Vivo X Fold5 की धमाकेदार एंट्री : फोटोग्राफी का बादशाह

नई दिल्ली : होल्ड पर रखे अपने सभी फ़ोन अपग्रेड प्लांस क्योंकि अब बाज़ार में ऐसा बादशाह आ गया है, जो फोल्डेबल फ़ोन्स के खेल को ही पलट देगा। इनोवेशन के चैंपियन Vivo ने इंडिया में अपना सबसे दमदार, सबसे पतला और सबसे शक्तिशाली फोल्डेबल फ़ोन Vivo X Fold5 लॉन्च करके तहलका मचा दिया है। तैयार हो जाइए एक ऐसे डिवाइस के लिए जो आपके सोचने के तरीके को बदल देगा। यह आपके हाथ में किसी सुपरहीरो की गैजेटरी जैसा दिखेगा। मार्क कर लीजिए अपना कैलेंडर, यह धमाकेदार डिवाइस 30 जुलाई, 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और सबसे पहले पाने के लिए 14 जुलाई से 29 जुलाई तक प्री-बुकिंग खुली है।

क्यों है X Fold5 ‘फोल्ड का किंग’? आइए देखें इसका जादू

जादूई रूप से पतला, मज़बूती में बेमिसाल: अब पतलेपन का मतलब कमज़ोरी नहीं! Vivo X Fold5 अपने एयरोस्पेस-ग्रेड हिंज की बदौलत इतना पतला है कि आपको विश्वास ही नहीं होगा कि यह एक फोल्डेबल फ़ोन है। यह पिछले Vivo X Fold3 Pro से भी ज़्यादा स्लिम है! सिर्फ़ 217 ग्राम का यह फ़ोन आपकी जेब में ऐसे समाएगा, जैसे वहीं के लिए बना हो। और इसकी मज़बूती? IPX8, IPX9, IPX9+ और IP5X रेटिंग के साथ यह पानी, धूल और -20°C जैसी जमा देने वाली ठंड का भी सामना कर सकता है। यानी, यह सिर्फ़ स्मार्ट नहीं, बल्कि हार्डी भी है।

चार्जिंग की टेंशन को कहें अलविदा: इंडिया की सबसे बड़ी बैटरी, सबसे तेज़ चार्जिंग। फोल्डेबल फ़ोन्स में बैटरी लाइफ़? अब यह बीती बात! X Fold5 में आपको मिलेगी 6000mAh की एक मॉन्स्टर बैटरी – जो फोल्डेबल फ़ोन्स में इंडिया की सबसे बड़ी बैटरी है। यह आपको पूरे दिन का साथ देगी और जब इसे चार्ज करने की बारी आएगी तो इसका 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग आपको बिजली की रफ़्तार से वापस ट्रैक पर ला देगा। अब इंतज़ार नहीं, काम ही काम!

आँखों का इलाज: भारत का सबसे बड़ा और सबसे चमकदार फोल्डेबल डिस्प्ले अपने विज़ुअल्स के साथ कोई समझौता नहीं! X Fold5 के 2K ZEISS मास्टर डिस्प्ले पर आप जो देखेंगे, वो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसका 20.38 सेमी (8.03 इंच) का विशाल मुख्य डिस्प्ले और 16.58 सेमी (6.53 इंच) का कवर स्क्रीन, दोनों ही 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देते हैं। चाहे आप चिलचिलाती धूप में हों या अंधेरे कमरे में, आपको क्रिस्टल क्लियर, जीवंत तस्वीरें मिलेंगी। 120Hz रिफ़्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विज़न सर्टिफिकेशन के साथ, यह मूवी देखने से लेकर प्रेजेंटेशन बनाने तक, हर चीज़ को अद्भुत बना देगा।

ZEISS के साथ फ़ोटोग्राफ़ी का नया दौर: हर क्लिक एक मास्टरपीस! वीवो और ZEISS की पार्टनरशिप यहाँ फिर से अपना जादू बिखेर रही है।

50MP ZEISS टेलीफ़ोटो कैमरा: 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 100x तक का डिजिटल ज़ूम! अब दूर की चीज़ें भी ऐसे कैप्चर होंगी, जैसे आप उनके बगल में खड़े हों।

50MP Sony IMX921 सेंसर वाला मुख्य कैमरा: शानदार रंग और बारीक डिटेल्स के लिए।

50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा: विशाल परिदृश्यों और ग्रुप शॉट्स के लिए परफ़ेक्ट।

