Nissan Magnite KURO लॉन्च: SUV नहीं, स्टाइल, सेफ्टी और स्वैग का ब्लैक पैलेस

नई दिल्ली: Nissan ने Magnite KURO Edition लॉन्च किया है। ये कोई साधारण ब्लैक एडिशन नहीं, ये ऑल-ब्लैक स्टाइल का तूफानी बवंडर है। इस एसयूवी में स्टाइल, सेफ्टी और स्वैग – तीनों का कॉकटेल है। इसकी कीमत 8.30 लाख से शुरू होती है। बुकिंग सिर्फ 11,000 रुपये में करा सकते हैं। KURO एडिशन पूरा ‘ब्लैक-ऑन-ब्लैक’ तड़का है।

हेडलाइट्स में Lightsaber टाइप टर्न इंडिकेटर मिलेंगे। केबिन में माहौल ही बदल जाएगा। ब्लैक थीम वाला पूरा डैशबोर्ड स्टीयरिंग और गियर शिफ्ट पर Piano ब्लैक फिनिश के साथ डोर ट्रिम्स भी मैचिंग है। ऐसा लगेगा जैसे काले रंग का कोई प्राइवेट पैलेस रोड पर निकल पड़ा हो।

KURO एडिशन में हर चीज़ काले रंग की है। सामने Piano ब्लैक ग्रिल, नीचे काले कलर की स्किड प्लेट होगी। ऊपर रूफ रेल भी ग्लॉसी ब्लैक होगी। साइड में ब्लैक डोर हैंडल होंगे। R16 डायमंड कट अलॉय व्हील होंगे। इसे देखने में लगेगा जैसे कोई फिल्मी हीरो नहीं, कोई दमदार विलन रेड कार्पेट पर स्टाइलिश और शाही लुक में एंट्री कर रहा हो। इसकी हेडलाइट्स भी खास हैं – इसमें Lightsaber जैसे टर्न इंडिकेटर हैं, जो ऑन होते ही अलग ही चमक दिखाते हैं।

गाड़ी के अंदर बैठो तो ऐसा लगेगा जैसे किसी काले रंग के प्राइवेट रूम में आ गए हों, जहां स्टाइल और क्लास का जबरदस्त मेल है। इंजन में दो ऑप्शन मिलते हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और टर्बो पेट्रोल। आपको प्रीमियम i-Key मिलती है, जिससे जब आप गाड़ी से दूर जाते हैं तो गाड़ी अपने आप लॉक हो जाती है जब पास आते ही खुल भी जाती है।

KURO Edition में 6 एयरबैग्स मिलते हैं। ABS + EBD सिस्टम से तेज ब्रेक लगाने पर भी गाड़ी स्लिप नहीं करती। Electronic Stability Control (ESC) से गाड़ी तेज़ मोड़ पर भी कंट्रोल में रहती है। Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) से आपको पता चलेगा कि टायर में हवा कम है। Nissan ने एक नया कलर Metallic Grey लॉन्च किया है। गाड़ी को Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है।

जुलाई में बिकी 2562 लग्जरी गाड़ियां, BMW ने बाज़ी मारी, Kia ने चुपचाप किया टॉप

नई दिल्ली: 2025 में EV बाज़ार फिर से गरमा गया है। लक्ज़री कार कंपनियों से लेकर सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक, सबने अपनी-अपनी बैटरी चार्ज की लेकिन किसी की स्पीड बनी रही, किसी की स्लो हो गई और कोई बीच रास्ते ही हांफने लगा। जुलाई 2025 में लग्ज़री EV कंपनियों ने इंडिया में 2,562 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 64% की साल-दर-साल बढ़त है। इन कंपनियों ने EV मार्केट के लग्जरी सेगमेंट में 3% का स्थिर हिस्सा बरकरार रखा है।

जुलाई 2025 में BMW ने फिर साबित कर दिया कि लक्ज़री के साथ जब EV का तड़का लगता है, तो दूर-दूर तक कोई मुकाबला होता। 233 यूनिट्स बेचकर BMW जुलाई में भी टॉप पर रही। Mercedes-Benz ने कोशिश तो की, लेकिन 85 यूनिट्स पर ही रुक गई। Mercedes-Benz को पीछे छोड़ते हुए BMW सबसे आगे निकल गई। अब तक जो मैदान सिर्फ टॉप ब्रांड्स के नाम रहा करता था, वहां Kia ने चुपके से पूरी तैयारी के साथ एंट्री की है।

Carens EV और Clavis EV जैसी किफायती गाड़ियों के दम पर कंपनी ने पहली बार जुलाई में EV सेल्स में 50 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। Volvo ने जुलाई में 41 गाड़ियों की बिक्री की। Porsche और Rolls-Royce ने भी हल्की-सी दस्तक दी। Porsche ने 6 यूनिट्स और Rolls-Royce 2 यूनिट्स बेचकर ईवी क्लब में शामिल हुई। जुलाई में Audi की सिर्फ 1 EV बिकी।

जुलाई में BYD ने केवल 457 यूनिट्स ही बिक्री रहीं। जहां पहले Tata, Mahindra, और MG जैसी टीमों का बोलबाला था, अब Kia जैसे नए खिलाड़ी भी रन बटोरने लगे हैं और Audi जैसे बड़े नाम… बस फिलहाल टीम में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं! Citroen? e-C3 की जुलाई में सिर्फ 41 गाड़ियां बिकीं, जो इस साल किसी भी महीने में बिकीं सबसे कम गाड़ियां हैं। Porsche या Rolls-Royce की EVs बहुत शानदार दिखती हैं, लेकिन इनकी बिक्री बहुत कम है। असली दिलचस्पी अब इस बात में है कि हर महीने कौन कितना यूजर, बाजार और ट्रेंड से “कनेक्ट” कर रहा है । EV की ये रेस अब चार्जिंग पॉइंट से आगे निकलकर इमोशनल कनेक्शन तक पहुंच चुकी है।

गाड़ी की मेडिकल रिपोर्ट पर रखेगा नज़र, Force iPulse बनेगा आपका हमसफर

नई दिल्ली: अब ट्रक या कमर्शियल गाड़ियों में कोई दिक्कत आए तो ड्राइवर को अंदाज़ा लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी बल्कि गाड़ी खुद बताएगी कि क्या गड़बड़ हो रही है, कहां दिक्कत है और कब सर्विस की ज़रूरत है। Force Motors ने iPulse नाम से एक नया इंटेलिजेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो गाड़ी की मेडिकल रिपोर्ट पर नजर रखेगा और हर मोड़ पर ड्राइवर का हमसफर बनेगा। इस सिस्टम से गाड़ी की सेहत, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग की आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर पल पल की जानकारी मिलेगी।

Force iPulse को कंपनी ने Intangles नाम की एक टेक कंपनी के साथ मिलकर बनाया है, जो दुनियाभर में अपनी AI टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। यह सिस्टम गाड़ी से जुड़ा हर छोटा-बड़ा डेटा बहुत ही बारीकी से पढ़ता है और समय से पहले ही यह पहचान लेता है कि परफॉर्मेंस में कोई कमी आ रही है या कोई पार्ट जल्द खराब हो सकता है। iPulse सिर्फ ये नहीं बताता कि गड़बड़ी है, बल्कि यह भी समझता है कि असली वजह क्या है। चाहे गाड़ी का इंजन हो, गियर बॉक्स (पावरट्रेन), बैटरी-सिस्टम या कूलिंग सिस्टम – ये प्लैटफॉर्म सब कुछ गहराई से चेक करता है। इससे पता चल जाता है कि दिक्कत कहां से शुरू हुई और उसे कैसे ठीक किया जाए। इससे गाड़ी बीच रास्ते में बंद होने या ज़रूरत से ज़्यादा सर्विस में खर्च होने की नौबत नहीं आती।

Pulse को आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से भी चला सकते हैं। जहां चाहें, जब चाहें – गाड़ी की हालत का पूरा हिसाब-किताब आपकी उंगलियों पर होगा। ड्राइवर की ड्राइविंग कैसी है, फ्यूल कितना खर्च हो रहा है, कौन-सा पार्ट कब बदलवाना है – सबकुछ एक ही जगह पर दिखेगा। Force Motors ने इस पूरे सिस्टम की निगरानी के लिए पुणे में एक खास सेंटर भी शुरू किया है, जहां एक्सपर्ट्स बैठकर देशभर की गाड़ियों को रीयल टाइम में मॉनिटर करते हैं। iPulse को Force Motors की हर नई कमर्शियल गाड़ी में स्टैंडर्ड तौर पर जोड़ा जाएगा। और अगर आपके पास पुरानी Force गाड़ी है, तो भी आप इसे अथॉराइज्ड डीलरशिप से लगवा सकते हैं।

Suzuki Avenis का नया अवतार: स्पोर्टी लुक और नए डुअल-टोन कलर में लॉन्च, कीमत बस इतनी

गुरुग्राम: अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल 125cc स्कूटर की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश खत्म हो सकती है। Suzuki Motorcycle India (SMIPL) ने अपने लोकप्रिय स्पोर्टी स्कूटर Suzuki Avenis के लिए एक नया और वाइब्रेंट डुअल-टोन कलर लॉन्च किया है। यह नया रंग स्कूटर के डायनामिक लुक को और भी निखारता है, जिससे यह सड़कों पर सबका ध्यान खींचने के लिए तैयार है। यह नया मेटैलिक मैट प्लैटिनम सिल्वर नंबर 2 / ग्लास स्पार्कल ब्लैक रंग मौजूदा कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगा।

इस मौके पर SMIPL के बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष दीपक मुटरेजा ने कहा, “Suzuki में हम हमेशा ऐसे उत्पाद लाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो हमारे युवा ग्राहकों की पसंद को दर्शाते हैं। एवेनिस का यह नया रंग इसके स्पोर्टी व्यक्तित्व में एक बोल्ड ट्विस्ट जोड़ता है और हमारे ग्राहकों को सड़कों पर अपना स्टाइल दिखाने का एक और रोमांचक तरीका देता है।”

दमदार इंजन और फीचर्स

Suzuki Avenis में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि पावर और फीचर्स भी दमदार हैं:
इंजन: इसमें 124.3cc का BS6 OBD-2B मानकों वाला एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
माइलेज: Suzuki की SEP (सुजुकी इको परफॉर्मेंस) तकनीक शानदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन माइलेज भी सुनिश्चित करती है।
स्पोर्टी डिज़ाइन: बॉडी पर लगे ब्राइट LED हेडलैंप, स्पोर्टी LED टेल लैंप, आकर्षक ग्राफिक्स और स्प्लिट ग्रैब रेल इसे एक मस्कुलर लुक देते हैं।
सुविधा: इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB सॉकेट वाला फ्रंट बॉक्स, बाहर से ही पेट्रोल भरने की सुविधा, लंबी और आरामदायक सीट और 21.8 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।
सुरक्षा: साइड स्टैंड इंटरलॉक, कंबाइंड ब्रेक सिस्टम और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन आपकी राइड को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

कीमत और शानदार ऑफर्स

Suzuki Avenis के नए डुअल-टोन कलर वेरिएंट की कीमत मौजूदा मॉडल्स के समान ही रखी गई है।
स्टैंडर्ड एडिशन: ₹91,400/- (एक्स-शोरूम दिल्ली)
राइड कनेक्ट एडिशन: ₹93,200/- (एक्स-शोरूम दिल्ली)
फेस्टिव ऑफर्स: खरीदारी को और भी आसान बनाने के लिए, Suzuki कुछ शानदार ऑफर्स भी दे रही है:
100% तक लोन की सुविधा।
बिना किसी बंधक (No Mortgage) के स्कूटर घर ले जाने का मौका।
Suzuki राइडिंग फेस्ट के तहत, नजदीकी डीलरशिप पर टेस्ट राइड लेने और नई Suzuki बाइक या स्कूटर की खरीद पर आकर्षक उपहार जीतने का मौका भी है।

इंडिया के सबसे पतले क्वाड-कर्व्ड फोन vivo T4R 5G की बिक्री शुरू, ऑफर्स ऐसे कि जेब खुश

नई दिल्ली: कल्पना कीजिए, एक ऐसा स्मार्टफोन जो इतना पतला हो कि आपकी जेब में आसानी से फिट हो जाए, लेकिन ताकत इतनी कि पानी, धूल या गिरने से भी न डरे! जी हां, vivo ने अपनी T सीरीज में धमाका कर दिया है, vivo T4R 5G की बिक्री 05 अगस्त 2025 से स्पेशल ऑफर्स के साथ शुरू हो गई है। यह इंडिया का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन है।

सिर्फ 0.739 सेमी मोटाई, लेकिन फीचर्स का खजाना – IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ, 50MP Sony कैमरा से 4K वीडियो, और बैटरी जो पूरे दिन साथ दे। कीमत? ₹17,499 से शुरू, प्लस ₹2000 की छूट या एक्सचेंज बोनस – वाह, क्या डील है! अगर आप स्टाइलिश और टिकाऊ फोन की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं।

डिजाइन का कमाल: पतला, मजबूत और स्टाइलिश – गिरे तो भी न टूटे

vivo T4R 5G को देखकर सबसे पहले ‘वाह’ निकलेगा उसके डिजाइन से! इंडिया का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन, जो सिर्फ 0.739 सेमी मोटा है – इतना स्लिम कि लगेगा हाथ में कोई जादू है। लेकिन पतला होने का मतलब कमजोर नहीं! इसमें IP68 और IP69 रेटिंग है – मतलब पानी में डुबो दो या धूल में फेंक दो, फोन चलेगा बिना रुके। प्लस, SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस और डायमंड शील्ड ग्लास – गिरने पर भी स्क्रैच नहीं आएगा। रंग? आर्कटिक व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लू – दोनों ही इतने आकर्षक कि लोग पूछेंगे, “भाई, ये कौन सा फोन है?” स्टाइल और स्ट्रेंथ का परफेक्ट कॉम्बो, जो आपकी भागदौड़ वाली लाइफ के लिए बना है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: स्क्रीन देखकर लगेगा सिनेमा हॉल में हैं

फोन की स्क्रीन? 17.19 सेमी (6.77-इंच) FHD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट – वीडियो देखना या गेम खेलना इतना स्मूथ कि आंखें थकेंगी नहीं। 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मतलब धूप में भी क्रिस्प विजुअल्स! पावर देता है MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर – मल्टीटास्किंग, गेमिंग या ऐप्स चलाना, सब कुछ लाइटनिंग फास्ट। वाह, इतनी स्पीड इस कीमत पर? vivo ने सच में गेम चेंज कर दिया!

कैमरा का जादू: 4K वीडियो हर तरफ, AI से बनाएं प्रो लेवल कंटेंट

फोटोग्राफी के शौकीनों, तैयार हो जाओ! 50MP Sony IMX882 OIS मुख्य कैमरा के साथ रियर और फ्रंट दोनों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग – व्लॉगिंग या सेल्फी, सब कुछ प्रोफेशनल। 32MP फ्रंट कैमरा और AI फीचर्स जैसे AI Erase 2.0, AI Photo Enhance और Circle to Search – फोटो एडिटिंग अब आसान और मजेदार। सोचिए, धुंधली फोटो को AI से परफेक्ट बनाना।

बैटरी और सॉफ्टवेयर: पूरे दिन पावर, अपडेट्स की गारंटी

बैटरी लाइफ की चिंता? 5,700mAh की दमदार बैटरी के साथ 44W FlashCharge, बाईपास चार्जिंग और बैटरी हेल्थ इंजन – चार्जिंग तेज, और बैटरी लंबे समय तक हेल्दी रहेगी। OS? Funtouch OS 15 पर आधारित Android 15, साथ में 2 साल के मेजर OS अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट। प्लस, AI Transcript Assist और Note Assist जैसे टूल्स – प्रोडक्टिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। पूरे दिन चलने वाला फोन, जो सालों तक अपडेटेड रहे – परफेक्ट।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स: इतना वैल्यू कि कहेंगे ‘पैसे वसूल’

8GB + 128GB: ₹17,499
8GB + 256GB: ₹19,499
12GB + 256GB: ₹21,499
और ऑफर्स? ₹2,000 की तत्काल छूट या ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस, प्लस 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI – खरीदना अब और आसान।

