TV छोड़िए, Epson Projector लाइए : दीवार पर होगी 150 इंच की स्क्रीन, घर बनेगा सिनेमाहॉल

नई दिल्ली: पॉपकॉर्न तैयार रखिए, रिमोट भूल जाइए, अब हर घर की दीवार पर चलेगा पर्सनल थिएटर। Epson ने इंडिया में EpiqVision Mini Smart Laser Projectors – EF-22N और EF-21W लॉन्च किए हैं जो आपके घर को बिना किसी झंझट और बिना एक्स्ट्रा डिवाइस के सिनेमाहॉल बना देंगे। अब किसी टीवी या स्ट्रीमिंग बॉक्स की ज़रूरत नहीं है। ये दोनों प्रोजेक्टर खुद ही Full HD पिक्चर, Google TV, Dolby ऑडियो और शानदार डिजाइन के साथ आए हैं। इन्हें कह सकते हैं – “जेब में टीवी, बैग में थिएटर!” 150 इंच की स्क्रीन, वो भी आपकी दीवार पर।

Epson EpiqVision EF-22N और EF-21W प्रोजेक्टर 381 सेमी (150 इंच) तक की बड़ी स्क्रीन है। वो भी Full HD 1080p क्वॉलिटी में। 1,000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस और Epson की खास 3LCD टेक्नोलॉजी से कलर इतने ब्राइट दिखते हैं कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कल तक जो टीवी आप देखते थे, उसमें कुछ अधूरा था।

HDR10 + HLG सपोर्ट से फिल्म देखने IPL मैच या Netflix सीरीज़ देखने का मज़ा दोगुना हो जाएगा। अब अलग से Fire Stick या Android Box की ज़रूरत नहीं! इन प्रोजेक्टरों में Google TV और Google Cast पहले से ही मौजूद है। Netflix, YouTube, Prime Video, Hotstar – सब एक क्लिक में मिलेगा। फोन या लैपटॉप से सीधे कास्ट भी कर सकते हैं। Dolby ऑडियो वाला स्पीकर से साउंड भी दमदार होगी। इनमें 5W के डुअल स्पीकर्स है, जो Dolby Audio™ के साथ आते हैं।
कोई एक्स्ट्रा साउंड सिस्टम नहीं लगेगा – सिनेमा जैसी आवाज़ सीधे दीवार से टकरा कर कमरे को भर देगी।

प्रोजेक्टर सिर्फ टेक्निकल नहीं, स्टाइलिश भी हैं। मेटालिक फिनिश, कॉम्पैक्ट साइज और हल्के वज़न के कारण इसे लिविंग रूम से लेकर टेरेस तक हर जगह फिट कर सकते हैं। EF-22N मॉडल में 360° हॉरिजॉन्टल और 150° वर्टिकल एडजस्टमेंट वाला स्टैंड भी है — दीवार हो, छत हो या फर्श, जहां चाहें प्रोजेक्ट कीजिए। इनमें लेज़र लाइट टेक्नोलॉजी दी गई है जो 20,000 घंटे तक बिना किसी सर्विस के चलती है। EF-22N की कीमत 1,19,999 रुपये और EF-21W के दाम 99,999 होंगे। दोनों पर 3 साल या 20,000 घंटे की वॉरंटी (जो पहले हो) मिलती है।

OPPO K13 Turbo ने निकाली स्मार्टफोन की गर्मी, बनाया गेमिंग का AC

नई दिल्ली: अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है और गेमिंग का मजा किरकिरा हो जाता है, तो भी अब आपको टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है। OPPO जल्द ही इंडिया में K13 Turbo Series 5G लॉन्च करने जा रहा है, जो न सिर्फ परफॉर्मेंस के मामले में टर्बो है बल्कि यह इंडिया का इकलौता स्मार्टफोन होगा जिसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन मिलेगा। अब गेमिंग के दौरान प्रोसेसर ठंडा रहेगा, फ्रेम ड्रॉप्स नहीं होंगे । कंपनी ने इसका टीज़र जारी कर दिया है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि ये सीरीज़ गेमिंग लवर्स के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकती है।

