अब लैपटॉप बनेगा स्टूडियो : आइडिया आपका, फोटो AI की


नई दिल्ली: AMD और Stability AI ने मिलकर दुनिया का पहला BF16 आधारित Stable Diffusion 3.0 Medium मॉडल बनाया है, जो Amuse 3.1 में उपलब्ध है। यह आपके लिए खासतौर पर AMD Ryzen AI लैपटॉप के लिए बनाया गया मॉडल है।

अब इसके लिए ना आपको भारी-भरकम GPU चाहिए, ना इंटरनेट, ना क्लाउड सर्वर। आपको एक Ryzen AI लैपटॉप चाहिए। इसके बाद आप खुद क्रिएटिव स्टूडियो के मालिक। ये नया मॉडल BF16 (Block FP16) टेक्नोलॉजी पर चलता है, जो काफी कम मेमोरी में शानदार इमेज क्वालिटी देता है। जहां पहले Stable Diffusion को 32GB से ऊपर RAM चाहिए थी, अब ये सिर्फ 9GB मेमोरी में चलेगा। 24GB RAM वाले लैपटॉप्स पर भी आराम से चलेगा। अब बात सिर्फ इमेज जनरेशन की नहीं है। ये दो स्टेज में काम करता है। पहले 2MP की इमेज बनती है, फिर XDNA 2 NPU उसे 4MP तक AI से अपस्केल करता। हर फोटो प्रिंट-क्वालिटी वाली बन सकती है।

AMD और Stability AI ने मिलकर पेश किया है दुनिया का पहला BF16 बेस्ड Stable Diffusion 3.0 Medium मॉडल, जो अब Amuse 3.1 में आपकी क्रिएटिविटी को उड़ान देने के लिए। यह सिर्फ इमेज बनाना ही नहीं, यहां लेवल-अप भी करता है। फोटो इतनी शार्प होती है कि सीधा पोस्टर छपवाओ या फ्रेम करवा सकते हैं। आप स्टॉक फोटो बना सकते हैं। ऐड डिजाइन कर सकते हैं। ब्रैंडिंग विजुअल्स विजुअल्स सेट कर सकते हैं। यह आप अपने लैपटॉप पर बिना इंटरनेट, बिना सब्सक्रिप्शन, बिना वेटिंग के कर सकते हैं। बस Amuse 3.1 खोलिए। स्लाइडर HQ तक घुमा दीजिए और “XDNA 2 Offload” ऑन कीजिए। फिर देखिए। AI आपके इशारों पर नाचेगा, और हर आइडिया को बेजोड़ क्वालिटी में तस्वीर बना देगा!

भविष्य की स्किल्स अब सोनीपत में: Maruti Suzuki ने चौथे JIM में शुरू किए एडमिशन

नई दिल्ली: अगर आप ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने हरियाणा के सोनीपत स्थित मास्टर अतुल सरकारी आईटीआई में अपने नए India Institute for Manufacturing (JIM) में पहले बैच के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं। यह MSIL का इंडिया में चौथा JIM है, जो मेहसाणा, ऊंचा माजरा और गांधीनगर के बाद आया है। हरियाणा में यह कंपनी का दूसरा JIM है, जो राज्य में कौशल विकास के प्रति Maruti की मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

क्या है JIM सोनीपत में ख़ास

बड़ा बैच साइज़: JIM सोनीपत के पहले बैच में चार ट्रेडों (मैकेनिक मोटर व्हीकल (MMV), मशीनिस्ट, वेल्डर और फिटर) में 100 से ज़्यादा छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
सत्र की शुरुआत: पहला सत्र सितंबर 2025 से शुरू होगा।
भारी निवेश: Maruti ने JIM सोनीपत की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया है।
डुअल ट्रेनिंग सिस्टम: यह नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से मान्यता प्राप्त है और जापान के मिनिस्ट्री ऑफ इकोनॉमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री (METI) द्वारा भी स्वीकृत है। यहाँ सैद्धांतिक शिक्षा को प्रैक्टिकल वर्कप्लेस ट्रेनिंग (On-the-Job Training) के साथ जोड़ा जाएगा।
जापानी तौर-तरीके: छात्रों को सुरक्षा, गुणवत्ता, अनुशासन, काइज़न (निरंतर सुधार) और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े जापान के बेहतरीन तौर-तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह उन्हें न केवल बेहतर रोज़गार दिलाएगा बल्कि काम करने के प्रगतिशील तरीके भी सिखाएगा।

