 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है। नए मॉडल में हल्के डिजाइन बदलाव, नए अलॉय व्हील्स और ज्यादा फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं। नई Ioniq 5 में 84kWh बैटरी मिल सकती है, जो 570 किमी तक की रेंज (WLTP) देने का दावा करेगी।

2026 की तीसरी तिमाही में नई SUV Bayon लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत ₹8 लाख से ₹15 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। Bayon में नया 1.2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। 2026 Hyundai के लिए बड़ा गेम-चेंजर साल साबित हो सकता है।

BMW का मास्टर स्ट्रोक : 310 सीरीज़ का खेल खत्म, 450cc प्लेटफॉर्म पर बनी बाइक्स की एंट्री

नई दिल्ली: BMW Motorrad अब अपनी एंट्री-लेवल बाइक रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसका नया 450cc ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म अब पुराने 310cc प्लेटफॉर्म की जगह लेगा। इस बदलाव की शुरुआत BMW F 450 GS से हो चुकी है और आने वाले समय में इसी प्लेटफॉर्म पर कई नई बाइक्स देखने को मिल सकती हैं, जिनमें F 450 R और F 450 RR के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

BMW Motorrad के CEO मार्कस फ्लैश ने बताया कि TVS के साथ मिलकर तैयार किया गया 450cc ट्विन-सिलेंडर इंजन अब कंपनी की नई नींव बनेगा। 450 प्लेटफॉर्म, 310 सीरीज़ का सीधा उत्तराधिकारी है। आने वाले समय में G 310 R, G 310 GS और G 310 RR जैसी बाइक्स का युग धीरे-धीरे खत्म होगा। इंडिया समेत कई देशों में 310 प्लेटफॉर्म वाली बाइक्स पहले ही लाइनअप से हटाई जा चुकी हैं, हालांकि G 310 RR अभी बिक्री पर है, लेकिन उसका भी रिटायरमेंट तय है। मार्कस फ्लैश ने कहा कि BMW अब 450cc में नेकेड स्पोर्ट और फुल-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट बाइक लाने की तैयारी में है, जिन्हें BMW F 450 R और BMW F 450 RR नाम दिया जा सकता है।

नई F 450 GS इस बदलाव की पहली कड़ी है। इसके बाद सबसे पहले G 310 R की जगह नया 450cc नेकेड मॉडल आने की उम्मीद है। वहीं, सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में आने वाली F 450 RR को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह बाइक लॉन्च होती है तो भारत में इसका सीधा मुकाबला Aprilia RS457 और Yamaha R3 जैसी बाइक्स से होगा।

तकनीकी तौर पर आने वाली 450cc बाइक्स में स्टील फ्रेम और एल्यूमिनियम स्विंगआर्म दिया जा सकता है, जैसा कि F 450 GS में देखा गया है। हालांकि, अलग-अलग बॉडी स्टाइल के हिसाब से सस्पेंशन, ब्रेक्स और एर्गोनॉमिक्स में बदलाव होंगे। BMW अपनी ऑटोमेटेड गियरबॉक्स टेक्नोलॉजी को भी इस सेगमेंट में लाने पर विचार कर सकती है। BMW अब 300cc सेगमेंट से निकलकर 450cc मिडिलवेट कैटेगरी पर बड़ा दांव खेलने जा रही है। ज्यादा पावर, बेहतर रिफाइनमेंट और प्रीमियम राइड एक्सपीरियंस के साथ आने वाली ये नई बाइक्स आम राइडर्स और बाइक प्रेमियों—दोनों के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो सकती हैं।

Yamaha R3 और MT-03 की विदाई, अब INDIA में नहीं बिकेंगी ये बाइक्स

नई दिल्ली: जापान की दोपहिया निर्माता कंपनी Yamaha Motor India की दो पॉपुलर मिडिलवेट बाइक्स Yamaha R3 और MT-03 अब इंडिया में खरीद के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि कंपनी ने औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन इन बाइक्स का इम्पोर्ट बंद हो चुका है। डीलरशिप्स पर कोई स्टॉक नहीं बचा है और नई बुकिंग भी नहीं ली जा रही है। कागज़ों या वेबसाइट पर नाम दिख सकता है, लेकिन हकीकत में ये दोनों मॉडल भारतीय बाजार से बाहर हो चुके हैं।

हाल ही में Yamaha ने YZF-R2 नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। इससे यह संकेत जरूर मिले कि कंपनी अपनी R-सीरीज में कोई नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसी के बाद R3 और MT-03 को भारत में बिक्री बंद कर दी गई है। दोनों ही बाइक्स भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर इम्पोर्ट की जाती थीं।