OPPO ने कन्फर्म कर दिया है कि K13 Turbo Series 5G इंडिया में जल्द दस्तक देगी, जिसमें दो मॉडल्स K13 Turbo और K13 Turbo Pro शामिल हो सकते हैं। हालांकि लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन Flipkart पर इसकी बिक्री की पुष्टि हो चुकी है और कंपनी ने इसके कुछ शानदार फीचर्स की झलक दी है। OPPO K13 Turbo सीरीज़ में खास “स्मोक-विज़ुअलाइजेशन डक्ट सिस्टम” और “एयरफ्लो डिज़ाइन” दिया गया है, जिससे हवा बेहतर तरीके से अंदर-बाहर होगी और फोन जल्दी गर्म नहीं होगा।
इस पंखे की ब्लेड्स सिर्फ 0.1mm की है, लेकिन ये बहुत तेज़ घूमती हैं। इससे अगर आप BGMI जैसा हेवी गेम लंबे समय तक खेलें या फिर 4K विडियो एडिट करें, तो भी आपका फोन न तो हैंग होगा, न स्लो होगा और न ही गर्म होगा। फोन में एक बड़ी vapor chamber (हीट निकालने वाली धातु की परत) लगी होगी, जिसका आकार 7,000 mm² होगा। यह फोन में प्रोसेसर और मदरबोर्ड से निकलने वाली गर्मी को तेजी से सोखता है और बाहर निकालता है।

फोन में 6.80 इंच की बड़ी और बहुत ही शार्प क्वालिटी वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी। 
K13 Turbo और Pro दो अलग-अलग चिपसेट MediaTek 8450 और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मिलेंगे। पीछे दो कैमरों का सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा भी काफी बढ़िया रिज़ल्ट देगा। यह 7000mah की बड़ी बैटरी से लैस है। फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक आराम से चल सकता है।

Kinetic DX स्कूटर लॉन्च : 90 के दशक के किंग की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी

नई दिल्ली: 90 के दशक में हिंदुस्तान के लाखों लोगों की धड़कन Kinetic DX स्कूटर नए जमाने के हिसाब से तैयार होकर इलेक्ट्रिक अवतार में लौटा है। Kinetic ने अपने ऐतिहासिक स्कूटर को नई टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ फिर से पेश किया है, ताकि वो पुरानी यादें भी जिंदा रहें और आज का यूज़र भी कनेक्ट कर सके। Kinetic DX EV इमोशनल कमबैक है।

Kinetic Watts and Volts Ltd. (KWV) ने आज इसके दो नए वेरिएंट DX और DX+ को लॉन्च किया है, जिनकी कीमत क्रमश 1,11,499 रुपये और 1,17,499 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है। Kinetic DX EV की बुकिंग 1000 रुपये में शुरू हो चुकी है। अभी कंपनी सिर्फ 35,000 यूनिट्स के लिए बुकिंग ले रही है। डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होगी। इटैलियन डिज़ाइनर्स के साथ मिलकर फैमिली-फ्रेंडली, मजबूत और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किया गया है जो नई और पुरानी जेनरेशन को जोड़ेगा। मजबूत मेटल बॉडी, बड़ा फ्लोरबोर्ड और शानदार स्टाइल इसे पुरानी और नई दोनों जेनरेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Kinetic DX EV की बैटरी दमदार है और परफॉर्मेंस ज़बरदस्त है। DX+ वेरिएंट में 2.6kWh का LFP बैटरी पैक मिलता है। एक बार चार्ज करने पर ये स्कूटर लगभग 116 किलोमीटर की रेंज देता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 90km/h की टॉप स्पीड तक जा सकता है। Kinetic DX EV स्कूटर में 37 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज सेगमेंट में सबसे बड़ा है। Kinetic DX+ वेरिएंट को Telekinetic फीचर्स, जैसे Real-time Ride Stats, Geo-fencing, Intruder Alert से लैस किया गया है। स्कूटर में इनबिल्ट स्पीकर और Voice Alerts सिस्टम भी है। स्कूटर यूज़र को सेफ्टी, चार्जिंग, लोकेशन जैसी जानकारी वॉयस में देता है – यहां तक कि जन्मदिन पर विश भी करता है। Kinetic DX स्कूटर सिल्वर और ब्लैक कलर में मिलेगा। वहीं DX+: रेड, ब्लू, वाइट, सिल्वर और ब्लैक में मिलेगा
Kinetic ने DX EV प्रोजेक्ट के लिए अब तक 72 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा प्रमोटर्स ने 177 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फंडिंग का वादा भी किया है।

AMD Threadripper 9000 : AI से 3D तक सब कुछ चुटकियों में, प्रोसेसर नहीं, सुपर कंप्यूटर

