MG M9 Electric MPV : बिजली से दौड़ते आलीशान महल की कीमत से उठेगा पर्दा

नई दिल्ली : MG अब जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। JSW MG Motor की अगली पेशकश M9 Electric MPV इंडिया में दस्तक देने को तैयार है। कीमत पर से परदा तो कल उठेगा लेकिन M9 ने पहले ही बाजार में ऐसा जलवा बिखेरा है कि मशहूर ब्रैंड्स की पेशानी पर पहले ही पसीना आ गया है। ये कोई मामूली MPV नहीं है। ये एक चलता-फिरता लग्ज़री सूट है, जिसमें बिजली दौड़ती है और क्लास छलकती है! बुकिंग्स भी शुरू हो चुकी हैं। 51,000 रुपये में आप इस शाही रथ को ऑनलाइन या किसी एमजी डीलरशिप से रिज़र्व कर सकते हैं।

MG M9 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। इसकी बॉडी में स्टाइल और नसों में करंट है। इसमें दमदार 90 kWh बैटरी पैक, जो 256 बीएचपी की ताकत और 350 Nm का टॉर्क के साथ परफॉर्मेंस का पावरहाउस है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सब कुछ है, जो किसी लग्ज़री होटल के प्रीमियम सुइट में मिलता है। पैनोरमिक सनरूफ के साथ 64 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग के साथ 12-स्पीकर वाला धमाकेदार साउंड सिस्टमहै। सेकंड रो इतनी आरामदायक बनाई गई है कि अब गाड़ी चलाने का मन नहीं करता – बस पीछे बैठिए और मस्ती में डूब जाइए।

MG M9 का साफ संदेश है – “ड्राइवर बनकर क्या करना, जब पीछे बैठकर राजा जैसी फील ली जा सकती है।” MG M9 कोई आम MPV नहीं, ये एक चलता-फिरता महल है। यह इतना बड़ी और इतनी फैली हुई है कि सके सामने सामने SUV भी छोटी लगती है। इसकी लंबाई 5,270 mm, व्हीलबेस 3,200 mm, चौड़ाई 2,000 mm और ऊंचाई 1,840 mm है। यह बाहर से बुलंद और अंदर से खुले आसमान जैसी महसूस होती है।

MG M9 दिखती तो लग्ज़री MPV जैसी है, लेकिन इसका दिल पूरा इलेक्ट्रिक है। इसमें कोई टेलपाइप नहीं, कोई धुआं नहीं निकलता। बस पावर और साइलेंस का रॉयल कॉम्बो। MG M9 तीन खास शेड्स Cardiff Black, Luminous White और Mystic Grey में लॉन्च है। यह तो तय है कि इन तीनों रंगों की गाड़ी जब सड़क के सीने पर दौड़ेगी तो सबकी नजरें एक बारगी तो उठ जाएगी।

Lava Agni4 : सॉफ्ट लव स्टाइल में भड़केंगे आग के दमदार शोले

नई दिल्ली : आग फिर सुलग रही है। जब आग फिर से सुलगे तो लपटों में सिर्फ गर्मी नहीं होती, एक नई शुरुआत की रोशनी और प्यार की गर्मी भी होती है। Lava एक बार फिर अपने फायरब्रांड Agni सीरीज़ की लौ को और तेज़ करने जा रहा है। इस बार नाम है Agni4

ये सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, एक स्टेटमेंट है कि भारतीय टेक्नोलॉजी अब आत्मविश्वास से भरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MediaTek Dimensity 8350 का पावरहाउस प्रोसेसर इसे गेमिंग, परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग में Agni 3 से कहीं आगे ले जाएगा। Agni 3 ने पीठ पर मिनी AMOLED डिस्प्ले और एक्शन बटन से लोगों को चौंकाया था, लेकिन Agni 4 सीधे दिल में उतरने की तैयारी में है।

