नई दिल्ली: Toyota Kirloskar Motor ने जुलाई 2025 में भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी पकड़ और मज़बूत करते हुए 32,575 कारों की दमदार बिक्री दर्ज की। 29,159 गाड़ियां घरेलू मार्केट में बिकीं, जबकि 3,416 कारें एक्सपोर्ट की गईं। अगर साल दर साल तुलना करें, तो कंपनी ने जुलाई 2024 के मुकाबले 3% की ग्रोथ दर्ज की है।
अप्रैल से जुलाई 2025 तक कंपनी ने कुल 1,19,632 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 14% ज्यादा है। जनवरी से जुलाई के दौरान भी कंपनी की ग्रोथ 14% रही, जिसमें 2,07,460 कारें ग्राहकों को बेची गई। सात महीने में कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की। TKM के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, सर्विस, यूज़्ड कार बिज़नेस) वरिंदर वाधवा ने कहा: “हम जुलाई में 3% की ग्रोथ दर्ज कर खुश हैं। यह हमारे ग्राहकों के भरोसे और हमारी क्वालिटी, वैल्यू व सर्विस की प्रतिबद्धता का नतीजा है। हम आने वाले महीनों में और भी ज़्यादा की उम्मीद कर रहे हैं।”
जुलाई में Glanza और Urban Cruiser Hyryder के Prestige Limited Editions को लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। Innova HyCross को Bharat NCAP से वयस्क और बच्चों दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली । Toyota Glanza के सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। अब हर राइड पहले से भी ज़्यादा सुरक्षित। कर्नाटक के बिदादी में स्थित दो प्लांट्स से Toyota भारत को मजबूत बना रही है। अब तक यहां से Innova HyCross, Fortuner, Legender, Camry Hybrid, Hilux जैसी गाड़ियां निकली हैं। प्लांट की निर्माण क्षमता साल भर में 3.42 लाख यूनिट्स के उत्पादन की है। इसमें 6,500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।
नई दिल्ली: realme T200 TWS ईयरबड्स की बिक्री realme.com और देशभर के स्टोर्स पर शुरू हो गई है। 50 घंटे की बैटरी और 32dB ANC के साथ म्यूज़िक लवर्स और गेमर्स की दुनिया में कंपनी ने तहलका मचा दिया है। सिर्फ 1,699 रुपये की कीमत में मिलने वाले इन TWS ईयरबड्स में वह सब कुछ है, जो अब तक सिर्फ महंगे ब्रांड्स में देखने को मिलता था। स्टाइल, साउंड और लॉन्ग बैटरी का ये कॉम्बो इतने किफायती दाम पर मिलना हर म्यूज़िक लवर और गेमर के लिए एक शानदार डील है।
Buds T200 में 12.4mm डायनामिक बास ड्राइवर्स से बीट्स धमाकेदार होंगी। हर नोट बिलकुल साफ सुनाई देगा। LDAC सपोर्ट और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ आपको स्टूडियो जैसी मधुर आवाज सुनने को मिलेगी। ट्रैफिक का शोर हो या घर का हल्ला, आपको संगीत सुनते समय कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा। इन ईयरबड्स में 32dB Active Noise Cancellation मिलती है, जिससे म्यूज़िक या कॉल दोनों में कोई रुकावट नहीं आती।
अगर आप गेम खेलते वक्त सेकेंड की भी देरी नहीं चाहते या फिर Netflix पर हर सीन का मजा बिना किसी रुकावट के लेना चाहते हैं तो realme Buds T200 आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इसमें 45ms का अल्ट्रा-लो लेटेंसी Game Mode है, जिससे हर कमांड तीर की तरह निशाने पर लगेगी। realme Buds T200 आपको एक बार चार्ज में पूरे 50 घंटे का प्लेबैक टाइम देता है। अगर आप जल्दी में हैं तो बस 10 मिनट चार्ज करो और 5 घंटे तक बिना रुके म्यूज़िक सुनो।
realme Buds T200 सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, लुक और मजबूती में भी अव्वल है। IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ ये पसीने, धूल और हल्की बारिश में भी बढ़िया चलेगा। स्मार्ट टच कंट्रोल्स से म्यूज़िक, कॉल और वॉल्यूम सब कुछ आपकी उंगलियों पर। यह Mystic Grey, Snowy White, Dreamy Purple और Neon Green रंगों में मिलता है। इसकी लॉन्चिंग प्राइस 1999 रुपये हैं। इसमें 300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जिससे यह कीमत 1699 रुपये हो जाएगी।