AI-पावर्ड एनहांसमेंट: हर तस्वीर, चाहे ज़ूम इन की गई हो या साधारण, एक प्रोफेशनल टच के साथ सामने आएगी।

पावर और AI का कॉकटेल: परफ़ॉर्मेंस में बेजोड़

फ़्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3: इस चिपसेट की पावर से X Fold5 पिछली जनरेशन से 30% तेज़ CPU, 25% बेहतर GPU और 25% ज़्यादा पावर एफ़िशिएंसी देता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग, या हैवी ऐप्स – सब कुछ मक्खन जैसा चलेगा!
मल्टीटास्किंग का उस्ताद: Origin Workbench आपको एक साथ पाँच ऐप्स तक चलाने की सुविधा देता है। अब काम करना हुआ और भी आसान!
AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी: Google के साथ शॉर्टकट, vivo DocMaster और Google Gemini Assistant जैसे फ़ीचर्स के साथ, आपका फ़ोन अब सिर्फ़ एक डिवाइस नहीं, आपका पर्सनल असिस्टेंट है। स्मार्ट कॉल असिस्टेंट और लाइव टेक्स्ट आपकी रोज़मर्रा की प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा देंगे।

कीमत, रंग और उपलब्धता

Vivo X Fold5 एक ही प्रीमियम वेरिएंट – 16GB रैम + 512GB स्टोरेज – में एक बेहद एलिगेंट टाइटेनियम ग्रे फ़िनिश में उपलब्ध होगा।
कीमत: ₹1,49,999
उपलब्धता: यह फ़ोन 30 जुलाई, 2025 से फ़्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और प्रमुख रिटेल पार्टनर आउटलेट्स पर मिलेगा।

Vivo ने लॉन्च किया X200 FE : जेब में फिट होने वाला ZEISS कैमरा किंग, 25 घंटे तक देखिए वीडियो

नई दिल्ली : इंतज़ार ख़त्म हुआ! अगर आप उन टेक-लवर्स में से हैं जो चाहते हैं कि उनका फ़ोन दमदार भी हो और हाथ में आसानी से आ जाए तो Vivo ने आपके लिए बाज़ार में एक ऐसा ‘जेम्स’ उतार दिया है, जो आपकी हर ख़्वाहिश पूरी करेगा। अपनी X सीरीज़ के नए सदस्य Vivo X200 FE के साथ Vivo ने कॉम्पैक्ट फ़्लैगशिप फ़ोनों की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। इसमें 6500 mAh की बैटरी है, जिसे यूजर एक बार चार्ज करके 25 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं।

क्यों है X200 FE इतना ख़ास? आइए जानें

आंखों को सुकून देने वाला ZEISS डिस्प्ले, पॉकेट-फ़्रेंडली साइज़ में : सिर्फ़ 16.04 सेमी (6.31 इंच) की कॉम्पैक्ट स्क्रीन लेकिन साइज़ पर मत जाइए, क्योंकि यह ZEISS मास्टर कलर डिस्प्ले के साथ आता है, जो आपको हैरान कर देने वाला विज़ुअल एक्सपीरियंस देगा। चाहे चिलचिलाती धूप हो या रात का अंधेरा, इसकी 5000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस आपको हर जगह क्रिस्टल क्लियर विज़ुअल्स देगी। और आँखों की सुरक्षा? SGS सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ, आप घंटों बिना थके स्क्रीन देख सकते हैं।

चार्जिंग की चिंता भूलो, पावर का बादशाह : छोटे फ़ोन का मतलब छोटी बैटरी? बिल्कुल नहीं! X200 FE में आपको मिलती है 6500 mAh की मैराथन बैटरी, यानी पूरे दिन बिना टेंशन के फ़ोन चलाओ। और जब चार्ज करने की बारी आए तो इसका 90W फ़्लैशचार्ज आपके फ़ोन को बिजली की रफ़्तार से चार्ज कर देगा।

