0PP0 स्मार्टफोन में अब चांद की फोटो लेने वाले NASA के कैमरे का जादू

नई दिल्ली : मोबाइल टेक्नोलॉजी के खिलाड़ी OPPO ने नासा के स्पेस मिशन के लिए कैमरा प्रदान करने वाली कंपनी Hasselblad के साथ साझेदारी कर मोबाइल फोटोग्राफी का अगला सुपर सिस्टम बनाने का ऐलान किया है। Hasselblad की तकनीक और रंगों की समझ प्रोफेशनल टच के साथ अब OPPO के मोबाइल कैमरों में मिलेगी।

1961 में जब NASA ने जब चांद पर जाने का Apollo Missions शुरू किया तो उन्हें ऐसे कैमरे चाहिए थे जो शून्य गुरुत्वाकर्षण में भी काम करें, अत्यधिक तापमान में टिके रहें और चांद की सतह पर फोटो ले सकें। उस समय NASA ने Hasselblad कैमरे को चुना। चांद पर ली गई पहली तस्वीरें भी Hasselblad कैमरे से ही ली गई थीं। NASA और Hasselblad की ये साझेदारी 1960 के दशक से चली आ रही है। चार साल से OPPO और Hasselblad मिलकर Find सीरीज़ में DSLR-जैसे कैमरा फीचर्स ला रहे थे। अब दोनों मिलकर Next-Gen Mobile Imaging System बना रहे हैं।

OPPO और प्रीमियम कैमरा ब्रांड Hasselblad की पार्टनरशिप ने मोबाइल फोटोग्राफी की दुनिया ही बदल दी है। Find X8 Ultra फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप है। इसमें 5 कैमरे मिलते हैं। True Chroma Camera के साथ AI Bokeh Engine है। Hasselblad के जादू से फोटो आर्टवर्क बन जाती है। OPPO ने Hasselblad के साथ मिलकर प्रोफेशनल फील देने वाला लुक, Portrait Mode पुरानी फिल्मों जैसे वाइड फ्रेम फोटो देने वाला XPAN Mode और प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए Master Mode दिया है, जिससे 50MP RAW और JPEG Max फोटो ultra-clear निकालता है।

OPPO ने अपनी पहली बड़ी कैमरा टेक्नोलॉजी 2012 में दी थी। Find X8 Ultra उसी सफर का अगला पड़ाव है। अब OPPO और Hasselblad मिलकर Next-Gen Imaging System बना रहे हैं। OPPO ने दुनिया भर के यूज़र्स के लिए फोटो कॉम्पटीशन रखा है। आप अपने OPPO फोन से क्लिक की गई बेस्ट फोटो 20 नवंबर 2025 तक भेजकर 1 लाख डॉलर से ज्यादा का इनाम जीत सकते हैं। DSLR को जेब में रखने का सपना अब सपना नहीं रहा – Hasselblad की कलर मैजिक और OPPO की AI पावर ने इसे मुमकिन बना दिया है।

AMD का डबल धमाका : Threadripper PRO 9000 और Radeon AI PRO R9700 से कंप्यूटर बनेगा रॉकेट

नई दिल्ली : अगर आप AI मॉडल्स को ट्रेन करते हैं, हाई-रेजोल्यूशन विडियो एडिटिंग करते हैं या फिर डेटा का एनालिसिस जैसे भारी-भरकम काम करते हैं तो AMD का नया डबल धमाका हर काम को सुपरफास्ट बनाएगा। AMD ने अपने Threadripper प्रोसेसर प्लेटफॉर्म की पांचवीं सालगिरह पर डबल धमाका किया है, जिससे आपका कंप्यूटर सीधे रॉकेट बना जाएगा। AMD ने AI डेवलपर्स को नया हथियार देकर प्रो वर्कस्टेशन की परिभाषा बदल दी है।

AMD ने Ryzen Threadripper PRO 9000 WX-Series प्रोसेसर और Radeon AI PRO R9700 GPU को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। ये दोनों टूल्स 23 जुलाई 2025 से मार्केट में Dell, HP, Lenovo जैसे ब्रांड्स के वर्कस्टेशनों में उपलब्ध होंगे। आप चाहें तो इन्हें अलग से खरीदकर खुद भी अपने सिस्टम में इंस्टॉल कर सकते हैं। 23 जुलाई से आपके वर्कस्टेशन की नई उड़ान शुरू होगी।

Threadripper PRO 9000 प्रोसेसर AMD की लेटेस्ट Zen 5 आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें 96 CPU कोर तक की ताकत है। इसमें एक साथ 96 काम किए जा सकते हैं। 8-चैनल DDR5-6400 RAM सपोर्ट, जो डेटा को रॉकेट स्पीड से प्रोसेस करता है। PCIe 5.0 और AVX-512 सपोर्ट से आप हाई-एंड GPU और साइंटिफिक/AI टूल्स आसानी से चला सकते हैं। AMD का दावा है कि ये प्रोसेसर पिछली जेनरेशन से 26% तक तेज है।

