ZEISS इमेजिंग के साथ कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप: vivo X200 FE की रोमांचक ऑफ़र्स के साथ बिक्री शुरू

नई दिल्ली: इंडिया में फ़ोटोग्राफी के शौक़ीनों और पावर यूज़र्स के लिए बड़ी ख़बर! इनोवेटिव स्मार्टफोन ब्रांड vivo ने अपने लेटेस्ट फ़्लैगशिप स्मार्टफोन vivo X200 FE की बिक्री शुरू हो गई है। यह एक कॉम्पैक्ट फ़ोन है, जो फ़्लैगशिप परफ़ॉर्मेंस, प्रोफ़ेशनल-ग्रेड इमेजिंग और आकर्षक डिज़ाइन का शानदार मिश्रण है। यह आज से ही बाज़ार में उपलब्ध है, और इसे और भी रोमांचक बनाने के लिए vivo कई आकर्षक ऑफ़र्स भी दे रहा है।

क़ीमत और ऑफर्स: पाएं ज़बरदस्त डील

क़ीमत:
12GB + 256GB वैरिएंट: ₹54,999
16GB + 512GB वैरिएंट: ₹59,999
उपलब्धता: यह 23 जुलाई, 2025 से vivo इंडिया ई-स्टोर, Flipkart, Amazon, और सभी बड़े ऑफ़लाइन रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध है।

रोमांचक ऑफ़र्स (नियम व शर्तें लागू):

EMI: ₹3,055/महीने से शुरू होने वाली EMI, जिसमें 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI और ज़ीरो डाउन पेमेंट की सुविधा है।
कैशबैक/एक्सचेंज: चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, या 10% तक का V-अपग्रेड एक्सचेंज बोनस + 1 साल की मुफ़्त एक्सटेंडेड वारंटी।
अन्य डील्स: V-शील्ड पर 70% तक की छूट, और vivo TWS 3e को सिर्फ़ ₹1,499 में खरीदने का मौका!

Vivo X200 FE: मुख्य फ़ीचर्स जो इसे बनाते हैं ख़ास

डिज़ाइन और डिस्प्ले: यह एक कॉम्पैक्ट फ़्लैगशिप है, जिसका वज़न सिर्फ़ 186 ग्राम है। इसमें 6.31-इंच का ZEISS मास्टर कलर डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रेज़ोल्यूशन, 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और आँखों की सुरक्षा के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम में फिट होता है और तीन शानदार रंगों – एम्बर येलो, लक्स ग्रे और फ्रॉस्ट ब्लू में उपलब्ध है।
कैमरा: फ़ोटोग्राफ़ी के शौक़ीनों के लिए, इसमें ZEISS को-इंजीनियर्ड इमेजिंग सिस्टम है। 50MP का मेन कैमरा और ZEISS मल्टीफ़ोकल पोर्ट्रेट के साथ आप शहर के बड़े-बड़े नज़ारों से लेकर छोटी-छोटी डिटेल्स तक, सब कुछ आश्चर्यजनक स्पष्टता के साथ कैप्चर कर सकते हैं। इसमें 100x तक का डिजिटल ज़ूम भी मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग: 90W फ़्लैशचार्ज के साथ इसकी विशाल 6500mAh की बैटरी आपको पूरे दिन की पावर देती है।
परफ़ॉर्मेंस: यह MediaTek डाइमेंशन 9300+ चिपसेट, Immortalis-G720 GPU और AI सिमेंटिक वीडियो इंजन के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
सुरक्षा और टिकाऊपन: SGS ट्रिपल प्रोटेक्शन सर्टिफ़िकेशन और IP68/IP69 रेटिंग के साथ यह फ़ोन पानी और धूल से सुरक्षित है। साथ ही, Schott Xensation Core ग्लास इसे गिरने से बचाता है।
स्मार्ट AI फ़ीचर्स: AI स्क्रीन ट्रांसलेशन, Google के साथ सर्कल टू सर्च और जेमिनी AI असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फ़ीचर्स रोज़मर्रा के काम को और आसान बनाते हैं।
‘मेक इन इंडिया’: अन्य vivo डिवाइसों की तरह, X200 FE भी ‘मेक इन इंडिया’ के लिए vivo की प्रतिबद्धता का पालन करता है और इसका निर्माण ग्रेटर नोएडा स्थित vivo की सुविधा में किया जाता है।