ZEISS के साथ प्रो-लेवल फ़ोटोग्राफ़ी अब आपकी मुट्ठी में : फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीनों के लिए यह फ़ोन किसी सपने से कम नहीं!
50MP ZEISS टेलीफ़ोटो कैमरा: यह आपको 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x तक का ज़ूम देता है! दूर की इमारत हो या स्ट्रीट पर कोई पल, सब कुछ अब आपके कैमरे में क़ैद होगा। सोनी IMX882 सेंसर के साथ, कम रोशनी में भी तस्वीरें लाजवाब आती हैं।
50MP ZEISS मुख्य कैमरा और ZEISS मल्टीफ़ोकल पोर्ट्रेट के साथ आप हर पोर्ट्रेट में जान डाल देंगे, वो भी शानदार बोकेह इफ़ेक्ट्स के साथ।

स्ट्रीट फ़ोटोग्राफ़ी मोड: अगर आप स्ट्रीट फ़ोटोग्राफ़ी के फ़ैन हैं, तो यह मोड आपको हर पल की कहानी को जीवंत करने में मदद करेगा।
8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा: बड़े ग्रुप शॉट्स और शानदार लैंडस्केप कैप्चर करने के लिए बेहतरीन।

परफ़ॉर्मेंस का तूफ़ान: MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट

वीवो X200 FE को सबसे नए और दमदार MediaTek Dimensity 9300+ फ़्लैगशिप चिपसेट की पावर मिलती है। मीडियाटेक के अनुज सिद्धार्थ ने बताया कि यह चिपसेट एक ‘ऑल बिग कोर’ डिज़ाइन और 3.4 GHz के सुपर कोर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक, सब कुछ मक्खन जैसा स्मूथ बना देगा। इसमें AI वीडियोग्राफ़ी और AI सिमेंटिक एनालिसिस वीडियो इंजन भी है, जो आपकी तस्वीरों और वीडियो को एक नया आयाम देगा।

स्टाइलिश, मज़बूत और सुरक्षित: हर पहलू पर परफ़ेक्ट

डिज़ाइन: सिर्फ़ 186 ग्राम वज़न, एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ़्रेम और आकर्षक रंग – यह आपके हाथ में किसी गहने से कम नहीं लगेगा।
टिकाऊपन: SGS ट्रिपल प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ, यह फ़ोन आकस्मिक गिरने और -20°C जैसी एक्सट्रीम ठंड को भी झेल सकता है। IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है। तो एडवेंचर पर जाने से पहले सोचें मत!

स्मार्ट और सहज अनुभव: FunTouch OS और AI का जादू

वीवो X200 FE लेटेस्ट FunTouch OS पर चलता है, जिसमें AI फ़ीचर्स की भरमार है:
AI स्क्रीन ट्रांसलेशन: विदेश यात्रा हो या कोई विदेशी दस्तावेज़, भाषा की कोई बाधा नहीं!
AI कैप्शन, स्मार्ट कॉल असिस्टेंट, और लाइव टेक्स्ट: आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएंगे और स्मार्ट फ़ोन अनुभव देंगे।
Google Gemini: यह फ़ोन सर्कल टू सर्च और जेमिनी ऐप के साथ आता है, जो आपके पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा – जानकारी ढूंढने से लेकर क्रिएटिव आइडियाज़ तक, सब कुछ अब एक टैप दूर!
डेटा प्राइवेसी: वीवो ने आपकी प्राइवेसी का ख़ास ख़याल रखा है, एंटी-लीकेज और स्मार्ट सिक्योरिटी फ़ीचर्स के साथ।

रंग, क़ीमत और उपलब्धता: हो जाइए तैयार

वीवो X200 FE तीन शानदार रंगों में आता है, जो प्रकृति और आधुनिक सौंदर्य से प्रेरित हैं:
एम्बर येलो
लक्स ग्रे
फ्रॉस्ट ब्लू
कीमतें:
12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹54,999
16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹59,999

यह फ़ोन 23 जुलाई, 2025 से फ़्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

VinFast की इंडिया में धमाकेदार एंट्री : 27 शहरों में एक साथ खुलेंगे 32 शोरूम, 15 जुलाई से शुरू होगी इन SUVs की बुकिंग

गुरुग्राम : इंडियन इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में एक और बड़े खिलाड़ी ने अपनी आक्रामक रणनीति का ऐलान कर दिया है। वियतनाम की ग्लोबल EV कंपनी VinFast ने अपनी कारों के लॉन्च से पहले ही इंडिया में एक मजबूत नींव रखने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने घोषणा की कि उसने देश भर के 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोलने के लिए 13 बड़े और प्रतिष्ठित डीलर समूहों के साथ समझौता किया है। यह कदम विनफास्ट की उस बड़ी तैयारी का हिस्सा है जिसके तहत वह अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs, VF 6 और VF 7, को इंडियन सड़कों पर उतारने जा रही है। इन दोनों शानदार SUVs के लिए प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