नई दिल्ली: इंडिया में Renault की नई रफ्तार शुरू हो चुकी है। ग्रुप ने भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाते हुए चेन्नई स्थित Renault-Nissan Automotive India Pvt. Ltd. (RNAIPL) प्लांट में Nissan का बचा हुआ 51 फीसदी हिस्सा भी खरीद लिया है। अब यह प्लांट पूरी तरह Renault Group के स्वामित्व में आ गया है। इस प्लांट से भविष्य में कंपनी की चार नई गाड़ियां बनाई जाएंगी।
Renault का कहना है कि भारत अब कंपनी की इंटरनेशनल ग्रोथ का मेन सेंटर होगा। 2024 में 7% और 2025 में अनुमानित 3.5% ग्रोथ के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार है। Renault की नई रणनीति की शुरुआत नई Triber से होगी, जिसके बाद तीन और मॉडल पेश किए जाएंगे। Renault ने भारत में अपने ऑपरेशंस को नई दिशा देने के लिए Stéphane Deblaise को 1 सितंबर 2025 से CEO – Renault Group India नियुक्त किया है। 2010 से चल रहा Renault-Nissan का चेन्नई प्लांट अब पूरी तरह Renault Group के कब्जे में है। अब तक चेन्नई प्लांट से 2.8 मिलियन गाड़ियों का निर्माण हो चुका है, जिनमें से 1.2 मिलियन गाड़ियां विदेश में एक्सपोर्ट की गईं। सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, यहां से अब तक 4.6 मिलियन इंजन और गियरबॉक्स भी तैयार हुए हैं।
इस प्लांट में सालाना 4 लाख से ज्यादा गाड़ियों के उत्पादन की क्षमता है। Renault का नेटवर्क भारत में 350 से अधिक सेल्स आउटलेट्स तक फैला है। देशभर में 450 से ज्यादा सर्विस पॉइंट्स मौजूद हैं। Renault Group ने भारत को अपनी International Game Plan 2027 का एक अहम स्तंभ बना लिया है।
कंपनी इंडिया को एक बाज़ार नहीं बल्कि ग्लोबल इनोवेशन और प्रोडक्शन हब की तरह विकसित कर रही है। 2024 में इंडिया के ऑटो सेक्टर में 7% की ग्रोथ दर्ज की गई थी और 2025 में भी 3.5% की वृद्धि का अनुमान है। Renault अब भारत को अपनी नई पीढ़ी की गाड़ियों के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट का सेंटर बना रहा है, जहां से कंपनी दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में गाड़ियां भेज चुकी है। हालांकि चेन्नई प्लांट अब Renault के अधीन होगा, लेकिन यह अब भी Nissan के मौजूदा मॉडल्स का प्रोडक्शन करता रहेगा।
गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में एक साथ दो नई बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। स्पोर्टस स्टाइल और नौजवानों को टारगेट करते हुए HMSI ने CB125 Hornet, और हर दिन की भरोसेमंद सवारी Shine 100 DX लॉन्च की हैं। दोनों मॉडल्स की बुकिंग अब ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी मिड-अगस्त से शुरू होगी।
Honda की नई CB125 Hornet को उन युवा राइडर्स के लिए बनाया गया है जो बाइक में धमाकेदार लुक के साथ पावर भी चाहते हैं। इसका स्टाइल एकदम स्ट्रीट फाइटर जैसा है — सामने से शार्प डिज़ाइन, चौड़ा फ्यूल टैंक और शानदार मफलर इसे बहुत ही एग्रेसिव और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। ये बाइक चार रंगों में आती है, जिनमें ब्लू, रेड, येलो जैसे शानदार ऑप्शन्स हैं जो सड़कों पर चलते समय इसे सबसे अलग बनाते हैं। इस सेगमेंट में पहली बार गोल्डन कलर की USD फ्रंट फोर्क्स दी गई हैं जो सिर्फ लुक में ही नहीं, बल्कि सस्पेंशन को भी बेहतर बनाती हैं। बाइक में LED हेडलाइट, DRLs, और एक स्मार्ट Bluetooth TFT डिस्प्ले भी है, जिसमें आप कॉल्स, नेविगेशन और मैसेज अलर्ट देख सकते हैं। Type-C चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड कट-ऑफ, और ABS ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं। CB125 Hornet में 123.94cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। ये बाइक सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