कार के डैशबोर्ड पर टेक्नो धमाका : Minda-Qualcomm लाएंगे भारत की पहली स्मार्ट कॉकपिट क्रांति

नई दिल्ली: इंडिया की ऑटो पार्ट बनाने वाली मशहूर कंपनी Minda Corporation और अमेरिका की जानी-मानी टेक कंपनी Qualcomm ने नई टेक्नोलॉजी तैयार करने की साझेदारी की है। ये दोनों कंपनियां मिलकर स्मार्ट कॉकपिट सिस्टम बनाएंगी। कार के अंदर का वह डिजिटल सिस्टम, जिसमें बड़ी टच स्क्रीन, म्यूजिक, विडियो, नेविगेशन, वॉयस से चलने वाले फीचर, स्मार्टफोन जैसे ऐप्स होंगे और आपकी कार इंटरनेट से जुड़ी रहेगी। आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा जैसे आपकी कार एक बड़ा स्मार्टफोन बन गई हो।


Minda अब Qualcomm की Snapdragon Cockpit Platform को अपनी कार टेक्नोलॉजी में इस्तेमाल कर रही है। अब कारों का पूरा डिजिटल सिस्टम और भी स्मार्ट, तेज़ और यूज़र-फ्रेंडली बन जाएगा। इस नई टेक्नोलॉजी से एक से ज्यादा स्क्रीन का सपोर्ट मिलेगा। आपकी कार में एक ही नहीं, कई स्क्रीन होंगी। ड्राइवर के लिए अलग, पैसेंजर के लिए अलग, और सबका कंट्रोल आसान। इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आपकी आदतें समझेगा। जैसे अगर आप रोज़ एक ही म्यूजिक सुनते हैं या एक ही रास्ते पर जाते हैं, तो ये सिस्टम पहले से सजेशन देगा। इसमें किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी। सबकुछ एकदम मोबाइल की तरह स्मूद चलेगा। Android और QNX आधारित सॉफ्टवेयर से आपकी कार अब Android की तरह ओएस पर चलेगी – जिससे उसमें मोबाइल जैसे ऐप्स, फीचर्स और UI आएंगे।

QNX एक प्रोफेशनल ग्रेड सिस्टम है जो सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है — कार कंपनियां इसी पर भरोसा करती हैं।कार इंटरनेट से जुड़ी रहेगी जिससे रियल टाइम अपडेट्स, नेविगेशन डेटा, ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट क्लाउड से सिंक किया म्यूजिक, कॉन्टैक्ट्स वगैरह अब कारें सिर्फ मशीन नहीं रहेंगी। जैसे मोबाइल हार्डवेयर+सॉफ्टवेयर से चलता है, वैसे ही अब कार भी सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होगी। जरूरत पड़े तो सॉफ्टवेयर से नई सुविधा जोड़ लो। अपडेट से नया एक्सपीरियंस मिल जाए हार्डवेयर वही रहेगा, पर फीलिंग हर अपडेट के बाद नई होगी। Minda Corporation के CTO सुरेश डी. ने कहा कि Qualcomm के साथ मिलकर हम इंडिया के लिए एक नया स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली कॉकपिट बना रहे हैं।

2025 में हर 3 में से 1 SUV ओनली Creta: 10 साल में बिकीं 12 लाख कारें

नई दिल्ली: एक दशक पहले जुलाई 2015 में जब Hyundai ने पहली बार Creta को इंडिया में लॉन्च किया तब इसे बस एक नई SUV के तौर पर देखा गया था लेकिन आज 10 साल बाद Creta सिर्फ एक कार नहीं, इंडिया की सड़कों की धड़कन बन चुकी है। Hyundai ने 2015 से अब तक, केवल 10 साल में इंडिया में 12 लाख से ज्यादा Creta गाड़ियां बेची हैं। 2024 में दोगुनी रफ्तार से दौड़ रही Hyundai Creta ने सिर्फ एक साल में करीब 1.87 लाख एसयूवी की बिक्री की है।