देशभर में फैलाया जाएगा नेटवर्क

VinFast का लक्ष्य सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। शुरुआती डीलरशिप दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े महानगरों के साथ-साथ जयपुर, लखनऊ, कोयंबटूर, आगरा, गोवा और विशाखापत्तनम जैसे उभरते EV बाजारों में भी स्थापित की जाएंगी। कंपनी का लक्ष्य 2025 के अंत तक पूरे भारत में 35 डीलरशिप स्थापित करना है, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन सेल्स और सर्विस का अनुभव मिल सके।

सिर्फ कार नहीं, पूरा इकोसिस्टम है तैयार

विनफास्ट सिर्फ कार बेचने पर ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक संपूर्ण और चिंता मुक्त अनुभव देने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए कंपनी ने कई रणनीतिक साझेदारियां की हैं:
24/7 रोडसाइड सहायता: इसके लिए ग्लोबल एश्योर के साथ गठजोड़ किया गया है।
चार्जिंग और सर्विस: अखिल भारतीय चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क के लिए myTVS और रोडग्रिड के साथ साझेदारी की है।
बैटरी रीसाइक्लिंग: पर्यावरण की चिंता करते हुए, बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए बैटएक्स एनर्जीज़ के साथ हाथ मिलाया है।

इंडिया के लिए बड़ी प्रतिबद्धता: तमिलनाडु में बन रही है फैक्ट्री

VinFast की इंडिया के प्रति प्रतिबद्धता इस बात से और भी पुख्ता हो जाती है कि कंपनी तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है। इस फैक्ट्री का जल्द ही उद्घाटन होने की उम्मीद है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी बढ़ावा देगी।

इस मौके पर VinFast एशिया के सीईओ फाम सान्ह चाउ ने कहा, “भारत के सबसे सम्मानित डीलर समूहों के साथ साझेदारी करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह साझेदारी विश्वसनीयता और उत्कृष्ट सेवा पर आधारित एक उन्नत EV अनुभव प्रदान करने पर हमारे फोकस को पुष्ट करती है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रमुख शहरों के ग्राहकों को विनफास्ट के विश्वस्तरीय उत्पादों और सहायक बुनियादी ढाँचे तक निर्बाध पहुँच प्राप्त हो।”

SUV की दुनिया में तूफान : 70+ देशों में Renault की Boreal एंट्री के लिए तैयार

नई दिल्ली : Renault ने इंटरनेशनल मार्केट के लिए अपनी नई फ्लैगशिप SUV Boreal से पर्दा हटा दिया है। यह SUV न केवल कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटिजी का हिस्सा है, बल्कि C-सेगमेंट में Renault की पकड़ को और मज़बूत बनाने के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है। Boreal को यूरोप के बाहर Latin America, Middle East, Turkey और Mediterranean जैसे बड़े बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Renault Boreal को दो लोकेशन पर बनाया जाएगा। ब्राज़ील के Curitiba प्लांट से Latin America के लिए और टर्की के Bursa प्लांट से 50 से ज़्यादा देशों के लिए बनाया जाएगा। Renault 2025 के आखिर में ब्राज़ील में लॉन्च होगी। 2026 में इंडिया समेत 70 से ज्यादा देशों में आएगी। इंडिया में भी इसके आने की पूरी उम्मीद है।

Renault Boreal में स्टाइल, टेक्नोलॉजी और पावर का नया तड़का है। ये गाड़ी यूरोप के बाहर की मार्केट के लिए बनी है। Boreal का लुक प्रॉपर “सर घुमा देने” वाला है – सामने से देखकर ही पता चल जाता है कि ये कोई आम SUV नहीं है। ये नई LED लाइटिंग, टू-टोन रूफ, 19-इंच वाले दमदार अलॉय व्हील्स और एकदम फिट बॉडी वाली एसयूवी है। रोड भी इसके सामने छोटी लगेगी। केबिन भी ऐसा जैसे किसी लग्ज़री लाउंज में बैठ गए हों। बड़ी-बड़ी दो स्क्रीन, एकदम हाई-टेक डैशबोर्ड, 48 रंगों वाली मूड लाइटिंग और Jean-Michel Jarre वाला साउंड सिस्टम से आपका सफर म्यूज़िकल जर्नी बन जाएगा। Google Maps, YouTube, Amazon Music – सब कुछ गाड़ी में पहले से फिट मिलेगा।