Lava Agni4 सिर्फ एक फोन नहीं, इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री की अगली लहर साबित हो सकता है। ये फोन 25,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। Lava अब मिड-रेंज से सीधे प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर रहा है।Agni 3 के बेस मॉडल से इसकी कीमत करीब 4,000 रुपय़े ज्यादा है। Agni 3 को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Lava की ओर से लॉन्च डेट सामने नहीं आई हैं, लेकिन बाजार की हलचलें बता रही हैं कि आग का शोला फिर भड़कने के लिए तैयार है। इसकी लपट पहले से ज्यादा तेज़ और दमदार हो सकती है। स्मार्टफोन उन यूज़र्स को खासतौर पर पसंद आ सकता है, जो मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन प्रेफर करते हैं।

पेट्रोल-डीजल की रफ्तार + इलेक्ट्रिक की शांति = SUV में क्रांति

नई दिल्ली : यह मिडसाइज़ SUV सेगमेंट का नया दौर है, जहां इंजन की गड़गड़ाहट में बिजली की सरसराहट भी शामिल होगी। पेट्रोल-डीजल की कहानी अब पुरानी हो गई। अब मिडसाइज़ SUV सेगमेंट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरफ नया मोड़ लेने वाली है। उन गाड़ियों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर का मिलाजुला इस्तेमाल, जिससे गाड़ियां ज्यादा माइलेज देंगी और इकोफ्रेंडली होंगी। Maruti, Mahindra, Renault, Nissan और Kia इस नए बदलाव की अगुवाई कर रही है।

ये सभी मशहूर कंपनियां अपनी गाड़ियों के हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आने वाले वक्त में इन गाड़ियों में पेट्रोल और बैटरी दोनों की ताक़त दिखेगी, आने वाले महीनों में भारतीय सड़कों पर कई ऐसी SUV कदम रखेंगी, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी – तीनों का ज़बरदस्त संगम होंगी।

Maruti एक नई SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Y17 है और हो सकता है इसका नाम Escudo रखा जाए। ये गाड़ी Brezza और Grand Vitara के बीच फिट बैठेगी। 2027 में Hyundai की सबसे पॉपुलर SUV Creta का नेक्स्ट एडिशन Ni1i लॉन्च होगा, जो Creta से थोड़ा महंगा, लेकिन Tucson से सस्ता होगा। Kia Seltos का नया मॉडल इंडिया में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

Renault Duster नए अवतार में वापस लाने जा रही है। इसमें CMF-B+ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होगा। यह पहले जितनी ही रफ और टफ होगी। लेकिन अब उसमें हाइब्रिड इंजन, बेहतर टेक्नोलॉजी और ज्यादा मॉडर्न फीचर्स होंगे। अब Duster पुराने भरोसे और नए जमाने की ताकत के साथ सिर्फ पथरीली सड़कों की रानी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की महारानी भी बनने वाली है। Nissan अब SUV की दौड़ में वापस आ रही है। पुराने Terrano की जगह अब एक दमदार, हाइब्रिड और मॉडर्न SUV लेगी। Mahindra XUV.e9 का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च होगा Mahindra की Born Electric सीरीज की BE.06 भी हाइब्रिड अवतार में आ सकती है। Maruti, Mahindra, Renault, Nissan और Kia जैसी दिग्गज कंपनियां अपने-अपने सबसे तगड़े मॉडल्स,‘ट्रंप कार्ड’ लेकर आने वाली हैं – ताकि वो इस हाइब्रिड रेस में सबसे आगे निकल सकें।

दिल्ली में MG SELECT का 5 स्टार लग्ज़री गैलरी शोरूम लॉन्च, आलीशान कारें ही नहीं, यहां मिलेगा सुनहरा अहसास

नई दिल्ली: JSW MG Motor India ने दिल्ली के मोहन को-ऑपरेटिव एरिया में अपना पहला MG SELECT लग्ज़री कार गैलरी शोरूम खोला है। यहां हर कार किसी आर्टिस्टिक मास्टरपीस की तरह लगती है। हर ग्राहक को यहां खास मेहमान की तरह वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है। यह कोई आम शोरूम नहीं बल्कि एक ऐसी लग्ज़री जगह है जहां बोलने से ज़्यादा देखने और महसूस करने का असर होता है। यहां

