58.5 लाख रुपये में MINI Convertible लॉन्च : 18 सेकंड में खुलती है रूफ, 6.9 सेकंड में 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: BMW India ने इंडिया में ऑल-न्यू MINI Convertible को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58.50 लाख रुपये है। कंपनी इसे फुली कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU- यानी पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में बेचेगी।

कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा तक जाती है । कार की बुकिंग BMW India की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। डिलिवरी तुरंत शुरू कर दी गई है। इसका इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ 30kmph स्पीड पर 18 सेकंड में पूरी तरह खुल सकता है और 15 सेकंड में बंद हो सकता है। ओपन रूफ, स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का बेजोड़ मिक्सचर इसे भारत की सबसे किफायती कन्वर्टिबल कार बनाता है।

नई MINI Convertible में गोल LED हेडलैंप, नया फ्रंट ग्रिल और कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है। रूफ खुली होने पर इसकी डिक्की में 160 लीटर का स्पेस मिलता है। रूफ बंद होने पर सामान रखने के लिए 215 लीटर जगह मिलती है। कार चार शानदार रंगों, British Racing Green, Chili Red, Sunny Side Yellow और Ocean Wave Green में उपलब्ध है।

केबिन में MINI का क्लासिक लेकिन मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है। सबसे बड़ा आकर्षण है गोल OLED टचस्क्रीन, जिसे MINI Interaction Unit कहा जाता है। यही स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट दोनों का काम करती है। इसमें “Hey MINI” वॉयस कमांड, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto और कनेक्टेड-कार फीचर्स मिलते हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल की, MINI Experience Modes और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली स्पोर्ट्स सीट्स मिलती है।

नई MINI Convertible S में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और300 Nm का टॉर्क पैदा करता है इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें कई एयरबैग, ADAS लेवल-1 फीचर्स, ABS और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। नई MINI Convertible के साथ 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस मिलती है। इसमें 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज का विकल्प मिलता है।

दिसंबर 2025 में Toyota का बड़ा धमाका, 30,000 से 1 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली: Toyota Kirloskar Motor ने दिसंबर 2025 में देशभर में बंपर डिस्काउंट ऑफर्स शुरू किए हैं। कंपनी के डीलरशिप्स पर इस समय कई पॉपुलर मॉडल्स पर कुल 30,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। ये ऑफर्स स्टॉक, वेरिएंट और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

Toyota के पिकअप ट्रक हिलक्स पर दिसंबर 2025 में ग्राहकों को 1 लाख रुपये का ईयरएंड डिस्काउंट मिलेगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28,02,400 रुपए है। टोयोटा की डिस्काउंट स्कीम सभी मॉडलों पर लागू नहीं है। Glanza, Taisor, Rumion, Hyryder और Camry जैसे मॉडल्स पर दिसंबर के महीने में अच्छी-खासी छूट मिल रही है। Toyota Glanza के पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। Toyota Glanza की कीमत 6.39 लाख रुपये से 9.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Toyota Taisor के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर 12,500 रुपये का कैश बेनिफिट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जबकि नॉन-टर्बो वेरिएंट पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। Toyota Taisor की एक्स-शोरूम कीमत 7.21 लाख रुपये से 12.06 लाख रुपये के बीच है। Toyota Rumion दिसंबर 2025 में कुल 30,000 रुपये तक के फायदे के साथ उपलब्ध है। Toyota Rumion की कीमत 10.44 लाख रुपये से 13.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।

Toyota Hyryder Smart Hybrid के E वेरिएंट पर 40,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। S वेरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। Hyryder Signature Edition पर 26,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 5 साल की वारंटी दी जा रही है। Toyota Hyryder की कीमत 10.95 लाख रुपये से 19.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Toyota Camry हाइब्रिड लग्जरी सेडान पर ग्राहकों को 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, Toyota Camry की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 47.48 लाख रुपये है।दिसंबर में ईयर-एंड क्लियरेंस डिस्काउंट स्कीम Glanza और Taisor जैसे किफायती मॉडल्स से लेकर Hyryder और Camry जैसे प्रीमियम विकल्पों तक को ज्यादा आकर्षक बना रही है।

OnePlus 15R सीरीज में पहली बार 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा

नई दिल्ली: OnePlus 15R इंडियन मार्केट में 17 दिसंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। 15R में R-सीरीज डिवाइस में अब तक का सबसे एडवांस्ड सेल्फी कैमरा लगा है। वनप्लस 15R पहला R-सीरीज डिवाइस है जिसमें 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। कैमरे में ऑटोफोकस फीचर है। यह R-सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें इतनी हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus 15R पहला R-सीरीज डिवाइस है जो अपने सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल करके 30 फ्रेम प्रति सेकंड तक 4K वीडियो शूट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स पहले से कहीं ज्यादा शार्प और क्लियर होंगी। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिससे फोटो, वीडियो और गेमिंग का अनुभव और भी स्मूद और शानदार हो जाएगा।

OnePlus 15R में वही DetailMax Engine है जो सबसे पहले OnePlus 15 में देखा गया था। वनप्लस 15R दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। फोन में 7400mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बेहद कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देगी और चार साल बाद भी कम से कम 80% बैटरी कैपेसिटी बरकरार रखेगी।

इंडिया में फोन तीन कलर्स -ग्रीन, पर्पल और ब्लैक में आएगा। फोन ऑक्सीजनओएस 16 के साथ आएगा एआई फीचर्स को सपोर्ट करेगा। फोन में सेगमेंट फर्स्ट 4K 120FPS वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी के साथ आएगा।
फोन में OnePlus G2 Wi-Fi चिप भी दी गई है, जो हर जगह मजबूत और स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। Touch Response Chip दी जाएगी, जिससे टच करने पर बाकी डिवाइसेज़ के मुकाबले काफी तेजी से रिस्पॉन्ड करेगा। इसका फायदा खास तौर पर गेमिंग और हाई-स्पीड यूज के दौरान मिलेगा।

OnePlus 15R को 17 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित एक लाइवस्ट्रीम लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। इस इवेंट के लिए टिकट पहले से ही BookMyShow पर उपलब्ध हैं।

Tata Sierra : 11.49 लाख रुपये में दमदार एंट्री, ₹21.29 लाख में फुल लग्ज़री, 16 दिसंबर से बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: Tata Motors ने मिड-साइज़ SUV Tata Sierra के सभी वेरिएंट्स की कीमतें घोषित कर दी है। 16 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू हो रही है। कंपनी ने Sierra को 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट, फुल लग्जरी कार 21.29 लाख रुपये में मिलेगी। Tata Sierra को कुल सात ट्रिम्स—Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ में पेश किया गया है। Smart+ से ही Sierra में प्रीमियम का अहसास मिलने लगता है।

Sierra पहली नजर में ही दमदार SUV की छवि पेश करती है। इसके Light Saber फ्रंट DRLs और रियर टेललैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स पर वेलकम लाइट्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ), पुश बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स, रियर विंडो सनशेड, टिल्ट, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील और स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट दिया गया है।

Adventure वेरिएंट से ही इसमें 26.03 सेमी का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay और ड्यूल 65W USB-C चार्जर मिलता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, अडैप्टिव गाइड्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स भी हैं।

जो ग्राहक ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, उनके लिए Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट्स Sierra की असली पहचान बनते हैं। इनमें Horizon View ट्रिपल-स्क्रीन एक्सपीरियंस, HypAR HUD, Dolby Atmos के साथ 12 JBL Black स्पीकर्स, Level 2+ ADAS के 22 सेफ्टी फीचर्स, पावर्ड टेलगेट (जेस्चर कंट्रोल के साथ) और मेमोरी फंक्शन वाली 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है। iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी में 75 से ज्यादा फीचर्स, वॉइस वेलकम मैसेज, Birthday Celebration Mode, Relax Mode और अलग-अलग ड्राइव सिचुएशन के लिए पर्सनल ऑप्शन भी दिए गए हैं।

Sierra में तीन इंजन विकल्प मौजूद हैं—1.5-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.5-लीटर TGDi Hyperion टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर Kryojet डीज़ल। इनके साथ मैनुअल (MT), DCA और ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। Adventure MT की कीमत करीब ₹15.29 लाख, Adventure+ AT करीब ₹17.99 लाख, जबकि Accomplished+ AT की कीमत ₹21.29 लाख तक जाती है। रंगों में भी Sierra हर टेस्ट और पसंद को ध्यान में रखती है। यह Pristine White, Pure Grey, Coorg Cloud, Munnar Mist, Bengal Rouge और Andaman Adventure जैसे रंगों में मिलेगी।

JSW MG ने लॉन्च की All-New Hector: बोल्ड डिज़ाइन और AI टेक्नोलॉजी के साथ SUV सेगमेंट में नया बेंचमार्क

गुरुग्राम: JSW MG Motor India ने आज All-New MG Hector को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा की, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत INR 11.99 लाख रखी गई है।