सरकारी समर्थन और MSIL की प्रतिबद्धता

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), खेल (स्वतंत्र प्रभार) और विधि एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “MSIL की हरियाणा में कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। युवाओं को प्रशिक्षित करके और उन्हें उद्योग-संबंधित कौशल से लैस करके, कंपनी उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है और हरियाणा के विकास एवं आर्थिक वृद्धि में योगदान दे रही है। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के ‘कौशल भारत मिशन’ के अनुरूप है।”

MSIL के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कॉर्पोरेट अफेयर्स राहुल भारती ने कहा, “हम भारत सरकार के ‘कौशल भारत मिशन’ का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हरियाणा में अपना दूसरा JIM स्थापित करने का अवसर देने के लिए हम हरियाणा सरकार के आभारी हैं। हमें विश्वास है कि दोनों JIM छात्रों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अवसरों के लिए तैयार करेंगे और हरियाणा की प्रगति में योगदान देंगे।”

JIM सोनीपत की स्थापना के लिए हुए समझौता ज्ञापन के तहत हरियाणा सरकार ने ज़मीन और बिल्डिंग उपलब्ध कराई है जबकि MSIL ने सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया है, उपकरण दिए हैं, रियल-लाइफ सिमुलेशन के लिए एक असेंबली लाइन स्थापित की है, ट्रेनिंग मॉड्यूल डिज़ाइन किए हैं और पूरे ऑपरेशन का मैनेजमेंट भी करेगी।

AI गेमिंग का नया युग : Acer ने लॉन्च किए Predator Helios Neo AI लैपटॉप

नई दिल्ली: गेमिंग की दुनिया में अब AI का राज होगा! दुनिया के अग्रणी टेक्नोलॉजी ब्रांड Acer ने आज भारत में अपने प्रसिद्ध प्रीडेटर गेमिंग पोर्टफोलियो में दो नए ज़बरदस्त लैपटॉप Predator Helios Neo 16 AI और Predator Helios Neo 16S AI लॉन्च किए हैं। ये लैपटॉप गेमर्स, क्रिएटर्स और ऐसे प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो AI-पावर्ड फीचर्स के साथ हाई-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

ये मशीनें शक्तिशाली इंटरनल, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ एक नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग अनुभव प्रदान करती हैं, जहाँ Helios Neo 16 AI एक पारंपरिक चेसिस में डेस्कटॉप-क्लास परफॉर्मेंस देता है, वहीं Helios Neo 16S AI मात्र 18.9 मिमी से कम मोटाई के साथ पोर्टेबल गेमिंग को एक नई परिभाषा देता है – यह अब तक का सबसे पतला प्रीडेटर लैपटॉप है!

AI-पावर्ड परफॉर्मेंस: गेमिंग और क्रिएटिविटी की नई ऊंचाई

दोनों ही मॉडल Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 5070 Ti लैपटॉप GPU से लैस हैं, जो अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और बुद्धिमत्तापूर्ण प्रतिक्रिया प्रदान करते हैं।
AI-अनुकूलित कंप्यूटिंग: इंटीग्रेटेड NPU (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) के ज़रिए, आप बैकग्राउंड ब्लर, ऑडियो एन्हांसमेंट और इमेज जनरेशन जैसे AI-पावर्ड कार्यों को बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। मल्टीटास्किंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग अब पहले से कहीं ज़्यादा स्मूथ होंगे।
अल्ट्रा-स्मूथ गेमप्ले: ये लैपटॉप NVIDIA DLSS 4, चौथी पीढ़ी के रे ट्रेसिंग और Reflex 2 को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे शार्प विज़ुअल और अल्ट्रा-स्मूथ, रिस्पॉन्सिव गेमप्ले सुनिश्चित होता है।

डिस्प्ले और स्टोरेज: हर डिटेल दिखेगी क्रिस्टल क्लियर

Helios Neo 16 AI: इसमें एक शानदार 16-इंच WQXGA IPS डिस्प्ले है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम, 500 निट्स ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट मिलता है। गेमिंग का असली मज़ा अब इस स्क्रीन पर!
Helios Neo 16S AI: इसमें WQXGA OLED डिस्प्ले है, जो 90% से ज़्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाले हल्के चेसिस में असली काले रंग, बेहतर कंट्रास्ट और जीवंत दृश्य प्रदान करता है।
स्टोरेज और RAM: दोनों मॉडल 64 GB तक DDR5 RAM और 2TB PCIe Gen4 SSD को सपोर्ट करते हैं। यानी, आपके सभी गेम, प्रोजेक्ट और फाइल्स के लिए तेज़ और पर्याप्त स्टोरेज।