Honda की Shine सीरीज़ पहले से ही भरोसे का नाम रही है। अब Shine 100 DX में ज्यादा प्रीमियम लुक, ज्यादा फीचर्स और बेहतर आराम के साथ इसे अपग्रेड किया गया है। Honda CB125 Hornet और Shine 100 DX की बुकिंग्स अब शुरू हो चुकी हैं। ग्राहक इन्हें Honda की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। डिलीवरी अगस्त के मध्य से शुरू होगी। Honda CB125 Hornet की शुरुआती कीमत 1,12,000 रुपये रखी गई है, जबकि Honda Shine 100 DX की कीमत 74,959 रुपये से शुरू होती है।
नई दिल्ली: देश की मशहूर ऑटो निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने जुलाई 2025 में एक बार फिर ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 83,691 वाहनों की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के मुकाबले 26% अधिक है। इस दमदार आंकड़े में सबसे बड़ा योगदान रहा SUV सेगमेंट का, जहां कंपनी ने घरेलू बाजार में 49,871 SUV की बिक्री रखते हुए 20% की सालाना ग्रोथ हासिल की।
SUV सेगमेंट में यह सफलता किसी संयोग से नहीं, बल्कि XUV 3XO ‘REVX’ सीरीज़ की लॉन्चिंग और नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स BE 6 और XUV 9E के Pack Two वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू होने का नतीजा है। कंपनी के ऑटोमोटिव डिविज़न के CEO नलिनीकांत गोल्लगुंटा के मुताबिक, Mahindra अब ग्राहकों को सिर्फ SUV नहीं, बल्कि एक परफॉर्मेंस-पैक्ड और फ्यूचर-रेडी ड्राइविंग एक्सपीरियंस दे रही है।
जुलाई में कंपनी ने 21571 कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री की। इसमें खासतौर पर दो से 3.5 टन सेगमेंट में 12% की बढ़त देखने को मिली, जबकि 3-व्हीलर्स सेगमेंट ने सबसे चौंकाने वाली ग्रोथ दिखाई। इस श्रेणी में बिक्री में 164% की उछाल दर्ज हुई। इसमें इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर भी शामिल हैं। हालांकि, 2 टन से कम की श्रेणी में कुछ गिरावट जरूर दर्ज हुई। Mahindra की दुनिया भर में मौजूदगी भी तेज़ी से बढ़ रही है। जुलाई में कंपनी का एक्सपोर्ट 83% बढ़कर 2,774 यूनिट्स पर पहुंच गया। अप्रैल से जुलाई तक कंपनी 12,441 यूनिट्स दुनिया भर के बाज़ारों में भेज चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 44% ज्यादा है। Mahindra अपनी SUV रणनीति के साथ न केवल भारतीय ग्राहकों की पसंद पर खरी उतर रही है, बल्कि हर महीने नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।
नई दिल्ली: गेमिंग को नया गियर देकर अगले लेवल तक पहुंचाने के लिए Infinix का अगला स्मार्टफोन GT 30 5G+ 08 अगस्त 2025 को लांच होगा। यह डिवाइस BGMI प्लेयर्स और मोबाइल गेमिंग लवर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Infinix ने भारत में अपने अगली पीढ़ी के गेमिंग स्मार्टफोन की झलक दिखाई है। इस बार कंपनी ने GT 30 5G+ लॉन्च किया है, जो पिछले महीने लॉन्च हुए GT 30 Pro का किफायती वर्जन माना जा रहा है। Flipkart पर इसका टीज़र पेज लाइव हो चुका है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर वहीं बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
GT 30 5G+ में वही Cyber Mecha Design 2.0 मिलेगा, जो GT 30 Pro में था। इस बार बैक पैनल पर दी गई कस्टमाइज़ेबल LED लाइटिंग सिर्फ सफेद रंग में चमकेगी, जिससे फोन को गेमिंग लुक मिलेगा। गेमर्स के लिए GT 30 5G+ में शोल्डर ट्रिगर कंट्रोल होंगे, जो कंसोल जैसी कंट्रोलिंग का अनुभव देंगे। GT 30 5G+ में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8GB रैम दी जा सकती है। अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि Infinix अगले कुछ हफ्तों में इसे भारतीय बाज़ार में पेश कर सकती है।
