POCO M8 5G की इंडिया में एंट्री 8 जनवरी को, बदलेगा स्मार्टफोन का अंदाज़

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रैंड POCO के नए और दमदार स्मार्टफोन POCO M8 5G को 8 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मिड-रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ अलग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।

POCO M8 5G को इस बार कंपनी ने नए और खास डिजाइन के साथ बनाया है। यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला फोन बताया जा रहा है। जब आप इसे हाथ में पकड़ेंगे तो यह हल्का, स्लिम और प्रीमियम महसूस होगा। फोन के पीछे डुअल-टोन फिनिश, दो अलग-अलग रंगों या शेड्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इससे फोन का लुक और ज्यादा स्टाइलिश और महंगा लगता है। POCO अब सिर्फ तेज़ परफॉर्मेंस पर ही ध्यान नहीं दे रहा, बल्कि यह भी देख रहा है कि फोन दिखने में अच्छा हो, मजबूत हो और जल्दी खराब न हो और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आरामदायक हो।

लॉन्च से पहले POCO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर POCO M8 5G की पहली झलक यानी First Look शेयर की। इस KV ड्रॉप के ज़रिए कंपनी ने फोन की डिजाइन लैंग्वेज की झलक दिखाई, जिससे यह साफ हो गया है कि M8 सीरीज़ में इस बार लुक्स को खास अहमियत दी गई है।हालांकि फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि लॉन्च के करीब आते-आते POCO M8 5G से जुड़ी और भी डिटेल्स शेयर की जाएंगी। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी के नए मानक सेट कर सकता है।

POCO एक बार फिर यह दिखाने की तैयारी में है कि वह सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि आकर्षक डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ भी यूज़र्स को चौंकाने की क्षमता रखता है। अब सभी की नजरें 8 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब POCO अपने नए स्मार्टफोन के साथ नए साल की शुरुआत करेगा। POCO की पहचान उसकी फिलॉसफी “Made of MAD” (Minds, Attitude और Determination) से है। ब्रांड का मकसद ऐसे हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन पेश करना है, जो बेहतरीन कीमत पर शानदार टेक्नोलॉजी और शानदार अनुभव दें।

Bharat Taxi App: OLA-UBER की मनमानी खत्म, न लगेगा कमीशन और न ही बढ़ेगा किराया

नई दिल्ली: इंडियन गवर्नमेंट की नई सेवा Bharat Taxi जल्द ही दिल्ली में शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे इसे देश के अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा। Bharat Taxi को Ministry of Cooperation की पहल पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म मौजूदा प्राइवेट कैब एप्स जैसे Ola, Uber और Rapido को कड़ी टक्कर देगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में पुष्टि की कि Bharat Taxi अगले 1-2 महीनों में पूरे देश में लॉन्च हो सकती है।

Bharat Taxi का zero-commission मॉडल सुनिश्चित करता है कि कोई भी कमीशन या मिडलमैन नहीं रहेगा और ड्राइवरों की कमाई सीधे उनके खाते में जाएगी। मासिक क्रेडिट सिस्टम, बीमा सुरक्षा और विज्ञापन से अतिरिक्त आय के अवसर भी ड्राइवरों को उपलब्ध होंगे। इस सरकारी पहल का मकसद न सिर्फ ड्राइवरों के लिए बेहतर कमाई और सुरक्षित कामकाजी माहौल बनाना है, बल्कि यात्रियों को भी पारदर्शी किराया, वास्तविक समय ट्रैकिंग और 24×7 सहायता के साथ भरोसेमंद और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है।