MG की सबसे तेज़ स्पोर्ट्स कार Cyberster और प्रेसिडेंशियल क्लास वाली MG M9 Limousine जैसे मॉडल शोकेस में रखे गए हैं। पूरा माहौल ऐसा लगता है जैसे आप किसी फाइव-स्टार आर्ट गैलरी में आए हों। फर्क इतना है कि यहां दीवारों पर पेंटिंग नहीं, फ्लोर पर कारें खड़ी हैं – और हर कार एक शो-पीस की तरह दमकती है। MG SELECT सिर्फ कार का शोरूम नहीं है, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां सपनों को हकीकत में बदलते देखा जा सकता है। डीलर अमित गर्ग कहते हैं कि यहां गाड़ी नहीं बिकती, रिश्ते बनते हैं। MG की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कार Cyberster स्पीड और स्टाइल तूफान है। MG M9 Limousine कार प्रेसिडेंट जैसी रॉयल फीलिंग देती है।

यह सेंटर किसी हाई-फाई आर्ट गैलरी से कम नहीं। यहां ना कोई भीड़ होगी, ना ही कोई कोई शोर होगा। बस यहां आप, आपकी पसंद और सामने खड़ी दमकती लग्ज़री कार होगी। यहां खास कस्टमर लाउंज बना है, जहां की हर टेक्नोलॉजी में डिजिटल टच है। दिल्ली में लग्जरी कार गैलरी शोरूम की शुरुआत के साथ MG SELECT अब देश के 13 दूसरे शहरों में कंपनी के आलीशान और लग्जरी शोरूम तैयार करेगा। MG SELECT नए इंडिया की पहचान बन रहा है, जो लग्ज़री को महज़ दिखावा नहीं, बल्कि खुशनुमा अहसास मानता है।

03 सितंबर को OnePlus Pad की एंट्री कंफर्म : अब छोड़िए लैपटॉप, उठाइए टैबलेट

बेंगलुरु: OnePlus ने अपने दमदार टैबलेट OnePlus Pad 3 की इंडिया में ओपन सेल की घोषणा कर दी है। यह फ्लैगशिप टैबलेट 03 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि Pad 3 को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो एक ही डिवाइस में पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं।

OnePlus के टैबलेट में Snapdragon 8 Elite का ज़बरदस्त प्रोसेसर, 12,140mAh की पावरफुल बैटरी और 13.2 इंच की 3.4K सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस बार OnePlus ने सिर्फ टैबलेट नहीं, एक ऑल-इन-वन मशीन बना दी है।
काम, क्लास, कंटेंट, गेमिंग या क्रिएटिविटी – हर मोर्चे पर यह टैबलेट सुपरहिट है। OnePlus Pad 3 का परफॉर्मेंस जेब में रखे मिनी लैपटॉप की तरह है। OnePlus Pad 3 में Snapdragon 8 Elite मोबाइल प्लेटफॉर्म Android टैबलेट की दुनिया में परफॉर्मेंस का नया स्टैंडर्ड सेट करता है। इसमें 16GB तक की RAM है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग से कुछ ही मिनटों में फुल पावर में बदल जाती है।

Pad 3 में 13.2 इंच का शानदार 3.4K डिस्प्ले, 12-बिट कलर डेप्थ और 315 PPI पिक्सेल डेंसिटी है। हर फ्रेम में सिनेमा जैसी डिटेलिंग और हर स्लाइड में प्रेजेंटेशन जैसी शार्पनेस मिलेगी। 7:5 का यूनिक एस्पेक्ट रेशियो मल्टीटास्किंग के लिए आइडियल है। यह बिना किसी रुकावट के दो ऐप्स को एक साथ इस्तेमाल करता है। OnePlus Pad 3 में OxygenOS 15 का ताज़ा अनुभव मिलेगा – जिसमें AI Writer, AI Summarize, Gemini AI, Circle to Search और Open Canvas है। इसमें ऐप्स के बीच स्मूद स्विचिंग, बल्कि ड्रैग एंड ड्रॉप के साथ एआई टूल्स से काम करने की पूरी आज़ादी होगी।