कूलिंग और पर्सनलाइज़ेशन: ठंडा दिमाग, गर्म गेमप्ले

Acer का उन्नत कूलिंग सिस्टम, जिसमें 5वीं पीढ़ी का AeroBlade 3D फ़ैन, लिक्विड मेटल थर्मल ग्रीस और वेक्टर हीट पाइप शामिल हैं, यह सुनिश्चित करता है कि लैपटॉप दबाव में भी ठंडा रहे। आप अपने सेटअप को डायनामिक 4-ज़ोन RGB कीबोर्ड लाइटिंग और कस्टमाइज़ करने योग्य RGB कवर लोगो इल्यूमिनेशन के साथ पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। PredatorSense यूटिलिटी हब से आप सिस्टम हेल्थ, AI सुविधाओं और ओवरक्लॉकिंग टूल्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें सुविधा के लिए एक समर्पित Copilot कुंजी भी है।

“हम गेमिंग और AI कंप्यूटिंग के संगम का एक विज़न पेश कर रहे हैं।” – सुधीर गोयल, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, Acer इंडिया

Acer India के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, सुधीर गोयल ने लॉन्च पर कहा, “Predator Helios Neo 16 AI और Predator Helios Neo 16S AI के साथ हम मोबाइल और शक्तिशाली होने के अर्थ को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। यह सिर्फ़ परफॉर्मेंस से कहीं बढ़कर है। यह गेमिंग और एआई कंप्यूटिंग के संगम का एक विज़न है। हम इमर्सिव, उच्च-प्रदर्शन वाली मशीनें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो यूज़र्स को बिना किसी सीमा के काम करने, निर्माण करने और गेम खेलने में सक्षम बनाती हैं।”

कनेक्टिविटी: सब कुछ कनेक्टेड, सब कुछ तेज़

Thunderbolt 4, HDMI 2.1, Killer DoubleShot Pro (वाई-फ़ाई 6E + ईथरनेट), और USB Type-C सहित मज़बूत कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ, आप सहज परिधीय एकीकरण और अल्ट्रा-फ़ास्ट नेटवर्किंग की उम्मीद कर सकते हैं।
चाहे आप Helios Neo 16 AI की असली ताकत चुनें या Helios Neo 16S AI की अल्ट्रा-पोर्टेबल चमक, Acer के नए गेमिंग लैपटॉप AI परफॉर्मेंस, विज़ुअल इमर्सिवनेस और स्लीक डिज़ाइन का एक बेजोड़ संगम प्रदान करते हैं।

कीमत और उपलब्धता:

Predator Helios Neo 16 AI: शुरुआती कीमत ₹2,29,999
Predator Helios Neo 16S AI: शुरुआती कीमत ₹1,54,999
ये लैपटॉप Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer ई-स्टोर, Amazon, Croma, Flipkart, Reliance और Vijay Sales पर उपलब्ध होंगे।

ASUS Vivobook 14 लॉन्च : AI पावर और 29 घंटे की दमदार बैटरी संग पर्सनल असिस्टेंट बनेगा लैपटॉप

नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में अपना नया Vivobook 14 (X1407QA) लॉन्च कर दिया है। Qualcomm का नया Snapdragon X प्रोसेसर और 45 TOPS NPU की वजह से लैपटॉप में इतनी ज़बरदस्त AI पावर है कि आप जो काम पहले खुद सोचकर करते थे। अब लैपटॉप खुद समझकर और तेजी से कर सकता है।

इसकी कीमत 65,990 रुपये रखी गई है। यह Flipkart पर मिल रहा है। इस कीमत पर लैपटॉप उन लोगों के लिए एक बेहतरीन एंट्री डिवाइस है जो पहली बार AI लैपटॉप लेना चाहते हैं। इसमें स्मार्ट परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और प्रीमियम लुक तीनों एकसाथ मिलते हैं।AI फीचर्स, मल्टीटास्किंग और बैटरी बैकअप में ये लैपटॉप गेम चेंजर बन सकता है। Vivobook 14 सिर्फ बाहर से ही स्टाइलिश नहीं, अंदर से भी जबर्दस्त है। इसमें 8 कोर की ताकरत के साथ नया Qualcomm Snapdragon X (X1 26100) प्रोफेसर है।