JSW MG Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि यह नई SUV अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए बोल्ड डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेहतरीन कम्फर्ट का ज़बरदस्त मेल पेश करती है। हेक्टर, जो MG ब्रांड की पहली नेमप्लेट थी, अब तक 1,50,000 से अधिक ग्राहकों के साथ भारत की सबसे पसंदीदा SUVs में से एक रही है।

एक्सटीरियर: ताकत और सटीकता का प्रतीक

ऑल-न्यू हेक्टर में डिज़ाइन को ‘बोल्ड’ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:

  • न्यू ऑरा हेक्स ग्रिल: यह एक बोल्ड हेक्सागोनल स्ट्रक्चर है जो SUV को एक आत्मविश्वास भरी रोड प्रेजेंस देता है।
  • ऑरा स्कल्प बंपर: फ्रंट और रियर में नए डिज़ाइन किए गए ये बंपर हर एंगल से एक मस्कुलर और दमदार लुक देते हैं।
  • डायनामिक ऑरा बोल्ट अलॉय व्हील्स: ये मज़बूत और आकर्षक अलॉय व्हील्स डिज़ाइन को और निखारते हैं।
  • नए रंग: यह SUV दो समकालीन रंगों – सेलाडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध होगी।

इंटीरियर: लक्ज़री और सोफिस्टिकेशन

इंटीरियर को प्रीमियम और आकर्षक बनाने के लिए दो नई डुअल-टोन थीम पेश की गई हैं:

वेरिएंटकलर थीममाहौल
5-सीटर ट्रिमडुअल टोन आइस ग्रेपरिष्कृत, स्लीक और टेक-फॉरवर्ड।
6/7-सीटर ट्रिम्सडुअल टोन अर्बन टैनगर्मजोशी भरा, अपस्केल और आकर्षक।

इन थीम्स को हाइड्रा ग्लॉस फिनिश एक्सेंट से और बेहतर बनाया गया है। कम्फर्ट फीचर्स में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और एडजस्टेबल स्टीयरिंग शामिल हैं।

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इंफोटेनमेंट

ऑल-न्यू हेक्टर अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी (14-इंच) HD पोर्ट्रेट टच स्क्रीन के साथ आती है, जिसका इंफोटेनमेंट अनुभव इन फीचर्स से ज़बरदस्त बढ़ोतरी पाता है:

  • स्मार्ट बूस्ट टेक्नोलॉजी: एक स्मूथ, तेज़ और सीमलेस इंटरफ़ेस के लिए बेहतर प्रोसेसिंग।
  • सेगमेंट का पहला i-SWIPE टच जेस्चर कंट्रोल: AC, म्यूज़िक और नेविगेशन के लिए दो या तीन उंगलियों के स्वाइप जैसे आसान मल्टी-टच ऑपरेशन की सुविधा।
  • इनोवेटिव डिजिटल ब्लूटूथ® की: इसमें की शेयरिंग क्षमता और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट भी शामिल है।
  • फुल डिजिटल क्लस्टर: 17.78 cm एम्बेडेड LCD स्क्रीन ड्राइवर इंटरफ़ेस को आधुनिक बनाती है।

परफॉर्मेंस और सेफ्टी

ऑल-न्यू हेक्टर 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है (CVT और MT विकल्प), जो 143 PS पावर और 250 NM टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट अगले साल (2026) में पेश किया जाएगा।

सेफ्टी फीचर्स:

  • 360° HD कैमरा विद व्हील व्यू: टाइट पार्किंग के लिए टायर-लेवल पर्सपेक्टिव के साथ पूरी सराउंड विजिबिलिटी प्रदान करता है।
  • स्टैंडर्ड सेफ्टी: ABS, EBD, ESP, TCS, हिल होल्ड कंट्रोल, और ब्रेक असिस्ट शामिल हैं।

यह SUV ADAS सुइट, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, 8-कलर एम्बिएंट मूड लाइटिंग, और MG की एडवांस्ड i-SMART कनेक्टेड टेक्नोलॉजी (70+ फीचर्स) जैसे बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स भी प्रदान करती है।

ओनरशिप और फंडिंग

JSW MG मोटर इंडिया ने ग्राहकों को आसान खरीदारी के लिए विशेष फाइनेंसिंग विकल्प दिए हैं, जिसमें 84 महीने / 7 साल तक की अवधि के साथ 100% ऑन रोड कीमत फंडिंग और एक्सेसरीज़ पर भी 100% फंडिंग सपोर्ट शामिल है। यह “MG SHIELD” यूनिक कार ओनरशिप प्रोग्राम के साथ आती है, जिसमें 3+3+3 पैकेज (3 साल की वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस, 3 लेबर-फ्री सर्विस) स्टैंडर्ड है।