Hyundai Creta अब महज़ एक गाड़ी नहीं, बाकी SUV कंपनियों के लिए एक मिसाल बन चुकी है। Creta अब पैमाना बन चुकी है – जिससे दूसरी गाड़ियों की तुलना की जाती है। 2015 में जब Hyundai Creta लॉन्च हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि ये SUV एक दिन इंडिया की सड़कों की ‘ड्रीम कार’ बन जाएगी। 2016 में Creta ने सालभर में 92,926 यूनिट्स बेची थीं। देखते-देखते गाड़ी ने ऐसा एक्सिलेरेटर दबाया कि 2024 में ये आंकड़ा सीधे 1,86,919 यूनिट्स तक पहुंच गया। 2025 की पहली छमाही में Creta ने तीन बार पूरे ऑटोमोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का ताज पहना। जब Creta आई थी, तब मिड-साइज SUV सेगमेंट में बस दो खिलाड़ी थे। 2025 तक इस सेगमेंट में 12 से ज्यादा दमदार मॉडल्स हैं। 2025 में सबने कोशिश की, पर कोई Creta को पछाड़ नहीं पाया।


Hyundai के मुताबिक, 2025 में Creta के पास मिड-साइज SUV मार्केट का 31% से ज्यादा हिस्सा है। हर तीन में से एक गाड़ी SUV, Creta है! अब Creta सिर्फ अपग्रेड करने वालों की गाड़ी नहीं, बल्कि उनका पहली बार कार खरीदने वालों का सपना बन चुकी है । 2025 की शुरुआत में Creta की करीब 70% बिक्री सनरूफ वेरिएंट्स की रही। Creta में स्टाइल, स्पेस फीचर्स की भरमार के साथ Hyundai की भरोसेमंद सर्विस भी है। बदलते ट्रेंड्स में जिसने रफ्तार नहीं खोई… वो Creta है!”

EV में Maruti का मास्टर स्ट्रोक, 03 सितंबर को E-Vitara की होगी ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: इंडियन इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पहली ईवी लाने की तैयारी कर रही देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) 03 सितंबर 2025 को E-Vitara लॉन्च कर सकती है। MSIL ने नई SUV से पूरी इलेक्ट्रिक क्रांति की शुरुआत की है। इसमें स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी, तीनों का संगम मिलेगा। e-Vitara के पहले वेरिएंट में 49 kWh बैटरी दी गई है। 142 bhp की पावर, 193 Nm के टॉर्क और 344 km की रेंज के साथ e-Vitara का 49 kWh वर्जन ऑफिस जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने, शाम को जिम या मार्केट तक निकलने के लिए एकदम परफेक्ट है।

MSIL की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara के 61 kWh बैटरी वर्जन में 171 bhp और 426 km की लंबी रेंज मिलती है। अगर थोड़ा और थ्रिल चाहिए तो 181 bhp की पावर, 307 Nm का टॉर्क और 395 km की रेंज के साथ AWD वर्जन लीजिए। इसमें पावर के साथ कंट्रोल एडवेंचर का फुल मजा मिलता है। e-Vitara का डिजाइन पहली नज़र में दिल जीत लेता है और केबिन में बैठते ही सुकून का अहसास होता है। हेडलाइट्स में स्टाइलिश LED प्रोजेक्टर,
और Y-शेप में DRLs मिलती है। एसयूवी के पीछे तीन टुकड़ों में LED टेललाइट्स लगी है। इसके बीच में ग्लॉसी ब्लैक स्ट्रिप और स्पोर्टी बंपर है।

केबिन का डोर खोलते ही सबसे पहले 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आंखों में चमक लाता है। 10.1 इंच के बड़े टचस्क्रीन से म्यूजिक, मैप, फोन सब कुछ बिना वायर के काम करता है। एसयूवी के आगे ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर है। अगर पीछे से कोई हाई बीम मार रहा हो, तो वो रोशनी अब आपकी आंखों को परेशान नहीं करेगी। मोबाइल बार-बार चार्जिंग केबल में लगाने का झंझट भी खत्म। वायरलेस चार्जिंग पैड पर बस फोन रखिए। यह खुद ही चार्ज होना शुरू हो जाएगा। ड्राइवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं। e-Vitara सिर्फ एक इलेक्ट्रिक SUV नहीं, ये मारुति का वो मास्टरस्ट्रोक है जो EV मार्केट को नए सांचे में ढालेगा।
3 सितंबर को मारुति नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है।

अब ASUS ExpertBook लैपटॉप बनेगा प्रोफेशनल लाइफ की बुलेटप्रूफ जैकेट

नई दिल्ली: अगर आप एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो तेज़ हो, मज़बूत हो, AI से लैस हो और सिक्योर भीतो अब टेंशन खत्म। ASUS ने भारत में अपनी नई ExpertBook B सीरीज लॉन्च कर दी है। काम का दबाव चाहे जितना हो, अब लैपटॉप टेंशन की वजह नहीं बनेगा। ASUS की नई सीरीज बिज़नेस वर्ल्ड के हर डिमांड पर खरी उतरती है।”