GT 30 5G+ उन यूज़र्स को टारगेट कर रहा है, जो किफायती दाम में स्टाइलिश डिजाइन, अच्छे गेमिंग कंट्रोल्स और हाई-फ्रेम-रेट गेमप्ले की तलाश में हैं। GT 30 5G+ खास तौर पर नेक्स्ट-जेन मोबाइल गेमर्स और टेक शौकीनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट फ्यूज़न है।
नई दिल्ली: Ather Energy ने स्पोर्टी स्टाइल और दमदार जोश को बरकरार रखते हुए 450 सीरीज़ का नया चैप्टर खोल दिया है। इंडिया के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रैंड Ather Energy ने नया 450S 3.7kWh वेरिएंट का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसमें 161 km की IDC रेंज मिलेगी।
Ather के 450S वेरिएंट में 3.7kWh बैटरी के साथ दमदार 5.4 kW की मोटर दी गई है। 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ने वाला यह स्कूटर 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक जाता है, जिससे शहर का भीड़भाड़ भरा रास्ता हो या हाइवे, हर जगह ये परफॉर्मेंस में आगे रहता है। राइडर्स को अपनी जरूरत के मुताबिक चुनने के लिए इसमें चार राइडिंग मोड्स – SmartEco, Eco, Ride और Sport – दिए गए हैं। 450S को Ather के देशभर में फैले 3300+ Ather Grid चार्जिंग पॉइंट्स से जोड़ा गया है। यह स्कूटर सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है।
Ather के 450S 3.7kWh वर्जन में 7-इंच का DeepView डिस्प्ले दिया गया है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसी सुविधाओं से लैस है। AtherStack Pro की मदद से यह स्कूटर कई एडवांस्ड सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स प्रदान करता है। इनमें AutoHold, Fall Safe, और Emergency Stop Signal Tow और Theft Alerts के साथ Find My Scooter जैसे कनेक्टेड फंक्शन्स भी हैं। Alexa Skills Integration से लेकर ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स तक – यह स्कूटर हमेशा अपडेटेड और स्मार्ट बना रहता है।’Ather Eight70′ वारंटी पैक के तहत 450S को 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वारंटी दी गई है, जिसमें कम से कम 70% बैटरी हेल्थ की गारंटी शामिल है।
नए 450S 3.7kWh की कीमत बेंगलुरु में 1,45,999 रुपये, दिल्ली में 1,48,047 रुपये, मुंबई में 1,48,258 रुपये और चेन्नई में 1,47,312 रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) रखी गई है। बुकिंग अब पूरे इंडिया में खुल चुकी है और इसकी डिलिवरी अगस्त 2025 से शुरू होगी।
नई दिल्ली: vivo का नया स्मार्टफोन T4R 5G सिर्फ स्टाइलिश और खूबसूरत ही नहीं, बल्कि फौलाद जितना मजबूत है। हालांकि फोन बहुत ही पतला और हल्का है, लेकिन मौसम या हादसे इसे आसानी से नुकसान नहीं पहुंचा सकते। इसमें लगाया गया स्टूडियो-क्लास 50MP Sony कैमरा कम लाइट या ज्यादा रोशनी में भी प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो ले सकता है। 5700mAh की बड़ी बैटरी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे पावरफुल फीचर्स इसे परफॉर्मेंस के मामले में सुपरहीरो बना देते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। बिक्री की शुरुआत 05 अगस्त से होगी। इसे Flipkart, vivo India e-store और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