Maruti की विंटर स्पेशल सर्विस ड्राइव : सर्दियों में कार को नहीं लगेगी ठंड, चकाचक चलेगी

नई दिल्ली: सर्दियों में कारों को ख़ास देखभाल की जरूरत होती है। कम तापमान और कोहरे का असर इंजन से लेकर बैटरी तक हर चीज पर पड़ता है। कार निर्माता Maruti Suzuki India Limited ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों के लिए देशभर में ‘विंटर-स्पेशल सर्विस ड्राइव’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह सर्विस ड्राइव 12 दिसंबर 2025 से शुरू की गई है। इसका मकसद सर्दियों में कार से जुड़ी संभावित समस्याओं से पहले ही निपटना और ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव प्रदान करना है। इसमें ग्राहकों को आधिकारिक डीलर सर्विस वर्कशॉप पर गाड़ी का मुफ्त हेल्थ चेकअप करवाने का मौका मिलेगा। ये कैंपेन 4 जनवरी 2026 तक चलेगी।

हर मौसम में कार की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। सर्दियों में फॉग, ठंड और नमी से लाइटिंग, बैटरी, ब्रेक और टायर पर ज्यादा असर पड़ता है। इसी वजह से मारुति सुजुकी हर साल सीजन-स्पेसिफिक कार केयर ड्राइव आयोजित करती है जिसके तहत वह ग्राहकों को बेहतर 
आफ्टर-सेल्स सर्विस और पूरी मानसिक शांति देना चाहती है। इस विंटर-स्पेशल सर्विस ड्राइव के तहत ग्राहक अपनी कार को नजदीकी मारुति सुजुकी ऑथराइज्ड डीलर सर्विस वर्कशॉप में ले जा सकते हैं, जहां उनकी गाड़ी की 27-पॉइंट कम्प्रीहेंसिव व्हीकल हेल्थ जांच की जाएगी। इस जांच में उन सभी हिस्सों को कवर किया जाएगा, जो सर्दियों में सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं।

जांच के दौरान सबसे पहले लाइटिंग सिस्टम और मिरर्स की जांच की जाएगी, जिसमें हेडलैंप, फॉग लैंप, ब्रेक लाइट और टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं, ताकि कोहरे और कम रोशनी में विजिबिलिटी बनी रहे। हीटिंग और वेंटिलेशन सिस्टम को चेक किया जाएगा, जैसे ब्लोअर फैन और डिफॉगर स्विच, जो ठंड के मौसम में केबिन को आरामदायक और शीशों को साफ रखने में मदद करते हैं।एयर फिल्टर और एसी फिल्टर की स्थिति देखी जाएगी, ताकि केबिन में साफ हवा मिल सके। बैटरी चार्जिंग सिस्टम और बैटरी हेल्थ की पूरी जांच की जाएगी। टायर प्रेशर, व्हील नट टॉर्क, स्पेयर व्हील की हालत, टायर में किसी तरह का असामान्य घिसाव या दरार भी चेक की जाएगी। जांच के दौरान ब्रेक फ्लूड और ब्रेक पैडल में किसी तरह की लीकेज या समस्या तो नहीं है, यह सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सर्दियों में भी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भरोसेमंद बनी रहे।

7,400mAh की बिग बैटरी संग OnePlus 15R ‘Ace Edition’ का इंडिया में 17 दिसंबर को धमाका

बेंगलुरु: OnePlus 15R Ace Edition 17 दिसंबर को स्टैंडर्ड OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इंडिया में OnePlus 15R का एक स्पेशल ‘Ace Edition’ रेगुलर ब्लैक और ग्रीन कलर से बिल्कुल अलग होगा। इसमें एक शानदार ‘इलेक्ट्रिक वॉयलेट’ (Electric Violet) कलर और फाइबरग्लास की फिनिश मिलेगी। 165Hz का सुपरफास्ट डिस्प्ले और नया Snapdragon प्रोसेसर इसे गेमिंग के लिए सुपर बनाता है। यह वर्ज़न अब भारत में amazon.in और OnePlus.in पर उपलब्ध होगा।