Boreal में 24 सेफ्टी फीचर सुरक्षा कवच के रूप में दिए गए हैं। Lane Assist, Blind Spot Alert, Emergency Braking और Reverse Cross Alert के फीचर्स हैं। इसमें 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 163hp तक की ताकत देता है। डुअल-क्लच गियरबॉक्स भी है। Renault Boreal सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि Renault की ग्लोबल सोच और हाई-क्वालिटी इंजीनियरिंग का ताज़ा नमूना है। प्रीमियम डिज़ाइन, हाई-टेक इंटीरियर सेफ्टी और स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स के साथ Boreal हर मोर्चे पर झंडा गाड़ने आई है। तो अगर आप भी एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश, स्मार्ट और सेफ्टी में भी नंबर वन है तो Boreal आने तक इंतज़ार करिए। क्योंकि Renault ने पूरी दुनिया में शतरंज की बिसात बिछा दी है और Boreal उसका तुरुप का इक्का है।

59,999 रुपये में आया Acer का AI सुपरस्टार : परफॉर्मेंस में हिट, दाम में फिट

नई दिल्ली : अगर आप सोच रहे हैं कि AI लैपटॉप तो सिर्फ अमीरों की चीज़ है, तो आपको अपनी यह धारणा बदलनी पड़ सकती है। Acer ने ऐसा AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जो जेब पर भारी नहीं पड़ेगा, लेकिन परफॉर्मेंस में किसी से कम भी नहीं होगा। Acer Aspire Go 14 की कीमत 59,999 रुपये से शुरू हो रही है। गेमिंग-ग्रेड परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिज़ाइन और Copilot जैसे AI फीचर्स – अब अब सब कुछ एक साथ।

Acer के AI लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 H-Series प्रोसेसर है, जो आमतौर पर महंगे लैपटॉप्स में देखने को मिलता है। Intel AI Boost NPU AI टास्क को काफी तेजी से निपटाता इसमें Copilot की डेडिकेटेड Key बस एक क्लिक दूर है। Windows 11 का स्मार्ट AI असिस्टेंट तुरंत हाज़िर। चाहे टेक्स्ट समरी हो, क्विक रिप्लाई या कुछ ढूंढना हो – Copilot हर काम को आसान बना देता है। Aspire Go 14 स्टाइल और साइज, दोनों में टॉप क्लास है। 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले, 16:10 का मॉडर्न एस्पेक्ट रेशियो और पतली बॉडी (सिर्फ 1.5 किलोग्राम) – इसे कॉलेज बैग से लेकर कॉर्पोरेट टेबल तक, हर जगह फिट करता है। इसे एल्युमिनियम का प्रीमियम मेटल फिनिश पहली नजर में ही खास बना देता है। 32GB तक DDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ ये लैपटॉप मल्टीटास्किंग में किसी गेमिंग बीस्ट से कम नहीं।

AI सिर्फ महंगे लैपटॉप्स तक सीमित नहीं रहा। Aspire Go 14 ने साबित कर दिया है कि ₹60,000 की रेंज में भी स्मार्टनेस, स्पीड और स्टाइल – सब कुछ मुमकिन है। Acer ने ये दिखा दिया कि आज का यूज़र सिर्फ कीमत नहीं, परफॉर्मेंस और वैल्यू देखता है – और इस डिवाइस में वो सब कुछ है जो एक मॉडर्न, AI-रेडी लैपटॉप से चाहिए। तो चाहे आप क्लासरूम में हों, कॉफी शॉप में या घर के किसी कोने में – Aspire Go 14 आपके साथ हर जगह जाएगा, तेज़ी से काम करेगा, और AI की दुनिया से सीधे आपको जोड़ देगा।