सरकार की पहल पर लॉन्च होने वाला Bharat Taxi सिर्फ एक आम कैब ऐप नहीं, बल्कि ड्राइवर-केंद्रित, सहकारी मॉडल है, जिसे Sahakar Taxi Cooperative Limited । इसे Amul, IFFCO और NABARD जैसी बड़ी कोऑपरेटिव संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। इस प्लेटफ़ॉर्म के तहत ड्राइवरों को न सिर्फ उनके काम का पूरा मुनाफ़ा मिलेगा, बल्कि उन्हें अपनी टैक्सियों पर विज्ञापन लगाने का मौका भी मिलेगा, जिससे अतिरिक्त आय के नए अवसर पैदा होंगे। ड्राइवरों के लिए बीमा सुरक्षा और मासिक क्रेडिट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। घोषणा के कुछ ही दिनों में 51,000 से अधिक ड्राइवरों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया।

Bharat Taxi केवल ड्राइवरों के लिए नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए भी पारदर्शिता और सुविधा का वादा करता है। ऐप में स्ट्रेटफॉरवर्ड किराया, रियल-टाइम वाहन ट्रैकिंग, 24×7 कस्टमर सपोर्ट, और राइड शेयरिंग की सुविधा दी जाएगी। ऐप को स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। सभी ड्राइवर पूरी तरह वेरिफ़ाइड होंगे, ताकि यात्रियों को हर सवारी सुरक्षित और भरोसेमंद महसूस हो। भविष्य में इसे DigiLocker जैसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी जोड़ने की संभावना है।

2025 में कार बिक्री में Mahindra नंबर 2, Hyundai और Tata Motors को पछाड़ा

नई दिल्ली: 2025 में MAHINDRA&MAHINDRA ने इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इतिहास रच दिया। पहली बार MAHINDRA ने Hyundai और Tata Motors को पीछे छोड़ते हुए No. 2 ब्रांड का खिताब अपने नाम किया। मार्केट लीडर का ताज अब भी Maruti Suzuki के पास है, जिसने पूरे साल 17.50 लाख यूनिट बेचीं। महिंद्रा की कुल बिक्री 2025 में लगभग 5.81 लाख यूनिट रही, जो 2024 की 4.90 लाख यूनिट से काफी ऊपर है। जनवरी से नवंबर 2025 तक 5,74,657 यूनिट बिक चुकी हैं, जो 18% YoY वृद्धि दिखाती हैं। Tata Motors तीसरे और Hyundai चौथे स्थान पर रही। यह पहला मौका है जब Hyundai ने अपने लंबे समय से कायम दूसरे स्थान को खोया।

MAHINDRA की 2025 में शानदार सफलता का सबसे बड़ा कारण SUV पोर्टफोलियो की मजबूत मांग। सालभर में MAHINDRA की SUVs ने ग्राहकों का दिल जीता और लगातार बिक्री बनाए रखी। सबसे आगे रही Scorpio, जिसकी पूरे साल 1,61,103 यूनिट्स की बिक्री हुई। कुल बिक्री में इसका 28% योगदान रहा। 2025 में Thar की 1,07,326 यूनिट्स बिक्री हुई। 55% YoY बढ़ोतरी हुई। और कुल बिक्री में 19% योगदान दिया। Bolero की 93,436 यूनिट्स बिक्री से इसका कंपनी की कुल बिक्री में 16% हिस्सा रहा। वहीं नई 3XO की 90,608 यूनिट्स की बिक्री हुई। 16% हिस्सेदारी दर्ज की। महिंद्रा की प्रमुख XUV700 ने भी 80,251 यूनिट्स के साथ कुल बिक्री में14% योगदान दिया।

लंबे समय से लोकप्रिय मॉडल जैसे Bolero और Scorpio ने महिंद्रा को सालभर लगातार मजबूत बिक्री देने में मदद की। ये मॉडल सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं, बल्कि सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों में भी खूब पसंद किए गए। इस साल महिंद्रा की सफलता की पटकथा में Thar का योगदान रहा। तीन-डोर और पांच-डोर Thar Roxx की कुल बिक्री 1,07,326 यूनिट्स रही, जिसमें YoY वृद्धि 55% रही। मॉडल-wise Thar अब No. 2 बन गया। Thar Roxx लगभग 65% बिक्री में योगदान दे रहा है, जो इसे कंपनी के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाता है।