Radeon AI PRO R9700 AI के लिए बना असली GPU है। ये ग्राफिक्स कार्ड खास उन डेवलपर्स के लिए है जो चाहते हैं कि बड़े AI मॉडल सीधे उनके कंप्यूटर पर बिना क्लाउड या इंटरनेट के झंझट के चले। इसमें 32GB GDDR6 हाई-स्पीड मेमोरी, 64 Compute Units और 128 AI एक्सेलेरेटर्स है। इसे FP8, FP16, INT8 डेटा फॉर्मैट्स का सपोर्ट हासिल है। AMD का दावा है कि ये GPU पुराने 16GB कार्ड्स की तुलना में 5 गुना तक तेज़ है।

अब AI सिर्फ क्लाउड पर नहीं, आपके डेस्क पर भी चलेगा! अब प्रोफेशनल AI, ML और हेवी कंप्यूटिंग सिर्फ बड़ी कंपनियों या लैब्स के लिए नहीं है। हर क्रिएटर, इंजीनियर और स्टार्टअप अब अपने कंप्यूटर पर वो सब कर सकता है, जो पहले सिर्फ करोड़ों के सुपरकंप्यूटर पर मुमकिन था।

AI से लैस, स्टाइल में क्लास, पावरफुल OPPO Pad SE है रियल बॉस

नई दिल्ली : OPPO ने भारत में अपना नया टैबलेट OPPO Pad SE लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस 12 जुलाई से Flipkart, OPPO Online Store और चुनिंदा OPPO ब्रांड स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह आपकी जेब में चलता-फिरता ऑफिस, क्लासरूम और स्टूडियो है। OPPO Pad SE बैटरी से भरपूर, स्क्रीन से शानदार, और दिमाग से एकदम स्मार्ट है।

OPPO Pad SE टैबलेट तीन वैरिएंट्स में मिल रहा है 4GB RAM + 128GB WiFi की कीमत 13,999 रुपये में मिलेगा। 6GB RAM + 128GB LTE के दाम 15,999 रुपये होंगे। 8GB RAM + 128GB LTE को आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 1,000 रुपये तक की छूट और 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठाया जा सकता है। इस टैब में 9,340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OPPO Pad SE में 11-इंच का LCD Eye-Care डिस्प्ले है। 7.39mm पतला डिज़ाइन और दो स्टाइलिश कलर (Starlight Silver और Twilight Blue) इसे ट्रैवल फ्रेंडली बनाते हैं। इसमें AI-समर्थित ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स से विडियो या म्यूजिक स्टूडियो-जैसा लगता है। Google Gemini AI की मदद से अब यूज़र्स ट्रैवल प्लानिंग, लाइव ट्रांसलेशन और क्रिएटिव कामों को भी स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं। टैब बिना हॉटस्पॉट या सेटिंग के सीधे फोन से डेटा और GPS ले लेता है । Screen Mirroring और Drag & Drop File Sharing जैसे फीचर्स से फोन और टैबलेट के बीच काम और भी आसान बन गया है। AI Notes Assistant आपके नोट्स को फॉर्मेट करता है, बेहतर बनाता है। AI Document Tool से फाइल का सारांश, ट्रांसलेशन और ऑटो ऑर्गनाइज़ेशन करता है। AI Photo Editing: फोन से फोटो ट्रांसफर कर बड़ी स्क्रीन पर एडिट कर सकते हैं।

OPPO Pad SE एक ऐसा टैबलेट है जो पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट तीनों को AI की ताकत से जोड़ता है। अगर आप एक ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो स्मार्ट भी हो और बजट में भी फिट हो तो ये टैबलेट आपके लिए शानदार ऑप्शन है।

लॉन्च हुई YODDHA e-POD: स्वदेशी, दमदार और बेहद किफ़ायती इलेक्ट्रिक सवारी

नई दिल्ली : इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक नया और दमदार खिलाड़ी उतर गया है –YODDHA! इस नई कंपनी ने अपने पहले प्रमुख उत्पाद YODDHA e-POD को दिल्ली में लॉन्च कर दिया है। यह एक L5 कैटेगरी का अगली पीढ़ी का पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है, जिसे पूरी तरह इंडिया में डिज़ाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है। YODDHA का दावा है कि उनका ईपॉड न सिर्फ किफ़ायती है, बल्कि टिकाऊ, कम रखरखाव वाला और ख़ास तौर पर भारतीय सड़कों व मौसम के हिसाब से तैयार किया गया है। इस लॉन्च के साथ, ‘योद्धा’ ने महिंद्रा, बजाज और टीवीएस जैसे स्थापित ईवी निर्माताओं की कतार में अपनी जगह बना ली है।