Qualcomm Adreno iGPU से ग्राफिक्स में स्मूदनेस का भरोसा रहता है Qualcomm Hexagon NPU — 45 TOPS की AI कैपेसिटी मिलती है। इसमें 16GB LPDDR5X (8448 MHz) की रैम मिलती है। इससे सुपरफास्ट स्पीड और बिना रुकावट मल्टीटास्किंग होती है। इसमें 512GB PCIe 4.0 SSD है। यहां स्पेस भी भरपूर और स्पीड भी रॉकेट जैसी। समें FHD IR कैमरा + Privacy Shutter + Windows Hello है। विडियो कॉल से लेकर सिक्योर लॉगिन तक सबकुछ होगा। Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर से साउंड शानदार है। इसका वजन सिर्फ 1.49 किलो है। कहीं भी ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट है।

ASUS का ये नया Vivobook अब Windows 11 Copilot के साथ आता है। इसमें dedicated Copilot key भी है। एक क्लिक पर आपका AI असिस्टेंट एक्टिव हो जाएगा। चाहे आपको इमेज जेनरेट करनी हो या ईमेल लिखनी हो — सबकुछ AI कर देगा। 180° हिंग डिज़ाइन से इसमें हर एंगल पर काम करने की आज़ादी मिलेगी।

iPhone 17 का धमाका लीक: सुपर स्लिम ‘Air’ मॉडल और गजब का डिजाइन उड़ाएगा होश

नई दिल्ली: टेक की दुनिया में तूफान मचने वाला है! Apple का iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक हो गई है और इस बार का धमाल पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। सितंबर 2025 में होने वाला Apple का मेगा इवेंट आपके दिल और दिमाग को हिला देगा क्योंकि iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के साथ-साथ एक बिलकुल नया iPhone 17 Air मॉडल आने वाला है, जो है अब तक का सबसे पतला iPhone!

लॉन्च और बिक्री: कब और कैसे

Apple अपने ट्रेडिशनल स्टाइल में सितंबर के दूसरे हफ्ते में धमाल मचाएगा। लीक की मानें तो 9 या 10 सितंबर, 2025 को लॉन्च इवेंट होगा। इसके बाद 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू, और 19 सितंबर से स्टोर्स में iPhone 17 सीरीज आपके हाथों में होगी।

iPhone 17 Air: पतला, हल्का

इस बार की सबसे बड़ी खबर है iPhone 17 Air, जो होगा Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone! ऐसा लगेगा जैसे आप हवा में स्मार्टफोन थामे हों। लीक के मुताबिक, iPhone 17 और Air मॉडल में A19 चिपसेट होगा, जो स्पीड का बाप है। वहीं, Pro और Pro Max मॉडल्स में A19 Pro चिपसेट आएगा, जो परफॉर्मेंस को ले जाएगा अगले लेवल पर। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, ये फोन सबको मात देगा!

डिजाइन और फीचर्स: होगा गदर

iPhone 17 सीरीज में वो सब कुछ है, जो एक टेक लवर का दिल धड़काने के लिए काफी है:
नया लुक, नया अंदाज: पूरी सीरीज में फ्रेश डिजाइन, जिसमें Pro मॉडल्स का कैमरा लेआउट होगा बिलकुल हटके।
स्मूथनेस का जादू: पहली बार iPhone 17 और Air मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बनाएगा बटर की तरह स्मूथ।
कैमरा का किंग: 24MP फ्रंट कैमरा के साथ सेल्फी गेम होगा टॉप-क्लास, और Pro मॉडल्स में 48MP के तीन रियर कैमरे जो फोटोग्राफी को बनाएंगे प्रो-लेवल।
मटेरियल में ट्विस्ट: लागत कम करने के लिए Pro मॉडल्स में टाइटेनियम की जगह एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है, जो देगा प्रीमियम फील कम दाम में।

कीमत: जेब ढीली करने का टाइम!

भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत होगी ₹79,900, लेकिन Pro मॉडल्स की कीमतें सुनकर पसीना छूट सकता है:
iPhone 17 Air: लगभग ₹90,000 – स्लिम डिजाइन का ये जलवा जेब पर भारी पड़ेगा।
iPhone 17 Pro: कीमत छू सकती है ₹1,45,000 तक।
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट की वजह से इस बार कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन Apple के दीवानों के लिए ये कीमत भी कम है, क्योंकि फीचर्स हैं बिलकुल बिंदास।

टेक लवर्स के लिए फाइनल कॉल

iPhone 17 सीरीज को लेकर ये सारी बातें अभी लीक और अफवाहों का हिस्सा हैं, लेकिन एक बात पक्की है – Apple इस बार कुछ ऐसा ला रहा है, जो टेक की दुनिया में भूचाल ला देगा। सितंबर में होने वाला Apple लॉन्च इवेंट वो मंच होगा, जहां सारी सच्चाई सामने आएगी। तब तक अपने बजट को सेट करें और इस धमाकेदार लॉन्च के लिए तैयार रहें।

अब स्मार्टफोन की बात पुरानी, नए दौर में आंखों पर AI चश्मे लिखेंगे नई कहानी

नई दिल्ली: कभी जेब में रखा स्मार्टफोन दुनिया का रिमोट कंट्रोल बना था। अब टेक्नोलॉजी सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन में बंद नहीं रहेगी। जो कुछ आप अपनी आंखों से देख रहे हैं वो सब “स्क्रीन” बन जाएगा। अब आपको केवल AI से लैस स्मार्ट ग्लासेज चाहिए और पूरी दुनिया आपकी कमांड पर होगी। इस क्रांति का आगाज दिल्ली में Qualcomm XR Day के मंच से हो चुका है।

Qualcomm Technologies ने Snapdragon for India – XR Day इवेंट में आने वाले कल की जो झलक दिखाई है, वह “फिक्शन” नहीं बल्कि “इंडियन इनोवेशन” है। अब स्मार्ट ग्लासेज इतने एडवांस हो रहे हैं कि उन्हें चलाने के लिए आपको न तो फोन निकालना पड़ेगा, न ही स्क्रीन पर टैप करना होगा। बस आपकी नज़र, आवाज़ और इरादा ही काफी होगा। ये ग्लासेस आपकी नज़र की दिशा समझेंगे। आपकी आवाज़ सुनकर रिएक्ट करेंगे।

Snapdragon XR Day में दिखाया गया कि आने वाले कल में गेम सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, चारों तरफ 360° में चलेगा। पढ़ाई सिर्फ किताबों से नहीं, 3D रियलिटी में होगी। आपको मोबाइल ऐप में 2D विडियो देखकर एक्सरसाइज़ नहीं करनी पड़ेगी। AI टेक्नोलॉजी और XR (Extended Reality) की मदद से, एक वर्चुअल फिटनेस ट्रेनर बिल्कुल आपके सामने 3D रूप में खड़ा दिखाई देगा — जैसे कोई इंसान आपके साथ वर्कआउट कर रहा हो।

इंडिया की चश्मा बनाने वाली कंपनी Lenskart दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी Snapdragon AI से लैस ऐसे स्मार्ट ग्लास बना रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश होंगे और इन्हें इस्तेमाल करने के लिए फोन उठाने की जरूरत नहीं होगी। यह आपकी आंखों से दुनिया को स्कैन करेंगे। आपकी आवाज़ सुनेंगे और आपके साथ इंटरएक्ट भी करेंगे। अब इंडिया के लिए इंडिया में बना चश्मा आपका पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट बनेगा । यह सिर्फ अमीरों के लिए नहीं होगा। टीचर, किसान और स्टूडेंट, हर कोई इसे इस्तेमाल कर सकेगा। दूरदराज के गांवों में पढ़ाई 3D में कराई जा सकेगी।

ZELIO Gracy+ ई-स्कूटर लॉन्च : बजट में कमाल , रेंज में बवाल

नई दिल्ली: ZELIO E Mobility ने 2025 का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक Gracy+ स्कूटर अब नए अवतार में लॉन्च किया है। नए डिजाइन, तगड़ी रेंज, स्मार्ट फीचर्स के साथ इसे 58,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Gracy+ स्कूटर ऐसा पैकेज है, जिसमें बैटरी वैरायटी से लेकर ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन से लेकर डिजिटल दिमाग सब कुछ है। यह दाम फिट, फीचर्स से हिट और देखने में एकदम सुपरक्लास है।