Yamaha ने R3 और MT-03 को इंडिया में मिडिलवेट सेगमेंट की एंट्री बाइक्स के तौर पर लॉन्च किया था। लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही प्रीमियम कीमत। लॉन्च के समय Yamaha R3 की कीमत करीब ₹4.65 लाख, जबकि MT-03 की कीमत ₹4.60 लाख (एक्स-शोरूम) थी। इतनी ऊंची कीमत की वजह से आम ग्राहकों के लिए ये बाइक्स आकर्षक साबित नहीं हो पाईं।

बिक्री बढ़ाने के लिए Yamaha ने इस साल बड़ा दांव खेलते हुए करीब ₹1.10 लाख तक की भारी कीमत कटौती की थी। इसके बाद GST में बदलाव के चलते लगभग ₹20,000 की और कमी की गई। इसके बावजूद, इन बाइक्स की मांग में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लगातार कम बिक्री के चलते Yamaha को आखिरकार यह फैसला लेना पड़ा। R3 और MT-03 के बंद होने के बाद Yamaha का इंडियन लाइन-अप अब R15, MT-15, FZ सीरीज़ और नई XSR155 तक सीमित रह गया है। स्कूटर सेगमेंट में कंपनी Fascino, RayZR और Aerox जैसे मॉडल्स बेच रही है।

Yamaha जल्द ही दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स—Aerox E और EC-06—लाने की तैयारी में है। Yamaha मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में किसी नए मॉडल के साथ वापसी कर सकती है। R3 और MT-03 का जाना Yamaha के लिए एक अध्याय का अंत है, लेकिन यह भी मुमकिन है कि कंपनी कुछ नया और ज्यादा किफायती लेकर आए—जो भारतीय ग्राहकों की जेब और जरूरत, दोनों के ज्यादा करीब हो।

Realme 16 Pro कैमरे में LumaColor IMAGE : हीरो जैसी आएगी फोटो, खिलेगा चांद सा चेहरा

नई दिल्ली: Realme जल्द ही अपने नए 16 Pro Series 5G स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने वाला है। इसके पहले ही कंपनी ने फोन के कैमरा मॉड्यूल का ऑफिशियल टीज़र पेश कर दिया है। Realme ने अपनी आने वाली 16 Pro Series 5G स्मार्टफोन्स के लिए एक खास तकनीक LumaColor IMAGE का ग्लोबल डेब्यू किया है।

LumaColor IMAGE की मदद से आप अपने दोस्तों और परिवार के फोटो या सेल्फी को नेचुरल, असली और इमोशनल अंदाज में कैप्चर कर पाएंगे। फोटो में त्वचा का रंग बिल्कुल असली दिखेगा। फोटो में लाइट और शैडो की परतें (लेयर्ड लाइटिंग) होंगी और पूरा माहौल ज्यादा आकर्षक लगेगा। पुराने या सामान्य कैमरों में लाइट और रंग अलग-अलग प्रोसेस होते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी फोटो में बहुत उजाला या रंगों में गड़बड़ी दिखती है। LumaColor IMAGE तकनीक इसे स्मार्ट तरीके से एक साथ प्रोसेस करती है। इससे चेहरे का रंग (स्किन टोन) नेचुरल दिखता है। फोटो में सब्जेक्ट और बैकग्राउंड का संतुलन सही रहता है। लाइटिंग पूरी तरह सुंदर और प्राकृतिक दिखती है।

इस फीचर से चेहरे का रंग हर एंगल और हर लाइटिंग में नेचुरल और असली दिखेगा। चाहे सूरज की रोशनी हो या इंडोर लाइट, स्किन टोन हमेशा संतुलित और सुंदर दिखेगा। इस तकनीक से सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की लाइट और शैडो को सही तरीके से जोड़ा जाता है। LumaColor IMAGE आपके पोर्ट्रेट्स को किसी प्रोफेशनल कैमरे से ली हुई तस्वीर जैसा बनाएगी। Realme 16 Pro सीरीज में यह फीचर होने से आप हर फोटो में नेचुरल लुक, खूबसूरत लाइटिंग और असली रंग पा सकेंगे।

Realme 16 Pro Series 5G के पीछे का कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर-राउंड शेप (Squircle) में है। इसके ऊपरी हिस्से में एक पिल-शेप्ड यूनिट है, जिसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। नीचे की तरफ दो सर्कुलर यूनिट्स हैं, जिनमें एक में अतिरिक्त सेंसर और दूसरे में LED फ्लैश लगाया गया है।

Realme 16 Pro Series 5G और Realme 16 Pro+ 5G स्मार्टफोन्स में अलग-अलग स्टोरेज विकल्प उपलब्ध होंगे। इनमें 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB वेरिएंट्स शामिल हैं। Realme 16 Pro में Pebble Grey, Master Gold और Orchid Purple और Realme 16 Pro+ में Master Grey, Master Gold और Camellia Pink रंग उपलब्ध होंगे।