आत्मनिर्भरता का प्रतीक: चलाओ शान से, कमाओ आन से

कंपनी के CEO आयुष लोहिया ने इस अवसर पर कहा, “हम सिर्फ़ एक वाहन नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ कमाई का ज़रिया पेश कर रहे हैं। YODDHA e-POD उन लोगों के लिए है जो तकनीक, भरोसे और पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।”
लोहिया समूह से जुड़ा यह नया ब्रांड ‘YODDHA‘ पहले चरण में अपने इस इलेक्ट्रिक वाहन को उत्तर प्रदेश, बिहार और असम जैसे राज्यों में लॉन्च कर रहा है, जहां थ्री-व्हीलर वाहनों की मांग और उपयोग दोनों ही काफी अधिक हैं। कंपनी की योजना आने वाले महीनों में इसे देशभर में रोल आउट करने की है।

YODDHA e-POD: पावर, रेंज और दमदार परफ़ॉर्मेंस

यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सिर्फ़ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफ़ॉर्मेंस में भी किसी योद्धा से कम नहीं:
शानदार रेंज: एक बार चार्ज करने पर करीब 227 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है!
दमदार बैटरी और मोटर: इसमें 11.8 KWH की लिथियम-आयन बैटरी और 6 किलोवॉट की पावरफुल मोटर दी गई है, जो 55 Nm का ज़बरदस्त टॉर्क पैदा करती है।
हर मौसम के लिए तैयार: 300 mm तक की वाटर वेडिंग कैपेसिटी के साथ, यह बारिश और जलभराव जैसे हालात में भी आसानी से चलने में सक्षम है।
दो ड्राइव मोड: इसमें ‘सिटी’ और ‘बूस्ट’ जैसे दो ड्राइव मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग ट्रैफिक कंडीशंस में बेहतर ड्राइविंग अनुभव देते हैं।

YODDHA‘ ब्रांड: मेहनतकश भारत की भावना का सम्मान!

YODDHA‘ नाम संस्कृत शब्द ‘योधा’ से प्रेरित है और इसका लोगो एक योद्धा की ढाल जैसा है, जिसके बीच में ‘Y’ अक्षर बना है। कंपनी ने इस ब्रांड को मेहनतकश इंडिया की भावना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इनकी टैगलाइन ‘चलाओ शान से, कमाओ आन से’ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में एक मज़बूत कदम है। YODDHA e-POD का निर्माण उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अत्याधुनिक संयंत्र में किया गया है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 लाख यूनिट्स की है। कंपनी का मुख्य फोकस छोटे उद्यमियों, ऑटो चालकों और ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ड्राइवरों पर है, जो रोज़गार के लिए एक भरोसेमंद और कम खर्चीले वाहन की तलाश में रहते हैं।

भविष्य की योजनाएं: विस्तार और 1000 करोड़ का लक्ष्य

कंपनी का कहना है कि वे आने वाले समय में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और बढ़ाएंगे, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को दोगुना करेंगे और देशभर में रिटेल व सर्विस नेटवर्क को भी विस्तार देंगे। YODDHA ब्रांड का लक्ष्य वर्ष 2030 तक ₹1000 करोड़ का टर्नओवर हासिल करना है।

Tata Punch बनी ‘इंडिया की SUV’ : 4 साल से भी कम समय में 6 लाख यूनिट्स पार

मुंबई: इंडियन ऑटोमोबाइल के इतिहास में आज एक नया पन्ना जुड़ गया है। टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि उसकी रिवोल्यूशनरी कॉम्पैक्ट SUV Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में 6 लाख यूनिट्स के उत्पादन का हिस्टोरिकल आंकड़ा पार कर लिया है। यह एक रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि है जिसने ‘Punch‘ को सचमुच ‘इंडिया की SUV’ बना दिया है।

अक्टूबर 2021 में जब Tata Punch लॉन्च हुई थी तब इसका मक़सद SUV के अनुभव को हर भारतीय तक पहुंचाना था। इसने ‘सब-कॉम्पैक्ट SUV’ नाम से एक बिल्कुल नया सेगमेंट ही बना दिया। अब, ये सिर्फ़ एक कार नहीं बल्कि विश्वास, स्टाइल और विश्वसनीयता का प्रतीक बन गई है, चाहे व्यस्त शहर की सड़कें हों या दूरदराज के इलाके। 2024 में तो ये देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार भी बनी, जो इसकी ज़बरदस्त लोकप्रियता का प्रमाण है।