बारिश हो या धूल भरी हवा, vivo T4R 5G फोन हर चुनौती का सामना करता है। इसे Arctic White और Twilight Blue में लॉन्च किया गया है। 0.73cm पतले बॉडी में कंपनी ने 6.77-इंच की Quad-Curved AMOLED स्क्रीन दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें सिर्फ लुक्स ही नहीं, जबर्दस्त मजबूती भी है। फोन की रफ्तार जबर्दस्त है। इसमें ताकतवर प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 लगाया गया है, जिससे चाहे गेम खेलना हो, विडियो एडिट करना हो या एक साथ कई ऐप चलानी हो, सब कुछ बिना रुके और तेजी से होगा।
Vivo T4R 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला फोन 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज का फोन 21,499 रुपये में मिलेगा। अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो के शौकीन हैं, तो यह फोन आपको जरूर पसंद आएगा। इसमें 50MP Sony के मेन कैमरे के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें Underwater Photography Mode से आप पानी के नीचे भी तस्वीरें खींच सकते हैं। vivo T4R 5G AI Documents, AI Transcript Assist, Circle to Search और AI Erase 2.0 जैसे स्मार्ट फीचर्स से भी लैस हैं। फोन खरीदने पर आपको 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके साथ ही छह महीनों तक भुगतान होने की शर्त पर इसे बिना ब्याज के किस्तों में खरीदने की सुविधा है।
नई दिल्ली: दुनिया भर में अपनी धाक जमाने के बाद Volvo ने अपनी लोकप्रिय लग्जरी SUV, रिफ्रेश्ड XC60 माइल्ड-हाइब्रिड को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। एक आकर्षक और समकालीन डिज़ाइन, पहले से तेज़ इंफोटेनमेंट सिस्टम और Volvo के वर्ल्ड फेमस सिक्योरिटी फीचर्स के साथ यह कार निश्चित रूप से लग्जरी कार के शौकीनों का दिल जीत लेगी। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹71.90 लाख रखी है। आइए जानते हैं कि इस नई XC60 में क्या कुछ है खास।
Volvo Car India के एमडी ज्योति मल्होत्रा ने कहा, “यह कार सहज तकनीक, समझौताहीन सुरक्षा और परिष्कृत विलासिता का प्रतीक है। रिफ्रेश्ड XC60 के साथ, हम उपयोगकर्ता के अनुभव को अगले स्तर तक बढ़ा रहे हैं। यह ग्राहकों को न केवल प्रीमियम डिज़ाइन, बल्कि सर्वोत्तम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को शक्तिशाली रूप से दर्शाता है।”
नया डिज़ाइन: पहले से ज़्यादा आकर्षक और दमदार
नई XC60 को देखते ही आप इसके दीवाने हो जाएँगे। इसके बाहरी लुक को और भी प्रीमियम और शक्तिशाली बनाया गया है: नई ग्रिल: स्लिमर फ्रंट प्रोफाइल और वोल्वो के नए ‘आयरन मार्क’ लोगो के साथ रीडिज़ाइन की गई ग्रिल इसे एक बोल्ड लुक देती है। थॉर हैमर LED हेडलाइट्स: वोल्वो की सिग्नेचर ‘थॉर हैमर’ हेडलाइट्स अब एक्टिव टर्निंग फीचर के साथ आती हैं। स्टाइलिश टेललाइट्स: पीछे की तरफ डार्क और शार्प टेललाइट्स इसके लुक को और भी आकर्षक बनाती हैं। नए अलॉय व्हील्स: इसमें 19-इंच के शानदार 5-डबल स्पोक ग्लॉसी ब्लैक डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नया रंग: इसे एक नए ‘फॉरेस्ट लेक’ रंग में भी पेश किया गया है।
इंटीरियर: स्कैंडिनेवियाई विलासिता का एक नया स्तर
कार के अंदर बैठते ही आपको असली लग्जरी का एहसास होगा। केबिन को और भी शांत और आरामदायक बनाया गया है: नया ब्लोंड इंटीरियर: यह नया इंटीरियर विकल्प केबिन को एक उज्ज्वल, शांत और अधिक शानदार माहौल देता है। शानदार साउंड सिस्टम: इसमें बोवर्स एंड विल्किंस (Bowers & Wilkins) का 15-स्पीकर वाला 1410W का दमदार साउंड सिस्टम है, जो आपको कॉन्सर्ट हॉल जैसा अनुभव देगा। शुद्ध हवा: एडवांस्ड एयर क्लीनर (PM 2.5 सेंसर के साथ) यह सुनिश्चित करता है कि केबिन के अंदर की हवा हमेशा ताज़ा और शुद्ध रहे। आरामदायक सीटें: हवादार, गर्म और मसाज फंक्शन वाली सीटें लंबे सफर को भी आरामदायक बना देती हैं। स्मार्ट फीचर्स: वायरलेस फोन चार्जर, नए कप होल्डर, और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएँ इसे बेहतरीन बनाती हैं।