MAHINDRA ने Electric Vehicles (EV) सेगमेंट में भी अपनी ताकत दिखाई। नए मॉडल्स BE 6, XEV 9e और XEV9s की कुल मिलाकर 38,841 यूनिट्स बेची गई। Scorpio, Thar और नई इलेक्ट्रिक SUVs की मजबूत और लगातार बढ़ती मांग ने महिंद्रा की बिक्री को बनाए रखा और Hyundai व Tata Motors को पीछे छोड़ दिया।

दिल्ली में पेट्रोल और CNG वाहन हो सकते हैं महंगे, सरकार बढ़ा सकती है ग्रीन सेस

नई दिल्ली: दिल्ली में आने वाले समय में पेट्रोल और CNG वाहन महंगे हो सकते हैं। दिल्ली सरकार चाहती है कि लोग पेट्रोल और CNG वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदें, ताकि शहर की आबो-हवा साफ-सुथरी हो। इसलिए सरकार अब सोच रही है कि जो ग्रीन सेस पहले सिर्फ डीज़ल कारों पर लगता था, उसे अब सभी पेट्रोल और CNG वाहनों पर भी लगाया जाए।

ड्राफ्ट इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार नए पेट्रोल और CNG वाहन खरीदने पर 1–2 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स (लेवी) लग सकता है। पहले से टैक्स वाली डीज़ल कारों पर यह 2 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। अगर यह लागू हुआ तो पारंपरिक वाहनों की ऑन-रोड कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे EV और ICE वाहनों के बीच की कीमत का अंतर कम होगा। यह नीति मार्च 2026 तक कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू हो। दिल्ली में ग्रीन सेस पहली बार अपनी EV पॉलिसी 2020 के तहत शुरू किया था, जो अगस्त 2023 में खत्म हो गया था, लेकिन इसे अब मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का हिस्सा लगभग 12–14% है। इस साल अब तक दिल्ली में कुल 8 लाख वाहन पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 1.11 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हैं। सरकार चाहती है कि यह हिस्सा और बढ़े। इसके लिए सरकार नई EV खरीदने वालों को इंसेंटिव देगी, ताकि उन्हें EV लेना फायदेमंद लगे। पारंपरिक पेट्रोल, डीज़ल और CNG वाहनों पर अतिरिक्त लागत या टैक्स लगाकर लोग EV की तरफ आकर्षित हों। ड्राफ्ट नीति के अनुसार EV लोन पर ब्याज दर कम हो सकती है ताकि कर्ज सस्ता हो। पुराने वाहनों को स्क्रैप करके बदलने पर इंसेंटिव मिल सकता है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी स्वैपिंग के लिए वित्तीय मदद मिल सकती है। 10 साल से पुराने वाहनों पर अलग से टैक्स लगाया जा सकता है।

सरकार का अनुमान है कि पुराने वाहनों पर नया सेस लगने से सालाना करीब ₹300 करोड़ की कमाई हो सकती है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ मामूली सेस बढ़ाने से EV अपनाने पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि EV की उच्च शुरुआती कीमतें अब भी सबसे बड़ी बाधा हैं। सरकार ने EV अपनाने को बढ़ावा देने की दिशा में योजना बनाई है, लेकिन असली बदलाव के लिए सिर्फ सेस बढ़ाना काफी नहीं है।