ये Trusted Platform Module (TPM 2.0) हार्डवेयर सिक्युरिटी से लैस है। यह एक खास सिक्योरिटी चिप होती है जो लैपटॉप के मदरबोर्ड में लगी होती है। TPM 2.0 का काम आपकी संवेदनशील जानकारी जैसे पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, एन्क्रिप्शन कीज़ आदि को हार्डवेयर लेवल पर सुरक्षित रखना। इससे डेटा चोरी या हैक होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

इसमें Self-Healing BIOS का सिस्टम लैपटॉप को ऑन करते ही सबसे पहले एक्टिव होता है। अगर BIOS में कोई गड़बड़ी या वायरस अटैक हो जाए, तो ये सिस्टम खुद-ब-खुद अपने आप को ठीक कर सकता है। इसके साथ 65W USB-C चार्जर मिलता है। ये USB-C पोर्ट से लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज कर सकता है। ये लैपटॉप को 1 घंटे से भी कम समय में 60% तक चार्ज कर सकता है।
ये चार्जर पावर बैंक और मोबाइल चार्जिंग में भी काम आता है।

इसमें 16:10 रेशियो वाला 2.5K IPS डिस्प्ले प्रोफेशनल प्रेज़ेंटेशन, डिजाइनिंग, मीटिंग्स और विडियो कॉल्स के लिए बेहतरीन है।
ExpertBook सीरीज ने 24 मिलिट्री ग्रेड टेस्ट पास किए हैं। ASUS ExpertBook को जबरदस्त दबाव, झटकों और गिरने की स्थिति के लिए आजमाया गया है। 24 मिलिट्री ग्रेड टेस्ट्स और 150+ इंटर्नल चेक्स से गुजरने के बाद ये बिज़नेस का असली वॉरियर बना है!” ASUS का AI ExpertMeet Tool टूल वीडियो मीटिंग्स को और बेहतर बनाता है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन, ऑटोमेटिक मीटिंग नोट्स Qj आवाज़ को क्लियर करने वाला AI नॉइज़-कैंसलेशन भी है।

ASUS ExpertBook B Series सिर्फ एक लैपटॉप नहीं है। यह एक स्मार्ट, सिक्योर और स्ट्रॉन्ग बिज़नेस पार्टनर है, जो हर कदम पर आपके साथ चलता है। ExpertBook B Series की 80 से ज्यादा देशों में ग्लोबल वॉरंटी के साथ बिक्री हो रही है। ये सिर्फ एक लैपटॉप नहीं. भरोसेमंद, तेज़, सुरक्षित और टिकाऊ बिज़नेस सॉल्यूशन है।

25 साल पूरे होने का जश्न: Honda ने लॉन्च की नई CB125 Hornet और Shine 100 DX

नई दिल्ली: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में अपनी यात्रा का एक बड़ा मील का पत्थर छूते हुए Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने इंडिया में अपने परिचालन के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। इस ख़ास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए कंपनी ने दो नई मोटरसाइकिलों CB125 Hornet और Shine 100 DX का अनावरण किया है। ये दोनों ही बाइक्स 01 अगस्त 2025 से बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी।

HMSI का यह कदम भारतीय ग्राहकों को आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये लॉन्च न सिर्फ कंपनी के 25 सालों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाते हैं बल्कि Honda की वैश्विक 500 मिलियन और HMSI की 70 मिलियन उत्पादन की उपलब्धि को भी दर्शाते हैं।

“नवाचार और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता”

HMSI के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा, “आज इंडिया में HMSI की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाते हुए, मुझे न केवल एक, बल्कि दो नई मोटरसाइकिलों का अनावरण करते हुए बहुत गर्व हो रहा है जो नवाचार और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के प्रति होंडा की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती हैं। CB125 Hornet और Shine 100 DX की शुरुआत इंडियन मार्केट के लिए उच्च तकनीक वाले मोबिलिटी समाधान लाने के हमारे वादे की पुष्टि करती है।”