Honda के दिसंबर 2025 ऑफर का धमाल, Elevate पर 1.36 लाख रुपये की बंपर छूट

नई दिल्ली: Honda Cars India ने दिसंबर 2025 में अपनी पूरी कार रेंज पर भारी डिस्काउंट और देने की घोषणा की है। इस साल के अंत तक चलने वाले इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स, कॉर्पोरेट ऑफर्स और एक्सटेंडेड वारंटी पर छूट शामिल है। Honda Elevate के टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट (मैनुअल और ऑटोमैटिक) पर ग्राहकों को ₹1.36 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, फ्री LED एंबियंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरे के साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर ₹19,000 की छूट शामिल है।

एंट्री-लेवल SV वेरिएंट पर कुल ₹38,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत कम से कम ₹20,000 का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है। Honda Elevate की कीमत ₹11 लाख से ₹16.46 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
Honda City के SV, V और VX ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर ग्राहकों को ₹1.22 लाख तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 80,000 रुपये तक का कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट, 4,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर ₹28,700 की छूट शामिल है। Honda City Hybrid पर भी एक्सटेंडेड वारंटी प्लान पर ₹17,000 की छूट दी जा रही है। Honda City की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.95 लाख से ₹19.48 लाख तक जाती है।

Honda Amaze के थर्ड-जेनरेशन ZX MT वेरिएंट पर कुल ₹81,000 तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अन्य वेरिएंट्स जैसे V MT/CVT और ZX CVT पर ₹28,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा सभी वेरिएंट्स पर कम से कम ₹20,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट भी उपलब्ध है। थर्ड-जेन Honda Amaze की कीमत ₹7.40 लाख से ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेकंड-जेनरेशन Amaze के S वेरिएंट (मैनुअल और ऑटोमैटिक) पर कुल ₹89,000 तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस वर्जन की कीमत ₹6.97 लाख से ₹7.8 लाख (एक्स-शोरूम) है। Honda Cars India ने साफ किया है कि ये सभी ऑफर्स डीलर-लेवल पर आधारित हैं और शहर, स्टॉक और उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

BMW 5 Series LWB का नया अवतार इंडिया में लॉन्च : शाही माहौल में सफर बनेगा सुहाना

नई दिल्ली: BMW ने इंडियन मार्केट में अपनी प्रीमियम लग्जरी सेडान 5 Series LWB (Long Wheelbase) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कार में फीचर्स को अपग्रेड किया गया है, लेकिन कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। BMW 5 Series LWB की एक्स-शोरूम कीमत अब भी ₹73.35 लाख रखी गई है। Sky Lounge रूफ से सफर और शाही बन जाता है। यह एक खास तरह का पैनोरमिक ग्लास रूफ है, जो सिर्फ खुली छत ही नहीं देता, बल्कि केबिन के अंदर लक्ज़री लाइटिंग एक्सपीरियंस भी बनाता है।

सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस के लिहाज से अब कार में Driving Assistant Plus फीचर जोड़ा गया है, जिसमें लेन चेंज अलर्ट, फ्रंट और रियर कोलिजन वार्निंग और क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट शामिल हैं। इसके साथ Active Cruise Control with Stop & Go फंक्शन भी मिलता है, जिससे आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखती है। जरूरत पड़ने पर यह सिस्टम रुकी हुई गाड़ियों को पहचानकर कार को अपने आप रोक भी सकता है। इन सभी फीचर्स को स्टीयरिंग पर लगे बटनों से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

कार में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और रियर-व्हील ड्राइव के साथ आता है। यह इंजन 258 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे Steptronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम अतिरिक्त 8.5 kW (11 hp) की पावर और 25 Nm टॉर्क सपोर्ट करता है। यह सेडान 0–100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।

अपडेटेड BMW 5 Series LWB में अब प्रीमियम ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री दी गई है। सीटें हाई-क्वालिटी वेगन मटीरियल से तैयार की गई हैं। डैशबोर्ड पर वुडन फिनिश, एंबियंट लाइटिंग और BMW का सिग्नेचर Interaction Bar दिया गया है। फीचर्स में 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लंबा व्हीलबेस होने के कारण ज्यादा रियर लेगरूम, BMW Live Cockpit Plus के साथ ड्यूल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Digital Key Plus, Connected Drive, फ्रंट और रियर यात्रियों के लिए वायरलेस चार्जिंग, 18-स्पीकर 655-वॉट Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम, और लंबी यात्राओं के लिए फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं।