Vivo Y400 5G इंडिया में 25 हज़ार से कम में लॉन्च : परफॉर्मेंस का तूफान, लुक्स में जान

नई दिल्ली: Vivo ने इंडिया में अपना नया धमाकेदार 5G स्मार्टफोन Vivo Y400 लॉन्च कर दिया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में परफॉर्मेंस का नया तड़का लगाने आया है। कंपनी ने इससे पहले Y400 Pro पेश किया था, और अब Y400 5G को भी किफायती कीमत में शानदार फीचर्स के साथ उतारा है। नई Y सीरीज़ का ये स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो बजट में गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6.67 इंच की बड़ी Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। चाहे धूप हो या गेमिंग मोड, स्क्रीन हर समय क्लियर दिखेगी। इसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी को स्टाइलिश बनाता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो बैटरी की बचत करते हुए मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसान बनाता है। Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 इसमें इंस्टॉल है, जो नए AI फीचर्स के साथ फास्ट और फ्रेश एक्सपीरियंस देता है।

Vivo Y400 5G दो वैरिएंट में आता है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन की जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। फोन दो रंगों Glam White और Olive Green में मिलेगा। 7 अगस्त से Vivo e-store, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। SBI, BOB, IDFC, Federal Bank आदि कार्ड्स पर 10% तक का कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट EMI का ऑप्शन भी है।

इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा है जो सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट पिक्स और वीडियो देने का दावा करता है। ऊपर से बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के चलते यह फोन लंबे समय तक साथ निभाएगा। Vivo Y400 5G न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है बल्कि दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले, 5G स्पीड और बढ़िया कैमरे के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की रेस में एक मजबूत दावेदार है। गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या स्ट्रीमिंग — ये फोन हर मोर्चे पर तैयार है।

Tata Harrier और Safari का नया ‘Adventure X’ मॉडल लॉन्च, ADAS जैसे फीचर्स और कीमत कर देगी हैरान

मुंबई: इंडिया के SUV बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए Tata Motors ने अपनी प्रमुख SUVs Harrier और Safari का बिल्कुल नया ‘Adventure X Persona’ लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल उन लोगों के लिए है जो रोमांच, स्टाइल और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन पैकेज चाहते हैं। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को आकर्षक कीमत पर लॉन्च करके फेस्टिव सीजन से पहले ही बाजार में हलचल मचा दी है।

इस लॉन्च पर Tata Passenger Electric Mobility Limited के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, “Harrier और Safari हमेशा से सिर्फ गाड़ियां नहीं बल्कि रुतबे और एक साहसिक जीवनशैली का प्रतीक रही हैं। Adventure X के साथ, हमने इन आइकॉनिक SUVs को एक नए युग के लिए आधुनिक बनाया है, जहाँ ग्राहकों को शानदार डिजाइन, बेहतरीन क्षमता और पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू मिलती है।”

फीचर्स की भरमार, कीमत शानदार

Adventure X वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत है इसके फीचर्स, जो इस कीमत पर किसी और गाड़ी में मिलना मुश्किल है। इसमें शामिल हैं:
एडवांस सेफ्टी (ADAS): एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (AT मॉडल्स में) के साथ।
360° HD कैमरा: पार्किंग और तंग जगहों के लिए बेहतरीन व्यू।
ट्रेल होल्ड EPB: ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ मुश्किल रास्तों पर बेहतर कंट्रोल।
टेरेन रिस्पांस मोड्स: नॉर्मल, रफ और वेट मोड, जो हर रास्ते के लिए गाड़ी को तैयार करते हैं।
प्रीमियम ड्राइवर सीट: मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ आरामदायक सीट।
अल्ट्रा-व्यू ट्विन स्क्रीन: 26.03 सेमी का बड़ा और शानदार इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सिस्टम।
ऑटो हेडलैंप और वाइपर: सुविधा और सुरक्षा के लिए।

अंदर और बाहर से दमदार लुक

Adventure X पर्सोना सिर्फ फीचर्स में ही नहीं, बल्कि लुक में भी बेहद खास है:
Tata Harrier Adventure X: इसमें आकर्षक R17 टाइटन फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स और प्रीमियम ओनिक्स ट्रेल इंटीरियर्स हैं, जिन्हें ब्लैक लेदरेट सीटों और गहरे टैन एक्सेंट के साथ और भी निखारा गया है।
Tata Safari Adventure X: इसमें और भी बोल्ड R18 एपेक्स फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका एडवेंचर ओक इंटीरियर और टैन ओक से प्रेरित लेदरेट डैशबोर्ड इसे एक आलीशान फील देता है।
दोनों ही SUVs लैंड रोवर के प्रसिद्ध D8 प्लेटफॉर्म पर आधारित OMEGARC आर्किटेक्चर पर बनी हैं और इनमें शक्तिशाली 2.0L KRYOTEC डीजल इंजन लगा है, जो दमदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

कीमत और उपलब्धता

यह नया पर्सोना आज से ही डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। सबसे खास बात इसकी कीमत है, जो सीमित समय के लिए है।

PersonasIntroductory Starting Price in INR (ESP, New Delhi)*
HarrierSmart14,99,990
Pure X17,99,000
Adventure X18,99,000
Adventure X+19,34,000
Fearless X22,34,000
Fearless X+24,44,000
SafariSmart15,49,990
Pure X18,49,000
Adventure X+19,99,000
Accomplished X23,09,000
Accomplished X + (7S)25,09,000
Accomplished X + (6s)25,19,000


ध्यान दें: ये कीमतें केवल 31 अक्टूबर, 2025 तक ही मान्य हैं।

OPPO K13 Turbo Series: अब गेमिंग का असली ‘Turbo Time’ शुरू

नई दिल्ली: मोबाइल गेमिंग अब सिर्फ एक शौक नहीं, एक जंग है। इस जंग में जीत उसी की होती है, जिसके पास सही हथियार हो। OPPO का K13 Turbo Series स्मार्टफोन परफॉर्मेंस, कूलिंग और कंट्रोल के हर लेवल पर खुद को साबित करता है। Snapdragon 8s Gen 4 हो या MediaTek 8450, दोनों ही टॉप क्लास हैं लेकिन जब वो OPPO के Storm Engine से मिलते हैं, तब असली टर्बो मोड ऑन होता है।

OPPO K13 Turbo Series में पेश किए दो दमदार K13 Turbo Pro और K13 Turbo ने अपने-अपने तरीके से गेमिंग और परफॉर्मेंस का नया बेंचमार्क सेट किया है। K13 Turbo Pro में आपको Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो न सिर्फ 31% ज्यादा तेज CPU और 49% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है, बल्कि इसमें लगाया गया Adreno GPU आर्किटेक्चर इसे अगली पीढ़ी का गेमिंग बीस्ट बनाता है। दूसरी ओर K13 Turbo वेरिएंट में MediaTek का Dimensity 8450 चिपसेट है, जिससे आपको गेमिंग ही नहीं, मल्टीटास्किंग और AI पर भी फुल कंट्रोल मिलता है।

OPPO की सीरीज़ में कंपनी ने पहली बार इंडस्ट्री-लीडिंग Active + Passive कूलिंग सिस्टम दिया है, जिसमें एक cooling exhaust fan, बड़ा vapour chamber, और 7-लेयर ग्रेफाइट कूलिंग स्ट्रक्चर शामिल है। घंटों गेमिंग के बाद भी फोन न तो गर्म होता है, न ही उसका परफॉर्मेंस गिरता है। Super Frame और Super Resolution टेक्नोलॉजी की बदौलत गेम्स में ग्राफिक्स रीयल टाइम में बिना किसी एक्सट्रा चिप के अपस्केल होते हैं।

Synopsys 3910P टच चिप के साथ OPPO ने टच कंट्रोल को भी फाइन-ट्यून किया है। Splash Touch, Glove Mode और Gaming Hot Zones जैसे फीचर्स यह सुनिश्चित करते हैं कि पसीने भरे हाथों या ठंडी उंगलियों से भी आपका गेमिंग एक्सपीरियंस एकदम सटीक रहे।

गेमिंग में आवाज़ भी दमदार होनी चाहिए। OPPO K13 Turbo सीरीज़ में Dual Stereo Speakers और OReality Audio दिया गया है। OPPO K13 Turbo सीरीज़ ने यह साबित कर दिया है कि अब आपको गेमिंग के लिए किसी महंगे फ्लैगशिप पर ही निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन्स में कूलिंग फैन, GenAI सपोर्ट, हाई-स्पीड गेमिंग और लॉन्ग-टर्म थर्मल स्टेबिलिटी का परफेक्ट मेल मिलता है।

VF 7 के रोलआउट के साथ VinFast का तमिलनाडु प्लांट शुरू

नई दिल्ली/चेन्नई: इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रही वियतनाम की EV निर्माता कंपनी VinFast ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV VF 7 को रोलआउट कर के तमिलनाडु में पहला इंडियन इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्लांट शुरू कर दिया है।

VinFast ने तमिलनाडु में पहला इंडियन इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्लांट शुरू किया है। यह कंपनी का इंडिया में पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है। VinFast ने तूतीकोरिन के SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क में पहले इंडियन EV असेंबली प्लांट की नींव रख दी है। यह प्लांट आने वाले समय में साउथ एशिया का सबसे बड़ा EV एक्सपोर्ट सेंटर बनेगा। यहां से साउथ एशिया के तमाम देशों को गाड़ियां एक्सपोर्ट की जाएंगी।

VinFast का तमिलनाडु प्लांट कंपनी का तीसरा ऐसा प्लांट है जहां उत्पादन शुरू हो चुका है। दुनियाभर में ये कंपनी का पांचवां बड़ा प्रोजेक्ट है। ये फैक्टरी पूरी तरह से हाईटेक और ऑटोमेटेड सिस्टम से चलती है। इस प्लांट में गाड़ी बनाने की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह पर होती है। बॉडी शॉप में गाड़ी का ढांचा तैयार होता है। पेंट शॉप में उसे रंग दिया जाता है। असेंबली लाइन पर गाड़ी के सारे पार्ट्स (जैसे बैटरी, टायर, सीट्स, स्टीयरिंग वगैरह) जोड़े जाते हैं। क्वॉलिटी कंट्रोल सेंटर में हर गाड़ी को अच्छे से चेक किया जाता है कि सब कुछ सही है या नहीं। लॉजिस्टिक्स हब से ये गाड़ियां देश के अलग-अलग हिस्सों या विदेशों में भेजी जाती हैं।

VinFast के इस प्लांट में सबसे पहले दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV — VF 6 और VF 7 बनेंगी। इस फैक्ट्री की सालाना उत्पादन क्षमता 50,000 यूनिट्स रखी गई है, लेकिन जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, इसकी ताकत भी बढ़ेगी। ये आंकड़ा 1.5 लाख गाड़ियों तक जा सकता है। इस प्लांट से 3,500 से ज़्यादा लोगों को सीधी नौकरियां मिलेंगी। VinFast का ये प्लांट इंडिया की EV रफ्तार का नया इंजन बनेगा। VinFast के CEO Pham Sanh Chau ने कहा कि वे तमिलनाडु को साउथ एशिया का सबसे बड़ा EV सेंटर बनाना चाहते हैं।

VinFast ने इंडिया की कुछ बड़ी कंपनियों से साझेदारी की है। कंपनी ने बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए BatX Energies, आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए myTVS Global Assure और डिजिटल सर्विस नेटवर्क के लिए RoadGrid से हाथ मिलाया है। कंपनी ने 2025 तक दो लाख गाड़ियां बेचने का और 2030 तक हर साल 10 लाख EV बनाने का टारगेट रखा है।

555 करोड़ की डील के बाद अब SML पर Mahindra का राज

नई दिल्ली: Mahindra and Mahindra Limited (M&M) ने जापान की दो बड़ी कंपनियों Sumitomo और Isuzu Motors से SML Isuzu का 58.96% हिस्सा खरीदा। Mahindra ने जापान की इन कंपनियों में कुल मिलाकर 555 करोड़ रुपये का निवेश किया। अब कंपनी का नाम बदलकर ‘SML Mahindra Limited’ किया जाएगा। महिंद्रा अब पब्लिक शेयरहोल्डर्स से अतिरिक्त 26% हिस्सा खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी।

Mahindra ने SML Isuzu की 58.96% हिस्सेदारी खरीदने के बाद, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का पुनर्गठन कर दिया गया है। विनोद सहाय को नया एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया है। यह नियुक्ति 3 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। महेंद्र सहाय इस समय Mahindra Group में एयरोस्पेस, डिफेंस, ट्रक, बस और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट हैं। उन्हें 27 साल का ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और कमर्शियल व्हीकल लीडरशिप अनुभव है। डॉ. वेंकट श्रीनिवास को नया CEO और एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। यह नियुक्ति 01 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। उन्हें R&D और इंजीनियरिंग में 35 साल का गहरा अनुभव है। वह अब भी Mahindra Truck & Bus और Construction Equipment के बिजनेस हेड बने रहेंगे।

अप्रैल 2025 में Mahindra ने SML के शेयर 650 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे। इसमें कुल 555 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। यह डील महिंद्रा को >3.5 टन वाले कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने का मौका देगी। महिंद्रा का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2031 तक 10-12% और वित्तीय वर्ष 2036 तक शेयर को 20 फीसदी से ज्यादा पर पहुंचाना है। SML की भारत में मज़बूत ब्रांडिंग, पैन-इंडिया डीलर नेटवर्क, और खासकर बस सेगमेंट में 16% की हिस्सेदारी है। महिंद्रा इस बैकबोन का इस्तेमाल करके अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा सकता है।

Mahindra ZEO EV पर तेजी से काम कर रहा है। SML के साथ मिलकर वह नई पीढ़ी के EV ट्रक और बस भी डिवेलप कर सकता है। इस डील से Mahindra सिर्फ एक कंपनी नहीं खरीद रहा, बल्कि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ‘लीडरशिप की रेस’ में अपना इंजन स्टार्ट कर रहा है।

VF 6 और VF 7 के साथ VinFast की इलेक्ट्रिक रेस शुरू, चेन्नई बना ग्रीन स्पीड ज़ोन

नई दिल्ली/चेन्नई: इंडिया की EV दुनिया में VinFast ने एक और ज़ोरदार एंट्री मारी है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के Teynampet में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे बड़ा और सबसे हाई-प्रोफाइल शोरूम खोल दिया है। VF 7 के साथ EV मार्केट में बवंडर लाने को VinFast तैयार है।

VinFast ने 15 जुलाई 2025 से इंडिया में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसका बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये रखा गया है, जो पूरी तरह रिफंडेबल है। ग्राहक इसे शोरूम से खऱीद सकते हैं या VinFastAuto.in पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि साल के अंत तक 27 से ज्यादा शहरों में 35 डीलरशिप्स शुरू की जाएं। यह नेटवर्क VinFast को भारत में एक मजबूत और भरोसेमंद EV ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा VinFast अब सिर्फ गाड़ियां नहीं भविष्य बेच रहा है! चेन्नई का यह नया शोरूम भारत की EV क्रांति का अगला बड़ा पड़ाव बन गया है।

VinFast का कहना साफ है, “हम सिर्फ गाड़ी नहीं बेचते, हम एक विजन बेचते हैं। VF 6 और VF 7 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs अब शहर के सुपरस्टार होंगे। “EV की दुनिया में जब बात रफ्तार, स्टाइल और टिकाऊपन की हो तो जवाब एक ही होगा — VinFast!”

79,900 रुपये से 1.64 लाख ₹ तक : Apple iPhone 17 Series जीतेगी सबका दिल

नई दिल्ली: Apple ने फिर से बाज़ी मार ली है! इस बार सितंबर में iPhone 17 Series सिर्फ अपग्रेड नहीं, एकदम नई सोच के साथ लॉन्च की जाएगी। इसमें चार मॉडल्स, तगड़े डिज़ाइन, रॉयल कलर ऑप्शन, सुपरफास्ट चिप और DSLR को टक्कर देने वाला कैमरा मिलेगा। iPhone 17 से लेकर 17 Pro Max तक हर मॉडल में कुछ ऐसा है जो दिल जीत ले। पहली बार सब मॉडल्स में 120Hz वाला स्मूद ProMotion डिस्प्ले मिलेगा iPhone 17 की शुरुआत 79,900 रुपये से होगी। Air 89,900 रुपये के करीब, Pro 1,45,990 रुपये तक और Pro Max की कीमत 1,64,990 रुपये हो सकती है।

Apple ने Pro मॉडल्स के लुक में जबरदस्त ट्विस्ट दिया है। अब पीछे से फोन आधा ग्लास और आधा एल्युमिनियम वाला दिखेगा, जो न सिर्फ फ्यूचरिस्टिक लगेगा, बल्कि हाथ में पकड़ते ही प्रीमियम फील देगा। मज़ा तब दोगुना हो जाएगा, जब कैमरा एकदम नए हॉरिजॉन्टल स्टाइल में कॉपर जैसा चमकदार मेटेलिक फिनिश के साथ मिलेगा। Apple ने इस बार रंगों के साथ खेलने का पूरा मूड बना लिया है। जहां iPhone 17 और Air मॉडल्स को कूल, फ्रेश और यूथफुल अंदाज में पेश किया गया है । Pro और Pro Max मॉडल्स में रॉयल टच आएगा।

Apple ने इस बार पेंट बॉक्स खोल दिया है। iPhone 17 और Air में सॉफ्ट पेस्टल शेड्स मिलेंगे, जो कूल और ट्रेंडी दिखेंगे, जबकि Pro और Pro Max में ब्लैक टाइटेनियम, डीप नेवी, ब्रश्ड सिल्वर और रॉयल कॉपर के फोन आएंगे। iPhone 17 और Air का स्पीड में कोई मुकाबला नहीं है और AI फीचर्स तो एकदम जबर्दस्त है। Pro मॉडल्स में 12GB और बाकी में 8GB रैम मिलेगा।

Apple Pro और Pro Max में तीन-तीन 48MP लेंस मिलेंगे। उस पर नया 8 गुना ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो सेंसर लगा होगा। मतलब अब दूर की चीज़ें भी HD में आएंगी। पहली बार 24MP फ्रंट कैमरा – जिससे वीडियो कॉल हो या सेल्फी, हर फ्रेम में क्लास नजर आएगा। iPhone 17 और 17 Pro में 6.3 इंच, Air में 6.6 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले है।

आसमान से इशारा, 6.5 लाख रुपये में Nissan की MPV बनेगी हर घर का सितारा

नई दिल्ली: Nissan के नए धमाके का नजारा सिर्फ आसमान ही नहीं, अब ज़मीन पर भी दिखेगा। जापान की दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी Nissan इंडिया में फैमिली कार सेगमेंट में एक तगड़ा तूफ़ान लाने जा रही है। कंपनी ने एक रहस्यमयी लेकिन धड़कनें तेज़ कर देने वाला टीज़र जारी किया है। 4500 मीटर की ऊंचाई, चांदनी रात और गैलेक्सीज़ लेकिन Nissan कहती है – “Now Watch Something Else!”। टीजर से साफ है कि कंपनी का कहना है आसमान में चांद-तारों को देखना छोड़िए। अब ज़मीन पर ऑटोमोबाइल शोस्टॉपर से आप रूबरू होगें। Nissan की नई 7-सीटर फैमिली MPV इंडियन मारेक्ट में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है।

ये कोई मामूली MPV नहीं होगी। इसमें स्टाइल और स्पेस के साथ कीमत भी आम आदमी के बजट में होगी। यह MPV पूरी तरह Nissan के लुक और टच के साथ Renault Triber पर बेस्ड होगी। टीज़र में Nissan का V-मोशन ग्रिल, सिल्वर एक्सेंट वाला स्पोर्टी बंपर, दमदार LED DRLs, रूफ रेल्स और नए अलॉय व्हील्स साफ झलकते हैं। ये फैमिली के लिए फंक्शनल और यूथ के लिए स्टाइलिश है।

Triber की लंबाई 3,990mm चौड़ाई 1,739mm और ऊंचाई 1,643mm होगी। सात लोगों के लिए जगह। Nissan में 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलगा, जो Renault Triber में इस्तेमाल हो रहा है। यह इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स दिया जाएगा। यह MPV बजट में पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देने का दावा करती है।

Nissan की यह नई MPV भारत की सबसे किफायती 7-सीटर फैमिली कारों में से एक हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 9 लाख के भीतर आने की उम्मीद है। Triber फिलहाल 6.30 लाख रुपये से ₹9.17 लाख के बीच उपलब्ध Nissan इस MPV को साल 2025 के festive season या year-end तक लॉन्च कर सकती है।

फिलहाल नाम और पूरे डिज़ाइन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने ला सकती है। Nissan की यह MPV सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि मिडल क्लास इंडिया के लिए एक नया सपना, एक नया भरोसा बनने जा रही है – जिसमें स्टाइल भी है, स्पेस भी है, और यह बजट के अंदर है।

Vietnam की VinFast का इंडिया में EV धमाका: अगस्त के अंत में लॉन्च होगी VF6 और VF7 SUVs

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दौड़ में एक और इंटरनेशनल खिलाड़ी कूदने को तैयार है – Vietnam की EV निर्माता कंपनी VinFast जल्द ही इंडियन मार्केट में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने जा रही है। अगस्त 2025 के आखिर में लॉन्चिंग तय है। इससे पहले कंपनी ने गुजरात के सूरत (पिपलोड) में पहला शोरूम खोलकर एंट्री का बिगुल बजा दिया है।

VinFast VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को इंडिया में पूरी तरह से असेंबल नहीं कर रही है, बल्कि इन्हें पार्ट्स (किट्स) में लाकर यहां जोड़ा जाएगा। जिसे ऑटो इंडस्ट्री में CKD यानी “Completely Knocked Down” कहा जाता है। यह तरीका आमतौर पर शुरुआती निवेश को कम रखने और लोकल असेंबली से टैक्स बेनिफिट पाने के लिए अपनाया जाता है। कंपनी सिर्फ सूरत से शुरुआत नहीं कर रही है। उसकी योजना 2025 के अंत तक देश के 27 शहरों में अपने शोरूम और सर्विस नेटवर्क खड़े करने की है।

VF6, VinFast की कॉम्पैक्ट SUV है । Eco और Plus दो वेरिएंट्स में उपलब्ध इस SUV में 59.6kWh की बैटरी मिलती है, जो Eco वर्ज़न में 410 किमी और Plus वर्ज़न में 379 किमी की रेंज देती है। इसका केबिन मॉडर्न और ड्राइवर-फ्रेंडली है। यह 12.9 इंच के बड़े टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, Auto AC, HUD, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS जैसी खूबियों से लैस है।

VinFast की फ्लैगशिप SUV VF7 में भी दो वेरिएंट्स मिलते हैं – Eco और Plus। इसमें 70.8kWh की बैटरी दी गई है, जो Eco वर्ज़न में 450 किमी और Plus में 431 किमी की WLTP रेंज देती है। दोनों वर्ज़न दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से लैस हैं, जिनसे क्रमशः 201PS और 204PS की पावर मिलती है।

कार के इंटीरियर में HUD (Head-Up Display) है। आपकी नज़रें सड़क से हटे बिना ज़रूरी जानकारियां जैसे स्पीड, नेविगेशन आदि आपको सामने शीशे पर ही दिखेंगी। पैनोरमिक ग्लास रूफ शीशे की बनी होती है, जिससे दिन में सूरज की रोशनी और रात में आसमान का नज़ारा – दोनों आपके राइडिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं। ड्राइवर की सीट को इलेक्ट्रॉनिकली आठ तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है । मल्टीपल एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स इसे एक कम्प्लीट फैमि-फ्रेंडली SUV बनाते हैं।

पावर + परफॉर्मेंस + पर्सनैलिटी = Yamaha MT-15 Version 2.0

नई दिल्ली: स्ट्रीट बाइक की बात हो और दिल की धड़कनें तेज़ न हों – ऐसा हो ही नहीं सकता। अब Yamaha ने एक बार फिर वही धड़कनें बढ़ा दी हैं! कंपनी ने अपनी आइकॉनिक स्ट्रीटफाइटर MT-15 को नए अवतार में लॉन्च किया है। 2025 Yamaha MT-15 Version 2.0 अब पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश हो चुकी है। इसकी कीमत 1,69,550 (STD वेरिएंट) से लेकर 1,80,500 रुपये (DLX वेरिएंट) तक है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की है। बुकिंग्स देशभर में चालू हैं और डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली है। Yamaha MT-15 Version 2.0 ने दिखा दिया है कि जब स्टाइल का रोब, परफॉर्मेंस की धार और टेक्नोलॉजी की समझ एक साथ चलें — तब बाइक महज़ सवारी नहीं, एक अहसास बन जाती है।

नए वर्जन में Yamaha ने स्ट्रीट बाइक को नया लुक दिया है। ये शानदार अपडेट्स, इसे सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि राइडर्स के लिए एक स्टेटमेंट बना देते हैं। अब आपकी राइड किसी टेकोमीटर की सुई तक सीमित नहीं, बल्कि कलरफुल TFT स्क्रीन पर बोलेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Turn-by-Turn नेविगेशन से रास्ता तलाश करने में मुश्किल नहीं आएगी। अब सफर और स्मार्ट हो गया है।
Y-Connect App से आपको पता चलेगा कि फ्यूल कितना बचा है? बाइक पार्क कहां की थी? अगला सर्विस कब है? इन सवालों के जवाब Yamaha आपके मोबाइल स्क्रीन पर मिलेंगे। Yamaha MT-15 को 2025 में और भी स्मार्ट और बोल्ड अंदाज़ में पेश किया गया है।

नए DLX वेरिएंट के कलर ऑप्शन्स अब महज रंग नहीं हैं, ये राइडर के एटीट्यूड और अंदाज़ के बारे में बताते हैं। Vivid Violet Metallic उस बाइकर्स के लिए है जो भीड़ में अलग दिखना चाहता है – थोड़ा शरारती, थोड़ा शहरी, और पूरी तरह अग्रेसिव। Ice Storm एक कंट्रास्ट पेश करता है – नाम में ठंडक, लेकिन लुक में बर्फ़ीला तूफ़ान! Metallic Silver Cyan टेक्नो स्टाइल पसंद करने वालों को भाएगा, और Metallic Black, Yamaha का क्लासिक रंग जो हर दौर में ट्रेंडी रहा है। Yamaha ने अपने भरोसेमंद 155cc इंजन को इस नए अवतार में भी बरकरार रखा है।
18.1 bhp की पावर, 14.1 Nm टॉर्क, और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये बाइक अब भी उतनी ही दमदार है, लेकिन नई टेक्नोलॉजी के साथ अब और जबर्दस्त हो गई है