नई दिल्ली: AMD ने क्रिएटर्स, AI एक्सपर्ट्स और हैवी वर्कलोड यूज़र्स के लिए Ryzen Threadripper 9000 सीरीज़ प्रोसेसर की आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग की घोषणा की है। 31 जुलाई से मार्केट में मिलने लगेंगे। अगर आप 4K या 8K वीडियो एडिट करते हैं, भारी स्पेशल इफेक्ट लगाते हैं तो ये प्रोसेसर आपके काम को झटपट कर देंगे। अगर आप AI मॉडल ट्रेन करते हैं, मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं, तो ये प्रोसेसर बहुत तेज़ी से प्रोसेसिंग कर सकता है। 3D डिजाइनर और एनिमेशन एक्सपर्ट के लिए उपयोगी है। अगर आप जीन रिसर्च, मेडिकल साइंस या बहुत बड़े डेटा सेट्स पर काम करते हैं – तो ये प्रोसेसर आपके काम को 10 गुना तेजी से करेगा।

AMD Threadripper 9000 सीरीज़ Zen 5 आर्किटेक्चर पर बेस्ड प्रोसेसर है। 24, 32 और 64 कोर तक के विकल्प मल्टीटास्किंग और हैवी वर्कलोड के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हैं। 128 थ्रेड्स, 256MB L3 कैश और 4-चैनल DDR5-6400 RAM सपोर्ट से इसमें स्पीड का नया लेवल मिलता है। 80 PCIe 5.0 लेन से मल्टी-GPU, हाई-स्पीड स्टोरेज और एक्सटेंशन सब कुछ साथ में मिलता है! विडियो एडिटिंग, VFX या 3D मॉडलिंग के लिए यह प्रोसेर विशेष रूप से उपयोगी है। AI मॉडल्स ट्रेनिंग, लोकल मशीन लर्निंग और कई भारी-भरकम काम एक साथ करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। cinebench से चेक करने पर पता चला कि AMD के नए Threadripper 9000 प्रोसेसर टेस्ट ने पिछले जनरेशन या Intel के Xeon जैसे प्रोसेसर के मुकाबले 83% ज़्यादा तेज़ी से रेंडरिंग की।

AMD ने एक खास AI GPU– Radeon AI PRO R9700 भी लॉन्च किया है। इसमें आप अब लोकल AI ट्रेनिंग, डेवलपमेंट और इनफरेंसिंग जैसे काम भी अपने डेस्कटॉप पर कर सकते हैं। इसमें AI के हर फॉर्मेट (FP8, FP16, INT8) को सपोर्ट करने की ताकत है। 31 जुलाई 2025 को AMD Threadripper 9000 सीरीज़ का PRO वर्ज़न – Threadripper PRO 9000 WX सीरीज़ भी वर्कस्टेशन यूज़र्स के लिए लॉन्च होगा। अगर आप वर्कस्टेशन जैसी पावर अपने डेस्कटॉप पर चाहते हैं तो Ryzen Threadripper 9000 सीरीज़ प्रोसेसर आपके लिए बेस्ट है।

गेमिंग का टाइगर, हर क्लिक सुपरहिट : 17, 499 रुपये में आज ही खरीदिए iQOO Z10R

नई दिल्ली: अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो सेल्फी में आपको स्टार बना दे, गेमिंग में बूस्ट दे, और लुक्स में सबकी छुट्टी कर दे तो परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए मशहूर स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने हाल ही में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z10R 5G आज आपके लिए ही लॉन्च किया था। 17,499 रुपये की कीमत पर इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Amazon.in और iQOO e-store पर शुरू हो गई है। ये फोन हर एंगल से दमदार है। कैमरा इतना शानदार है कि आपकी सेल्फी हो या रियर शॉट, हर क्लिक प्रोफेशनल लगेगा।

iQOO Z10R 5G तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 8GB + 128GB की कीमत 19,499 रुपये रखी गई है, लेकिन बैंक ऑफर के बाद सिर्फ 17,499 रुपये का मिलेगा। 8GB + 256GB के दाम 21,499 रुपये हैं। ऑफर के साथ यह 19,499 रुपये में मिल रहा है। 12GB + 256GB – की कीमत 23,499 रुपये है। छूट के बाद आप इसे 21,499 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड्स से 2,000 रुपये की छूट मिल रही है या एक्सचेंज पर इतना ही बोनस मिल रहा है। 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है। ये स्टाइलिश स्मार्टफोन Aquamarine और Moonstone कलर में मिलेगा। iQOO Z10R सिर्फ नाम का फोन है, असल में ये है कंटेंट क्रिएटर का ड्रीम गैजेट है।