पंच: ‘नए भारत’ की पहचान

Tata Passenger Mobility Limited के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने इस उपलब्धि पर कहा, “पंच एक नए इंडिया की भावना का प्रतीक है – साहसी, आत्मविश्वासी और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार। 6 लाख की उपलब्धि सिर्फ़ एक उत्पादन मील का पत्थर नहीं बल्कि 6 लाख से ज़्यादा इंडियन के उस अपार विश्वास का प्रतिबिंब है, जिन्होंने इस वाहन पर भरोसा किया।” उन्होंने आगे कहा, “यह देखना ख़ासकर उत्साहजनक है कि कैसे पंच इतने सारे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए स्वाभाविक पहली पसंद बन गई है। पंच सिर्फ़ एक कार नहीं – यह एक सफल ब्रांड है जिसने एक सांस्कृतिक बदलाव को जन्म दिया है और यह परिभाषित किया है कि भारत अपने परिवार की पहली कार से क्या उम्मीद करता है।”

पंच की सफलता के पीछे के राज़: ‘लोगों की SUV’ क्यों बनी

पहली पसंद, ख़ासकर महिलाओं के लिए: लगभग 70% पंच ICE (पेट्रोल) मालिक पहली बार कार खरीद रहे हैं! यह सुविधा, सुरक्षा और SUV स्टाइल का बेहतरीन मेल है। महिला ड्राइवरों में भी इसकी ज़बरदस्त लोकप्रियता है, ख़ासकर इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और शानदार रोड व्यू उन्हें बहुत पसंद आता है। कमाल की बात तो ये है कि 25% Punch.ev (इलेक्ट्रिक) मालिक महिलाएं हैं, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में उनकी बढ़ती भागीदारी का संकेत है!
हर जगह फिट: पंच का आकर्षण शहरों और गाँवों, दोनों जगह फैला हुआ है। इसकी बिक्री में टियर 1 शहरों से 24%, टियर 2 से 42% और टियर 3 कस्बों से 34% की हिस्सेदारी है, जो इसकी देश भर में गहरी पहुंच को दर्शाता है।
सेगमेंट की पहचान: अक्टूबर 2021 में लॉन्च होने के बाद से, पंच ने अपने दमदार डिज़ाइन, ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस और 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग (ICE और EV दोनों वेरिएंट में ग्लोबल NCAP और भारत NCAP से) के साथ कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट को पूरी तरह से बदल दिया है।

अनडिस्प्यूटेड लीडर:

Tata Motors की कुल यात्री वाहन बिक्री में 36% हिस्सेदारी
सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट (वित्त वर्ष 25) में 38% की मार्केट शेयर
साल-दर-साल 15% की मज़बूत वृद्धि
20 से ज़्यादा प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव पुरस्कार जीत चुकी है
पेट्रोल, CNG और EV – तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध

“इंडिया की SUV” अभियान के साथ जश्न

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए Tata Motors ने एक नया राष्ट्रव्यापी अभियान “इंडिया की SUV” शुरू किया है। यह अभियान उन लाखों भारतीयों का जश्न मनाता है, जिन्होंने टाटा पंच को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। यह सुरक्षा के प्रति जागरूक परिवारों, शहर के एडवेंचर के दीवानों, टियर 2 और 3 शहरों के युवाओं, और पहली बार कार खरीदने वालों – सभी की कहानियों को दिखाता है। 6 लाख से ज़्यादा टाटा पंच के साथ यह अभियान सिर्फ़ एक उपलब्धि का सम्मान नहीं करता बल्कि उन विविध यात्राओं का भी सम्मान करता है जो इसे यहां तक ले आईं – हर यात्रा उद्देश्य, गौरव और संभावना से प्रेरित है। ‘इंडिया की SUV’ उस राष्ट्र की भावना को श्रद्धांजलि है जो साहसपूर्वक और एकजुटता से आगे बढ़ रहा है।

जीत के लिए तैयार हो जाओ : BenQ ZOWIE ने लॉन्च किया 600Hz का ज़बरदस्त गेमिंग मॉनिटर XL2586X+

नई दिल्ली : क्या आप हर गेम में जीत हासिल करने का जुनून रखते हैं? क्या आपके लिए ‘स्पीड’ सिर्फ़ एक शब्द नहीं बल्कि ‘जीत’ की कुंजी है? अगर हां, तो BenQ के ई-स्पोर्ट्स ब्रांड ZOWIE ने आपके लिए सबसे बेहतरीन हथियार लॉन्च कर दिया है – ZOWIE XL2586X+। यह अगली पीढ़ी का डिस्प्ले उन FPS (फर्स्ट-पर्सन शूटर) प्लेयर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो जानते हैं कि हाई-स्टेक गेमिंग में, गति, स्पष्टता और सटीकता ही सब कुछ है।