ZELIO के Gracy+ स्कूटर में लिथियम-आयन वाले दो पावरपैक ऑप्शन हैं। चाहे कम रेंज चाहिए, ज्यादा चाहिए, फास्ट चार्जिंग चाहिए या बजट-फ्रेंडली ऑप्शन ZELIO Gracy+ हर टाइप की डिमांड के लिए अलग बैटरी वैरिएंट में उपलब्ध है। 60V/30AH का पावर पैक 110 किलोमीटर की रेंज देती है। इसका दाम 65,000 रुपये है। 74V/32AH का पावर पैक 130 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी कीमत 69,500 रुपये रखी गई है।

यह स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्मार्ट स्पीड से सिर्फ 1.8 यूनिट बिजली में फुल चार्ज हो जाता है। ये अब 185mm ऊंचा है। Gracy+ कोई हल्का-फुल्का मोहल्ला स्कूटर नहीं है, ये शहरी ट्रैफिक को दिमाग और दम दोनों से हैंडल करता है। 25km/h की स्मार्ट रफ्तार और 185mm का ग्राउंड क्लीयरेंस से बड़े से बड़े स्पीड ब्रेकर या गड्ढे सबको रौंदकर ये झटका दिए बिना निकलता है। ट्रैफिक में भी स्कूटर पर आप ब्रेक लगाएंगे तो यह स्टाइल के साथ रुकेगा। मोड़ आए, पानी हो या धूल – इस स्कूटर के टायर ऐसे चिपकते हैं लगता है सड़कों को पहले ही स्कैन कर लिया हो। यह स्कूटर नहीं, टेक्नोलॉजी की पूरी वेब सीरीज़ है। इसके हर फीचर में स्टाइल, सेफ्टी और स्वैग की मिक्चर है।

ZELIO के स्कूटर पर 2 साल Li-ion बैटरी पर 3 साल और Gel बैटरी पर एक साल की वॉरंटी दी गई है। 2021 में शुरू हुई ZELIO आज 2 लाख से ज्यादा राइडर्स की पसंद है।, इसके 400 से ज्यादा डीलरशिप खोल चुकी है। 2025 के अंत यतक कंपनी 1,000 आउटलेट्स का टारगेट लेकर चल रही है। ZELIO Gracy+ 2025 न्यू इंडिया का स्कूटर है, जो अब सिर्फ चलना नहीं चाहता, स्टाइल में उड़ना चाहता है।

Maruti Suzuki का नया कीर्तिमान: देशभर में खोले 5,500 सर्विस सेंटर, अब आपके और भी करीब होगी कार सर्विस

उदयपुर/नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने अपनी एक और बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। कंपनी ने देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करते हुए 5,500वां सर्विस टचपॉइंट स्थापित कर दिया है। राजस्थान के उदयपुर में इस नए सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया गया, जो ग्राहकों को आरामदायक और चिंता मुक्त कार ओनरशिप का अनुभव देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

आंकड़ों में समझिए इस विशाल नेटवर्क की ताकत

इस नए सर्विस सेंटर के साथ MSIL का सर्विस नेटवर्क अब देश के 2,764 शहरों में फैल गया है। पूरे नेटवर्क में अब लगभग 40,000 सर्विस बे (सर्विस करने की जगह) हैं, जिनकी क्षमता एक साल में 3 करोड़ से ज़्यादा गाड़ियों की सर्विस करने की है। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में, MSIL ने 2.7 करोड़ से ज़्यादा वाहनों की सर्विस की, जो किसी एक साल में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

रुकने का नाम नहीं, ये है भविष्य की योजना

MSIL यहीं रुकने वाली नहीं है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 460 नए सर्विस सेंटर खोले, यानी हर दिन एक से ज़्यादा। इस आक्रामक विस्तार को जारी रखते हुए, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) में लगभग 500 और नए सर्विस टचपॉइंट जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 91 सेंटर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