HMSI के बिक्री एवं विपणन निदेशक योगेश माथुर ने कहा, “CB125 Hornet अपनी उन्नत स्टाइलिंग और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ 125cc प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है। वहीं, नई Shine 100 DX उन्नत फीचर्स के साथ बेहतर स्टाइल का मिश्रण है, जो ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है – ‘सॉलिड है’।”

Honda CB125 Hornet: अर्बन राइडर्स के लिए स्मार्ट और स्टाइलिश बाइक

यह आज के शहरी युवाओं के लिए डिज़ाइन की गई एक स्ट्रीट-स्टाइल बाइक है, जो परफॉर्मेंस और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है:
आक्रामक डिज़ाइन: इसमें ट्विन-LED हेडलैंप, शार्प टैंक कवर और स्टाइलिश मफलर है जो इसे एक दमदार रोड प्रजेंस देता है।
सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स: इसमें गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स (अपसाइड डाउन सस्पेंशन) और मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो बेहतर हैंडलिंग और लुक देते हैं।
स्मार्ट टेक्नोलॉजी: इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Honda RoadSync ऐप के साथ 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है। राइडर हेडसेट के जरिए नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस: 123.94cc इंजन 5.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जो इसे अपनी श्रेणी की सबसे तेज मोटरसाइकिल बनाता है।
सुरक्षा: इसमें सिंगल-चैनल ABS, पेटल डिस्क ब्रेक और चौड़े ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जो बेहतर सुरक्षा और कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं।
आकर्षक रंग: चार वाइब्रेंट कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है।

Honda Shine 100 DX: ‘दमदार’ का नया अवतार

‘शाइन’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, नई Shine 100 DX एक नए और उन्नत अवतार में आई है, जो अपने फीचर्स से भरपूर पैकेज के साथ ग्राहकों को लुभाएगी:
प्रीमियम लुक: इसमें नए डिज़ाइन का हेडलैंप, क्रोम गार्निशिंग और आकर्षक बॉडी ग्राफ़िक्स हैं जो इसे एक प्रीमियम और परिष्कृत लुक देते हैं।
डिजिटल कंसोल: इसमें एक नया LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो रियल-टाइम माइलेज, रेंज और सर्विस ड्यू इंडिकेटर जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करता है।
सुरक्षित और कुशल: इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फीचर और होंडा का eSP (Enhanced Smart Power) टेक्नोलॉजी वाला 98.98cc इंजन है जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज देता है।
आरामदायक राइड: इसमें लंबी सीट, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं जो स्मूथ और नियंत्रित सवारी सुनिश्चित करते हैं।
ब्रेकिंग: कंबाइंड ब्रेक सिस्टम (CBS) और ड्रम ब्रेक बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
रंग: चार जीवंत रंगों में उपलब्ध है।

Hero Motocorp ने लॉन्च की नई HF Deluxe Pro: ‘नए इंडियन की डीलक्स बाइक’ अब और भी स्मार्ट और स्टाइलिश

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी सबसे भरोसेमंद मोटरसाइकिलों में से एक HF Deluxe पोर्टफोलियो को और मज़बूत करते हुए फीचर्स से भरपूर नई HF Deluxe Pro लॉन्च कर दी है। यह इंडिया की लाखों सड़कों पर चलने वाली HF Deluxe का एक बोल्ड और स्टाइलिश अवतार है, जो ‘नए इंडियन की डीलक्स बाइक’ के सफ़र में एक और अध्याय जोड़ता है।

HF Deluxe Pro: बेजोड़ माइलेज, आकर्षक डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स

अपने सेगमेंट में अग्रणी फीचर्स, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन ईंधन दक्षता के साथ, नई HF Deluxe Pro एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल सेगमेंट में उत्साह बढ़ाने वाली है। यह बाइक i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), कम घर्षण वाले इंजन और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टायरों जैसी उन्नत तकनीकों से लैस है, जो इसे अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज प्रदान करती है। HF Deluxe Pro को आसान रोज़मर्रा की सवारी और बेजोड़ मूल्य के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कीमत: नई HF Deluxe Pro देश भर में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर ₹73,550/- (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध है।

“हमने इस भरोसे को और आगे बढ़ाया है!” – आशुतोष वर्मा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, हीरो मोटोकॉर्प