XL2586X+: स्पीड, क्लैरिटी और परफ़ॉर्मेंस का नया बेंचमार्क

ZOWIE का XL2586X+ उन फीचर्स के साथ आया है जो टूर्नामेंट-लेवल परफॉर्मेंस की परिभाषा को फिर से लिखते हैं:
अभूतपूर्व 600Hz रिफ्रेश रेट: यह मॉनिटर बिना किसी ओवरक्लॉकिंग के 600Hz की अविश्वसनीय रिफ्रेश रेट देता है! इसका मतलब है अल्ट्रा-फ़्लुइड ट्रांजीशन और बिजली सी तेज़ विज़ुअल प्रतिक्रिया। दुश्मनों को ट्रैक करने और रिकॉइल को मैनेज करने में आपको मिलेगी एक वास्तविक बढ़त – सोचिए, जब दुश्मन आपको दिख भी न पाए, और आप उसे ढेर कर दें।
बेहतर स्पष्टता वाला फ़ास्ट-TN पैनल: नया फ़ास्ट-TN पैनल ख़ास तौर पर गति और विज़िबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह ‘घोस्टिंग’ (पीछे रह जाने वाली धुंधली इमेज) को कम करता है और पारंपरिक TN पैनलों की तुलना में रंग प्रदर्शन में 35% का सुधार प्रदान करता है। अब दुश्मन स्पष्ट दिखेंगे, धुंधले नहीं।
DyAc 2 तकनीक: स्पष्ट देखें, तुरंत प्रतिक्रिया दें! ZOWIE की मोशन ब्लर रिडक्शन तकनीक का यह नवीनतम संस्करण अब दोहरी बैकलाइट का उपयोग करता है, जिससे और भी बेहतर सटीकता और गति स्पष्टता मिलती है। यह विज़ुअल नॉइज़ को कम करता है और आपकी आँखों को तेज़ी से अनुकूलित होने में मदद करता है। हर मूवमेंट क्रिस्प और क्लियर।
ऑटो गेम मोड: अब बार-बार सेटिंग्स बदलने का झंझट खत्म! XL सेटिंग को Share™ पर सेट करने से, ऑटो गेम मोड आपकी स्क्रीन पर दिखाई जा रही सामग्री के अनुसार डिस्प्ले प्रोफ़ाइल को ऑटोमेटिकली एडजस्ट कर देता है। खेलें, स्विच करें, दोहराएँ—कोई मैन्युअल बदलाव नहीं।
एर्गोनॉमिक्स जो लॉक रहता है: मॉनिटर का इंडस्ट्रियल-ग्रेड बेयरिंग-आधारित ऊँचाई एडजस्टमेंट आपको अपनी सही गेमिंग पोजीशन को सटीकता के साथ, जल्दी से ढूंढने में मदद करता है।

BenQ India और South Asia के MD राजीव सिंह ने कहा, “XL2586X+ ई-स्पोर्ट्स एथलीटों को ऐसी डिस्प्ले तकनीक के साथ समर्थन देने की ZOWIE की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है जो वास्तविक दुनिया में प्रभाव डालती है, न कि केवल स्पेक-शीट का प्रचार।” उन्होंने आगे कहा, “600Hz रिफ्रेश रेट से लेकर DyAc™ 2 तक, यह एक ऐसा टूल है जिसे FPS वातावरण में निर्णय लेने, गति और फ़ोकस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”

कीमत और उपलब्धता:

ZOWIE XL2586X+ की लॉन्च कीमत ₹94,990 है।
यह मॉनिटर अब अमेज़न इंडिया, ZOWIE इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा गेमिंग रिटेलर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

बोरिंग को कहें ‘टाटा’ : BMW 2 Series Gran Coupé लॉन्च

गुरुग्राम : अब इंतज़ार नहीं, सीधा एक्शन! BMW ने इंडिया में अपनी नई 2 Series Gran Coupé लॉन्च कर दी है। ये कॉम्पैक्ट सेगमेंट में स्टाइल, स्पोर्टीनेस और लग्ज़री का नया नाम है, जिसे ख़ासकर आज के युवा शहरी ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। सबसे अच्छी बात? ये भारत में ही बनी है (BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में) और सिर्फ़ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगी। आज से ही आप इसे बुक कर सकते हैं और डिलीवरी भी आज से ही शुरू हो रही है!

क्यों है ये इतनी ख़ास:

आकर्षक डिज़ाइन: इसका स्पोर्टी लुक, आइकॉनिक ग्लो किडनी ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और बड़ा 18-इंच M लाइट अलॉय व्हील इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।
प्रीमियम इंटीरियर: अंदर मिलेगा वाइडस्क्रीन BMW कर्व्ड डिस्प्ले (BMW ऑपरेटिंग सिस्टम 9 के साथ), मूड लाइटिंग और हरमन कार्डन हाई-फ़ाई साउंड सिस्टम।
पावरफुल परफ़ॉर्मेंस: 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 156 hp की पावर देता है और 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ता है।
एडवांस्ड फ़ीचर्स: इसमें हेड-अप डिस्प्ले, पार्किंग असिस्टेंट प्लस, रिवर्सिंग असिस्टेंट और BMW डिजिटल की प्लस जैसे कई लग्ज़री फ़ीचर्स हैं।