2,999 रुपये में बुकिंग, 15 अगस्त से डिलिवरी: Oben Rorr EZ Sigma की मची धूम

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में हलचल मचाते हुए Oben Electric ने नई जनरेशन की स्मार्ट और स्टाइलिश बाइक Rorr EZ Sigma लॉन्च की है। यह शहर की सड़कों पर सिर्फ दौड़ती नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, स्टाइल और परफॉर्मेंस से राइडर की हर जरूरत का जवाब बन जाती है। 1.27 लाख की शुरुआती कीमत में मिलने वाली ये बाइक दिखने में कातिल, चलने में तेज, और फीचर्स में स्मार्टफोन जितनी एडवांस है।

चाहे ट्रैफिक में फुर्ती से निकलना हो, बैक करना हो या ऐप से बाइक की लोकेशन ट्रैक करनी हो Rorr EZ Sigma हर मोड़ पर लाजवाब है। बाइक की बुकिंग ₹2,999 में शुरू हो चुकी है। डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से होगी। EMI सिर्फ 2,999 से शुरू होती है और बाइक को अब Amazon से भी खरीदा जा सकता है।

Oben Rorr EZ Sigma में आपको अब तक सिर्फ प्रीमियम गाड़ियों में मिलने वाले फीचर मिलते हैं। Reverse Mode से पार्किंग या भीड़-भाड़ में बाइक बैक करना आसान हो जाता है। 5-इंच के TFT कलर डिस्प्ले में नेविगेशन, कॉल, मैसेज और म्यूज़िक अलर्ट्स तक मिलते हैं। सीट को री-डिज़ाइन किया गया है ताकि लंबी राइड्स में भी राइडर को थकान न हो। Electric Red जैसे बोल्ड कलर्स में मिलने वाले बाइक सड़कों पर चलते हुए राजा की सवारी दिखती है।

Rorr EZ Sigma दो बैटरी ऑप्शन में आती है। 3.4 kWh वैरिएंट की कीमत 1.27 लाख रुपये और 4.4 kWh वैरिएंट की कीमत 1.37 लाख है। (दोनों शुरुआती दाम है)। बाद में ये बाइक बढ़कर 1.47 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये तक हो जाएंगी। ये बाइक 95 km/h की टॉप स्पीड देती है और 0 से 40 km/h की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है। IDC रेंज 175 किमी तक जाती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स – Eco, City और Havoc मिलते हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे 0 से 80% सिर्फ 1.5 घंटे में चार्ज हो जाती है। 9,999 रुपये में कंपनी 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी प्रोटेक्ट वारंटी भी ऑफर कर रही है।

सेकेंड टीजर लॉन्च : Nissan Magnite SUV अब और भी मैग्नेटिक, 04 अक्टूबर से दिखेगा जलवा

नई दिल्ली: Nissan की पॉपुलर SUV Magnite के नए अवतार का दूसरा टीज़र सामने आ चुका है। पहले टीज़र में जहां नई अलॉय व्हील्स की हल्की झलक दिखाई गई थी, वहीं अब फोकस सीधे कार के चेहरे पर है और ये चेहरा अब पहले से कहीं ज्यादा बोलता है। नए टीज़र में सबसे पहले बिलकुल नया फ्रंट ग्रिल नजर आता है, जो पहले से बड़ा, शार्प और मॉडर्न दिखता है।

रिवाइज़्ड बंपर कार को और स्पोर्टी बनाएगा। नए L-शेप LED DRL कार के एक्सप्रेशन बदल देते हैं। Nissan इस बार सिर्फ कॉस्मेटिक अपडेट नहीं कर रहा, वो Magnite को दोबारा से सबकॉम्पैक्ट SUV मार्केट में फेस्टिव सीज़न से पहले लाना चाहता है। कंपनी ने 04 अक्टूबर 2025 को लॉन्चिंग डेट कन्फर्म कर दिया है। जब लुक बदल चुका है, तो उम्मीद ये भी की जा रही है कि कार में कुछ नए फीचर्स, अपडेटेड इंफोटेनमेंट, और शायद सेफ्टी टेक्नोलॉजी में भी सुधार किया गया हो। हालांकि इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि Nissan इस अपडेट के साथ सिर्फ डिजाइन में नहीं, फीचर्स और सेफ्टी लेवल पर भी नई ऊंचाइयों तक जाना चाहता है। नए टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, और मल्टी एयरबैग सेटअप जैसी संभावनाएं चर्चा में हैं। Nissan का ये फेसलिफ्ट उन लोगों के लिए है जो पहली SUV लेना चाहते हैं, लेकिन न तो स्टाइल में और ना टेक्नोलॉजी में कोई समझौता करना चाहते हैं। और दूसरा टीज़र देखकर यह साफ हो गया है कि Magnite अब सिर्फ एक SUV नहीं, एक स्टाइल स्टेटमेंट बनने को तैयार है। अक्टूबर में Nissan नई Magnite को नए तेवर के साथ भारत की सड़कों पर उतारेगा।