नए साल से Ather स्कूटर हुए महंगे, 3,000 रुपये तक बढ़े दाम

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली बेंगलुरु स्थित कंपनी Ather Energy ने नए साल से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से उसके सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स की कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही Ather उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने नए साल से पहले दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बढ़ाने का कारण बताया है कि सामग्री की लागत (कच्चा माल और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स) लगातार महंगी हो रही है और इससे गाड़ियों की उत्पादन लागत बढ़ गई है। भारतीय रुपये की कमजोरी भी दाम बढ़ने की बड़ी वजह बनी है। दिसंबर 2025 में रुपया डॉलर के मुकाबले 91.01 तक गिर गया, जो कि अब तक का सबसे कम स्तर है। इस साल रुपया एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक रहा और लगभग 6% गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-भारत ट्रेड डील में देरी, भारतीय सामान पर अमेरिका की ओर से लगाया गया 50% टैरिफ, विदेशी निवेशकों की भारत से पैसे की निकासी की वजह से स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो हुई।

Ather के स्कूटर रेंज की शुरुआत Rizta S से होती है, जिसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत ₹1,04,999 है। कीमत बढ़ने के बाद यह करीब ₹1,07,999 तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी का टॉप मॉडल Ather 450 Apex, जो अभी ₹1,89,999 (एक्स-शोरूम) में मिलता है, उसकी कीमत बढ़कर करीब ₹1,92,999 हो सकती है। हालांकि, असली बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। जो ग्राहक मौजूदा कीमतों पर Ather स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए दिसंबर 2025 आखिरी मौका है। कंपनी इस समय ‘Electric December’ नाम से एक खास ऑफर चला रही है, जिसके तहत चुनिंदा शहरों में ₹20,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

Ather Energy ने मई 2025 में शेयर बाजार में एंट्री की थी। तब से निवेशकों के बीच कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लिस्टिंग के सिर्फ सात महीनों में कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 118 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं, जो भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर को लेकर बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

Ola की Roadster X+ को सरकारी मंज़ूरी, इंडिया में बनी बैटरी से दौड़ेगी EV बाइक

नई दिल्ली: Ola Electric ने इंडिया में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकार की ओर से आधिकारिक मंज़ूरी मिल गई है। यह मंज़ूरी इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (iCAT), मानेसर ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR), 1989 के तहत दी है। Roadster X+ भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बन गई है, जो पूरी तरह से ओला की ओर से विकसित 4680 भारत सेल बैटरी पैक से लैस है।

इस सरकारी सर्टिफिकेशन के बाद ओला इलेक्ट्रिक अब Roadster X+ की डिलीवरी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें इस्तेमाल की गई बैटरी सेल से लेकर बैटरी पैक तक, सब कुछ कंपनी ने भारत में ही विकसित किया है। Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 500 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज है। ओला की 4680 भारत सेल तकनीक की हाई एनर्जी डेंसिटी और बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस की वजह से लंबी दूरी की यात्रा अब इलेक्ट्रिक बाइक पर भी आसान हो गई है। इससे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी उनका इस्तेमाल बढ़ेगा, जहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अब तक एक बड़ी चुनौती रहा है।

Roadster X+ को यह सर्टिफिकेशन कड़े सरकारी परीक्षणों के बाद मिला है। इसमें सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, परफॉर्मेंस, पर्यावरण, ब्रेकिंग, EMC और अन्य जरूरी टेस्ट शामिल थे, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तय मानकों के अनुसार किए गए। मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किया गया 9.1 kWh बैटरी पैक पहले ही ARAI से AIS-156 Amendment 4 के तहत मंज़ूरी पा चुका है। बैटरी ने पानी में डुबोने, थर्मल रनअवे, आग से सुरक्षा, वाइब्रेशन और मैकेनिकल शॉक जैसे सख्त टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए हैं।

Ola Electric का कहना है कि Roadster X+ को मिली सरकारी मंज़ूरी के बाद ओला अब EV की पूरी टेक्नोलॉजी—सेल, बैटरी और गाड़ी—सब कुछ खुद बनाने में सक्षम है। इस सर्टिफिकेशन के बाद ओला की 4680 भारत सेल तकनीक अब सिर्फ स्कूटर तक सीमित नहीं रही है, बल्कि मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी पहुंच गई है। आगे आने वाले ओला के अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनेंगे।