कैसा है नया सर्विस सेंटर? उदयपुर में दिखी झलक

उदयपुर में खोला गया 5,500वां सर्विस सेंटर 2,500 वर्ग मीटर में फैला है और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। नेक्सा की ग्राहक-प्रथम फिलॉसफी पर आधारित इस वर्कशॉप में डिजिटल टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।
प्रीमियम लाउंज: ग्राहकों के लिए एक आरामदायक लाउंज है, जहां वे डिजिटल डिस्प्ले पर अपनी कार की सर्विस का लाइव स्टेटस देख सकते हैं।
पूरी पारदर्शिता: वर्कशॉप में बड़ी कांच की दीवारें लगाई गई हैं ताकि ग्राहक अपनी आंखों के सामने अपनी कार की सर्विस होते हुए देख सकें। काम की पूरी डिटेल और खर्च का हिसाब सीधे ग्राहक के फोन पर भेजा जाता है।
डेडिकेटेड सर्विस मैनेजर: हर ग्राहक के लिए एक समर्पित सर्विस मैनेजर नियुक्त किया जाता है जो शुरू से अंत तक उनकी मदद करता है।

कंपनी के CEO ने बताई इसके पीछे की सोच

इस उपलब्धि पर MSIL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा, “नई कार खरीदते समय ज़्यादातर ग्राहक इस बात पर ध्यान देते हैं कि सर्विस वर्कशॉप पास में हो और सुविधाजनक हो। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए, हम अपने डीलर पार्टनर्स की मदद से 5,500 सर्विस टचपॉइंट स्थापित कर पाए हैं।”

एक साथ 4 डिवाइस से करें कनेक्ट: Portronics ने लॉन्च किया Bubble 3.0 कीबोर्ड

नई दिल्ली: क्या आप भी अपने लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए अलग-अलग कीबोर्ड इस्तेमाल करके थक गए हैं? अगर हां, तो इंडिया के भरोसेमंद टेक ब्रांड Portronics ने आज आपकी इस समस्या का समाधान पेश कर दिया है। कंपनी ने अपना नया वायरलेस कीबोर्ड Bubble 3.0 लॉन्च किया है, जो आज के मल्टीटास्कर्स के लिए एकदम सही साथी है।

एक कीबोर्ड, चार डिवाइस: मल्टीटास्किंग हुई आसान

Bubble 3.0 की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी है। यह कीबोर्ड एक ही समय में चार अलग-अलग डिवाइसों से कनेक्ट हो सकता है। आप तीन डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 के जरिए और एक डिवाइस 2.4GHz USB रिसीवर के माध्यम से जोड़ सकते हैं। इनके बीच स्विच करना एक बटन दबाने जितना आसान है। यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो काम के लिए लैपटॉप, मीटिंग के लिए टैबलेट और चैटिंग के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

आराम के लिए बनाया गया खास डिजाइन

लंबे समय तक टाइप करने वालों के लिए आराम सबसे जरूरी होता है, और पोर्ट्रोनिक्स ने इसका पूरा ध्यान रखा है।
एडजस्टेबल हाइट: कीबोर्ड में दो अलग-अलग हाइट एडजस्टमेंट दिए गए हैं, जिससे आप अपनी कलाई के लिए सबसे आरामदायक एंगल चुन सकते हैं।
शांत टाइपिंग: इसकी लो-प्रोफाइल कीज़ और एक्स-स्ट्रक्चर मैकेनिज्म शांत और संतुलित टाइपिंग का अनुभव देते हैं।
गोल कीकैप्स: हल्की अवतल (concave) आकार वाली गोल कीज़ उंगलियों के तनाव को कम करने में मदद करती हैं।

स्मार्ट फीचर्स जो आएंगे काम

Bubble 3.0 सिर्फ एक सामान्य कीबोर्ड नहीं है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं:
इन-बिल्ट स्टैंड: कीबोर्ड में ही एक स्टैंड दिया गया है, जिसमें आप अपने फोन या टैबलेट को आसानी से टिका सकते हैं।
AI असिस्टेंट की: इसमें माइक्रोसॉफ्ट Co-pilot के लिए एक डेडिकेटेड बटन है, जिससे आप एक क्लिक पर AI सहायता और वॉइस कमांड का उपयोग कर सकते हैं।
रिचार्जेबल बैटरी: यह टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होने वाली रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, जो बार-बार बैटरी बदलने के झंझट को खत्म करती है।

कीमत, उपलब्धता और वारंटी

यह फीचर-पैक वायरलेस कीबोर्ड एक अविश्वसनीय लॉन्च ऑफर के साथ पेश किया गया है। आप Portronics Bubble 3.0 को मात्र ₹999 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असली कीमत (MRP) ₹2,999 है। यह कीबोर्ड Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट 12 महीने की वारंटी के साथ आता है।