iQOO Z10R का कैमरा 4K सेल्फी, 50MP स्टेबल कैमरा और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ प्रोफेशनल DSLR को टक्कर देता है। हाई स्कोरिंग चिप, AMOLED कर्व्ड स्क्रीन और 12GB+12GB तक की रैम के साथ यह जबरर्दस्त परफॉर्मेंस देता है। Ultra Game Mode में बायपास चार्जिंग और नो हीटिंग के साथ मिलता है। इसकी बैटरी पूरे दिन आपका साथ निभाती है। ये मिनटों में चार्ज होता है और सालों तक अपडेट्स की गारंटी है। इस पर पानी पड़ने, धूल-मिट्टी पड़ने और गिरने से भी डर नहीं है। iQOO Z10R को vivo के ग्रेटर नोएडा प्लांट में तैयार किया गया है। iQOO के पूरे भारत में 670 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं।

Škoda Kodiaq ने जीता एवरेस्ट– इंडिया की पेट्रोल SUV ने लिखा इतिहास

नई दिल्ली: Škoda Auto India ने ऐसा इतिहास रचा है, जिसकी अब तक किसी इंडियन पेट्रोल SUV ने कल्पना भी नहीं की होगी। Škoda Kodiaq इंडिया की पहली पेट्रोल SUV है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के North Face Base Camp तक अपने पहियों के दम पर फतह हासिल की है। इस जबरदस्त कारनामे को अब India Book of Records और Asia Book of Records ने भी आधिकारिक मान्यता दे दी है।

इंडिया से शुरू हुई यात्रा ने भारत, नेपाल और तिब्बत (चीन) के बीच करीब 6,000 किलोमीटर लंबा मार्ग तय किया। ये कोई आम सफर नहीं था — यह था एक असंभव-सा दिखने वाला मिशन, जिसमें Kodiaq ने बर्फीले तूफानों, ऑक्सीजन की कमी वाले ऊंचे पहाड़ों और बेहद कठिन ऑफ-रोडिंग ट्रैक्स का सामना किय़ा। Škoda का यूरोपियन इंजीनियरिंग, प्रीमियम डिज़ाइन, और बेजोड़ भरोसे के असली इम्तिहान में Kodiaq ने टॉप किया। Kodiaq ने दिखा दिया कि ये SUV पहाड़ों की परछाई भी बन सकती है। जहां रास्ता खत्म हो जाता है, वहां से Kodiaq की कहानी शुरू होती है।

skoda Auto India के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि सिर्फ चढ़ाई नहीं, भरोसे की ऊंचाई है। पहली छमाही में Škoda Auto India ने 36,194 यूनिट्स के साथ छह महीनों में अपनी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की है। जो 2024 की पहली छमाही से 134% ज़्यादा है। इस जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ Škoda अब भारत की Top 7 कार ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। यही नहीं, जुलाई तक कंपनी ने 300+ कस्टमर टचपॉइंट का आंकड़ा पार कर लिया है, और अब 172 शहरों में ग्राहकों की सीधी पहुंच में है। दुनिया भर में 130 साल के सफर के साथ भारत में कंपनी ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह देशभर में Slavia, Kushaq, Kodiaq और Kylaq जैसे प्रीमियम मॉडल्स ऑफर कर रहा है। ब्रांड अब “Next Level Strategy 2030” के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एंट्री सेगमेंट पर फोकस कर रहा है।

अगस्त के पहले हफ्ते में सुपरफोन Oppo K13 Turbo का तूफान इंडिया में

नई दिल्ली: Oppo ने इंडिया में अपनी नई K13 Turbo Series 5G की लॉन्चिंग आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दी है। अगस्त के पहले हफ्ते में इसे लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज़ में दो मॉडल Oppo K13 Turbo 5G और Oppo K13 Turbo Pro 5G खासतौर पर परफॉर्मेंस सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।

K13 Turbo Series 5G में हर वो चीज है, जिससे आपको लगेगा कि आपने फोन नहीं, सीधा परफॉर्मेंस बूस्टर आपने अपनी जेब में रखा है। K13 Turbo Series 5G ब्रैंड की प्रमोशन लाइन ही निमंत्रण देती प्रतीत होती है कि Performance चाहिए? तो आ जाओ Turbo Zone में। फोन की कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में ये Xiaomi, Realme, iQOO जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देने आ रहा है।