लखनऊ में Honda BigWing शोरूम खुला  : अब स्टाइलिश बाइक्स से हर सफर सुहाना

नई दिल्ली: Honda Motorcycle & Scooter India ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नई प्रीमियम मोटरसाइकिल डीलरशिप Honda BigWing का उद्घाटन किया है। यह हाई-एंड सेल्स और सर्विस आउटलेट Honda की प्रीमियम बाइक रेंज के लिए समर्पित है। यह शहर के दिल में वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। यह उन लोगों के लिए एक खास जगह है, जो मोटरसाइक्लिंग को शौक नहीं, एक जुनून मानते हैं। अब लखनऊ में प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदना और मेंटेन कराना ज्यादा आसान हो गया है।

Honda BigWing लखनऊ शोरूम में न सिर्फ बाइक्स की पूरी रेंज देखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, बल्कि एक्सपर्ट गाइडेंस, आसान ऑनलाइन बुकिंग और इंटरनेशनल लेवल की सुविधा के साथ ग्राहक खुद को प्रीमियम ब्रांड का हिस्सा मानता है। यह डीलरशिप राइडर्स के लिए एक भरोसेमंद एक्सपीरियंस ज़ोन है। यहां हर विज़िट एक नई रफ्तार और नए स्टाइल की ओर बढ़ता कदम बन जाता है।

Honda BigWing की पहुंच अब पूरे इंडिया में दो अलग-अलग फॉर्मेट में बढ़ रही है। BigWing Topline में मेट्रो शहरों के लिए 200cc से लेकर 1800cc तक हाई-एंड बाइक की पूरी रेंज मिलती है। BigWing देश के बाकी शहरों के लिए है, जहां 200cc से 750cc तक की मिड-साइज़ बाइक्स दी जाती हैं। लखनऊ की नई डीलरशिप में आपको Hornet 2.0, CB350, H’ness CB350, CB350RS, CB300F, CB300R, NX500, Rebel 500, CBR650R, XL750 Transalp, Hornet 750, Hornet 1000 SP और Honda की आइकॉनिक Gold Wing Tour जैसी बाइक्स मिलती है। हर बाइक सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक परफॉर्मेंस स्टेटमेंट है – जो राइडर की पहचान बन जाती है।

BigWing का मकसद सिर्फ बाइक बेचना नहीं, बल्कि राइडिंग कल्चर को आगे बढ़ाना है। यहां हर राइडर को ऐसा माहौल मिलता है जिसमें स्टाइल, सर्विस और परफॉर्मेंस – तीनों का सही तालमेल होता है। Honda BigWing ऐसा स्पेस है, जहाँ राइडिंग एक पैशन नहीं, एक फीलिंग बन जाती है। Honda BigWing न सिर्फ बाइक्स बेचने के लिए, बल्कि राइडिंग कल्चर को सपोर्ट करने के लिए भी जाना जाता है। यह डीलरशिप बाइकर कम्युनिटी को एक प्लेटफॉर्म देती है जहां वे स्टाइल, सर्विस और परफॉर्मेंस के साथ अपने बाइकिंग के शौक को एक नई मंडिल तक पहुंचा सकें।