OnePlus Pad 3 दो शानदार रंगों, Storm Blue और Frosted Silver में मिलेगा। इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज है। इंडिया में इसकी ओपन सेल सितंबर 2025 से शुरू होगी। कीमत का खुलासा आने वाले हफ्तों में किया जाएगा। अब टैबलेट सिर्फ बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहा। यह पॉकेट लैपटॉप, एंटरटेनमेंट थियेटर और एआई स्मार्ट असिस्टेंट – सब एक साथ है। OnePlus Pad 3 हर उस यूज़र के लिए है जो परफॉर्मेंस में समझौता नहीं करता।

गेमिंग चैंपियन Elite X2 Pro पैड अब केवल 2600 रुपये में : फुल चार्ज में 16 घंटे गेमिंग का तूफान

नई दिल्ली : EvoFox ने वायरलेस गेमपैड Elite X2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह गेमर्स की सभी जरूरतों को पूरा करेगा। HallSense मैग्नेटिक जॉयस्टिक, 1000Hz पोलिंग रेट, ट्राय-मोड कनेक्टिविटी और RGB लाइटिंग इसे सीधे गेमिंग के प्रीमियम जोन में खड़ा करते हैं। गेम खेलने के लिए आपको सिर्फ स्किल नहीं, सही हथियार भी चाहिए।

Elite X2 Pro वही हथियार है, जो हर मूवमेंट को सटीक बनाता है। हर कमांड को फास्ट और हर गेमिंग मोमेंट को एक लेवल ऊपर ले जाता है। गेमिंग चैंपियन Elite X2 Pro पैड अब केवल AMAZON पर 2600 रुपये में मिल रहा है। इस गेमपैड के फुल चार्ज होने पर आप 16 घंटे गेम खेल सकते हैं। गेम के हर मोड़ पर आपके हाथ और गेमपैड के बीच तालमेल इतना परफेक्ट होगा, जैसे दिमाग और अंगुली के बीच का रिश्ता होता है। HallSense जॉयस्टिक और Analog-to-Digital ट्रिगर मिलकर हर मूवमेंट को प्रोफेशनल लेवल का बनाते हैं। चाहे गेम कितना भी तेज़, टेढ़ा या टफ क्यों न हो।

ये गेमपैड ब्लूटूथ 5.0, 2.4GHz वायरलेस या USB-C तीनों मोड्स में काम करता है। PC से लेकर Android, iPhone से लेकर Nintendo Switch सब कुछ इससे कनेक्ट होता है। Turbo Mode + Macros गेमिंग में 16 बटन तक के कस्टम कमांड्स है। अब कॉम्बो याद रखने की टेंशन नहीं, बस एक बटन दबाओ और दुश्मन पस्त। इसमें 800mAh की बैटरी के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। स्टाइल, स्पीड और स्ट्रेंथ को एक बॉडी में फिट कर दिया गया है। EvoFox Elite X2 Pro ले अब सिर्फ कंट्रोल ही आपके हाथ में नहीं रहेगा, गेम पर भी आपका पूरा राज होगा।