Hero Motocorp के इंडिया बिज़नेस यूनिट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी आशुतोष वर्मा ने इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “HF Deluxe इंडिया भर में लाखों ग्राहकों का एक विश्वसनीय पार्टनर रहा है, जो अपनी विश्वसनीयता और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। नई HF Deluxe Pro के साथ हमने इस भरोसे को और आगे बढ़ाया है, एक बोल्ड डिज़ाइन, उन्नत सुविधाएं और बेहतर ईंधन दक्षता पेश करके ये सभी नए ज़माने के इंडियन राइडर की ज़रूरतों के अनुरूप हैं। ‘नए भारतीय की डीलक्स बाइक’ का ब्रांड दर्शन रोज़मर्रा की सवारी के लिए भरोसेमंद और अत्यधिक कुशल मोबिलिटी समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है।”

नई HF Deluxe Pro में क्या है ख़ास

बोल्ड नया डिज़ाइन:
इसमें नए बॉडी ग्राफ़िक्स के साथ एक बोल्ड और डायनामिक लुक है। सेगमेंट-फर्स्ट LED हेडलैंप क्राउन के आकार के हाई-इंटेंसिटी पोजीशन लैंप के साथ, जो दृश्यता और प्रजेंस को बढ़ाता है। शार्प और एजी ग्राफ़िक्स इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं, और क्रोम एक्सेंट इसके प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं।

Horise डिजिटल कंसोल:
उन्नत डिजिटल स्पीडोमीटर आधुनिकता का टच जोड़ता है, जो स्पष्टता और सटीकता के साथ रियल-टाइम राइडिंग डेटा प्रदान करता है। लो फ्यूल इंडिकेटर (LFI) के साथ इंटीग्रेटेड, यह राइडर्स को ईंधन स्टॉप की कुशलतापूर्वक योजना बनाने में मदद करके, हर यात्रा को चिंतामुक्त बनाता है।

बेहतर सुरक्षा, बेहतर आराम:
सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए HF Deluxe Pro में ट्यूबलेस टायरों के साथ बड़े 18 इंच व्यास वाले आगे और पीछे के पहिये हैं, जो बेहतर स्थिरता और आरामदायक सवारी प्रदान करते हैं। 130 mm व्यास वाला पिछला ब्रेक ड्रम मज़बूत ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करता है। मज़बूत 2-चरणीय एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन सेटअप विभिन्न प्रकार के रास्तों पर स्थिर हैंडलिंग सुनिश्चित करता है।

बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस:
HF Deluxe Pro में एक विश्वसनीय 97.2cc इंजन है, जो 8000 RPM पर 7.9 bhp और 6000 RPM पर 8.05 Nm का दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) तकनीक, कम घर्षण वाले इंजन और कम रोलिंग रेजिस्टेंस वाले टायरों के साथ, यह बेहतर माइलेज प्रदान करता है और सुचारू त्वरण सुनिश्चित करता है।

Ather Energy का बड़ा ऐलान: Pro Pack अब AtherStack Pro के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली: Ather Energy Limited ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने अपने ‘Pro Pack’ का नाम बदलकर अब ‘AtherStack Pro’ कर दिया है। यह वो सॉफ्टवेयर बंडल है जो Ather के स्कूटर्स में परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी से जुड़े कई बेहतरीन फीचर्स को कंट्रोल करता है।

इस बदलाव का मक़सद Ather के प्रोडक्ट कम्युनिकेशन को और आसान बनाना है, जिससे सभी परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी फीचर्स को मौजूदा ‘AtherStack’ प्लेटफ़ॉर्म के तहत एक सिंगल, व्यापक नाम मिल सके। ‘AtherStack’ कंपनी का ही बनाया गया टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म है जो उनके इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सेसरीज़ और मोबाइल एप्लिकेशन को पावर देता है।

AtherStack Pro: फीचर्स, फ़ायदे और लॉन्ग-टर्म ओनरशिप

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ‘AtherStack Pro’ की कीमतों, फीचर्स या फ़ायदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही ढेर सारे इनोवेटिव फीचर्स के साथ आता है, जो राइडर के अनुभव को सुरक्षित, सुविधाजनक और कनेक्टेड बनाते हैं:
सेफ़्टी फीचर्स:
SkidControl: फिसलन भरी सड़कों पर बेहतर कंट्रोल।
FallSafe: गिरने की स्थिति में मोटर को तुरंत बंद करना।
Theft and Tow Alerts: चोरी या स्कूटर के हिलने पर अलर्ट।
Live Location Sharing: अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने की सुविधा।