सेफ्टी और कनेक्टिविटी: आपकी सुरक्षा, आपकी सुविधा

एडवांस्ड BMW iDrive: QuickSelect के साथ BMW iDrive का नवीनतम संस्करण सहज नियंत्रण प्रदान करता है।
MyBMW ऐप: हमेशा अपनी कार की स्थिति पर नज़र रखें।
वायरलेस कनेक्टिविटी: स्मार्टफ़ोन के लिए वायरलेस Apple CarPlay® / Android Auto।
BMW डिजिटल की प्लस: आपका स्मार्टफ़ोन या स्मार्टवॉच अब आपकी कार की चाबी है! इसे 17 अन्य यूज़र्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
कम्फर्ट एक्सेस सिस्टम: जैसे ही आप पास आते हैं, दरवाज़े अपने आप खुल जाते हैं, एक स्टाइलिश स्वागत के साथ।
BMW ड्राइविंग असिस्टेंट: सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन परिवर्तन चेतावनी, और आगे/पीछे की टक्करों के लिए अलर्ट।
पार्किंग असिस्टेंट प्लस: सराउंड व्यू कैमरा और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ तंग जगहों पर पार्किंग हुई आसान।
रिवर्सिंग असिस्टेंट: पिछले 50 मीटर की यात्रा को याद रखता है और स्टीयरिंग संभालकर आपको संकरे रास्तों से बाहर निकलने में मदद करता है।
सर्वोत्तम सुरक्षा: 6 एयरबैग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), हिल-डिसेंट कंट्रोल (HDC), और क्रैश सेंसर सहित कई सुरक्षा फ़ीचर।

क़ीमत और मुख्य बातें:

शुरुआती कीमत: ₹46.90 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू।
वेरिएंट: नई BMW 218 M स्पोर्ट और नई BMW 218 M स्पोर्ट प्रो।
रंग: ब्रुकलिन ग्रे मेटैलिक, पोर्टिमाओ ब्लू मेटैलिक, ब्लैक सफ़ायर मेटैलिक और अल्पाइन व्हाइट।
आसान फाइनेंस: BMW स्मार्ट फाइनेंस के साथ सिर्फ़ ₹35,000 प्रति माह की EMI और सुनिश्चित बायबैक!

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ विक्रम पावाह ने इस लॉन्च पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “नई BMW 2 Series Gran Coupé अपने स्पोर्टी सिल्हूट और आकर्षक डिज़ाइन के साथ हर जगह ध्यान आकर्षित करती है। शानदार टच और अंदर से बाहर तक के अंदाज़ से भरपूर, यह आपकी स्टाइल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यह एक ऐसी कार है जो न केवल अपने ड्राइवर के व्यक्तित्व को दर्शाती है बल्कि उसे निखारती भी है। यह वही करती रहती है जिसमें यह सबसे अच्छा है: परंपराओं को चुनौती देना, अपेक्षाओं को नया रूप देना और बेजोड़ स्टाइल के साथ नेतृत्व करना।”

इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV का तूफ़ान : Maruti और Tata लॉन्च करेंगी 5 नई गाड़ियां

नई दिल्ली : इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट इस समय सबसे तेज़ी से बढ़ रहा है। हर बड़ा ब्रांड इस रेस में अपनी जगह बनाना चाहता है। अब इस जंग को और रोमांचक बनाने के लिए, देश की दो सबसे बड़ी कार कंपनियां Maruti Suzuki और Tata Motors कमर कस चुकी हैं। आने वाले 2-3 सालों में ये दोनों कंपनियां कम से कम 5 नए कॉम्पैक्ट SUV मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इन अपकमिंग कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में, जो इंडियन रोड पर धूम मचाने को तैयार हैं:

Tata Motors की आने वाली कॉम्पैक्ट SUVs:

Tata Scarlet: Nexon के बाद Tata की दूसरी कॉम्पैक्ट SUV

क्या है ख़ास? Tata एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम ‘स्कारलेट’ है। यह नेक्सन के बाद Tata की दूसरी कॉम्पैक्ट SUV होगी।
डिज़ाइन और प्लेटफ़ॉर्म: इसमें सिएरा जैसा बॉक्सी डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। यह मोनोकॉक चेसिस पर आधारित होगी।
इंजन विकल्प: इसे ICE (पेट्रोल) और EV (इलेक्ट्रिक), दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा। ICE वर्जन में नेक्सन वाले ही इंजन मिलने की संभावना है।
EV में बड़ा सरप्राइज़: पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) तकनीक के साथ डुअल-मोटर सेटअप हो सकता है, जो इसे और भी दमदार बनाएगा।

Tata Punch Facelift: नए लुक और फीचर्स के साथ

कब आ रही है: 2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट की लॉन्च टाइमलाइन अब तय हो गई है। यह अक्टूबर 2025 में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
डिज़ाइन अपडेट: इसमें कई विजुअल अपडेट होंगे, जो मौजूदा पंच EV से प्रेरित होंगे। यानी, और भी मॉडर्न और आकर्षक लुक।
केबिन में बदलाव: इंटीरियर में 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई नए एलिमेंट देखने को मिलेंगे।
इंजन: मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं होगा, इसमें वही नैचुरली-एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा।

New-Gen Tata Nexon: पूरी तरह बदलेगी नेक्सन

कब होगी लॉन्च: नई जेनरेशन टाटा नेक्सन भारतीय बाजार में 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होगी।
नया आर्किटेक्चर: नया मॉडल मौजूदा X1 आर्किटेक्चर के एक नए और अपडेटेड वर्जन पर आधारित होगा।
बड़े बदलाव: इसमें एक बड़ा कॉस्मेटिक बदलाव होने की उम्मीद है, जबकि केबिन में भी पूरी तरह से बदलाव होने की संभावना है। यानी, नेक्सन एक बिलकुल नए अवतार में दिखेगी।
इंजन: नई पीढ़ी की नेक्सन में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ही मिलेंगे, और CNG वेरिएंट में भी यही सेटअप जारी रहेगा।

दोनों कंपनियां इन गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव करवा रही है और इसी दौरान इन पांच कॉम्पैक्ट SUV को स्पॉट किया गया है।

Maruti Suzuki की आने वाली कॉम्पैक्ट SUVs:

Maruti Y43: Punch को टक्कर देने आ रही नई SUV

किसको टक्कर देगी: इंडिया का सबसे बड़ी ऑटो कंपनी Maruti Suzuki टाटा पंच और हुंडई एक्सेंट जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए एक बिल्कुल नई SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम ‘Y43’ है।
सेगमेंट और डीलरशिप: यह मारुति के पोर्टफोलियो में फ्रोंक्स से नीचे स्थित होगी और इसे NEXA डीलरशिप के जरिए बेचा जा सकता है।
Ignis की जगह: खबर है कि मारुति Y43, इग्निस की जगह ले सकती है।
इंजन: इसमें आजमाया हुआ और भरोसेमंद 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। हाइब्रिड वेरिएंट की भी संभावना है, लेकिन अभी इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Maruti Fronx Hybrid: माइलेज का नया बादशाह

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी: 2026 में आने वाली Fronx फेसलिफ्ट इंडियन मार्केट में Maruti के सेल्फ-डेवलप्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम की शुरुआत करेगी।
ज़बरदस्त माइलेज: इस सीरीज हाइब्रिड सिस्टम में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होंगे, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 35+ किमी/लीटर का शानदार माइलेज देगा – जो इसे सेगमेंट का माइलेज किंग बना सकता है!
डिज़ाइन और फीचर्स: ‘हाइब्रिड’ बैजिंग को छोड़कर, स्टाइलिंग और फीचर्स मौजूदा मॉडल से ही लिए जाएंगे।
ADAS टेक्नोलॉजी: टॉप वेरिएंट में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक हो सकती है, क्योंकि हाल ही में टेस्टिंग मॉडल को आगे की तरफ सेंसर, रडार और कैमरों के साथ देखा गया था।


Yamaha ने खेला नया दांव – FZ X Hybrid भरेगी फर्राटा, बदलेगा राइडिंग का अंदाज

नई दिल्ली : Yamaha ने FZ सीरीज में एक और धमाकेदार मॉडल नई Yamaha FZ X Hybrid लॉन्च किया है। ये बाइक ना सिर्फ दिखने में दमदार है, बल्कि इंजन और परफॉर्मेंस में वही भरोसेमंद ताकत है। नई Yamaha FZ X Hybrid में 149cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC इंजन मिलता है, जो 12.4 hp की पावर @ 7,250 rpm और 13.3 Nm का टॉर्क @ 5,500 rpm देती है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। FZ X Hybrid में Smart Motor Generator बाइक को स्मूद, साइलेंट स्टार्ट और बैटरी-सपोर्टेड एक्सेलेरेशन देती है। Stop & Start System से ट्रैफिक सिग्नल या रुकी हुई स्थिति में इंजन को ऑटोमैटिक बंद करता है और क्लच दबाते ही फुर्ती से चालू कर देता है।

Yamaha FZ X Hybrid में नया 4.2-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले है। यह सिर्फ एक स्क्रीन नहीं है। ये अब आपकी बाइक को स्मार्टफोन जितना स्मार्ट बना देता है! आप अपने फोन को Yamaha के Y-Connect ऐप से बाइक से जोड़ सकते हैं। इसके बाद बाइक की स्क्रीन पर आपको कॉल, SMS, फोन नोटिफिकेशन और बाइक की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारियां दिखती हैं – जैसे सर्विस अलर्ट, बैटरी स्टेटस, फ्यूल खपत, आदि। इसमें Turn-by-Turn नेविगेशन भी है, जो Google Maps से चलता है – यानी आपको रास्ता सीधे बाइक की स्क्रीन पर दिखता है, मोबाइल देखने की जरूरत नहीं।


Yamaha FZ X Hybrid के फीचर्स में कई धंमाकेदार अपडेट्स हैं। Traction Control System (TCS) से फिसलन भरी सड़क हो या अचानक ब्रेकिंग, ये सिस्टम बाइक को कंट्रोल में रखता है। Single-Channel ABS से अचानक ब्रेक लगाने पर भी टायर लॉक नहीं करेगा – यानी फिसलने का खतरा घटेगा। ABS हर ब्रेक पर सुरक्षा का भरोसा देता है। LED लाइटिंग और कूल डिज़ाइन एलिमेंट्स में यह बाइक स्टाइल में कोई समझौता नहीं करती है। FZ X Hybrid की एक्सशोरूम कीमत 1,49,990 रुपये रखी गई है। Standard FZ X (non-Hybrid) की एक्सशोरूम कीमत 1,29,990 रखी गई है।
 ये बाइक उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो चाहते हैं कि उनकी बाइक हर दिन थोड़ी अलग, थोड़ी स्मार्ट और पूरी स्टाइलिश लगे।

Duster की गूंज, Nissan की धमक –SUV मार्केट में अब बजेगा Renault-Nissan का डंका

नई दिल्ली : जून 2025 की सेल्स रिपोर्ट में Renault-Nissan ने संकेत दिया है कि जो बीत गया, वो ट्रेलर था। असली शो अब शुरू होने वाला है। जून 2025 में भले ही बिक्री के आंकड़े थोड़े धीमे रहे हों लेकिन अब Renault और Nissan का इंडियन मार्केट में अगला कदम SUV की सीधी जंग के बीच पटाखा फोड़ने जैसा है। Triber से लेकर Magnite तक की जून में बिक्री स्थिर रही। अब Duster की वापसी, Boreal की एंट्री और Nissan की चौकड़ी मिलकर ऐसा धमाल मचाने वाली हैं कि इंडिया की SUV मार्केट में सिर्फ रेस नहीं होगी, पूरा तूफान ट्रैक पर दौड़ेगा।

Renault जून में 2,625 यूनिट्स की बिक्री कर मजबूती से मैदान में डटी है। Triber ने जून में 1,421 यूनिट्स की बिक्री की। Kiger ने गियर गियर शिफ्ट करते हुए मई के मुकाबले जून की सेल्स में 37% की जबरदस्त छलांग लगाई। Renault की पूरी लाइनअप अब नया अवतार लेने को तैयार है। Duster फिर लौट रही है, लेकिन इस बार सिर्फ एक SUV नहीं, Renault की डबल Barrel एंट्री होगी! नई जनरेशन Duster के साथ बड़ी, बोल्ड और 3-रो वाली SUV लॉन्च होगी, जिसे इंडिया में Boreal नाम से लॉन्च किया जा सकता है! Renault अब SUV वॉर में सिर्फ हिस्सा नहीं ले रही है। वो फुल फोर्स में उतर रही है। ये सिर्फ कमबैक नहीं, एक SUV क्रांति की शुरुआत है।

Nissan का मिशन 2.0 इस बार नए अंदाज में पूरा धमाल मचाने के लिए तैयार है। Nissan ने इंडिया के लिए अपने चार धमाकेदार प्रोडक्ट्स से पर्दा हटा दिया है। हर एक गाड़ी एक गेमचेंजर है! A-सेगमेंट इलेक्ट्रिक कार बजट में फ्यूचर की राइड कराएगी। B-सेगमेंट फैमिली MPV बड़े परिवार के लिए बनाई गई है। C-सेगमेंट स्टाइलिश SUV में स्टाइल और स्पेस का परफेक्ट कॉकटेल होगी। 3-रो वाली प्रीमियम SUV – इंटरनेशनल क्लास का झलक दिखाएगी देसी सड़कों पर।

Renault-Nissan की इंडिया में वापसी एक्साइटमेंट, इनोवेशन और SUV रिवॉल्यूशन से भरपूर है। Renault और Nissan ने भारत के लिए जो प्रोडक्ट प्लान और लॉन्च स्ट्रैटेजी उन्होंने बनाई है, वो बहुत शानदार है । Renault-Nissan अब इंडिया में एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। Duster, Boreal और नई EVs के क्वालिटी, डिज़ाइन और इनोवेशन में एक खास क्लास नजर आएगी।