Bentley India ने दिल्ली में शुरू किया कारोबार, Bird Group बना पार्टनर

नई दिल्ली: Bentley India ने दिल्ली में कारोबार की शुरुआत कर दी है। पहले Bentley सिर्फ मुंबई और बेंगलुरु में मौजूद थी। दिल्ली में Bird Group को कंपनी ने अपना पार्टनर बनाया है। Bird Group ने ग्राहकों से मिलने, बातचीत करने और ब्रैंड की कारें दिखाने के लिए Bentley Lounge शुरू किया है। यह जगह अभी पहला कॉन्टैक्ट पॉइंट है, न कि पूरा शोरूम। Bentley का यह Lounge दिल्ली के NH-8 रोड पर, समालका इलाके में The Roseate नाम के एक लग्ज़री होटल के अंदर स्थित है। कंपनी के पूरे शोरूम और सर्विस सेंटर तैयार न होने तक Bentley Lounge एक अस्थायी व्यवस्था है।

Bentley India इंडिया के तीन सबसे बड़े और अमीर लग्ज़री कार बाजारों में पहुंच गई है। कंपनी ने Bird Group को दिल्ली में आधिकारिक डीलर पार्टनर नियुक्त किया है। Bentley खुद सीधे शोरूम नहीं चला रही है। Bird Group अब दिल्ली में Bentley की तरफ से कार बेचने, ग्राहकों से डील करने और सर्विस से जुड़ा काम संभालेगा। जिससे भारत में उसका रिटेल और सर्विस नेटवर्क और मजबूत हुआ है।

इंडिया में Bentley की मौजूदा कार रेंज में ये लग्ज़री मॉडल शामिल हैं, जिसमें Bentayga, Bentayga Extended Wheelbase (EWB), Flying Spur, Continental GT, Continental GT Convertible शामिल हैं। कंपनी ने दिल्ली में एंट्री के साथ अपने प्रोडक्ट लाइन-अप में किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की है। दिल्ली लॉन्च के साथ Bentley ने कहा कि अब वह भारत के तीन प्रमुख लग्ज़री कार बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। Bentley और Bird Group मिलकर दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस शोरूम और सर्विस सेंटर बना रहे हैं। ये अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। यहां ग्राहकों को पूरी बिक्री (सेल्स) और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा।

Bentley India के ब्रैंड डायरेक्टर एबी थॉमस ने कहा, “Bentley India को दिल्ली में Bird Group को अपना एक्सक्लूसिव पार्टनर बनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। Bird Group लग्ज़री ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित नाम है। उनकी विशेषज्ञता इस क्षेत्र में Bentley की मौजूदगी को और मजबूत करेगी। दिल्ली में एंट्री Bentley की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी भारत के प्रमुख शहरी केंद्रों में रिटेल नेटवर्क तैयार कर रही है।

Royal Enfield ने नई Bullet 650 का पर्दा उठाया

गोवा/नई दिल्ली: गोवा के Motoverse 2025 में जैसे ही Royal Enfield ने नई Bullet 650 का पर्दा उठाया, देखने वालों को तुरंत एहसास हो गया कि यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि बुलेट की 90 साल पुरानी विरासत का नया अध्याय है। वो बुलेट जिसे लोग ठक-ठक की आवाज, क्लासिक बॉडी और भारी-भरकम रुतबे की वजह से पहचानते हैं, अब पहली बार ट्विन-सिलेंडर की ताकत के साथ सामने आई है। इसका रूप वही पुराना, दिल को लुभाने वाला है।

Bullet 650 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 648cc ट्विन-सिलेंडर इंजन है। 47 bhp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क इसे हाईवे पर बिल्कुल अलग ही आत्मविश्वास देता है; ऐसा महसूस होता है जैसे बाइक सिर्फ चल नहीं रही, बल्कि हर गियर में आपका साथ निभाते हुए और गति पकड़ने के लिए तैयार खड़ी है। 6-स्पीड गियरबॉक्स से लंबी यात्राएं अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार लगेंगी।