Mercedes-Benz India ने तोड़ा सेल्स रेकॉर्ड, हर बजट में स्टाइलिश लग्जरी कारें

नई दिल्ली : इंडिया की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा लग्ज़री कार ब्रांड Mercedes-Benz ने नए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 4238 यूनिट्स की रिटेल सेल्स दर्ज की है। बीते साल की तुलना में कंपनी ने 10% की ग्रोथ हासिल की है । इसी रफ्तार को और तेज़ करने के लिए कंपनी ने अपनी आइकॉनिक SUV GLS का नया और स्पोर्टी अवतार GLS AMG Line भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1.4 करोड़ से शुरू होती है। नए स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार इलेक्ट्रिक ग्रोथ के साथ Mercedes-Benz इंडिया में लग्ज़री की नई परिभाषा गढ़ रही है।

कंपनी की इस कामयाबी के पीछे एक ओर Core और Top-End Luxury कारों की मांग रही। Mercedes-Benz की कुल बिक्री में अब BEVs की हिस्सेदारी 8% तक पहुंच गई है। GLS AMG Line SUV सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है। AMG स्टाइल से यह गाड़ी और भी बोल्ड और यूनिक बन गई है। BEV (Battery Electric Vehicles) सेगमेंट में 157% की ग्रोथ दिखाती है कि Mercedes-Benz सिर्फ पेट्रोल-डीज़ल तक सीमित नहीं है — वह भविष्य की तैयारी में सबसे आगे है। EQS Maybach, AMG G 63, GLS जैसी गाड़ियों पर लंबी वेटिंग और हाई डिमांड दिखाती है कि लोग अब कस्टमाइज्ड, पर्सनलाइज्ड और अलग तरह की लग्ज़री चाहते हैं — और Mercedes-Benz वो दे रहा है।

H -Class, E-Class LWB, GLC और GLE जैसे मॉडल आज भी कंपनी की बिक्री की रीढ़ बने हुए हैं। Mercedes-Benz India की कुल सेल्स का करीब 60% हिस्सा इन्हीं Core Models से आया। नई E 450 LWB ने परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और ड्राइविंग लग्ज़री – तीनों मोर्चों सेगमेंट में अपना दबदबा और भी मज़बूत कर लिया है। Mercedes-Benz का फोकस अब भी “हाई-वैल्यू, फीचर-पैक्ड” ऑफर पर है। कंपनी का मानना है कि यह सेगमेंट ऐसे कस्टमर्स को आकर्षित करता है जो पहली बार लग्ज़री एक्सपीरियंस की ओर कदम रख रहे हैं

21 जुलाई को XR Day में बोलेगी टेक्नोलॉजी – मेड इन इंडिया, मेड फॉर फ्यूचर

नई दिल्ली : आप एक स्मार्ट चश्मा पहने और Netflix की स्क्रीन आके पास हवा में तैरने लगे। न कोई टीवी, न कोई फोन। क्लासरूम भी आपकी आंखों के सामने हो। टीचर सामने, नोट्स बगल में और प्रैक्टिकल रियल टाइम में! और जिम जाए बिना एक AI फिटनेस कोच आपको स्क्वैट्स करवा रहा हो वो भी आपके कमरे में। ये कोई साइंस फिक्शन नहीं, रियलिटी है जो अब इंडिया में आकार ले रही है। Snapdragon XR Day इसी रोमांचक तकनीकी बदलाव की पहली झलक 21 जुलाई को दिल्ली में पेश करेगा। 30 जुलाई को Auto Day होगा। इस इवेंट में डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, और डिवाइस बनाने वाली कंपनियां मिलकर बताएंगी कि इंडिया में XR से क्या-क्या बदलेगा। ये सिर्फ इवेंट नहीं, फ्यूचर की झलक है।

ये इवेंट Qualcomm के ‘Snapdragon for India’ कैंपेन की शुरुआत है, जो पूरे एक महीने चलेगा Qualcomm , जो Snapdragon प्रोसेसर बनाती है, ने एक खास प्रोग्राम शुरू किया है – “Snapdragon for India”। इसका मकसद इंडिया में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देना है। XR में AR, VR और MR, Augmented Reality, Virtual Reality और Mixed Reality का संगम होता है। यह वह टेक्नोलॉजी है, जो आपके आस-पास की दुनिया को स्क्रीन पर नहीं, बल्कि 3D में आंखों के सामने ला देती है।