सुविधाजनक टूल्स:
Magic Twist: थ्रॉटल से ही स्पीड को कंट्रोल करना।
AutoHold: ढलान पर बिना ब्रेक दबाए स्कूटर को स्थिर रखना।

कनेक्टिविटी फीचर्स:
स्कूटर के डैशबोर्ड पर Google Maps।
Ather App के ज़रिए स्कूटर तक रिमोट एक्सेस।
ब्लूटूथ के माध्यम से कॉल और म्यूजिक कंट्रोल।

WhatsApp प्रीव्यू, राइड स्टोरीज और कई राइडिंग मोड्स, ताकि आप अपने राइडिंग अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार ढाल सकें।
‘AtherStack Pro’ प्लान के साथ एक कॉम्प्लिमेंटरी पाँच साल की बैटरी वारंटी भी मिलती है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि की ओनरशिप को सपोर्ट करना है। यह सॉफ्टवेयर और प्लेटफ़ॉर्म-लेवल एन्हांसमेंट के ज़रिए लगातार एक बेहतर ओनरशिप अनुभव देने के Ather के प्रयासों का हिस्सा है।

अब आपकी UltraViolet F77 और भी स्मार्ट और पावरफुल: लॉन्च हुआ ‘BALLISTIC+’ और Gen3 पावरट्रेन फ़र्मवेयर

नई दिल्ली: क्या आपकी इलेक्ट्रिक बाइक समय के साथ और बेहतर हो सकती है? UltraViolet का जवाब है – हाँ! 10 यूरोपीय देशों में अपनी पहचान बना चुकी इस वैश्विक नवोन्मेषी कंपनी ने आज एक बड़ा ऐलान किया है कि उनकी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 अब Gen3 पावरट्रेन फ़र्मवेयर और एक नए, उन्नत ‘BALLISTIC+’ परफ़ॉर्मेंस एन्हांसमेंट के साथ और भी स्मार्ट और पावरफुल हो गई है!

‘BALLISTIC+’: एड्रेनालाईन का नया लेवल

F77 को 2024 में F77 MACH 2 के रूप में पहला बड़ा अपग्रेड मिला था, जिसमें सुरक्षा फीचर्स जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजनरेटिव ब्रेकिंग पर ज़ोर दिया गया था। अब, 80 लाख km से ज़्यादा के ऑन-रोड राइडिंग डेटा के गहन विश्लेषण के बाद, UltraViolet ने ‘Gen3 पावरट्रेन फ़र्मवेयर’ और ‘BALLISTIC+’ परफ़ॉर्मेंस एन्हांसमेंट पेश किया है। UltraViolet के सीईओ और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, “दशकों से, वाहन और गैजेट समय के साथ कमज़ोर होते रहे हैं। जहाँ कुछ लोग योजनाबद्ध अप्रचलन का अभ्यास करते हैं, वहीं हम इसके विपरीत प्रतिमान में विश्वास करते हैं जहाँ तकनीक समय के साथ विकसित और बेहतर होती जाती है।”

BALLISTIC+ एक बेहद रोमांचक राइडिंग अनुभव है, जिसे एड्रेनालाईन को जगाने और इलेक्ट्रिक परफ़ॉर्मेंस को नई परिभाषा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका मतलब है:
शुरुआती पावर में तेज़ी: अब आपकी F77 और भी तेज़, तेज़ और और भी ज़्यादा बैलिस्टिक होगी!
एड्रेनालाईन-पंपिंग राइड: यह आपको एक बेहद आकर्षक राइडिंग अनुभव देगा।

Violette A.I. का कमाल: मशीन जो आपसे सीखती है

BALLISTIC+ की नींव में Violette A.I. है – UltraViolet का कनेक्टेड इंटेलिजेंस सिस्टम, जो F77 मोटरसाइकिलों पर और उनके बाहर, दोनों जगह काम करता है। यह सिर्फ़ एक निष्क्रिय सिस्टम नहीं, बल्कि दुनिया भर से एकत्रित वास्तविक राइडिंग डेटा (जैसे राइडिंग पैटर्न, थ्रॉटल इनपुट, और विभिन्न राइड परिदृश्य) का सक्रिय रूप से विश्लेषण करता है।