इसका फ्रेम Royal Enfield फिलॉसफी पर बना है। स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम टूटी-फूटी सड़कों और पहाड़ी रास्तों पर भी बाइक को स्थिर रखता है। 43mm के फ्रंट फोर्क और पीछे के ड्यूल शॉक्स, 120mm और 90mm का सस्पेंशन ट्रैवल देते हैं, जिससे झटके कम महसूस होते हैं और राइड आरामदायक बनी रहती है। 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स का कॉम्बो बाइक को सड़क पर चलते हुए शानदार बनाता है जबकि चौड़े टायर बेहतर ग्रिप और बैलेंस का भरोसा जगाते हैं।

राइडिंग कम्फर्ट तो हमेशा से ही बुलेट की पहचान रहा है। 800mm सीट हाइट और चौड़े हैंडल आपको तुरंत “घरेलू” फील देते हैं। 243 किलो का वजन शुरुआत में भारी लग सकता है, पर हाइवे पर यही वजन इसे स्थिर बनाता है। तेज हवा हो या बड़े ट्रक पास से निकल जाएं, बाइक हिलती नहीं, बल्कि जमी रहती है। 14.8 लीटर का बड़ा टैंक अब और लंबी यात्राओं का न्योता देता है, जिससे यात्रा बीच में बार-बार रुककर पेट्रोल भरवाने की झंझट कम हो जाती है।

Royal Enfield ने यहाँ क्लासिक लुक से समझौता किए बिना आज के राइडर्स की जरूरत को भी पूरा किया है। Royal Enfield के जनवरी 2026 में बाजार में आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर Bullet 650 उस राइडर के लिए बनाई गई है जो पुराने दौर की आत्मा क साथ आज की तकनीक को एक साथ जीना चाहता है। यह बाइक इतिहास को सलाम करते हुए भविष्य की तरफ मजबूती से बढ़ता हुआ कदम है।

MG Windsor ने तोड़ा रिकार्ड : 400 दिन में बेचीं 50,000 से ज्यादा कारें, हर घंटे 5 गाड़ियां बिकीं

गुरुग्राम: JSW MG Motor India ने सभी रेकॉर्ड तोड़ते हुए 400 दिनों में ‘MG Windsor EV’ के 50,000 गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। MG Windsor इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है, जिसने इतनी कारों की सेल इतने कम समय में की है। यह माइलस्टोन दिखाता है कि लोग अब स्मार्ट, स्टाइलिश और इको फ्रेंडली व्हीकल्स को तेजी से अपनाने लगे हैं।

MG Windsor की हर घंटे पांच गाड़ियों की बिक्री यह बताती है कि अब भारतीय ग्राहक नए-नए फैशन ट्रेंड्स की तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर भी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। सिर्फ मेट्रो शहरों के नहीं, छोटे शहर और कस्बों में भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं।स्टाइलिश और मॉडर्न डिज़ाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस, और प्रीमियम लग्जरी नए जमाने के कार मालिकों को पूरी तरह लुभा रहा है।
एमजी मोटर्स के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि Windsor EV का इतनी तेज़ी से 50 हज़ार का आंकड़ा छूना ‘भारत की ईवी यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण’ है। यह रिकॉर्ड बिक्री दिखाती है कि ग्राहक अब सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि फीचर्स, परफॉर्मेंस और सस्टेनेबिलिटी का एक बेहतरीन पैकेज चाहते हैं, जिसे Windsor EV बखूबी पूरा कर रही है।

कंपनी ने हाल ही में अपनी MG Windsor Inspire लिमिटेड एडिशन सीरीज़ लॉन्च कर मार्केट में एक और बड़ा कदम रखा है। इस खास एडिशन को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेश किया । MG Windsor ने भारतीय EV मार्केट में पहले ही हलचल मचा दी है। अब Inspire सीरीज़ इसकी प्रीमियम छवि को और आगे बढ़ाती दिखाई दे रही है।