टेक और इंफोटेनमेंट: तेज़ और स्मार्ट
नई XC60 में तकनीक पर विशेष ध्यान दिया गया है: नया इंफोटेनमेंट सिस्टम: क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित एंड्रॉइड-आधारित सिस्टम और नए इंटरफ़ेस वाली 11.2-इंच की स्क्रीन बेहद तेज़ और स्मूथ है। ड्राइवर डिस्प्ले: 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले सारी ज़रूरी जानकारी आपकी नज़रों के सामने रखता है। 360° कैमरा: बेहतर स्प्लिट स्क्रीन के साथ 360° कैमरा पार्किंग को बच्चों का खेल बना देता है। Google सर्विसेज: इसमें 5 साल की मेम्बरशिप के साथ गूगल असिस्टेंट, गूगल मैप्स जैसी सेवाएँ इनबिल्ट हैं।
सुरक्षा: Volvo का अटूट वादा
Volvo का नाम सुरक्षा का पर्याय है, और नई XC60 इस परंपरा को आगे बढ़ाती है। इसमें कुछ बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं: पायलट असिस्ट और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल लेन कीपिंग असिस्ट ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम टकराव से बचाव (आगे और पीछे) सिटी सेफ्टी और रन-ऑफ रोड प्रोटेक्शन
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन: XC60 B5 में 1969 सीसी का पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है। पावर: यह 250 hp की अधिकतम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन: इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ट्रांसमिशन है। माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम: 48-वोल्ट का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है।
बेंगलुरु: OnePlus ने स्वतंत्रता दिवस पर एक खास सेल का ऐलान किया है। इसमें ब्रैंड के स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो कैटेगरी में आकर्षक छूट मिलेगी। सेल में OnePlus Nord 5, Nord CE5, OnePlus 13R, Pad 2, Pad Go और Buds 4 जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी का नया टैबलेट OnePlus Pad Lite01 अगस्त दोपहर से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। 31 जुलाई से शुरू हुई यह सेल में OnePlus Nord 5, Nord CE5, OnePlus 13R, OnePlus Pad 2, Pad Go, Buds 4 सहित कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिलेगी।
OnePlus का नया और बजट-फ्रेंडली टैबलेट OnePlus Pad Lite में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले और लगभग 80 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक बैकअप मिलता है। लॉन्चिंग ऑफर में खरीदारी करने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आप 6 महीने तक बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के किस्तों में गैजेट की कीमत का भुगतान कर सकते हैं। OnePlus Nord 5 और Nord CE5 पर तगड़े बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं। OnePlus 13R और पूरी 13 सीरीज़ पर बंपर छूट है, जिससे प्रीमियम परफॉर्मेंस अब किफायती हो गई है। इन प्रीमियम फोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे हाई-एंड फीचर्स वाली डिवाइस अब और भी अफॉर्डेबल हो गई है।
वर्क और एंटरटेनमेंट – दोनों के लिए परफेक्ट OnePlus Pad 2 और Pad Go टैबलेट्स की कीमत का भुगतान 12 महीने तक बिना किसी ब्याज के कर सकते हैं। 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। OnePlus Pad 2 के साथ OnePlus Stylo 2 पेन फ्री मिल रहा है, जो नोट्स बनाने, ड्रॉइंग, डिजाइन या ऑफिस वर्क के लिए परफेक्ट टूल है। ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए देर न करें। यह ऑफर्स Amazon.in, OnePlus.in, Flipkart, Myntra, Blinkit, और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और OnePlus Experience Stores पर उपलब्ध हैं।