Portronics MOVO: 3 इन 1 गैजेट से मेकअप करो, म्यूज़िक सुनो और चार्ज करो मोबाइल

नई दिल्ली: अगर आप दिन की शुरुआत आइने के सामने करते हैं, दिनभर विडियो कॉल्स में बिजी रहते हैं और शाम को मनपसंद म्यूजिक सुनकर रिलेक्स होना पसंद करते हैं, तो Portronics का नया MOVO आपका परफेक्ट टेक साथी बन सकता है। भारत के भरोसेमंद टेक ब्रांड Portronics का 3-इन-1 स्मार्ट मिरर दिखने में स्टाइलिश और काम में बेमिसाल है।

वायरलेस चार्जिंग, ब्लूटूथ स्पीकर और LED लाइट मिरर – तीनों को एक ही खूबसूरत गैजेट में पिरोकर MOVO बनाया गया है। यह सिर्फ मिरर नहीं, 3-इन-1 जादुई गैजेट है। MOVO को आप अपनी वर्क डेस्क, ड्रेसिंग टेबल या बेडसाइड टेबल पर रख सकते है। Portronics MOVO की कीमत 4,099 रुपये रखी गई है। यह Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और भारतभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

MOVO Qi2 सर्टिफाइड है और इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इसके मैग्नेटिक बेस पर फोन रखने से यह बिना फिसले सुरक्षित तरीके से चार्ज होता है। स्मार्ट मिरर में बिल्ट-इन 5W स्पीकर है, जो Bluetooth 5.3 पर चलता है। इससे आपको फास्ट पेयरिंग, स्थिर कनेक्शन और कम पावर यूज के साथ म्यूज़िक पॉडकास्ट या कॉल में बेस्ट क्वॉलिटी मिलती है।

MOVO में तीन तरह की LED रिंग लाइट सेटिंग्स दी गई हैं – वॉर्म, न्यूट्रल और डे लाइट। यूज़र अपनी ज़रूरत के अनुसार लाइट ट्यून कर सकते हैं। मिरर को 90 डिग्री तक झुकाया जा सकता है, जिससे एंगल सेट करना आसान हो जाता है। इसमें डुअल USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं – जिससे मिरर को चार्ज करने के साथ-साथ दूसरे गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें हर मूड के लिए खूबसूरत लाइटिंग है। बॉक्स में 30W एडॉप्टर भी शामिल है । साइड माउंटेड बटन से लाइट और वॉल्यूम कंट्रोल करना बेहद आसान है। MOVO सिर्फ एक मिरर नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का स्मार्ट अपग्रेड है।

Vivo Y400 5G इंडिया में 25 हज़ार से कम में लॉन्च : परफॉर्मेंस का तूफान, लुक्स में जान

नई दिल्ली: Vivo ने इंडिया में अपना नया धमाकेदार 5G स्मार्टफोन Vivo Y400 लॉन्च कर दिया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में परफॉर्मेंस का नया तड़का लगाने आया है। कंपनी ने इससे पहले Y400 Pro पेश किया था, और अब Y400 5G को भी किफायती कीमत में शानदार फीचर्स के साथ उतारा है। नई Y सीरीज़ का ये स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो बजट में गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6.67 इंच की बड़ी Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। चाहे धूप हो या गेमिंग मोड, स्क्रीन हर समय क्लियर दिखेगी। इसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी को स्टाइलिश बनाता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो बैटरी की बचत करते हुए मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसान बनाता है। Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 इसमें इंस्टॉल है, जो नए AI फीचर्स के साथ फास्ट और फ्रेश एक्सपीरियंस देता है।

Vivo Y400 5G दो वैरिएंट में आता है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन की जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। फोन दो रंगों Glam White और Olive Green में मिलेगा। 7 अगस्त से Vivo e-store, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। SBI, BOB, IDFC, Federal Bank आदि कार्ड्स पर 10% तक का कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट EMI का ऑप्शन भी है।

इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा है जो सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट पिक्स और वीडियो देने का दावा करता है। ऊपर से बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के चलते यह फोन लंबे समय तक साथ निभाएगा। Vivo Y400 5G न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है बल्कि दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले, 5G स्पीड और बढ़िया कैमरे के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की रेस में एक मजबूत दावेदार है। गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या स्ट्रीमिंग — ये फोन हर मोर्चे पर तैयार है।