OnePlus 15R Ace Edition खासतौर पर गेमर्स और पावर यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें फाइबरग्लास बैक कवर है, जो न केवल प्रीमियम लुक देता है, बल्कि स्पेशल कोटिंग के कारण फिंगरप्रिंट नहीं दिखते और बैक पर डिज़ाइन में “Ace” शब्द गहराई से उभरा हुआ दिखता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है, और OnePlus 15R यह चिपसेट वाला वैश्विक स्तर पर पहला डिवाइस है। इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक लगातार उपयोग के दौरान भी पावर सपोर्ट देती है। फ्लैगशिप OnePlus 15 की तरह, 15R कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए DetailMax Engine के साथ आएगा। इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine तकनीक भी मिलेगी। फोन में नया G2 Wi-Fi चिप और टच रिस्पांस चिप भी होगा, जो गेमर्स के लिए बेहतरीन होगा।

OnePlus 15R Ace Edition की पूरी जानकारी और फीचर्स 17 दिसंबर को लाइवस्ट्रीम इवेंट के दौरान पेश किए जाएंगे। इस इवेंट के लिए टिकट BookMyShow पर पहले से उपलब्ध हैं। OnePlus 15R Ace Edition Electric Violet कलर और Ace डिजाइन के साथ गेमिंग और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो पेश करता है। अब इसे ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है। यह उन यूज़र्स के लिए खास है जो अपने स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस, पावर और प्रीमियम लुक सभी चाहते हैं।

realme P4x और Watch 5 बने 2025 के बेस्ट सेलर : फर्स्ट डे की सेल में रिकॉर्ड परफॉर्मेंस, दिखाया जलवा

नई दिल्ली: इंडियन यूथ्स में बेहद लोकप्रिय realme की P सीरीज़ के नए realme P4x स्मार्टफोन और realme Watch 5 की 10 दिसंबर को बिक्री शुरू हुई। इन दोनों प्रॉडक्ट्स ने पहले दिन की बिक्री में शानदार रिकार्ड बनाया है। 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हुई सेल में पहले दिन P4x स्मार्टफोन की 1,20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे यह एक दिन में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया, जबकि Watch 5 ने 4K स्मार्टवॉच सेगमेंट में 340% ज्यादा बिक्री कर अपना रिकॉर्ड बनाया।

realme P4x में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है। यह सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोन में GT Boost फीचर है, जो गेमिंग के दौरान प्रोसेसर और ग्राफिक्स को ऑप्टिमाइज़ करता है। फोन में 7000mAh की बड़ी Titan बैटरी है। 45W फास्ट चार्जिंग के साथ कुछ मिनटों में भी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसमें Bypass Charging और Frost Core Cooling सिस्टम है, जो CPU का तापमान 20°C तक कम करता है। फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। इसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ 144Hz सनलाइट डिस्प्ले है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। 50MP AI कैमरा से फोटो और विडियो दोनों ही शानदार क्वालिटी में आते हैं। यह स्टाइलिश और प्रीमियम लुक में तीन आकर्षक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

realme Watch 5 पूरी तरह इंडिया में बनी है। इसे Optiemus Electronics Limited (OEL) के सहयोग से बनाया गया है। “Make in India” प्रोडक्ट में 1.97-इंच AMOLED डिस्प्ले है। प्रीमियम मेटल बॉडी इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाती है। इंडिपेंडेंट GPS है। लोकेशन ट्रैकिंग बहुत सटीक है। 108 स्पोर्ट्स मोड्स और रोज़ाना की फिटनेस ट्रैकिंग के लिए हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। यह वर्कआउट, रनिंग, साइक्लिंग और अन्य फिटनेस एक्टिविटीज को अच्छे से मॉनिटर कर सकता है। लाइट मोड में 20 दिन की बैटरी लाइफ देता है। HD ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करता है, जिससे कॉल करना आसान है। इसमें NFC सपोर्ट है, डिससे मोबाइल पेमेंट या डेटा ट्रांसफर आसान है। इसमें 300+ कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस हैं, जिसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।

REDMI 15C 5G की इंडिया में बिक्री शुरू, मिलेगी 6000mAh की बड़ी बैटरी और जबर्दस्त प्रोसेसर

नई दिल्ली: Xiaomi India के नए REDMI 15C 5G स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस मॉडल में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ MediaTek Dimensity 6300 का जबर्दस्त प्रोसेसर दिया गया है।