XR Day में Qualcomm बताएगा कि Snapdragon प्रोसेसर अब सिर्फ मोबाइल में नहीं, बल्कि स्मार्ट चश्मे, हेल्थ डिवाइस, गेमिंग, और ऑनलाइन क्लासेज को भी पावर दे रहा है। यहां रियल डेमो होंगे। Snapdragon Auto Day में दिखाया जाएगा कि कैसे Snapdragon अब स्मार्ट कारों को भी तेज, सुरक्षित और इंटरनेट से कनेक्ट कर रहा है। अब आपकी कार सिर्फ चलेगी ही नहीं, बल्कि खुद सोचेगी, रिस्पॉन्ड करेगी और रास्ता बताएगी। Qualcomm का कहना है – अब टेक्नोलॉजी सिर्फ भारत में बिकेगी नहीं, बल्कि यहीं बनेगी और पूरी दुनिया में जाएगी। Snapdragon अब इंडिया को इनोवेशन का हब बनाना चाहता है। “Make in India for the World”. ‘Snapdragon for India’ इसी सोच का हिस्सा है, जो दिखाता है कि आज का भारत सिर्फ यूजर नहीं, इनोवेटर भी है।

9999 रुपये में Infinix HOT 60 5G+ इंडिया में लॉन्च : एक बटन और 30 काम

नई दिल्ली : अगर 10,000 रुपये से भी कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन मिले, जिसमें गेमिंग के लिए 90FPS सपोर्ट हो, AI बटन से सबकुछ एक टच में हो जाए। IP64 डस्ट-वॉटर प्रोटेक्शन और Circle to Search जैसे हाई-एंड फीचर्स हो तो वाकई मजा आ जाएगा। अब Infinix ने यह कर दिखाया है। कंपनी ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन HOT 60 5G+ लॉन्च कर दिया है, जो वाकई ‘बजट किंग’ कहे जाने लायक है।

ये सिर्फ एक फोन नहीं, पावर-पैक्ड टेक्नोलॉजी का हथियार है। इस स्मार्टफोन में एक ऐसा खास बटन (One Tap AI Button) दिया गया है, जिसे दबाकर आप 30 से भी ज्यादा काम कर सकते हैं। आप अलग-अलग ऐप्स या फीचर्स को शॉर्टकट की तरह असाइन कर सकते है। एक टैप या लॉन्ग प्रेस से कैमरा खोल सकते हैं, गेम शुरू कर सकते हैं, या वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Infinix HOT 60 5G+ की बिक्री 17 जुलाई से Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black – तीन स्टाइलिश रंगों में मिलने वाला ये स्मार्टफोन लॉन्च ऑफर के तहत सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगा।

फोन में 500K+ AnTuTu स्कोर के साथ MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर इस प्राइस रेंज का सबसे तेज प्रोसेसर है। इसके साथ 6GB LPDDR5X RAM से गेमिंग या मल्टीटास्किंग बिजली की रफ्तार से होती है। गेमिंग के लिए प्रो लेवल गेमर्स की हर जरूरत, 90FPS सपोर्ट, XArena Game Engine, Game Audio Boost, और Bypass Charging जैसे फीचर्स से पूरी की गई है। इसमें 50MP AI कैमरा, Super Night, Sky Shop, Slow Motion और AIGC Portrait जैसे 10 से ज्यादा मोड्स है। 5200mAh बैटरी, Reverse Charging, IP64 रेटिंग और Android 15 पर बेस्ड नया XOS 15 इंटरफेस इसे और भी दमदार बनाता है। 7.8mm की मोटाई के साथ ये इंडिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। इस पर 5 साल की गारंटी है।

Huawei FreeClips Earbuds इंडिया में लॉन्च : 10 मिनट चार्ज और 3 घंटे का म्यूजिक

नई दिल्ली : Huawei ने इंडिया में अपने नए-नवेले और वर्ल्ड फेमस FreeClips Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। यह सिर्फ ईयरबड्स नहीं बल्कि आने वाले वक्त की टेक्नोलॉजी का झलक है। इसमें म्यूजिक, स्टाइल और स्मार्टनेस का संगम है। आप म्यूजिक के साथ आसपास की आवाजें भी साफ-साफ सुन सकते हैं। कान में दबाकर पहनने का झंझट नहीं, बस हल्के से टिका दो। यह आरामदायक और स्टाइलिश दोनों है। हेड मूवमेंट से ऑप कॉल उठा सकते हैं या काट भी सकते हैं। हाथ लगाए बिना सब कुछ आपके कंट्रोल में होगा। दो डिवाइसेज से एक साथ कनेक्ट होकर seamless स्विचिंग की सुविधा है। अब कॉल भी मिस नहीं होगी और म्यूजिक भी नहीं रुकेगा। 14,999 रुपये में यह वाकई एक प्रीमियम ऑडियो अपग्रेड है।