नोएडा में बना, INDIA को बनाएगा दीवाना, 24 जुलाई को आ रहा है iQOO Z10R

नई दिल्ली : शानदार परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए मशहूर स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अब 24 जुलाई को अपना नया फोन Z10R इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन नोएडा की फैक्ट्री में बनाया गया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो विडियो बनाते हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अब iQOO Z10R के साथ सीधे-सीधे 4K क्वालिटी में विडियो शूट कर सकते हैं। iQOO Z10R अब स्मार्टफोन नहीं, जेब में चलता-फिरता फिल्म कैमरा है।

iQOO Z10R उन यूज़र्स के लिए है जो प्रोफेशनल कंटेंट चाहते हैं लेकिन भारी-भरकम कैमरों में उलझना नहीं चाहते। iQOO Z10R में Sony IMX882 सेंसर के साथ 50MP का रियर कैमरा है। फ्रंट में 32MP का 4K कैमरा है, जिससे सेल्फी ही नहीं, प्रोफेशनल लेवल के व्लॉग और विडियो कॉलिंग भी संभव हो पाएगी।

iQOO Z10R फोन सिर्फ दिखने में स्टाइलिश नहीं है। यह न जल्दी थकता है, न जल्दी हैंग होता है। बार-बार चार्जिंग की टेंशन भी नहीं है। चाहे सुबह से शाम तक ऑनलाइन क्लासेज चल रही हों, बीच-बीच में गेमिंग करनी हो। हर दिन रील और विडियो शूट कर अपलोड करना है। Z10R हर मोड़ पर साथ निभाने के लिए तैयार है। आप पढ़ाई कर रहे हों, विडियो बना रहे हों, गेम खेल रहे हों या घंटों तक स्क्रॉल कर रहे हों। ना फोन धीमा पड़ता है, ना बैटरी जल्दी जवाब देती है। 5700mAh की बैटरी से बार-बार चार्जिंग का कोई झंझट नहीं है। Z10R वो फोन है जो Gen Z की हर जरूरत को बिना किसी समझौते के पूरा करता है। इस फोन में स्टाइल, स्पीड और स्टेमिना का संगम है।

Z10R आज के यूज़र का ऑल-इन-वन पार्टनर है – जो शूटिंग भी करता है, स्ट्रीमिंग भी संभालता है और स्टाइल भी दिखाता है। यह दो नए रंगों, Aquamarine और Moonstone में आएगा। पानी, धूल और झटकों से डरने की जरूरत नहीं। यह डबल रेटिंग के साथ ऐसे रंगों में लॉन्च किया गया है, जो पहली ही नजर में किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

Toyota Vellfire और Kia Carnival को टक्कर देने आ गई MG M9 EV, कीमत 69.90 लाख से शुरू

नई दिल्ली : Toyota Vellfire और Kia Carnival को टक्कर देने के लिए के लिए JSW MG Motor की MG M9 EV लांच हो गई, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये है।

इंडिया के लग्जरी मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) सेगमेंट में अभी तक टोयोटा वेलफायर और किआ कार्निवल का दबदबा रहा है लेकिन अब इस बादशाहत को चुनौती देने के लिए JSW MG Motor ने 21 जुलाई को अपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और अल्ट्रा-लग्जरी MG M9 EV को मैदान में उतार दिया है।

कीमत: MG का सबसे बड़ा दांव

MG M9 EV: शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये है।
Toyota Vellfire: इसकी कीमत ₹1.22 करोड़ से ₹1.51 करोड़ तक है, जो इसे M9 EV से काफी महंगा बनाती है।
Kia Carnival: इसकी कीमत ₹63.91 लाख से ₹75.90 लाख तक है, जो इसे सबसे किफायती बनाती है, लेकिन लग्जरी के मामले में यह M9 और वेलफायर से थोड़ी पीछे है।

साइज़ और स्पेस: जहां M9 EV है असली ‘किंग’

MG M9 EV: लंबाई 5,270 मिमी, व्हीलबेस 3,200 मिमी।
Toyota Vellfire: लंबाई 5,010 मिमी, व्हीलबेस 3,000 मिमी।
Kia Carnival: लंबाई 5,155 मिमी, व्हीलबेस 3,090 मिमी।
विश्लेषण: आंकड़े साफ बताते हैं कि M9 EV अपनी दोनों प्रतिद्वंद्वियों से लंबी और चौड़ी है। इसका लंबा व्हीलबेस सीधे तौर पर केबिन के अंदर यात्रियों के लिए ज्यादा लेगरूम और स्पेस में तब्दील हो जाता है।

पावर और परफॉर्मेंस: इलेक्ट्रिक बनाम हाइब्रिड/डीजल

MG M9 EV: यह एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें 90 kWh का बैटरी पैक है। यह 241 bhp की पावर और 500 किमी की रेंज देती है। इसका फायदा साइलेंट ड्राइव, तुरंत टॉर्क और शून्य उत्सर्जन है।
Toyota Vellfire: यह एक स्ट्रांग हाइब्रिड है, जिसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर हैं। यह बेहतरीन माइलेज और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है।
Kia Carnival: यह एक डीजल MPV है, जो लंबे सफर और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
विश्लेषण: यहां मुकाबला सीधा नहीं है। जिन्हें पर्यावरण की चिंता है और जो भविष्य की टेक्नोलॉजी अपनाना चाहते हैं, उनके लिए M9 EV बेहतरीन है। वहीं, जिन्हें रेंज की कोई चिंता नहीं चाहिए और जो आजमाई हुई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भरोसा करते हैं, वे वेलफायर को चुनेंगे।

लग्ज़री और फ़ीचर्स: M9 EV में है बिजनेस-क्लास जैसा आराम

तीनों ही गाड़ियां लग्जरी फीचर्स से भरपूर हैं, लेकिन M9 EV कुछ मामलों में बाजी मार लेती है:
MG M9 EV: इसकी सबसे बड़ी खासियत दूसरी पंक्ति की ओटोमन सीटें हैं, जिनमें हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन हैं। इन सीटों को आर्मरेस्ट पर लगे टचस्क्रीन से कंट्रोल किया जा सकता है। पीछे के यात्रियों के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन और एक विशाल डुअल-पैन सनरूफ इसे सचमुच एक शाही एहसास देते हैं।
Toyota Vellfire: वेलफायर भी ओटोमन सीटों, शानदार एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम इंटीरियर के लिए प्रसिद्ध है। टोयोटा का ब्रांड नाम और क्वालिटी इसे एक मजबूत दावेदार बनाती है।
Kia Carnival: यह भी आरामदायक सीटें और फीचर्स प्रदान करती है, लेकिन M9 और वेलफायर के अल्ट्रा-लग्जरी स्तर को नहीं छू पाती।

Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर : Power में Light, Performance में Tight

नई दिल्ली : AMD ने अपने Ryzen AI 300 Series में नया प्रोसेसर Ryzen AI 5 330 जोड़ा है। यह प्रोसेसर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो सस्ते, लेकिन AI के दमदार फीचर्स से लैस स्मार्ट लैपटॉप चाहते हैं। आजकल माइक्रोसॉफ्ट Copilot+ PC का ज़माना है। इन लैपटॉप्स में AI पहले से मौजूद होता है। यह आपकी आवाज़ पहचानकर कमांड पर चलता है। फोटो से बैकग्राउंड हटाता है और बहुत सारे काम खुद करता है। AMD का ये नया प्रोसेसर Microsoft के सारे AI मानकों पर खरा उतरता है।

AMD ने इस प्रोसेसर में एक खास NPU ( Neural Processing Unit) लगाई है, जिसे आप कंप्यूटर का AI वाला दिमाग कह सकते हैं। ये दिमाग इतना तेज़ है कि हर एक सेकंड में 50 ट्रिलियन AI ऑपरेशन कर सकता है। 50 TOPS की यह पावर प्रोसेसर को AI की सुपरमशीन बना देता है। चाहे फोटो एडिटिंग में बालों के हर रेशे को पहचानना हो, विडियो में किसी का चेहरा पहचनाना हो या आपकी कही बात को लाइव टेक्स्ट में बदलना हो। तो ये सब कुछ ही सेकंड्स में हो जाएगा।

इस प्रोसेसर में 4 कोर और 8 थ्रेड्स हैं, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। जब आपको हाई परफॉर्मेंस चाहिए तो ये 4.5GHz की बूस्ट स्पीड तक पहुंच जाता है, और जब हल्का काम हो तो 2.0GHz बेस स्पीड पर चलते हुए बैटरी भी बचाता है। इसमें 12MB की मेमोरी है, जो डेटा को फटाफट प्रोसेस करता है। AMD Radeon 820M ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जिसमें 2 GPU कोर है, जो बेसिक गेमिंग, वीडियो कॉलिंग, ग्राफिक्स डिजाइन को अच्छे से संभालते हैं।

Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर सिर्फ 15 से 28 वॉट के बीच बिजली खर्च करता है। लैपटॉप ज़्यादा गर्म नहीं होगा। इसमें बैटरी बहुत कम खर्च होती है। आप क्लास, ऑफिस या सफर में आराम से लंबे समय तक लैपटॉप यूज़ कर पाएंगे। यह प्रोसेसर आपको Acer, ASUS, Dell, HP, Lenovo और MSI जैसे नामी ब्रैंड्स के लैपटॉप्स जल्द मिलेगा। अगर आप एक ऐसा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं जो AI वाला हो, बजट में हो, भरोसेमंद हो और फ्यूचर की टेक्नोलॉजी से लैस हो तो Ryzen AI 5 330 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।

भारत बनेगा चिप पावरहाउस, मेक इन इंडिया से मेड फॉर वर्ल्ड तक : Tata और Bosch ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली : इंडिया मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स का ग्लोबल हब बनने की ओर बढ़ रहा है। Tata Electronics ने जर्मनी की मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी Bosch के साथ साझेदारी की है, जो ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। ये सिर्फ एक बिज़नेस डील नहीं बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को असली जमीन पर उतारने वाला मजबूत कदम है। असम और गुजरात में बनने वाले नए प्लांट्स में अब वर्ल्ड क्लास चिप्स और वाहन इलेक्ट्रॉनिक्स के पार्ट्स इंडिया में ही बनेंगे। वर्ल्ड की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इंडिया में ही बनेगी। अब गाड़ियों के दिमाग, स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-टेक सर्किट्स भी भारत की धरती पर बनेंगे।

Tata Electronics और Bosch ने एक समझौता किया है। असम में बन रही अत्याधुनिक असेंबली यूनिट और गुजरात की सेमीकंडक्टर फाउंड्री में Tata की मैन्युफैक्चरिंग ताकत और Bosch की जर्मन टेक्नोलॉजी मिलकर ऐसा धमाका करेंगी, जिसकी गूंज ग्लोबल मार्केट तक सुनाई देगी। Tata और Bosch मिलकर ऐसे लोकल प्रोजेक्ट्स शुरू करने जा रहे हैं, जो अब तक विदेशी सप्लाई पर निर्भर थे। जो चिप्स और सिस्टम कल तक बाहर से मंगाने पड़ते थे, वो अब भारत में ही डिज़ाइन होंगे, यहीं बनेंगे और यहीं से दुनिया में भेजे जाएंगे।

Tata Electronics की शुरुआत 2020 में हुई थी। आज इसकी मौजूदगी गुजरात, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में है। कंपनी में 65,000 से ज़्यादा लोग काम कर रहे हैं। वहीं Bosch 1886 से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को नई दिशा दे रहा है। 60 से ज्यादा देशों में फैले नेटवर्क और 87,000 से अधिक इंजीनियरों व R&D एक्सपर्ट्स की टीम के साथ, Bosch ग्लोबल तकनीकी विश्वसनीयता का प्रतीक बन चुका है।

जब Bosch जैसी वैश्विक तकनीकी महारत Tata Electronics की निर्माण शक्ति के साथ भारत की मिट्टी में रच-बस जाती है तो यह बात सिर्फ चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स तक सीमित नहीं रहती। यह एक मजबूत और आत्मनिर्भर ग्लोबल सप्लाई चेन की नींव रखने का संकल्प बन जाता है। अब यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाकर ‘मेड इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ की एक चमकदार हकीकत में बदल रही है