Oppo K13 Turbo सीरीज़ में आपको बड़ा और ब्राइट 6.80 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। K13 Turbo वेरिएंट में Dimensity 8450 चिपसेट मिलेगा। यह Snapdragon 8s Gen 4 से लैस होने की उम्मीद है। 16GB RAM और 512GB स्टोरेज से फाइल्स, फोटो, ऐप्स सबके लिए भरपूर जगह होगी। इसमें 50MP ड्यूल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग्स से फोन पर पानी या धूल का असर नहीं होगा।

13,999 रुपये में Redmi Note 14 SE 5G : बजट में फिट, फीचर्स सुपरहिट

बेंगलुरु: Xiaomi ने अपने 15 साल के ग्लोबल जश्न और इंडिया में 11 साल की कामयाबी को यादगार बनाने के लिए Redmi Note 14 SE 5G पेश किया है। यह स्मार्टफोन कीमत में किफायती, लेकिन फीचर्स में बादशाह है। AMOLED डिस्प्ले की चमक, Sony कैमरा की पकड़, Dolby स्पीकर्स का धमाका और 5G की रफ्तार – सब कुछ एक ही पैकेज में आपको सिर्फ 13,999 रुपये की बेमिसाल कीमत पर मिलेगा।

Redmi Note 14 SE 5G में 6.67 इंच का बड़ा और शानदार डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और गेमिंग बिना किसी रुकावट के एकदम स्मूद चलती है। इसमें तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन से स्क्रीन मजबूत है। फोन में दो स्पीकर्स लगे हैं।इससे आवाज गहरी, साफ और चारों ओर से आती लगती है जैसे आप थिएटर में बैठे हों। इसमें 3.5mm जैक भी है। आप अपने पुराने हेडफोन भी आराम से चला सकते हैं। फोन नहीं, यह चलता-फिरता होम थिएटर है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का दमदार Sony LYT-600 कैमरा लगा है। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होने से ग्रुप फोटो आसानी से खींच सकते हैं। मैक्रो लेंस से छोटी चीज़ों की भी बारीकी से फोटो खींच सकते हैं। फोन की 5110mAh की पावरफुल बैटरी पूरे दिन साथ निभाएगी।

Xiaomi ने Redmi Note 14 SE 5G को इंडिया में ही तैयार किया है। कंपनी ने इससे पहले जो Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro और Note 14 5G लॉन्च किए थे, वह भी इंडिया में ही बने हैं। Xiaomi अब सिर्फ भारत में फोन की बिक्री ही नहीं रहा, बल्कि वह यहीं पर फोन की मैन्युफैक्चरिंग भी कर रहा है। Redmi Note 14 SE 5G की असली कीमत 14,999 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर में अगर आप इसे खरीदने के लिए किसी भी बैंक का कार्ड यूज़ करते हैं तो 1,000 रुपये का फौरन डिस्काउंट मिलेगा। आप इसे लॉन्चिंग पर 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन 07 अगस्त 2025 से Mi.com, Flipkart, और पूरे देश में Xiaomi के रिटेल स्टोर्स और पार्टनर्स पर मिलेगा।

जब Apollo 20 स्पीकर के साथ सजेगी महफिल, तो हर गाना बनेगा शोस्टॉपर

नई दिल्ली: इंडिया के भरोसेमंद कंज्यूमर टेक ब्रांड Portronics ने आज अपना नया Bluetooth स्पीकर Apollo 20 लॉन्च कर दिया है। अगर आपको पार्टी में मस्ती चाहिए, धमाकेदार आवाज चाहिए या चमचमाती रोशनी चाहिए तो Apollo 20 के साथ तैयार हो जाइए। डबल वायरलेस माइक, आवाज़ बदलने की ट्रिक्स और जबरदस्त साउंड के साथ ये कराओके नाइट्स को सुपरहिट बना देगा। अब न कोई तारों की झंझट, न लाइट्स की कमी। 25W की पावरफुल साउंड, डबल माइक और नाचती RGB लाइट्स के साथ यह गैजेट सिर्फ स्पीकर नहीं, फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है।

Apollo 20 स्पीकर म्यूज़िक को और भी गहरा और दमदार बना देते हैं। आप कमरे में हो या बाहर – हर जगह म्यूज़िक का मजा दोगुना कर देता है। जहां ये स्पीकर चलेगा, वहां माहौल खुद-ब-खुद पार्टी जैसा बन जाएगा। इस स्पीकर के साथ दो वायरलेस माइक मिलते हैं। अब माइक पकड़िए और बस गाना शुरू कर दीजिए। सिंगल परफॉर्मेंस हो या ग्रुप मस्ती – दोनों में म्यूज़िक का मज़ा पूरी तरह बना रहता है। इसमें ऐसी सेटिंग्स भी हैं जिससे आप अपनी आवाज़ बदल सकते हैं और गूंज का असर भी कंट्रोल कर सकते हैं । पार्टीकी मस्ती में कोई कमी नहीं आएगी।

Apollo 20 का स्टाइलिश लुक और बीट्स पर थिरकती RGB लाइट्स इसे सिर्फ स्पीकर नहीं, एक चलता-फिरता स्टेज बना देती हैं। बारिश की बूंदें भी इसे नहीं रोक सकतीं – ये हर जश्न का रंगीन साथी है। इस स्पीकर को कहीं भी ले जाना आसान है। चाहे आप इसे घर के ड्रॉइंग रूम में रखें या बाहर छत पर पार्टी करें – ये हर जगह शानदार काम करता है।

इस स्पीकर की बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 5 घंटे तक लगातार म्यूज़िक चला सकती है । इसे चार्ज करने के लिए टाइप-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Bluetooth 5.4 टेक्नोलॉजी के चलते फोन या लैपटॉप से इसका कनेक्शन तेज़ और बिना अटके चलता है। इसमें AUX और USB पोर्ट भी हैं, ताकि आप अलग-अलग तरीकों से म्यूज़िक चला सकें। Apollo 20 की कीमत 2,549 रुपये रखी गई है। आप इसे Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart, या फिर किसी भी नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

Renault बना इंटरनेशनल कार मार्केट का शहंशाह

नई दिल्ली: 2025 की पहली छमाही में जब बाकी कंपनियां मार्केट की सुस्ती से जूझ रही थीं तब Renault Group ने पूरे आत्मविश्वास से अपना जलवा दिखाया। 1.3% ग्रोथ के साथ 11.7 लाख से ज्यादा गाड़ियां की कंपनी ने बिक्री की, जिसमें Renault, Dacia और Alpine तीन ब्रैंड्स का योगदान शानदार रहा।

Renault ब्रांड ने Clio और Renault 5 E-Tech जैसे मॉडल्स की बदौलत यूरोप में न सिर्फ 8.4% की ग्रोथ दर्ज की, बल्कि Passenger Car मार्केट में No. 2 पोजीशन भी हासिल कर ली। Clio पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। R5 E-Tech 49 हजार यूनिट्स की बिक्री कर B-सैगमेंट की EV क्वीन बनी। Renault अब EV और HEV दोनों में लीड रोल में है। ब्रैंड की 59% बिक्री इलेक्ट्रिफाइड वाहनों से हो रही है, और हाइब्रिड में ग्रोथ 36% तक पहुंच चुकी है।

Renault ने इंटरनेशनल बाज़ारों में जबरदस्त तरक्की की है। कंपनी की दुनिया भर के देशों में बिक्री में 16.3% की बढ़ोतरी हुई है। ब्राज़ील में नई Kardian SUV ने अच्छी पकड़ बनाई। दक्षिण कोरिया में Grand Koleos को शानदार रिस्पॉन्स मिला। मोरक्को में Renault की बिक्री 48% बढ़ी। अर्जेंटीना में लगभग 97% (96.7%) की भारी छलांग लगी और कोलंबिया में Renault की इतनी लोकप्रियता हो गई कि वो मार्केट लीडर बन गया। Renault  एलसीवी में यूरोप में दूसरे नंबर का सबसे बड़ा ब्रांड बना हुआ है।

Renault ब्रैंड की कुल बिक्री में 23.5% कारें इलेक्ट्रिफाइड हैं, जिसमें Duster Hybrid और Spring EV प्रमुख है। Renault Group के लिए 2025 की दूसरी छमाही भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। Renault 4 E-Tech और Dacia Bigster जैसे नए इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल्स यूरोपियन मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। Alpine A390 स्पीड और स्टाइल की फुल डोज़ देगा। अब Renault 5 E-Tech के ज्यादा अफोर्डेबल वर्जन की कीमत करीब 25 लाख रुपये होगी।