स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट्स 4GB+128GB, 6GB+128G और 8GB+128G मिलेंगे। बेस वेरिएंट के दाम 12,499 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है। यह तीन रंगों, Dusk Purple, Moonlight Blue, और Midnight Black में मिलेगा। REDMI 15C 5G को Amazon.in, Mi.com, Blinkit, Swiggy Instamart और अधिकृत Xiaomi रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो तरह-तरह की लाइटिंग में साफ़ और शानदार तस्वीरें खींचने में सक्षम है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मौजूद है। यह डिवाइस 16GB तक RAM (मेमोरी एक्सटेंशन के साथ) और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है। REDMI 15C 5G Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स जैसे Circle to Search with Google, Google Gemini इंटीग्रेशन और Xiaomi इंटरकनेक्टिविटी टूल्स—Call Sync और Shared Clipboard—शामिल हैं।  फोन के पीछे का हिस्सा 3D क्वाड-कर्व्ड डिजाइन और पॉलिश्ड फिनिश के साथ बनाया गया है, जिससे इसे पकड़ना या हाथ में रखना बहुत आरामदायक होता है। कैमरे के आसपास का फ्लोटिंग क्रेटर-स्टाइल डिज़ाइन इसे दिखने में प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। Redmi 15C 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.56 x 79.47 x 8.05 mm और भार लगभग 211 ग्राम का है।

 फोन को IP64 रेटिंग दी गई है। यह धूल और थोड़े बहुत पानी से सुरक्षित है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फोन खराब होने का डर कम हो जाता है। इसमें 200% बूस्टेड वॉल्यूम है, जिससे आवाज जबर्दस्त और साफ़ आती है, जिससे विडियो, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव और बेहतर होता है।

800 किमी नॉन स्टॉप रन, 1 लीटर में 29.9 km : Tata Sierra बनी इंडिया में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार

मुंबई: Tata Motors की नई Tata Sierra ने लॉन्च होते ही ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे भारतीय ऑटो इंडस्ट्री लंबे समय तक याद रखेगी। टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई SUV सिएरा भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार बन गई है। इंदौर स्थित NATRAX ट्रैक पर 12 घंटे की लगातार रनिंग टेस्टिंग के दौरान इस एसयूवी ने एक लीटर में 29 किमी की अद्भुत माइलेज देकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया, जिसे India Book of Records और Limca Book of Records दोनों ने आधिकारिक मान्यता दी है।

Pixel Motion टीम ने 30 नवंबर 2025 को यह रनिंग टेस्ट किया। टेस्ट में Sierra को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक करीब 800 किलोमीटर तक चलाया गया। पूरे रन में इसकी औसत स्पीड 65–70 km/h रखी गई, इंदौर के पास स्थित NATRAX ट्रैक पर इस एसयूवी को करीब 12 घंटे तक लगातार टेस्ट किया गया।

इस उपलब्धि के केंद्र में Tata Sierra का नया 1.5L Hyperion पेट्रोल इंजन है, जिसे ऐसी उन्नत तकनीक के साथ विकसित किया गया है कि यह कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय कर सके, कम स्पीड पर भी गाड़ी को पर्याप्त ताकत प्रदान करे और लंबे समय तक लगातार चलने पर भी स्थिर परफॉर्मेंस बनाए रखे। यह इंजन स्पीड बदलने पर भी माइलेज में कोई खास गिरावट नहीं आने देता। Hyperion इंजन के भीतर घर्षण को काफी कम किया गया है। इससे इंजन बेहतर आउटपुट देता है। यही वजह है कि 12 घंटे की लगातार रनिंग में भी इंजन ने बिना गर्म हुए समान रूप से प्रदर्शन किया ।

कम RPM पर काम करने और इंजन पर कम लोड रहने से इसकी ईंधन दक्षता लगातार बेहतर बनी रही, जो इस रिकॉर्ड की सबसे बड़ी तकनीकी वजह रही। रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि 30 नवंबर 2025 को कर दी गई। Sierra का यह शानदार प्रदर्शन Hyperion इंजन की क्षमता और Tata की इंजीनियरिंग क्वालिटी को साबित करता है। टेस्टिंग फेज़ के दौरान इस SUV ने 222 km/h की टॉप स्पीड भी हासिल की। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाले मॉडल में सुरक्षा मानकों के तहत टॉप स्पीड 190 km/h तक सीमित रहेगी।
कंपनी ने साफ कहा है कि यह पूरा टेस्ट नियंत्रित और सुरक्षित माहौल में, प्रोफेशनल ड्राइवरों द्वारा किया गया था। ये रिकॉर्ड आम सड़कों पर दोहराने लायक नहीं हैं, क्योंकि ऐसी ड्राइविंग जोखिमभरी हो सकती है।