MG Windsor अपने पूरे कॉन्सेप्ट से ग्राहकों के ड्राइविंग अनुभव को बदल रही है। 9.99 लाख रुपये + 3.9/किमी रुपये की शुरुआती BaaS कीमत के साथ यह गाड़ी न सिर्फ किफायती है, बल्कि 100 KW (136 ps) की पावर और 200 Nm के टॉर्क के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी देती है। इसका ‘AeroGlide’ डिजाइन इसे साधारण कारों से अलग बनाता है, जबकि ‘Aero Lounge’ सीटें 135 डिग्री तक रिक्लाइन होकर बिज़नेस-क्लास जैसा आराम देती हैं। वहीं 15.6 इंच का GRANDVIEW टच डिस्प्ले इसे एक आधुनिक और प्रीमियम टेक-हब का अहसास कराता है। सेडान जितनी जगह और SUV जितनी उपयोगिता को मिलाते हुए MG Windsor ग्राहकों के लिए स्टाइल, आराम और तकनीक का परफेक्ट मिश्रण देने वाला पैकेज बन गई है।

Mahindra Trucks on Fire: अक्टूबर में 14% की धमाकेदार ग्रोथ, 2,034 वाहनों की बिक्री

मुंबई: Mahindra and Mahindra Limited (M&M Ltd.) ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से ट्रक और बस मार्केट में नई जान फूंक दी है। महिंद्रा कंपनी के ट्रक और बस सेगमेंट (3.5 टन वजन से ज्यादा के कमर्शल वाहन) ने अक्टूबर 2025 में कुल 2,034 गाड़ियां बेचीं। अक्टूबर 2024 की तुलना में कंपनी की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा का यह बिजनेस दो प्रमुख इकाइयों — Mahindra Trucks & Buses Division (MTBD) और SML Mahindra Limited (SML) — के अंतर्गत आता है।

कंपनी के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन विनोद सहाय ने कहा, “त्योहारी सीजन, कम GST दरों और रिटेल डिमांड में सुधार ने अक्टूबर में कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री को नई रफ्तार दी। हमारी 14% ग्रोथ मुख्यतः ILCV ट्रक्स और बसों के मजबूत प्रदर्शन से आई है। हालांकि, HCV सेगमेंट में अभी भी डिमांड की चुनौतियां बनी हुई हैं। कार्गो सेगमेंट में कुल 1,255 वाहनों की बिक्री हुई, जो 8% की ग्रोथ दर्ज करती है।

पैसेंजर व्हीकल (बस) सेगमेंट ने 24% की उछाल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। SML Mahindra ने तो कमाल कर दिया। 32% की कुल ग्रोथ दर्ज की, जिसमें कार्गो वाहनों की बिक्री 507 यूनिट और बसों की बिक्री 552 यूनिट (36% बढ़ोतरी) रही। Mahindra Trucks & Buses Division (MTBD) का प्रदर्शन स्थिर रहा, जिसने 975 यूनिट्स की बिक्री के साथ अक्टूबर में 2% की मामूली गिरावट दर्ज की। फिर भी, कंपनी की समग्र स्थिति सकारात्मक बनी हुई है, क्योंकि साल-दर-साल (YTD) ग्रोथ 6% तक पहुंच चुकी है।

1945 में स्थापित Mahindra Group आज दुनिया के 100 से अधिक देशों में सक्रिय है। 3.24 लाख कर्मचारियों के साथ भारत की सबसे भरोसेमंद मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है।
महिंद्रा का मकसद “Rise for Good” है। हर सफर में तरक्की, टिकाऊ विकास और समाज को सशक्त बनाना। अक्टूबर का यह प्रदर्शन साबित करता है कि महिंद्रा सिर्फ गाड़ियां नहीं बेचती — वह हर बार नई एनर्जी के साथ सफलता की राह पर दौड़ती है!