UltraViolet के मुख्य तकनीकी अधिकारी और सह-संस्थापक नीरज राजमोहन ने बताया, “प्रत्येक F77 के केंद्र में हमारी वाहन नियंत्रण इकाई (VCU) है, जो वास्तविक समय में 3,000 से अधिक डेटा बिंदुओं को कैप्चर करती है। Violette A.I. इनका लगातार विश्लेषण करता है, सीखता है और प्रदर्शन को अनुकूलित करने के लिए विकसित होता है, जिससे अधिक स्मार्ट और अधिक प्रतिक्रियाशील सिस्टम अपडेट मिलते हैं।”

मौजूदा ग्राहकों के लिए बड़ी ख़बर: मुफ़्त अपग्रेड

सबसे अच्छी बात यह है कि सभी मौजूदा F77 ग्राहकों को अपनी मशीनों के और बेहतर होने से लाभ होगा! इसका मतलब है कि सभी F77 मोटरसाइकिल मालिक अब बिना किसी अतिरिक्त लागत के Gen3 पावरट्रेन फ़र्मवेयर का लाभ उठा सकते हैं। BALLISTIC+ बैकवर्ड कम्पैटिबल है, यानी, आपने UltraViolet इकोसिस्टम में कभी भी एंट्री ली हो, आपको सर्वोत्तम प्रदर्शन का आनंद मिलेगा।
UltraViolet का मिशन भविष्योन्मुखी डिज़ाइन, उच्च प्रदर्शन और उन्नत तकनीकों की सीमाओं को निरंतर आगे बढ़ाना रहा है। इस नए अपडेट के साथ, वे फिर से इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में एक मिसाल कायम कर रहे हैं।

पटना में लग्ज़री का नया पता: Mercedes-Benz ने खोला बिहार का पहला 3S शोरूम Landmark Cars

पटना: अब तक जो लग्ज़री सिर्फ़ महानगरों का सपना थी, वो अब पटना की सड़कों पर हकीकत बनने जा रही है। Mercedes-Benz, जो दुनिया भर में शान, ताक़त और परफेक्शन का प्रतीक है, उसने बिहार की राजधानी पटना में अपने पहले आलीशान 3S शोरूम (Sales, Service, Spares) Landmark Cars की धमाकेदार शुरुआत कर दी है।

लग्ज़री का ग्रैंड एंट्री: हर कोने में शाही एहसास

मुंबई और गुजरात में शानदार प्रदर्शन के बाद, Landmark Cars ने पटना में यह भव्य शोरूम खोला है। यह 16,500 वर्गफुट में फैला एक आलीशान सेंटर है, जहाँ आप Mercedes-Benz की पूरी लाइनअप देख सकते हैं – चाहे वो एक्सक्लूसिव Mercedes-Maybach हो, आइकॉनिक S-Class हो या फिर पावरफुल AMG

इस शोरूम में सिर्फ़ कारें नहीं बिकेंगी, बल्कि आपको शाही एहसास मिलेगा:
अल्ट्रा-लग्ज़री लाउंज: जहाँ आप कॉफी की चुस्कियों के साथ अपनी पसंदीदा Maybach चुन सकते हैं।
प्राइवेट कंसल्टिंग रूम्स: पर्सनल और एक्सक्लूसिव सलाह के लिए।
इंटरेक्टिव डिजिटल स्क्रीन: कारों को करीब से जानने के लिए।
शानदार व्हीकल हैंडओवर बे: जहाँ आपकी नई कार की डिलीवरी भी एक इवेंट लगेगी।

टेक्नोलॉजी और सुविधा का संगम

यह नया सेंटर सिर्फ़ टॉप-क्लास टेक्नीशियंस से ही लैस नहीं होगा, बल्कि इसमें डिजिटल कंसल्टिंग और तेज़ डिलीवरी प्रोसेस जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, यहाँ एक 60kW DC फ़ास्ट चार्जर भी लगाया गया है, जो पटना के सभी EV यूज़र्स के लिए खुला रहेगा! यह पर्यावरण के प्रति Mercedes-Benz की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

देशभर में विस्तार: लग्ज़री अब हर शहर में

Mercedes-Benz अब इंडिया के 50 शहरों में 125 से ज़्यादा लग्ज़री टचपॉइंट्स के साथ मौजूद है। पटना के बाद, कंपनी कानपुर, वाराणसी और उदयपुर जैसे शहरों में भी नए शोरूम खोलने की तैयारी में है। हाल ही में आगरा और जम्मू में भी शोरूम लॉन्च किए गए हैं, जो दर्शाता है कि भारत में लग्ज़री कारों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।