अब म्यूजिक का मजा भी मिलेगा और आसपास की दुनिया से भी जुड़े रहेंगे। Huawei FreeClips का ओपन-ईयर डिजाइन आपको पूरी आजादी देता है। कान खुले रहेंगे तो ट्रैफिक या ऑफिस की जरूरी बातें भी सुनाई देंगी। इसकी आवाज इतनी जबर्दस्त है कि हर बीट, हर धुन और हर लय सीधे आपके दिल तक पहुंचेगी। कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड का शोर नहीं, सिर्फ आपकी आवाज सामने वाले को सुनाई देगी, जैसे आप पास में ही बोल रहे हों।

Huawei FreeClips सिर्फ ईयरबड्स नहीं, एक ऑल-इन-वन ऑडियो सॉल्यूशन हैं। एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक, और चार्जिंग केस के साथ टोटल 36 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। अगर जल्दी में हैं तो बस 10 मिनट की चार्ज से 3 घंटे की प्लेबैक मिल जाता है। इसमें हाथों से कॉल उठाने का झंझट नहीं है। बस टैप कीजिए या सिर हिलाइए। कॉल रिसीव भी होगा और कट हो जाए। फोन और लैपटॉप एक साथ जुड़े रहेंगे। बार-बार डिसकनेक्ट करने की परेशानी नहीं होगी। यह तीन शानदार रंगों, Beige, Purple और Black में उपलब्ध हैं।

ASUS की Sale में सुपर डील, लैपटॉप 37% सस्ते

नई दिल्ली : ASUS ने Flipkart की GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) सेल का बिगुल बजते ही बंपर छूट का धमाका कर दिया है। अगर आप नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो गेमिंग से लेकर पढ़ाई, ऑफिस से लेकर AI तक हर सेगमेंट में तगड़े मॉडल और उस पर तगड़ी छूट मिल रही है। जहां तरह-तरह के लैपटॉप की खरीदारी पर 37% तक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं आपके पास बिना ब्याज के लैपटॉप आसान किस्तों पर खरीदने की सुविधा भी है। 12 महीने तक की No Cost EMI, 4,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टैंट डिस्काउंट के रूप में पूरा पैकेज दिया जा रहा है।

अब गेमिंग सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बन चुकी है। गेमिंग लैपटॉप पर भारी डील मिल रही है। जहां पहले TUF A15 लैपटॉप का दाम 86,000 रुपये से भी ज्यादा था। अब वही लैपटॉप 63,990 रुपये में मिल रहा हैं। RTX 4050 जैसे लेटेस्ट GPU वाले वेरिएंट पर 28,000 की सीधी छूट मिल रही है। TUF F16 और Gaming V16 प्रो लेवल गेमिंग को आसानी से संभालने के लिए बनाए गए लैपटॉप है। इनकी कीमत 70-75 हजार रुपये की रेंज में है। प्रीमियम क्लास के लैपटॉप में ROG Strix G16 अब 1.91 लाख नहीं, सिर्फ 1.57 लाख रुपये में मिल रहा है। ASUS के Copilot+ लैपटॉप्स, जिनमें Snapdragon X और Intel Core Ultra जैसे लेटेस्ट प्रोसेसर लगे हैं, अब 1 लाख रुपये से कम में मिल रहे हैं।

ऐसी डील रोज़-रोज़ नहीं आती, और ये मौका गया तो सच में पछतावा होगा। ASUS ने इस सेल में हर कैटेगरी के यूज़र का ध्यान रखा है। जहां स्टूडेंट्स के लिए बजट मॉडल का लैपटॉप है, वहीं ऑफिस में डे-टू-डे टास्क करने वाला प्रो लैपटॉप है। अगर आप स्टूडेंट हैं या बेसिक यूज़ के लिए लैपटॉप चाहिए, तो 35,990 रुपये में मिल रहा है। ASUS Vivobook 15 (i3 मॉडल)। i5 और i7 वाले मॉडल भी 47,990 और 58,990 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं।